मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड कृषि ऋण माफी योजना कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड कृषि ऋण माफी योजना कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

रांची

◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड कृषि ऋण माफी योजना कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, 1 लाख 76 हज़ार 977 किसानों के 400 करोड़ 66 लाख रुपए के ऋण अदायगी राशि का डीबीटी के माध्यम से किया हस्तांतरण

◆ मुख्यमंत्री ने बिरसा किसान इंटीग्रेटेड पोर्टल का किया अनावरण, किसानों को एक ही पोर्टल पर कृषि विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं की मिलेगी पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कृषि विभाग और एनडीडीबी के बीच डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू , दुग्ध उत्पादकों को अब दुग्ध के उचित मूल्य के अलावा मिलेगी 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार लिए जा रहे ठोस निर्णय

किसानों की समृद्धि एवं खुशहाली से ही राज्य बनेगा मजबूत

किसानों का खेत उनका बैंक है और खलिहान एटीएम

_लड़कर लिया झारखंड, लड़कर लेंगे अपना हक- अधिकार

हमारी सरकार में आदिवासी- मूलवासी ,दलित महिला, नौजवान, बुजुर्ग , पिछड़े और अल्पसंख्यक समेत हर किसी को आगे बढ़ने के लिए मिल रहा अवसर

पूरी संवेदनशीलता, निष्ठा और समर्पित भाव से 24 घंटे जनता की सेवा में कार्य कर रही सरकार

गांव -देहात से होकर विकास का दरवाजा खुलता है। ऐसे में किसानों की खुशहाली से ही राज्य मजबूत बनेगा। हमारी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार ठोस निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित झारखंड कृषि ऋण माफी योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह ऋण माफी योजना कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह किसानों के सम्मान में महाजुटान कार्यक्रम है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 1,76,977 लाख किसानों के दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर उन्हें बड़ी सौगात दी। इन सभी किसानों के लगभग 400.66 करोड़ रुपए के कर्ज की अदायगी राज्य सरकार द्वारा की गई। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के बिरसा किसान इंटीग्रेटेड पोर्टल का भी अनावरण किया।

किसानों को राहत देने का प्रयास लगाकर जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसानों के समक्ष तरह- तरह की चुनौतियां आ रही है। किसानों की गरीबी और पूंजी के अभाव में कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में किसानों को राहत देने के मकसद से उनके दो लाख रुपए तक के कृषि ऋण माफ करने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है,ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर उन्हें उन्हें कृषि के क्षेत्र में नई शुरुआत करने का मौका मिल सके।

किसानों का खेत उनका बैंक है और खलिहान एटीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की 80 प्रतिशत आबादी ग्रामीण परिवेश में रहती है ।यहां के किसान- मजदूर जीविकोपार्जन के लिए खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं । ऐसे में उनका खेत उनका बैंक है तो खलिहान एटीएम। लेकिन, आज किसानों की स्थिति से छिपी नहीं है। वे विपरीत परिस्थितियों के बीच कृषि कार्य कर रहे हैं। कई बार मौसम की मार की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचता है, जिसका खामियाजा उन्हें लंबे समय तक भुगतना पड़ता है। हमारी सरकार किसानों को इन विपरीत परिस्थितियों से निकलने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में कृषि कार्य के लिए जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक का लोन लिया है उसे माफ करने का हमारी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया, ताकि किसानों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान कर सकें।

लड़कर लिया झारखंड, लड़कर लेंगे अपना हक-अधिकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम खनिज और वन संसाधनों से धनी होने के बाद भी झारखंड एक पिछड़ा राज्य है। यहां के लोग आज भी गरीबों की जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे में हमने जिस तरह लड़ कर झारखंड लिया है उसी तरह लड़कर अपना हक और अधिकार लेंगे ताकि यह राज्य आगे बढ़ सके।

किसानों को अपनी ताकत पहचाना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा की किसान इस देश और राज्य की रीढ़ हैं। जब तक किसान आत्मनिर्भर नहीं बनेंगे, तब तक यह राज्य आगे नहीं बढ़ेगा। आज किसानों को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है। जिस तरह हमारे किसान खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं, उसी तरह उन्हें अपने मान- सम्मान एवं हक- अधिकार की खातिर एकजुट होकर कदम बढ़ाना होगा।

