नंबर वन बना प्रवीण सेवा संस्थान का पूजा पंडाल बना , ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया दुर्गे देवी नमस्तुते अवार्ड 2025’ से किए गए सम्मानित
सरायकेला/आदित्यपुर
जमशेदपुर : इस वर्ष की दुर्गा पूजा में प्रवीण सेवा संस्थान का पूजा पंडाल बना नंबर वन, ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया दुर्गे देवी नमस्तुते अवार्ड 2025’ से किया गया सम्मानित।
प्रवीण सेवा संस्थान, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति आदित्यपुर ने अपने भव्य एवं अद्वितीय पंडाल से शहरवासियों का दिल जीत लिया। द टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ‘दुर्गे देवी नमस्तुते अवार्ड 2025’ में इस पूजा पंडाल को नंबर वन का स्थान प्राप्त हुआ।
पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बिष्टूपुर स्थित श्रीलेदर्स में किया गया, जहां द टाइम्स ऑफ इंडिया के संपादक बप्पा मजूमदार ने पूजा समिति के प्रेस प्रभारी सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के आप्त सचिव सुनील गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। संस्थान को दो श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ — ऑनलाइन पसंद श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल, और जजों की थीम श्रेणी में प्रथम स्थान।
इस वर्ष प्रवीण सेवा संस्थान की ओर से तैयार पंडाल की थीम “राजस्थान के उदयपुर का महल” रही। यह पंडाल न केवल भव्यता में अद्वितीय था, बल्कि सांस्कृतिक सौंदर्य का उत्कृष्ट उदाहरण भी बना। पंडाल की थीम ने विशेष रूप से मारवाड़ी समाज को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक एवं ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने भी समारोह में भाग लिया और समिति की इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह का प्रयास पहली बार देखा गया है, जिससे मारवाड़ी समाज को गौरव की अनुभूति हुई है।”
पंडाल चयन समिति में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. जय भादुड़ी, केपीएस स्कूल के डायरेक्टर श्रीकांत नायक और प्रसिद्ध कलाकार सुमन प्रसाद शामिल थे, जिन्होंने विभिन्न मापदंडों पर पंडालों का मूल्यांकन किया।
द टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूज के माध्यम से जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पंडालों को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पंडालों के मैनेजमेंट, थीम, सजावट और जनसहभागिता के आधार पर चयन किया गया। इस प्रक्रिया में प्रवीण सेवा संस्थान, आदित्यपुर का पंडाल सभी मानदंडों पर खरा उतरा और सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
समिति के प्रमुख और टीम का सम्मान
पूजा कमेटी के प्रेस प्रभारी सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के आप्त सचिव सुनील गुप्ता ने इस पूरी टीम को सफलता को आस्था और टीमवर्क का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि “यह सम्मान हमारी पूरी समिति और भक्तों के समर्पण का प्रतीक है।”
ओडिया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में मनाया गया उत्कल मणि गोपाबंधु जयंती
सरायकेला/आदित्यपुर
9 अक्टूबर भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी समाज सुधारक पत्रकार कबि, उत्कल रत्न उत्कलमणि गोपाबंधु दास की जयंती है।
