जिला प्रशासन की ओर से राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में सरायकेला शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया।

जिला प्रशासन की ओर से राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में सरायकेला शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया।

सरायकेला

जिला प्रशासन की ओर से राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में सरायकेला शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया,जिसमें जय मां बसंती कला परिषद टेंटोपोसी,राधा कृष्ण कला परिषद पारोलपोसी,शिवमन्दिर छऊ नृत्य क्लब कोटार चारा राजनगर,नव युवक संघ छऊ नृत्य क्लब,भंडारीसाई,सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र रंगपुर,जय बहादुर कला परिषद टेंटोपोसी,बिनापानी छऊ नृत्य क्लब चौके,श्री श्री शिव शक्ति छऊ नृत्य कलाकेंद्र,देवगिरिसाई कुल आठ दल ने भाग लिया,जिसमें से निर्णायक मंडली के निर्णय को अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो ने सभीं प्रतियोगी दलों के बीच प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले दलों के नामों की घोषणा किया,प्रथम स्थान के रूप में नव युवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाई ,द्वितीय स्थान सरायकेला छऊ नृत्य कलाकेंद्र,रंगपुर तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में शिव मंदिर छऊ नृत्य क्लब,कोटारचारा राजनगर ने कब्जा जमाया,निर्णायक के रूप में गुरु तपन कुमार पटनायक,गुरु बृजेंद्र पटनायक,गुरु सुधांशु शेखर पानी,गुरु रजत पटनायक,गुरु तरुण कुमार भोल,गुरु मनोरंजन साहू उपस्थित थे।

कार्यक्रम से पूर्व विख्यात नृत्यश्री कामेश्वर भोल एवं सभी निर्णायक मंडली ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया,उक्त अवसर पर अंचल अधिकारी ने सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि जो भी दल पुरस्कार से बाहर रहे उन्हें मन दुखी करने की जरूरत नहीं,सभी दल ने अच्छा प्रदर्शन किया,सभी ने अपना कला संस्कृति को बचा के रखा है ये बहुत बड़ी बात है,इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं अपने टीम को और बेहतर बनाइए और अगले साल के लिए तैयार रखे,सफलता जरूर कदम चूमेगी,प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले दल को मुख्य मंच में अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार दिया जाएगा‌।

उक्त अवसर पर भोला महांती,सुदीप कबी,रूपेश साहू,कार्यालय कर्मी राजेश महापात्र,नाजिर कृष्णा सोय,आशीष कर,गजेंद्र महांती,पंकज साहू,अभिनाश कबी,गोपाल पटनायक,निवारण महतो,असित पटनायक,राकेश कबी,घसीनाथ भोल,सिद्धू दरोगा,चंदन कबी सहित काफी संख्या में कलाकार उपस्थित थे ।

भूमि संबंधित लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब पर संबंधित पदाधिकारी को किया गया शोकॉज

भूमि संबंधित लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब पर संबंधित पदाधिकारी को किया गया शोकॉज

अपर उपायुक्त नें राजस्व शाखा का औचक निरिक्षण कर कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओ द्वारा संचालित कार्यों का किया समीक्षा…

कार्य के प्रति अधिकारी एवं कर्मी जबावदेह बने,कार्य में लापरवाह पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।

सभी अंचलाधिकारी अपने कार्यायलयों का औचक निरीक्षण कर लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें तथा कार्यालय संचालन में आ रही कमियों को दुरुस्त करें- अपर उपायुक्त।

सरायकेला

उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देश के आलोक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार के द्वारा राजस्व शाखा का औचक निरीक्षण कर कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओ द्वारा संचालित कार्यों का समीक्षा किया गया। इस दौरान जयवर्धन कुमार के द्वारा कार्यालय अंतर्गत विभिन्न संचिकाओं,उपस्थिति पंजी आदि का अवलोकन कर जो भी कमिया पाई गई उनमे यथाशीघ्र सुधार करने, लंबित संचिकाओं का निष्पादन करने तथा आवंटित कार्यों का ससमय निष्पादन करने हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

समीक्षा क्रम मे भूमि सम्बन्धित लंबित मामलों मे अनावश्यक विलंब पर संबंधित पदाधिकारी को शोकॉज करने तथा लंबित मामलों का नियमानुसार यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जयवर्धन कुमार ने कहा कि कार्य के प्रति अधिकारी एवं कर्मी जबावदेह बने। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाह पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।

इस दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार के द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को भी राजस्व संबंधित मामलों का अंचल स्तर पर नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का निष्पादन करने तथा अपने कार्यायलयों का भी औचक निरीक्षण कर कार्यालय संचालन में सामने आ रही कमियों का समाधान करने का निर्देश दिया गया।

