संकल्प रथ लिए गम्हरिया पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली।

संकल्प रथ लिए गम्हरिया पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली।

सरायकेलागम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

लोगों ने गणेश महाली का गर्मजोशी से किया स्वागत.

केंद्र की मोदी सरकार ने दिया महिलाओं को सम्मान – गणेश महाली

जागरुकता पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-गणेश महाली

सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ लेकर पहुंचे गम्हरिया, ग्रामीणों ने गर्म जोशी से किया स्वागत, साथ ही पीएम मोदी के डिजिटल संदेश को सुना।

आपको बताते चलें कि केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में दिनांक 15 नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक पंचायत स्तर पर विकासात्मक योजनाओं से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और लोगों को ऑन दा स्पोर्ट लाभ दिलाने हेतु भ्रमणशील वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार एव अन्य कार्यक्रम के लिए आदेश दिया गया है।

इसी के तहत गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत और कलिकापुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने केंद्र के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी और लाभ दिलाए।

साथ ही गणेश महाली ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के प्रत्येक पंचायत में गरीब वंचित लोगों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2023 को खूंटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया था यह 26 जनवरी 2024 तक चलेगी जो जिला के प्रत्येक पंचायत में संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजन करके लोगों को लाभ दिलाया जाएगा। जो 60 साल में नहीं हुआ है वह मोदी सरकार ने 9 साल में करके दिखाया है।

वहीं कार्यक्रम में गणेश महाली ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि महिलाओं को 33 फिसदी आरक्षण,पीएम आवास,उज्ज्वला योजना,स्वास्थ्य बीमा,करीब कल्याण अन्न (राशन) ,शौचालय निर्माण करके मोदी सरकार ने लाभ और सम्मान देने का काम किया है।

इस मौके पर जगन्नाथपुर पंचायत मुखिया रिंकू देवी,पंचायत समिति सदस्य आरती देवी,अमरेश ईश्वर,वार्ड सदस्य वीरेंद्र राय,कमल देव यादव, कलिकापुर मुखिया सविता हंसदा,वार्ड सदस्य प्रीति सिंह,राकेश सिंह चंदेल,प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव,राहुल सिंह,अनय सिंह,अजीत सिंह,मनोरंजन नदी,संतोष तिवारी, अभिषेक मिश्रा,रश्मि साहू,सुनीता मिश्रा आदि उपस्थित थे।

मोती की खेती चांडिल जलाशय में

मोती की खेती चांडिल जलाशय में

सरायकेला

चांडिल जलाशय में उमड़ने लगा पर्यटकों का भीड़ ,नौका बिहार करने बाद लोगो को नए चीज देखने मिल रहा हे,मोती की खेती और मोती की खरीदारी होने लगा , जलाशय में क्रेज कल्चर के माध्यम से मछली की खेती होता है साथ ही मोती की खेती होने पर बना चर्चा की विषय मोती की मार्केटिंग का रहा समस्या ,जिसे विस्तापित के बुद्धेश्वर टुड्डू ने सरकार से बोले मार्केटिंग की सुविधा कराए जाए लाखो रुपया खर्चा करने के बाद मार्केटिंग में लटके आदिवासी युवक ।

बुद्धेश्वर टुड्डू ने विस्थापित साथ ही मौती की खेती करने लगा.

सरायकेला खरसावां जिला के बहुउद्देशीय परियोजना के तहत बनाया गए यह डेम विस्तापित हुए 116 गांव के 84 मौजा के ग्रामीण विस्तापन का शिकार हुए और दर दर भटक रहा हे। निजी स्तर से आज चांडिल बांध विस्तापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सरकारी समिति लि०निबंधन स० 1 सिंहभूम 01/10/2005 द्वारा पुर्ती एग्रोटेक पर्ल मोती फार्मिंग रिचर्स एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हेहल रांची के निर्देशक बुधन सिंह पुरती के माध्यम से (विस्तापित चांडिल के गागोडिह निवासी) बुद्धेश्वर टुड्डू द्वारा पहली बार लाखो रुपया इन्वेष्ट करके चांडिल डेम जलाशय नौका विहार में 15000 हजार सीप (छीनूक) छोड़े हे। ठंड के समय छोड़ने से मोती की अच्छी कोवालेटि होता हे। सीप को कुछ दिन तक भूखा रखने पर जल्द सीप का मुंह खुलता है और सीजर करने के समय सहज रूप से सीप के अंदर नियुकेलशी डाला जाता हे। इस बार दो प्रकार के नियुकेलश्यी सीप के अंदर जेसे रिंग के लिए और लॉकेट के लिए डेढ़ बर्ष के अंदर बनकर तैयार हो गया , सिर्फ मार्केटिंग की जरूरत हे, सरकार की तरफ से अबतक कोई मार्केटिंग का सुविधा उपल्ध नही कराया गया।