इस अवसर पर ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में जयंती समारोह आयोजित की गई । कार्यक्रम में विद्यार्थियों को द्वारा गोपाबंधु जी के छवि पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया गया तथा उनके जीवनी के ऊपर में प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व प्राचार्य तथा राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित का शिक्षिका संध्या प्रधान ने कहा गोपाबंधु की जी के जन्म 9 अक्टूबर 1877 को उड़ीसा के पुरी जिले के सुआंडो ग्राम में हुआ था । उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया समाज के उत्थान के लिए काम करने के साथ साथ सत्यवती बन विद्यालय की स्थापना की थी तथा साप्ताहिक समाचार पत्र समाज शुरू किया था जो आज भी उड़ीसा के एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। मुश्किल परिस्थिति में उन्होंने अपने परिवार को नहीं देखकर समाज सेवा किया था हमें उनके आदर्श पर अपने जीवन को डालना चाहिए। विद्यार्थियों के द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य किरण , शिक्षिका प्रमिला पूर्णिमा पुष्पा तथा ओड़िआ शिक्षिका रंजीत एवं रश्मि आदि उपस्थित थे।
प्रज्ञा केंद्र की आड़ में चल रहा गरीब जनता को लूटने का कार्य,,प्रशासन है बेखबर।
सरायकेला/आदित्यपुर
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शर्मा मार्केट में कॉमन सर्विस सेंटर जो प्रज्ञा केंद्र चल रहे हैं आवासीय, जाति, आय प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान कार्ड का सर्विस करते हैं जो जनता को डेढ़ सौ 200 रुपया करके ले रहे हैं और हर दिन के इतना रुपया ले करके किसी अधिकारी के पास इनको देना रहता है क्या प्रज्ञा केंद्र इसीलिए सरकार ने खोला है कि प्रज्ञा केंद्र के नाम पर जनता को लूटने का काम प्रज्ञा केंद्र चलाने वाले लोग करें।
आखिर यह लाखों रुपया महीने की कमाई कौन सी सरकारी अधिकारी के पास जाता है। कॉमन सर्विस सेंटर शर्मा मार्केट जिसके प्रोपराइटर है चीनू जो प्रज्ञा केंद्र के नाम पर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। जनहित में इस तरह की प्रज्ञा केंद्र को बंद कर देना चाहिए। सरकार की गाइडलाइंस और प्रज्ञा केंद्र के नियम निम्न है जो नीचे दिए गए हैं आम जनता उसे ध्यान से पढ़े।
झारखंड में प्रज्ञा केंद्र (जिसे कॉमन सर्विस सेंटर या सीएससी भी कहते हैं) के संचालन के लिए कुछ नियम और दिशानिर्देश हैं, जो सरकार की ओर से समय-समय पर जारी किए जाते हैं। ये नियम केंद्रों के सुचारु संचालन और नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं।
मुख्य नियम और दिशानिर्देश:
सेवाओं से संबंधित नियम
प्रमाण पत्र जारी करना: प्रज्ञा केंद्रों को आय, जाति, निवास और अन्य सरकारी प्रमाण पत्रों के आवेदनों को ई-नागरिक सेवा सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वीकार करना होता है।
आवेदन की अस्वीकृति: यदि किसी आवेदन में कोई गलती या विसंगति पाई जाती है, तो उसे अस्वीकृत (reject) किया जा सकता है। अस्वीकृति का कारण पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है।
समय-सीमा का पालन: आवेदनों को आठ कार्य दिवसों के भीतर निष्पादित करना अनिवार्य है।
सेवा शुल्क: प्रज्ञा केंद्र संचालकों को सेवा के लिए निर्धारित शुल्क ही लेना होता है। उदाहरण के लिए, प्रमाण पत्र प्रिंट करने के लिए प्रति प्रमाण पत्र 1 रुपया लिया जा सकता है।
आवेदनों की निगरानी: उपायुक्त समय-समय पर आवेदनों की स्थिति की निगरानी करते हैं।
सेवाओं की सूची: प्रज्ञा केंद्र कई तरह की सेवाएँ प्रदान करते हैं, जैसे आधार नामांकन और अपडेट, पैन कार्ड सेवाएँ, बैंकिंग और मनी ट्रांसफर, सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन और बीमा सेवाएँ।
संचालन से संबंधित नियम
बुनियादी ढाँचा: केंद्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ होनी चाहिए, जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और इंटरनेट कनेक्टिविटी।
कर्मचारी और प्रशिक्षण: प्रज्ञा केंद्रों के संचालकों (वीएलई) को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। सॉफ्टवेयर या प्रक्रियाओं में बदलाव की जानकारी सभी हितधारकों को दी जानी चाहिए।
