भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माली ने रेल गम को सौंपा ज्ञापन।
सरायकेला/आदित्यपुर
12 अगस्त शनिवार को रेलवे के महाप्रबंधक को।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने रेल जीएम को सौंपा ज्ञापन. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की समस्या को लेकर रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा है. इसमें आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए शौचालय और कोरोना से पूर्व यहां ठहर रहे ट्रेनों का ठहराव पुनः सुनिश्चित कराने की मांगें शामिल हैं।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली के साथ सुनील श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, पंकज सिंह, विनय कृष्णा राजू, निरंजन मिश्रा, ललन शुक्ला, जगदीश मंडल, सुनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
उपायुक्त के अध्यक्षता मे आपूर्ति विभाग एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित बैठक सम्पन्न।
प्राप्त आवंटन के आलोक मे शत प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश।
सरायकेला
12 अगस्त शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक मे जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप भगत के द्वारा ग्रीन राशन कार्ड, एनएफएसए, सोना सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी वितरण योजना, पेट्रोल सब्सिडी योजना के कार्य प्रगति से अवगत कराया गया। समीक्षा क्रम मे उपायुक्त ने प्राप्त आवंटन के आलोक मे शत प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने, ऐसे पीडीएस डीलर जिनके द्वारा राशन वितरण कार्य धीमा है वैसे दुकानों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि लोगों को सुगमता से राशन उपलब्ध कराई जा रही है।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्रो का वरीय पदाधिकारी के द्वारा निरिक्षण करने के निदेश दिए। वही धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए उपायुक्त ने केंद्र मे क्रय किए गए धान का यथाशीघ्र उठाव करते हुए किसानों के लंबित राशि भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त के अध्यक्षता मे राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।
सरायकेला
लंबित आवेदन का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश।
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। गूगल मीट की माध्यम से आयोजित इस वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, वाणिज्य कर आयुक्त आदित्यपुर एवं चाईबासा अंचल, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, विद्युत प्रमंडल सरायकेला एवं आदित्यपुर एवं विभिन्न नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
आंतरिक संसाधन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण के संबंध में जानकारी लेकर ऐसे विभागीय पदाधिकारी जिनका कार्य प्रदर्शन बेहतर पाया गया उन्हें इसी प्रकार नियमित कार्य करने तथा ऐसे पदाधिकारी जिनका लक्ष्य के विरुद्ध कार्य प्रगति धीमा पाया गया उन्हें कार्य योजना निर्धारित कर निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने तथा समय-समय पर कार्य का समीक्षा करने के निदेश दिए।
राजस्व से सम्बन्धित समीक्षा बैठक मे दाखिल ख़ारिज, सक्सेशन-म्यूटेशन, सीमांकन, परिसोधन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की वास्तु स्थिति, इ-गवर्नन्स कोर्ट से सम्बन्धित मामले, न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र इत्यादि का क्रमवार समीक्षा कर लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा रिजेक्ट किए गए आवेदनों के कारण सहित सूची तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा आमजनो द्वारा प्राप्त आवेदन अनावश्यक रिजेक्ट ना हो यह सुनिश्चित करे, आवेदन रिजेक्ट करने के साथ कारण इंगित करे ताकि लोगो को सुलियत हो। उपायुक्त ने लंबित कार्यों मे सुधरात्मक प्रगति लाने हेतु अपर उपायुक्त को समय-समय पर कार्यों का समीक्षा करने के निदेश दिए।
पत्रकार प्रियरंजन के छोटे भाई मनोरंजन का आकस्मिक निधन
सरायकेला/आदित्यपुर
पत्रकार प्रियरंजन के अनुज मनोरंजन ने हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस।
आदित्यपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रियरंजन के अनुज तथा जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज से सेवानिवृत विभागाध्यक्ष प्रो. बालमुकुंद पैनली के छोटे पुत्र मनोरंजन (40) का बीती रात इलाज के क्रम में आकस्मिक निधन हो गया। लीवर की बीमारी से ग्रस्त मनोरंजन का बीते कुछ दिनों से टाटा मुख्य अस्पताल और हैदराबाद में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पूर्व उनकी अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पहले टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां से स्वास्थ्य में सुधार होने के उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात 7 बजे के आसपास अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया।
आपको बताते चले की मनोरंजन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। अपने पीछे मां पिता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। आज दोपहर 1 बजे हवाई मार्ग से उनका पार्थिव शरीर नगीनापुरी स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचेगी, जहां से शव यात्रा निकलेगी और पार्वती घाट में अंतिम संस्कार कराया जाएगा। मनोरंजन के निधन पर उनके पूरे परिवार में शोक की लहर है। उनके आकस्मिक निधन में नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, जेजेए कार्यकारी अध्यक्ष के०दुर्गा राव, कांग्रेस नेता श्रीराम ठाकुर और कई लोगो ने संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति का कामना ईश्वर से की है।
