विधायक सविता महतो ने 63 लाख की लागत से दो तालाब जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

विधायक सविता महतो ने 63 लाख की लागत से दो तालाब जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

सरायकेला/ईचागढ़

विधायक सविता महतो ने 63 लाख की लागत से बनने वाले दो सरकारी तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का शुक्रवार को विधिवत शिलान्यास किया। लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के हुंडरू पाथरडीह सरकारी तालाब एवं ईचागढ़ प्रखंड के सालुकडीह सरकारी तालाब में शिलापट्ट अनावरण कर कार्य की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि हुंडरू पाथरडीह सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार 20 लाख रुपये की लागत से तथा सालुकडीह सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार 43 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों तालाबों के जीर्णोद्धार से आसपास के किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। तालाबों के पुनर्जीवन से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, पोद्दो सिंह, टिंकू राम महतो, मंगल मांझी, हरिचरण महतो, यदुपति महतो, हरेन महतो, उप मुखिया, बनु महतो आदि काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

विधायक सविता महतो ने कुकड़ू में हाथी हमले में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

विधायक सविता महतो ने कुकड़ू में हाथी हमले में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

सरायकेला/ईचागढ़/कुकड़ू

पीड़ित परिजनों के बीच किया मुआवजा चेक का वितरण

कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कुकड़ू गोराई टोला निवासी मुनि राम गोराई की बीते रविवार रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई थी। शुक्रवार को विधायक सविता महतो कुकड़ू पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक ने परिजनों को श्राद्धक्रम के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किए। इस दौरान विधायक ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इसी क्रम में विधायक ने कूकड़ू प्रखंड क्षेत्र में पूर्व में हुए हांथी हमले के मृतक के परिजन सुभद्रा महतो को साढ़े तीन लाख व घायल बड़ालापांग निवासी सनका महतो, सिरुम निवासी भानु वाला कुम्हार एवं पीलीद निवासी राजू स्वासी को 25 -25 हाजार रुपए के मुआवजा चेक का वितरण किए।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ललिता राजश्री बाखला, अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी, प्रमुख प्रतिमा वाला, रेंजर विमद कुमार, वनपाल मुकेश महतो, कैलाश महतो, रतन गोराई, वन रक्षी रघुवर सिंह मुंडा, लक्खी चरण सिंह मुंडा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, मंगल महतो, गुणाधर महतो, सपन महतो, गोपेश्वर कुम्हार, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

जनता दरबार में उठीं सड़क अतिक्रमण, अवैध शराब और स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायतें।

जनता दरबार में उठीं सड़क अतिक्रमण, अवैध शराब और स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायतें।

सरायकेला

समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

जनता दरबार में मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड के लाल बिल्डिंग के समीप सड़क अतिक्रमण कर आवागमन बाधित किए जाने, चांडिल स्थित बामणी नदी मुक्ति धाम की जर्जर स्थिति एवं संपर्क पथ की मरम्मत, धान अधिप्राप्ति, राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन, ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री तथा बालू उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

इसके अलावा राजनगर प्रखंड में जच्चा-बच्चा मृत्यु मामले में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों, एएनएम एवं संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं आदित्यपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मांझी टोला में सेविका चयन में अनियमितता को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई। स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति एवं जन वितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी लोगों ने आवेदन सौंपे।

उपायुक्त ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया। शेष मामलों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पूर्वी सिंहभूम जिले में असमाजिक तत्वों का तांडव, 2 दिन कार में लगाई आग, हुआ लाखों का नुकसान।

पूर्वी सिंहभूम जिले में असमाजिक तत्वों का तांडव, 2 दिन कार में लगाई आग, हुआ लाखों का नुकसान।

पूर्वी सिंहभूम /गोलमुरी

पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों असमाजिक तत्वों ने तांडव मचा रखा है कानून को कठपुतला समझ रखा है। ताजा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र का है जहां पर दूसरे दिन असमाजिक तत्वों द्वारा श्री साइन मोटर्स नामक कार की दुकान में खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया गया जिससे कि इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे श्री साइन मोटर्स कार की दुकान के परिसर में खड़ी दो कारों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे दोनों वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