समन्वय: केंद्र संचालकों को जिला प्रशासन और संबंधित सेवा प्रदाता एजेंसी (एससीए) के साथ समन्वय बनाए रखना होता है।
शिकायत निवारण: नागरिकों की शिकायतों के निवारण में सहायता करना भी केंद्र की जिम्मेदारी है।
जवाबदेही और पारदर्शिता
सामाजिक ऑडिट: प्रज्ञा केंद्रों का नियमित सामाजिक ऑडिट किया जाना चाहिए। इससे काम के घंटों और रसीद जारी करने जैसे नियमों का पालन सुनिश्चित होता है।
डेटा सार्वजनिक करना: केंद्रों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का डेटा सार्वजनिक किया जाना चाहिए, जिसमें आवेदनों की संख्या और अर्जित कमीशन जैसी जानकारी शामिल है।
पंजीकरण और पात्रता
ऑनलाइन आवेदन: झारखंड में कोई भी भारतीय नागरिक ऑनलाइन आवेदन करके प्रज्ञा केंद्र खोल सकता है।
आवश्यक दस्तावेज़: पंजीकरण के लिए कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और बैंक पासबुक।
निवेश: केंद्र खोलने के लिए लगभग ₹10,000 के शुरुआती निवेश की आवश्यकता हो सकती है।
अस्वीकरण: ये नियम समय के साथ बदल सकते हैं। सबसे सटीक और अद्यतन जानकारी के लिए, आवेदकों और संचालकों को झारखंड सरकार के आधिकारिक पोर्टल (जैसे https://jharsewa.jharkhand.gov.in/) और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों की जाँच करनी चाहिए।
श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल ग्राउंड का बैठक संपन्न,, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
सरायकेला/आदित्यपुर
आगामी काली पूजा को लेकर श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल ग्राउंड आदित्यपुर की एक बैठक 25 सितंबर की रात्रि 9:00 बजे फुटबॉल ग्राउंड में संपन्न की गई।
बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष की पूरे धूमधाम तथा पूर्ण परंपरा विधि एवं विधान के साथ पूरे हर्षोल्लाह से काली पूजा मनाने का निर्णय लिया गया साथ ही वर्ष 2025 के लिए सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कमेटी में मुख्य संरक्षक के रूप में अंजन कुमार दास तथा सुशील कुमार मंडल के साथ ही अध्यक्ष गौरव वर्मन, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महासचिव अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मानिक दास, संयुक्त सचिव नंदकिशोर यादव, महासचिव अधिवक्ता दिलीप कुमार साव,
साथी ही कार्यकारिणी में निम्नलिखित सदस्यों को स्थान दिया गया जिसमें:-
रतन गोप अशोक घोष अंजू लाला, अलख चौधरी, जितेन महतो, शक्ति दास, सपन दास, गोपाल दास, अनिकेत दास, मोनू राय, अजय कुमार सिंह, ओरुंगाटी राज कुमार, इन सभी लोगों के अलावा अन्य कई गण मन लोग इस बैठक में उपस्थित थे जिनके द्वारा नहीं करनी का स्वागत किया गया।
सरायकेला जिले में चोरों का आतंक चरम पर पहुंचा, चोरों के आतंक से आम जनता परेशान
सरायकेला खरसावां
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर,आर आई टी, गम्हरिया एवं कांड्रा थाना अंतर्गत इन दीनों चोरों ने आतंक मचाया हुआ है जिससे कि जानता काफी परेशान है और प्रशासन की खामोशी ने चोरों का मनोबल और भी बढ़ा दिया है।
पूजा का माहौल चल रहा है और भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आए हुए चोरों के ग्रुप इन दीनों खूब अपनी हाथ की सफाई कर रहे हैं और वहीं जनता की मेहनत की कमाई सरेआम चोरी कर भाग जा रहे हैं। वहीं प्रशासन के हाथ कोई सुराग न मिलने से जनता में आक्रोश फैलता जा रहा है।
प्रशासन के इस नाकामयाबी पर जनता में फैला आक्रोश निश्चित ही कहीं ना कहीं सही भी है। अपनी दैनिक जीवन में मेहनत मजदूरी कर खरीदी हुई मोबाइल चोरी हो जा रही है किसी की चैन चिंताई हो जा रही है। कंही खुलेआम नशाखोरी चल रहा है तो कहीं जुआ सट्टा मटका लॉटरी खुलेआम चल रही है प्रशासन के हाथ बिल्कुल खाली नजर आ रहा है।