झारखंड की मिट्टी हर तरह की खेती के लिए अनुकूल है

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का जो भौगोलिक परिवेश है, वह काफी अनूठा है। यहां की मिट्टी में हर तरह की फसल उपजाई जा सकती है । लेकिन, इसके लिए बेहतर नीति बनाने की जरूरत है। किसानों को विभिन्न तरीकों के फसलों के उत्पादन को लेकर प्रशिक्षण देने की पहल होनी चाहिए। अगर उस दिशा में कदम बढ़ाते हैं तो निश्चित तौर पर इसके सुखद परिणाम हमको देखने को मिलेंगे।

वैकल्पिक कृषि से जुड़ें हमारे किसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस तरह मौसम में अनिश्चित बनी हुई है, उसमें किसानों को परंपरागत खेती के साथ वैकल्पिक खेती के लिए भी आगे होगा। इसके लिए हमारी सरकार की ओर से बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, नीलांबर- पीतांबर जल समृद्धि योजना और दीदी बगिया योजना जैसी कई योजनाएं संचालित है। हमारी सरकार ने पहली बार कृषि पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, ताकि वे किसानों को फसल उत्पादन की नवीन और आधुनिक तकनीक से अवगत करा सकें। किसान पाठशाला के जरिए किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी जानकारी देने के साथ कृषि कार्य के लिए प्रशिक्षण भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, किसानों को अंडा, दुग्ध और मछली उत्पादन के लिए लगाकर प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हमारे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो, ताकि वे राज्य को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभा सकें।

हर वर्ग का कर रहे हैं सम्मान, दे रहे हैं हक -अधिकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग और तबके के विकास और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमने बुजुर्गों को पेंशन दिया है तो महिलाओं को सम्मान राशि दे रहे हैं । नौजवानों को रोजगार देने का सिलसिला बड़े पैमाने पर चल रहा है। बच्चियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना चल रही है। यहां के होनहार विद्यार्थियों को पैसे की तंगी की वजह से इंजीनियर डॉक्टर और अफसर बनने का सपना अधूरा ना रहे, इसके लिए उन्हें गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन सरकार अपनी गारंटी पर दे रही है। हमारी सरकार ने किसानों के दो लाख रुपए तक के लोन माफ कर दिए गए हैं । बकाया बिजली बिल माफ करने के साथ 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दे रहे हैं। हमारी सरकार में आदिवासी- मूलवासी, दलित, महिला, नौजवान बुजुर्ग, पिछड़े और अल्पसंख्यक समेत हर किसी को आगे बढ़ने के लिए अवसर मिल रहा है

लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को कर रहे हैं पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता, निष्ठा, ईमानदारी और समर्पित भाव से 24 घंटे जनता की सेवा में कार्य कर रही है। आज सरकार आपके दरवाजे पर पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है । हम लोगों के रोटी, कपड़ा और मकान जैसे मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इस कड़ी में 20 लाख अतिरिक्त राशन कार्ड जारी कर मुफ्त अनाज दे रहे हैं। 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास देने की योजना शुरू की है। सोना- सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत गरीबों को धोती साड़ी और लूंगी दे रहे हैं। हमारी कोशिश ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है ताकि यहां के गरीब किसान मजदूर सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने हेतु कृषि विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीक तथा एनडीडीबी, आनंद , गुजरात के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री एस रघुपति के बीच 5 वर्षों के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न हुआ। इसके तहत लगभग 68 हज़ार दुग्ध उत्पादकों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा दुग्ध उत्पादकों को दूध उत्पादन के उचित मूल्य के अलावा 5 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम में मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, राज्य सभा सांसद  महुआ माजी, विधायक राजेश कच्छप, केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, विकास आयुक्त  अविनाश कुमार, कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीक, निदेशक कृषि ताराचंद, निदेशक उद्यान श्री फैज अक अहमद , निदेशक पशुपालन किरण पासी एवं एनडीडीबी, आनंद, गुजरात के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर  रघुपति उपस्थित रहे।

भाजपा का परिवर्तन सभा में उमड़ा जनसैलाब,, मैया सम्मान योजना भी मेरा ही देन: चंपई सोरेन

भाजपा का परिवर्तन सभा में उमड़ा जनसैलाब,, मैया सम्मान योजना भी मेरा ही देन: चंपई सोरेन

ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर हाइस्कूल मैदान में परिवर्तन यात्रा को लेकर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, पुर्व विधायक अरविंद सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय, जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव आदि उपस्थित रहे। इस दौरान बारिश के बीच हजारों की तादाद में उत्साहित ग्रामीण परिवर्तन रैली में पहुंचे ।

विशाल परिवर्तन यात्रा की रैली में पूर्व विधायक अरविंद सिंह इतनी भारी बारिश के होने के बावजूद भी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मंच पर पधारे । बारिश के दौरान छाता लगाकर एवं चेयर सर पर रखकर लोगों ने अतिथियों का सम्बोधन सुना।