बुद्धेश्वर टुड्डू को रांची के मोती फार्मिग निर्देशक बुधन सिंह पुरती प्रोताशित किया था ,कहा गया था मछली के खेती के साथ मोती के खेती करने पर आपको कमाई की जरिया बनेगा । जिससे देखते हुए क्रेज कल्चर के अंदर और खुले जलाशय में सीप में मोती की फार्मिग करके खेती करने लगा विस्तापित किसान आज 22000 हजार हैक्टर जलाशय में मछली की खेती होता है। जेसे समूद्र में ज्वार भाटा आने के बाद सीप के अंदर बालू की कण घुस जाता हे,जिसके बाद मोती बनता है, सीप को एक बेग के अंदर 24 का आसपास डाला जाता हे ,ओर पानी की 15 से 20 फिट गहरा पानी में डाला जाता हे । हमारे चांडिल जलाशय में नेचरल तारीके से मोती की खेती सीप के अंदर बालू के जगह नियुकिलय्ष (नाभिक) फसाया जाता हे ,जिसे नेचरल तरीके से मोती एक से डेढ़ बर्ष में तैयार हो जाता हे। आज हमारे पास मोती हे परंतु मार्केटिंग का कोई सुविधा उपलब्ध नहीं चांडिल छोटी जगह पर खपत करना मुश्किल हे, जिससे देखते यह लोगो आने वाले पर्यटकों के साथ आपने द्वारा नेचरल रूप से बनाया गया मोती की जानकारी उपलब्ध कराते देखा गया और बताए गया मोती प्रति पीस 500 रखा गया । खेती करने बाद इन किसानों को कठिनाई के सामना करना पड़ रहा हे । सीप को जलाशय से निकलने के बाद रांची या हैदराबाद जेसे शहर के लेबरोट्री में भेजना पड़ता है,जहा साफ सफाई किया जाता हे। जिसका सुविधा चांडिल में नही है, किसान का कहना हे सरकार हमारे प्रति ध्यान दे और हमे मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध कराया जाए ,जिसे और विस्तापित इस मोती की खेती में जोड़ पाए ।पर्यटन विभाग और झारखंड सरकार की अनदेखी के कारण आज विस्तापीतो स्वरोजगार की सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया ।निजी स्तर से विस्तापित भाई इच्छुक हे परंतु मार्केटिंग की सुविधा नहीं होने कारण लोगो में देखा गया मायुश आज विभिन्न राज्यों से पर्यटक घूमने पहुंच रहा हे।ओर प्राकृतिक के आनंद के साथ नौका बिहार का मनोरंजन लेने के बाद चले जाते हे। रात्रि विश्राम के लिए इस पर्यटक विभाग द्वारा इस जगह पर कोई गेस्ट हाउस का सुविधा मुहैया नही कराया गया ।

वाइट: जगदीश सिंह सरदार विस्तापित ।

सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला अस्वासन

सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला अस्वासन

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।

जनता दरबार में भूमि विवाद, ईचागढ़ पंचायत अंतर्गत CSC संचालक द्वारा मनामानी करने पर अविलम्ब हटाने, राम बाबा आश्रम जाने वाला रास्ता कि मरमती कराने, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन में बैंक शाखा संचालन हेतू अनुमति देने, खाद्य आपूर्ति विभाग समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।

उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पांच मामलों पर सर्व सहमति से लिया गया निर्णय

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अनुकंपा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान समिति के समक्ष 05 मामलों को रखा गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला अनुकंपा समिति के आधार पर नियुक्तियों हेतु आवेदन के बारे में विचार विमर्श किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ अनुकंपा कर्मियों को नियुक्ति नियमावली, कागजात जांच के आधार पर चयनित किया गया। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि अनुकंपा नियुक्ति हेतु पूर्व से लंबित मामलों पर गहन जांच कर उन्हें निष्पादित किए जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री गिरजा शंकर महतो तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुनू कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

अलग- अलग जगहों में हुए चोरी मामले आर आई टी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

अलग- अलग जगहों में हुए चोरी मामले आर आई टी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

सरायकेलाआदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र के अलग- अलग जगहों में हुए चोरी मामले में आर आई टी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।

सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को लगातार गुप्त सूचनाए मिली थी। जिसके आलोक में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा मिले गुप्त सूचना के आधार पर आरआई टी थाना प्रभारी सागर लाल महथा के नेतृत्व में एक टीम गठित की । टीम गठित होते ही थाना प्रभारी ने मामले को लेकर लगातार निगरानी और चौकसी रखने लगे। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने सोनार सहित तीन अपराध कर्मियों को फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम की और थाना प्रभारी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम सूरज कोतवाल उर्फ सूरज पत्रो उर्फ सरफराज, नवीन कुमार झा, विवेक सिंह उर्फ कैफ और वीरेंद्र नाथ वर्मा है। पुलिस ने पकड़े अपराधियों के निशानदेही पर सोने- चांदी के जेवरात, लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, माउस, घटना में प्रयुक्त ताला तोड़ने वाले लोहे का कटर, चापड़, आयरन, कैमरा, घड़ी, पावर चश्मा, बैग, सफारी व ऑटो बरामद किया है।

आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महाथा के नेतृत्व में गठित टीम ने आर आई टी थाना क्षेत्र के 32 नंबर के समीप से ऑटो संख्या JH 05 DN- 4622 को पकड़ा। जिसमें तीन युवक सूरज कोतवाल उर्फ सूरज पत्रो उर्फ सरफराज, नवीन कुमार झा और विवेक सिंह उर्फ कैफ बैठा को पकड़ा। तलाशी लेने के दौरान नीले रंग के बैग से सोने- चांदी के जेवरात और अन्य सामान मिले पूछताछ करने पर तीनों ने थाना क्षेत्र एमआई 146, महावीर नगर सहित अन्य स्थानों में हाल के दोनों में हुई चोरी की घटना मामले में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। जिसके निशानदेही पर चोरी का गहना खापने वाले सोनार विरेंद्र नाथ वर्मा को चौका के खूंटी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी को जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार द्वारा गठित टीम की यह बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा का 20वां स्थापना दिवस नवनिर्मित शाखा परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन आंतरिक प्रबंधक ने किया इस मौके पर बैंक प्रबंधक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक सर-( LDM ) ने गुलदस्ता देकर आंतरिक प्रबंधन का स्वागत किया.वहीं इस मौके पर बैंक के पुराने खाता धारकों को सॉल देकर आंतरिक प्रबंधक के द्वारा सम्मानित किया गया तथा बैंक उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गई बैंक के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 13.लाख 72 हजार का ऋण वितरण किया गया.इस मौके पर SUDLIFE के स्टेट हेड इंद्रजीत सिंह तथा शाखा के सभी सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक गोविंद हंसदा, मेघा सिंह, बॉबी टुडू, रितेश रजक,प्रमोद कुमार मुंडा,रूही,सतीश कुमार,राहुल जायसवाल,,गणेश नायक गुरु चरण एवं मंगल इत्यादि गण उपस्थित रहे।

कटंगा शिविर में 1206 मामलों में 651 मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।

कटंगा शिविर में 1206 मामलों में 651 मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।

सरायकेलाराजनगर

( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कटंगा पंचायत अंतर्गत उलीडीह फुटबॉल मैदान में मंगलवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनु कुमार मिश्र,प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, अंचलाधिकारी हरिश चन्द्र मुंडा, प्रखंड उपप्रमुख श्रीमती सुमना देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ लालू हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.शिविर में विभिन्न विभागों के 21 स्टॉल लगाए गए थे. स्टॉल में सबसे अधिक अबुआ आवास पर भीड़ देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ लालू हांसदा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि गांव के लोग योजना का लाभ लेने, जिला मुख्यालय तक आने में असमर्थ हैं.ऐसे में सरकार खुद उनके पास चलकर आ रही है और योजनाओं का लाभ दिला रही है.शिविर में कुल 1206 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 651 का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

वहीं उधोग विभाग 3, विधुत विभाग 5, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग 6, शिक्षा विभाग 41, ग्रामीण विकास विभाग (आवास) 410, राजस्व 19, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 01, ग्रामीण विकास विभाग (मनरेगा) 95, श्रम विभाग 10, समाजिक सुरक्षा विभाग 60, कृषि 14, ग्रामीण विकास विभाग (जेएसएलपीएस) 50, पशुपालन 12,बाल विकास परियोजना विभाग 26, आधार 10, स्वास्थ्य विभाग 05, जन्म मृत्यु 01 आवेदन प्राप्त किए