आए दिन देखा जा रहा है कि प्रतिबंध चीजों का खरीद करने वालों का थानों में विशेष करके स्वागत हो रहा है। वहीं आम जनता को एक मामले की एप्लीकेशन देने में भी घंटा घंटा बैठक बेवजह इंतजार कराया जाता है। क्या यही है आजादी क्या यही है प्रशासन अगर ऐसा है तो आम जनता ने दबे जुबान में यह भी कहा है इससे तो अच्छा हम अंग्रेजों के गुलाम ही थे। वहीं कुछ लोगों ने जमशेदपुर के पूर्व में रह चुके पुलिस कप्तान डॉक्टर अजय कुमार की भी तारीफ करते हुए सराहना की। 16 सितंबर को पत्रकार भारत सिंह की भी मोबाइल किसी चोर ने पाकिट मार ली शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज हुआ है या नहीं लेकिन लिखित शिकायत पत्रकार ने आदित्यपुर थाना को दी है।
आदित्यपुर पुलिस ने 17 मोटरसाइकिल एवं एक पिकअप वाहन के 10 लोगों को किया गिरफ्तार
सरायकेला/आदित्यपुर
सरायकेला जिलांतर्गत सक्रिय 02 अलग अलग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,10 गिरफ़्तार एवं 04 निरुद्ध , चोरी के कुल 17 मोटरसाईकिल एवं 01 पिकअप वाहन बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक सराइकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार जिलान्तर्गत संपत्तिमूलक कांडों की रोकथाम एवं प्रतिवेदित कांडो के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल एवं सराइकेला के नेतृत्व में टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा जिला के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं दूरस्थ कुचाई थाना क्षेत्र में सक्रिय 2 अलग अलग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए कुल 10 अपराधकर्मियों को गिरफ़्तार एवं 04 को निरुद्ध किया गया है तथा चोरी के कुल 17 मोटरसाईकिल एवं 01 पिकअप वाहन बरामद किया गया है ।
आपको बताते चलें कि दिनांक- 11.09.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी महोदय सरायकेला के नेतृत्व में अवैध हथियार,मादक पदार्थ एवं सम्पत्तिमूलक कांडों की रोकथाम हेतु अपराधकर्मियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया जा रहा था ।इसी क्रम में छापामारी दल द्वारा लाल बिल्डिंग, आदित्यपुर टाटा काण्ड्रा मेन रोड पर दो युवकों को काला रंग के बिना नंबर का हिरो होण्डा Splender मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया । दोनों को बारी- बारी से पुछने पर अपना- अपना नाम (1) सुजीत दास उर्फ मोटा दास (2) लव मांझी उर्फ रेपो बताये ।सत्यापन के क्रम प्रयुक्त मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई । पूछताछ के क्रम में इन दोनों द्वारा एक गिरोह के साथ मिलकर और भी बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की गई ।तदोपरांत पुलिस द्वारा (1) सुजीत दास उर्फ मोटा दास (2) लव मांझी उर्फ रेपो के निशानदेही पर चोरी का अन्य 07 मोटरसाईकिल और एक पिकअप वाहन को बरामद किया गया एवं गिरोह के 6 अन्य सदस्यों को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार किये गये उपरोक्त अभियुक्तों को आज दिनांक 12.09.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
दिनांक 10/09/2025 को वादी संजीव सोय उम्र 30 वर्ष पे0 स्व0 लुकना सोय सा0 पागारडीह थाना कुचाई के लिखित आवेदन के आधार पर यह कांड मोटर साईकिल चोरी करने के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है ।अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी गये मोटर साईकिल की बरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में दिनांक 11/09/2025 को गुप्त सूचना के आधार पर गोपीडीह चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया गया औऱ चेकिंग के दौरान चोरी के 02 मोटर साईकिल के साथ 06 व्यक्तियों को पकड़ कर थाना लाया गया और पुछताछ किया गया । पुछताछ के क्रम में पकड़े गये सभी 06 व्यक्तियों द्वारा उक्त 02 मोटर साईकिल के अलावा अन्य 07 मोटर साईकिल चोरी कर छुपाकर रखने की बात बताई गई । तत्पश्चात 06 व्यक्तियों में से 02 व्यक्ति को गिरफ्तार एवं अन्य 04 को निरुद्ध किया गया ।