महिला बाल विकास मंत्री से मिला भारतीय मजदूर संघ

महिला बाल विकास मंत्री से मिला भारतीय मजदूर संघ

सरायकेला

भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री भारत सरकार श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर झारखंड प्रदेश के आंगनवाड़ी के केंद्रांश, मानधन वृद्धि, पोषण आहार और अन्य समस्याओं को लेकर बातचीत हुई बातचीत के क्रम में माननीय मंत्री महोदया ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करूंगी और 2 अप्रैल 2025 को दिल्ली स्थित मंत्रालय में मिलने का समय भी दिया जिसमें विस्तार पूर्वक और इस पर चर्चा किया जाएगा।

भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदेश संगठन मंत्री श्री ब्रजेश कुमार रांची विभाग सह प्रमुख श्री अनूप दराद, रांची जिला मंत्री सुबोध कुमार यादव, शशि कुमार, राजेश कुमार शामिल थे।

HML डिपार्टमेंट के P. K. SWAIN SHIFT ने पहली बार री यूनियन समारोह का आयोजन किया

HML डिपार्टमेंट के P. K. SWAIN SHIFT ने पहली बार री यूनियन समारोह का आयोजन किया

दिनांक 01/12/2024 दिन रविवार को HML डिपार्टमेंट के P. K. SWAIN SHIFT ने पहली बार री यूनियन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम  UCM श्री गौरव कुमार कैबर्थ और प्रशांत कुमार स्वयं और उनके सभी कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें HML के पूर्व रिटायरमेंट कर्मचारियों और वर्तमान कर्मचारियों का संपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में शामिल हमारे अतिथि गणों को सम्मान के तौर पर सॉल और गुलदस्ता भेंट दिया गया। सभी अतिथियों ने अपना भाव व्यक्त किया जिसमें सभी भावुक हो उठे। साथ ही साथ सभी अतिथियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। और आशा है कि अगले साल भी इसी साल की भांति अन्यथा और बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

पहले राउंड की गिनती के बाद चंपई सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली से 8542 मतो से आगे

पहले राउंड की गिनती के बाद चंपई सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली से 8542 मतो से आगे

आज सुबह से ही झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मतों की गिनती शुरू हो चुकी है. सरायकेला विधानसभा के चौथे राउंड की गिनती समाप्त हो चुकी है. चौथे राउंड की गिनती के बाद से भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी गणेश महाली से 18311 मतों से आगे चल रहे हैं.


चौथे राउंड की गिनती में चंपई सोरेन को 42269 मत मिले हैं, जबकि गणेश महाली  को 23958 मत मिले हैं. वहीं चौथे राउंड की  गिनती में तीसरे स्थान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी प्रेम मार्डी है. उन्हें कुल 7980 मत मिले हैं.

अंजनिया इस्पात कंपनी एवं विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा ?

अंजनिया इस्पात कंपनी एवं विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा ?

सरायकेला-खरसावां

शनिवार की तड़के सुबह आयकर विभाग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी आप सचिव सुनील श्रीवास्तव के आवास समेत उनके जुड़े कई ठिकानों पर कार्यवाही की है।

आपको बताते चलें कि आयकर विभाग ने सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित अंजनिया इस्पात कंपनी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय गणेश चौधरी के आवास एवं कार्यालय समेत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित व्यवसायी गोविंद पारीख के कारखाना में छापेमारी शुरू की है. फिलहाल छापेमारी संबंधित मामले की जानकारी आयकर विभाग द्वारा स्पष्ट रूप से नहीं दी जा रही है।

जिले में 18 नवम्बर तक डाकमत पत्र से मतदान करेंगे मतदाता

जिले में 18 नवम्बर तक डाकमत पत्र से मतदान करेंगे मतदाता

सरायकेला-खरसावां

डाकमत पत्र से मतदान हेतु समाहरणालय एवं एआर प्लस टू उच्य विद्यालय, सरायकेला में सुनिश्चित की गयी है सुविधा- जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त

विधानसभा आम चुनाव- 2024 के तहत डाकमत पत्र से होने वाले मतदान को लेकर जिलास्तर पर मतदाताओं हेतु आवश्यक सुविधा सुनिश्चित की गयी है। इस कड़ी में डाकमत पत्र से मतदान हेतु समाहरणालय भवन एवं एआर प्लस टू उच्य विद्यालय, सरायकेला तथा पुलिस लाइन सरायकेला को चिन्हित किया गया है जहाँ मतदान कार्यो में प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मी के साथ दूसरे जिलों के इलेक्सन ऑन डयूटी के मतदाता अपना मतदान डाकमत पत्र के माध्यम से कर रहे हैं।