हरचरण सिंह  (राजा )

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे CCTV फुटेज भी पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं ताकि आग लगाने वालों तक पहुंचा जा सके. लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना ने गोलमुरी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं साईं मोटर्स के संचालक हरचरण सिंह ( राजा ) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि “CAR में आग लग नहीं रही है, बल्कि लगाई जा रही है। मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है।” उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिस कार में आग लगी थी, उसमें बैटरी तक नहीं थी। शुक्रवार को जली दोनों कारों से भी बैटरी पहले ही निकाल ली गई थी। ऐसे में अचानक आग लगने की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। आगे हरचरण सिंह (राजा) के मुताबिक दो दिनों के भीतर हुई आगलगी की घटनाओं में करीब 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

वहीं श्री साइन मोटर्स के मालिक हरचरण सिंह ( राजा ) ने बताया कि सेकेंड हैंड कारों से चोरी की आशंका को देखते हुए बैटरी निकालकर अलग रखी जाती है इसके बावजूद लगातार दो दिनों में आगजनी की घटना होने का मतलब है कहीं ना कहीं यह किसी साजिश का इशारा कर रही है।

आपको बताते चले की कार के मालिक हरचरण सिंह ( राजा ) विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और नित्य निरंतर जनहित में कार्य करते ही रहते हैं और कुछ दिनों पहले ही उनके द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। और कहीं ना कहीं किसी साजिश का इशारा कर रही है यह लगातार हुई घटना।

इस घटना पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी भरत सिंह ने गोलमुरी पुलिस से इस घटना की गहनता से जांच करने का अनुरोध किया है।

उत्पाद विभाग की मिली भगत से चल रही है दो नंबर अवैध घटिया एवं गैर कानूनी ढंग से शराब पिलाने का कारोबार: सूत्र

उत्पाद विभाग की मिली भगत से चल रही है दो नंबर अवैध घटिया एवं गैर कानूनी ढंग से शराब पिलाने का कारोबार: सूत्र

सेंट्रल गवर्नमेंट के आदेश का हो रहा है उलंघन वहीं जिला प्रशासन और विभागीय पदाधिकारी है मौन: सूत्र

सरायकेला/आदित्यपुर/गम्हरिया

इन दिनों सरायकेला-खरसावां जिले में एक अलग ही खेल चल रहा है। सूत्रों के जरिए प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक इन दिनों नकली शराब बेचा एवं पिलाया जा रहा है इस खेल में कई अधिकारियों की संलिप्तता की भी झलक आ रही है।

उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग के दरोगा अखिलेश यादव की मिली भगत से सरायकेला के गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा है नकली एवं घटिया शराब का कारोबार और साथ ही वैध लाइसेंस के बिना शराब  की  दुकान खोलकर खुलेआम शराब पिलाने का कारोबार किया जा रहा है।

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र में कहीं छोटी दुकानों में शराब की बिक्री कहीं किराना दुकानों में शराब का की बिक्री कहीं गैर कानूनी ढंग से दुकान खोलकर शराब पिलाने का कारोबार कहीं ऐसा तो नहीं पैसा बोलता है। अब सवाल यह उठता है कि उत्पाद विभाग के अधिकारी आखिर मौन क्यों है।

और सवाल यहां पर यह भी उठना है कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपनों का क्या होगा आखिर वह सपना कैसे पूरा होगा? आखिर कौन है जिम्मेदार ? कौन है वह सफेद पोश जिसके इसारे पर चल रहा है करोड़ों का अवैध कारोबार ?

