धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह को पंचायत प्रतिनिधि, व सामाजिक संस्थाओं किया सम्मानित
धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह के पदभार ग्रहण करने पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं ने मेमोंटो और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया
महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मेमोंटो भी प्रदान कर खुशी का इजहार किए
पुर्वी सिंहभूम
धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह के पदभार ग्रहण करने पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संस्था सहित समाजसेवी लोगों ने मेमोंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किए।
सर्वप्रथम सामाजिक संस्था हमारी आवाज के तत्वावधान संस्था की अध्यक्ष चंदन जायसवाल के नेतृत्व में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मोमेंट, पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ, उप मुखिया मुकेश सिंह के नेतृत्व में श्री रामचंद्र भगवान का फोटो, सामाजिक संस्था समर्पण के द्वारा छवि विश्वकर्मा एवं कुमुद शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित समारोह में मुख्य रूप से हमारी आवाज की अध्यक्ष चंदन जायसवाल, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अजीत सिंहा, समर्पण सामाजिक संस्था से छवि विश्वकर्मा, कुमुद शर्मा, समाजसेवी रंजन सिंह, रवि शंकर केपी उपस्थित थे।
विदित हो कि इसके पूर्व पारुल सिंह जमशेदपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी, चाईबासा सदर की प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सरायकेला खरसावां के एसडीओ पद पर योगदान दे चुकी है।
अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान व्यापक रूप से चलाया गया।
पूर्वी सिंहभूम
गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बाबूडीह एवं लालभट्टा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान व्यापक रूप से चलाया गया।
इस दौरान आमजन भी जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए, जनसंपर्क अभियान के तहत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने आम जनता के समस्याओं को सुना एवं उसके समाधान पर अपना पहल करने का आश्वासन भी दिया। इस दरम्यान एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन सरकार आम जनता एवं गरीबों के लिए अनेकों लाभकारी योजनाओं को धरातल पर उतर रही है। इसी के अंतर्गत सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत पुरुषों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए पेंशन योजना चलाई जा रही है, विगत कुछ दिनों से झारखंड सरकार ने 50 वर्ष उम्र के महिलाओं एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के महिला एवं पुरूष के लिए पेंशन योजना को शुभारंभ कर दिया है। इलाज के लिए झारखंड सरकार ने अपने महत्वपूर्ण निर्णय के तहत सिविल सर्जन को इलाज संबंधी विशेषाधिकार को प्रदान दिया है। गंभीर बीमारी के क्षेत्र में जनता का इलाज हो इसके लिए टीएमएच एवं वेल्लूर में भी लोग अपना इलाज सरकारी मदद से करा सकेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि आज हमारे स्थानीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से मानगो फ्लाईओवर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है, विदित हो कि जमशेदपुर में खास कर मानगो क्षेत्र में रोजाना जाम की समस्याओं को देखते हुए यह बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। जिससे आने वाले कुछ महीनों में आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा, आम जनता का बहुमूल्य समय बचेगा, पेट्रोल-डीजल जो जाम के कारण ईंधन नष्ट हो रहे थे, इससे जमशेदपुर वासियों को आर्थिक लाभ दिखने लगेगा। यह माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता के दूरदर्शी विचार का नतीजा है कि हम लोगों के बीच एक मील का पत्थर साबित होने वाला फ्लाई ओवर जमशेदपुर में अपने गति को पकड़ रहा है, इतना ही नहीं जमशेदपुरवासी जिलावासी और कोल्हनवासी का लाइफ लाइन समझे जाने वाले एमजीएम अस्पताल का निर्माण नए सिरे से ट्रुतगति से दिन रात हो रहा है। जिसके अंतर्गत आधुनिक साजो समान के साथ इलाज यहां के आम जनता करा सकेंगे। माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता, माननीय मंत्री कृषि बादल