“एक शाम झारखंड पुलिस के नाम” कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर को।

“एक शाम झारखंड पुलिस के नाम” कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर को।

पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कलाकार सौरव चक्रवर्ती भी होंगे शामिल।

जमशेदपुर के एक्स.एल.आर.आई सभागार में आगामी 25 नवम्बर कों भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा एक शाम झारखण्ड पुलिस के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

झारखण्ड पुलिस मे ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों कों सम्मान देने हेतु इसका आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम मे शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों कों सम्मानित भी किया जायेगा. बता दें ट्रस्ट द्वारा लगातार वर्ष 2016 से इसका आयोजन चलते आ रहा है. देश के प्रख्यात गज़ल सम्राट चन्दन दास इस कार्यक्रम मे अपनी प्रतुस्ती देंगे।

जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संरक्षक भरत सिंह ने कहा की ज़ब ज़ब हम खुशियाँ मनाते है. तब तब सड़कों पर उतर कर पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा मे तैनात रहते है. पुलिस कर्मी अपनी व्यक्तिगत सुख कों छोड़कर समाज की सेवा करते हैं और कई इस दौरान शहीद भी हुए हैं. ऐसे मे इनका सम्मान आवश्यक है और उससे पुलिस का मनोबल भी बढ़ता है।

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9 बाईक समेत दो गिरफ्तार।

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9 बाईक समेत दो गिरफ्तार।

पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में दिया है. इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 9 मोटरसाइकिल जब्त की गयी है, जिसमे पांच बाइक साकची पार्किंग एरिया से और अन्य बाइक को आरोपियों के घर से बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त में परसुडीह के लोको कॉलोनी का रहने वाला 30 वर्षिय विजय मुखी और कदमा भाटिया बस्ती का रहने वाला सोनू कुरूवा शामिल है. वहीं विजय मुखी का अरपाधिक इतिहास भी है. एसएसपी कौशल किशोर ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि इस दौरान कुल 9 बाइक बरामद की गयी है. जिसमें कुछ मोटरसाइकिल साकची की है, तो वहीं कुछ सरायकेला से चोरी की गयी है।

एसएसपी ने बताया कि एक जैसी मॉडल की मोटरसाइकिल के मालिक से पहले बातचीत की जाती है. वहीं उनसे कम पैसे में ओनर बुक की खरीदारी की जाती है. फिर उन ओनर बुक के सहयोग से बाइक का नंबर बदल दिया जाता है. उसके पश्चात उस मोटरसाइकिल को बंधक पर दे दिया जाता है, जिससे उससे उन्हें अधिक पैसे की कमाई होती है. वहीं पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि प्रलोभन में आकर कम पैसे में बाइक की ओनर बुक किसी भी अजनबी के बीच साझा नहीं किया जाये. चोरों ने बाइक बेचने का नया तरीका अपनाया है।

2 दिन से हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपि ने थाने में किया सरेंडर।

2 दिन से हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपि ने थाने में किया सरेंडर।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण.आपको बताते चलें कि सरायकेला जिले के आरआईटी थाने की पुलिस की बढ़ते दबिश के कारण 2 दिन से हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित ने थाने में आत्मसमर्पण किर दिया है।

थाना प्रभारी सागरलाल महथा

मिली जानकारी के अनुसार आरोपित आरआईटी थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी सुमित मुखी उर्फ त्रिशुल मुखी पिता दुबराज मुखी ने आरआईटी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपित के खिलाफ आरआईटी थाने में हत्या के मामले में केस दर्ज है. उक्त आरोपित लगातार दो दिन से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो रहा था. उसे पुलिस तलाश कर रही थी. आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए जिले के एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में आरआईटी थाना प्रभारी सागरलाल महथा, टाइगर उमाशंकर सिंह समेत शस्त्र बल लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी.वहीं पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।

सूर्य की उपासना का महापर्व छठ श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ संपन्न।

सूर्य की उपासना का महापर्व छठ श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ संपन्न।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

