नृपराज राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय सरायकेला में डिजिटल लिटरेसी पर प्रशिक्षण आयोजित

नृपराज राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय सरायकेला में डिजिटल लिटरेसी पर प्रशिक्षण आयोजित

सरायकेला

(पारस कुमार होता)

नृपराज राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय सरायकेला में टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के 250 + छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उक्त शिविर में टाटा स्टील के प्रशिक्षक आर्यन सर अमन सर मुकुंद महतो जयंती महतो ने उपस्थित होकर किशोर किशोरियों के बीच डिजिटल लिटरेसी विषय पर विभिन्न प्रसंग पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिसमें वर्तमान युग में डिजिटल के महत्व एवं डिजिटल बनने की प्रक्रिया, उनका उपयोग हम कैसे बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रशिक्षकों ने काफी सरल व सुगमतापूर्वक प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को डिजिटल विषयों पर अपना फोकस बनाने पर बल दिया। वर्तमान समय में स्मार्टफोन का सही उपयोग करना। स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे विभिन्न तरह के कार्य जैसे राशन कार्ड में नाम जोड़ना- हटाना ,राशन कार्ड बनवाना, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत सभी तरह के ऑनलाइन कार्यों को कैसे कर सकते हैं इसकी जानकारी से अवगत कराया ।

कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने काफी रुझान देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय की ओर से बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी अहम भूमिका अदा किए।

आर आई टी थाने में नहीं सुनी गई फरियाद। मामला पहुंचा कोल्हान कमिश्नर के पास,पीड़िता की निगाहें कोल्हान कमिश्नर पर।

आर आई टी थाने में नहीं सुनी गई फरियाद। मामला पहुंचा कोल्हान कमिश्नर के पास,पीड़िता की निगाहें कोल्हान कमिश्नर पर।

आर आई टी थाने की पुलिस ने जिले के पुलिस अधीक्षक के आदेश को भी नकारा।

सरायकेला/आर आई टी

( सोनू कुमार सिंह )

इन दिनों आर आई टी थाने की पुलिस की मनमानी बढ़ती ही जा रही है। साथियों किसी के भी साथ जब किसी तरह की दुर्घटना हो या फिर किसी परेशानी से लोग पीड़ित हो ऐसे में लोग सबसे पहले अपने स्थानीय थाना का ही दरवाजा खटखटाते हैं एवं थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाते हैं वहीं जब थाने में पीड़ित को न्याय नहीं मिलता उस वक्त पीड़ित का मन उदास एवं हताश हो जाता है एवं पीड़ित व्यक्ति अंदर ही अंदर निराश हो जाते हैं व टूट जाते है।

थाने में दिया हुआ लिखित शिकायत

ऐसा ही एक मामला आर आई टी थाना क्षेत्र में इन दिनों काफी चर्चा में है जिसमें की एक महीने बीत जाने के बावजूद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला।

कोल्हान कमिश्नर ( नेलसम ऐयोन लागे )

क्या है मामला

मीरुडीह निवासी मुस्कान सिंह अपने पति के साथ एक अक्टूबर की रात्रि को 11:15 से 11:45 के बीच आदित्यपुर की ओर से मिरुडीह अपने निवास स्थान की ओर जा रही थी तभी मरुडीह की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने प्रभात खबर एवं पन्ना मेटल वायर कंपनी के समीप धक्का मार कर भाग खड़ा हुआ जिसमें की मुस्कान सिंह व उनके पति मोटरसाइकिल से गिर गए जिसमें की मुस्कान सिंह को काफी गंभीर चोटे भी आई।

वहीं दुर्घटना वाली रात ही मुस्कान सिंह के पति सोनू सिंह ने आर आई टी थाना प्रभारी को मैसेज के जरिए घटना की सूचना दी एवं फोन के माध्यम से पूरी घटना से अवगत कराया

वहीं घटना के बाद मुस्कान सिंह ने थाने में जाकर घटना की लिखित शिकायत करते हुए थाना प्रभारी से उक्त कार एवं कार चालक पर प्राथमिक की दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की

वहीं इस मामले के लगभग एक महीने बीत जाने के बावजूद भी थाने की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई थक हार कर एवं हताश होकर मुस्कान सिंह ने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती बताई एवं इस मामले पर सहायता मांगी। अपने बच्चें की आप बीती सुनकर माता-पिता दोनों ही काफी परेशान हो उठे एवं इस मामले को लेकर माता-पिता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष न्याय की गुहार लगाई लेकिन स्थानीय थाना ने पुलिस अधीक्षक की बातों को भी नकार दिया एवं किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।