पत्रलेख के प्रयास से बालिगुमा में मेधा डेयरी का प्लांट का शिलान्यास पुनः मुख्यमंत्री के करकमलों से संपन्न हो गया है, निश्चित तौर पर दूध उत्पादन के क्षेत्र में जमशेदपुर का नाम रौशन होगा, हजारों हजार परिवार दूध के व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित किए जाएंगे, लोगों का आर्थिक क्षमता मजबूत होगा, रोजगार के संसाधन सृजन होंगे। यह दूरदर्शी विचार गठबंधन सरकार के द्वारा लाया जा रहा है। जमशेदपुर की आम जनता जो विगत दिनों दोमुहनी में गंगा आरती के दौरान शामिल हुए थे। उस अवसर पर माननीय मंत्री ने घोषणा किया कि दोमुहानी को आस्था का केन्द्र व्यापक पैमाने में विकसित किया जाएगा साथ ही पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में दोमुहानी परिक्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ेंगे, नौजवानों और जरूरतमंद लोगों को व्यवसाय के अवसर प्राप्त होंगे, यह है कांग्रेस मॉडल और यह है गठबंधन सरकार के कार्य करने की योजनाएं। इस पूरे प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का द्वेष भाव का ना प्रचार किया जाता है ना बढ़ावा दिया जाता है। झारखंड सरकार ने जरूरतमंद लोगों, गरीब लोगों या जिनके घर नहीं है उनके लिए अबुआ आवास योजना के अंतर्गत तीन कमरा, शौचालय, रसोई घर निर्माण करने का व्यापक स्वरूप लेकर आम जनता को सुविधा प्रदान करने के लिए योजना प्रारंभ कर दिया है। निश्चित तौर पर 20 लाख लोगों को प्रथम योजना में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह साबित करता है कि कांग्रेस एवं गठबंधन सरकार इतनी मजबूती के साथ आम जनता के सेवा में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब हम आम जनता के बीच विगत 10 वर्षों का केंद्र सरकार जो भाजपा नेतृत्व कर रही है, उसके कार्यों का विश्लेषण भी आपके समक्ष करना चाहते हैं। आम जनता के समक्ष यह बात मैं दोहराना चाहता हूं कि जब 2014 में कांग्रेस की सरकार रही उस वक्त गैस की कीमत 450 रुपए प्रति सिलेंडर थी, अब मोदी सरकार के राज में इससे बढ़ाते बढ़ाते 1120 रुपए प्रति सिलेंडर तक कर दी गई, जब लोगों ने चुनाव में उन्हें सबक सिखाया तो ₹200 कम कर दिया। सवाल यह उठता है कि आपने जो 9 साल प्रत्येक उपभोक्ता एवं गृहणी से प्रति सिलेंडर ₹200 जो ज्यादा लिए हैं, उसको बिना किसी कारण के वह पैसा सर्वप्रथम उपभोक्ता और महिलाओं को वापस करें।
उन्होंने कहा कि दूसरा विषय मैं यह रखना चाहता हूं कि मोदी जी के भाजपा सरकार के राज में सरकारी उपक्रमों को बेच दिया जा रहा है, यह गलत है हमारे नौजवान जो पढ़ लिख रहे हैं वे नौकरी कहां प्राप्त करेंगे, सरकार के उपक्रमों को बिक्री करना सरासर नाजायज है, गलत है। बैंकों को एकीकृत कर कमजोर किया जा रहा है, पोस्ट ऑफिस को कमजोर किया जा रहा है, रेलवे में बहाली रोक दी गई है, एचएससी रांची को कमजोर किया जा रहा है, वहां 2 वर्षों से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे सैकड़ो विषय है, सबसे गंभीर बात यह हो गई कि देश के बंदरगाह निजी हाथों को औने पौने दामों में दिया जा रहा है। एयरपोर्ट निजीकरण किए जा रहे हैं, इससे हमारे देश के नौजवानों का भविष्य अंधकार में होता प्रतीत हो रहा है, उन्हें कम पैसे देकर कार्य कराए जा रहे हैं, जहां सरकारी नौकरियां मिलती थी वैसे उनके भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा है। आगे विषयों को रखते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक और बहुत बड़ा गलत कार्य किया है। भारत माता की सेवा को कमजोर करने के लिए 4 साल का नौकरी सेना में देने के नाम पर नौजवानों को गुमराह किया जा रहा है और आने वाले समय में भारत में बेरोजगारी विस्फोट की समस्या दिखाई देने लगेगी, अग्निवीर योजना लाना संपूर्ण भारत के नौजवानों के लिए बहुत ही गंभीर बात है, मैं आम जनता के समक्ष इस बात को भी उधृत करना चाहता हूं कि आप सबों ने देखा है कि हमारे देश के अन्नदाता जिनके ऊपर भाजपा सरकार ने अत्याचार कर आंसूगैस छोड़े, रबड़ की गोलियां दागी, कितनों के आंख चले गए, पुलिस प्रशासन से पिटाई तक करवा दिया, सड़कों पर किले गढ़ दी। यह कार्य तो कोई दुराचारी ही कर सकता है क्या अपने अन्नदाताओं के ऊपर कोई इतना कहर बरपा सकता है क्या, आम जनता के बीच इन सभी बातों को रख रहा हूं आप अब अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए आगे आए और देश से और केंद्र सरकार के गद्दी से अभिलंब भाजपा को और मोदी सरकार को सबक सिखाने का कार्य में लग जाए, ऐसे में आम जनता ही सहारा है कि वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और सच्चे देशभक्त का भूमिका का निर्वहन करें। जनसंपर्क अभियान एवं नुक्कड़ सभा कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरबा जमुदा, सुशील घोष,