छठ पूजा को लेकर आदित्यपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई।

व्रतियों की सुरक्षा को लेकर घाटो पर लाइट व चप्पे चप्पे पर गोताखोर की तैनाती की गई थी।

लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ संपन्न। पूजा को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आई. घाट पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेटिंग आदि एवं आवश्यक पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए थे. सरायकेला जिला के आदित्यपुर में छठ पूजा पर्व को लेकर तैयारियां जोरों से की गई. छठ पूजा की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आई. एसपी डॉ बिमल कुमार ने लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उनके साथ उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं कई अधिकारी पहुंचकर छठ घाट पर छठ पूजा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा ले रहे थे

पुलिस अधिकारियों को घाट पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेटिंग आदि एवं आवश्यक पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए गए थे. एसपी डॉ बिमल कुमार ने खरकई नदी घाट तक आने वाले सभी रास्तो पर ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करवाने के भी निर्देश दिए थे. जिससे पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. इसके अलावा प्रशासनिक दल खरकई घाट पहुंचा. जहां गोताखोर की तैनाती का जायजा लिया गया।

छठ पूजा को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ यातायात व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया गया. खरकई घाटों तक आने वाले सभी रास्तो पर जरूरत के हिसाब से बेरिकेटिंग भी की गई. जिससे खरकई घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े. इसके अलावा घाटो पर गोताखोर भी लगातार तैनात रहे. ताकि किसी भी श्रद्धालुओं के डूबने जैसी घटना पर तुरंत राहत बचाव कार्य किया जा सके. सुरक्षा के लिहास डेंजर जॉन पर प्रशासन की ओर से लाइट की व्यवस्था की गई

लोक आस्था के महा पर्व छठ के मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार,आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा आदि पुलिस अधिकारी सक्रिय दिखाई दिए।

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ा जन सैलाब।

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ा जन सैलाब।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा का हुआ समापन

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए मधुबनी जिला, बिहार, झारखंड समेत विभिन्न घाटों पर लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा. अहले सुबह से लोग घाटों पर पहुंचे और पूरे धार्मिक विधि- विधान से की छठ माता की पूजा अर्चना की।

इस दौरान भगवान भास्कर के उदयीमान होते ही छठ व्रतियों ने अर्घ्य दिया और अपने परिवार की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. घाटों पर जिला प्रशासन एवं स्थानीय समितियों द्वारा वाच टावर, चेंजिंग रूम सहित अन्य कई तरह की व्यवस्थाएं की गई थी. छठ व्रतियों को कहीं कोई परेशानी ना हो, इसे लेकर स्थानीय थाना सहित एसएसबी जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी. घाटों को आकर्षक रोशनी एवं बैनर पोस्टर से सजाया गया था, लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए कई जगह कंट्रोल रूम भी बनाए गए थे. स्थानीय पुलिस लगातार विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर रही थी।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी जयन्ती समारोह में शामिल हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी जयन्ती समारोह में शामिल हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गोलमुरी कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी जयन्ती समारोह का आयोजन बारीडीह में प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सर्वप्रथम इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने महान नेता के पदचिन्ह पर चल कर ही देश सेवा को सार्थक कर सकते है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में बाल सेना का निर्माण कर अपनी भूमिका निभाई तथा विश्व में मजबूत भारत का नाम रौशन किया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगाला देश का निर्माण कराया। इन्होंने राष्ट्र हित में बैंक, चीनी मिल एवं कोयला को राष्ट्रीय करण कर भारतवासियों के भविष्य को सुरक्षित किया। इन्हीं कारणों से इन्दिरा गाँधी जी को आयरन लेडी की संज्ञा दिया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, बिरसानगर मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई, सुशील घोष, हरिहर प्रसाद, प्रशेनजीत सेन कुमार गौरव, बरियाम सिंह, इन्द्रजीत सिंह, श्रीनाथ कुमार सिंह, धीरज कुमार, सरोज पाण्डेय, निखिल तिवारी, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

मानगो के गोपाल नगर में स्थानीय छठ व्रतधारियों की समस्या देख जमीन निजी जमीन में बनाया कृत्रिम छठ घाट।

