पुलिस ने विद्यार्थियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
सरायकेला/ईचागढ़
सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों के तहत नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय, रघुनाथपुर एवं तिरूलडीह थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय तिरूलडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से छात्राओं को बाल विवाह,बाल मजदूर , साइबर अपराध, यातायात,डायल 112 , बच्चा चोरी अपवाह, डायन प्रथा निषेध कानून के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम उम्र में विवाह करना या करवाने में सम्मिलित होना कानूनन अपराध है और इससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की जबरन शादी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, ऑनलाइन ठगी और अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी व तिरूलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी इन महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएं, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी कार, बाल बाल बचे सवारी, कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
सरायकेला/ईचागढ़
( मालखान महतो )
सरायकेला खरसावां जिले से एक और दुर्घटना की खबर निकलकर सामने आ रही है जहां पर एक नियंत्रित सुजुकी अर्टिगा कार पेड़ से जा टकराई।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसारसरायकेला खरसावां जिले केईचागढ़ प्रखंड के गौरांग कोचा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी अर्टिगा कार ईचाडीह से चांडिल की ओर जा रही थी। तभी गौरांग कोचा के समीप चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया , जिससे अनियंत्रित होकर कार सीधे सड़क के किनारे खड़े एक मोटे पेड़ से जा टकराया।
जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। अंधेरा और सुबह का समय होने के कारण शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई बहुत बड़ी अनहोनी हो गई । शेख अरमान ने बताया कि अर्टिगा कार का बोनट और अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भयानक रही होगी।
सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया।
सरायकेला-खरसावां
अनुमंडल पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
वर्तमान समय में पेट्रोल एवं डीजल को लेकर सरायकेला खरसावां जिले के तमाम पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है कहीं-कहीं तो पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं और जो खुले हुए हैं जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल मिल रही है उन सभी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार लगी हुई है साथ ही कतार में लगे लोगों में कभी-कभी नोक झोंक भी देखने को मिल रही है और भीड़ ज्यादा होने के कारण पेट्रोल पंप संचालकों को भी काफी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच सरायकेला-खरसावां जिले के उपयुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश द्वारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक रजिस्टर, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की गहन जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजनों के हितों के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा आवश्यक वस्तुओं की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अनुमंडल पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें एवं अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से आवश्यकतानुसार ही ईंधन क्रय करें। किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी उत्पन्न करने अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी प्रकार की समस्या अथवा अनियमितता की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई।
चांडिल थाना क्षेत्र में छापामारी कर 05 अवैध महुआ शराब अड्डे ध्वस्त, भारी मात्रा में जावा महुआ एवं अवैध शराब बरामद।
सरायकेला-खरसावाँ
सरायकेला-खरसावाँ जिले के उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चिल्गु के समीप चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया एवं हमसदा टोला में विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया।
छापामारी अभियान के दौरान कुल 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के क्रम में लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 50 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद सामग्री को नियमानुसार जप्त कर विनष्ट किया गया। संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बजाज ग्रुप ने सफलता पूर्वक अपने 100 वर्ष पूरे किए।