खरकई के दोनों पुल पर जाली लगाने की युवा नेता बाबू तांती ने मांग की।
सरायकेला/आदित्यपुर
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने नगर निगम के प्रशासक को पत्र लिखकर खरकई के दोनों पुल पर जाली लगाने की मांग की है. यह मांग आये दिन यहां लड़-झगड़कर आत्महत्या करने आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए की गई है. बाबू तांती ने बताया कि उन्होंने बुधवार की रात एक महिला को बचाया था. वह अपने पति से झगड़कर आत्महत्या करने के लिए पुल से पानी में कूदने आई थी. मानगो की तरह खरकई पुल के रेलिंग के ऊपर जाली लगाना जरूरी है।
बता दें कि एक साल पूर्व खरकई पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की घटना को देखते हुए आत्महत्या निवारण संस्था जीवन ने भी यह मांग की थी, लेकिन बोर्ड में पारित होने के बावजूद यह योजना फंड के अभाव में क्रियान्वित नहीं पा रही है।
आदित्यपुर को जमशेदपुर से जोड़ने वाली जीवन रेखा समझी जाने वाली खरकई नदी पर बने दोनों पुल पर जाली लगाने की मांग कई और संगठन भी कर चुके हैं. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भी नगर निगम को अनुशंसित पत्र भेजा था. उसमें आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकने के साथ कई प्रकार की सुरक्षा का हवाला देते हुए शीघ्र बड़ी और छोटी दोनों पुल पर जाली लगाने की अनुशंसा की थी।
बता दें कि खरकई पुल से छलांग लगाकर कई लोगों ने आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं. इस संबंध में प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से करीब एक वर्ष पूर्व खरकई नदी पर बने दोनों पुल के दोनों ओर जाली लगाने की योजना बोर्ड से पारित की गई थी, लेकिन फंड के अभाव और नगर निगम में टेक्नीशियन नहीं होने की वजह से अब तक नहीं लगाया जा सका है।
मिशन दस्तक कैंसर मिटाओ अभियान से 45 कैंसर मरीजों को मिला जीवनदान : डॉ. आनंद।
सरायकेला/आदित्यपुर
111 सेव लाइफ अस्पताल द्वारा चलाए जा रहे मिशन दस्तक कैंसर मिटाओ अभियान से विगत 8 माह में 45 कैंसर मरीजों को जीवनदान मिला है. इस अभियान की शुरुआत 23 नवंबर 2022 से की गई थी. इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के निदेशक डॉ. ओपी आनंद और सरिता आनंद ने बताया कि यह अभियान कैंसर मरीजों के लिए है. वैसे मरीज जिनका वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है और वे पैसे के अभाव में आवश्यक कागजात तक नहीं बना पा रहे हैं. अस्पताल इन मरीजों को कागजात बनाने में भी आर्थिक सहायता कर रही है और उन्हें मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से जोड़कर उनका मुफ्त इलाज किया जा रहा है।
सिमडेगा व खूंटी में भी चलाया जाएगा अभियान यह अभियान कोल्हान के साथ संथाल परगना भी चल रहा है. 8 माह में 45 मरीजों का सफल इलाज कराकर उन्हें स्वस्थ किया गया है. आगामी दिनों में यह अभियान सिमडेगा और खूंटी में भी चलाया जाएगा. डॉ. आनंद ने बताया कि उनके इस अभियान से क्षेत्र के समाजसेवी भी हाथ बंटा रहे हैं. उनका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाकों के मरीजों को लाभ पहुंचाना है जो जानकारी के अभाव में न तो इलाज करवा पाते हैं न ही किसी से संपर्क कर पाते हैं. उनका यह मिशन सफल रहा है और आगे भी सफल रहेगा।
बंद पड़े अभिजीत कंपनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे।
खरसावां
खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुडीह स्थित बंद पड़े कंपनी अभिजीत कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार दो मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बता दे इस संबंध में जानकारी देते हुए खरसावां थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि खरसवां थाना क्षेत्र बुरुडीह स्थित अभिजीत कंपनी में, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करते हुए केबल तार एलुमिनियम करीब 100 कि०ग्रा० सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, आरोपियों में मुख्य रूप से सरायकेला जिले के सिनी थाना क्षेत्र का रहने वाला सूरज महाली व आरआईटी थाना क्षेत्र का रहने वाला विनोद कन्सारी शामिल हैं।
प्रभारी ने बताया चोरी की घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग रहे थे, इस बीच सूचना पर पहुँची पुलिस गश्ती दल को देख कर आरोपी भागने लगे और पुलिस द्वारा खदेड़ कर पकड़े जाने पर सभी ने कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी, पुलिस ने शातिर चोरों के पास से चुराए गए करीब 100 किलोग्राम केबल तार, व एलुमिनियम बरामद कर लिया है. पकड़े गए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर 21 अगस्त के एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को लेकर आदिवासी संगठनों ने की संयुक्त बैठक…
सरायकेला
आदिवासी हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्र स्तरीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आदिवासी संगठनों ने संयुक्त बैठक की।
आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी हो समाज युवा महासभा, झारखंड आंदोलनकारी मंच, मानकी मुंडा संघ परिषद, कोल्हान शहीद सम्मान समिति, सेवानिवृत्त संगठन सैनिक परिषद के प्रतिनिधि शामिल हुए।
जिसमें राज्य में हो भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा दिलाने पर चर्चा करते हुए हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित राष्ट्र स्तरीय धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जिले से लोगों के शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में कोल झारखंड बोदरा, राजकिशोर लोहारा, सागर सिंकु, सुभद्रा बीरूवा एवं खेलाराम हेंब्रोम सहित अन्य मौजूद रहे।
आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस का शहादत दिवस मर्यादा पूर्वक मनाया गया।
सरायकेला
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन मानगो लोकल कमिटी की ओर से आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी देश के पुष्प शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम एआईडीएसओ प्रदेश सचिव सोहन महतो द्वारा खुदीराम बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। जिला सचिव सोनीसेन गुप्ता ने खुदीराम बोस के जीवनी पर बारिकी से अपनी बातों को रखा और आज के युवाओं से शहीदों के जीवन से सीख लेकर अन्याय के खिलाफ में संघर्ष तेज करने की अपील की। संगीतमंडली द्वारा क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन मानगो लोकल इकाई सचिव प्रेमचंद टुडू ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसीरियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार, जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू, नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, नगर सचिव सविता सोरेन, झरना महतो, किशोर पॉल, खुदीराम हसदा, राजेश गोप, अनिकेत रॉय, स्नेहा रॉय, शिबू सोरेन, अमित कुमार,प्रेम कर्मकार, अपूर्व महतो, अधीर भकत, राहुल महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सीकेपी -टाटा पैसेंजर ट्रेन रोजाना लेट होने से आक्रोशित यात्रियों ने हावड़ा- मुंबई रेल लाइन किया जाम
सरायकेला
चक्रधरपुर -टाटा पैसेंजर ट्रेन के रोजाना लेट चलने से आक्रोशित रेल सवार यात्रियों ने शुक्रवार को गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक के पास रेल लाइन घंटो जाम कर दिया. जिससे हावड़ा -मुंबई रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ।
चक्रधरपुर – टाटा पैसेंजर ट्रेन रोजाना लेट चलने से आक्रोशित पैसेंजर रोने यशपुर रेलवे फाटक के पास रेल ट्रैक पर बैठकर तकरीबन डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन जाम रखा. जिससे हावड़ा- मुंबई रेल लाइन पर चलने वाले ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. रेल लाइन जाम होने की सूचना पाकर गम्हरिया पुलिस समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां घंटे रेल यात्रियों को समझाने- बुझाने का प्रयास किया गया. लेकिन रेल यात्री मानने को तैयार नहीं थे. सीकेपी- टाटा पैसेंजर ट्रेन को रोके रखा गया. बाद में रेलवे अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद उग्र रेलयात्री माने और सभी पैसेंजर ट्रेन पर सवार हुए. इसके बाद रेल जाम हटाया गया और ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया।
टाटा- सीकेपी पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर सैकड़ो की संख्या में मजदूर आदित्यपुर और गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में काम करने जाते हैं. प्रतिदिन ट्रेन के लेट होने के चलते मजदूर समय से काम पर नहीं पहुंच, पाते नतीजतन मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मजदूरों ने बताया कि ट्रेन लेट होने के चलते मजदूर प्रतिदिन काम पर देर से पहुंचते हैं, जिसके चलते इनके वेतन से पैसों की कटौती होती है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर 21 अगस्त के एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को लेकर आदिवासी संगठनों ने की संयुक्त बैठक…
सरायकेला
सरायकेला : आदिवासी हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्र स्तरीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आदिवासी संगठनों ने संयुक्त बैठक की।
आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी हो समाज युवा महासभा, झारखंड आंदोलनकारी मंच, मानकी मुंडा संघ परिषद, कोल्हान शहीद सम्मान समिति, सेवानिवृत्त संगठन सैनिक परिषद के प्रतिनिधि शामिल हुए।
जिसमें राज्य में हो भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा दिलाने पर चर्चा करते हुए हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित राष्ट्र स्तरीय धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जिले से लोगों के शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में कोल झारखंड बोदरा, राजकिशोर लोहारा, सागर सिंकु, सुभद्रा बीरूवा एवं खेलाराम हेंब्रोम सहित अन्य मौजूद रहे।
आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस का शहादत दिवस मर्यादा पूर्वक मनाया गया।
जमशेदपुर
आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन मानगो लोकल कमिटी की ओर से आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी देश के पुष्प शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम एआईडीएसओ प्रदेश सचिव सोहन महतो द्वारा खुदीराम बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। जिला सचिव सोनीसेन गुप्ता ने खुदीराम बोस के जीवनी पर बारिकी से अपनी बातों को रखा और आज के युवाओं से शहीदों के जीवन से सीख लेकर अन्याय के खिलाफ में संघर्ष तेज करने की अपील की। संगीतमंडली द्वारा क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन मानगो लोकल इकाई सचिव प्रेमचंद टुडू ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसीरियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार, जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू, नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, नगर सचिव सविता सोरेन, झरना महतो, किशोर पॉल, खुदीराम हसदा, राजेश गोप, अनिकेत रॉय, स्नेहा रॉय, शिबू सोरेन, अमित कुमार,प्रेम कर्मकार, अपूर्व महतो, अधीर भकत, राहुल महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।