प्रथम चरण के लिए 11 नवंबर 2024 तक सभी चयनित केन्द्रो पर मतदान किया जायेगा इसके अतिरिक्त छूटे हुए पदाधिकारी/कर्मी 12 नवंबर को काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में बनाए जा रहें डिस्पैच सेंटर पर अपना मतदान कर सकेंगे। वही दूसरे चरण के मतदाता 8 नवंबर से 18 नवंबर तक पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 05 बजे तक अपना मतदान सभी चिन्हित स्थलों पर मतदान कर सकेंगे। वहीं पोस्टल बैलेट से मतदान करने हेतु सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा,ताकि मतदाता अपने मतों का उपयोग कर सके। साथ ही अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से कल दिनांक 7 नवंबर 2024 तक कुल 4528 मतदाताओं ने अपना मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया। जिसमे 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से 1363, 57 खरसावां विधानसभा क्षेत्र से 1361 तथा 50 ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 1156 तथा अन्य विधानसभा क्षेत्र के 648 मतदाताओं ने अपना मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया है।

ईचागढ़ विधानसभा: निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने टीकर में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

ईचागढ़ विधानसभा: निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने टीकर में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

ईचागढ़

ईचागढ़ विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने मंगलवार को टीकर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस बीच वहां के लोगों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरा सहयोग करने का भी आश्वासन दिया. मौके पर प्रत्याशी अरविंद सिंह ने भी लोगों से कहा कि वे उनके सुख-सुख में बराबर के भागीदार बनें रहेंगे.

कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
टीकर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने चुनीडीह, अतारग्राम, पुरानडीह, नवाडीह आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस बीच लोगों का उन्हें अपार समर्थन मिला. विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने कहा कि वे उनके साथ हैं.

जनता का दुख-दर्द समझने वाले को वोट दें- अरविंद सिंह

गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने लोगों से कहा कि उन्हें आज नेताओं को पहचानने की जरूरत है. उन्हें देखना होगा कि उनके सुख-सुख में कौन शरीक होता है. कौन उनकी मदद करता है. इसके बाद ही किसी तरह का फैसला लेना होगा.

67 करोड़ कि लागत से कांदरबेड़ा से दोमुहानी फोरलेन सड़क का विधायक सविता महतो ने किया शीलान्यास

67 करोड़ कि लागत से कांदरबेड़ा से दोमुहानी फोरलेन सड़क का विधायक सविता महतो ने किया शीलान्यास

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का पुन: निर्माण

पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल सरायकेला खरसावां के अंतर्गत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के एन एच 33 कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण पुन : निर्माण कार्य का शीलान्यास गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया।

इस दौरान उपस्थित लोगो ने विधायक सविता महतो का भव्य स्वागत किया। शीलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण पुन : निर्माण का कार्य 67 करोड़ रुपये कि लागत से किया जाएगा।

विधायक ने कहा उक्त सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण होने से जमशेदपुर आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। विधायक ने सड़क निर्माण करने वाले संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो जिला अध्यक्ष सुवेंदु महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, काबलु महतो, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, समाजसेवी दिलीप महतो, विधायक के बेटी स्नेहा महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, श्रीकांत महतो, मो अरशद, मो नौसाद, मोहन कर्मकार, हरेन महतो, हीरालाल महतो, राहुल वर्मा, महताव आलम, सुदामा हेम्ब्रम, धरमु गोप, हरिदास महतो, हरेकृष्ण सिंग सरदार, बैद्यनाथ टुडू, संकर सिंह सरदार, समेत सैकड़ो कि संख्या मे झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

बांग्लादेशी घुसपैठी को चुन चुन कर झारखंड से बाहर करेगी बीजेपी: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

बांग्लादेशी घुसपैठी को चुन चुन कर झारखंड से बाहर करेगी बीजेपी: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

