खरसावां शहिद स्थल में प्रस्तावित तैयारीयों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें लिया जायजा
सरायकेला–खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आगामी 1 जनवरी 2024 को खरसावां शहिद स्थल में प्रस्तावित तैयारीयों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें लिया जायजा
शहीद पार्क खरसावां में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल के प्रतावित कार्यक्रम की तैयारीयों का जायजा ले दिए आवश्यक दिशा निदेश।
आगामी 1 जवारी 2024 को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के कई मंत्रीगण के शहीद पार्क खरसावां में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारीयों का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार नें जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शहिद पार्क खरसावां का निरिक्षण कर जायजा लिया।
निरिक्षण क्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, पुलिस उपाधिक्षक सरायकेला एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहें।
निरिक्षण क्रम में उपायुक्त नें शहीद पार्क के शहीद स्थल, आवागम हेतू अलग-अलग गेट, शहीद पार्क एवं आस-पास में साफ-सफाई, जूता चप्पल स्टैंड, पार्किंग, गेस्ट, चांदनी चौक आदी पर किए जा रहें तैयारीयों का जायजा ले 31 दिसंबर 2023 तक सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निदेश दिए।
इस दौरान उपायुक्त नें शहीद समिति एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक किए गए तैयारीयों की समीक्षा आपकी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय रीती-रीवाज के तहत पूजा सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिए।
कोल्हान के पीडीएस दुकानदार हक के हड़ताल पर एकजुट: फूलकांत झा
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
खरसावां के पीडीएस दुकानदारों अपनी आठ सूत्री मांगों के लिए आगामी एक जनवरी 2024 से हक की हड़ताल का ऐलान किया है। यह न्यायसंगत है। इसलिए कोल्हान प्रमंडल के समस्त पीडीएस के दुकानदारों का समर्थन सहर्ष है। उक्त बातें रखते हुए कोल्हान प्रमंडल के संयोजक सह जिलाध्यक्ष फूलकांत झा ने खरसावां के पीडी॓एस दुकानदारों को साधुवाद दिया है।
उन्होनें कहा कि दुकानदारों ने जिला व राज्य स्तर पर धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपकर सरकार की ध्यानाकृष्ट में कई कसर नहीं छोड़ा है। बावजूद पीडीएस दुकानदार की आठ सूत्री मांगे जस की तस है।ज्ञापन धूल फांक रही है। मांगों को ठंडे बस्ते में रखने से दुकानदारों की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है।इसके चलते हक की हड़ताल में कोल्हान प्रमंडल के समस्त पीडीएस दुकानदार एकजुट हैं। फोटो- फूलकांत झा।
खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल परिसर में एनुएल प्राइज नाइट-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए खरसावां थाना प्रभारी पिंटू मेहथा
शिक्षा के बिना मानव जीवन का कोई महत्व नहीं–थाना प्रभारी पिंटू महथा
सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल परिसर में एनुएल प्राइज नाइट-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित खरसावां थाना प्रभारी पिंटु महथा,जेवियर्स स्कूल बासाहातु के प्रिंसिपल फादर गुलशन कुजूर,ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कुल के प्रिंसिपल डोमनिक राज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान सत्र 2021-22 में स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मेड़ल व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कुल के प्रिंसिपल डोमनिक राज, अनुप सिंहदेव, मुख्ता डे, मधुमिता पटनायक, देवाशीष साहु, शिशुपर महतो, पदमीनी कुमारी, काजल कुमारी, प्रतिमा कुमारी, देवाशीष मुखर्जी, जान चैहान, प्रणव कुमार पाणी, अल्का महान्ती, रानी प्रधान आदि शिक्षकगण व अभिभावक मौजुद थे।
