राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत ‘रन फॉर सेफ्टी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत ‘रन फॉर सेफ्टी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें “रन फॉर सेफ्टी” (पैदल मार्च) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

इंडोर स्टेडियम सरायकेला से भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला तक पैदल मार्च कर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया

सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 2024 के तहत जागरूकता उदेश्य से इंडोर स्टेडियम सरायकेला से भगवान बिरसा स्टेडियम सरायकेला तक “रन फॉर सेफ्टी” (पैदल मार्च) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रन फॉर सेफ्टी अभियान का जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार तथा उप विकास आयुक्त के द्वारा सामूहिक रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अभियान में उत्कृष्ट विद्यालय (नृप राज्य प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला) के छात्र छात्राओं नें भाग लिया। अभियान इनडोर स्टेडियम सरायकेला से प्रारम्भ हो थाना रोड, संजय चौक से होकर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में सम्पन्न हुआ। अभियान के तहत पैदल मार्च का आयोजन कर बच्चों के द्वारा “हेलमेट पहने जान बचाएं” “सीट बेल्ट पहने परिवार बचाएं”, “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”, “वन मिस्टेक गेम ओवर”, “स्पीड थ्रील बट किल”, “गाड़ी चलाएं शौक से शोक से नहीं” “ड्रंक एंड ड्राइव जानलेवा है” नारा लगा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आम नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर जागरूक होने का परिचय दें तथा खुद भी यातायात नियमों के पालन करें एवं अपने आसपास अपने परिचित लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। वही पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बड़े वाहन चलाते समय शीट बेल्ट एवं दु पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें, साथ ही ओवर स्पीडिंग एवं स्टंटबाजी ना करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जा रही है जिसमे अपना सहयोग प्रदान कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम में उपरोक्त का अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दौराइबुरु, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकरचर्या शामद , प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती यस्मिता सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री आदिति सिंह, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 535 ने दी परीक्षा, 291 रहे अनुपस्थित

नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 535 ने दी परीक्षा, 291 रहे अनुपस्थित

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

जवाहर नवोदय विद्यालय की छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा के लिए मुसाबनी में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जीसीजेडी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में केंद्र अधीक्षक शिवपूजन सिंह चौहान की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई ।जी सी जे डी हाई स्कूल में मुसाबनी प्रखंड के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र पर 482 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र था। इस केंद्र पर शनिवार को परीक्षा में 325 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। 157 छात्र-छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर डुमरिया प्रखंड के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां 344 परीक्षार्थियों में 210 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। 134 परीक्षार्थी इस केंद्र पर अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही बच्चों व उनको लेकर आए अभिभावकों को तांता लगा रहा। नवोदय की 80 सीटों के लिए जिले भर में कुल 4249 छात्र छात्राएं प्रवेश परीक्षा में भाग लिए, जबकि 1914 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय से प्रतिनियुक्ति सेंटर इंचार्ज प्रियदर्शनी, स्वाति सुचारिता शामल, सीमा कुमारी, संदीप कुमार आदि की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा एवं अंचल अधिकारी बिजय कुमार महतो, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे, आदि ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा की निगरानी के लिए सचल दस्तों की कई टीमें सक्रिय रहीं। दोनों परीक्षा केंद्र पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुई।

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का उपायुक्त नें किया समीक्षा

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का उपायुक्त नें किया समीक्षा

सरायकेला/खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करें, निष्पदित एवं लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराए- उपायुक्त

योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुक को मिले, यह सुनिश्चित करें- उपायुक्त

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई। विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उक्त बैठक में उपायुक्त नें आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न प्रखंड में प्राप्त आवेदनों की संख्या, निष्पदान, एवं लबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी योग्य आवेदनों का नियमानुसार यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंडवार प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध निष्पादन एवं लंबित मामलो की सूची तैयार कर जिला मुख्यालय (उप विकास आयुक्त के कार्यालय में) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों (प्राप्त आवेदन- 105966) के विरुद्ध सभी योग्य लाभुकों के आवेदनों का ग्रामसभा रिज्यूलेशन रिपोर्ट आगामी 22 जनवरी तक अपलोड करने के निर्देश दिए। उपायुक्त नें कहा किसी भी परिस्थिति में योजनाओं का डुप्लीकेशन ना हो यह सुनिश्चित करें।

