तिरुलडीह: थाना पुलिस की कड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, मौका देख चालक फरार।
सरायकेला/तिरुलडीह
सरायकेला: तिरुलडीह थाना की पुलिस ने शनिवार देर रात सरायकेला खरसावां जिले के नए पुलिस अधीक्षक डॉ.बिमल कुमार के निर्देश पर छापेमारी करते हुए तिरुलडीह थाना क्षेत्र के बिरसा चौक डाटम के पास से दो अबैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं अंधेरा का फायदा उठाकर दोनों ट्रैक्टर के चालक फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार दोनों ट्रैक्टर से चोरी छिपे स्वर्णरेखा नदी से बालू लोड कर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना तिरुलडीह थाना की पुलिस को मिली थी। सूचना के सत्यापन को लेकर तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए तिरुलडीह थाना की पुलिस ने बिरसा चौक डाटम के पास से दोनों ट्रैक्टर को पकड़ लिया, इस दौरान अंधेरा का फायदा उठाते हुए दोनों ट्रैक्टर के चालक फरार हो गए। वहीं इसके बाद दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस तिरुलडीह थाना ले आयी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर तिरुलडीह थाना में रखा गया है ओर आगे की करवाई के लिए कुकड़ू के अंचलाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है, अंचलाधिकारी की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।
कारगिल विजय दिवस शहीदों की याद में स्मृति समारोह आयोजित।
सरायकेला/आदित्यपुर
सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के परिवारों की भूमिका महत्वपूर्ण : पुरेंद
आदित्यपुर: भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ सिंहभूम द्वारा 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के मौके पर आज आदित्यपुर- 2 स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेना भवन में कारगिल विजय दिवस शहीदों के स्मृति में समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह सहित अन्य अतिथियों तथा उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिकों के कर कमलों द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर किया गयाl इस मौके पर शहीद सैनिकों के परिजनों समेत कारगिल विजय दिवस में शामिल सैनिकों को सम्मानित किया गया।
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ सिंहभूम के संरक्षक पुरेंद्र नारायण सिंह ने कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कियाl उन्होंने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन से सैनिक बनने की मेरी भी तमन्ना थी, लेकिन किसी कारणवश सेना में नहीं जा सकेl लेकिन आज भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ द्वारा उन्हें मुख्य संरक्षक बनाने से कुछ हद तक उनकी तमन्ना पूरी हो सकी है,जो इन्हें गौरवान्वित महसूस कराता हैl अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सैनिक जहां मातृभूमि की रक्षा करने के लिए तत्पर रहते हैं, वही उनके परिवार के सदस्यों की भी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शहीद सैनिकों के नाम पर आदित्यपुर में लोहे की जाली सहित 100 पौधे लगाए जाएंगे।
मौके पर शहीद जवान संजय कुमार बिहार रेजिमेंट की धर्म पत्नी सीमा देवी को पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सैनिक कुंवर सिंह की पत्नी अंजली देवी द्वारा सम्मानित किया गयाl शहीद शिवनाथ सिंह की धर्म पत्नी शीला देवी को भी पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. शहीद दिलेर सिंह की धर्मपत्नी गायत्री देवी को भी पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कारगिल युद्ध के हिस्सा रहे 103 रेजिमेंट के हवलदार कुंवर सिंह को अध्यक्ष बीबी बंसल ने पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कियाl वहीं कारगिल युद्द में हिस्सा लेने वाले हवलदार उदय शंकर को संरक्षक पुरेंद्र नारायण सिंह ने पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर हवलदार कुंवर सिंह ,हवलदार उदय शंकर ने युद्ध की कहानी और अनुभव को मौजूद लोगों के साथ साझा किया।
