झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति के सभापति बने सविता महतो।
सरायकेला/ईचागढ़
झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर वर्ष 2026-27 के लिए युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का गठन कर दिया गया है। यह गठन विधानसभा के नियम-223(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, समिति की सभापति के रूप में पुनः ईचागढ़ विधायक सविता महतो को नियुक्त किया गया है। वहीं समिति के अन्य सदस्यों में कुमार जय मंगल (अनूप सिंह), प्रदीप प्रसाद, रागिनी सिंह तथा निसात आलम शामिल हैं। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समिति का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से एक वर्ष तक या समिति के पुनर्गठन तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा।
मालूम हो कि 2025-26 में भी विधायक सविता महतो युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति के सभापति थे। उक्त बात की जानकारी विधायक सविता महतो के आप्त सचिव काबलू महतो ने दी।
रघुनाथपुर वन विश्रामागार के समीप शराब दुकान खोलने का महिलाओं ने किया जोरदार विरोध।
सरायकेला/ईचागढ़
नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर – नीमडीह सड़क पर वन विश्रामागार के पास अनुज्ञप्ति प्रदत्त शराब की कमपोजिट दुकान खोलने का स्थानीय महिलाओं ने जोरदार विरोध किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब दुकान पर शराब खरीद कर बस्ती के आसपास पीने के बाद शराबियों द्वारा अश्लील भाषा का प्रयोग किया जाता है। जिससे बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
महिलाओं ने कहा कि तीन महीने पहले जनबहुल क्षेत्र से शराब दुकान को स्थानांतरण के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग सरायकेला-खरसावां ,नीमडीह के अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया गया था। अंचल अधिकारी ने स्थल जांच के बाद आश्वासन दिया था कि तीन महीने के बाद शराब दुकान को अन्य जगह पर स्थानांतरण कराया जायेगा। लेकिन तीन महीने बाद फिर से दुकान खोला जा रहा है।
महिलाओं ने कहा कि अन्य दुकान खोला जाय हमें कोई विरोध नहीं है। इस मौके पर नीमडीह पुलिस आकर महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे लोग शराब दुकान खोलने के विरोध में डटे रहें।
जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 4 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन।
सरायकेला-खरसावां
जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 4 अप्रैल 2026 को नगर भवन, सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा की अध्यक्षता में बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा निर्धारित की गई। इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से जिले की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का निर्देश दिया गया। जिला स्थापना दिवस को जिले के लिए गौरव का अवसर बताते हुए कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से करने तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि 4 अप्रैल के अवसर पर अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई एवं सजावट सुनिश्चित करें। साथ ही नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौक-चौराहों की साफ-सफाई तथा विभिन्न स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
मुख्य कार्यक्रम स्थल नगर भवन, सरायकेला सभागार में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया।
बैठक में निदेशक, डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम आदित्यपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी नगर निकाय क्षेत्रों के कार्यपालक पदाधिकारी तथा विभिन्न कार्य एजेंसियों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
पथ विभाग की लापारवाही की वजह, जनप्रतिनिधिके उपेक्षा का शिकार बनी पिटकी रेलवे फाटक्, जनतापरेशान।
सरायकेला/चांडिल