इस दौरान अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बड़ रहा है। विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगा, महिलाओं को ठगा, राज्य सरकार यहां का बालू को बंबई में बेचवा रहा है। खनिज का लूट , जमीन लुट में मस्त हैं। सेना की जमीन लुट ली । 5 लाख नौकरियां देने, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा से मुकर रहा है हेमंत सोरेन की सरकार।

उन्होंने कहा कि बादा खिलाफी राज्य सरकार से झारखंड को बचाने के लिए परिवर्तन रैली में उमड़े जनसैलाब इसका उदाहरण है कि लोग त्रस्त है और परिवर्तन निश्चित है। उन्होंने कहा कि झारखंड में डबल इंजन सरकार ही भला कर सकता है। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ में कमल ही खिलेगी ।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासियों का भला सिर्फ भाजपा ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठियों के द्वारा आदिवासी जमीन छीना जा रहा है और भाजपा ही घुसपैठियों को खदेड़ सकता है। उन्होंने कहा कि देश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही कर सकते हैं। आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है और कोई इसे रोक नही सकता है। परिवर्तन का लहर पुरे झारखंड में दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि मैया सम्मान योजना भी मेरा ही देन है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने का बात था,मगर झारखंड सरकार वो भी नही किया। मौके पर मधु गोराई, सारथी महतो,विश्वनाथ उरांव, अनिल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आज की परिवर्तन यात्रा नीमडीह से ईचागढ़ विधानसभा में प्रवेश करेगी

आज की परिवर्तन यात्रा नीमडीह से ईचागढ़ विधानसभा में प्रवेश करेगी

सरायकेला-खरसावां

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश भर में निकाली गई परिवर्तन यात्रा के निमित्त ईचागढ़ विधानसभा में आज दिनांक 26/09/2024 बृहस्पतिवार को नीमडीह के सामानपुर होते हुए परिवर्तन यात्रा रथ ईचागढ़ विधानसभा में प्रवेश करेगी । यह यात्रा आदारडीह में 11:00 बजे “युवा संवाद” कार्यक्रम के पश्चात कुकडू प्रखंड होते हुए 1:00 बजे “बाइक रैली” करते हुए 2:00 बजे टीकर में “परिवर्तन सभा”के कार्यक्रम में पहुंचेगी

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी एवं उत्तरी दिल्ली से लोकप्रिय सांसद  मनोज तिवारी जी , जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो जी उपस्थित रहेंगे

संतान की लंबी उम्र के लिए बड़े धूमधाम एवं विधि विधान के साथ मनाया गया जितिया पर्व

संतान की लंबी उम्र के लिए बड़े धूमधाम एवं विधि विधान के साथ मनाया गया जितिया पर्व

सरायकेला-खरसावां

संतान की लंबी आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सरायकेला खरसावां जिला के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने बड़े ही विधि विधान के साथ जीवित्पुत्रिका का व्रत किया गया। हिंदू धर्म में जितिया व्रत जिसे जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है विशेष रूप से माता द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे कल्याण के लिए किया जाता है। यह व्रत आश्विन माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी को रखा जाता है। यह व्रत संतान की सुरक्षा और समृद्धि के लिए निर्जला उपवास के रूप में किया जाता है जिसमें महिलाएं पूरे दिन बिना अन जल ग्रहण किए उपवास करती है। जितिया व्रत का धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से संतान की आयु लंबी होती है और वह जीवन में स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त करते हैं। इसके अलावा इस व्रत के पुण्य प्रभाव से वह महिलाएं भी संतान प्राप्त करती है जिनकी संतान की कामना होती है। संतान की सुरक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए जितिया व्रत एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। जितिया व्रत की परंपरा मुख्य रूप से बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड और मिथिला क्षेत्र में अधिक प्रचलित है इस व्रत का आरंभ नहाए खाए से होता है जिसमें महिलाएं व्रत से एक दिन पहले पवित्र स्नान करके पूजा पाठ करती हैं और फिर सात्विक भोजन ग्रहण करती है। इस दिन प्याज लहसुन और मांसाहार का सेवन वर्जित होता है। अगले दिन महिलाएं सरगी उटांगन करती है यानी सुबह भोजन ग्रहण करती है ताकि वह पूरे दिन निर्जला व्रत कर सके।