श्री जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना 12 वां वर्षगांठ प्राण प्रतिष्ठा समारोह
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रतिमा स्थापना का 12 वां वर्षगांठ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का धार्मिक अनुष्ठान हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में यजमान लक्ष्मण तिवारी व उनकी धर्मपत्नी द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, मुसाबनी डीएसपी की धर्मपत्नी स्वेता श्री, समाजसेवी अशोक अग्रवाल आदि ने पूजा अर्चना कर महा प्रसाद ग्रहण किया। अतिथियों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण भी किया गया। श्री जगन्नाथ महाप्रभु का प्रसाद लेने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे।वर्षगांठ के मौके पर श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मंदिर निर्माण कार्य में सभी से सहयोग की अपील की ।इस मौके पर भजन कीर्तन का भी भव्य आयोजन किया गया।
मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर जीसी सतपति, बीएन सिंह देव, वन बिहारी पटनायक,अरविंद यादव,अक्षय ब्रह्मा,भिखारी नायक,अशोक दास,अजय शर्मा,संजय मोहंती,निरंजन महापात्र, सदानंद नाथ,सत्या बारिक, मुरारी मोहन मिश्रा, सुभाष चंद्र पति,शंभूनाथ सतपति, आदित्य दास,रविंद्र नाथ घोष,शुभेंदुसरकार,हिमांशु पात्र,परेश मन्ना पुजारी प्रभाकर देवता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विवेक विद्यालय नागपुर में आयोजित 37वें एनसीक्यूसी कंपटीशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार पुरस्कार जीता।
जमशेदपुर
पुर्वी सिंहभूम जिले के छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय ने नागपुर में आयोजित 37वें एनसीक्यूसी कंपटीशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार पुरस्कार जीता। विद्यालय की क्यूसी जेनिथ टीम ने मॉडल प्रतियोगिता में बेस्ट मॉडल का पुरस्कार जीता।
साथ ही इसी टीम ने समूह प्रस्तुति में इक्सलेंट पुरस्कार, पोस्टर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर का पुरस्कार और स्लोगन प्रतियोगिता में भी सर्वश्रेष्ठ स्लोगन का पुरस्कार जीता है। इस प्रतियोगिता में कुल 2100 कंपनियों और संस्थानों के 12000 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। विवेक विद्यालय की इस टीम में कक्षा 11 की अष्लेशा वदुरिया, शीतल मिश्रा, पायल कोटल और बिजया मुखर्जी शामिल थीं। टीम का मार्गदर्शन विद्यालय प्रशासक बी सी महतो,शिक्षिका निकिता श्रीवास्तव और सुषमा नामता ने किया। विद्यालय के चेयरमैन विजय बट्टू और प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह ने इस शानदार परिणाम पर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा विद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं पुरस्कार जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जेएनएसी पार्किंग कमिटी की बैठक
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
इलेक्ट्रॉनिक स्लीप, ड्रेस कोड, आईडी कार्ड, पार्किंग समयावधि तथा अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जेएनएसी पार्किंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक में शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर गहन विमर्श किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग जरूरी है । उन्होने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को यथाशीघ्र पार्किंग का टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।
बैठक में समिति ने पार्किंग शुल्क के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्लिप देने पर चर्चा किया जिसमें बार कोड, क्यूआर कोड व सीरियल नंबर होंगे जिससे पार्किंग स्लिप को जांच करने में आसानी हो, पार्किंग के नाम पर कोई अनियमितता नहीं कर सके। साथ ही कम से कम 2 घंटे की वैधता के पश्चात अतिरिक्त घंटे के लिए अलग से शुल्क लेने पर विचार किया गया । इसके अलावा जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पूरे दिन के पार्किंग अवधि के लिए भी पास जारी करने का सुझाव दिया गया । वहीं महत्वपूर्ण / भीड़ भाड़ वाले स्थानों जहां पार्किंग से सुगम यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो सकती है वैसे स्थानों पर पूरे दिन के लिए पास नहीं जारी करने का निर्णय लिया गया ।