आखिर में थक हार कर मुस्कान सिंह के माता-पिता ने कोल्हान कमिश्नर से इस मामले पर उचित एवं निष्पक्ष जांच करते हुए उक्त कार पर एवं कार चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मामले पर कोल्हान कमिश्नर क्या कदम उठाते हैं एवं मुस्कान सिंह को आखिर कब तक न्याय मिल पाता है।

धातकीडीह गाँव में हुई भक्तिभाव से मनसा पूजा

धातकीडीह गाँव में हुई भक्तिभाव से मनसा पूजा

सरायकेला

(पारस कुमार होता)

प्रखण्ड सरायकेला के अन्तर्गत धातकीडीह गाँव में सर्पो की देवी माता मानस की भव्य प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। पूजा की शुरुआत घटवारी से हुई।शुक्रवार शाम को श्रद्धालुओं द्वारा घट में जल भरकर मन्दिर परिसर लाया गया। जहाँ पंडित रामानाथ होता एव रूपक होता ने घट की स्थापना कर विधिवत मंत्रोउच्चरण के साथ सर्पो की देवी माता मानसा की पूजा अर्चना की। वहीं गाँव के श्रद्धांलुओं ने निर्जला उपवास रहकर अपने व परिवार की सुख समृद्धि व वैभव देवी माता से मांगी। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित एल आई सी ,जमशेदपुर के अधिकारी सोहन लाल मुखी ने बताया कि मनसा की पूजा गांवों में मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहारों में एक है। इस पूजा का गाँव में विशेष महत्व है, मां मनसा को लेकर कई मान्यताएं हैं. सांप-बिच्छू व बरसाती कीड़ों के विष से बचने के लिए मां मनसा की पूजा लोक परंपरा है.

महालिमोरूप क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हेमसागर प्रधान ने बताया कि गांवों में मां मनसा की पूजा पूरे भक्तिभाव से मनाने के पीछे भी मान्यता है कि मां मनसा की पूजा-अर्चना से सांप-बिच्छुओं के खतरों से उन्हें सुरक्षा मिलती है. इसी कारण गांव के लोग मां मनसा की आराधना पूरे भक्तिभाव से करते हैं.


मौक पर सोहनलाल मुखी, अशोक महतो, धीरेंद्र महतो, सुभाष चंद्र महतो, नगेन महतो, कृष्णा महतो, बुधेश्वर् दास, कमलदेव दास, लखिन्द् नायक समेत अन्य उपस्थित थे।

“आदि कर्मयोगी अभियान” में सरायकेला-खरसावाँ जिले का चयन देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में

“आदि कर्मयोगी अभियान” में सरायकेला-खरसावाँ जिले का चयन देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में

सरायकेला-खरसावाँ

सरायकेला-खरसावाँ जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि जिला भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित “आदि कर्मयोगी अभियान” एवं “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में चयनित हुआ है।

यह उपलब्धि जिले में संचालित नवाचारी पहलों, समावेशी जनजातीय विकास के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी के कारण संभव हुई है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर, 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस समारोह में सरायकेला-खरसावाँ जिला सहित झारखण्ड के पाकुड़, जामताड़ा, सिमडेगा एवं लोहरदगा जिले को सम्मानित किया जाएगा।

इस सम्मान से जिले के जनजातीय सशक्तिकरण, भागीदारी आधारित विकास मॉडल और कर्मठ प्रशासनिक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

इस राष्ट्रीय समारोह में सरायकेला-खरसावाँ के उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) उपस्थित रहेंगे।

उत्पाद विभाग की कार्रवाई ,,अवैध महुआ शराब बरामद, जावा महुआ किया गया विनष्ट

उत्पाद विभाग की कार्रवाई ,,अवैध महुआ शराब बरामद, जावा महुआ किया गया विनष्ट

सरायकेला/कांड्रा

उपायुक्त, सरायकेला के निर्देशानुसार अधीक्षक, उत्पाद सरायकेला सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में आज दिनांक 09 अक्टूबर, 2025 को कांड्रा थाना अंतर्गत मोहनपुर जंगल एवं रायपुर गाँव स्थित अवैध शराब अड्डों पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में 80.00 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया गया तथा 1100.00 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट (विनष्ट) किया गया।
अड्डा संचालकों की पहचान मोटू टुडू एवं जयपाल हांसदा के रूप में की गई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