कहने वालों ने ठीक कहा है शराब बेचने वाले मालामाल शराब पीने वाले बेहाल।

वहीं आए दिन शाम को 7:00 बजे के बाद करीब करीब सभी सरकारी शराब दुकानों के आसपास सर्विस रोड में शराबियों का जमावड़ा खुलेआम शराबियों का सड़कों पर शराब पीती हुई मिलेगी जिससे सामाजिक लोगो एवं महिलाओं को काम से लौटने के क्रम में काफी परेशानी हो रही है।

दीपक कुमार जी जैसे समर्पित, निर्भीक और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी ही राष्ट्र सुरक्षा के सच्चे प्रहरी – गोपाल राय।

दीपक कुमार जी जैसे समर्पित, निर्भीक और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी ही राष्ट्र सुरक्षा के सच्चे प्रहरी – गोपाल राय।

आगरा

आगरा पुलिस आयुक्त को राष्ट्र सुरक्षा के प्रहरी का सम्मान: धर्मांतरण गिरोह के पर्दाफाश पर पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार जी को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने किया सम्मानित

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी ने उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार एवं कर्मठ आईपीएस अधिकारी, वर्तमान पुलिस आयुक्त, आगरा, श्री दीपक कुमार जी को उनके अतुल्य योगदान एवं वर्ष 2025 में धर्मांतरण के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने हेतु सम्मानित किया।

दीपक कुमार ने अपने दृढ़ नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषय पर उनकी प्रभावी कार्रवाई ने समाज में सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत किया है, जो उनके साहस और प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी ने कहा कि ऐसे समर्पित एवं निर्भीक अधिकारी राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद को गर्व है कि वह ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का सम्मान कर रहा है।

इस दौरान विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में श्री दीपक कुमार जी के कार्यों की सराहना की। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने दीपक कुमार को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा महाकाल एवं प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशु पालकों के बीच 12 युनिट बकरा बकरी का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशु पालकों के बीच 12 युनिट बकरा बकरी का वितरण किया गया।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशु पालकों के बीच 12 युनिट बकरा बकरी का वितरण किया गया। वितरण समारोह में मुख्य रूप से बीडीओ एकता वर्मा,जिप सदस्य जोतिलाल माझी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरेलाल महतो उपस्थित थे। वहीं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. हरेलाल महतो ने बताया कि प्रति युनिट में कुल 10 बकरा बकरी का वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि पशु का पालन पोषण,रख रखाव, पौष्टिक आहार एवं समय पर वैक्सीन आदि के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही डॉ. महतो ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में लाभुकों के बीच भेड़ का भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने भेड़ पालकों से अविलंव कार्यालय में आवेदन जमा करने के लिए अपील किया है। वहीं बीडीओ एकता वर्मा ने उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में गाय,बैल, मुर्गी, बत्तख,सुकर एवं बकरा बकरी अनुदानित राशि पर दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दिया।

हाथियों के हमले से फिर एक ग्रामीण की गई जान।

हाथियों के हमले से फिर एक ग्रामीण की गई जान।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड के कुकड़ु प्रखंड कार्यालय से करीब 300 मीटर दुर हाथियों ने कुकड़ु गोराई टोला के मुनि राम गोराई 50 वर्ष को एक खेत में पटककर जान से मार दिया। आक्रोशित लोगों ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू के नेतृत्व में कुकड़ु प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर लाश को रखकर सड़क जाम कर दिया। बाद में सुचना मिलते ही विधायक सविता महतो के पहल पर डीएफओ द्वारा लिखित आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।

विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो ने बताया कि डीएफओ को विधायक द्वारा वन कर्मियों का ग्रामीणों से गलत व्यवहार पर कारवाई सुनिश्चित करने, लगातार गस्ती करने एवं माइकिंग कर लोगों को सतर्क करने का निर्देश दिया गया है। विभाग द्वारा तत्काल मृतक की पत्नी अम्बावती गोराई को 50 हजार रुपए मुआवजा राशि दिया एवं तिरूलडीह पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला अस्पताल भेज दिया। वन विभाग द्वारा हाथी प्रभावित गांवों में माइकिंग करने, क्यूआरटी टीम का प्रतिनियुक्ति कर हाथियों को भगाने का लिखित आश्वासन दिया गया।

