कुचाई प्रखंड के अरूवां पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सरायकेला/कुचाई
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
शुक्रवार कोसरायकेला खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत अरूवां पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई, डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरू, बीडीओ साधुचरण एवं पंचायत के मुखिया सरस्वती मिंज ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, मांगीलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा, समाजसेवी मुन्ना सोय महेश मिंज, अशोक महतो, प्रवीण सिंहदेव आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार हर वर्ग के लोगों के लिये कार्य कर रही है. उन्होंने लोगों से जागरुक हो कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार झारखण्डवासियों के लिये रोटी-कपड़ा के बाद अब मकान के अधिकार को सुनिश्चित करने की ओर आगे बढ़ रही है।
ADVERTISEMENT
उन्होंने कहा कि सम्मानजनक जीवन जीने के लिए अबुआ आवास योजना के तहत आवास योजना के तहत तीन कमरों का मकान बनेगा. विधायक ने कहा कि लोगों को हक़-अधिकार से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पे खड़े आदमी तक पहुंचाना है. मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. कल्याण मंच से बैंक से लिकेंज स्वीकृति पत्र, साईकिल वितरण का चेक, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, योजना का प्रशस्ति पत्र, कृषकों को बीज आदि का वितरण किया गया.इसके अलावा गोद भराई एवं बच्चों में अन्न प्रासन्न कराया गया. अतिथियों ने सभी स्टॉलों का मुआयना किया।
MCKS फूड फॉर हंगरी फाउंडेशन ऑफ़ झारखंड के द्वारा विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया ।
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
गुरुवार 30 नवंबर को उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में MCKS फूड फॉर हंगरी फाउंडेशन ऑफ़ झारखंड के द्वारा विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। संस्था के द्वारा पुस्तकालय हेतु पुस्तक अलमीरा ,टेबल, कुर्सी आदि उपलब्ध कराया गया। इससे पहले विद्यालय में संचालित कंप्यूटर कक्षा हेतु प्रशिक्षक, के सिलाई सीखने हेतु प्रशिक्षिका, एवं में साइंस पढ़ने हेतु वॉलिंटियर का नियुक्त संस्था के द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ,विद्यार्थियों का नृत्य कला से सस्ता के सभी सदस्य प्रसन्न हुए। तथा आने वाले दिनों में विद्यालय के शैक्षिक विकास हेतु सहायता करने की प्रतिबद्धता दर्शाए।
इस अवसर पर MCKS से आभा ठाकुर, शर्माना चौरसिया, संगीता, संजीव सिंह ,सरिता अग्रवाल, मनीषा , विद्यालय की पूर्व प्राचार्य राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित संध्या प्रधान ,प्राचार्य ममता झा शिक्षिका नंदिता, नमिता, संजू, किरण, पुष्पा , रंजीता ,बादल गणेश, संतोष, अरुण आचार्य, पुष्पा कुमारी ,सुषमा आदि उपस्थित थे।
खरसावां के हरिभंजा सामुदायिक भवन में पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
गुरुवार कोखरसावां के हरिभंजा सामुदायिक भवन में पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस शिविर में बीजेपी का इतिहास और विकास के अलावे केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला शिविर में का उद्घाटन भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद समीर उरांव आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान मुख्य रूप से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य सभा सांसद समीर उरावं, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, झारखंड प्रदेश के एसटी मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश माहली, रमेश हांसदा, सहित विभिन्न पंचायतो के मुखिया, उप मुखिया, पंसस, भाजपा के नेता- कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मौके पर श्री मुंडा ने पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आम जन के साथ संवाद स्थापित करने के लिए नियमित रूप से सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन में भाग ले. समस्याओं को समझें जनता के मुद्दे को समझे और सुने. उनकी बातों को महत्व दें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें. तकनीक का प्रयोग करें लोगों से जुड़ने और उनके साथ बेहतर संवाद के लिए प्रद्योगिकी और आधुनिक उपकरण का उपयोग करें।