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी पिंटू महथा ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन का कोई महत्व नहीं है. शिक्षा किसी भी वस्तु या परिस्थिति को आसानी से समझने, किसी भी तरह की समस्या से निपटने और जीवन भर विभिन्न आयामों में संतुलन बनाए रखने में मदद करती है. शिक्षा के बिना सामाजिक विकास, आर्थिक वृद्धि और तकनीकी उन्नति की कल्पना नहीं की जा सकती. बिना शिक्षा के जीवन लक्ष्य रहित और कठिन हो जाता है।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थितफादर गुलशन कुजूर ने बच्चों का मनोबल बढाते हुए कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन के साथ लगन और मेहनत बहुत जरूरी है. असफलता से निराश नहीं होना है, बल्कि लगातार प्रयास से निश्चित रूप से सफलता मिलती है. हर बच्चे में अलग-अलग प्रतिभाएं होती हैं. जरूरत उनको मंच प्रदान करने की और उनकी प्रतिभाओं को आकार देने के लिए स्कूल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य विधाओं में भी बच्चों का विकास जरूरी है।
सत्र 2021-22 में ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया. नर्सरी के वार्षिक परीक्षा में देवाशीष सिंहदेव प्रथम कृष्णा सामद द्वितीय स्थान, लोअर केजी में अभिषेक गौतम व अराध्या दे, अपर केजी में सिद्वार्थ दे, राज महतो, स्टैडर्ड वन में आकाशा महतो, ओमश्री प्रधान, स्टैडर्ड टू में अंशु महतो, रनबीर महतो, स्टैडर्ड थ्री में अल्फीया खानम, विशाल मुंडा, स्टैडर्ड फोर में धीरज कुमार महतो, किष्णा आदित्य, स्टैडर्ड फाइव में विशाखा मंडल, सुभेन्द्ररा महतो, स्टैडर्ड सिक्स में सुरज महतो, सनत टुडू, स्टैडर्ड सेविन में बिदुर महतो, सुधीर महतो, स्टैडर्ड एट में अनीक दे, लक्ष्मी मंडल, स्टैडर्ड नाइन में संजीव महतो, कार्तिक मंडल तथा स्टैडर्ड टेन में पंकज महतो प्रथम एवं अजय कुमार राम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही कार्यक्रम में जुनियर वर्ग के डिसिप्लिन में लिशा मंडल, स्वच्छता में फरहीन नाज एवं रेगुलेटरी दीपक सरदार तथा सीनियर वर्ग के डिसिप्लिन में खुशी सोय, स्वच्छता में नाफीया खान एवं रेगुलेटरी का पुरस्कार विपुल महतो को मिला. कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. बच्चों ने स्वागत गान के साथ साथ शास्त्रीय संगीत पर नृत्य पेश किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।
वहीं अपने संबोधन में डोमनिक राज ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी तरह की सफलता की कल्पना ही संभव नहीं है. लक्ष्य निर्धारित करें. जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य का भी निर्धारण जरूरी है. क्योंकि जब तक लक्ष्य का पता नहीं होगा तब तक सफलता का पता नहीं होगा. इसलिए पहले लक्ष्य का निर्धारण करें तब सफलता के लिए प्रयास आरंभ करें।
खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री,भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के कई मंत्री व विधायक शहीदों के मजार पर आनें की संभावित कार्यक्रम के मध्य नजर आज शहिद पार्क खरसावां परिसर में माननीय खरसावां विधायक दशरथ गागराई , उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के द्वारा शहीद स्मारक समिति सदस्यों तथा विभिन्न राजनितिक दल के सदस्यों के साथ बैठक की गई।