अधीक्षक, उत्पाद सरायकेला ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सभी प्रखंडों एवं थाना क्षेत्रों में सतत गश्ती एवं छापेमारी अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण अथवा बिक्री की गतिविधि की जानकारी हो तो संबंधित सूचना उत्पाद विभाग या नजदीकी थाना को तुरंत उपलब्ध कराएँ, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आगामी दिनों में त्योहारों के दृष्टिगत अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा दोषियों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

थम नहीं रहा क्षेत्र में बकरा चोरी का घटना, ग्रामीणों में आक्रोश

थम नहीं रहा क्षेत्र में बकरा चोरी का घटना, ग्रामीणों में आक्रोश

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो)

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बकरा चोरी का घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। सप्ताह भर पहले रूगड़ी और रांगामाटी के बीच बैंक मित्र से तीन लाख रुपए नगद अज्ञात लुटेरे लुटकर भाग गया, जिसमें पुलिस द्वारा बुधवार को 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। फिर बुधवार को दो गांवों में ताला तोड़कर तीन बकरों का चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया।

बिस्टाटांड़ के रघु महतो का घर से एक बड़ा बकरा एवं दयालटांड़ में रवि महतो का दो बकरा ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने ले भागा । बकरों का कीमत करीब 60 हजार बताया जा रहा है।रवि महतो ने बताया कि घर से अलग एक कमरे में 5 बकरा बकरी था, जिसमें दो बड़े बड़े खस्सी को ताला तोड़कर चुराया गया। उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले भी बकरा चोर दिन दहाड़े गांव से बकरा चोरी कर कार में डालकर भाग रहा था, जहां ग्रामीणों ने बरदाडीह के पास 5 चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अगल बगल के गांवों से दिन दहाड़े बकरों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। बार बार बकरा चोरी की घटना से ग्रामीण परेशान और आक्रोशित हैं।

बैंक मित्र से छिनताई मामले में ईचागढ़ पुलिस ने किया उद्भेदन, भेजा जेल

बैंक मित्र से छिनताई मामले में ईचागढ़ पुलिस ने किया उद्भेदन, भेजा जेल

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो)

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर बासाहातु के पास। बैंक मित्र से तीन लाख रुपए लुट लेने के मामले में 6 बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले का उद्भेदन करते हुए बताया गया कि 29-09-2025 को ईचागढ थाना के बासाहातु के पास बैंक मित्र फाल्गुनी गोप एवं सहयोगी को एक बाइक पर सवार तीन अपराधकर्मियों द्वारा धक्का मारकर व सर में प्रहार कर चौंका बैंक से ला रहे तीन लाख रुपए नगद लुट लिया था।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सरायकेला के निर्देश पर थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे,एस आई विश्वजीत तिवारी, हीरालाल कुमार एवं सशस्त्र बल का टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें गुप्त सुचना के आधार पर 6 अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अपराध कर्मियों के पास से एक देशी पिस्तौल ,चार जिंदा गोली,8 मोबाइल फोन, एक लेपटाप एवं 11900 रूपए बरामद किया गया। अभियुक्तों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है एवं विभिन्न थानों में मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित कुमार महतो,28 वर्ष गांव हुंडी , कमलेश महतो 27 वर्ष गांव उलीडीह दोनों थाना ईचागढ़,ज्योतिलाल महतो 26 वर्ष गांव डुंगरीडीह थाना चौका , राजेश नामता ,28 वर्ष गांव घोड़ा नेगी, थाना चांडिल ,संजय दास 30 वर्ष गांव आदारडीह , तथा अभिराम कुम्हार 19 वर्ष गांव बहरीडीह दोनों थाना नीमडीह निवासी शामिल हैं।

आर.आई.टी. थाना क्षेत्र के भुआ एवं पार्वतीपुर नदी किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी

आर.आई.टी. थाना क्षेत्र के भुआ एवं पार्वतीपुर नदी किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी

90 लीटर महुआ शराब जब्त, 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट; FIR दर्ज

( सोनू कुमार सिंह )