घटना रविवार रात करीब 7 बजे की बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुनि राम गोराई अपने घर से ब्लॉक मोड़ राशन खरीदने आ रहे थे,तभी हाथियों द्वारा हमला कर देने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।सोमवार को सुचना मिलते ही इस पास के सैकड़ों ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने कहा कि हाथियों का अस्थाई समाधान हो। हाथी गांव में आने की सुचना माइकिंग कर दें और हाथियों को क्षेत्र से भगाया जाय । एक वन रक्षी पर भी ग्रामीणों का ग़ुस्सा फुट पड़ा। प्रभारी वनपाल मुकेश महतो ने कहा कि सुबह हाथी द्वारा एक व्यक्ति को मारे जाने की सुचना मिली। उन्होंने कहा कि जनताओं के मांगों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाथियों को बंगाल या अन्य जिलों में पहुंचाने पर वहां के लोगों द्वारा भी विरोध किया जाता है।

उन्होंने कहा कि हाथियों को खदेड़ने से ओर उग्र एवं आक्रामक हो जाता है। मौके पर थाना प्रभारी कौशल कुमार,जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पूर्व मुखिया गोराचांद सिंह मुण्डा, उप मुखिया मनोज मछुआ, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो आदि उपस्थित थे।

एक माह के अंदर हाथी हमले से चार की जा चुकी है जान

ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में एक महिने के अंदर चार ग्रामीणों को हाथियों ने जान से मार दिया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 11 अप्रैल 2026 को कुकड़ु प्रखंड के सापारूम गांव में राधा तंतुबाई, 25 अप्रैल को ईचागढ़ प्रखंड के हाड़ात गांव में चायना महतो व अमिता बाला मां बेटी एवं बीते रात को कुकड़ु में मुनि राम गोराई को हाथियों ने पटककर जान से मार दिया है। 5 महिने पूर्व कुकड़ु के मुंडाडीह के बुका महतो को भी हाथियों ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। लगातार हाथियों का उत्पात, जान माल की क्षति व घरों को निशाना बनाए जाने से लोग अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हाथियों का स्थाई समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने उग्र जन आंदोलन करने की चेतावनी भी दिया है।

सैकड़ो लोगों ने थामा विश्व हिंदू रक्षा परिषद का दमन, लिया हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प।

सैकड़ो लोगों ने थामा विश्व हिंदू रक्षा परिषद का दमन, लिया हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प।

पूर्वी सिंहभूम/बिस्टुपुर

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी भरत सिंह के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता ग्रहण अभियान।

( सोनू कुमार सिंह )

साथियों विश्व हिंदू रक्षा परिषद जनहित में पिछले कई वर्षों से लगातार कार्य कर रही है कभी रक्तदान शिविर तो कभी धर्मांतरण के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर रही है।

आपको बताते चलें कि झारखंड में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में यह संगठन पूरे भारतवासियों एवं हिंदुस्तानियों के हित में झारखंड एवं पूरे भारत में समर्पित भावना से कार्य को करते हुए अग्रसर है।

वहीं शुक्रवार 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद संगठन द्वारा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल में सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया गया। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम झारखंड के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने विश्व हिंदू रक्षा परिषद का दामन को थामा और हिंदुत्व की रक्षा एवं धर्मांतरण की रक्षा के लिए वचनबद्ध हुए।

आपको बताते चले की यह कार्यक्रम विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड के अध्यक्ष हरचरण सिंह ( उर्फ राजा) के द्वारा आयोजित की गई जिसमें में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए हैं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह जिनका स्वागत हरचरण सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ देकर एवं सोल ओढ़ा कर भव्य स्वागत किया गया।

आपको बताते चले कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में राजा सिंह ने कड़ी मेहनत से झारखंड में 4000 सदस्यों को जोड़कर ऐतिहासिक पहल की है। और आगे भी झारखंड के 24 जिलों में अपना सदस्यता अभियान चलाने के लिए वचनबद्ध है जिसमें सभी तरह की व्यापारी एवं समाजसेवी तथा हर गरीब तत्व के लोगों को शोषण भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते हुए दिन प्रतिदिन अपना कदम बढ़ा रही है।