श्री उरांव ने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं का प्रचार कर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचए और उनके फायदा को समझाइए और सही ढंग से प्रचार करें. मोदी जी की नीतियों का सम्मेलन करें सरकार की नीतियों का समर्थन करें और सरकार के अच्छे कामों को सकारात्मक रूप से जनता तक पहुंचाए।
पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि चालू मुद्दे और राष्ट्रीय विकास को लेकर अपडेट रहे. आदर्शवादी और समझदारी रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आदर्शवादी और समझदार रहे. उनके सलाह और मार्गदर्शन का पालन करें. संगठन संबंधित सुझाव प्रदान करें महत्वपूर्ण मुद्दे पर पार्टी के नेताओं के संगठन संबंधित सुझाव प्रदान करें और उनके साथ सहयोग करें. उन्होंने वार्ड सदस्यों को कहा कि अपने क्षेत्र में लोगों के सुख- दुख में भागीदार रहे और किसी भी समस्या हो उसका समाधान करने का प्रयास करें।
मुसाबनी बाज़ार समिति के कर्मठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष ने किया सम्मानित
पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
मुसाबनी बाज़ार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के नेतृत्व में मुसाबनी बाजार में अब तक दर्जनों सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। हर कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दू, मुस्लिम, सिख,ईसाई सभी दुकानदारों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है। मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने बाजार समिति के कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को गुरुवार को मुसाबनी बाजार प्रांगण में फूल माला पाना कर उन्हें सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के हर कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी हम भूमिका निभाने के लिए तमाम सदस्यों का अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने सराहना की। उनका हौसला अफ़जाई करने के लिए समर्पित सदस्यों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने में मुख्य रूप से मुसाबनी बाजार समिति के सचिव पप्पू अली, सरफराज अंसारी ,इम्तियाज अंसारी, विवेक गुप्ता, जलधर प्रधान, मानस नमाता सहित कई दुकानदार शामिल थे।
मुसाबनी बाजार के दुकानदार इम्तियाज अंसारी और साथ ही सरफराज अंसारी को मुसाबनी बाजार के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाने की खातिर फूलों की माला पहनाकर और साथ ही गुलाब का फूल हाथों में देकर उनको सम्मानित किया गया।। इस मौके पर मुसाबनी बाजाBर के दुकानदार विवेक गुप्ता ने मुसाबनी बाजार के सचिव पप्पू अली जी को गेंदा फूल की माला पहनाई और झुक कर आशीर्वाद भी लिया।
डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू के पहल पर न्यू टाउनशिप सुरदा में होगी बिजली समस्या का समाधान
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
सुरदा टाउनशिप में पिछले 10 दिनों से एचसीएल द्वारा बिजली सप्लाई बंद करने से हो रहे परेशानी को देखते हुए गुरुवार को पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू टाउनशिप के लोगो से मिलकर हाल चाल जाना और बिजली व्यवस्था बहाल सके उसके लिए 33 हजार केवी का ब्रेकर की उन्होंने विभाग से व्यवस्था कराने की बाद कही। टाउनशिप के लोगों ने डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू का भव्य स्वागत किया एवं इसके लिए उन्हें आभार प्रकट किया।
आपको बताते चलें कि बीते 20 नवंबर की शाम कंंरट लगने से हुए पांच हाथियों की मौत के बाद एचसीएल का 33 हजार केवी की लाईन 52 घंटे तक बंद था। पुनः एचसीएल से उसके 33 केवी फीडर से सुरदा टाउनशिप में लाईन देने की मांग को लेकर स्थानीय कॉलोनी के लोगों ने मुसाबनी घाटशिला सड़क रविवार को जाम भी किया था। सुरदा टाउनशिप के 8 सौ घरों में एचसीएल ने अपने फीडर से लाईन देने से मना कर दिया था। उसके बाद जेएसइबी ने अपने 8 सौ उपभोक्ताओं को सुरदा फीडर से लाईन देने की पहल शुरू किया। पंरतु लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वे एचसीएल के 33 केवी फीडर से हीं लाईन लेंगे। इसको लेकर एचसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता भी शनिवार को हुआ। एचसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि एक सिर्फ एक फीडर के चालू रहने से सुरदा टाउनशिप में लाईन देना सम्भव नहीं है, क्योंकि ऐसी स्थिति में सुरदा माइंस में भी इसका प्रभाव पड़ेगा। बिना ब्रेकर के पूर्व की तरह लाईन देना सम्भव नहीं है। वार्ता में पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप बलमुचू से भी वार्ता में फोन पर मजदूर नेता शमसेर खान ने एचसीएल प्रबंधन और जेवीएनएल से बात करवा था। जेवीएनएल के जीएम को ब्रेकर उपलब्ध करवा कर सुरदा टाउनशिप के लिए लाईन एचसीएल फीडर से देने को कहा था। जेवीएनएल द्वारा 33000 केवि का फीडर उपलब्ध करा दिया गया। जिससे सुरदा टाउनशिप में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो जाएगी।
‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ जिला अंतर्गत 7 प्रखंड के 8 पंचायत एवं 3 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
माननीय विधायक घाटशिला, बहरागोड़ा एवं पोटका पंचायत स्तरीय शिविरों में हुए शामिल, कल्याण मंच से लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण
प्रखंडों के वरीय प्रभारी शिविरों में रहे उपस्थित, कैम्प में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए गए
पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 7 प्रखंडों के 8 पंचायत एवं 3 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया। जमशेदपुर प्रखंड के देवघर पंचायत, पोटका प्रखंड के हाथीबिन्धा पंचायत, घाटशिला प्रखंड के पूर्वी मउभण्डार पंचायत और पश्चिम मउभण्डार पंचायत, मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटू पंचायत, डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत, बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत, गुड़ाबान्दा प्रखंड के गुड़ाबान्दा पंचायत सहित नगर निकाय क्षेत्र में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में बर्मामाईन्स, जुगसलाई नगर परिषद में ईदगाह मैदान जुगसलाई तथा मानगो नगर निगम में जे पी स्कूल शंकोसाई में शिविर लगाकर शिविर में आए आमजनों को सरकार के योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ देने संबंधी आवेदन लिये गए।
सरकार की योजनाओं का लाभ सभी सुयोग्य को मिले
माननीय विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन ने मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटू पंचायत, माननीय विधायक श्री समीर मोहंती ने बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत तथा माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड के हाथीबिन्धा पंचायत और डुमरिया प्रखंड के बांकिशोल में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर माननीय विधायकगण द्वारा कल्याण मंच से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया । तथा सभी लाभुकों को पौधा प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
माननीय विधायकगण एवं प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने स्टॉल निरीक्षण के क्रम में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा लोगों को सरल, सहज तरीके से आवेदन भरने की पूरी प्रक्रिया बताने के निर्देश दिए ताकि वे त्रुटिरहित आवेदन जमा कर सकें।
इस अवसर पर माननीय विधायकगण ने बताया कि राज्य सरकार इस दिशा में कृत संकल्पित है कि एक भी योग्य लाभुक ऐसा नहीं हो जिसे योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत रहे। आपके अपने पंचायत में शिविर लगाने का उद्देश्य ही सभी सुयोग्य को सरकार की योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित करना है । उन्होने आगामी शिविरों में भी ग्रामीणों को शिविर में आकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, बताया कि एक महीने तक प्रशासन के अधिकारी और कर्मी सभी पंचायतों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ देंगे, इस अवसर का भरपूर लाभ उठायें।
ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए क्रियान्वित योजनाओं का लाभ लेने की अपील किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की पहल पर राज्य सरकार द्वारा छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करने के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू किया गया है। यह योजना छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी। उन्होंने ग्रीन कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी दिया और शिविर में आवेदन देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विभागीय स्टॉल पर दी जा रही योजनाओं की जानकारी
24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे “सरकार_ आपके_ द्वार कार्यक्रम के तहत सभी पंचायत स्तरीय शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जा रही । स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी शिविर स्थल पर स्वास्थ्य जांच कैम्प लगाकर हेल्थ चेकअप एवं दवा का वितरण किया जा रहा ।
