मुसाबनी के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूंटी में पीएम नरेंद्र मोदी का सुना भाषण

मुसाबनी के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूंटी में पीएम नरेंद्र मोदी का सुना भाषण

मुसाबनी

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड के खूंटी आगमन पर मुसाबनी भाजपा नेताओं का जलवा देखने को मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती

पूर्वी सिंहभूम जिला भाजपा अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषारकांत पातर सैकड़ो कार्यकर्ताओं को लेकर खूंटी पहुंचे थे। मुसाबनी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड के तमाम बड़े दिग्गज नेताओं का खूंटी में गर्म जोशी से स्वागत किया।

मुसाबनी से गए भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुन गदगद हो गए। पीएम ने घोषणा किया कि 24000 करोड़ की बजट वाले प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) जिसके अन्तर्गत यह योजना विशेष रूप से कमज़ोर आदिम जनजाति/आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण के लिए समर्पित होगी। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत किया। पीएम ने 15 नवंबर को देशभर के 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15 वीं किस्त की राशि ऑन लाईन ट्रांसफार्मर किया। उन्होंने झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंडवासियों को 7200 करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दिया।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम मोदी की सभा में शामिल हुए हजारों भाजपाई।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम मोदी की सभा में शामिल हुए हजारों भाजपाई।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पीएम मोदी की सभा में शामिल हुए हजारों भाजपाई. भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के मौके पर खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं सरायकेला- खरसावां भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में जिले के भाजपाई खूंटी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के संबोधन को सुना

खूंटी में कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो समेत पूर्व विधायकों से भी मिले. सरायकेला- खरसावां जिला से इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में से मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सोय,अनंत राम टुडू, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली, कृष्ण मुरारी झा, गुरजीत सिंह आदि शामली हुए।

इससे पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में खरसावां एवं सरायकेला क्षेत्र के भाजपाई छोटे- बड़े बसों में सवारो होकर कुचाई- अड़की एवं के रास्ते खूंटी पहुंचे. इसके अलावे सरायकेला व ईचागढ़ के भाजपाई चौका- बुंडू के रास्ते खूंटी पहुंचे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं में काफी उत्साह देखा गया

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला मंत्री अशोक दास, चाईबासा नगर प्रभारी शेषनारायण लाल, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बकिरा, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष समरेश सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा मुखी, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, रोहित गुप्ता, नगर महामंत्री गौतम रवानी, नगर मंत्री राजेश प्रसाद, अभय कुमार साव, नगर मीडिया प्रभारी अरिजीत वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रवानी, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष परविंदर चौहान, बजरंग महानंद, बुलटन रवानी, मनोज मंत्री, अशोक नियर, शशि रजक, सरस्वती देवी, रोजनिम, ललिता कुमारी, विनोद प्रधान, महेश कुमार साव, विष्णु,और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर काशी साहू कॉलेज सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर काशी साहू कॉलेज सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सरायकेला-खरसावां

भगवान बिरसा मुंडा के तैलिय चित्र पर माननीय मंत्री
चम्पाई सोरेन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने मल्यार्पण कर नमन किया

धरती आबा भगवान बीरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर जिलेवासियों को माननीय मंत्री ने दी बधाई।

सरायकेला-खरसावां राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर काशी साहू कॉलेज सभागार सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के माननीय मंत्री, चम्पाई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार उपस्थित हुए। मौके पर माननीय खरसावां विधायक दशरथ गागराई,इचागढ़ विधायिका श्रीमती सविता महतो, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पूर्व,माननीय मंत्री चम्पाई सोरेन, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत अन्य विशिष्ठ अतिथिगण के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के तैलिय चित्र पर मल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि-गण के द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रचलित कर किया गया।

राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज भगवान बीरसा मुंडा की जयंती हैं साथ ही आज राज्य का स्थापना दिवस भी है। उन्होंने कहा कि राज्य को अलग हुए 23 वर्ष हो गया है, राज्य अब विकास की पथ पर एक ओर वर्ष की ओर आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य सोना का चिड़िया है, यंहा के कोयला/लोहा/पत्थर समेत विभिन्न लोह अयस्क पदार्थो से देश की विकास को गति मिलता है। आगे उन्होंने अपने सम्बोधन में सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार के द्वारा अंतिम पयदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतू विभिन्न योजनाओं का चयन तथा सुगमता से लाभ प्रदान करने हेतू प्रत्येक वर्ष आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संचालित की जा रही है। ताकि बिना कार्यालय का चक्कर लगाए सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सकें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोगो की सुलियत को देखते हुए पूर्व की सभी बाध्यता सम्पत कर सर्वजन पेंशन योजना तथा किशोरियों के शिक्षा उनके सशक्तिकरण हेतु सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी योजनाएं संचालित कर रही हैं, साथी सभी इक्षुक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गांव परिवार के विकास हेतू राज्य में स्थित विभिन्न उद्योग संस्थान में नियोजन नियमावली अधिनियम के तहत 75% युवाओं का नियोजन सुनिश्चित करने जैसी योजना संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार योग्य परिवार को वन पट्टा, तीन कमरा वाला अबुआ आवास योजना का लाभ राज्य के इक्षुक युवाओं को शिक्षा हेतू योजना का प्रवधान तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतू विभिन्न योजना संचालित कर रही है ताकि शहर के साथ गांव का विकास हो राज्य का विकास हो सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरसावां विधायक
दशरथ गागराइ,इचागढ़ विधायक सविता महतो तथा जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने अपने-अपने मंतव्य साझा करते हुए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहें विकास कार्य पर बल दिया तथा जिले वासियों को राज्य स्थापना दिवस तथा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा एंटी-ड्रग नारकोटिक कैंपेन के तहत बेहतर कार्य करने वाले विभिन्न पदाधिकारी सुधा वर्मा कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, तथा डीपीएम जेएसएलपीएस को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से आगामी माह हेतू तैयार किया गया एंटी ड्रग नारकोटिक कैलेंडर का सामूहिक रूप से लोकार्पण किया गया तथा जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच किया गया परिसंपत्तियों का वितरण

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा 81 योजनाओं (11,08,53,074 cr रुपए लागत) का उद्घाटन तथा कुल 277 योजनाओं (72, 11, 37, 910 cr की लागत) का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं आपदा विभाग अंतर्गत वज्रपात एवं सड़क दुर्घटना , जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अंतर्गत मनरेगा/बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, जेएसएलपीएस अंतर्गत कैश क्रेडिट लिकेज/फूलों झानों आशीर्वाद योजना/नेशनल और इकोनामिक ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट/ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना/जोहर परियोजना, कृषि विभाग अंतर्गत NFSM, पशुपालन विभाग अंतर्गत बकरा विकास योजना/बतख चूजा वितरण योजना, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना / मुख्यमंत्री कन्यादान योजना/ दिव्यांग यंत्र उपकरण वितरण तथा समेकित जनजाति विकास अभिकरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना / मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बिच परिसम्पातियों का वितरण किया गया।

छठ घाट की व्यवस्था देख आक्रोशित हुए मानगो संकोसाई के लोग।

छठ घाट की व्यवस्था देख आक्रोशित हुए मानगो संकोसाई के लोग।

जमशेदपुर

स्वास्थ्य मंत्री का फुंका पुतला लगाया मुर्दाबाद का नारा।

चार वर्ष में नहीं बना एक भी छठ घाट ना ही हुआ मरम्मत — विकास सिंह

मानगो शंकोसाई श्याम नगर में छठ घाट की व्यवस्था देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षतिग्रस्त छठ घाट ,साफ सफाई और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वादा खिलाफी के खिलाफ स्थानीय लोग आज श्यामनगर छठ घाट में भारी संख्या में एकत्रित होकर जमकर स्थानीय विधायक सह सुबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जमकर विरोध किया। स्थानीय लोगों ने मौके में भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर बताया की पुरे चार वर्ष विधायक बन्ना गुप्ता के चुनाव जीते हो गए। चार वर्ष में एक बार भी मंत्री बन्ना गुप्ता श्याम नगर में नहीं आए। चुनाव पूर्व आकर लंबी-लंबी बातें करते हुए कहा था कि लंबा चौड़ा छठ घाट स्थानीय लोगों के लिए बना दिया जाएगा श्याम नगर मानगो का वह इलाका है जहां रोज कमाने खाने वाले लोग रहते हैं जिनके पास बड़ी वाहन या फिर सवारी गाड़ी नहीं है जिससे लोग अन्य जगह में जाकर छठ का त्यौहार मना पाए । छठ के समय मंत्री जी कभी कभार आते हैं अपना फोटो लगा हुआ फ्लेक्स लगाकर लोगों से मीठी-मीठी बात कर कर कहते हैं कि अगले वर्ष नया छठ घाट बना दिया जाएगा। दिखावे के लिए उनके गुर्गों के द्वारा शिविर लगाकर अगरबत्ती और चाय का वितरण जरूर किया जाता है लेकिन छठ घाट का निर्माण अथवा मरम्मत आज तक नहीं कराया गया।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत बेली बोधन वाला घाट से लेकर गांधी घाट तक एवं हड्डी गोदाम से लेकर तुरिया बेड़ा तक एक भी छठ घाट स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा विगत चार वर्षों में नहीं बनाया गया। महिलाओं ने कहा कि गंदगी का अंबार है लोग चिंतित है कि कैसे छठ का त्यौहार मनाएंगे । स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने विरोध प्रकट करते हुए स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विरोध में जमकर नारे लगाते हुए बन्ना गुप्ता के पुतले की पिटाई करते हुए उसे आग के हवाले कर दहन किया।