बैठक में आगामी 1 जनवरी 2024 को राज्य माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर बिंदुवार चर्चा कर अब तक की गई तैयारीयों का समीक्षा किया गया। बैठक के दौरान तैयारीयों के मध्येजर बिंदुवार चर्चा कर खरसावां शहीद वेदी पर पारंपरिक विधि विधान के तहत पूजा-अर्चना करने, चांदनी चौक से आर.सी.डी गेस्ट हॉउस तक किसी भी राजनितिक दल का तोरणद्वारा एवं बैनर ना लगाने, आवगमन हेतू अलग-अलग व्यवस्था रखने, लोगो के सहूलियत को देखते हुए दो जगह जूता चपल स्टैंड बनाने, सभी मुख्यमंत्री मार्ग में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने तथा शहीद पार्क के अंदर जुता-चप्पल पूर्णतः वर्जित रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे समिति के द्वारा तीन सौ भोलेंटियर तैनात करने, पार्क की साफ-सफाई, बरेकेटिंग, पार्क के आस-पास साफ सफाई, पार्क के समीप पेयजल तथा चलन्त शौचालय की व्यवस्था करने समेत विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।
बैठक के पाश्चात्य माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के द्वारा शहीद वेदी, शहीद पार्क, मुख्य द्वार समेत विभिन्न बिन्दुओ का स्थल निरिक्षण कर जायजा ले आवश्यक दिशा निदेश दिए।
प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां और जिला प्रशासन के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जनवरी में।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)
टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्य अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें– अध्यक्ष भरत सिंह
प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां और जिला प्रशासन के बीच इंडिपेंडेंस कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 का आयोजन जनवरी में टायो कॉलोनी मैदान मेंकिया जाएगा।
अध्यक्ष भरत सिंह:-प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां
आपको बताते चलें कि इस आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां और जिला प्रशासन के बीच इंडिपेंडेंस कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 का आयोजन आगामी जनवरी महीने के प्रथम सप्ताह में टायो कॉलोनी के मैदान में किया जाएगा।
शनिवार को पत्रकारों से संवाद करते हुए प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष कुंवर भरत सिंह बागी ने कहां की. इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पूरी भव्यता के साथ की जाएगी. इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. इसमें एक टीम जिला प्रशासन की होगी,जबकि दूसरी टीम पुलिस प्रशासन की होगी. वही इस टूर्नामेंट में पत्रकारों की करीब चार टीम उतरेगी. क्लब के अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि फिलहाल क्लब के पिकनिक में भी चूंकि अब समय कम हैं, इसलिए मैच के साथ ही पिकनिक भी आयोजन किया जाएगा।
सभी पदाधिकारी एवं क्लब के सदस्यों से अध्यक्ष भरत सिंह ने की अपील
प्रेस क्लब के अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि जो भी पदाधिकारी और सदस्य इस मैच को खेलने को इच्छुक हैं. वह अपना नाम प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के ग्रुप में डालें. साथ ही, अपने टी-शर्ट, ट्राउजर के साथ अपने जूते का नंबर भी लिखकर भेजें.आगे उन्होंने कहा कि आयोजन पूरी तरह से भव्य हो. इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्यों से आग्रह किया कि टूर्नामेंट को सफल आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कें होंगी अतिक्रमण मुक्त एसडीएम पारुल सिंह ने लिया जाएगा।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदेश की अवहेलना करने पर सभी दुकानदारों को लगाया जाएगा जुर्माना-एसडीएम पारुल सिंह
सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य सड़कें होंगी अतिक्रमण मुक्त एसडीओ और कार्यपालक पदाधिकारी ने लिया जायजा।
आपको बताते चलें कि नगर पंचायत सरायकेला को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा शनिवार 23 दिसंबर को संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण करते हुए अतिक्रमित स्थानों का निरीक्षण किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से पुराना बस स्टैंड, बाजार, कालूराम चौक, मस्जिद रोड, संजय चौक एवं अटल चौक का क्षेत्र निरीक्षण किया गया। व्यावासिक प्रतिष्ठाने अपने अपने दुकानों के समानो को आगे बढाकर रोड तक लगा रहे है, साथ ही सड़क पर जहां तहां ठेला लगा देने से यातायात बाधित हो रही है और हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। एसडीएम पारुल सिंह के द्वारा सभी को सख्त निर्देश दिया गया है की सभी कोई अपनी दुकानों को सड़क के किनारे की नाली के पीछे ले जाए एवं किसी भी तरह अवैध निर्माण हो उसे हटा ले। आगे एसडीएम पारुल सिंह ने कहा कि आज सभी को सिर्फ हिदायत देते हुए आखिरी मौका दिया गया।परंतु इसके उपरांत आदेश की अवेहलना करने पर सोमवार से सबके सामानो को जब्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। अटल चौक पर वाहनों का जमावड़ा देखते हुए एसडीएम पारु सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया की अटल चौक के किनारे की खाली सरकारी जमीन को साफ सफाई करवाते हुए टेंपो एवं अन्य वाहनों का पार्किंग लगवाना सुनिश्चित करे। जमीन को लेवलिंग करने हेतु स्टोन डस्ट उक्त स्थान पर गिराया जाने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया। अटल चौक के दुकानों को भी सख्त निर्देश दिया गया है की अपनी दुकानों को नालियों के पीछे ले जाए।
सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
प्राप्त शिकायतों पर फरियादियों को जांचोपरांत यथोचित करवाई का मिला आश्वासन।
खाद्य आपूर्ति सम्बन्धित मामलो पर जाँचपरान्त आवश्यक करवाई करने के दिए निदेश।
जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।
जनता दरबार में भूमि विवाद,आंगनवाडी सेविका चयन, राशन डीलर द्वारा खाद्य वितरण में अनियमितता बरतने, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका चयन हेतु कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को जाँचपरान्त आवश्यक करवाई सुनिश्चित करने के निदेश दिए।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
शुक्रवार 22 दिसंबर 2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध मास्टर ट्रेनर सेक्टर, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को दिए गए प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। उक्त प्रशिक्षण चन्दन कुमार वत्स, पुलिस उपाधीक्षक, सरायकेला-खरसावॉं/ झुनु कुमार मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सरायकेला -खरसावॉं/ अनिल टुडू, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा, सरायकेला- खरसावॉं/ सुधा वर्मा, कार्यपालक दण्डांधिकारी, सरायकेला खरसावॉं के द्वारा विधान सभावार एन0आर0+ 2 उच्च विध्यालय, सरायकेला में दिया गया।
इस दौरान उनके दायित्व कार्य क्षेत्र व कार्य प्रणाली के विस्तार से अवगत कराते हुए उपायुक्त नें कहा कि चुनाव के कार्य को उचित रूप से निष्पादन करें,जिला प्रशासन निर्भीक व स्वच्छ मतदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, एवं मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश उपायुक्त ने दिया साथ ही प्रशिक्षण के दौरान संबंधित सभी प्रपत्र सही तरीके से भरने की जानकारी दी गई साथ ही मतदान केन्द्रो पर मतदान केंद्र का नाम, दीवार लेखन, भवन की स्थिति, बिजली, पानी,शौचालय, मार्ग सुविधा, दूरसंचार आदि के संपूर्ण मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।सेक्टर दंडाअधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन कार्य की महत्ता को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यों को सफल निष्पादन सुनिश्चित करें।
