जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जेएनएसी पार्किंग कमिटी की बैठक

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जेएनएसी पार्किंग कमिटी की बैठक

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

इलेक्ट्रॉनिक स्लीप, ड्रेस कोड, आईडी कार्ड, पार्किंग समयावधि तथा अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जेएनएसी पार्किंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक में शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर गहन विमर्श किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग जरूरी है । उन्होने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को यथाशीघ्र पार्किंग का टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति ने पार्किंग शुल्क के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्लिप देने पर चर्चा किया जिसमें बार कोड, क्यूआर कोड व सीरियल नंबर होंगे जिससे पार्किंग स्लिप को जांच करने में आसानी हो, पार्किंग के नाम पर कोई अनियमितता नहीं कर सके। साथ ही कम से कम 2 घंटे की वैधता के पश्चात अतिरिक्त घंटे के लिए अलग से शुल्क लेने पर विचार किया गया । इसके अलावा जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पूरे दिन के पार्किंग अवधि के लिए भी पास जारी करने का सुझाव दिया गया । वहीं महत्वपूर्ण / भीड़ भाड़ वाले स्थानों जहां पार्किंग से सुगम यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो सकती है वैसे स्थानों पर पूरे दिन के लिए पास नहीं जारी करने का निर्णय लिया गया ।

पार्किंग कर्मी अनुशासन में रहें, आमजनों से सहज व्यवहार रखें

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि पार्किंग के नाम पर आमजनों के साथ संवेदकों एवं उनके कर्मियों की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होने पार्किंग कर्मियों के लिए अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड, पहचान पत्र (आईडी कार्ड) लागू करने के निर्देश दिए । चिन्हित पार्किंग स्थलों को छोड़कर किसी निजी घर के सामने वाहन पार्किंग नहीं कराने, तय शुल्क से ज्यादा की वसूली नहीं करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त रवि प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक थाना के प्रभारी, माननीय विधायक जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि, तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने नियोजन कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने नियोजन कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने हेतु जिला प्रशासन प्रयारत

मॉडल कैरियर सेंटर बनाने की योजना, युवाओं को एक छत के नीचे कैरियर काउंसिलिंग, रोजगारपरक प्रशिक्षण, लाइब्रेरी आदि की सुविधायें मिलेंगी

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला नियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने काउंसलर रूम, आईटी लैब, लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। करियर काउन्सीलिंग, प्रशिक्षण, जॉब सर्च की सुविधा, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने की दिशा में गैर सरकारी संस्थान को जोड़ते हुए मॉडल कैरियर सेंटर की स्थापना पर विचार किया गया ।

इस मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को जिला अंतर्गत विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसर के मुताबिक प्रशिक्षण देते हुए रोजगार से जोड़ने की योजना है। जिला प्रशासन प्रयासरत है कि नियोजनालय में जितने भी रोजगार के लिए निबंधित छात्र-छात्रायें हैं उन्हें जितनी स्थानीय कंपनियों में जॉब फेयर के माध्यम से प्लेसमेंट प्रदान किया जा सके। इसके लिए उन्होंने नियोजन पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्थानीय कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझें ताकि बच्चों को रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ते हुए जिला में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नियोजन नीति में 75 फीसदी स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता का प्रावधान किया गया है, ऐसे में युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि मॉडल कैरियर सेंटर के माध्यम से एक छत के नीचे युवाओं को कैरियर काउंसिलिंग, रोजगार प्रशिक्षण, नई तकनीक की जानकारी, लाइब्रेरी की सुविधा आदि उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों के पठन-पाठन को लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार दिलाने में मदद मिलेगी।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र सही तरीके से कर तैयारी पाएं इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना, किताब और कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ा जाएगा ताकि बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिल सके । इसके अतिरिक्त उन्होने टाटा द्वारा संचालित मॉडल कैरियर सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां के कार्यप्रणाली की जानकारी ली । उन्होने कहा कि युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में जरूरी है कि उन्हें सही समय में उचित मार्गदर्शन मिले इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला नियोजनालय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा डीएमएफटी की समीक्षा बैठक आवासीय कार्यालय में की गई।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा डीएमएफटी की समीक्षा बैठक आवासीय कार्यालय में की गई।