आगे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पुरे शंकोसाई के लोग सामूहिक श्रमदान करके छठ घाट की सफाई करने का कार्य करेंगे।मंत्री केवल दिखावा करते हैं साफ जगह में झाड़ू चमकाने का कार्य करते हैं विकास सिंह ने कहा कि चार वर्षो में एक भी छठ घाट का निर्माण एवं मरम्मत नहीं करवाना मंत्री के छठ व्रतधारीयों के प्रति उदासीन रवैया को दर्शाता है। मौके में उपस्थित छठ पूजा करने वाली महिला शिवकुमारी देवी ने कहा कि पिछले वर्ष अव्यवस्थित छठ घाट के कारण उनका पैर टूट गया था घाट की स्थिति पहले जैसा ही हैं इसलिए इस बार छठ व्रत करने में उन्हें भय लग रहा है ।

मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशील शर्मा, राजेश साहू, दुर्गा चरण दत्त, अश्वनी सिंह,शिवजी यादव,
बबलू साव,मुरारी चौधरी,उत्तम कुमार,रामदास प्रजापति
जोगेंद्र पासवान,रोहित यादवअमन कुमार,आदित्य साव, बंटी साव,रतिलाल प्रधान,शिवकुमारी देवी ,पंचा देवी, सुशील शर्मा,शांति देवी, मीना कुमारी ,सीमा देवी, मनी कर्मकार, रेखा देवी, आशा गोराई, निर्मला देवी, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

मुसाबनी कंपनी तालाब छठ कमेटी का हुआ गठन।

मुसाबनी कंपनी तालाब छठ कमेटी का हुआ गठन।

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मुसाबनी कंपनी तालाब में गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत सर्वसम्मति से कंपनी तालाब छठ पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया।

इस पूजा कमेटी में संरक्षक सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, विधायक लक्ष्मण टुडू ,पूर्व विधायक रामदास सोरेन, अशोक कुमार अग्रवाल, घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार महतो,संरक्षक-कान्हु सामंत, तुषार कांत पातर, प्रधान सोरेन, नसीम बख्श, रीना महाली ( मुखिया), दिनेश साव, चौधरी उमेश सिंह, बबलू सिंह,सुनील कुमार सिंह,संस्थापक अध्यक्ष गणेश प्रसाद,अध्यक्ष- सत्या तिवारी, उपाध्यक्ष-मोंटी अग्रवाल, मृत्युंजय सिंह, चंद्रप्रकाश शर्मा, जुबेर सिद्दीकी, ऋषि देव प्रसाद, साकेत अग्रवाल , शांति सरकार , लक्ष्मण चंद्र बाग, गुटू अग्रवाल, सरोज दत्ता, सचिव-सरदार राजू सिंह, कोषाध्यक्ष-रामाशीष सिंह, ओम प्रकाश शर्मा,कार्यकारणी सदस्य के रूप में किशोर सिन्हा, शिवा मुदलियारजगदीश प्रसाद, अली शेर खान ,अरविंद यादव, सुनील यादव ,रमेश चौधरी, संजय कुमार सिंह, किशोर वर्धन, विवेक गुप्ता जलधर प्रधान, मो इम्तियाज, मानसा नमाता, पंकज मदीना, मंटू पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, संजीत गुप्ता, मोहम्मद इब्राहिम, सगाई राज, अरुण राय, अजय शर्मा, मोहम्मद इरशाद, जोगो हांसदा,मनीष सिंह, रॉबिन भगत, मोहन साहू, देबू पांडा, आनंद हेंब्रम, आनंद हेम्ब्रम, जलधर प्रधान ,शिबू गुहा, बीजू मिश्रा, गुरिंदर शर्मा ,मोहम्मद इसाक सहित सैकड़ो लोगों को समिति में शामिल किया गया है