तदोपरांत उक्त की निशानदेही पर अन्य 07 मोटर साईकिलों को टोकलो थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से बरामद किया गया । उद्भेदित कांडः- 1.कुचाई थाना कांड संख्या- 41/2025 दिनांक- 10/09/2025 धारा- 303(3) BNS 2.गम्हरिया थाना कांड संख्या- 97/2025 दिनांक- 10/09/2025 धारा- 303(2) BNS 3.बिष्टुपुर थाना कांड संख्या- 70/2024 दिनांक 08/03/2024 धारा- 379 IPC गिरफ्तार / निरुद्ध नाबालिग की विवरणी 1.अमित कुम्भकार, उम्र करीब 21 वर्ष, पे0- स्व0 जवाहरलाल कुम्भकार ,सा0- सनाईकुटी, थाना-टोकलो, जिला- पश्चिम सिंहभुम
उदय सामाड़, उम्र करीब -19 वर्ष, पे0- सेलाय सामाड़,सा0- केनके, थाना- टोकलो जिला- पश्चिम सिंहभूम
चार (04) निरुद्ध नाबालिग बरामद सामानों की विवरणीः- चोरी के कुल- 09 (नौ) मोटरसाईकिल 1.चेचिस नं0- MBLHA10ASCHM28699 2.चेचिस नं0- MBLHA10A3D9K03737 3.चेचिस नं0- MBLHAW120MHG79314 4.चेचिस नं0- MBLHA10EJAHD00426 5.चेचिस नं0- MBLJA12ACDGA03524 6.चेचिस नं0- MBLJAR034J9A09946 7.चेचिस नं0- MBLHA10EJ9HK07746 8.चेचिस नं0- MBLHA10ASDHF72487 9.चेचिस नं0- MBLKC12EMGGA00137 छापामारी दलः- 1.पु0अ0नि0 नरसिंह मुण्डा, कुचाई थाना प्रभारी 2.पु0अ0नि0 रविन्द्र मुण्डा, दलभंगा ओ0पी0 प्रभारी 3.पु0अ0नि0 सामन्त कुमार दास, कुचाई थाना 4.पु0अ0नि0 शशि भूषण सिंह मुण्डा, दलभंगा ओ0पी0 5.कुचाई थाना एवं दलभंगा ओ0पी0 के सशस्त्र बल
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरचरण सिंह उर्फ राजा की बहन ( नंजोत कौर ) जो की एक वकील थी उनकी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। जिस पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के समस्त परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कि एवं इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा।
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह )
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा पूरा आदित्यपुर क्षेत्र।
विघ्नहर्ता श्री गणेश के जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा आदित्यपुर नगर
पूरे भारत में इस वक्त विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा की धूम मची हुई है। यह त्योहार आमतौर पर 10 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत गणेश की मिट्टी की मूर्तियों को घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित करने से होती है। इन मूर्तियों को विभिन्न प्रकार के फूलों और सजावट से सजाया जाता है।
इन 10 दिनों के दौरान, भक्त पूजा करते हैं और भगवान गणेश को मोदक (एक प्रकार का मीठा पकवान जिसे भगवान गणेश को बहुत पसंद है), लड्डू और अन्य व्यंजन चढ़ाते हैं। गणेश जी के मंत्रों का जाप किया जाता है और भजन गाए जाते हैं।
ठीक इसी तरह सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबहिनी के एसडीएस टावर में पूरे फ्लैट वासियों ने मिलकर विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया।
पूजा में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के झारखंड प्रदेश प्रभारी भरत सिंह अपने पूरे परिवार के साथ सम्मिलित हुए और पंडित के मंत्रों के साथ एवं विधि विधान के साथ गणेश जी की पूजा अर्चना किए।
उक्तगणेश जी की पूजा में पूरे फ्लैट वैसी ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र वासियों ने मिलकर भाग लिया एवं पूजा संपन्न होने के पश्चात सभी लोगों के बीच भोग का वितरण भी किया गया एवं सभी लोगों ने अपने परिवार की सुख शांति की कामना की।