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत प्राप्त सभी योग्य आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित कर लाभुकों को लाभ प्रदान करने, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत सभी योग्य आवेदनों का निष्पादन करने, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना अंतर्गत सभी योग्य आवेदनों का स्वीकृत कर जियो टैगिंग के पश्चात यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों का निष्पादन कर सभी योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल सरायकेला एवं आदित्यपुर को शोकाज करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराइ, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुराईबुरु, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

तैलिक साहू महासभा ने महादानवीर भामाशाह की मनायी पुण्यतिथि

तैलिक साहू महासभा ने महादानवीर भामाशाह की मनायी पुण्यतिथि

जमशेदपुर

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची (एमजीएम) भामाशाह गोलचक्कर में महादानवीर भामाशाह जी का 424 वा पुण्यतिथि को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर भामाशाह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया गया। साथ ही जरूरतमंद 51 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही इस गोल चक्कर पर भामाशाह जी की प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाएगा। युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप जी ने अपने मित्र भामाशाह से मदद मांगा था फिर दानवीर भामाशाह जी ने अपना पूरा खजाना खोल दिया था, इसलिए उन्हें दानवीर भामाशाह कहा जाता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साह, महासचिव पप्पू साहू, गौतम साहू, राजेश प्रसाद, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, दीपक साहू, नंदकिशोर साहू, मुन्ना साहू, सत्यदेव प्रसाद, चंदन काशी कुमार, जयनाथ साह, सुनील दास, जितेंद्र साहू, सागर साहू, प्रवीण साहू, यशवंत साहू, सूरज प्रसाद आदि उपस्थित थे।

जगदीश महतो ने उच्च स्तरीय सीबीआई जांच करने की मांग उठाई।

जगदीश महतो ने उच्च स्तरीय सीबीआई जांच करने की मांग उठाई।

सरायकेला/चांडिल

एक दूसरे पर आरोप,,दूसरे पार्टी द्वारा जगदीश महतो पर आरोप।

लगातार चर्चाओं में बने रहे आसू किस्कू टीचर ट्रेनिंग कॉलेज का मामला लगातार प्रकाश में है लेकिन अब तक इस मामले पर कोई भी पुख्ता जांच नहीं की गई. इसी मामले को लेकर सचिव जगदीश महतो ने इसकी जांच सीबीआई से करने की मांग उठाई है।

कोल्हान के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित केo एमo आदिवासी समिति के सचिव जगदीश महतो ने कहा कि गवर्निंग बॉडी आसू किस्कू टीचर ट्रेनिंग कॉलेज का भी मैं सचिव हूं। यूनिवर्सिटी द्वारा संस्थान बनाया गया है और गुरुचरण किस्कू अपने आप को संस्थान का अध्यक्ष बता रहा है. लेकिन गुरुचरण किस्कू को संस्थान द्वारा अध्यक्ष नहीं बनाया गया है अगर संस्थान द्वारा उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है तो वे इसका प्रमाण प्रस्तुत करें।

आगे उन्होंने कहा कि हम लोग ने 2022 में के० एम० आदिवासी कल्याण समिति का रेगुलेशन करके कमेटी बनाया था.जिसमें गुलशन कुमार सेक्रेटरी है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक रूल के मुताबिक अकाउंट में सेक्रेटरी और प्रिंसिपल होता है।

आगे उन्होंने कहा कि हम लोगों ने आईडीबीआई बैंक डिमना ब्रांच मानगो में अकाउंट खुलावाया था। उसी बैंक के अकाउंट में जो गुरुचरण किस्कू आरोप लगाते हुए कहा कि 12 लाख 70 हजार रुपया गवन किया है। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल की जियोग्राफी कहां हुआ है। बैंक में हम लोगों का जब पैसा था जो चेक और ड्राफ्ट जमा किया है उसका स्टेटमेंट बैंक मैनेजर हाई कोर्ट में जमा किया गया। और बैंक मैनेजर द्वारा हम लोगो को दिया है। हम लोग के पास भी रिसीव है जो हम लोग हाई कोर्ट या कोर्ट में जमा दिया है। तो हमारा कहने का मतलब है। गुरुचरण किस्कू हमारे उपर कैसे झूठा केस का आरोप लगाया और तीन आदमी का जो लाइव रिजल्ट में जेल भेज दिया और हमारा भी लाइव के साथ और अमित रंजन चक्रवर्ती के साथ और नमिता मैडम के साथ जो जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया वह गलत है।

आगे उन्होंने कहा कि इसीलिए हमारा कहना है कि जयराम प्रसाद एवं संजय मुखर्जी कभी भी हम लोग के माध्यम से मेंबर नहीं है, ना आज है और न कभी भी होगा। ये लोग अपने आप को बोलते हैं हम लोग कॉलेज का मालिक है और