पार्किंग कर्मी अनुशासन में रहें, आमजनों से सहज व्यवहार रखें
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि पार्किंग के नाम पर आमजनों के साथ संवेदकों एवं उनके कर्मियों की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होने पार्किंग कर्मियों के लिए अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड, पहचान पत्र (आईडी कार्ड) लागू करने के निर्देश दिए । चिन्हित पार्किंग स्थलों को छोड़कर किसी निजी घर के सामने वाहन पार्किंग नहीं कराने, तय शुल्क से ज्यादा की वसूली नहीं करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त रवि प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक थाना के प्रभारी, माननीय विधायक जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि, तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने नियोजन कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने हेतु जिला प्रशासन प्रयारत
मॉडल कैरियर सेंटर बनाने की योजना, युवाओं को एक छत के नीचे कैरियर काउंसिलिंग, रोजगारपरक प्रशिक्षण, लाइब्रेरी आदि की सुविधायें मिलेंगी
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला नियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने काउंसलर रूम, आईटी लैब, लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। करियर काउन्सीलिंग, प्रशिक्षण, जॉब सर्च की सुविधा, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने की दिशा में गैर सरकारी संस्थान को जोड़ते हुए मॉडल कैरियर सेंटर की स्थापना पर विचार किया गया ।
इस मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को जिला अंतर्गत विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसर के मुताबिक प्रशिक्षण देते हुए रोजगार से जोड़ने की योजना है। जिला प्रशासन प्रयासरत है कि नियोजनालय में जितने भी रोजगार के लिए निबंधित छात्र-छात्रायें हैं उन्हें जितनी स्थानीय कंपनियों में जॉब फेयर के माध्यम से प्लेसमेंट प्रदान किया जा सके। इसके लिए उन्होंने नियोजन पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्थानीय कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझें ताकि बच्चों को रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ते हुए जिला में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नियोजन नीति में 75 फीसदी स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता का प्रावधान किया गया है, ऐसे में युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि मॉडल कैरियर सेंटर के माध्यम से एक छत के नीचे युवाओं को कैरियर काउंसिलिंग, रोजगार प्रशिक्षण, नई तकनीक की जानकारी, लाइब्रेरी की सुविधा आदि उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों के पठन-पाठन को लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार दिलाने में मदद मिलेगी।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र सही तरीके से कर तैयारी पाएं इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना, किताब और कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ा जाएगा ताकि बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिल सके । इसके अतिरिक्त उन्होने टाटा द्वारा संचालित मॉडल कैरियर सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां के कार्यप्रणाली की जानकारी ली । उन्होने कहा कि युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में जरूरी है कि उन्हें सही समय में उचित मार्गदर्शन मिले इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला नियोजनालय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा डीएमएफटी की समीक्षा बैठक आवासीय कार्यालय में की गई।
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, कौशल विकास केंद्र से सम्बंधित योजनाओं को प्राथमिकता में शामिल करने का दिया गया निर्देश
