सरायकेला/ईचागढ़
(मालखान महतो )
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के पारगामा पंचायत के चुनचुरिया टोला जामडीह में तालाब के पास तीखा मोड़ पर एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई ।घटना सुबह 11 बजे आसपास की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिला के बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेल्डीह निवासी 38 वर्षीय धनंजय दास के रूप में की गई।

सुचना मिलते ही थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी नीमडीह पुलिस वल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।प्रत्यक्षदर्शियों का माने तो युवक अपने गांव से कुकड़ू अपने पत्नी को लाने जा रहा था,तभी जामडीह तीखा मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित खाली डंपर के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई ।मौके से वाहन को लेकर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने डंपर का पीछा कर नंबर नोट कर लिया। घटनास्थल पर पहुंचे पत्नी एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि डंपर का नंबर मिल गया है, जल्द ही वाहन को जप्त कर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने में पहल किया जाएगा। मालूम हो की जामडीह तीखा मोड़ पर एक सप्ताह पूर्व ही एक बाइक सवार का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से घटनास्थल को खतरा मोड़ के रूप में चिह्नित कर चेतावनी बोर्ड एवं स्पीड ब्रेकर लगाने का मांग किया है।