टाटा पुरूलिया एन एच 18,पर स्थित चांडिल स्टेशन और नीमडीह थाना के बीच रेल,सड़क संगम स्थल पर पितकी फाटक के दोनों छोर में वाहन जाम से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। ज्ञात हो कि राज्य के दो अधौगिक टाटा , बोकारो, घनवाद पश्चिम बंगाल दुर्गापुर आसनसोल, जोड़ता है। पथ विभाग की लापारवाही की वजह, एवं जनप्रतिनिधि के उपेक्षा का शिकार बनी रेलवे फाटक और जनता परेशान।
नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के पितकी रेलवे फाटक पर पिछले कई दिनों से लगातार वाहन जाम की सिलसिला जारी है।रेल ,सड़क पथ पर वाहन जाम से दिनचर्या भी प्रभावित होता है, वाहन जाम से वाहन चालक राहगीर की भयावह स्थिति बनी हुई है। रेल सड़क पर में पर रेल पथ में वाहन की संख्या बढ़ी।
बुधवार सुबह करीब 9 बजे से फाटक के दोनों ओर करीब 5-5 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है. जिससे टाटा– पुरुलिया– धनबाद मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. हालात इतने गंभीर हो गए कि छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ ट्रक चालक घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं।
हालात दिया है कि जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग रहीं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, बार-बार फाटक बंद होने और वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. वही पितकी रेलवे फाटक पर लगातार लग रहे जाम का असर लंबी दूरी की बस सेवाओं पर भी साफ देखा जा रहा है. टाटा–पुरुलिया–धनबाद, बोकारो और आसनसोल रूट पर बसों का परिचालन लगभग ठप हो गया है। अधिकतर बसें अब पटमदा और बड़ा बाजार को लंबा और असुविधाजनक सफर तय करना पड़ रहा है।
आदित्यपुर में अवैध गैस कटिंग पर अनुमंडल पदाधिकारी ने मारा छापा।
सरायकेला/आदित्यपुर
वर्तमान समय में गैस की किल्लत ने केवल घरेलू रसोई ही नहीं इसके साथ-साथ कई कारखाने तक को प्रभावित कर दिया हैं। कई कामगारों को कम नहीं मिल रहा कंपनियों में काम ठप पड़े हुए हैं कई मजदूर काम की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं कई कारखाने के मलिक हैरान एवं परेशान दिखाई दे रहे हैं या फिर यूं कहें कि इस वक्त पूरा देश गैस की किल्लत से जूझ रहा है एवं कई तरह की परेशानियां झेल रहा है लेकिन इसमें भी भ्रष्टाचारी अपनी जेब गर्म करने के हथकंडे अपना रहे हैं और घरों में पहुंचने वाला गैस को यह भ्रष्टाचारी गैस कटिंग कर अपनी जेब भरने का कार्य कर रहे हैं। जिस से की और भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है लेकिन यह भ्रष्टाचारी इसी तरह धीरे-धीरे करके हमारे देश को खोखला कर रहे हैं।
ताजा मामला सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आने वाले टीचर ट्रेंनिंग मोड़ का है का है जहां पर बड़े सिलेंडरों से गैस चोरी कर छोटे सिलेंडरों में भरकर ब्लैक मार्केटिंग करने का कार्य चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ पर झोपड़ी-नुमा दुकान में इंडियन गैस के नाम से अवैध गैस-कटिंग चलने की शिकायत लगातार सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी को मिल रही थी जिस पर सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कार्यवाही करते हुए अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
उक्त दुकान का शटर खुलते ही अंदर कमर्शियल सिलेंडरों का जखीरा मिला 47 लीटर का बड़ा सिलेंडर, पाइप, प्रेशर रेगुलेटर, कटिंग टॉर्च व अन्य फिटिंग सुव्यवस्थित रखे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहाँ घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरने का काम होता था, जबकि कोई लाइसेंस, वैध दस्तावेज या सुरक्षा इंतज़ाम नहीं था। छापे की भनक मिलते ही संचालक फरार हो गया; अनुमंडल पदाधिकारी ने तुरंत जाँच के आदेश दिए और कहा कि अवैध भंडारण-कटिंग प्रमाणित होने पर कठोर कार्रवाई होगी।
छापे के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने कहां की “इधर अवैध कटिंग में सिलेंडरों का ढेर मिलता है, उधर हमें घरेलू सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं—नियमित आपूर्ति नहीं, महीनों इंतज़ार।” लोगों का आरोप है कि ऐसे अवैध नेटवर्क को कालाबाज़ारी से ईंधन मिल जाता है, जबकि आम उपभोक्ता खाली सिलेंडर लिए लाइनों में खड़े रहते हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मौके से बरामद उपकरणों की जब्ती-सूची बनाकर सप्लाई श्रृंखला की जाँच होगी, गैस कहाँ से आ रही थी, किन ठिकानों पर पहुँचाई जा रही थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना लाइसेंस चल रहे गैस-कारोबार की सूचना दें, ताकि सुरक्षित आपूर्ति बनी रहे और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके। वहीं लोगों ने आदित्यपुर , आर आई टी और गम्हरिया थाना की मिली भगत से गैस कटिंग अवैध शराब एवं अवैध गांजा का कारोबार चलने की बात कह रहे हैं।