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा डीएमएफटी की समीक्षा बैठक आवासीय कार्यालय में की गई। बैठक में स्पष्ट कहा गया कि प्रस्ताव में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, कौशल विकास केंद्र से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सोमवार तक अनिवार्य रूप से अपने विभाग सम्बन्धी प्रस्ताव समर्पित करेंगे।
जिला शिक्षा अधीक्षक से स्कूलों में बेंच-डेस्क, अतिरिक्त कमरा निर्माण की आवश्यकता, पेयजल व शौचालय सम्बंधी समस्या की जानकारी ली गयी। साथ ही निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र मूल्यांकन करते हुए प्रस्ताव समर्पित करें । शिक्षा विभाग से विद्यालय में जहां छात्र की संख्या अधिक है वहां अतिरिक्त कमरा, टूटे हुए छतों की मरम्मती, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की स्थिति, किचेन शेड, मरम्मती बेंच डेस्क, लाइटिंग, पुस्तकालय की अद्यतन स्थिति, प्रयोगशाला, बाउंड्री वॉल, स्मार्ट क्लासेस, मल्टीपर्पज हॉल, समुदायिक हॉल, कल्याण हॉस्टल, कस्तूरबा विद्यालय आदि से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई हैं।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण व आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली के वायरिंग का प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
डीपीएम जेएसलपीएस को संकुल स्तरीय कौशल विकास केंद्र संचालन के लिए प्रस्ताव बढाने का निर्देश दिया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आधी आबादी को कौशल विकास तथा प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार सृजन के नए अवसर उपलब्ध कराए जाने का प्रयास होगा ताकि महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं और सशक्त हो सकें।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में चापाकल मरम्मती व पेयजल के अन्य स्रोत की उपलब्धता का मूल्यांकन करते हुए प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देश दिया गया।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी फंड का समुचित लाभ आमजनों तक पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि बड़ी आबादी को लक्षित कर योजनाओं का चयन किया जाए। योजनाओं के चयन में विभाग भी अपने स्तर पर प्राथमिकता तय करें। प्रस्तावित योजनाओं को जल्द अनुमोदित कर विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, निदेशक एनईपी ज्योत्स्ना सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
डॉक्टर के अपहरण कोशिश, हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जमशेदपुर/गोलमुरी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
दोनों अभियुक्तों के साथ पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली भी बरामद किया
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी चौक के पास मंगलवार देर शाम अपराधियों ने डॉ आर प्रधान के अपहरण का प्रयास किया. हालांकि, डॉ प्रधान द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और दोनो अपराधियों को धर दबोचा. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो को थाने ले गई जहां दोनो ने पूछताछ की गई।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह और रवि शंकर सिंह रिश्ते में ममेरे भाई लगते है और बेगूसराय में रहते है. दोनो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है. दोनो 27 दिसंबर को ही जमशेदपुर आए थे।
एसएसपी ने आगे मावले पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले तो दोनो ने पुलिस को काफी गुमराह किया पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अशोक ने पुलिस को बताया कि गूगल पर डॉ प्रधान सर्च कर उनकी जानकारी हासिल की थी. इसके बाद डॉ प्रधान का अपहरण कर फिरौती मांगने का प्लान बनाया था. दो दिनों तक रेकी भी की थी. मंगलवार को अपहरण करने ही वाले थे कि उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसी दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. एसएसपी ने बताया कि अशोक परसुडीह थाना से अवैध शराब बेचने के मामले में और रविशंकर मोकामा से डकैती के मामले में जेल जा चुका है।
कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