आगे उन्होंने कहा कि जहां तक प्रिंसिपल का बात है अब आज का डेट में प्रिंसिपल हरिपद दास अधिकारी है, प्रियंका सिंह प्रिंसिपल नहीं है। इसीलिए विवाद का बात नहीं है। अजीत जयसवाल, जय राम प्रसाद, रिंकू एवं संजय मुखर्जी ने विश्वविद्यालय की नियम का उल्लंघन कर फर्जी तरीके से प्रियंका सिंह को प्रिंसिपल बनाने का काम किया है। ये लोग कॉलेज का पैसा लूटने का काम करता है और दूसरों को झूठे मुकदमे में फंसाता है। इन लोगों का कॉलेज बनाने में कोई बुद्धि नहीं है। कोई कंट्रीब्यूशन नहीं है। एक भी कंट्रीब्यूशन अगर दिखा दे जो कहते है कि जमीन संजय मुखर्जी दान दिया है। वो दान नहीं है, वह बाइक्रॉय कॉल है, सेल डिड है जिसमें सब रजिस्टार के साथ हम लोग किया है। वह हम लोगों का खरीदा हुआ जमीन है।

आगे सचिव जगदीश महतो, ने कहा कि हम चाहते हैं जितना विवाद 2015 से चल रहा है एक हाई कोर्ट से एक तो कमेटी बनाएं अथवा भारत का जो सबसे बड़ा एजेंसी सीबीआई है उसके माध्यम से उच्च स्तरीय जांच कमिटी बनाकर जांच करे । दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। हम मीडिया के माध्यम से यह बाते कहना चाहते हैं कि अगर हम भी दोषी पाए गए,तो हमारा उपर भी कानूनी कारीवाई होना चाहिए। जांच करने पर सचाई सामने आएगा। रुपया का गबन किन लोगों ने किया है। एक सत्र की पढ़ाई में एक करोड़ 60 लाख रुपया कॉलेज को मिलता है। इस बीएड कॉलेज में हॉस्टल की साथ जो सुविधा उपलब्ध होना चाहिए वह ना के बराबर है। सिर्फ रुपया का खेल है।

वाइट: जगदीश महतो, सचिव

देर शाम ट्रेन से मारे गए लोगों के प्रति भाजपा नेता गणेश महाली ने दुःख प्रकट किया,, कहा बेहद दुखद घटना

देर शाम ट्रेन से मारे गए लोगों के प्रति भाजपा नेता गणेश महाली ने दुःख प्रकट किया,, कहा बेहद दुखद घटना

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला आदित्यपुर: बृहस्पतिवार की शाम एक दिल देहला देने वाली घटना घटी है जहां पर उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने गम्हरिया रेल ट्रेन दुर्घटना में मारे गए परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट की कहा घटना बहुत ही दुखद।

देर शाम गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से चार लोगों के कटकर मारे जाने की दुखद सूचना मिलने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने शोक संपप्त परिजनों एव समर्थको के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

साथ ही उन्होंने ईश्वर से सभी मृतक के पुण्य आत्माओं को श्री चरणों में स्थान देने की कामना की।

देर शाम ट्रेन से मारे गए लोगों के प्रति भाजपा नेता गणेश महाली ने दुःख प्रकट किया।

देर शाम ट्रेन से मारे गए लोगों के प्रति भाजपा नेता गणेश महाली ने दुःख प्रकट किया।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बृहस्पतिवार की शाम एक दिल देहला देने वाली घटना घटी है जहां पर उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

भाजपा नेता गणेश महाली

इस घटना पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने गम्हरिया रेल ट्रेन दुर्घटना में मारे गए परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट की कहा घटना बहुत ही दुखद।

देर शाम गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से चार लोगों के कटकर मारे जाने की दुखद सूचना मिलने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने शोक संपप्त परिजनों एव समर्थको के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

साथ ही उन्होंने ईश्वर से सभी मृतक के पुण्य आत्माओं को श्री चरणों में स्थान देने की कामना की।

जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में की गई।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक स्थित बोधी कांप्लेक्स के प्रथम तल पर संपन्न हुआ.बैठक में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

बैठक में कांग्रेस के लोकप्रिय जननेता राहुल गांधी जी के झारखंड व सरायकेला खरसावां जिला में प्रस्तावित न्याय यात्रा की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई।