वहीं थाना की पेट्रोलिंग गाड़ियों पर भी उठ रहे हैं सवाल और टाइगर मोबाइल पर भी उठ रहे हैं सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोलिंग के नाम पर अवैध कारोबारी से मिली भगत की बातें भी सामने आ रही है गैस कटिंग के अलावा दो नंबर शराब एवं अवैध तरीके से जिले में चल रहे शराब के ठेके तथा गांजा की अवैध बिक्री पर भी एसडीएम साहब से जनता ने जनहित पर कार्रवाई करने की अपील की है।लोगों की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है इसलिए मजबूर होकर एसडीएम को सूचित किया गया। एसडीएम साहब की इस कार्रवाई से जनता में खुशी की लहर। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी अवैध कारोबारियों पर चलेगा कानून का डंडा अगर थाना नहीं सुनती है तो जिले में हो रही है अवैध कारोबार का जानकारी सीधे हमसे भी कर सकते हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी के इस सराहनीय कार्य से ग्रामीणों में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी है एवं ग्रामीणों ने तहे दिल से पदाधिकारी का शुक्रिया भी अदा किया।
भगवान महावीर का अहिंसा सिद्धान्त एक गहन दार्शनिक चेतना है: सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर.के.पी. सोरेन।
सरायकेला
अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देनेवाले भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर अपनी शुभकामना प्रकट करते हुए सरायकेला विधान सभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सह सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर.के.पी. सोरेन एवं कांग्रेस के वरिष्ट नेता जगदीश नारायण चौबे ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा सिद्धान्त एक गहन दार्शनिक चेतना है। यह बताता है कि हिंसा मात्र शारीरिक आघात नहीं, बल्कि हर वह स्थिती है जहाँ किसी के अस्तित्व, सम्मान या जीवन-निर्वाह पर प्रतिकूल प्रभाव परे। महावीर जी ने संसार में बढ़ती हिंसा अन्याय एवं अमानवीयता को शांत करने की दिशा में सोचा।
आगे उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान वैश्विक तनावों को देखें तो पाएंगे कि युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं लड़आ जाता। उसकी गुंज आम जनजीवन तक पहुंचती है। ऐसे संघर्षों का प्रभाव उन लोगों पर भी पड़ता है, जिनका इन निर्णयों से प्रत्यक्ष संबंध भी नहीं होता। साथ ही उन्होंने मंगला पूजा की शुभकामना भी गम्हरिया प्रखंड के पांडालो केआयोजाको को दी उक्त जानकारी के.पी सोरेन जी के प्रेस सचिव सह गम्हरिया प्रखण्ड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशु बाबू) ने दिया।
रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह का महा रक्तदान शिविर 5 को।
सरायकेला
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में 5 अप्रैल रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए आयोजक सीनी रक्तदान समूह के सहानंद महतो ने बताया ब्लड बैंक एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड के सौजन्य से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जो की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.
उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए बताया रक्तदान महादान है. सभी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर पुण्य के भागी बने. कहा रक्त का कोई विकल्प नही है और आपका रक्त आपातकाल में किसी की जान बचा सकती है इसलिए सभी बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें. रक्तदान से शरीर मे कोई कमजोरी नही आती है बल्कि स्फूर्ति आती है. उन्होंने कहा रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर एक एक हेलमेट प्रदान किया जाएगा.