पुर्वी सिंहभूम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महामंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर का भव्य स्वागत कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।जमशेदपुर से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का स्वागत जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा शाॅल प्रदान कर अभिनंदन किया।प्रदेश पदाधिकारी, माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ,आलमगीर आलम, रामेश्वर उराॅव, बादल पत्रलेख सहित विधायकगणों ने भी स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने वालों में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शफीअहमद खान, कोषाध्यक्ष सलीम खान, जितेन्द्र सिंह, अजय मंडल, दिबेश राज चेयरमैन ओबीसी विभाग, कुमार गौरव, निखिल तिवारी, सचिन कुमार सिंह, रानी राव, रंजीत झा, सन्नी सिंह शामिल हुए।प्रदेश पदाधिकारी में बिजय खाॅ, खगेनचन्द्र महतो, प्रिंस सिंह,के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय,
मानगो शंकोसाई में हजारों की संख्या में महिलाओं ने ग्यारह मंदिरों में घुमाया अक्षत कलश यात्रा।
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जिसकी कल्पना नहीं थी वह अयोध्याधाम के रूप में देखने को मिल रहा है – विकास सिंह
योध्या के राम जन्मभूमि में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के अनुसार मानगों के शंकोसाई के रामनगर से हजारों की संख्या में महिलाओं ने गाजे बाजे और जय श्री राम के नारे के उद्घोष के बीच अक्षत कलश यात्रा निकाला । कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह उपस्थित हुए ।
मौके में उपस्थित विकास सिंह ने कहा कि जिस मंदिर की कल्पना सपनों में नहीं लोगों ने सोचा होगा वैसे अयोध्या धाम के रूप में हम सभी को देखने को मिल रहा है पूरा देश राममय हो गया है शंकोसाई के रामनगर स्थित शिव मंदिर से बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ से जुड़ी हुई महिलाओं ने पीली साड़ी पहन कर अक्षत कलश यात्रा निकाली जो शंकोसाई रोड़ न.पांच नंबर होते हुए जयप्रकाश नगर, केदार बगान, एकता नगर, शंकोसाई रोड़ न.चार,तीन,दो होते हुए डिमना मुख्य सड़क से गुजर कर पुनःशंकोसाई रोड़ न.एक से गुजर कर राम नगर में के शिव मंदिर में आरती के बाद समाप्त हुआ। सात किलोमीटर के कुल अक्षत कलश यात्रा को 11 मंदिरों में ले जाकर कलश की विधि विधान से पूजा की गई । महिलाएं शिव भजन गाते हुए राम भगवान के धुन में जमकर थिरकते हुए पुरे यात्रा में नंगे पांव शामिल हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशीला शर्मा, छोटेलाल सिंह, राजेश साहू ,मुन्ना झा, ऋतु शर्मा, आशीष प्रसाद, करण गोराई, मीना साव,रेणु देवी, मल्लू यादव, मुन्ना ठाकुर, आशा देवी, रेखा देवी, शोभा देवी, सीता देवी, शिव साव, राम कुमार सहित हजारों लोग यात्रा में शामिल थे।
आशियाना अन्नतरा में सभी प्रदेशों के व्यंजन स्वयं बनाकर मनाया नववर्ष का उत्सव।
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आशियाना अन्नतरा में रहने वाले सीनियर सिटीजनों ने भीड़भाड़ से बचते हुए स्वयं अपने हाथों से मिलकर महिलाएं और पुरुषों ने सभी प्रदेशों के पारंपरिक प्रकार के व्यंजन तैयार कर आपस में नव वर्ष मनाया मुख्य रूप से बिहार की लिट्टी चोखा लोगों ने स्वयं बनाया । बुजुर्गों का कहना है कि होटल में हुड़दंग से बचने के लिए सभी ने सोसाइटी में सामूहिक रूप से एक जगह एकत्रित होकर आतिशबाजी कर नए वर्ष का स्वागत किया।
मुख्य रूप से विकास सिंह,डॉ टी.प्रसाद ,ए .के .मोहंती,रतन कुमार झा, ए.के. शर्मा ओ.पी मिश्रा, ए.के सिंह, सुरेश रजक,विजय रजक ,लक्ष्मी प्रसाद, सुरेश प्रसाद, आर बी शरण, अर्जुन साव, वाई. पी .शर्मा, शाहिद समिति की महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।
सांसद ने सात किसान ग्रुप को पंप सेट मशीन एवं स्प्रे मशीन किया वितरण।
पूर्वी सिंहभूम
सांसद सांसद विद्युत वरण महतो ने सात किसानो के बीच पंपसेट दिए। सात समूह में घाटशिला प्रखंड के तीन, धालभूमगढ़ प्रखंड के दो। मुसाबनी प्रखंड के एक बोडाम के एक समूह शामिल हैं।साथ ही 60 किसानों के बीच स्प्रे मशीन और 40 किसानों के बीच टीपुनर ( पौधा कटाई करने वाले यंत्र) का भी सांसद ने किया वितरण।
इस अवसर पर केबीके प्रधान कृषि वैज्ञानिक आरती वीणा एक्का ने सांसद विद्युत वरण महतो, जिला सहकारिता पदाधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय कुमार तिर्की जिला व सूत्री जिला 20 पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश साहू को साल उड़ा कर ओढ़ कर ओढ़ कर स्वागत किया।