वहीं अष्टमी तिथि को वह निर्जला व्रत रखती है और अष्टमी समाप्त होने के बाद पारण करती हैं। जितिया व्रत का पारण अष्टमी तिथि समाप्त होने के बाद किया जाता है। पारण करते समय महिलाएं सबसे पहले जल ग्रहण करती है और फिर अन्य सात्विक भोजन ग्रहण करती है।

कुछ मीडिया में चल रही खबर भ्रामक, जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी, प्रयाप्त सुरक्षा बल एवं वाहन उपलब्ध है

कुछ मीडिया में चल रही खबर भ्रामक, जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी, प्रयाप्त सुरक्षा बल एवं वाहन उपलब्ध है

झारखंड/रांची

25 सितंबर को कुछ मीडिया द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सुरक्षा के कटौती से संबंधित खबर प्रकाशित की गई थी जिसकी पुलिस मुख्यालय झारखंड सरकार द्वारा खंडन करते हुए कहा गया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की सुरक्षा में उनके सुरक्षा श्रेणी के अनुरूप ही सुरक्षा उपलब्ध है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन मुख्यमंत्री के पद पर रहने के दौरान “जेड प्लस” (ए०एस०एल० सहित) श्रेणी के लिए अनुमान्य थे।वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन “जेड प्लस” ( ए०एस०एल० रहित ) श्रेणी से आच्छादित हैं। ए०एस०एल० रहित जेड प्लस सुरक्षा के अनुरूप श्री सोरेन के पास अनुमान्य से अधिक सुरक्षा बल उपलब्ध है।

पूर्व मुख्यमंत्री के पास यह सभी सुरक्षा उपलब्ध है :-

विशेष शाखा से अंगरक्षक -06
सरायकेला-खरसावाँ से अंगरक्षक-05
सरायकेला-खरसावाँ से-17
( पूर्व मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा, राँची) जैप -01, डोरण्डा, राँची से-09
(पायलट एवं स्कोर्ट)
सरायकेला-खरसावाँ से-14
(पूर्व मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा, जिलिंगगोड़ा)
राँची से (पूर्व मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा, राँची)-12
कुल-63


अतः चंपई सोरेन, के साथ कुल 63 पुलिस पदाधिकारी / कर्मी, अत्याधुनिक हथियार यथा – ए0के0-47, इंसास राईफल, पिस्टल, एल०एम०जी०, मेटल डिटेक्टर, वायरलेस सेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। इसके अतिरिक्त चंपई सोरेन के पुत्र श्री बाबूलाल सोरेन के पास 02 अंगरक्षक एवं चंपई सोरेन के सलाहकार धर्मेन्द गोस्वामी उर्फ चंचल गोस्वामी के पास 03 अंगरक्षक एवं 01/04 आवास गार्ड उपलब्ध है। कुल मिलाकर 63+02+08 = 73 सुरक्षा बल उपलब्ध है।

चंपई शरण के पास यह सभी गाड़ियां हैं उपलब्ध

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के उपरान्त चम्पाई सोरेन के पास कुल – 07 वाहन
➤ Fortuner- 03।  

Scorpio -01
➤ B.P. Safari 01
Gypsy-02
कुल – 07 वाहन
उल्लेखनीय है कि इनमें से 03 Fortuner एवं 01 Scorpio माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा के कारकेड का हिस्सा है, जो श्री सोरेन के मुख्यमंत्री रहते हुये उनके साथ उपलब्ध था। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के उपरान्त भी उक्त 04 गाड़ियों जो मुख्यमंत्री कारकेड का हिस्सा है और किसी परिस्थिति में कारकेड से अन्यत्र और कहीं प्रतिनियुक्त नही होना चाहिए, वह भी श्री सोरेन के साथ प्रतिनियुक्त था। इन चारों गाड़ियों को माननीय मुख्यमंत्री कारकेड हेतु वापस मंगाया गया है एवं वर्तमान में श्री चम्पाई सोरेन, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के साथ (1) B.P. Safari 01 (2) Gypsy 02 (3) Jammer Scorpio – 01 एवं ( 4 ) Innova – 01 कुल – 05 वाहनों की प्रतिनियुक्ति है।
अतः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन “जेड प्लस” (ए०एस०एल रहित) सुरक्षा श्रेणी से आच्छादित है इसके साथ है चंपई सोरेन के पास पर्याप्त सुरक्षा बल एवं वाहन उपलब्ध है एवं मिडिया में चल रही खबर भ्रामक है ।

“मंईयां सम्मान यात्रा” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को उपायुक्त ने की सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक