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और दलाल विनय तिवारी गिरफ्तार।
सरायकेला
(भरत सिंह)
भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सरायकेला जिला इस समय काफी चर्चाओं में हैं। साथियों हमारा भारत देश काफी मुश्किलों भरे दौर से गुजर कर अपनों का बलिदान देकर अपने बेटों की कुर्बानी देकर और न जाने कितने ही नौजवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमारे इस भारत देश को आजादी दिलाई है। और उन सभी बलिदान देने वालों का उन महावीर योद्धाओं का उन नौजवानों का नाम हम सुनहरे अक्षरों से लिखते हैं पढ़ते हैं एवं बड़े ही गर्व के साथ उनका नाम लेते हैं जिसने भारत देश को आजादी दिलाई है और इस आजाद भारत में इस स्वतंत्र भारत में हम आजादी से और खुशहाली से अपने परिवार के साथ अपना जीवन यापन करते हैं।
साथियों इस समाचार में हमने भारत देश और उन वीर सपूतों,नौजवानों का जिक्र इसलिए किया है क्योंकि जिस भारत देश को नौजवानों ने अपनी जान देकर आजादी दिलाई है उसी भारत देश को ये भ्रष्टाचारि बदनामी की ओर ले जाने का कार्य कर रहे हैं और साथ ही धीरे-धीरे यह भ्रष्टाचारी हमारे देश को खोखला कर रहे हैं कमजोर कर रहे हैं और कहीं ना कहीं आगे चलकर इन भ्रष्टाचार्यों के वजह से हमारे देश के नौजवान भी गलत राह की ओर अग्रसर हो सकते हैं और हमारे देश का नाम बदनाम कर सकते हैं इसलिए प्रशासन को इन भ्रष्टाचार्यों पर नकेल कसने की अति आवश्यकता है और इसी का एक नमूना सोमवार को सरायकेला जिले में देखने को मिला भी है जहां पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला जिले के उपायुक्त की मौजूदगी मे एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी इसी दौरान भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, रिश्वत के लेनदेन में जुट गए। लेकिन उन्हें यह कहां पता था कि बाहर पहले से ही ACB की टीम उन्हें रंगे हाथ पकड़ने के लिए घात लगाए बैठी है। और उनके निकलते ही ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए ACB की टीम ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भी छापा मारा, जहां दलाल विनय तिवारी को गाड़ी में पैसे गिनते हुए दबोचा गया।
उक्त मामले पर सूत्र बताते हैं कि यह मामला किसी जमीन के बड़े सौदे से जुड़ा हुआ है और कहीं ना कहीं यह मामला है 40 लख रुपए की डील का है जिसमें की पहले किस्त में ₹5 लाख का लेनदेन किया जाना था लेकिन उससे पहले ही ACB की टीम ने इस मामले का भंडाफोड़ दिया।
हालांकि, ACB की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है, लेकिन पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच हो रही है।
इस कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं अगर इस मामले पर जिले की जनता की माने नगर वासियों की माने तो यह सरायकेला प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह बहुत ही उचित कदम प्रशासन की ओर से उठाया गया है। जनता ने ACB की टीम को धन्यवाद भी दिया है
सरहुल पर्व भूमि विवाद: हाईकोर्ट ने चांडिल एसडीएम को दिए निर्देश।
सरायकेला/चांडिल
झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने रिट याचिका 1868/2026 पर सुनवाई की। मामला चांडिल (सहरबेड़ा) के प्लॉट 395, 397, 403, 404 (लगभग 7.5 एकड़) पर सरहुल पर्व आयोजन को लेकर भूमि विवाद से जुड़ा है।
याचिकाकर्ता सूर्य पद महतो ने आरोप लगाया कि 2024 से कुछ लोग कब्जे का प्रयास कर रहे हैं और प्रशासन (एसडीएम, डीसी, एसपी, आयुक्त) से आवेदन के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अदालत में एसडीएम द्वारा कारणरहित बुलावा-पत्र और धारा 144 की कार्रवाई का ज़िक्र भी आया। कोर्ट ने मामले में चांडिल एसडीएम को आवश्यक निर्देश जारी किए।
आप को बता दूं झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत में रिट याचिका 1868/2026 पर सुनवाई हुई। यह मामला सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल स्थित चांडिल थाना क्षेत्र के सहरबेड़ा की जमीन पर सरहुल पर्व के आयोजन को लेकर उत्पन्न विवाद से संबंधित है।