अबुआ आवास योजना, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, विभाग पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में बड़ी संख्या में ग्रामीण योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवेदन जमा करा रहे। शिविरों में कंबल, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धोती साड़ी, लुंगी का वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की ऑन द स्पॉट स्वीकृति, कल्याण विभाग की और से साईकिल की राशि का वितरण, जे.एस.एल.पी.एस. की और महिला समूहों को पहचान पत्र एवम अन्य योजनाओं का लाभ, राजस्व विभाग की ओर से जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र एवं वनपट्टा, पशुपालन विभाग से पशुधन योजना का लाभ, सर्वजन पेंशन, नया आधार पंजीकरण व आधार कार्ड में सुधार का लाभ दिया जा रहा।
आदित्यपुर के हत्याडीह में चल रहे जमीनी विवाद को सरायकेला एसडीएम पारु सिंह ने कराया शांत
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
कंपनी के विरोध में ग्रामीणों की बैठक। रास्ते को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बातचीत हुई
कंपनी प्रतिनिधि ने कहा ग्राम सभा औरप्रशासन दोनों ही हमारे साथ में है
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के हथियाडीह में चल रहे जमीनी विवाद को सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह ने तत्काल प्रभाव से शांत कर दिया है।
आपको बताते चलें कि जियाडा द्वारा उद्योग स्थापित करने को लेकर जमना ऑटो को आवंटित जमीन पर दोबारा विवाद उत्पन्न करते हुए हथियाडीह के सैकड़ों महिला व पुरुषों ने बुधवार को दिनभर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कामगारों को जमीन की चहारदीवारी नहीं करने दी।
हथियाडीह के ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वहां सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह द्वारा दंडाधिकारी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य नहीं होने दी। गौरतलब है कि जमना ऑटो की चहारदीवारी निर्माण को लेकर बुधवार को पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी के रूप में जियाडा के अधिकारी अश्विनी कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया था जो दिनभर वहां डटे रहे। वहीं,आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार और गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक दूबे भी दल बल के साथ तैनात रहे।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बृहस्पतिवार को सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह ने खुद घटना स्थल पर पहुंच कर मोर्चा संभाला और ग्रामीणों एवं कंपनी प्रतिनिधि से बातचीत कर मामले को शांत कराया। वहीं मंत्री चम्पई सोरेन के समर्थकों ने भी इस मामले को शांत करने में प्रशासन का साथ दिया।
झारखंड विधानसभा की आनगत प्रश्न क्रियान्वयन समिति पहुंची सरायकेला खरसावां
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
संबंधित पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सदस्य माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो एवं श्री अनंत ओझा- स.वि.स.राजमहल के अध्यक्षता मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई व संलग्न विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक उपरांत विधानसभा समिति सदस्य श्री ओझा ने बताया कि समिति का स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में आज दूसरे दिन सरायकेला खरसावां जिला आना हुआ है। यहां बैठक में क्षेत्र के विधायक गण द्वारा विधानसभा में उठाए गए मुद्दे, जिसका जवाब तो प्राप्त है, पर उस पर चर्चा नहीं हुआ है, से संबंधित मामलों का संलग्न विभागों के पदाधिकारी की उपस्थिति में क्रमवार समीक्षा किया गया है। उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान मामलों से संबंधित कार्यवाही प्रतिवेदन को तय समयानुसार उपलब्ध करवाने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि लंबित मामले में कई विभागों द्वारा संवेदनशीलता के साथ अच्छा प्रयास किया गया है,और समिति कृतकार्य से संतुष्ट है। बैठक के क्रम में पदाधिकारी को संबोधित करते हुए श्री ओझा ने कहा कि सामूहिक प्रयास से जिला के विकास हेतु उल्लेखनीय कार्य करें ताकि राज्य के अन्य जिले के लिए प्रेरणादायक हो सकें। उन्होंने कहा कि जनहित में उपयोगी योजनाओं के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो तथा यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का निश्चित समयावधि में पूर्ण किया जाए ताकि लोगों को योजना के उद्देश्यों का लाभ ससमय मिल सकें।