बदलते दौर में खुद को ढालना ही असली ताकत:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मुजफ्फरपुर/बिहार
बजाज ग्रुप ने सफलता पूर्वक अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्र निर्माण और आर्थिक विकास में बड़ा योगदान बताया। 1926 में जमनालाल बजाज द्वारा शुरू हुआ यह समूह आज 148 अरब डॉलर मार्केट कैप के साथ ऑटो, फाइनेंस और इलेक्ट्रिकल सेक्टर में मजबूत मौजूदगी रखता है। हर 3 में से 1 भारतीय घर तक इसकी पहुंच है। 100 से ज्यादा देशों में कारोबार करने वाले समूह ने कहा— अगला फोकस तकनीक, नवाचार और समावेशी विकास पर रहेगा।
बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह में कहा कि बजाज ऑटो भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनियों में से एक होने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन कंपनियों में भी शामिल है। उन्होंने कहा आज का भारत न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था में भाग लेता है बल्कि प्रतिस्पर्धा भी करता है।
आगे उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं और जो करते हैं वह हमेशा एक जैसा होना चाहिए। और शायद यही कारण है कि बजाज की यात्रा केवल विकास की कहानी नहीं बनी बल्कि भरोसे की कहानी बन गई।
आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पल्सर ब्रांड वैश्विक दिग्गजों के साथ खड़ा है, उनके पीछे नहीं। और जब हमने प्रतिष्ठित ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल कंपनी केटीएम के साथ साझेदारी की, तो यह सिर्फ एक व्यापारिक समझौता नहीं था। इससे पता चलता है कि एक भारतीय कंपनी सिर्फ किसी की अनुयायी नहीं है, बल्कि वैश्विक ब्रांडों की सह-निर्माता है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि विरासत और नवाचार साथ-साथ चल सकते हैं,” उन्होंने जोर दिया।
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां ने आवासीय कार्यालय से स्वयं किया स्व-गणना पंजीकरण,जिलेवासियों से जनगणना 2027 अभियान में सहभागिता की अपील।
सरायकेला-खरसावां
आगामी भारत की जनगणना 2027 को सफल,पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिले में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह द्वारा अपने आवासीय कार्यालय से निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर जिलेवासियों से भी अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक अपनी एवं अपने परिवार की सही एवं अद्यतन जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना के आंकड़े अधिक सटीक, विश्वसनीय एवं त्रुटिरहित बनेंगे। सटीक आंकड़े भविष्य में विद्यालय, अस्पताल, सड़क एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विकास योजनाओं की बेहतर रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित अवधि के भीतर se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें एवं जनगणना अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई, अब आपकी बारी है।” साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। स्व-गणना के उपरांत गणनाकर्मी द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया भी संपन्न की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।
अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का किया औचक निरीक्षण।
सरायकेला-खरसावां
सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला, अभिनव प्रकाश द्वारा दिनांक 12/05/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों, औषधि भंडारण कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था, अभिलेख संधारण, पेयजल, शौचालय एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतन संधारण, दवाओं के व्यवस्थित रख-रखाव एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। औषधि भंडारण कक्ष के निरीक्षण के दौरान दवाओं के उचित संधारण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल, शौचालय की स्वच्छता एवं वार्डों की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, अभिलेख संधारण एवं सभी मूलभूत व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान चिन्हित बिंदुओं के संबंध में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।
फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न।
सरायकेला-खरसावां
खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश।