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, कौशल विकास केंद्र से सम्बंधित योजनाओं को प्राथमिकता में शामिल करने का दिया गया निर्देश

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा डीएमएफटी की समीक्षा बैठक आवासीय कार्यालय में की गई। बैठक में स्पष्ट कहा गया कि प्रस्ताव में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, कौशल विकास केंद्र से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सोमवार तक अनिवार्य रूप से अपने विभाग सम्बन्धी प्रस्ताव समर्पित करेंगे।

जिला शिक्षा अधीक्षक से स्कूलों में बेंच-डेस्क, अतिरिक्त कमरा निर्माण की आवश्यकता, पेयजल व शौचालय सम्बंधी समस्या की जानकारी ली गयी। साथ ही निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र मूल्यांकन करते हुए प्रस्ताव समर्पित करें । शिक्षा विभाग से विद्यालय में जहां छात्र की संख्या अधिक है वहां अतिरिक्त कमरा, टूटे हुए छतों की मरम्मती, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की स्थिति, किचेन शेड, मरम्मती बेंच डेस्क, लाइटिंग, पुस्तकालय की अद्यतन स्थिति, प्रयोगशाला, बाउंड्री वॉल, स्मार्ट क्लासेस, मल्टीपर्पज हॉल, समुदायिक हॉल, कल्याण हॉस्टल, कस्तूरबा विद्यालय आदि से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई हैं।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण व आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली के वायरिंग का प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

डीपीएम जेएसलपीएस को संकुल स्तरीय कौशल विकास केंद्र संचालन के लिए प्रस्ताव बढाने का निर्देश दिया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आधी आबादी को कौशल विकास तथा प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार सृजन के नए अवसर उपलब्ध कराए जाने का प्रयास होगा ताकि महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं और सशक्त हो सकें।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में चापाकल मरम्मती व पेयजल के अन्य स्रोत की उपलब्धता का मूल्यांकन करते हुए प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देश दिया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी फंड का समुचित लाभ आमजनों तक पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि बड़ी आबादी को लक्षित कर योजनाओं का चयन किया जाए। योजनाओं के चयन में विभाग भी अपने स्तर पर प्राथमिकता तय करें। प्रस्तावित योजनाओं को जल्द अनुमोदित कर विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, निदेशक एनईपी ज्योत्स्ना सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

डॉक्टर के अपहरण कोशिश, हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डॉक्टर के अपहरण कोशिश, हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर/गोलमुरी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दोनों अभियुक्तों के साथ पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली भी बरामद किया

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी चौक के पास मंगलवार देर शाम अपराधियों ने डॉ आर प्रधान के अपहरण का प्रयास किया. हालांकि, डॉ प्रधान द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और दोनो अपराधियों को धर दबोचा. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो को थाने ले गई जहां दोनो ने पूछताछ की गई।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह और रवि शंकर सिंह रिश्ते में ममेरे भाई लगते है और बेगूसराय में रहते है. दोनो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है. दोनो 27 दिसंबर को ही जमशेदपुर आए थे।

एसएसपी ने आगे मावले पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले तो दोनो ने पुलिस को काफी गुमराह किया पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अशोक ने पुलिस को बताया कि गूगल पर डॉ प्रधान सर्च कर उनकी जानकारी हासिल की थी. इसके बाद डॉ प्रधान का अपहरण कर फिरौती मांगने का प्लान बनाया था. दो दिनों तक रेकी भी की थी. मंगलवार को अपहरण करने ही वाले थे कि उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसी दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. एसएसपी ने बताया कि अशोक परसुडीह थाना से अवैध शराब बेचने के मामले में और रविशंकर मोकामा से डकैती के मामले में जेल जा चुका है।

कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित हुआ।

कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित हुआ।

पुर्वी सिंहभूम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महामंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर का भव्य स्वागत कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।जमशेदपुर से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का स्वागत जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा शाॅल प्रदान कर अभिनंदन किया।प्रदेश पदाधिकारी, माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ,आलमगीर आलम, रामेश्वर उराॅव, बादल पत्रलेख सहित विधायकगणों ने भी स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने वालों में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शफीअहमद खान, कोषाध्यक्ष सलीम खान, जितेन्द्र सिंह, अजय मंडल, दिबेश राज चेयरमैन ओबीसी विभाग, कुमार गौरव, निखिल तिवारी, सचिन कुमार सिंह, रानी राव, रंजीत झा, सन्नी सिंह शामिल हुए।प्रदेश पदाधिकारी में बिजय खाॅ, खगेनचन्द्र महतो, प्रिंस सिंह,के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय,

मानगो शंकोसाई में हजारों की संख्या में महिलाओं ने ग्यारह मंदिरों में घुमाया अक्षत कलश यात्रा।

मानगो शंकोसाई में हजारों की संख्या में महिलाओं ने ग्यारह मंदिरों में घुमाया अक्षत कलश यात्रा।

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिसकी कल्पना नहीं थी वह अयोध्याधाम के रूप में देखने को मिल रहा है – विकास सिंह

योध्या के राम जन्मभूमि में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के अनुसार मानगों के शंकोसाई के रामनगर से हजारों की संख्या में महिलाओं ने गाजे बाजे और जय श्री राम के नारे के उद्घोष के बीच अक्षत कलश यात्रा निकाला । कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह उपस्थित हुए ।

मौके में उपस्थित विकास सिंह ने कहा कि जिस मंदिर की कल्पना सपनों में नहीं लोगों ने सोचा होगा वैसे अयोध्या धाम के रूप में हम सभी को देखने को मिल रहा है पूरा देश राममय हो गया है शंकोसाई के रामनगर स्थित शिव मंदिर से बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ से जुड़ी हुई महिलाओं ने पीली साड़ी पहन कर अक्षत कलश यात्रा निकाली जो शंकोसाई रोड़ न.पांच नंबर होते हुए जयप्रकाश नगर, केदार बगान, एकता नगर, शंकोसाई रोड़ न.चार,तीन,दो होते हुए डिमना मुख्य सड़क से गुजर कर पुनःशंकोसाई रोड़ न.एक से गुजर कर राम नगर में के शिव मंदिर में आरती के बाद समाप्त हुआ। सात किलोमीटर के कुल अक्षत कलश यात्रा को 11 मंदिरों में ले जाकर कलश की विधि विधान से पूजा की गई । महिलाएं शिव भजन गाते हुए राम भगवान के धुन में जमकर थिरकते हुए पुरे यात्रा में नंगे पांव शामिल हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशीला शर्मा, छोटेलाल सिंह, राजेश साहू ,मुन्ना झा, ऋतु शर्मा, आशीष प्रसाद, करण गोराई, मीना साव,रेणु देवी, मल्लू यादव, मुन्ना ठाकुर, आशा देवी, रेखा देवी, शोभा देवी, सीता देवी, शिव साव, राम कुमार सहित हजारों लोग यात्रा में शामिल थे।

आशियाना अन्नतरा में सभी प्रदेशों के व्यंजन स्वयं बनाकर मनाया नववर्ष का उत्सव।

आशियाना अन्नतरा में सभी प्रदेशों के व्यंजन स्वयं बनाकर मनाया नववर्ष का उत्सव।

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आशियाना अन्नतरा में रहने वाले सीनियर सिटीजनों ने भीड़भाड़ से बचते हुए स्वयं अपने हाथों से मिलकर महिलाएं और पुरुषों ने सभी प्रदेशों के पारंपरिक प्रकार के व्यंजन तैयार कर आपस में नव वर्ष मनाया मुख्य रूप से बिहार की लिट्टी चोखा लोगों ने स्वयं बनाया । बुजुर्गों का कहना है कि होटल में हुड़दंग से बचने के लिए सभी ने सोसाइटी में सामूहिक रूप से एक जगह एकत्रित होकर आतिशबाजी कर नए वर्ष का स्वागत किया।

