24 पंचायत और 3 नगर निकायों में आयोजित किए गए शिविर, अबतक प्राप्त हुए 24367 आवेदन।

24 पंचायत और 3 नगर निकायों में आयोजित किए गए शिविर, अबतक प्राप्त हुए 24367 आवेदन।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

माननीय विधायकगण एवं पंचायत जनप्रतिनिधि ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण, शिविर को लेकर शहरी नागरिकों एवं ग्रामीणों में उत्साह।

28 नवंबर को ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का अंतिम दिन, नागरिकों से अपील है कि अपने नजदीकी शिविरों में शामिल होकर अवश्य लाभ उठाएं: उपायुक्त

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में आयोजित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के शिविर के माध्मम से व्यापक स्तर पर नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस अभियान के तहत अबतक कुल 24367 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज 24 पंचायत एवं 3 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया । शिविरों में बड़ी संख्या में जिलेवासियों की भागीदारी रही। माननीय विधायकगण एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने शिविर में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया तथा नागरिकों से अपील किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें ।

उपायुक्त के निर्देशानुसार इन शिविरों में राईट टू सर्विस अंतर्गत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है । पंचायत एवं नगर निकायों में लगाए गए शिविर के माध्यम से अबतक प्राप्त आवेदनों में दिव्यांग पेंशन के 32, विधवा पेंशन 105, वृद्धा पेंशन के 2393, जन्म प्रमाण पत्र 179, आय प्रमाण पत्र 616, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 567, नया राशन कार्ड के 526, जाति प्रमाण पत्र के 760, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं के 306 आवेदन, भूमि की मापी के 34, मृत्यु प्रमाण पत्र के 89, भूमि धारण प्रमाण पत्र 25, दाखिल खारिज वादों का निष्पादन 68, तथा अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं के 18664 आवेदन शामिल हैं।

‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आयोजित किए जा रहे शिविर 28 नवंबर तक प्रस्तावित हैं। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने अपील करते हुए कहा कि अंतिम दिन अपने नजदीकी शिविर में जिलावासी जरूर शामिल हों तथा इस अभियान में परस्पर भागीदारी निभाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें।

कुकड़ू में हुआ 15वां जिला क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन।

कुकड़ू में हुआ 15वां जिला क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन।

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
सरायकेला–खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक में 15वां जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के सैकड़ों धावकों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

उद्घाटन समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला सहित खेल संघ व क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, प्रतियोगिता के समापन के बाद आयोजन प्रबंधन में मिली गंभीर खामियों को लेकर अभिभावकों और खिलाड़ियों में नाराजगी देखी गई। प्रतियोगिता में मेडिकल टीम की अनुपस्थिति, और संशोधित पुराने सर्टिफिकेट वितरण जिसमें अध्यक्ष का नाम गलत दर्ज पाया गया, मुख्य विवाद का कारण रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने भी त्रुटी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वयं माना कि इस खेल का सूचना सिर्फ एक दिन पूर्व मिली। उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक और प्रबंधन स्तर पर गंभीर त्रुटि है, और इसकी जांच व सुधार आवश्यक है।बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, जिला खेलों में मेडिकल टीम और सही प्रमाण-पत्र अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से बात कर त्रुटी का सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।

अभिभावकों का कहना था कि जिला स्तरीय खेल के लिए समय पर आधिकारिक सूचना, मेडिकल टीम की उपलब्धता, नए एवं प्रमाणिक सर्टिफिकेट वितरण जैसे मूलभूत मानकों का पालन जरूरी है, ताकि बच्चों की सुरक्षा और भविष्य के अवसर प्रभावित न हों।

चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, विस्थापित अधिकार मंच एवं जेएलकेएम ने दी तीखी प्रतिक्रिया।

चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, विस्थापित अधिकार मंच एवं जेएलकेएम ने दी तीखी प्रतिक्रिया।

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
चांडिल डैम का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई विस्थापित गांवों के खेतों में पानी घुस गया, जिससे पके धान भी नष्ट होने के कगार पर है। इस संबंध में विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन एवं जेएलकेएम के केन्द्रीय प्रवक्ता बिष्णु विद्रोही ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चांडिल डैम के रसुनिया,बाबुचामदा,तिलाईटांड़, दयापुर,झापागोड़ा, कुमारी,केंदाआंदा सहित दर्जनों गांवों में बाड़ का स्थिति उत्पन्न हो गया है, धान की तैयार फसलें डुब रहा है।