स्वीकृत योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, पारदर्शिता, नियमित अनुश्रवण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया गया विशेष जोर।
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा करते हुए खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) अंतर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों के चिन्हीकरण एवं संशोधित सूची के अनुमोदन पर चर्चा करते हुए समिति द्वारा आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया गया।
साथ ही जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न योजनाओं एवं प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने संबंधी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के ऑडिट एवं वार्षिक प्रतिवेदन की समीक्षा कर संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक निर्णय भी लिए गए।
बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि DMFT अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। खनन प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं के चयन, प्राथमिकता निर्धारण एवं क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि स्थानीय आवश्यकता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए विकासोन्मुख योजनाओं का चयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो तथा आमजन को योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक में आगामी पांच वर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना तैयार करने हेतु बेसलाइन सर्वेक्षण कराने तथा आगामी वित्तीय वर्षों के ऑडिट कार्यों के अनुमोदन संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति, क्रियान्वयन प्रगति एवं भावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
चलाया गया आदेशानुसार 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान।
सरायकेला/ईचागढ़
नालसा नई दिल्ली और झालसा के निदेर्शानुसार पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा सरायकेला रमाशंकर सिंह के आदेशानुसार 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव के निर्देश अनुसार पीएलवी कार्तिक गोप ने ईचागढ़ के आतार ग्राम मे विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया।
उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि लोगों को निशुल्क विधिक जागरूकता टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा नालसा व झालसा के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है । इसका मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता देना।
उन्हें उनके अधिकार से अवगत करना और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कानुनी जानकारी देकर अपने मौलिक अधिकार के प्रति जागरूक करना है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
वी.एच.आर.पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी जिहादियों के निशाने पर।
जनपद-लखनऊ
गोपाल राय, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू रक्षा परिषद
विश्व हिन्दू रक्षा पारिषद के सचिव की बहन का जिहादियों द्वारा दिन-दहाड़े अपहरण, हिंदुओं में आक्रोश
हिन्दू बेटियों का जेहादियों द्वारा अपहरण बर्दाश्त नहीं : गोपाल राय
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार बढ़ते लव जिहाद एक गंभीर समस्या बन गई है लेकिन उससे भी बड़ी समस्या है अब जिहादियों द्वारा हिन्दू बेटियों को दिन दहाड़े उनके घर से अपहरण किया जा रहा।
घटना, दिनांक- 2 मई को थाना दुबग्गा क्षेत्र स्थित दुबग्गा बेगरिया से विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की सचिव की 18 वर्षीय बहन का कथित रूप से नशीली दवा खिलाकर अपहरण कर लिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पीलीभीत जनपद के थाना बिलसंडा अंतर्गत ग्राम पहाड़गंज निवासी अरबाज खान पुत्र स्वर्गीय वशी खान एवं उसके गिरोह द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। अत्यंत दुःख का विषय है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा पीड़िता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का यह भी कहना है कि उक्त अभियुक्त पूर्व में भी एक हिंदू लड़की को गायब कर चुका है।