पुलिस अधीक्षक डॉ० विमल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ० विमल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सरायकेलाखरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का में पुलिस अधीक्षक डॉ॰ बिमल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित काण्डो के त्वरित निष्पादन एवं आगामी छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम का संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग से ही पीड़ितों को न्याय मिलेगी। न्याय फाइलों तक ही सिमटा नहीं रहे बल्कि वे पीड़ितों तक भी पहुंचे ताकि आमलोगों की मन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो।

आगे उन्होंने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि थाना पर आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार करें तथा उनकी परेशानियों को गंभीरता से लेकर उसका अभिलंब निवारण का प्रयास करें। एसपी ने कहा कि लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाया जाए ताकि दोषियों को जहां जल्द सजा मिल सके और पीडि़तों को न्याय।

उक्त कार्यक्रम में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक दुबे, तिरुलडीह थाना प्रभारी चितरंजन कुमार एवं सरायकेला जिले के सभी थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त नें किया कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त नें किया कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण।

सरायकेला-खरसावां

पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की अंतिम रूप रेखा पर किया चर्चा।

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारीयों के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें काशी साहू कॉलेज सरायकेला का निरिक्षण कर कार्यक्रम की अंतिम तैयारियां के मध्यजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शौपी गई जिम्मेदारीयों को ससमय पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निदेश दिए। वही कार्यक्रम में लोगो के सहयोग हेतू विशेष हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य जाँच केंद्र तथा आधार केंद्र का स्टॉल लगाने तथा सभी स्टॉल में सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति तथा पर्याप्त संख्या में आवेदन उपलब्ध रखने के निदेश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार,अअनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल गिरजा शंकर महतो, जिला परिवाहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नजारत उप समहर्ता, DPM JSLPS एवं सभी BDO/CO अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

छठ व्रतधारीयों के बीच निशुल्क: फल और सुप का होगा वितरण।

छठ व्रतधारीयों के बीच निशुल्क: फल और सुप का होगा वितरण।

जमशेदपुर/मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा छठ के महापर्व के अवसर पर मानगो के डिमना रोड़ स्थित हीरा होटल के सामने दुर्गा पूजा मैदान में छठव्रतधारियों के बीच निशुल्क:फल और सुप का वितरण किया जाएगा । यह जानकारी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने मानगो गुरुद्वारा के प्रांगण में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विकास सिंह ने बताया कि विगत छः वर्षों से संघ के द्वारा छठ वर्तधारियों के बीच निशुल्क फल और सुप का वितरण किया जाता रहा है।कोविड-19 के समय संघ के द्वारा प्रसाद आपके द्वारा का कार्यक्रम आयोजित कर फल और सुप का वितरण किया गया था।इस वर्ष 18/11/2023 दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से मानगो डिमना रोड के हीरा होटल के समीप दुर्गा पूजा मैदान में छठ व्रतधारीयों के बीच निशुल्क केला,नारियल,सेव,संतरा,गागल, गन्ना एवं सूप का वितरण किया जाएगा।

संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे मानगो क्षेत्र में जरूरतमंद छठवर्तधारियों के बीच पूर्व में कूपन का वितरण किया जाएगा।फल लेने आए छठ व्रतधारियों को कपड़े के झोले में फल दिया जायेगा, फल की मात्रा इतनी रहेगी कि आसानी से कोई भी अपना पर्व कर सकेगा।

संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से विकास सिंह, किशोर बर्मन,सुशीला शर्मा,मधु सिन्हा,संजु सिंह, शिवकुमारी देवी, बबीता शर्मा, पंचा देवी,संदीप शर्मा, दुर्गा दत्ता,राम सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।

तारा ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट में धूमधाम से मनाई गई दीपावली।

तारा ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट में धूमधाम से मनाई गई दीपावली।