इस कार्यक्रम में संघ के संरक्षक पुरेंद्र नारायण सिंह, अध्यक्ष बीबी बंसल, महासचिव संजय श्रीवास्तव, जन संपर्क पदाधिकारी, भूषण सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, विजय कुमार, कुंवर सिंह, राजेश कुमार सिंह, गोविंद सिंह, दुर्गा प्रसाद, श्याम किशोर, सुनील मिश्रा, नीलांजन बेज, जे सी पॉल, सोने लाल साहू, संजीव कुमार, परशुराम सेन, यू एन द्विवेदी, आर सी सिंह, जेएन तिवारी आदि कारगिल विजय दिवस समारोह में मौजूद रहेl कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबी बंसल, संचालन फौजी शैलेंद्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन भूषण सिंह ने किया।
महाशिवपुराण कथा का श्रवण होता है हितकारी- स्वामी हंसानन्द जी महाराज।
मुसाबनी
मुसाबनी अग्रसेन भवन में आयोजित 7 दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा के पांचवे दिन स्वामी हंसानंद गिरी जी महाराज ने व्यास पीठ से कहा कि भगवान शिव की कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। शिवपुराण कथा सुनने से संशय दूर होती है। साथ ही शांति व मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तब सिद्ध होती है, जब इसे सुनकर लोग अपने जीवन में धारण करें। निरंतर शिव स्मरण करने से जीवन आनंदमय, मंगलमय व धन्य हो जाता है। शिवपुराण कथा सुनने से पाप से मुक्ति मिलती है। तप से भगवान सृष्टि की रचना करते हैं। तप से पृथ्वी का बोझ उठाते हैं। सृष्टि की रक्षा व पालन करते हैं।भगवान शिव हमेशा लोगों का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा निष्ठा अटल हो तो भगवान की प्राप्ति होती है।भगवान अपने भक्तों की हमेशा सुनते हैं उनकी रक्षा करते हैं।भगवान की कथा सुनने से विपदाओं का नाश होता है।उन्होंने कहा कि कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के विकार व कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।उन्होंने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई। शिव पार्वती विवाह की मनोरम झांकी भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर पितर चंद्र अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, पुरषोत्तम कावंटिया ,ममता सिंघानिया, ललिता अग्रवाल, बबिता अग्रवाल सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।
नीमडीह प्रखंड के लकड़ी पंचायत में संस्कार युक्त शिक्षा हेतु प्रबुद्ध नागरिक के साथ बैठक की गई।
सरायकेला/नीमडीह
सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लाकड़ी पंचायत में प्रगति बाल विकास विद्यालय संचालन हेतु प्रबुद्ध नागरिक संस्थान के कर्मी और संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गिरी ने संस्कार शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। शिक्षा के लिए हर प्रकार का स्कूल खोला गया है लेकिन बच्चों में संस्कार की शिक्षा नहीं मिल पा रही है। विभिन्न जगह हर वार्ड में प्रगति बाल विकास शिक्षा संस्थान के कर्मी ने बाल विकास विद्यालय के माध्यम से तीन से छह साल बच्चों को रहन सहन संस्कार की शिक्षा दे रहे हैं.इस विद्यालय के संचालन शिक्षक सह शिक्षिका देती है।
कार्यक्रम में लाकड़ी ग्राम का ग्राम प्रधान रजीत टू डू और बहुत सारे गांव वाले उपस्थित थे हमारे प्रगति हमारे प्रखंड सलाहकार दीपक महतो हमारे प्रखंड कोर्डिनेटर जलोदर महतो हमारे डिस्ट्रिक्ट कोडीनेटर ईशान चंद्र महतो पंचायत कोडीनेटर देवकी महतो और शिक्षिक सह शिक्षिका भी वहां उपस्थित थे।
एस पी डॉ विमल कुमार पहुँचे राजनगर थाना.अपराध मुफ्त पहली प्राथमिकता।
राजनगर
सरायकेला जिला में नए एस पी डॉ. विमल कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार शनिवार को राजनगर थाना पहुँचे।
वहीं पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा :क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है।किसी भी मामले को गंभीरता से लेते हुए ,दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए दोषियों उचित करवाई की जायेगी। अर्थात मेरे कार्यकाल में दोषी छूटेंगे नही,निर्दोष रूठेंगे नही।साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र की आम जनता से आपसी भाईचारे के साथ सभी पर्व त्योहारों को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस आपकी सेवा में हर कदम आपके साथ खड़ी है।
गृह लक्ष्मी राशन डीलर से परेशान,पंचिंग करवाने के बाद भी चावल नहीं आक्रोश मे लोग।
राजनगर
राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत छोटा सिजुलता गाँव के गृह लक्ष्मी जनवितरण प्रणाली दुकानदार के मनमानी रवैये और पंचिग के बाद भी राशन नही देने से उरुघुटु गाँव के लाभुक (कार्डधारी)आक्रोशित है।वहीं उरुघुटु गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि गृह लक्ष्मी महिला समिति छोटा सिजुलता(जन वितरण प्रणाली की दुकान) के संचालक के द्वारा लगातार छ्ह महीने से नियमित रूप से चावल नही दे रहे है।बल्कि जिस महीने पंचिग कराया जाता है,उसके दूसरे महीने चावल मिलता है।अंततः हमे बाहर से चावल खरीद कर खाने पड़ रहे है।वहीं डीलर से पूछे जाने पर कहते है कि हमे गोदाम से 5 किविन्ट चावल कम मिला है इसलिए ऐसा करना पड़ रहा है।वहीं बड़ा सिजुलता पंचायत के पूर्व मुखिया लाल सिंह सरदार ने भी कहा कि मुझे भी दो महीने से चावल नही मिला है।जबकि पंचिग ले ली गई है।
वहीं गृह लक्ष्मी राशन डीलर ने बताया कि हमे 5 किविन्ट चावल कम मिला है इसलिए एडजेस्ट करने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है।बता दें कि दो वर्ष पहले भी गृह लक्ष्मी राशन डीलर की मनमानी और भ्रष्टाचार की शिकायत पर सम्बंधित विभाग द्वारा निष्कासित कर दिया गया था।लेकिन 6 महीने बाद फिर से उसी जनवितरण दुकान खोल दिया गया।और अब फिर से उसी डीलर के द्वारा लाभुकों को समय पर राशन नही मिलने से लाभुक परेशान है।वहीं ग्रामीण जिला आपूर्ति पदाधिकारी से उक्त डीलर की जाँच कर उचित कारवाई की मांग कर रहे है।अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आपूर्ति विभाग इस समस्या का समाधान कैसे करती है।और दोषियों पर क्या करवाई करती है।
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री और विधायक का पुतला दहन किया।
सरायकेला-खरसावां
खरसावां मे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा खरसावां विधानसभा के चांदनी चौक स्थित में झारखंड सरकार के विरोध मैं सड़क पर उतरे।
चौपट विधि व्यवस्था को लेकर और महिला पर हो रहे अत्याचार एवं बलात्कार एवं स्थानीय विधायक द्वारा ठेकादार प्रथा मे मैनेज करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का पुतला दहन किया गया.जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एमडीओ के खिलाफ प्रदर्शन में सांसद गीता कोड़ा भी हुई शामिल।
नोवामुंडी
नोवामुंडी: प्रदर्शन में संयुक्त यूनियन के साथ शामिल सांसद गीता कोड़ागुवा सेल खदान में एमडीओ के विरोध को लेकर शनिवार शाम को संयुक्त यूनियनों के समर्थन में सांसद गीता कोड़ा गुवा पहुंची।
इस दौरान संयुक्त यूनियनों के पदाधिकारियों ने गुवा स्थित मधु कोड़ा के आवास में सांसद गीता कोड़ा के साथ बैठक कर एमडीओ लागू होने से होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा की. इस पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि किसी भी हाल में गुवा में एमडीओ को लाने नहीं दिया जाएगा. इसके बाद सांसद गीता कोड़ा ने संयुक्त यूनियनों के साथ गुवा सेल के जेनरल ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया. सांसद गीता कोड़ा एवं संयुक्त यूनियनों ने सेल प्रबंधन के साथ बैठक किया. गीता कोड़ा ने कहा कि गुवा सेल खदान में निजीकरण कभी नहीं होने दिया जाएगा. इसके लिए चाहे हमें कितना भी आंदोलन क्यों न करना पड़े.सेल के सीजीएम कमल भास्कर ने कहा कि गुवा सेल खदान में एमडीओ लागू होगी या नहीं होगी अभी पूरी तरह से कन्फर्म नहीं है. यदि एमडीओ लागू हो जाती है तो यहां इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा. रोजगार का सृजन होगा और इसमें यहीं के लोगों को रोजगार मिलेगा. इस पर संयुक्त यूनियन ने कहा कि अगर सेल प्रबंधन एमडीओ को लागू करता है तो सभी संयुक्त यूनियनों के साथ-साथ सेलकर्मी एक साथ खड़ा होकर इसका पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की बैठक में रूबी सिंह को जिलाध्यक्ष और रिद्धि सिंह को महामंत्री मनोनीत किया।