वहीं गोरखपुर जनपद के गगहा थाना अंतर्गत ग्राम मुसैला पोस्ट खजुरी बाबू निवासी रामकृपाल चौहान पुत्र स्वर्गीय नंदलाल ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता देवी को गांव का ही दबंग मुस्लिम तशरीफ़ खान पुत्र मजिदुल्हा द्वारा मुस्लिम धर्म परिवर्तन कर ब्रेनवाश करने के पश्चात पीड़ित के घर पर ही उसकी पत्नी को रखा है वह अपने घर गया तो उसने कहा कि तुम यहां आओगे तो तुम्हारी हत्या कर दूंगा पीड़ित कृपाल चौहान ने बताया कि उसके ससुर की प्रॉपर्टी भी उसकी पत्नी सुनीता के नाम होने के कारण उसपर भी तशरीफ़ खान का कब्जा है उपरोक्त प्रकरण में अब तक कई प्रदेश व जिला प्रशासन को शिकायत की गई जिसका कोई लाभ नहीं हुआ वह कभी भी उसकी हत्या करा सकता है।
आपको बताते चलें कि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने पूर्व में भी कई पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। देवानन्द शर्मा पुत्र विश्वकर्मा शर्मा ग्राम भटवा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर निवासी की पत्नि पूजा को आशिक अंसारी पुत्र जाकिर अंसारी निवासी ग्राम अहिरौली थाना खुखूँदु जनपद देवरिया भगा ले गया जिसके बाद हमारे द्वारा एस.पी कुशीनगर से वार्ता कर तीन दिन के अंदर लड़की को बरामद करवाकर अभियुक्त को जेल भेजवाया।
वहीं कर्नाटक के बैंगलोर निवासिनी शारदा देवी की पुत्री निर्मला चौहान जिसे मुबारक अली नामक जिहादी ने अपने कब्जे में कर रखा था | जिसे हमारे द्वारा मुख्यमंत्री कर्नाटक को पत्र भेजकर एवं काफी खोज बीन के पश्चात यू.पी के मुरादाबाद से लड़की को बरामद करावाकर जिहादी को जेल भेजवाया।
ऐसे कई प्रकरण में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने जिहादियों पर कार्यवाही कराकर उन्हे जेल भेजवाया है जिसके पश्चात कई जगहों से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय जी को धमकियाँ भी मिलती रही हैं,उनके कार्यक्रम स्थलों तथा कार्यालय की रेकी भी किया जाता रहा है।
दिनांक-15/07/2025 को जनपद देवरिया थाना खुखुँदू निवासी 16 वर्षीय हर्षिता सिंह को जेहादी द्वारा अगवाह कर लिया गया था जिसको हमारे द्वारा थाना प्रभारी मोहनलालगंज द्वारा गिरफ्तार करा कर नाबालिग को लखनऊ से सकुशल बरामद कराया गया।
दिनांक – 09/08/2025 कर्नाटक के बैंगलोर नेलमंगला टाउन निवासिनी पीडिता शारदा पत्नि भगदाराम चौहान, की 18 वर्षीय बेटी कुमारी निर्मला चौहान को मुबारक अली निवासी मुरादाबाद द्वारा बहला फुसलाकर भागा ले जाने व धर्मपरिवर्तन कराकर दो माह तक जबरन अपने साथ रखकर प्रताड़ित करता रहा जिसको मुरादाबाद पुलिस के सहयोग से हमारे द्वारा बरामद करवाकर घर वापसी कराई गई।
दिनांक – 12/12/2025 को जनपद कुशीनगर निवासी देवानंद शर्मा की पत्नी पूजा को हमारे द्वारा जेहादी आशिक अंसारी के चंगुल से हमारे द्वारा कुशीनगर पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर 24 घंटे में बरामद कराया गया।
दिनांक – 17/09/2025 को लखनऊ के सदर कैंट निवासिनी पीडिता राशि को जेहादी सलमान द्वारा 10 वर्ष तक शोषण करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर लखनऊ पुलिस के सहयोग से हमारे द्वारा सलमान को गिरफ्तार कराया गया जिससे पीडिता की मदद हुई।
ज्ञातव्य हो कि देश का सबसे बड़ा धर्मांतरण एवं लव जिहाद का आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की गिरफ़्तारी हमारे द्वारा कराई गई थी। उसके पश्चात कई पीड़िताओं को पुन: हिन्दू धर्म में पूजा पाठ कराकर घर वापसी कराया गया था जिससे जिहादियों द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है।
आगे विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि दिनांक – 14/10/2025 को जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गैंग के लोगों द्वारा सऊदी से हमारे व्हाट्सप्प न०- 9956016175 पर व्हाट्सप्प न०- 966502684647 से एसएमएस भेजकर एवं कॉल भेजकर मारने की धमकी दी गई थी। अज्ञात विदेशी मोबाइल नंबर- +966569048362 से दिनांक – 24/01/2026 को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी जिसकी शिकायत थाने में कर दी गई थी। लगातार आवास कार्यालय एवं अन्य जनपदों में आयोजित कार्यक्रम भ्रमण के दौरान संदिग्ध लोगों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेक्रेटरी को जिहादियों से खतरा बना हुआ है। जिसकी सूचना पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को भी दिया चुका है।
रचना गौतम सचिव- विश्व हिन्दू रक्षा परिषद मो०- 7905444097
दो नाव की सवारी घातक, बड़ा बाबू के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी ऊंची मुकाम, 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अर्जित, हो सकती है जांच।
सरायकेला/आदित्यपुर
साथीयों हम लगातार भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ नई-नई खबर प्रस्तुत कर रहे हैं और इसमें आप सभी का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। जिससे कि हम और भी गहराई तक जाकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सूचनाओं एकत्रित कर आपके समक्ष प्रस्तुत करते हैं।