परिवर्तन सभा में जम के दहाड़े पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां में आयोजित भाजपा की परिवर्तन सभा में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दहाड़ते हुए कहा कि यह परिवर्तन यात्रा झारखंड को एक नई ऊर्जा एक नई दिशा की ओर लेकर जाएगी आने वाले समय में झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी और बीजेपी का सरकार बनते ही झारखंड एक नए रंग में उभर कर झारखंड की जनता के बीच आएगा। आगे उन्होंने कहा कि आज के परिवर्तन यात्रा में जो जनसैलाब उमड़कर सभा में उपस्थित हुए हैं  यह परिवर्तन का लहर है यह परिवर्तन की संकेत है की आगे आने वाले समय में सरकार का परिवर्तन होगा. यह जन सैलाब निसंदेह ही यह संकेत दे रही है कि आने वाले समय में निसंदेही झारखंड में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी। और नया झारखण्ड बनेगी ओर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास करेगी आगे उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश के संथाल परगना में जो बांग्लादेशी घुसपैठी है उसे चुन चुन कर भाजपा की सरकार झारखंड से बाहर करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि नीति नियत मे गलती ओर धोखा देने का काम झारखड़ सरकार ने किया है। जितना कार्य भाजपा पार्टी ने किया है उतना जेएमएम ने नही किया। 15 नवंबर को धरती आबा का जन्म दिन मनाया जाएगा। यह भाजपा सरकार के नेतृत्व में होगा। परवर्तन रेली एक तूफान है और यह तूफान वर्तमान की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, भाजपा नेता गणेश महाली, जिला परिषद सोनाराम बोदरा एवं बीजेपी के कई दिग्गज नेता और बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अर्जुना कप फुटबॉल का फाइनल 1 अक्टूबर को कुचाई मेंवन डे फुटबॉल टूर्नामेंट से होगी शुरुआत

अर्जुना कप फुटबॉल का फाइनल 1 अक्टूबर को कुचाई मेंवन डे फुटबॉल टूर्नामेंट से होगी शुरुआत

सरायकेला

उड़ीसा- झारखंड महिला महा- मुकाबला 2:00 बजे से

सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग 2024 लीग का फाइनल मैच 1 अक्टूबर को आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र और 7 साइड ए साइड फुटबॉल एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा. इसके अतिरिक्त उड़ीसा एवं झारखंड के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का एक जबरदस्त चैलेंज मुकाबला खेला जाएगा. अर्जुना कप फुटबॉल की शुरुआत एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ होगी जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 15000 एवं ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार₹10000 एवं ट्रॉफी दिया जाएगा.

डी एस ए के सचिव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क मात्र ₹1100 रखा गया है. प्रवेश शुल्क जमा करने हेतु बिरसा क्लब कुचाई के अनुराग सोय एवं घनश्याम सोय से संपर्क किया जा सकता है. इस फुटबॉल के महा मुकाबला को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है एवं भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

सरायकेला खरसावां जिले में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सरायकेला खरसावां जिले में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सरायकेला

झारखंड पुलिस के महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए सरायकेला टाउन हॉल में सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जनसंख्या समाधान कार्यक्रम के दौरान काफी भारी संख्या में दूरदराज से पीड़ित अपनी शिकायत को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत

उक्त कार्यक्रम में काफी संख्या में आम जनता ने भिन्न-भिन्न थानों का स्टालों में अपनी शिकायत दर्ज कराई वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करना है साथ ही कहा कि नागरिकों की शिकायतों को त्वरित एवं प्रभावी निवारण करने की पुलिस एवं नागरिकों के बीच आत्मविश्वास बढ़ाना एवं दूरी को समाप्त करने की यह एक अच्छी पहल है। आगे उन्होंने कहा कि कई तरह के मामले इस कार्यक्रम में के माध्यम से देखे गए और काफी मामलों का निपटारा त्वरित कर दिया गया है साथ ही और काफी सारे मामले हैं जिनका निपटारा करना अभी बाकी है उस पर पुलिस विभाग के अधिकारी कार्य कर रहे हैं उन सभी मामलों का निपटारा जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार नायक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि  पिछले एक सप्ताह में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्र में खोए हुए मोबाइल को बरामद किया गया उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान में 117 मोबाइल बरामद किया गया और मोबाइल धारकों को उनका मोबाइल सौंप दिया गया।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि हर सप्ताह में एक जगह निश्चित कर दो तीन थानों के स्टॉल के माध्यम से यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जाएगा और हर 21 दिन के बाद मामलों का निपटारा हुआ या नहीं उनका समीक्षा भी किया जाएगा

आपको बता दें कि कार्यक्रम में विभिन्न थाना क्षेत्र के स्टाल लगाए गए थे ताकि दूर दराज से आए पीड़ितों को किसी तरह की परेशानी ना हो वह अपने क्षेत्र के थाना स्लॉट में अपनी समस्या को दर्ज करा सकते हैं पुलिस के समक्ष रख सकते हैं एवं अपनी समस्या का निपटारा करवा सकते हैं।

वहीं समाज से भी दीपक भालोठिया ने भी सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर त्वरित कार्रवाई करने पर धन्यवाद दिया।
तथा।

इस तरह का कार्यक्रम सरायकेला जिले में एक अच्छी पहल के रूप में सामने आया है और कार्यक्रम में आए पीड़ित अपनी समस्या को त्वरित निपटारा होते देख काफी खुश दिखाई दिए एवं इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरायकेला जिला के पुलिस अधीक्षक को तहे दिल से धन्यवाद दिया

Design a site like this with WordPress.com
Get started