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की अंतराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह की अध्यक्षता में आदित्यपुर की कल्पनापुरी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से कल्पनापुरी निवासी रूबी सिंह को सरायकेला खरसवा का जिलाध्यक्ष और रिद्धि सिंह को महामंत्री मनोनीत किया। भारती सिंह ने रूबी सिंह और रिद्धि सिंह दोनों ही पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मौके पर भारती सिंह ने दोनों ही पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत और विस्तार करने का निर्देश दिया। हम वीरांगनाओं को की गरीब बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना है। साथ ही गरीब क्षत्रिय परिवार को जरूरत पड़ने पर सहयोग भी करना है। इस अवसर पर सीमा सिंह ने कहा कि एकता ही हमारी मजबूती का मूल मंत्र है।मौके पर नव मनोनीत रूबी सिंह और रिद्धि सिंह ने कहा कि संगठन और समाज के प्रति हम दोनों ही समर्पित भाव से काम करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रीती सिंह, विभा सिंह, अर्चना सिंह, सुनीता सिंह, मनु माया सिंह, गुड़िया भारद्वाज, अंजली सिंह, राखी, सिंह सुनीता, सिंह संध्या सिंह आदि शामिल हुई।
ईचागुटू टोला में एक पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या।
सरायकेला/इचागढ़
पश्चिमी सिंहभूम जिले की गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला में एक पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार देर रात की है. बताया जाता है कि कदमडीहा पंचायत की कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला निवासी 60 वर्षीय मांगता सुरीन की उसकी पत्नी मुक्ता सुरीन से विवाद हो गया. इस बीच मांगता सुरीन ने घर में रखे एक कुल्हाड़ी को उठा लिया और पत्नी मुक्ता सुरीन पर वार करने की कोशिश की. इस बीच 21 वर्षीय पुत्र तुराम सुरीन जब बीच बचाव करने आया तो मांगता सुरीन ने अपने पुत्र तुराम सुरीन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे तुराम सुरीन की मौत हो गई.इसके बाद मांगता सुरीन मौके से फरार हो गया. शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर लोग घटनास्थल पहुंचे।
वही इसकी सूचना गोइलकेरा थाना को दी. सूचना मिलने के बाद गोइलकेरा थाना के अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर लिया साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. वही घटना की सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया द्रोपदी पूर्ति, कुईड़ा पंचायत के मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई भी कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला पहुंचे थे. इधर पुलिस पुत्र की हत्या करने वाले पिता मानता चोरी की खोजबीन कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विनायक गार्डन मे 80 80 लाख में खरीदा फ्लैट पानी की सुविधा देने से इनकार बिल्डर।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर के विधि डेवलपर्स द्वारा विनायक गार्डन के लोगों को 24 घंटे पानी बिजली की सुविधा देने का वादा कर अब मुकर रहे हैं. गार्डेन के महिलाएं और पुरुष ने बताया कि पहले हमें फ्लैट बेचने के समय 24 घंटे पानी बिजली की सुविधा देने की बात बताकर 80-80 लाख रुपये में फ्लैट बेचा था, लेकिन बिल्डर अब पानी देने इंकार कर रहे हैं।
वहीं बिल्डर द्वारा शनिवार की सुबह जब 31 जुलाई से जलापूर्ति की सुविधा बंद करने का नोटिस चिपकाया गया तो विनायक गार्डेन के निवासी बिल्डर के नोटिस पर उग्र होकर आंदोलन पर उतारू हो गए हैं.विनायक गार्डेन निवासी अरविंद सिंह और राकेश कुमार ने बताया कि वे लोग 2016 से यहां रह रहे हैं, बिल्डर द्वारा कभी भी समुचित जलापूर्ति नहीं किया है. कुछ दिनों तक बोरिंग का पानी मिला लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष से हमलोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. हमलोगों से सर्विस टैक्स के नाम पर नाजायज तरीके से बिल्डर द्वारा जीएसटी भी वसूला जा रहा है. महिलाओं ने कहा ताजुब्ब है कि बगैर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के यहां नक्शा कैसे पारित किया गया है, अगर रेन वाटर हार्वेस्टिंग होता तो आज बोरिंग नहीं सूखती और यहां जलापूर्ति की समस्या नहीं होती. महिलाओं ने यह भी कहा कि उनसे दिसंबर तक का सर्विस टैक्स और जलापूर्ति का टैक्स एक्स्ट्रा में लिया जा चुका है फिर 31 जुलाई से कैसे पानी का आपूर्ति बंद किया जा रहा है।