इसी कड़ी में उपायुक्त ने कहा कि यह पता लगे कि कहीं आपके निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन प्रणाली को लेकर नागरिकों के मन में कोई भ्रांतियंता तो नहीं है,यदि है तो इसे दूर करने के लिए हम सबको सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा. उन तक डोर-टू-डोर,सोशल मीडिया, माईकिंग,समाचार पत्र,पोस्ट,नुक्कड़ नाटक एलईडी वैन के द्वारा उन्हें जागरूक करना है।
एसडीएम पारुल सिंह ने C.O व सभी थाना प्रभारी के साथ की बैठक।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)
सरायकेला जिले के एसडीएम पारुल सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारी व C.O के साथ की बैठक बैठक में एसडीएम पारुल सिंह ने दिए कई आवश्यक निर्देश।
जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह ने शुक्रवार 22 दिसंबर को अनुमंडल सभागार में सभी थाना प्रभारी C.O के साथ की बैठक।
बैठक में पुराने मामले के उद्वेदन के साथ-साथ जिले में आगे अपराध पर कैसे अंकुश लगाया जाए इस पर भी चर्चा की गई. इस दौरान सभी थाना प्रभारी से कहा गया कि निर्दोष व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा जाए और साथ ही अपराधकर्मी को बक्सा भी ना जाए. स्थानीय लोगों का विश्वास लेते हुए अपराधी तक पहुंच जाए और जिले से अपराध को समाप्त किया जाए बैठक में प्रत्येक थाना प्रभारी से मामले का प्रतिवेदन भी मांगा गया।
साथ ही बैठक में एसडीएम पारुल सिंह ने सभी थाना प्रभारी से कहा कि किसी भी मामले की एफआईआर कॉपी सिर्फ थाने तक ही सीमित ना रहे उसे एसडीएम को भी दिया जाए ताकि एसडीएम के पास भी रिकॉर्ड रहे कि कौन सी तारीख में कितने मामले थाने में आए हैं और कितने मामलों का निष्पादन हो चुका है।
सरायकेला पुराना बस स्टैंड मंदिर में की गई मां अन्नपूर्णा की पूजा।
यजमान के रूप में पधारी सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह।
सरायकेला पुराना बस स्टैंड स्थित सरकार द्वारा निर्मित मंदिर में विधिवत रूप से अन्नपूर्णा मां की पूजा की गई है साथ ही पूजा में यजमान के रूप में पधारी सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह.पूजा में धान की पहली फसल को प्रसाद के रूप में खीर और खिचड़ी बनाकर भक्त जनों के बीच वितरण किया गया।
वहीं पूजा में मौजूद एसडीम पारुल सिंह ने मंदिर में पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र के लिए और जिले वासियों की सुख शांति की कामना की।
जानकारी के अनुसार इस मंदिर में पांच तरह की पूजा की जाती है. दुर्गा पूजा, काली पूजा, जगाधत्री पूजा,मार्गशीर्ष पूर्णिमा और अन्नपूर्णा मां की पूजा यह पांच तरह की पूजा सरायकेला के इस पुराने बस स्टैंड स्थित मंदिर में की जाती है।
वहीं पूजा में मौजूद गुरु तपन पटनायक ने बताया कि सरकार और राजा के इकरारनामा के तहत यह मंदिर में पूजा कराई जाती है मां अन्नपूर्णा की पूजा यह खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है आगे पूजा के संबंध में जानकारी देते हुए गुरु तपन पटनायक ने बताया कि धान की पहली फसल को प्रसाद के रूप में खीर एवं खिचड़ी बनाकर लोगों के बीच वितरण किया जाता है।
आगे उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने जगत के कल्याण के लिए मा अन्नपूर्णा का उच्चाटन कर मां अन्नपूर्णा को प्रकट किया और पूरे जगत में पूरे ब्रह्मांड में कल्याण का वातावरण फैलाया. उन्होंने बताया कि इस मंदिर में 1951 से लगातार हर वर्ष पूजा की जा रही है।