मुख्य रूप से विकास सिंह,डॉ टी.प्रसाद ,ए .के .मोहंती,रतन कुमार झा, ए.के. शर्मा ओ.पी मिश्रा, ए.के सिंह, सुरेश रजक,विजय रजक ,लक्ष्मी प्रसाद, सुरेश प्रसाद, आर बी शरण, अर्जुन साव, वाई. पी .शर्मा, शाहिद समिति की महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।

सांसद ने सात किसान ग्रुप को पंप सेट मशीन एवं स्प्रे मशीन किया वितरण।

सांसद ने सात किसान ग्रुप को पंप सेट मशीन एवं स्प्रे मशीन किया वितरण।

पूर्वी सिंहभूम

सांसद सांसद विद्युत वरण महतो ने सात किसानो के बीच पंपसेट दिए। सात समूह में घाटशिला प्रखंड के तीन, धालभूमगढ़ प्रखंड के दो। मुसाबनी प्रखंड के एक बोडाम के एक समूह शामिल हैं।साथ ही 60 किसानों के बीच स्प्रे मशीन और 40 किसानों के बीच टीपुनर ( पौधा कटाई करने वाले यंत्र) का भी सांसद ने किया वितरण।

इस अवसर पर केबीके प्रधान कृषि वैज्ञानिक आरती वीणा एक्का ने सांसद विद्युत वरण महतो, जिला सहकारिता पदाधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय कुमार तिर्की जिला व सूत्री जिला 20 पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश साहू को साल उड़ा कर ओढ़ कर ओढ़ कर स्वागत किया।

भाजपा सरकार के बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, राजस्व भ्रष्टाचार, जातीय दंगल से जनता त्राहिमाम है -आनन्द बिहारी दुबे

भाजपा सरकार के बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, राजस्व भ्रष्टाचार, जातीय दंगल से जनता त्राहिमाम है -आनन्द बिहारी दुबे

पूर्वी सिंहभूम

( पूर्वी सिंहभूम संवाददाता )