इस पूरे संसार में आचार्य पंडित अथवा गुरु की एक अहम भूमिका है उनके ही आशीर्वाद से आपकी शिक्षा साक्षरता, सांसारिक ज्ञान, भौतिक ज्ञान, अथवा इस संसार में अपना जीवन यापन करने के लिए प्रयुक्त ज्ञान इन्हीं से प्राप्त होती है। और संसार में आचार्य अथवा पंडितों का निधन होना इस संसार के लिए अपूर्णीय क्षती के समान माना जाता है। और इस अपूर्णिया क्षती की पूर्ति करना किसी के लिए भी संभव नहीं।
स्वर्गीय पंडित सुरेश कुमार द्विवेदी
कुछ इसी प्रकार मंगलवार की रात्रि में प्रख्यात आचार्य पंडित सुरेश कुमार द्विवेदी का निधन हो गया जो समाज के लिए काफी बड़ी क्षति है पंडित जी काफी दूरदर्शी एवं हाजिर मिजाज चेहरे पर मुस्कान व्यक्तित्व को धारण करते थे।
वहीं पंडित सुरेश कुमार द्विवेदी अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गए आज बुधवार के दिन पार्वती घाट में उनका अंतिम संस्कार होना है।
आपको बताते चले कि आचार्य पंडित सुरेश कुमार द्विवेदी ने कई जोड़ों की शादीयां भी करवाई है जो कि आज के समय में सफल जीवन यापन कर रहे हैं और उनके आशीर्वाद से पूरा परिवार खुशमय जीवन यापन कर रहा है।
अब प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से जाना जाएगा आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप दुर्गा पूजा पंडाल
पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह बने संरक्षक, अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी अंकुर सिंह को
सरायकेला/आदित्यपुर
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की अगुवाई वाला दुर्गापूजा पंडाल अब प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से जाना जाएगा. इस पूजा को आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप के लोग मिल-जुलकर करते हैं. स्थानीय लोगों की हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस पूजा महोत्सव का आयोजन प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से किया जाएगा. इसको लेकर बकायदा सरायकेला निबंधन कार्यालय में संस्था की रजिस्ट्री करायी जा चुकी हैं. मौके पर कमिटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
नई कमेटी एक नजर में
प्रवीण सेवा संस्थान का संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को बनाया गया है. इसी तरह से अध्यक्ष अंकुर सिंह को बनाया गया है. उपाध्यक्ष इंद्रजीत पांडेय और सचिव विनायक सिंह को बनाया गया है. इसके अलावा संयुक्त सचिव पंकज प्रसाद,, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और संयुक्त कोषाध्यक्ष रत्नेश प्रियदर्शनी को बनाया गया है. आगे कमेटी का विस्तार भी किया जाएगा.
अंकुर सिंह
1973 से हो रही है पूजा
आदित्यपुर एमआरडब्ल्यू टाईप में 1973 से ही दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. तब जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पूजा का आयोजन होता था. पहले छोटे आकार का पूजा होता था, लेकिन अब लोगों के सहयोग से यह पूजा भव्य रूप ले चुका है.
अर्ध जली लाश मामले में आया नया मोड़ पुलिस के हाथों लगा सीसीटीवी फुटेज, तीन बच्चों संग फरार होती दिखी महिला
सरायकेला/आदित्यपुर
क्रुर्ता की सारी हदें पार कर महिला बच्चों संग हुई फरार महिला ने बेरहमी की सारी हदें पार कर क्षेत्र में फैलाई सनसनी पति को उतारा मौत के घाट फिर बच्चों संग हुई फरार।
सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धिराजगंज, सतबहनी के एक किराए के कमरे से पुलिस ने 29 वर्षीय व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में बरामद किया है। व्यक्ति की हत्या चार दिन पूर्व कर दी गई थी। जिसे पुलिस ने शनिवार घर का ताला तोड़ बरामद किया है.