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक, उत्पाद सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 07 अक्टूबर, 2025 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा आर.आई.टी. थाना क्षेत्र के भुआ जंगल स्थित नदी किनारे एवं पार्वतीपुर नदी तटवर्ती क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और भंडारण की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 90.00 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत्त रूप से जब्त किया गया तथा 500.00 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया। अड्डा संचालक मौके से फरार रहे; उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही व गिरफ्तारियों हेतु तलाषी जारी है।

अधीक्षक, उत्पाद सौरभ तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री की गतिविधियों पर सघन निगरानी एवं आकस्मिक छापेमारी जारी रहेगी। जिला प्रशासन इन कुकृत्यों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति पर दृढ़ है और दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब निर्माण या बिक्री की किसी भी सूचना को तत्काल अपने नजदीकी थाना अथवा जिला नियंत्रण कक्ष को प्रदान करें, जिससे त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों से क्रमवार मिले उपायुक्त, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन के दिए गए निर्देश

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों से क्रमवार मिले उपायुक्त, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन के दिए गए निर्देश

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह )

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों से उपायुक्त ने क्रमवार भेंट कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत हुए। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए अभिसूचित किया गया।

जनता दरबार में मुख्यतः निम्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए

🔹 नगर निगम, आदित्यपुर के वार्ड संख्या-14 में पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने, डोर टू डोर कचरा उठाव वाहन का नियमित भ्रमण कराने
🔹 नगर निगम, आदित्यपुर के वार्ड संख्या-13, सालडीह बस्ती में की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ ना मिलने


🔹 नगर निगम, आदित्यपुर के वार्ड संख्या-14 में पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने, डोर टू डोर कचरा उठाव वाहन का नियमित भ्रमण कराने


🔹 नगर निगम, आदित्यपुर के वार्ड संख्या-13, सालडीह बस्ती में की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ ना मिलने

🔹 आंगनबाड़ी केंद्र, हेसा पंडारा पंचायत में खराब चापाकल की मरम्मति कराने

🔹 कुकुडू प्रखंड के बेरासीसीरूम पंचायत गाँव सिरूम के महिलाओ लाभुक के नाम से अबुआ आवास योजना स्वीकृति के पाश्चात्य लिस्ट से नाम डिलीट होने..

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पेयजल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं आवास योजना से जुड़ी शिकायतों का समाधान शीघ्रता से किया जाए ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान करना है। जिला प्रशासन जनता की शिकायतों के निराकरण हेतु पूर्णतः संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कांड्रा में ऑटो एवं दोपहिया वाहनों की जांच — चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, नियम उल्लंघन पर की गई कार्रवाई

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कांड्रा में ऑटो एवं दोपहिया वाहनों की जांच — चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, नियम उल्लंघन पर की गई कार्रवाई

सरायकेला/कांड्रा

(सोनू कुमार सिंह)

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में कांड्रा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत ऑटो चालकों एवं दोपहिया वाहन चालकों के वाहनों की जांच की गई।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा चालकों के वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की विधिवत जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में कई ऑटो चालकों द्वारा निर्धारित सीट क्षमता से अधिक यात्री बैठाने (ओवरलोडिंग) की पुष्टि होने पर उन पर जुर्माना (फाइन) किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न दोहराने की कड़ी चेतावनी दी गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे वाहन परिचालन के समय सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।

गिरजा शंकर महतो ने चालकों को निम्न दिशा-निर्देश दिए

▪️ सभी वाहन चालक वैध दस्तावेज़ों (आर.सी., बीमा, फिटनेस, पी.यू.सी. प्रमाणपत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस) को हमेशा साथ रखें।
▪️ दोपहिया वाहन चालक एवं सवार दोनों हेलमेट का उपयोग करें, तथा चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए।
▪️ ऑटो एवं वाणिज्यिक वाहनों में निर्धारित सीट क्षमता से अधिक यात्री न बैठाएँ तथा किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न करें।
▪️ स्कूल वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें।
5️⃣ यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें।

उन्होंने यह भी बताया कि अवैध रूप से परिचालित वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में चलें एवं स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक उत्तरदायित्व है।

महालिमोरूप में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर हुई संगीत संध्या, झूमे लोग

महालिमोरूप में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर हुई संगीत संध्या, झूमे लोग

सरायकेला

(पारस कुमार होता)

प्रखण्ड सरायकेला अन्तर्गत महालिमोरूप गाँव के श्री श्री सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा कमिटी की ओर से सोमवार को बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां लक्ष्मी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया. सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने लगे और पूरे वातावरण में मां लक्ष्मी के जयकारे एवं मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई देने लगी. कमिटी के सदस्यों ने विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की का मना की।

पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर भक्ति भाव से पूजा में भाग लिया. कई श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां लक्ष्मी के समक्ष दीप जलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर भक्तों के बीच भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक आभा छा गई थी.