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर साकची प्रखंड के गलेरिया माॅल, पत्ता मार्केट साकची में प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव के अध्यक्षता में आम सभा सह मिलन समारोह आयोजित हुआ तथा अतिथियों का स्वागत मो सलीम एवं बाजार प्रतिनिधिमंडल के द्वारा किया गया। आम सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को चौक चौराहे, नुक्कड़, हाट, बाजार पर इसलिए सभा करने की आवश्यकता आन पड़ी है कि देश को भाजपा सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कांटे भरे रास्ते में लाकर खड़ा कर दिया है, आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, हमारे नौजवान, हमारे घर के बच्चे जो नौकरी के आस में लगातार पढ़ाई करते हैं, उनका भविष्य अंधकार मय हो गया है, रेलवे में, सैकड़ों सरकारी उपक्रमों से नौकरियां खत्म की जा रही है, पढ़ लिखकर नौजवान दर-दर भटक रहे हैं उनके समक्ष परिवार को चलाने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है, यह विडंबना भरा समय विगत 9 वर्षों से हम लोगों के सामने आकर खड़ा है, भारत की जनता को अब आगे आना होगा, अपने बच्चों के भविष्य को सुखमय बनाने के लिए सोचना पड़ेगा। आज महिलाएं घर चलाने में असमर्थ हो रही है गैस का सिलेंडर जो 2014 में 450 ₹ था, आज 942 रुपए हो गए हैं। पेट्रोल डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी कम है लेकिन मोदी जी अपना तिजोरी भरने के चक्कर में हम लोगों को बहुत महंगे में पेट्रोल डीजल दे रहे हैं, इतना ही नहीं खाद्य पदार्थ, दूध, सब्जी का कीमत आसमान छू रहा है। सबसे बड़ा दिक्कत गरीब परिवारों को झेलना पड़ रहा है, वह अपना घर चलाने में असफल साबित हो रहे हैं, मोदी जी के राज में इतनी महंगाई हो जाएगी किसी ने नहीं सोचा था, भारत की आम जनता यही सोच रहा था कि मोदी जी आएंगे, महंगाई कम होगी लेकिन मोदी जी ने धोखा किया है। आप सबों से हम आग्रह करने आए हैं कि आगामी 2024 में आप बहुत बड़े फैसले के नतीजे को ध्यान में रखें। अपने परिवार, अपने नौजवानों, अपने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अवश्य सोचें। भाजपा सरकार के अगुआ नरेंद्र मोदी जी के क्रियाकलाप पर उंगली उठाया कहां की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, उन्हीं के छत्रछाया के नीचे भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह जो कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे, हमारे घर की इज्जत जो बेटियां होती है, जो भारत के नाम और गौरव को विदेशों में ऊंचा कर रही है, कुश्ती की महान खिलाड़ी है, उन्हीं के साथ बहुत गलत कार्य किया । लगातार धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर में हुई, लेकिन भाजपा सरकार इतना बेसुध होगा किसी ने सोचा नहीं। अब भारत के जनता ही बताएं कि हमारी बेटियां को न्याय कैसे मिलेगा, अब एक रास्ता बचता है भारत की आम जनता इस पर अपना फैसला और न्याय दें, वह कौन सी शक्ति है जो हमारी बेटियों का इज्जत के साथ खिलवाड़ किया, उस अपराधी को बचाने के लिए कार्य कर रहा है, आज हमारी बेटियों का इज्जत की बात है, हमने निर्णय लिया है कि हम अपने बेटियों को न्याय दिलाने के रास्ते में साथ रहेंगे, हमारी बेटियों को जो भी आंख उठाकर देखेगा, उसके इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा हम लोग उसके विरोध के रूप में महाशक्ति बनकर खड़ा रहेंगे।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि CAG ने अपने रिपोर्ट में मोदी जी के सरकार के महा-भ्रष्टाचार का खेल को पकड़ लिया है। 18 करोड प्रति कि मी की खर्च पर बनने वाली सड़क को 250 करोड प्रति कि मी का बजट बना कर राजस्व को लुटा गया है। यह घोर निंदनीय विषय है, मैं आम जनता से आग्रह कर रहा हूँ कि कैग के रिपोर्ट को आप पढ़ें तब जा कर मोदी जी के सरकार का कारनामा पता चलेगा। आप बताईए बंदे भारत ट्रेन में भाडा बहुत महंगा है कोई गरीब और मध्यम परिवार नही सफर कर सकेगा, मोदी जी अमीरो के लिए सब काम कर रहे है, मैं आप को भरोसा दे रहा हूँ आप सबों का भला कांग्रेस पार्टी करेगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अमर कुमार मिश्र, मो सलीम, संजय चौधरी, रविशंकर के पी, हरिहर प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, संध्या दास, एस आर के कमलेश, सचिन कुमार सिंह, हैपी सिंह सहित अन्य कई नेताओं नें अपना वक्तव्य दिया।कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।

जमशेदपुर के भुंईयाडीह में” 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ” का हुआ आयोजन,हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर के भुंईयाडीह में” 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ” का हुआ आयोजन,हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

पुर्वी सिंहभूम/भुंईयाडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्वी सिंहभूम जिले के होमपाईप भुंईयाडीह के दुर्गा पूजा मैदान में दो दिवसीय अखिल विश्व गायत्री परिवार टाटानगर के तत्वाधान में “9 कुंडी राष्ट्रीय जागरण गायत्री महायज्ञ ” पूजन बड़े ही हर्षोल्लास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिव्य वातावरण में सबके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ।

वही मौके पर मौजूद अखिल भारतीय गायत्री परिवार और गायत्री महायज्ञ के संचालक लक्ष्मण भगत ने कहा कि.यज्ञ हमारी भारतीय संस्कृति का प्राचीन आधार है। यज्ञ के माध्यम से जन-कल्याण के साथ-साथ वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.उन्होंने गायत्री परिवार के द्वारा कराये जा रहे इस महायज्ञ को समाज कल्याण एवं मनुष्य हेतु प्रेरणादायक कदम बताया।

वही मौके पर मौजूद अखिल भारतीय गायत्री परिवार के कार्यकर्ता गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित इस महायज्ञ को जनकल्याण का महायज्ञ कहते हुए उन्होंने कहा कि गायत्री महायज्ञ परमार्थ प्रयोजन के लिए किया गया एक उच्च स्तरीय पुरुषार्थ है। मनुष्य की हर समस्याओं का समाधान गायत्री और यज्ञ के माध्यम से किया जा सकता है।