राहुल गांधी जी फरवरी के प्रथम सप्ताह में झारखंड न्याय यात्रा को लेकर प्रवेश करेंगे. 8 दिनों तक विभिन्न जिलों में पदयात्रा करेंगे. सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि जिला में प्रस्तावित राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा में 50 हजार कार्यकर्ता व आमजन राहुल गांधी जी के साथ न्याय यात्री के रूप में चलेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सर्वसम्मति से उनके आदित्यपुर होते हुए सरायकेला खरसावां आगमन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी से यात्रा मार्ग को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश तिवारी व वरिष्ठ नेता उपेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा जिला में ऐतिहासिक होगा. कॉग्रेस जनों का उत्साह बता रहा है कि राहुलगांधी जी का सरायकेला खरसावां की धरती पर अभूतपूर्व स्वागत होगा।

कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी के झारखंड व सरायकेला आगमन की सूचना से आमजनों एवम् कांग्रेस जनों में काफी हर्ष है. जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला द्वारा राहुल गांधी जी के न्याय यात्रा की तैयारियां प्रारंभ कर दिया गया है . 50 हजार से अधिक लोग राहुल गांधी जी के साथ न्याय यात्रा में शामिल होंगे. सभी प्रखंड अध्यक्ष गण एवम् मंच मोर्चा प्रकोष्ठ को यात्रा की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया गया है.
राकेश तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा कोल्हान कांग्रेस के लिए संजीवनी की तरह असर दिखाएगा. लोकसभा की सभी सीटों पर कांग्रेस विजय पताका फहराने का कार्य करेगी।

उपेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस जनों से एकजुट होकर आगामी न्याय यात्रा को सफल बनाने की अपील की है.
बैठक में मुख्य रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव गम्हरियाय प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी चांडिल से राजाराम महतो बिभीसन्न महतो कुचाई से कृष्णा मुंडा फागू मुंडा सरायकेला से कुमुद दास नीमडीह से चन्द्र शेकर महतो प्रमोद सिंह लोहा सिंह रमाशंकर पाण्डेय जमील अशरफ बबैन डाक्टर नौशाद लालबाबू सरदार खिरोड़ सरदार रमेश ठाकुर संगीता प्रधान फुलकांट झा कुणाल रॉय संदीप गोप धर्मेन्द्र कुमार आदर्श ठाकुर अरुण कुमार पाण्डेय राजेश वर्मा ऋषि मिश्रा दिवेश महतो बबलू पूर्ति राकेश कुमार आर्य विष्णु राजू लोहार विजय झा विनय झा बिनोद सिंह जगदीश नारायण चोबे राकेश सिंह नंदलाल देवगण एसडीमिष्रा बीरेंद्र शर्मा अमित मंडल अभिजीत बॉस आदि उपस्थित रहे।

बैठक में पूर्व पार्षद रिकु राय की गिरफ्तारी की निन्दा की गई.व आदित्यपुर निगम की स्वच्छता रैंकिंग पर निराशा प्रकट किया गया. धन्यवाद ज्ञापन नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव ने किया. राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.

ट्रेन से कट कर चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

ट्रेन से कट कर चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बृहस्पतिवार की शाम एक दिल देहला देने वाली घटना घटी है जहां पर उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

आपको बताते चलें कि गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम रेलवे ट्रैक पार कर रहे चार लोग‌ उत्कल एक्सप्रेस की चपेट आ गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. घटना शाम 6.30 से 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी, इस बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कट कर उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रेलवे पोल संख्या 260/20 के पास घटित हुई है, जहां डाउन रेलवे लाइन पर 3 एवं अप रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा मिला हैं, गम्हरिया थाना पुलिस समेत रेलवे पुलिस द्वारा अन्य शव की खोजबीन जारी है।

समाचार लिखे जाने तक सभी शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए थे घटना की जानकारी टाटानगर आरपीएफ को दे दिया गया जिसके बाद रेलवे द्वारा सभी शव रेलवे ट्रैक से हटाने का कार्य जारी है, फिलहाल समाचार लिखे जाने तक रेलवे द्वारा पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट महिला समिति ने किया कम्बल वितरण

श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट महिला समिति ने किया कम्बल वितरण

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा मुसाबनी में गुरुवार को ट्रस्ट के महिला समिति सदस्यों द्वारा कड़ाके की ठंड से जरूरतमंद लोगों को बचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद की धर्मपत्नी श्वेता श्री उपस्थित थी। उन्हीं के हाथों दर्जनों महिला पुरुष जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान किया गया।कम्बल लेने के लिए काफी संख्या में लोग जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे थे। मंदिर प्रांगण में तारापद षाड़ंगी ट्रस्ट की ओर से भी डॉक्टर दिनेश कुमार षाड़ंगी द्वारा लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।