विधि डेवलपर्स के प्रोपराइटर संजय सिंह कहते हैं कि वे बोरिंग फेल होने के बाद पिछले छह महीनों से टैंकर मंगाकर जलापूर्ति करवा रहे थे लेकिन टैंकर का पैसा आधे लोग ही दे रहे थे. जबकि यहां प्रतिदिन छह टैंकर पानी 24 हजार रुपये में खरीदकर लाया जा रहा था. अब इतनी बड़ी राशि खुद देने में असमर्थ हूँ लिहाजा नोटिस देकर 31 जुलाई से जलापूर्ति बंद करने का अल्टीमेटम दे दिया हूं।
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुसाबनी में मुस्लिम समुदाय ने निकाला मोहर्रम का जुलूस।
मुसाबनी
मुस्लिम समुदाय ने शनिवार को विभिन्न इमामबाड़ों से पूरे अकीदत के साथ मोहर्रम का जुलूस निकाला। इस अवसर पर सबसे पहले भंडारबोरो मोहर्रम कमेटी द्वारा जुलूस निकाला गया जो बदिया पहुंचा। उसके बाद बदिया से सैकड़ों की तादाद में युवा बूढ़े बुजुर्ग बच्चों के साथ ढोल नगाड़ा और रंग-बिरंगे झंडों को लिए मुस्लिम समुदाय ने जुलूस प्रारंभ किया।
मोहर्रम के जुलूस में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन अपने पूरी टीम के साथ शामिल हुए। मोहर्रम कमेटी द्वारा उनका पगड़ी पोसी कर स्वागत किया गया। मोहर्रम जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में खुद एसडीओ सत्यवीर रजक, डीएसपी चंद्रशेखर आजाद,सीओ राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, थाना प्रभारी मुसाबनी अंचित कुमार, डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी परवेज आलम, एएसआई मृत्युंजय पांडेय सहित पुलिस के जवान पूरी सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए थे। जिसके बाद जुलूस माहुलबेड़ा इमामबाड़ा पहुंचा। जहां प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत नौजवान मोहर्रम कमेटी माहुलबेड़ा के अध्यक्ष सह लाइसेंस धारी सूफी मोहम्मद इरफान, उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान अली, सरपरस्त हिदायत हुसैन उर्फ मुन्ना खान, शेख अकबर, सचिव सलीम जावेद, पूर्व प्रमुख रविंद्र नाथ घोष, मुखिया भीमसेन मुर्मू, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद नसीम द्वारा संयुक्त रुप से सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों का पगड़ी पोशी कर स्वागत किया।
इस अवसर पर डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुसाबनी में मोहर्रम का जुलूस देखकर लगता है कि यहां आपसी भाईचारा पूरी मजबूती के साथ कायम है। सभी जाति धर्म के लोग मिलकर इस त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मना रहे हैं। यह आज के समय में काबिले तारीफ है।मुसाबनी नंबर 3 बस स्टैंड पर मौलाना आजाद क्लब मुसाबनी नंबर 3 इमामबाड़ा में लाइसेंस धारी मोहम्मद सुल्तान, अध्यक्ष पप्पू अली, इरफान अली, मोहम्मद शकील, जाहिद अली, मोहम्मद आसिफ अली खानज़ मोहम्मद नसीम, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद सगीर, चीकू द्वारा उतरी बादिया की मुखिया रीना महाली, भाजपा नेता दिनेश साव, सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषारकान्त पातर ,मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, जलदार प्रधान सहित कई गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया।
मोहर्रम जुलूस में विभिन्न अखाड़ों द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए। मोहर्रम का जुलूस मुसाबनी नंबर 2 इमामबाड़ा होते हुए मुसाबनी नंबर 1 स्टेट बैंक मैदान पहुंचा। जहां मुसाबनी नंबर 1 कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक उर्फ झुमरू खान, उपाध्यक्ष शेख साबिर, मोहम्मद रशीद, सचिव शेख फरीद, कोषाध्यक्ष सैयद अयूब, शेख यूनुस, मोहम्मद फरीद, सलाहकार सैयद सरवर, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद बदरुद्दीन द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों एवं कमेटी के मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं उनके बैठने की व्यवस्था की गई। यहां उन्हें जलपान कराया गया।
इस मैदान में भंडारबोरो, बदिया, माहुलबेड़ा, मोहम्मद नगर, मौलाना आजाद मोहर्रम कमेटी, मुसाबनी नंबर दो मोहर्रम कमेटी, इसराइली मोहल्ला कमेटी के सभी अखाड़े पहुंचे थे। इनके द्वारा लगभग एक घंटा यहां करतब दिखाए गए। यहां महिलाओं ने भी जम के खेल का आनंद लिया। मुसाबनी एक नंबर मोहर्रम कमेटी द्वारा मैदान में काफी व्यवस्थित ढंग से रौशनी की, बैठने की और बांस से बेरिकेटिंग कर व्यवस्था की गई थी। जिसकी प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रशंसा भी किया।