उक्त कार्यक्रम में जुगसलाई निवासी रोहित तिवारी icici बैंक में कार्यरत हैं उन्होंने भी विश्व हिंदू रक्षा परिषद का दामन थामा और संगठन ने काफी धूमधाम से रोहित तिवारी का स्वागत करते हुए उन्हें झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

वहीं विश्व हिंदू रक्षा परिषद संस्था के प्रति रोहित तिवारी की कर्तव्य निष्ठा और जनता के हित में किए गए सराहनीय कार्य को देखते हुए विश्व हिंदू रक्षा परिषद झारखंड संगठन के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह व प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह के संतुष्टि पर संस्था में बड़ी जिम्मेदारी प्रदान करते हुए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं रोहित तिवारी द्वारा किए गए अथक प्रयास से विश्व हिंदू रक्षा परिषद को एक नया मुकाम भी मिलेगा।

वहीं रोहित तिवारी ने विश्व हिंदू रक्षा परिषद का दमन थमते हुए कहा कि यह यह संगठन बहुत ही सशक्त संगठन है और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूरे झारखंड में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का परिचय लहराएगा आज हमारा संगठन बुलंदियों की ओर चल रहा है आने वाले कल में हर एक भारततुय के जुबान पर इसका ही नाम होगा।

साथ ही जिला उद्योग केंद्र सरायकेला खरसावां के रोहित कुमार को भी झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जो जनहित में कार्य को करने का संकल्प लिए। साथ ही झारखंड के 24 जिलों में सदस्यता अभियान चलाते हुए कार्य को करने का संकल्प लिया। उनके कार्य को देखते हुए झारखंड प्रदेश के प्रभारी भरत सिंह ने सभी सदस्यों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

वहीं कार्यक्रम में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी भरत सिंह ने कहा कि संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में लगातार यह संगठन हिंदुत्व की रक्षा हिंदुत्व की आवाज गरीबों की आवाज शोषण से पीड़ित लोगों की आवाज गरीब गुरवा लोगों की आवाज अन्याय से पीड़ित लोगों की आवाज को लगातार जनहित में उठा रही है एवं प्रशासन के साथ जुड़कर न्याय दिलाने का कार्य कर रही है।

आगे भारत सिंह ने कहा कि यह संगठन लगातार आपकी सेवा में अग्रसर है अपने ऊपर हो रहे अन्याय को बर्दाश्त ना करें आगे बढ़े अपनी आवाज को समाज के समक्ष रखें अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं संगठन से जुड़े और संगठन के समक्ष अपनी आवाज को रखें निश्चित ही आपको यह संगठन न्याय दिलाने का कार्य करेगी।

आगे भारत सिंह ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि अगर आप अपनी आवाज को नहीं उठाएंगे तो संसार में आपकी आवाज को उठाने वाला कोई नहीं पहले खुद के लिए खड़े होना सीखिए अपने लिए आवाज उठाना सीखिए तभी कोई भी संगठन आपकी मदद को आगे बढ़ेगा अगर आप खुद अपनी आवाज को नहीं उठाएंगे अपने खिलाफ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त करते रहेंगे तो यकीन मानिए आखरी सांस तक आपके साथ अन्याय होता रहेगा और आपको न्याय कोई नहीं दिलाएगा इसलिए अपने आप को पहचानें अपने अधिकार को पहचानें अपने नियम को पहचानें अपने कानून को पहचाने और कानून के दायरे में रहते हुए अपनी आवाज़ उठाएं अपने अधिकार के लिए आगे बढ़े। आगे यह विश्व हिंदू रक्षा परिषद हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।

आगे भारत सिंह ने अपने संबोधन को समाप्त करते हुए जितने भी नए सदस्य संगठन से जुड़े हैं उन सभी की उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी को हिंदुत्व की रक्षा करने का सपथ दिलाया।

वहीं कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष हरचरण सिंह ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यता ग्रहण था जो की विधिवत एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने विश्व हिंदू रक्षा परिषद का दामन थामा और गरीब गुरबा लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया।

वहीं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय एवं झारखंड के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह साथ ही झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह ने सभी नए सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लगा गंदगी का अंबार नालियां हुई जाम।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लगा गंदगी का अंबार नालियां हुई जाम।