मां बगलामुखी मंदिर में यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ

मां बगलामुखी मंदिर में यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

माँ बगलामुखी मंदिर में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया ।इस अवसर पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर हवन किया गया। विश्व शांति के लिए भक्तों ने हवन किया। पूर्णाहुति के बाद हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पूर्व कई साधक मंदिर में पूजा अर्चना कर मां बगुलामुखी से सुख शांति एवं समृद्धि की कामना किया।मंदिर के पुजारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी व मुरारी मोहन मिश्रा ने चंडीपाठ किया।

समाजसेवी कमल कांत मंडल, संगीता मंडल ने मंदिर में आयोजित कुमारी कन्या पूजन में मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हुए कुमारी कन्याओं की पूजा अर्चना कर उन्हें भोजन कराकर उपहार भेंट किया। हवन कार्यक्रम में चंद्रमोहन प्रजापति,चितरंजन मुखर्जी, सोमेश्वर झा, मुकेश मिश्रा, पवन सिंघानिया, संगीता मंडल, कमलकांत मंडल, वीरेंद्र नारायण सिंह देव,उमाशंकर त्रिपाठी, कानू अग्रवाल आदि शामिल हो कर यज्ञ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यज्ञ समाप्त के बाद भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।

माँ बगलामुखी मंदिर में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। अनुष्ठान समापन के मौके पर मंदिर प्रांगण में मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह एवं उनके टीम के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई थी, लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बने पंडाल में बैठकर मां बगलामुखी का महाप्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद लेने एवं खाने के लिए श्रद्धालुओं की देर शाम तक मंदिर प्रांगण में भीड़ जुटी रही।

श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण का शुभारंभ मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, सचिव पप्पू अली, विवेक गुप्ता, सरफराज अंसारी ,लक्ष्मण यादव,पंडित उमाशंकर त्रिपाठी, चितरंजन मुखर्जी सहित अन्य सदस्यों के द्वारा खिचड़ी व खीर परोश के किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई अन्य गण्यमान्य लोगों ने अपना अहम योगदान दिया।

मुसाबनी थाना में डीएसपी ने पुलिस कर्मियों को दिया चुनावी संबंधी प्रशिक्षण

मुसाबनी थाना में डीएसपी ने पुलिस कर्मियों को दिया चुनावी संबंधी प्रशिक्षण

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद व सीतारामडेरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूषण कुमार ने मंगलवार को मुसाबनी डीएसपी रेंज में उसने वाले छः थाना मुसाबनी, डुमरिया, गुड़ाबंदा, जादूगोड़ा, पोटका, क्वाली थाना के थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया। उक्त प्रशिक्षण मुसाबनी थाना परिसर में दी गई। जहां मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार, डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उराँव, जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी मौजूद थे सभी पदाधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा कर प्रशिक्षण दिए। डीएसपी ने प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को स्वच्छ, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराए जाने के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। चुनाव प्रक्रिया में सबसे अहम ध्यान रखना है कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग भयमुक्त वातावरण में स्वतंत्र रूप से अपना मतदान कर सके, जिसे सुनिश्चित कराने में पुलिस की अहम भूमिका है। चुनाव से पूर्व पुलिस कर्मियों को रूट वेरीफिकेशन, बूथ एवं क्लस्टर पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी, मतदाता जागरूकता अभियान ,आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई ।सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वारंट, कुर्की, समन का हर हाल में निष्पादन चुनाव से पहले किया जाए। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान निष्पक्षता बरतना भी हमारी नैतिक तथा वैधानिक जिम्मेवारी है। डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस कर्मियों के क्या-क्या कर्तव्य हैं, चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दल की सभाएं एवं जुलूस के संदर्भ में पुलिस के क्या कर्तव्य है, इसमें पुलिस को क्या कार्य करना है, मतदान के दिन पुलिस कर्मियों के क्या कर्तव्य हैं। इसके अलावा मतदान के दौरान क्या करें क्या नहीं करें, लैंडमाइंस एवं बम इत्यादि से सुरक्षा, वाहन से आवागमन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, केन्द्रों पर सुरक्षा के उपाय, थाना-पिकेट की सुरक्षा संबंधित निर्देश देते हुए ड्यूटी का निर्वहन करना आदि बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईवीएम एवं वीवीपैट के संबंध में भी जानकारी दिया गया।

डॉक्टर पीयूष रंजन दास को कोल बेड मिथेन बिषय पर गहन शोध के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डॉक्टरेट की डिग्री से नवाज़ा।

डॉक्टर पीयूष रंजन दास को कोल बेड मिथेन बिषय पर गहन शोध के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डॉक्टरेट की डिग्री से नवाज़ा।