इस दौरान उन्होंने कहा कि समीक्षा के क्रम में नगर निगम आदित्यपुर में सीवरेज ड्रेनेज के वर्तमान अध्यतन प्रतिवेदन की मांग की गई है एवं उन्होंने कहा कि माननीय विधायक श्रीमती सविता महतो के सिंचाई से जुड़े एक सवाल पर चर्चा नहीं हो पाया इसका कारण था कि जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी (प्रभारी) अनुपस्थित थे उनसे उप विकास आयुक्त के माध्यम से अनुपस्थिति के कारण की मांग की गई है।
‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला, राजनगर, गम्हरिया, तथा इचागढ़ प्रखंड मे विभिन्न पंचायतों तथा सभी नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 7-8 में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन, सरायकेला के सिनी पंचायत में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई तथा गम्हरिया के बड़ाकांकड़ा पंचायत में जिला परिषद अध्यक्ष हुए उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर सुयोग्य लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया गया वितरण
‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड के सिनी , राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा , गम्हरिया प्रखंड के बड़ाकांकड़ा, तथा इचागढ़ प्रखंड के रिरुलडीह पंचायत मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। वही नगर निकाय क्षेत्र के नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 7-8, नगर पंचायत सरायकेला के वार्ड संख्या 10 तथा नगर परिषद कपाली वार्ड संख्या वार्ड संख्या 04 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई।
नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 7-8 में माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन, सरायकेला के सिनी पंचायत में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई तथा गम्हरिया के बड़ाकांकड़ा पंचायत में जिला परिषद अध्यक्ष हुए उपस्थित
‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 7-8 में आयोजित शिविर में माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखण्ड सरकार उपस्थित हुए वही सरायकेला के सिनी पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई तथा गम्हरिया प्रखंड के बड़ाकांकड़ा पंचायत में आयोजित शिविर में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा उपस्थित हुए। विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने-अपने मंतव्य साझा किए गए इसके पश्चात शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन नें कहा कि सरकार राज्य के ऐसे वर्ग जो किसी कारण वस योजनाओं से वंचित रह जाते है, कार्यालयों तक उनकी पहिचान नहीं हो पाती उन्हें योग्य योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतू लगातार तीसरी चरण में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का सीधा लाभ वंचित परिवार को मिल रहा है, कार्यक्रम में लोगो की उपस्थिति तथा विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदन यह दर्शाता है कि लोग काफ़ी उत्साहित है। इस दौरान उन्होंने सरकार के विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा कर लोगो को अपने पंचायत/वार्ड में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतू आवेदन करने की बात कही। इसके तत्पश्चातय माननीय मंत्री महोदय के द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण किया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बिच परिसम्पातियों का वितरण किया गया।
जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है
▪️ सरायकेला (सिनी )- 1695 आवेदन/903 निष्पादन
▪️ राजनगर (डुमरडीहा)- 1147 आवेदन/477 निष्पादन
▪️ गम्हरिया (बड़ाकांकड़ा)- 1565 आवेदन/ 229 निष्पादन
▪️ इचागढ़(तिरुलडीह)- 1544 आवेदन/324 निष्पादन
▪️ चांडील (आसनबानी)- 1018 आवेदन/273 निष्पादन
▪️ नगर निगम आदित्यपुर (वार्ड )- 289 आवेदन/ 164 निष्पादन
▪️ नगर पंचायत सरायकेला (वार्ड )- 146 आवेदन/00 निष्पादन
▪️ नगर परिषद कपाली (वार्ड )- 170 आवेदन/00 निष्पादन
महिला की अश्लील फोटो खींचकर पैसे का भयादोहन करने वाले तीन आरोपी को चौका थाना प्रभारी ने दबोचा।
सरायकेला/चौका
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
महिला की अश्लील फोटो दिखाकर आरोपी करता था परेशान चौका थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने लिया एक्शन
सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने महिला की अश्लील फोटो खींचकर पैसे का भयादोहन करने वाले तीन आरोपी को धर दबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार चौका थाना क्षेत्र की महिला को कई दिनों से तीन लोगों द्वारा उसी का फोटो दिखाकर, अश्लील हरकत कर परेशान किया जाता था। मामले को लेकर महिला ने थाना प्रभारी को अपनी आपबीती सुनाते हुए लिखित शिकायत की।
वहीं तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला की अश्लील फोटो खींचकर महिला को दिखाकर गांव के तीन लोगों द्वारा अश्लील हरकत करते हुए परेशान कर पैसे की भयादोहन किया जा रहा था। महिला ने इस घटना से परेशान होकर थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू को लिखित शिकायत की, महिला के शिकायत पर गांव के तीनों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति बाहर मे काम की सिलसिले में रहते हैं। पति के नहीं रहने का मौके का फायदा उठाकर तीनों व्यक्तियों द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील फोटो दिखाकर अश्लील हरकत किया जाता था। जिसे थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए महिला की शिकायत पर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के सरायकेला खरसावां आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का संभावित (06 दिसंबर) सरायकेला खरसावां जिले में आगमन को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आहूत की गई। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के आगमन की रूप रेखा पर बिंदुवार चर्चा कर तैयारी के लिए सभी लोगों को विभिन्न कार्यों का दायित्व दिया गया। इस दौरान समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा ऐसे सभी योजनाएं जिसका लाभ ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में दिया जा रहा है की सूची जिला मुख्यालय को 01 दिसंबर तक उपलब्ध कराए। साथ ही शिलान्यास एवं उद्घाटन की सूची तैयार कर नियमानुसार ससमय शिलापट तैयार करने हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
वहीं कार्यक्रम में सभी विभागों कृषि, पशुपालन,कल्याण,समाज कल्याण, आवास,परिवहन,जल संसाधन, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग, उद्योग विभाग, जेएसएलपीएस समेत विभिन्न विभागों के 30 स्टॉल लगा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा योग्य लाभुकों के आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में लाभुकों के आवागमन हेतु वाहनों (बस) की व्यवस्था, पार्किंग, यातायात रूट लाइन आदी को लेकर बिंदुवार चर्चा कर सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया गया। अंत में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने हेतू पदाधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए सौपी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन करने की बात कही गई।
मौके पर मुख्य रूप से जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई टी डी ए संदीप कुमार दोराइबूरु , अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
जमशेदपुर छाया नगर में नशा उन्मूलन और जागरूकता अभियान चलाया गया।
जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जमशेदपुर नागरिक परिषद और जिला प्रशासन के सम्मिलित प्रयास से एम जी एम अस्पताल साकची के बगल छाया नगर में नशा उन्मूलन और जागरूकता अभियान चलाया गया।
डी एस पी विरेन्द्र कुमार राम और सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार अपने पूरे टीम के साथ परिषद के सदस्यों के साथ पूरे क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान चलाये जिसमें छाया नगर के काफी संख्या में पुरुष महिलाएं बुजुर्ग नवजवान बच्चों ने भाग लिया।छाया नगर की महिलाओं ने कहा कि अंधेरा होते ही यहां नशाखोरों की अड्डावाजी शुरू हो जाती है और महिलाएं डर से घर में छुप जाती है। थाना प्रभारी भूषण कुमार ने कहा कि सबको अगाह किया जाता है कि नशीली वस्तुओं की विक्री बन्द कर दे अन्यथा कानून बन्द करा दिया जाएगा उन्होंने ने नवयुवकों से आग्रह किया कि नशा छोड़े शिक्षा और रोजगार से जुड़े उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। मुख्य संयोजक शिव पुजन सिंह ने कहा कि नशा अपने सहित परिवार समाज को बर्बाद कर देता है आज के बच्चे ही कल देश के कर्णधार होंगे परिषद ने निर्णय लिया कि यहां के बच्चों का एक टीम बनाकर नशा कै प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में रमेश कुमार कन्हैया दूबे पो डी पी शुक्ला भानु प्रताप मुन्ना चौबे श्रीनिवास तिवारी यमुना तिवारी प्यारे लाल अभय सिंह रिचर्ड पसायन कैलाश प्रसाद बी के सिन्हा विशम्बर साहू झरना पाल पूर्वी घोष रेनू शर्मा गोपाल राव इत्यादि मौजूद थे।