प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद से यहां के लोगों ने अपनी घर, मकान, जमीन, जायदाद देकर दर दर की ठोकरें खाने को मजबुर है। कहा कि विस्थापित क्या अन्याय किया कि असमय विस्थापितों का फसलों को डुबोया जा रहा है। विस्थापितों को न ही घर , नौकरी, समुचित मुआवजा और न ही सम्पूर्ण पुनर्वास का लाभ मिला है। नेताओं ने कहा कि सरकार और विभाग को अवगत कराया जा रहा है कि डैम का गेट अविलंब खोल कर जलस्तर घटाया जाय , अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सरायकेला के जगन्नाथपुर में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन आज , तैयारी पूरी

सरायकेला के जगन्नाथपुर में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन आज , तैयारी पूरी

सरायकेला

(पारस कुमार होता)

प्रखंड सरायकेला अंतर्गत मुरुप पंचायत के जगन्नाथपुर गांव स्थित रांगांटांड मैदान 27 नवंबर 2025 गुरुवार के दिन भव्यता के साथ श्री कृष्ण मंदिर की भूमि पूजन समारोह आयोजित होगी, जिसमें सांसद, विधायक, जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति सदय समेत कई गणमान्य व्यक्ति अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि जगन्नाथपुर में सन् 2007 से भव्य रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा व सात दिवसीय दिवा-रात्रि मेला का आयोजन होते आ रहा है। जिसमें आसपास के गांवों समेत पड़ोसी जिला पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम से भी श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय लोगों समेत बाहर के श्रद्धालु भी मंदिर निर्माण में अपनी सहमति जताए हैं। श्री कृष्ण जन्मोत्सव सह मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने बताया कि यह मंदिर जन सहयोग से निर्मित की जाएगी। जिसमें सभी जाति, सभी धर्म एवं सभी संप्रदाय के लोगों का योगदान अपेक्षित है। उन्होंने आगे बताया कि जिस तरह पिछले 19 वर्ष से सभी लोगों ने अपना अथाह प्रेम एवं भगवान श्री कृष्ण के प्रति आस्था व भक्ति दिखाएं है। वही आशा व विश्वास को ध्यान में रखते हुए भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुभारंभ की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील भी किया है कि तन – मन -धन से सहयोग कर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने का कार्य करेंगे। साथ ही साथ 27 नवंबर 2025 दिन गुरुवार को भूमि पूजन समारोह में सपरिवार उपस्थित होने का भी अपील किया है। भूमि पूजन की तैयारी अंतिम चरण में है। जिसमें मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान, सचिव हेमसागर प्रधान, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान, सलाहकार समिति सदस्य मकरध्वज प्रधान, तिर्थो प्रधान, हरिश्चंद्र प्रधान, सीताराम मंडल, सूर्यो प्रधान, विष्णु प्रधान, देवदत्त प्रधान ,सागर प्रधान,आदि दिन रात लगे हुए हैं।

लोवाडीह मैसड़ा निर्माणाधीन केनाल पर काम कर रहे मिक्सर ग्राइंडर मशीन पल्टा, चालक का टुटा पैर

लोवाडीह मैसड़ा निर्माणाधीन केनाल पर काम कर रहे मिक्सर ग्राइंडर मशीन पल्टा, चालक का टुटा पैर

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लोवाडीह मैसड़ा केनाल के चुनीडीह गांव के पास केनाल निर्माण कार्य में लगे मिक्सर ग्राइंडर मशीन केनाल के बाहर खेत में अनियंत्रित होकर पलट गई। मिक्सर मशीन पलटने से चालक नीचे दब गया एवं उसका एक पैर टूट गया। ग्रामीणों के सहयोग से मिक्सर मशीन में दबे घायल‌ चालक पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी 32 वर्षीय लखींद्र हेम्ब्रम को सुरक्षित निकालकर टीएमएच जमशेदपुर भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि चालक का हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन केनाल में गीट्टी सीमेंट मिक्स कर ढलाई मसाला ले जाने के क्रम में मिट्टी धंसने से अनियंत्रित होकर मिक्सर ग्राइंडर मशीन पलट गई, जिससे चालक नीचे दब गया। गनीमत रहा कि केनाल निर्माण कार्य में लगे मजदुर एवं ग्रामीणों ने समय रहते उसे निकाल लिया, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना की सूचना पर ईचागढ़ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में जुटी। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से चालक को सुरक्षित निकाला गया एवं इलाज हेतु जमशेदपुर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि केनाल निर्माण कर रहे अभिकर्ता के द्वारा घायल चालक का इलाज कराया जा रहा है। घटना कि सुचना मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने टीएम एच प्रबंधन से बात कर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बेथल स्कूल क्लस्टर स्पोर्ट्स में बच्चोंने मनाया प्रतिभा का लोहा