सरायकेला/आदित्यपुर

काली पूजा और दीपावली यह ऐसे पर्व हैं जिसमें लोगों की गाढ़ी आस्था है आज शहर से लेकर गांव जगमगा उठे हैं आमिर से लेकर गरीबों के घर भी रोशनी में जगमगा रहे हैं त्योहारों के इस उत्साह में सभी खुशी-खुशी समाहित हैं।

वहीं सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बास्को नगर में तारा ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट में धूमधाम से मनाई गई दीपावली। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनका विधिवत पूजन हुआवहीं पंडित ने अपने मंत्रोच्चारण के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की शुरुआत इसके साथ ही तारा ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट के संचालक भारत सिंह एवं उनकी पत्नी रेणु देवी ने अपने समस्त परिवार एवं पूरे क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए मां लक्ष्मी से आशीर्वाद मांगा।

सांसद विद्युत वरण महतो के पैतृक गांव कृष्णापुर में धूमधाम से काली पूजा का आयोजन।

सांसद विद्युत वरण महतो के पैतृक गांव कृष्णापुर में धूमधाम से काली पूजा का आयोजन।

17 नवंबर को कोलकाता के ऑर्कष्ट्रा के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा-सांसद विद्युत वरण महतो

सरायकेला/आदित्यपुर

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के आदित्यपुर स्थित पैतृक गांव कृष्णापुर में किशोर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस वर्ष भी धूमधाम के साथ काली पूजा का आयोजन किया गया।

आपको बताते चलें कि यहां 1958 में गांव के लोगों द्वारा आपसी सहयोग कर पूजा का आयोजन किया गया था जो अब भव्य रूप से आयोजित होता है।

सांसद विद्युत महतो के पैतृक गांव कृष्णापुर में किशोर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस वर्ष भी भव्य एवं आकर्षक काल्पनिक पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. काली पूजा के मौके पर देर रात आदित्यपुर के उद्यमी संगठन एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल द्वारा फीता काटकर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर सांसद विद्युत महतो ने बताया कि गाँव के दिवंगत मधु सूदन महतो, मुरली महतो, कडपा सरदार के द्वारा, प्रकाश महतो, पद्मलोचन महतो, वृंदावन महतो, हरिपदो महतो, किश्तो पदों महतो, लालमोहन महतो, बकुल महतो, गोकुल महतो, भुवन सतपथी, शिव शंकर महतो, सुधाकर महतो, पार्षद महेंद्र सरदार आदि के सहयोग से पूजा प्रारंभ किया गया था.जिसमें ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे और यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है। सांसद ने बताया कि कि यहां इस वर्ष 14 नवंबर को महाभोग का वितरण होगा. माता का जागरण 15 नवंबर को, 16 नवंबर को झुमुर कलाकार संतोष महतो और उर्मिला महंता का झुमुर होगा

आदित्यपुर में मंत्री चंपई सोरेन ने काली पूजा पंडाल का फीता काट कर किया उद्घाटन।

आदित्यपुर में मंत्री चंपई सोरेन ने काली पूजा पंडाल का फीता काट कर किया उद्घाटन।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दीपावली की देर रात आदित्यपुर में आयोजित हो रहे काली पूजा पंडाल उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे जहां उन्होंने आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित सार्वजनिक काली पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया इस मौके पर मंत्री ने समस्त राज्य वासियों को काली पूजा दीपावली बांधना सोहराय की शुभकामनाएं दी मंत्री ने कहा कि दीपावली से लेकर सोहराय पर्व सभी लोगों के लिए आनंदित और उत्साह भरा रहता है सभी घरों में दिए जलते हैं सभी अपने तरीके से त्योहारों को मना कर परिवार में खुशियां बांटते हैं।

मंत्री ने मां काली के आराधना करते हुए समस्त देश एवं राज्य वासियों के कल्याण की कामना की. इस मौके पर मंत्री चंपाई सोरेन के साथ समाजसेवी शेखर दे भी उपस्थित थे ,

इसके अलावा उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों में आरके सिंह बबलू सोरेन झमरु पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान मौजूद रहे उद्घाटन समारोह का संचालन अध्यक्ष पवित्र बर्मन उर्फ गोरादा ने किया, समारोह कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया इस मौके पर कोषाध्यक्ष मानिक दास, महासचिव सुनील सिंह संरक्षक अनजान दास सुशील मंडल आदि उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started