सरायकेला

IIT(ISM) धनबाद के 43 वें दीक्षांत समारोह में ओएनजीसी ऑफिसर तथा भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध ऑफिसर एसोसिएशन संयुक्त महामंत्री तथा ओएनजीसी परिसंपत्ति बोकारो के पदाधिकारी डॉक्टर पीयूष रंजन दास जी को कोल बेड मिथेन बिषय पर गहन शोध के लिए डॉक्टरेट की डिग्री से नवाज़ा गया।

इस दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी एवं माननीय झारखंड के राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन , मंत्री श्री बन्ना गुप्ता , आमंत्रित थेl पीयूष जी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनायें।

सरायकेला के विभिन्न प्रखंडों में आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सरायकेला के विभिन्न प्रखंडों में आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विभिन्न कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर सुयोग्य लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया गया वितरण

खरसावां प्रखंड के शिमला पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई गा उपस्थित

‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत  सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां, कुचाई , गम्हरिया, राजनगर, चांडिल तथा नीमडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायत मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया।

वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई। खरसावां प्रखंड के शिमला पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई उपस्थित हुए, इस दौरान माननीय विधायक के द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

खरसावां प्रखंड के शिमला पंचायत में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई नें कहा की “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम पंचायत स्तर पर लोगो की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगो तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकें। उन्होंने कहा की सरकार महिलाओं के उत्थान तथा किशोरियो के शिक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है उसी प्रकार भूमिहीन लाभुकों को आवासन के लिए अबुआ आवास योजना के तहत आवेदन प्राप्त कर रही है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए शिविर में उपस्थित लोगो से विभिन्न स्टालो पर भ्रमण कर अपने योग्य योजनाओं के लाभ हेतू आवेदन करने की अपील कि।

जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है

▪️ कुचाई (पोण्डाकाटा)- 1507 आवेदन / नष्पादन 598

खरसावां (शिमला)- 1666 आवेदन/ नष्पादन 520

▪️ राजनगर (जुमाल)- 1268 आवेदन/ निष्पादन 553

▪️ गम्हरिया (यशपुर)- 1429 आवेदन / निष्पादन 00

▪️ चांडिल (हेन्सकोचा)- 1592 आवेदन / निष्पादन 510

▪️ नीमडीह (झिमड़ी)- 1703 आवेदन/ निष्पादन 264

डूंगरा मैदान खूंटी में कंबल वितरण और स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।

डूंगरा मैदान खूंटी में कंबल वितरण और स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया

रांची/खूंटी

जरूरतमंद और पिछड़े लोगो की सेवा करना हमारा लक्ष्यनवोदयंस

    खूंटी जिले के ग्राम डूंगरा मैदान में रविवार को नवोदय और मंगरु प्रॉप्टिज के संयुक्त तत्वधान में कंबल वितरण और स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को कम्बल बांटा गया तथा सभी लोगों का बीपी, शुगर और वजन की जांच की गई

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव मदन महतो ने कहा कि नवोदय एनजीओ का मुख्य उद्देश्य आम जनताओ की सेवा करना है चाहे माध्यम जिस तरह का भी हो , नवोदय संस्था का इसी के लिए बनी है।हम लोग सब मिलकर संगठन के माध्यम से आम जनता तक पहुंच कर उनको निरंतर सरकारी तंत्र से जोड़ने का प्रयास करेगे,

    वहीं कार्यक्रम में उपस्थित रांची जिला के संयोजक श्री आभास नाथ ने कहा जहां जहां सरकार नहीं पहुंचेगी हम नवोदयंस सेवार्थ पहुंचेंगे और यह एक निरंतर चलने वाला सिलसिला है, करम सिंह मुंडा ने कहा हमलोग आगे भी इस तरह का कार्यक्रम करेगे।आज के कार्यक्रम में मंगरु इंटरप्राइजेज के निर्देशक जीतू बड़ाईक जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा । जीतू जी एक नवोदयंन है रियल एस्टेट का का कारोबार करते है।वे हमेशा सामाजिक कार्यक्रम में नवोदय एनजीओ का सहयोग करते रहते हैं।

    सुरेश प्रजापति, आभाष नाथ, अखिलेश कुमार, सर्वेश्वरी कुमारी, गौरव कुमार जलधार कुमार ,दीपक , सूरज कुमार धीरज प्रकाश ,दिनेश कुमार,राजेश शर्मा, आदित्य उपस्थित हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों का बहुत सहयोग रहा। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन कच्छप और जीता मुंडा ने काफी सहयोग किया। उक्त कार्यक्रम में डूंगरा के आसपास के सभी के गांव के लोग उपस्थित हुए।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started