वहीं इस गायत्री महायज्ञ में पूजा करवाने एवं लोगों को गायत्री महायज्ञ के बारे में जागरूक करने के लिए हरिद्वार से भी काफी संख्या में माता गायत्री के भक्ति इस “9 कुंडी राष्ट्रीय जागरण गायत्री महायज्ञ ” में शामिल हुए

इस महायज्ञ में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं की भागीदारी रही। सभी गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह दिखा, सभी ने पूरे समर्पण के साथ इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए प्रार्थना किये कि पूरे झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत वासियों के लिए सुख समृद्धि लेकर आयें। इस 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन दिनांक- 29,30 दिसम्बर 2023 को पूर्वी सिंहभूम जिले के होमपाईप भुंईयाडीह के दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित किया गया।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 138वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 138वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन।

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बृहस्पतिवार 28 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 138वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कांग्रेस पार्टी का चरखा छाप झण्डा फहराकर कांग्रेस नेताओं के साथ सलामी दिया।सेवादल के प्रतिनिधियों ने बिजयी विश्व तिरंगा प्यारा एवं जन गन मन गाया।तत्पश्चात स्थापना दिवस समारोह के अन्तर्गत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का स्थापना,अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन, भारत के विकास में कांग्रेस पार्टी का योगदान एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में हमारा दायित्व के विषयों में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, रामाश्रय प्रसाद, बिजय खान प्रदेश महामंत्री, रियाजुद्दीन खान 15 सूत्रीय सदस्य व्याख्यान दिया।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कडा दिशा-निर्देश दिया कि प्रखंड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखंड संगठन प्रभारी एवं मण्डल संगठन पर्यवेक्षकगण संगठन के कार्य एवं दिशा-निर्देश का ससमय पालन कर जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित करें। सभी वरीय नेतागण प्रखण्ड, मण्डल, पंचायत एवं बूथ स्तर पर सहयोग करें।

जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 50 वरिष्ठ कांग्रेस नेतागणों को सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके अतुलनीय सेवा एवं योगदान के लिए सम्मानित किया।
सुबह 10 बजे से लीडरशिप डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुआ। जिसमें युवा एवं सक्रिय नेताओं ने हिस्सा लिया।जिलाध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान में जिला के दान देने वाले नेताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर आनन्द मय पात्रा, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अब्दुल सलीम खान, शशी सिन्हा, शफीअहमद खान, गुरदीप सिंह, के के शुक्ला, अशोक सिंह, रामदरस चौधरी, अपर्ण गुहा, नलनी कुमारी, दिबेश राज, सतीश कुमार, अरविंद साहू, रीता शर्मा, कमलेश कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार, बबुआ झा, धर्मा राव, संजय घोष, कैसर आलम अंसारी, आशीष ठाकुर सहित 300 कार्यकर्ता शामिल हुए।

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा सरकार के तानाशाह के खिलाफ महाधरना-प्रदर्शन।

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा सरकार के तानाशाह के खिलाफ महाधरना-प्रदर्शन।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा सरकार के तानाशाह के खिलाफ महाधरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर के समक्ष आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया।