बेथल स्कूल क्लस्टर स्पोर्ट्स में बच्चोंने मनाया प्रतिभा का लोहा

दर्जनों प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

बेथल स्कूल क्लस्टर स्पोर्ट्स 2025 का आयोजन बेथल होम बेनाशोल के द्वारा जग्गनाथपुर के हेंदलजुड़ी बेथल होम परिसर में किया गया।इस क्लस्टर स्पोर्ट्स में जूनियर व सीनियर ग्रुप के गर्ल्स व ब्यॉज का दौड़, मेढक रेश, भाला फेंक,खो खो, कब्बडी,रिले रेस, फुटबॉल आदि खेल में बच्चों ने अपने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराकर अपने स्कूल का नाम रौशन किया।

इस प्रतियोगिता में बैथल मॉडल स्कूल मुसाबनी, चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर मुसाबनी, बैथल मॉडल स्कूल कुईलीसूता एवं बैथल होम स्कूल बेनाशोल के सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बेथल मॉडल स्कूल के डायरेक्टर फादर लिविंगस्टन जोसेफ एवं बेथल होम स्कूल की प्रिंसिपल डेवोरा लिविंगस्टन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। सभी चयनित खिलाड़ियों को फादर लिविंगस्टन जोसेफ, सीजी जॉय, किरण कुमारी, डेवोरा लिविंगस्टन व अन्य अतिथियों द्वारा मैडल,प्रमाण पत्र व कप देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

भाला फेंक प्रतियोगिता के बॉयज ग्रुप में बैथल होम स्कूल के सकून सोरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैथल मॉडल स्कूल के देव कुमार ने द्वितीय एवं सीडीसी के शांतनु सोरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स ग्रुप में प्रथम सूता मार्डी, द्वितीय जामिया सोरेन, तृतीय सुहाना मुर्मु,मेढ़क रेस में प्रथम किसुन किस्कु, द्वितीय सुमंत टूडू,तृतीय सागेन सबर, बेथल मॉडल स्कूल की ब्यॉज टीम फुटबॉल का विजेता रहा।उप विजेता बेथल होम बेनाशोल की टीम रही। सीनियर ग्रुप में कबड्डी में बेथल मॉडल स्कूल की टीम विजेता व बेनाशोल होम की टीम उप विजेता रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम श्रीमती बास्के, द्वितीय सोनिया सोरेन व तृतीय मानसी कुमारी रही।जूनियर गर्ल्स खो खो में प्रथम बेथल मॉडल स्कूल की टीम व द्वितीय बेथल होम की टीम रही।जूनियर गर्ल्स कब्बडी में बेथल होम बेनाशोल की टीम ने बेथल मॉडल स्कूल की टीम को पराजित किया।जूनियर ब्यॉज खो खो में बेनाशोल होम की टीम विजेता रहा। आयोजन समिति द्वारा सभी खिलाड़ियों के लिए दोपहर का भोजन की व्यवस्था की गई थी।

    जमशेदपुर प्रखंड में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में अनियमितताओं को लेकर 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा,पंसस ने आंदोलन करने की दी चेतावनी

    जमशेदपुर प्रखंड में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में अनियमितताओं को लेकर 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा,पंसस ने आंदोलन करने की दी चेतावनी

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर प्रखंड के तहत आयोजित आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में भारी अनियमितताओं एवं अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने 15 सूत्री मांग पत्र जिला उपायुक्त के अनुपस्थिति में डीडीसी नागेंद्र पासवान को सौंपा। समिति ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा।
    डीडीसी नागेंद्र पासवान ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ पदाधिकारियों से वार्ता की तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