याचिकाकर्ता सूर्य पद महतो ने अदालत में दावा किया कि सहरबेड़ा के प्लॉट नंबर 395, 397, 403 और 404, जो लगभग 7.5 एकड़ भूमि है, पर कुछ लोग वर्ष 2024 से सरहुल पर्व के नाम पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। याचिकाकर्ता का आरोप था कि इस संबंध में एसडीएम, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और आयुक्त को आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) द्वारा उन्हें एक पत्र के माध्यम से कार्यालय में बुलाया गया, हालांकि पत्र में बुलाने का स्पष्ट कारण या अधिकार का उल्लेख नहीं था। वहीं, प्रशासन की ओर से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत नोटिस जारी किए जाने का भी जिक्र हुआ।
मामले की प्रकृति और प्रस्तुत तथ्यों पर विचार करते हुए अदालत ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वे आज ही अपराह्न 3 बजे चांडिल के एसडीएम के समक्ष उपस्थित होकर अपने भूमि स्वामित्व से संबंधित सभी दस्तावेज प्रस्तुत करें। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि प्रस्तुत दस्तावेजों से प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ता के स्वामित्व का प्रमाण मिलता है, तो संबंधित एसडीएम का दायित्व होगा कि वे याचिकाकर्ता की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
अदालत ने इसी के साथ याचिका का निष्पादन कर दिया। साथ ही आदेश की प्रति राज्य पक्ष और याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश कुमार श्रीवास्तव और नेहा अग्रवाल ने पक्ष रखा।
आर.डी.रबर रिक्लेम लिमिटेड कंपनी के कामगारो ने इचागढ़ के पूर्व विधायक और आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप-महापौर अंकुर सिंह को दी बधाई।
सरायकेला/आदित्यपुर
गम्हरिया के घोड़ा बाबा मंदिर स्तिथ आर.डी.रबर रिक्लेम लिमिटेड कंपनी के कामगारो ने इचागढ़ के पूर्व विधायक सह कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरविंद सिंह (मलखान सिंह) जी के आवास पर पहुँच कर उनको और उनके भतीजे जो आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप-महापौर, सह प्रदेश के सबसे युवा जनप्रतिनिधियों में शामिल अंकुर सिंह जी को पुष्पगुच्छ देके, माला और अंगवस्त्र दे के बधाई दिए।
वहीं मौके पर मौजूद यूनियन के महासचिव अजय शर्मा, कार्यकारी बसंत कुमार गम्हरिया प्रखण्ड कांग्रेस के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा,सेवानिवृत्ति कर्मचारी उदय कांत झा (हिटलर झा),नागेंद्र सिंह, कंपनी के वर्तमान मजदुर मधुआ सोरेन, एन.के.सिंह,प्रभाकर सिंह,रवि मुर्मू ,शंभू और सभी मजदूर उपस्थित थे! साथ ही यूनियन और मजदुरो के बिच बात विमर्श हुई तीन साल से कर्मचरियो के ग्रेड रिवीजन नहीं हुई है,कंपनी में मजदूरो के साथ सोशन,उत्पिरन बुरा व्यवहार और बाल श्रम (14 वर्ष से कम), रिटायरमेंट कर्मचारियों को उनके ग्रेच्युटी भी समय पर नहीं दिया जाता है जैसी समस्याएं प्रमुख हैं।
दहेज हत्या का मामला: बेटी की मौत पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, कानून की प्रक्रिया में फंसा न्याय
एक दर्दनाक घटना में, एक बेटी की ससुराल में फंदे से लटका मिली मृत्यु शरीर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बेटी के माता-पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को मारकर टांग दिया है, लेकिन कानून की प्रक्रिया में फंसा न्याय उन्हें अभी तक नहीं मिल पाया है।
मृतक के माता-पिता का आरोप
मृतक के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने कई बार उन्हें ससुराल वालों की प्रताड़ना के बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बात इतनी बढ़ जाएगी।
लौटती लड़की को न्याय की आस
मृतक के माता-पिता का कहना है कि वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन कानून की प्रक्रिया में उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनकी बेटी को न्याय दिलाया जाए और ससुराल वालों को सजा दी जाए।
क्या कहता है कानून?