वहीं पूजा आयोजन कमिटी द्वारा शाम को संगीत संध्या कार्यक्रम रखा गया था। इसका लुफ्त उठाने के लिए महालिमोरूप व आस पास गाँव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जमशेदपुर के कलाकारों ने ऐसी मधुर नृत्य गीत संगीत की प्रस्तुति दी जिसे देखकर व सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। यही नहीं बल्कि लोगों को झूमते हुए भी देखा गया।

मौके पर महालिमोरूप के ग्राम प्रधान श्यामसिंह मुंडरी, वार्ड सदस्य दुर्गा मुंडरी, शैलेंद्र हेम्ब्रम, शंभु महली, अनिरुद्ध प्रमाणिक, हेमसागर प्रधान साहिल मुंडरी, कृष्णा मुंडरी समेत पूजा कमेटी सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे।

जगन्नाथपुर में भक्ति भाव से हुई माता मनसा की पूजा

जगन्नाथपुर में भक्ति भाव से हुई माता मनसा की पूजा

प्रतिमा विसर्जन के साथ पांच दिवसीय मनसा पूजा का हुआ समापन

सरायकेला

(पारस कुमार होता)

प्रखंड सरायकेला के जगन्नाथपुर गावं में पांच दिवसीय माता मनसा पूजा का प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया. इससे पूर्व माता मनसा की विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी जो पूरे गावं का भ्रमण कर जलाशय तक पहुंची जहां माता का प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया. इस दौरान आसछे बोछोर आबार एशो मां… व माता मनसा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

साथ ही कई भक्त माता की भक्ति में झूमते हुए माता के जयकारे लगाए. जानकारी हो वर्ष 1954 से जगन्नाथपुर में भव्य रुप से माता मनसा देवी की पूजा अर्चना हो रही है. यहां माता मनसा की ख्याति आसपास व दूरदराज क्षेत्र में विख्यात है जिसे लेकर विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिवर्ष पूजा अर्चना को पहुंचते हैं. यहां प्रतिवर्ष एकादशी से 5 दिनों तक भव्य रुप से माता मनसा की पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता है कि यहां भक्त श्रद्धालुओं द्वारा माता की सच्चे मन से पूजा अर्चना कर मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है. इस वर्ष दो अक्तूबर को घटबारी कार्यक्रम के साथ माता का आह्वान करते हुए पूजा शुरु हुई थी.

दूसरे दिन तीन अक्टूबर को विधिपूर्वक माता की पूजा अर्चना करते हुए मन्नत अनुसार बलि पूजन किया गया जिसमे सैकड़ो भक्त श्रद्धालुओं ने माता मनसा का भक्ति भाव से पूजा की. सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ओड़िशा के प्रसिद्ध नाट्य मंडली पंचशखा गणनाट्य द्वारा ओड़िया नाटक का रंगारंग मंचन किया गया. जिसमे कलाकारों ने मो कहाणी रे तोहरी ना एवं तो बिना मो सपनो ओधा नामक ओड़िया सामाजिक नाटक प्रस्तुत किया. कलाकारों ने समाज की वर्तमान स्थिति व आधुनिकता पर आधारित भावपूर्ण नाटक का मंचन कर दर्शकों को खूब हंसाया व रुलाया. कलाकारों ने नाटक के माध्यम से जीवंत प्रदर्शन कर दर्शकों को अंत तक बांधे रखा.

पूजा कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूजा समिति के जहरलाल प्रधान,राजेन्द्र प्रधान,सत्यवान प्रधान,रघुनाथ प्रधान,विष्णु प्रधान,मुकेश प्रधान,ओमप्रकाश प्रधान,उमाकांत प्रधान,शेखर प्रधान,राजीव प्रधान,पंचम प्रधान,शत्रुघ्न प्रधान,तरुण प्रधान,राहुल प्रधान समेत समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

Design a site like this with WordPress.com
Get started