सरायकेला/आदित्यपुर

साथियों हमारे देश में गंदगी कई तरह की होती है और कई चीजों को गंदगी के रूप में देखते हैं सोचते हैं समझते हैं बोलते हैं पढ़ते हैं कहते भी हैं सुनते भी हैं सुनाते भी हैं।

आज का हमारा गंदगी का मुद्दा है सड़क किनारे बनी हुई नालियां या फिर यूं कहें कि बजबजाती हुई नालिया।

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम की अगर हम बात कहें तो नगर निगम की कामयाबी की दास्तान यह बज-बजाती हुई नालियां कह रही है आपको या मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है।

ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम का है जहां पर आदित्यपुर थाने के समीप ही नालि जाम हो चुकी है नालियों में पानी और कचरा दोनों भर चुका है लेकिन इस पर नगर निगम की नजर नहीं पड़ती।

DVC मोड़ से पहले AKI industries के समीप

इतना ही नहीं केवल आदित्यपुर थाना ही नहीं बल्कि आदित्यपुर नगर निगम में पड़ने वाले Royal Enfield showroom के विपरीत दिशा में Reliance पेट्रोल पंप Bharat petroleum पेट्रोल पम्प के समीप एवं Indo Danish tool room से पहले A.K.I industries की समीप सर्विस रोड में भी नालियों का गंदा पानी बह रहा है इतना ही इतना ही नहीं आदित्यपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित दुर्गा मंदिर अथवा पानी टंकी के समीप गंदे पानी और कचरे का मिश्रण काफी मात्रा में देखी जा रही है और आदित्यपुर नगर निगम की कामयाबी की दास्तान कह रही है। जिसकी छाया प्रति समाचार के साथ संलग्न किया गया है।

Hp petrol pump  DVC मोड़ से पहले

आदित्यपुर नगर निगम में पड़ने वाले कई ऐसी सड़के हैं जहां पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और उस गंदे पानियों पर चलने को आदित्यपुर नगर वासी मजबूर हैं।

आदित्यपुर थाना हनुमान मंदिर के समीप

आपको बताते चलें कि इन गंदे पानियों से न जाने कई तरह के कीटाणु पैदा होते हैं कीटाणुओं के साथ-साथ कई तरह के मच्छर भी उत्पन्न होते हैं और इन्हीं गंदगियों से उत्पन्न होती है डेंगू वाले मच्छर जिससे कि डेंगू जैसी बीमारियां उत्पन्न होने की समस्या काफी बढ़ जाती है।

दुर्गा मंदिर आदित्यपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर

वहीं सूत्रों का कहना है कि आदित्यपुर नगर निगम कुछ दिनों पहले या फिर यूं कहें कि कुछ महीनों पहले काफी जोश में थी और पूरे क्षेत्र की साफ सफाई में आदित्यपुर नगर निगम की ओर से काफी ध्यान दिया गया था। कहीं नालियों की सफाई की जा रही थी तो कहीं सड़क पर झाड़ू मरवाए जा रहे थे तो कहीं सड़क किनारे बसे झोपड़ी नुमा दुकानों को तोड़ा जा रहा था ताकि राष्ट्रपति महोदया (द्रौपदी मुर्मू) को हमारा सरायकेला जिला स्वच्छ प्रतीत हो।

लेकिन राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात मानो आदित्यपुर नगर निगम गहरी निंद्रा में सोई हुई है शायद इसी वजह से उन्हें आदित्यपुर नगर निगम की गंदगी दिखाई नहीं देती और गंदगी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से भी अनभिज्ञ है।

आगे इस मामले पर सूत्रों ने कहा है कि कई ऐसी कंपनियां हैं जो अपने कंपनियों का कचरा निकाल कर नालियों में डाल देते हैं जिसकी वजह से भी नालिया जाम हो जाती है और नालियों में बहने वाला गंदा पानी ठहर सा जाता है जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है और ज्यादातर डेंगू जैसे मच्छर को यह नालियां उत्पन्न करती है जिससे कि डेंगू जैसे महामारी का प्रकोप क्षेत्र में बढ़ाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