हेंसाकोचा पंचायत के दर्जनों गांव विकास से कोसो दूर।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
क्षेत्र के आदिवासी युवक कर रहे पलायन
कोल्हान के हेंसाकोचा पंचायत के दर्जनों गांव में आज भी विकास की रोशनी नही पहची ,सरकारी मूलभूत सुविधाओं से यह गांव दूर है। झारखंड राज्य अलग हुए 23 बर्ष हो गए इसके बावजूद इस क्षेत्र में सरकारी योजना न पहुंचने से यह पंचायत गांव मूलभूत सुविधाओं से बंचित है । सड़क ,स्वास्थ्य केंद्र,शिक्षा, पीएम आवास, वृद्धा पेंशन, मनरेगा कोई सरकारी सुविधा गांव में नहीं मिली जिसके कारण इस क्षेत्र के नवयुवक पंचायत से पलायन कर रहे हैं। दो जून रोटी के लिए, एवं रोजगार के लिए पंजाब ,बैंगलोर , महाराष्ट्र आदि राज्यों में जाकर काम करने पर मजबूर है।इस पंचायत में प्रखण्ड से जिला और राज्य स्तर के पदाधिकारी और नेता मंत्री , संसद,विधायक पहुंचते रे हैं इसके वाबजूद कोई सुधि लेने वाले नही हैं।बीमार पड़ने से इस सुदुरवर्ती गांव के लोग चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए 25 किलोमीटर जाना पड़ता है बरसात के समय इस क्षेत्र के लोगो को कच्चे रास्ते , पानी और कीचड़ भरा रास्ता से गुजरने के मजबूर है साथ ही कठिनाई के साथ विभिन्न प्रकार के उलझन का सामना ग्रामीणों को उठाना पड़ता है ,इनके माथे में कुछ वर्षो से नक्सल नाम की धबा लगा हुआ है ।इन गांव में धातकीडीह,सशडीह,भादूडीह,जाहिरडीह,कांकीबेडा,दुगरीडीह, टुडु,रांका, मुटुदा,तानीसाह, रंगामाटिया,गांव के साथ विकास की उम्मीद लिए ग्रामीण जीने पर मजबूर हे।
गांव के लगो का यह रहे साधन जीवन गुजरने का
इस पंचायत के लोगो एक समय की धान की फसल खेती करता है,ओर जंगल की सूखे लकड़ी,दातुन,पत्ता,कदमूल, मार्केट में बेच कर गुजार करते हे।इस पंचायत के लोगो मतदान के लिए पालना जाना पड़ता,अब देखना है सरकार आपके द्वार कहा लगने वाला है।
चौका थाना क्षेत्र सुदुर्वती पंचायत हेंसाकोचा पंचायत में 13 रेविन्यु विलेज प्राकृतिक जंगलों से चारो तरफ से घिरे हुए हैं जहा सैकड़ो की तादात में आदिवासी लोग वासबास करते हैं,मुख्यरूप से इन गरीब किसानो का एक मात्र उपाय खेती करने का वह भी एक समय धान की फसल उत्पादन करते हैं,उसी से आपने परिवार की जीविका चलाते है, रब्बी फसल जंगल के किनारे आलू ,चाना ,मटर, आदि फलस उबजाते है।ओर जंगल पर इनका जीविका निर्भर हे,जंगल की सूखे लकड़ी ,दातुन,पत्ता,कदमुल बेच कर गुजार बसर करते हे।यह।रहा मुख्य साधन जीने के लिए ।प्रतिदिन लोगो साइकिल से सूखे लकड़ी लेजाकर मार्केट बेचकर 100 से 200 रुपया कमाते है उसी से जीवन का गुजर बसर करते हैं।
हेंसकोच पंचायत में सरकार और वन एवं पर्यावरण विभाग,साथ ही पर्यटन विभाग की अनदेखी के कारण इस क्षेत्र में देश की कोई सरकारी पदाधिकारी इस क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दिया । जिसके कारण इस क्षेत्र के ग्रामीणों स्वरोजगार नही मिला जिसके कारण युवक रोजगार और नक्सल की डर से कर रहे पलायन,इस क्षेत्र पर्यटकों लुभाने के लिए सोना झरना के नाम पर बिख्यात है।जो जंगलों की बिहड़ो होते जाना पड़ता है ।जो लगभग 250 फीट की ऊंचाई से यह झरना का पानी नीचे गिरता है।जिसकी कलाकलाहट आवाज के साथ विभिन्न प्रजाति के पंछी की मधुर आवाज से बतावरण गूंज उठाता है।जो पर्यटकों के लिए आकर्षणों का केंद्र बनेगा ।जिसको झारखंड सरकार को ध्यान देने की जरूरत हे।चांडिल जलाशय में जेसे पर्यटकों जन सैलाव देखने को मिलता उसी प्रकार आने वाले समय इस क्षेत्र में पर्यटकों पहुंचने लगेगा।