गठबंधन दल के नेताओं ने भाजपा सरकार के लोकतंत्र के खिलाफ किये गए आचरण के तहत संसद के दोनों सदनों से 146 सांसदों को निलंबित कर दिया। वक्तागणों ने कहा कि निलंबन की घटना लोकतंत्र को कमजोर करने वाली घटना है। संसद को ऐन-केन प्रक्रेन मोदी जी ने हड़प लिया है। कोई ना कोई बहाना बना कर पर्दे के पीछे से लोकतंत्र के गरिमा को तार-तार करवा रहें है। ये घिनौना खेल भारतीय जनता पार्टी पर्दे के पीछे से रच रही है। भारत में लोकतंत्र और संविधान ही सर्वोपरी है। जिसकी हत्या बढ़चढ़कर मोदीजी के अगुवाई में बार बार की जा रही है। सबसे आश्चर्यजनक बात है कि भाजपा के सभी सांसद मोदी जी के गलत कृत्य और निर्णयों का प्रतिकार तक नहीं करते, सभी के सभी सर झुकाकर सभी मुद्दो पर खामोश रहतें है।
अब इंडिया गठबंधन ने निर्णय ले लिया है कि हम सभी जनता के पहुँच कर लोकतंत्र के रक्षार्थ अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा।संसद में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब कांग्रेस नेता सांसद राहुल गाँधी का मिमिक्री और उपहास करतें है, तो वे सभी गरिमाओं को ताक पर रखते हैं, इतना ही नही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र का करोडों का कालाधन उगाही का विडिओ आने का मामला रफा दफा करवाते है, महिला पहलवान बेटी के साथ अन्याय करने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भी बचा लेते है।घोर अनर्थ करने के लिए पहले विपक्षी सांसदों को निलंबित कराते है और ऐन-केन प्रक्रेन ताबडतोड संसद से बिल पास करवाते है, कहीं लोकतंत्र में ऐसा होता है क्या, कदाचित नही। सभी वक्ता नेतागणों ने जनता से अपील किया कि अगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ जुडें और लोकतंत्र को लचाने के अभियान में साथ दें।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, माले के ओमप्रकाश सिंह, आप पार्टी अध्यक्ष गणपति करूवा, सीपीआई के शशी कुमार, अम्बुज ठाकुर, आरजेडी अध्यक्ष सुभाष यादव, जेडीयू के नेतागण शामिल हुए, रामाश्रय प्रसाद, राकेश तिवारी, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय, अशोक सिंह, रमेश पाण्डेय, धर्मेन्द्र सोनकर कार्यकारीअध्यक्ष, , रजनीश सिंह, शफीअहमद खान, रियाजुद्दीन खान, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रामदरस चौधरी जितेंद्र सिंह जोगेंद्र सिंह यादव अरुण कुमार सिंह इंतखाब बस्ती सीताराम चौधरी पुनीता चौधरी रविंदर शर्मा मोहम्मद शब्बीर उर्फ लाल बाबू मोहम्मद सलीम अमर कुमार मिश्रा ज्योति मिश्रा रेनू मिश्रा सुरेंद्र शर्मा आनंद में पत्र बम बम प्रसाद सोहेल खान संजय यादव अब्दुल सलीम खान चिन्ना राव अली राजा खान कौशल प्रधान धीरज कुमार श्रीनाथ सिंह सागेन पूर्ति, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लालबीर सिंह सुरीन प्रीतम हेंब्रम शंकर चंद हेंब्रम मनोज यादव कमलजीत कौर गिल, कन्हैया यादव, बबन यादव, कृष्ण यादव बाल्ही मार्डी, नीता सरकार अपर्णा गुहा विनीत मिश्रा शंभू सिंह गांधी राजू वर्मा भारत सिंह, चरणपाल सिंह मनोज कुमार सिंह, रईस रिजवी छब्बन, अनीता पांडे सना परवीन शबाना परवीन रजनी चावला फरहत परवीन, पवन कुमार बबलू , अजय मंडल कुमार गौरव, ठाकुर अरुण सिंह, रीता शर्मा, रानी राव, शाहनवाज खान, रश्मि, सूरज मुंडा, नारायण दे, सोनू बेहरा, अनंतो कर्मकार, शशि सिंह, गिरधारी विनय अधिकारी लखन सिंह, हरि श्यामल आशीष ठाकुर मुन्ना मिश्रा अनिरुद्ध पूरी संजय घोष रणजीत सिंह रणजीत राम सुदर्शन तिवारी प्रभात रंजन श्रीवास्तव पवन बिहारी ओझा, रामाकांत करुवा, सुशील घोष अमरपाल सिंह सरोज पांडे अभय पांडे कृष्णा पांडे इंद्रजीत सिंह प्रसनजीत सिंह सनी सिंह निखिल तिवारी सचिन कुमार सिंह, राजेश कुमार, सतीश कुमार, संध्या दास, सहित काफी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल हुए। अंत में राष्ट्र गान जन गन मन गाकर कार्यक्रम समाप्त की गई।

Design a site like this with WordPress.com
Get started