यक्ष प्रश्न

डबल रोड Union कंपनी से महज कुछ ही दूरी पर

इस मामले पर यक्ष प्रश्न यह उठता है कि नालियों के जाम होने की वजह कौन है ? मौसम जिसकी वजह से कचरा उड़ कर नालियों में समाहित हो जाता है ? या फिर इसकी वजह नगरवासि खुद है जो अपने घर का कचरा नालियों में डाल देते हैं ? या फिर आदित्यपुर नगर निगम का जिनकी आंखें यह गंदी नालियां नहीं देख पाती या फिर जगह-जगह पर जमा कचरा नहीं देख पाती है ? आखिर कौन है वजह ?

आखिर में एक सवाल यह भी उठता है कि आखिर कब तक यह नालियां जाम रहेंगी या फिर इस मामले पर नगर निगम कोई कदम उठाएगी अगर उठाएगी तो कब तक उठाएगी ?

विधायक सविता महतो ने 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से चांडिल में चार सड़कों की रखी आधारशिला।

विधायक सविता महतो ने 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से चांडिल में चार सड़कों की रखी आधारशिला।

सरायकेला/चांडिल

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़करण योजना के तहत स्वीकृत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण सड़कों का गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर आधारशिला रखी। इन सड़कों का निर्माण कुल 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। विधायक सविता महतो ने बताया कि एनएच-32 से रावताड़ा तक 1.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से, चांडिल डैम रोड स्थित मुखिया होटल से दियाडीह भाया बोराबिंधा तक 5.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

इसके अलावा चौका-कांड्रा रोड के पालगम से रायडीह तक 2.6 किलोमीटर सड़क 1 करोड़ 91 लाख रुपये तथा काशीडीह मोड़ से मिरुडीह भाया सिंगाती तक 2 किलोमीटर सड़क 1 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि सभी सड़कों का निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, सुधीर किस्कू, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, मुखिया ममता हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य रिंकी गांगुली, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, विधायक की पुत्री स्नेहा महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, समर भुइयां, मंत्री महतो, करम चांद हेंब्रम, सुरेश मांझी, सिमल बेसरा, लंबोदर महतो, पशुपति महतो, ज्ञान रंजन हेंब्रम, राज शेखर गांगुली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

झारखंड के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल को जिर्णोद्धार करने की मांग फुलकांत झा ने किया।

झारखंड के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल को जिर्णोद्धार करने की मांग फुलकांत झा ने किया।

सरायकेला/गम्हरिया

बड़ा गम्हरिया बस्ती के अंदर बागानपारा कारा काटा स्थित झारखंड के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल को जिर्णोद्धार करने की मांग फुलकांत झा ने किया ।

विगत 15 वर्षों से वह प्रतिमा छत बिछत अवस्था में है, वहां के आस-पास के लोग एवं नौ युवकों साथियों ने मिलकर के अस्थाई तौर पर तो घेराबंदी किए हैं, साथ ही झारखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन इनकी जन्म जयंती स्मृति को बरकरार रखने के लिए पूरे झारखंड में खुशियली का त्योहार बनाया जाता है यहां भी उस दिन (15 नवंबर) भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा-सुमन निश्चित रूप से दी जाती है।

आगे फुलकांत झा ने काहा की इसमें सामाजिक कार्यकर्ता एवं सभी राजनीतिक पार्टी के लोग सारिक होते हैं, और बच्चों के बीच में फल और मिठाइयां भी वितरित की जाती है। इस प्रतिमा को जितेंद्र प्रमाणिक द्वारा 2005-2006 में स्थापना की गई थी जो अब हम सबके बीच नहीं रहे उनके इंतकाल करीब 5 साल पहले हो गई है ! लेकिन आज तक उस जगह का जीर्णोद्धार नहीं हो सका है।

इसलिए फुलकांत झा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला के छह बार के विधायक रहे चंपई सोरेन जी से अभिलंब पहल करने की मांग किए हैं। 15 जून से पहले इस पर अमल की जाए।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free