भारतीय दंड संहिता की धारा 304B के तहत, यदि कोई महिला अपने विवाह के सात साल के भीतर अस्वाभाविक परिस्थितियों में मरती है, तो उसके पति और ससुराल वालों को दहेज हत्या का आरोपी माना जाता है।
वही इस मामले में, पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज तो किया है और जांच भी शुरू की है।परन्तु संतोष जनक नहीं है। लड़की पक्ष में वरीय पदाधिकारी ग्रामीण एसपी से इस विषय पर पुणे गंभीरता से जांच करने का अपील की है। जिससे मृतक को न्याय मिल सके।
वही आपको जानकारी के लिए बताते चले की जिले के सदर हॉस्पिटल की एक कर्मचारी द्वारा पोस्टमार्टम हाउस जाकर कैसे को रफा दफा करने की भी कोशिश की गई है। अगर ऐसा है तो कहीं ना कहीं राजस्थानी कव्वाली थाना सदर हॉस्पिटल पर भी सवाल उठ रहे हैं ….?
क्या हो सकता है आगे?
इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस और अदालत की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। मृतक के माता-पिता को न्याय दिलाने के लिए समाज और मीडिया को भी आगे आना होगा।
आदित्यपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,चार लोगों को पकड़ने में हासिल की सफलता।
सरायकेला/आदित्यपुर
बड़ी घटना की साजिश में थे अपराधी, पुलिस ने किया साजिश नाकाम।
साथियों आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि पुलिस हमेशा देर से पहुंचती है या फीर पुलिस हमेशा घटना के बाद ही पहुंचती है लेकिन कभी-कभी पुलिस घटना को घटित होने से पहले ही अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर लेती है और घटना को घटित होने से पहले ही अपराधियों की मंसुबे को विफल कर देती है। इसका ताजा उदाहरण सोमवार को देखने को मिला जहां पर सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.
सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल की मदद से चार लोगों को पकड़ लिया गया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के गिरफ्त में आएआरोपियों की पहचान धीरज कुमार उर्फ छोटू साव (35), शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव (32), शिवा कुमार (32) और वी. रमेश आनंद (47) के रूप में हुई है. सभी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.
वहीं इस घटना में पुलिस नेतलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा, 08 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, 315 एमएम की एक जिंदा गोली तथा एक ऑटो (JH05EF-5369) बरामद किया गया है. इस मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 78/2026, दिनांक 16.03.2026 के तहत धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
वहीं इस घटना से अपराधियों के मन में एक भय का माहौल बना हुआ है इसके साथ ही आदित्यपुर वासियों के मन में पुलिस के प्रति एक विश्वास जागता हुआ दिखाई दे रहा है आदित्यपुर निवासी इसे पुलिस की बड़ी सफलता का नाम देते हुए पुलिस को बधाई दे रहे हैं एवं पुलिस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि एक बड़ी घटना को पुलिस ने अपनी त्वरित कार्यवाही से एवं सूझबूझ से विफल कर आदित्यपुर वासियों को सुरक्षित किया है साथ ही आदित्यपुर वासियों ने पुलिस का धन्यवाद भी किया है।