इन बांदियो में मनौरम दृश्य देखने को मिलता,साथ प्राकृतिक हराभरा यह जंगल साथ कोई झरनों के साथ आप पंछियों आवाज ओर झरनों की कल्कलाहट आवाज सुनने को मिलगा सोना झरना लगभा 250 फिट ऊपर से पानी गिरता हे और बहते हुए यह पानी पानला डेम में भंडार हो रहा हे, जहां जंगल चारो ओर घेरे हुए हे। विशाल शाल की पेड़ इस जलाशय के किनारे देखने को मिलेगा ,दिसंबर महीना में पश्चिम बंगाल ओर झारखंड राज्य के कोने कोने से पर्यटकों इस मनोरम बंदियों में पहुंचने लगा ।झील के किनारे पर्यटक पिकनिक मनाते हे।इस क्षेत्र को विकसित होना जरूरी है, कच्चे रास्ते होने के कारण पर्यटक इस स्थान तक नहीं पहुंच पाते,पालना डेम से लेकर सोना झरना तक पक्की सड़क बना जाने से पर्यटकों सोना झरना पहुंचने में सुविधा होगा इस क्षेत्र के लोगो स्वरोजगार प्राप्त होगा और इस क्षेत्र के युवक को रोजगार मिलेगा साथ ही गांव का विकाश होगा। इस क्षेत्र में स्कूल और आंगबाड़ी ,पंचायत भवन बने परंतु स्वास्थ्य केंद्र नही के कारण लोगो को इलाज के लिए चांडिल अनुमंडल ,ओर चांडिल प्रखंड मुख्यालय पहुंचेने के लिए 25से 30 किलोमीटर तय करना पड़ता हे ।यह हे झारखंड की विकास की दिन ।जिसके कारण नव युवक भटक रहा है।अबतक गांव में सड़क का निर्माण नही होगा तो विकास कहा से बोट देने के लिए लोगो को आपने पंचायत से हठ कर पालना जाना पड़ता है।पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के अयोध्या पहाड़ में बंगाल सरकार द्वारा पर्यटकों बड़ावा देने के लिए सड़क बिजली पानी और झरनों तक पहुंचने के लिए पक्के सीढ़ी बनाए गए ,परंतु झारखंड राज्य में पालना डेम जलाशय में अबतक विकास नहीं हुआ ,आज भी पालना डेम पर झोप झाड़ी भरे हुए हे साथ जलाशय के किनारे कच्चे सड़क को पक्के सड़क का निर्माण नही किया गया।पालना जलाशय से लेकर सोना झरना तक पक्की सड़क का निर्माण का कार्य होना चाहिए।
कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,हथियार भी बरामद।
सरायकेला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए. अपराध की योजना बनाते कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार समेत चार शातिर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तीन अपराधियों में अपराधकर्मी बबलू दास, भट्टा लोहार उर्फ राजू लोहार और भोलू उर्फ तरणी दास शामिल हैं।
वहीं पुलिस ने सागर लोहार के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल,(4) राउंड जिंदा कारतूस और (2) स्मार्ट फोन बरामद किया है साथ ही भट्टा लोहार के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल, (4) राउंड जिंदा कारतूस और (1) मोबाईल बरामद किया है और बबलू दास के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल और भोलू उर्फ तरणी के पास से (1) देसी कट्टा, 0.315 बोर का (2) जिंदा कारतूस और एक मोबाईल फोन बरामद किया है।
मामले का संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सागर लोहार किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. जिसपर सरायकेला पुलिस अधीक्षक द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया गया, जिसमें सरायकेला, गम्हरिया, राजनगर और आरआईटी के थानेदारों के साथ एएसआई प्रकाश रजक, दुर्गा तिर्की, जेम्स एक्का, कांस्टेबल राजेश उरांव, सुभाष महतो, सलन लुहुन, याकूब कंडुलना एवं उमाशंकर को शामिल किया. सभी के सामूहिक प्रयास से यह सफलता हाथ लगी है. उन्होंने बताया कि अपराधकर्मी सागर लोहार के खिलाफ 27 केस एवं भट्टा लोहार के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं.
सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा जिले में बड़ी घटना को कारित होने से पहले ही संगठित अपराधियों द्वारा अपराध करने से रोकने में सफल रहा. इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है