    मांगे और आरोप

    सौंपे गए मांग पत्र में अनियमितताओं की जांच व सुधार की मांग की गई है। मैया सम्मान योजना के फॉर्म की अवैध बिक्री एवं कथित कालाबाजारी की जांच,शिविर स्थल पर व्यवस्था विहीन माहौल, भीड़ प्रबंधन में लापरवाही, मैया सम्मान योजना के फॉर्म जमा करने के बाद प्राप्ति रसीद नहीं देना, दिए जा रहे रसीदों पर किसी पदाधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होना, आवेदन की ऑन-द-स्पॉट कंप्यूटर एंट्री नहीं करना, केवल रजिस्टर में नाम दर्ज करना, संलग्न कागजातों की जांच-पड़ताल नहीं होना, जिससे भविष्य में भ्रम की स्थिति बनेगी, आवेदन की ट्रैकिंग हेतु सिस्टम विकसित नहीं करना, वीडीओ व सीओ द्वारा बिना योजना व पूर्व बैठक के शिविर का आयोजन, शिविर की तिथि तय करने से पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लेना, शिविर की तिथि में अचानक बदलाव, बिना सूचना प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम आयोजित करना, कई विभागों के स्टॉल नहीं लगना, कई स्टॉल पर पदाधिकारियों की अनुपस्थिति,कई विभागों को मिलाकर एक ही टेबल से आवेदन लेना, जिससे अव्यवस्था बढ़ी,कार्यक्रम के दौरान प्रमुख, उप-प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों को दरकिनार करना और सौतेला व्यवहार शामिल है।


    प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य:-


    इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह बग्गा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मनोज यादव, रवि कुरली, दीपू सिंह, सोनिया भूमिज, संगीता पात्रों, जस्मीन गुड़िया, झरना मिश्रा, आरती करूवा, मनीषा हाइबुरू,साकरो सोरेन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    ईचागढ़ में अवैध बालू विवाद को लेकर JLKM का उग्र विरोध, तरुण महतो की गिरफ्तारी पर फूटा आक्रोश।

    ईचागढ़ में अवैध बालू विवाद को लेकर JLKM का उग्र विरोध, तरुण महतो की गिरफ्तारी पर फूटा आक्रोश।

    सरायकेला-खरसावां

    (पारस कुमार होता)

    सरायकेला सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के मुद्दे पर मचे घमासान के बीच JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष व ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो की गिरफ्तारी के विरोध में आज JLKM जिला कमेटी की ओर से उपायुक्त कार्यालय के समीप एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन किया गया।

    धरना स्थल पर सुबह से ही ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तरुण महतो की गिरफ्तारी को “अनुचित एवं लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन” बताया।

    प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ईचागढ़ और तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पुलिस–माफिया गठजोड़ के सहारे फल-फूल रहा है। जब कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है, तो उसे प्रताड़ित किया जाता है। संगठन ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तार नेता तरुण महतो के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार एवं मारपीट की, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    धरना में उपस्थित JLKM के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य की प्राकृतिक संपदा — बालू, गिट्टी और अन्य खनिज — की खुलेआम लूट जारी है, जबकि प्रशासन उन लोगों को टारगेट कर रहा है जो इस अवैध धंधे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने इस आंदोलन को “झारखंडी समाज के शोषण और अन्याय के खिलाफ लड़ाई” बताया।

    JLKM सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने कहा कि झारखंड के संसाधनों की लूट के खिलाफ सभी झारखंडवासियों को एकजुट होना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईचागढ़ और तिरुलडीह थाना प्रभारी को बर्खास्त नहीं किया गया, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।

    धरना कार्यक्रम के बाद JLKM प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपकर तरुण महतो की अविलंब रिहाई, अवैध बालू कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध, तथा इसमें शामिल माफिया तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो आंदोलन को जिले से लेकर राज्य स्तर तक विस्तार दिया जाएगा।

    धरना का नेतृत्व JLKM जिला अध्यक्ष दीपक ने किया।
    मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे — प्रेम माड़ी, पूजा महतो, बेबी महतो, विदेश्वर महतो और रोहित महतो उपस्थित रहे .

    चांडिल पुलिस की बड़ी कामयाबी , फायरिंग मामले में तीन आरोपी को किया गिरफ्तार।

    चांडिल पुलिस की बड़ी कामयाबी , फायरिंग मामले में तीन आरोपी को किया गिरफ्तार।

    सरायकेला/चांडिल

    चांडिल थाना प्रभारी डीलशन बीरूआ के नेतृत्व में टीम गठित कर गोलीकांड में सामिल मानगो आजादनगर निवासी मोहम्मद शहबाज आलम 20 वर्ष, मोहम्मद शाहिद रजा 19 वर्ष, फैजान आलम उर्फ मैक्स 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।