मानगो के गोपाल नगर में स्थानीय छठ व्रतधारियों की समस्या देख जमीन निजी जमीन में बनाया कृत्रिम छठ घाट।

पूर्वी सिंहभूम/मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मानगो के गोपाल नगर में अविनाश सिंह अपने रैयत जमीन में कृत्रिम छठ घाट बनाकर आम लोगों को समर्पित किया है बनाए गए कृत्रिम छठ घाट का उद्घाटन भाजपा नेता विकास सिंह ने फीता काट कर किया।

दलमा पहाड़ की तराई में छठ व्रतधारीयों के लिए को भगवान सूर्य को अर्ध देने की कोई व्यवस्था नहीं थी पहाड़ के नीचे अधिकांश लोग रोज कमाने खाने वाले रहते हैं जिन्हें छठ पर्व करने हेतु नदी और तालाब में सवारी गाड़ी कर जाने में आर्थिक समस्या होती थी । उनकी समस्या को देखते हुए अविनाश सिंह ने अपने रैयत जमीन में छठ घाट का निर्माण करवा कर पूरे प्राकृतिक रूप देने का प्रयास किया गया है छठ घाट के चारों ओर केला,आम,तुलसी, सम्मी का पेड़ लगाया गया हैं। महिलाओं के लिए बगल में चेंज रूम का भी निर्माण कराया गया हैं।अविनाश सिंह ने बताया कि प्रतिदिन बनाए गए छठ घाट की साफ सफाई और रखरखाव स्थानीय लोगों के द्वारा की जाती है।

मौके में उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा घाट का स्वरूप कहीं से देखने में बनावटी नहीं लगता है मालूम पड़ता है कि प्राकृतिक ने दलमा की तराई के गोद में छठ घाट का निर्माण किया हैं।

कुम्हार टोला वासी ने नीमडीह थाना प्रभारी से जमीन केस मामले पर दोनों पक्ष की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।

कुम्हार टोला वासी ने नीमडीह थाना प्रभारी से जमीन केस मामले पर दोनों पक्ष की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।

सरायकेला/निमडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र हुंडरू पाथरडीह के कुम्हार टोला वनमाली कुम्हार ने नीमडीह थाना प्रभारी को विवादित जमीन पर किसी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

उक्त जमीन पर वनमाली कुम्हार और लाल मोहन गोराई के आपसी विवाद है। उक्त जमीन की मामले सिविल कोर्ट चांडिल में दर्ज है। इसके बाद भी उक्त जमीन पर एक पक्ष की गतिविधियों पर रोक नहीं जबकि दुसरे पक्ष को रोका जा रहा है। वनमाली कुम्हार का आरोप है लेकर नीमडीह थाना और अंचल अपने समर्थकों के पहुंच और विवादित पर रोक लगाने की मांग की गई। सिविल कोर्ट चांडिल में 24/23 में दर्ज है। नीमडीह थाना पहुंचे के बाद मालुम चला की पहले 144 लगया गया। उक्त जमीन पर 144हट गया। नीमडीह थाना प्रभारी मो तंज़िल खान ने उक्त जमीन पर पुनः विवाद नहीं हो इसके लिए पुनः 144 घारा का अनुमोदन किया जाएगा। वनमाली कुम्हार,भुतनाथ कुम्हार, वृहस्पति कुम्हार, पशुपति कुम्हार, सुबोध कुम्हार ने दर्जनों महिला के साथ नीमडीह थाना प्रभारी मो तंज़िल खान को एक मांग पत्र सौंपा गया।मांग पत्र में जान से मरने धमकी लाल मोहन कुम्हार,गोर कुम्हार, निताई कुम्हार, दीपक कुम्हार दे रहे हैं। चांडिल सिविल कोर्ट में सुधीर कुम्हार एवं अन्य लोगों पर मामला 24/23में दर्ज किया गया। वनमाली कुम्हार ने कहा की जमीन का बंटवारा कोर्ट के माध्यम नहीं होने के कारण एक जमीन पर दोनों दबा कर है।बनमाली कुम्हार ने लाल मोहन कुम्हार पर मेरी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर गम्हरिया एवं चांडिल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर गम्हरिया एवं चांडिल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण।