महिला समिति की अध्यक्ष प्रतिभा साव की अध्यक्षता में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई थी।इस अवसर पर महिला समिति के महिला समिति के अध्यक्ष प्रतिभा साव ममता पटनायक,आरती दास,काकोली घोष,गायत्री दास,बीनती सतपती, कल्पना मोहंती,
ए. कुमारी, गिता भद्र, आईती लामा दिपाली मन्ना आदि उपस्थित थी।

श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना 12 वां वर्षगांठ प्राण प्रतिष्ठा समारोह

श्री जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना 12 वां वर्षगांठ प्राण प्रतिष्ठा समारोह

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रतिमा स्थापना का 12 वां वर्षगांठ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का धार्मिक अनुष्ठान हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में यजमान लक्ष्मण तिवारी व उनकी धर्मपत्नी द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, मुसाबनी डीएसपी की धर्मपत्नी स्वेता श्री, समाजसेवी अशोक अग्रवाल आदि ने पूजा अर्चना कर महा प्रसाद ग्रहण किया। अतिथियों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण भी किया गया। श्री जगन्नाथ महाप्रभु का प्रसाद लेने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे।वर्षगांठ के मौके पर श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मंदिर निर्माण कार्य में सभी से सहयोग की अपील की ।इस मौके पर भजन कीर्तन का भी भव्य आयोजन किया गया।

मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर जीसी सतपति, बीएन सिंह देव, वन बिहारी पटनायक,अरविंद यादव,अक्षय ब्रह्मा,भिखारी नायक,अशोक दास,अजय शर्मा,संजय मोहंती,निरंजन महापात्र, सदानंद नाथ,सत्या बारिक, मुरारी मोहन मिश्रा, सुभाष चंद्र पति,शंभूनाथ सतपति, आदित्य दास,रविंद्र नाथ घोष,शुभेंदुसरकार,हिमांशु पात्र,परेश मन्ना पुजारी प्रभाकर देवता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

काशी साहू कॉलेज सरायकेला में प्रमण्डल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2024 का आयोजन किया गया।

काशी साहू कॉलेज सरायकेला में प्रमण्डल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2024 का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

काशी साहू कॉलेज सरायकेला में प्रमण्डल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री बादल पत्रलेख क़ृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखण्ड सरकार एवं विशिष्ठ अतिथि के रुप में माननीय मंत्री चंपाई सोरेन, आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखण्ड सोरेन, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला नें अपने सम्बोधन से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अथितियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री चंपाई सोरेन नें कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से किसान के आय में वृद्धि एवं महिलाओ को शशक्त बनाने की दिशा में बेहतर कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान की खेत तक सिचाई की व्यवस्था करना, उन्हें विभिन्न सहायक उपकरणो एवं ससमय बीज उपलब्ध करना सरकार की प्राथमिकता में है सरकार किसान के हित में कार्य करते हुए ऋण माफ़ी योजना के तहत हजारों किसानो को लाभ प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम पयदान पर खड़े योग्य व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतू लगातार तीसरे चरण में आपकी योजनाओं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर पंचायत स्तर पर लोगो की समस्याओं का निराकरण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर लाभ प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री बादल पत्रलेख नें कहा कि आज बदलते मौसम के प्रकोप के पाश्चात्य भी किसान मित्रो की उपस्थित यह दर्शाता है कि आप कितने जागरूक है, कितने उत्सुक है। उन्होंने कहा कि किसान के घर में पानी टपक रहा होता है फिर भी किसान दुखी ना होकर ख़ुश होता है कि उनकी खेती की फ़सल अच्छी होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसान के हित में कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, किसान अपने मेहनत से आगे बढ़े सरकार हर कदम उनके साथ है। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज आयोजित किसान मेले में विभिन्न तकनीको से किसान की उपज को देखकर मन में ख़ुशी हुई, आज के युग में किसान नई तकनीको का उपयोग कर रहें है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत कुल लगभग 3 करोड़ 84 लाख 97 हजार की की परिसम्पातियों का वितरण किया गया। इसके पाश्चात्य मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न विभाग अंतर्गत लगाए गए स्टॉलो का भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी ली गई।

मौक़े पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, परियोजना निदेशक आई टी डी ए संदीप कुमार दोराइबुरू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला भु अर्जन पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free