    मालूम हो कि चांडिल के राष्ट्रीय उच्च पथ -33 स्थित आसनबनी के टाटा हाइवे होटल में 20 नवंबर को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। घटना के तुरंत बाद जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर चांडिल थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों बदमाशों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी फायरिंग की घटना में प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। इनके पास से अहम जानकारी और सुराग भी मिले हैं, जिसके आधार पर अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। छापेमारी टीम में चांडिल थाना प्रभारी , पु.अनि. निर्वल टुड़ू , चौका प्रभारी सोनू कुमार, पु.अनि. राहुल कुमार भारती, पु.अनि. अमित कुमार, स.अ.नि. सीताराम मार्डी, स.अ.नि. अश्विनी मुंडा, स.अ.नि. सुरेंद्र कुमार सिंह समेत चांडिल थाना बल शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

    सेवा का अधिकार सप्ताह में विधायक सविता महतो ने बांटी परीसम्पती

    सेवा का अधिकार सप्ताह में विधायक सविता महतो ने बांटी परीसम्पती

    सरायकेला/ईचागढ़

    (मालखान महतो)
    सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर व चीपड़ी तिरूलडीह पंचायत सचिवालय एवं कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह पंचायत सचिवालय में सोमवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के अन्तर्गत आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    वहीं विधायक ने कंबल, धोती साड़ी,मनरेगा जाब कार्ड ,राशन कार्ड, पैंशन योजना का स्वीकृति पत्र सहित कई परीसम्पत्तियो का वितरण किया। विधायक ने खीर व पकवान खिलाकर अन्न प्राशन व पोषक आहार देकर गोद भराई रस्में पूरी की । विधायक सविता महतो ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्या रखने एवं योजनाओं का सीधा लाभ उठाने के उद्देश्य से आपके द्वार पर ही विभागीय अधिकारियों का जत्था पहुंच कर त्वरित कार्रवाई व योजनाओं का जानकारी दे रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार कि यह एक बहुत अच्छी पहल है, इसका लाभ निश्चित रूप से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों का समस्याओं का त्वरित कार्रवाई किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन पर शीघ्र समाधान करने का निर्देश भी दिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा , अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, मुखिया गंगामनी देवी, झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबुल महतो, प्रखंड सचिव अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे।

    समाजसेवी मंगल सिंह मुंडा ने पेश किया मानवता की मिसाल

    समाजसेवी मंगल सिंह मुंडा ने पेश किया मानवता की मिसाल

    सरायकेला/ईचागढ़

    (मालखान महतो)
    सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक कुकड़ू मुख्य सड़क पर डाटम के तीखा मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक सवार बीच सड़क पर गीर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे समाज सेवी मंगल सिंह मुण्डा ने मानवता का मिसाल पेश करते हुए तत्काल दोनों घायलों को तिरूलडीह स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाकर इलाज कराया, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर होने से उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजवाया गया। घायलों में नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी प्रशांत मछुआ 22 एवं शिशि निवासी राजेश मछुआ 25 बताया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि युवक सादी समारोह में भाग लेने आए थे और दोनों कुकड़ू से तिरूलडीह कि ओर जा रहे थे, जहां डाटम के पास अनियंत्रित होकर गीर गया एवं गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत महतो , आजसु प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो , सच्चिदानंद महतो भी उपस्थित थे।

    नीमडीह के लाकड़ी गांव में युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

    नीमडीह के लाकड़ी गांव में युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

    सरायकेला/ईचागढ़

    (मालखान महतो)
    नीमडीह थाना क्षेत्र के लाकड़ी गांव स्थित मकलीकोचा टोला में एक युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बीते शाम घर से निकले युवक का शव सोमवार की सुबह झाड़ियों में मिलने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। मृतक की पहचान सुखराम माझी के पुत्र सोनू मांझी के रूप में की गई है।


    मृतक के परिजनों के अनुसार सोनू मांझी रविवार की शाम को घर से बाहर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह जब मृतक का भाई उसकी तलाश में निकला तो रास्ते में खून के धब्बे दिखाई दिए। खून के निशान का पीछा करते हुए वह झाड़ियों तक पहुंचा, जहां सोनू मांझी का शव पड़ा मिला।


    घटना की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि द्वारा नीमडीह थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नीमडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    प्रारंभिक तौर पर इसे हत्या का मामला माना जा रहा है।
    ग्रामीणों में दहशत के साथ ही आक्रोश भी देखा जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि अब तक मृतक के परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। मृतक का दाह संस्कार होने के बाद परिजनों के द्वारा थाना में आवेदन दिए जाने की बात कही गई है। बताया गया कि घटनास्थल से मिले सबूतों और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started