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सुरक्षा और सुविधा को लेकर नगर निगम, स्वास्थ्य,अग्निशमन,ऊर्जा की टीम के अलावा अग्निशमन दल तथा पुलिस के जवान होंगे प्रतिनियुक्ति- उपायुक्त

ट्रैफिक व्यवस्था,एम्बुलेंस,साफ-सफाई, अतिक्रमण को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत की तैयारियों को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सरायकेला एवं चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरिक्षण किया गया। सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर एवं गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के रोड नंबर 32, बाबा कुटीर एवं वार्ड संख्या 7-8 छठ घाट तथा चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत गौरी घाट एवं शहरबेड़ा छठ घाट पहुँचकर वहाँ की वस्तुस्थिति व साफ-सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व को देखते हुए इन घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी तरह से रहे, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावे छठ व्रतिओं व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए उपायुक्त ने पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल, अग्निशमन दल, मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम, गोताखोर एवं एंबुलेंस एवं स्वास्थ्य टीम की उपलब्धता, घाट के अतिरिक्त आवागमन की सड़को पर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेशक दिया गया। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके।

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर दण्डाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति ससमय कर दी जाय। साथ हीं उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अतिक्रमण, विधि व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था को लेकर छठ समितियों व संबंधित अधिकारियों की आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी छठ घाटों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षित वातावरण में पूजा सम्पन्न कराए तथा यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर उपायुक्त सरायकेला-खरसावां सह अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम श्री सुबोध कुमार,तथा सम्बन्धित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने हजारों छठवर्त धारियों के बीच किया निशुल्क:फल और प्रसाद का वितरण।

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने हजारों छठवर्त धारियों के बीच किया निशुल्क:फल और प्रसाद का वितरण।

छठ वर्तधारियों से आशीर्वाद प्राप्त हो इसलिए करता हूं सेवा — विकास सिंह

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

छठ कर रही महिलाओं ने सामूहिक छठ का गीत गाकर किया प्रसाद वितरण के कार्यक्रम का शुरुआत।
बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा मानगो डिमना रोड़ के हीरा होटल के समीप दुर्गा पुजा मैदान में छठ के पावन पर्व के अवसर पर हजारों छठ वर्तधारियों के बीच निशुल्क फल और प्रसाद का वितरण किया गया।

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक विकास सिंह ने बताया कि विगत छः वर्षो से संघ के द्वारा छठव्रतियों के बीच निशुल्क प्रसाद और फल का वितरण किया जा रहा है । दो वर्ष कोविड 19 के कारण में प्रसाद आपके द्वारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था । विकास सिंह ने कहा छठ व्रतधारीयों के बीच सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है वे लोग बड़े सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें सेवा करने का शुभ अवसर छठ मां प्रदान करती है । बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा कपड़े के थैले में छठ व्रतधारीयों के बीच सूप,नारियल,गागल, सेव,संतरा केला, गन्ना,कच्चा गाजर, कच्चा हल्दी,एवं आंवले का वितरण पूरी तरह निशुल्क किया गया। संघ के सदस्यों के द्वारा पूरे क्षेत्र में पूर्व में कूपन का वितरण किया गया था कूपन के साथ-साथ बिना कूपन के आए छठवर्त धारियों के बीच भी प्रसाद का वितरण किया गया । कार्यक्रम में भक्ति में संगीत का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें महिलाएं झूमते गाते नजर आई । छठ कर रही महिलाओं के द्वारा सामूहिक छठ का गीत गाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो,पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, दिनेशानंद गोस्वामी,शंभू नाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, गुंजन यादव ,अमित अग्रवाल,के.के बिल्डर विकास सिंह,अभय सिंह, विनोद सिंह, राजेश शुक्ला,कुसुम पूर्ति, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह ,संजय तिवारी,अमरिंदर पासवान,प्यारेलाल शाह, शंकर रेड्डी,पप्पु सिंह,शंकर पोद्दार,सुखदेव गिरी ,प्रो. यू.पी.सिंह, जटाशंकर पांडे, डॉ अनिल सिंह,डॉ जयशंकर सिंह, राम अवधेश चौबे, विपिन झा, जयराम मिश्रा,सोनू ठाकुर, योगेश्वर ठाकुर,अरविंद महतो, नीरू सिंह, सुशीला शर्मा, चितरंजन वर्मा,विजय तिवारी ,शंभू त्रिवेदी,रेनू शर्मा, नवनीत तिवारी, मनोज सिंह, संतोष चौहान ,संजय सिंह , छोटे लाल सिंह,मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, दुर्गा दत्त, किशोर बर्मन,संदीप शर्मा,राकेश लोधी, शिव साव, राजेश साव, चुन्नु पांडे, संजीव पांडा, अतानु हजारे, संजु देवी, विनय कुमार, अशोक गौड़, बबलु सिंह, बबलु महाराज, सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।

जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत समुदायिक भवन सरायकेला सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त नें स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित मुखियागण को क्षेत्र एवं समाज के विकास तथा क्षेत्रीय समस्याओं पर विशेष पहल करने की बात कही। उन्होंनें कहा कि शिक्षा समाज के विकास,परिवार की स्थिति को मजबूत करने महिलाओं को सशक्त करने में काफी लाभदायक है। शिक्षा के प्रति लोगो को प्रेरित करे तथा ड्राप आउट बच्चो को चिन्हित कर विद्यालय में वापस आने की ओर प्रेरित करे, विकास आयुक्त ने कहा ड्रॉप आउट बच्चों के विशेष परिस्थिति उसके कारण आदि की समस्याओं से अवगत हो उसके समाधान की ओर पहल करे ताकि बच्चों के शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास भी हो सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि यह एक अवसर है कि सभी आपस में ताल-मेल स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं ,उसके समाधान की ओर चर्चा करें, सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। ताकि गरीब परिवार वंचित परिवार को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे समाज के विकास की नीव को मजबूत करने में लाभदायक है। बच्चे शिक्षा की ओर बढ़े, आगे बच्चो को उच्च स्तरीय शिक्षा की ओर अग्रसारित कर समाज के विकास में उनका सहयोग ले सकें, इस ओर पहल करे। क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में ड्रॉप आउट बच्चों के परिवार की स्थिति से अवगत हो कर परिवार में शिक्षा के माहौल उत्पन्न करने हेतू प्रेरित करे ताकि ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या कम हो विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति अधिक हो सके। इस क्रम में उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु सभी पंचायत स्तरीय मुखिया के साथ व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर क्षेत्र की समस्याओ के समाधान की और कार्य करे। विभिन्न माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार करें, विद्यालय में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा, सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाए यह सुनिश्चित करे। साथ ही किशोरियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करे।

इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाएं, विद्यालयों में दी जा रही सुविधाएं तथा विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्थानीय क्षेत्र में ड्राप आउट बच्चो के नामांकन कराने हेतू विभाग का सहयोग करने की बात कही गई। इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद, कार्यपालक पदाधिकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, सहायक परियोजना पदाधिकारी समिति अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बंद रेलवे क्वार्टर के समीप झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

बंद रेलवे क्वार्टर के समीप झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शुक्रवार 17 नवंबर को बंद रेलवे क्वार्टर के समीप झाड़ियों से अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है.अज्ञात शव के बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल है. यह घटना आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित बंद रेलवे क्वाटर स्थित झाड़ियों के पास की है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गौरतलब है कि यह क्वार्टर कई दिनों से खाली था. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है. शव को देख कर यह प्रतीत हो रहा है कि किसी ने धार धार हथियार से गला में रेता गया है

इस घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा समेत शस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने बताया है कि शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि युवक को धार धार हथियार से बार बार शरीर पे वार कर घटना को अंजाम दिया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक का नाम-पता के विषय में जानकारी नहीं मिली है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started