सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह )

कहते हैं जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत होता है, और जब चुना हुआ प्रतिनिधि उस वोट की कीमत समझे तो विकास खुद-ब-खुद धरातल पर दिखने लगता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 23 में।

वार्ड के मुख्य मार्ग पर देना बैंक के सामने कई दिनों से नाली के ऊपर का स्लैब टूटा हुआ था। टूटे स्लैब के कारण न सिर्फ राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी, बल्कि दुर्घटना का भी डर बना हुआ था। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इस मार्ग से निकलने में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

मामले को संज्ञान में आते ही जनहित को सर्वोपरि रखते हुए वार्ड 23 के लोकप्रिय पार्षद श्री अवधेश सिंह ने बिना किसी सरकारी प्रक्रिया का इंतजार किए, अपने निजी खर्च से नए स्लैब का निर्माण कराकर उसे ठीक करवा दिया।

आज स्लैब के ठीक होते ही स्थानीय लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ देखी जा रही है।
इस अवसर पर पार्षद अवधेश सिंह ने कहा, “नगर वासियों ने कड़ी धूप में घंटों लाइन में लगकर जो भरोसा और प्यार हमें दिया है, उन उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मेरे लिए पार्षद का पद नहीं, जनसेवा ही सबसे बड़ा संकल्प है। जनता के सुख-दुख में खड़ा रहना ही मेरी असली जीत है।”

नगर वासियों ने ज शत्ताया आभार:
पार्षद के इस सराहनीय कार्य के बाद पूरे वार्ड में उनकी प्रशंसा हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने कहा, “हमने जिसे वोट दिया था, आज वो सच में हमारे सुख-दुख का साथी बनकर खड़ा है। अवधेश जी जैसे पार्षद ही सच्चे जनसेवक कहलाते हैं। हम सभी वार्ड वासी दिल से उनका धन्यवाद करते हैं।”
निश्चित तौर पर यह कार्य अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक प्रेरणा है कि अगर नीयत साफ हो तो छोटे-छोटे कार्यों से भी जनता के दिल में बड़ी जगह बनाई जा सकती है।
वार्ड 23 की जनता का एक ही कहना है – “हमारा वोट व्यर्थ नहीं गया।”