साथियों हम बचपन से आज तक सुनते हुए आए हैं कि दो नावों की सवारी घातक और जानलेवा साबित हो सकती है। दो नावों पर सवार होकर कोई अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकता है।
लेकिन यह कलयुग है साहब यहां कुछ भी हो सकता है यहां एक नाव से मन नहीं भरता यहां लोगों को कई नाव की सवारी करते हुए देखा जा सकता है।
ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले का है जहां फर जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड के बाड़ा बाबू दो नाव की सवारी कर रहे हैं जो कि कभी भी डूब सकती है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वह सभी परेशानियों को दरकिनार करते हुए निर्भीक हो कर स्वतंत्रता के साथ दो नाव पर सवार हैं।
मामले का संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड के बड़ा बाबू हाउसिंग बोर्ड की कमान संभालने के साथ-साथ उदित वानी हिंदी दैनिक अखबार में भी कार्यरत हैं।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड के बड़ा बाबू हाउसिंग बोर्ड की कमान को संभालें हुए हैं और इसके साथ-साथ पत्रकारीता के क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं और दोनों जगह से पैसों कि कमाई कर रहे हैं जो कि जांच का विषय है और कहीं ना कहीं यह कानून के लिए नाकामयाबी का आईना है।
सूत्रों ने यहां तक जानकारी दी है कि बड़ा बाबू ने करीब-करीब 5 करोड़ से ऊपर की संपत्ति अर्जित कर रखी है उनकी संपत्ति पर भी जांच की जाए।
अब सवाल यहां पर यह उठता है कि पुलिस प्रशासन आखिर मौन क्यों हैं आखिर पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही है आखिर क्यों चुप्पी साधे हुए हैं।
अब यहां पर सवाल यह भी उठना है कि एक व्यक्ति एक साथ दो जगह पर कैसे काम कर सकता हैं और यह अधिकार किसने दिया कौन है वह सफेद पोस जिसकी छत्रछाया में यह भ्रष्टाचार फल फूल रहा है और इस देश को भ्रष्टाचार के अंधेरे में धकेल रहा है।
दो नाव की सवारी घातक, बड़ा बाबू के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी ऊंची मुकाम, 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अर्जित, हो सकती है जांच।
सरायकेला/आदित्यपुर
साथीयों हम लगातार भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ नई-नई खबर प्रस्तुत कर रहे हैं और इसमें आप सभी का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। जिससे कि हम और भी गहराई तक जाकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सूचनाओं एकत्रित कर आपके समक्ष प्रस्तुत करते हैं।
साथियों हम बचपन से आज तक सुनते हुए आए हैं कि दो नावों की सवारी घातक और जानलेवा साबित हो सकती है। दो नावों पर सवार होकर कोई अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकता है।
लेकिन यह कलयुग है साहब यहां कुछ भी हो सकता है यहां एक नाव से मन नहीं भरता यहां लोगों को कई नाव की सवारी करते हुए देखा जा सकता है।
ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले का है जहां फर जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड के बाड़ा बाबू दो नाव की सवारी कर रहे हैं जो कि कभी भी डूब सकती है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वह सभी परेशानियों को दरकिनार करते हुए निर्भीक हो कर स्वतंत्रता के साथ दो नाव पर सवार हैं।
मामले का संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड के बड़ा बाबू हाउसिंग बोर्ड की कमान संभालने के साथ-साथ उदित वानी हिंदी दैनिक अखबार में भी कार्यरत हैं।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड के बड़ा बाबू हाउसिंग बोर्ड की कमान को संभालें हुए हैं और इसके साथ-साथ पत्रकारीता के क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं और दोनों जगह से पैसों कि कमाई कर रहे हैं जो कि जांच का विषय है और कहीं ना कहीं यह कानून के लिए नाकामयाबी का आईना है।
सूत्रों ने यहां तक जानकारी दी है कि बड़ा बाबू ने करीब-करीब 5 करोड़ से ऊपर की संपत्ति अर्जित कर रखी है उनकी संपत्ति पर भी जांच की जाए।
अब सवाल यहां पर यह उठता है कि पुलिस प्रशासन आखिर मौन क्यों हैं आखिर पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही है आखिर क्यों चुप्पी साधे हुए हैं।
अब यहां पर सवाल यह भी उठना है कि एक व्यक्ति एक साथ दो जगह पर कैसे काम कर सकता हैं और यह अधिकार किसने दिया कौन है वह सफेद पोस जिसकी छत्रछाया में यह भ्रष्टाचार फल फूल रहा है और इस देश को भ्रष्टाचार के अंधेरे में धकेल रहा है।