मृतक की पहचान गिरिडीह जिला के उधनाबाद निवासी राजेश कुमार महथा के रूप में की गई है,जो बीते सोमवार सतबहनी हरि मंदिर के सामने गौरांग चंद्र मुखी के किराए के मकान में परिवार के साथ रहने आया था, इस बीच बीते मंगलवार को मृतक का पत्नी के साथ विवाद और मारपीट हुआ था, जिसकी भनक मकान मालिक को भी लगी थी। मारपीट के बाद मृतक की पत्नी ने मकान मालिक को मारपीट कर घायल किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद अगले सुबह कमरे में ताला लगा था, इधर चार दिन बीत जाने के बाद शनिवार को बंद कमरे से तेज बदबू आने लगी जिसके बाद लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्व पार्षद अभिजीत महतो को सूचित किया, अभिजीत महतो द्वारा आदित्यपुर थाना को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बंद कमरे का ताला तोड़ कर प्रवेश किया तो पूरा कमरा खून से सना था और मृतक खून से लतपत पड़ा था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है और गिरिडीह निवासी परिजनों से संपर्क कर हत्या की जानकारी मृतक के परिजनों तक पहुंचा दी गई है.
इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आ चुका है जो कि पुलिस के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होगा। स्थानीय पुलिस इस मामले की हर पहलुओं पर जांच कर रही है। शक के दायरे में आने वाले सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है उसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।
वहीं इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त किया है जिसमें महिला अपने तीन बच्चों संग फरार होती दिखाई दे रही है पुलिस ने शक जताया है कि यह वही महिला है जो अपने पति की हत्या कर बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर फरार हो चुकी है।
वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से महिला को पकड़ने में आसानी होगी और जल्द ही महिला पुलिस की गिरफ्त में होगी।
आदित्यपुर के सतबोहनी में अर्ध जली लास मिलने से फैली सनसनी
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धिराजगंज, सतबहनी के एक किराए के कमरे से पुलिस ने 29 वर्षीय व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में बरामद किया है। व्यक्ति की हत्या चार दिन पूर्व कर दी गई थी। जिसे पुलिस ने शनिवार घर का ताला तोड़ बरामद किया है.
मृतक की पहचान गिरिडीह जिला के उधनाबाद निवासी राजेश कुमार महथा के रूप में की गई है,जो बीते सोमवार सतबहनी हरि मंदिर के सामने गौरांग चंद्र मुखी के किराए के मकान में परिवार के साथ रहने आया था, इस बीच बीते मंगलवार को मृतक का पत्नी के साथ विवाद और मारपीट हुआ था, जिसकी भनक मकान मालिक को भी लगी थी।
आदित्यपुर थाना प्रभारी
मारपीट के बाद मृतक की पत्नी ने मकान मालिक को मारपीट कर घायल किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद अगले सुबह कमरे में ताला लगा था, इधर चार दिन बीत जाने के बाद शनिवार को बंद कमरे से तेज बदबू आने लगी जिसके बाद लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्व पार्षद अभिजीत महतो को सूचित किया, अभिजीत महतो द्वारा आदित्यपुर थाना को मामले की जानकारी दी गई।
पूर्व पार्षद अभिजीत महतो
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बंद कमरे का ताला तोड़ कर प्रवेश किया तो पूरा कमरा खून से सना था और मृतक खून से लतपत पड़ा था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरिडीह निवासी परिजनों से संपर्क कर हत्या की जानकारी मृतक के परिजनों तक पहुंचा दी गई है.
दुगनी के डीडी स्टील में कार्यरत था मृतक
मृतक राजेश कुमार महथा सरायकेला के दुगनी स्थित डीडी स्टील में कार्यरत था और बीते सोमवार को ही वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ सतबहनी स्थित किराए के मकान में रहने पहुंचा था।