“मंईयां सम्मान यात्रा” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को उपायुक्त ने की सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला-खरसावां जिले में आगामी 27 सितम्बर 2024 को सरायकेला, खरसावां, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल तथा नीमडीह प्रखंड में “मंईयां सम्मान यात्रा” कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक तैयारियों का समीक्षा किया। समीक्षा क्रम में उपायुक्त के द्वारा कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल पर लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं चलन्त शौचालय,अग्निशमन दल,चिकित्सा दल आदि की व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने कहा कि बदलते मौसम को ध्यान में रखकर तैयारी करें साथ ही विभिन्न क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखकर सुगमतापूर्ण यातायात परिचालन को ससमय लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन कीमत की नजर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अपने अधिनस्थ पदाधिकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बारदियार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल समेत विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभाग के कार्यपालक अभियन्ता उपस्थित रहें।

मुसाबनी माइंस इन्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना करमा पूजा

मुसाबनी माइंस इन्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना करमा पूजा

मुसाबनी

मंत्री रामदास सोरेन ने भी किया करम नृत्य

मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रकृति का पर्व करमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जल संसाधन विभाग, तकनीकी व उच्च शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने करम पेड़ के समक्ष पूजा अर्चना किया गया।नायके रामो हांसदा,कृष्णा बास्के,गजिया मुर्मू,साहिल मुर्मू मुनी राम मुर्मू,बिजय सोरेन आदि द्वारा पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया । कॉलेज की अधिकतर छात्र छात्राएं पारंपरिक परिधान धारण कर कार्यक्रम में पहुंचे थे ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री रामदास सोरेन ने शिरकत कर पारंपरिक रीति रवाज से विधि पूर्वक पूजा अर्चना क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंत्री रामदास सोरेन ने करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासियों के लिए करमा पर्व का काफी महत्व है। आदिवासी समाज शुरू से ही प्रकृति के पुजारी रहे है । आदिवासी प्रकृति के सबसे बड़े रक्षक माने जाते हैं । उन्होंने कहा कि भाई बहन के अटूट रिश्ते और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मनाये जाने वाले करमा पर्व की अलग पहचान है। करमा महोत्सव मना कर झारखंड की परंपरा को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। कहा कॉलेज परिसर में कैंप लगाकर 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों का मइंया सम्मान योजना का आवेदन पत्र भरवाया जाएगा। उन्होंने मुसाबनी में इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज आदि खोलने की भी बात कही।कॉलेज प्रबंधन द्वारा मंत्री सहित अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। मंत्री के स्वागत में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं ढोल नगाड़े बजाते व करम नृत्य करते नज़र आये।लोगों ने माथा टेक कर प्रकृति देवता को नमन किया गया। उपस्थित छात्र छात्राओ के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजदूगी-

करमा महोत्सव के मौके पर प्रिंसिपल सीमा कल्याणी, ए दुबे, संतोष दास, संथाली विभाग के प्रोफेसर गोविंदा बास्के, जिला कोषाध्यक्ष कालीपद गोराई, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काजल डॉन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, साधु हेम्ब्रम,पूर्व मुखिया जयपाल मांझी, जगदीश बास्के,कान्हु टुडू ,संजीवन पातर, विक्रम टुडू, सुभाष पातर, प्रियनाथ बास्के, गणेश टुडू, पालू मांझी, अनामिका हांसदा,काजल मुर्मू, सोमवारी हांसदा,स्नेहा महाली, चैतन मुर्मू, माझिया हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

बांग्लादेशी घुसपैठी को चुन चुन कर झारखंड से बाहर करेगी बीजेपी: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

बांग्लादेशी घुसपैठी को चुन चुन कर झारखंड से बाहर करेगी बीजेपी: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

परिवर्तन सभा में जम के दहाड़े पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां में आयोजित भाजपा की परिवर्तन सभा में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दहाड़ते हुए कहा कि यह परिवर्तन यात्रा झारखंड को एक नई ऊर्जा एक नई दिशा की ओर लेकर जाएगी आने वाले समय में झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी और बीजेपी का सरकार बनते ही झारखंड एक नए रंग में उभर कर झारखंड की जनता के बीच आएगा। आगे उन्होंने कहा कि आज के परिवर्तन यात्रा में जो जनसैलाब उमड़कर सभा में उपस्थित हुए हैं  यह परिवर्तन का लहर है यह परिवर्तन की संकेत है की आगे आने वाले समय में सरकार का परिवर्तन होगा. यह जन सैलाब निसंदेह ही यह संकेत दे रही है कि आने वाले समय में निसंदेही झारखंड में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी। और नया झारखण्ड बनेगी ओर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास करेगी आगे उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश के संथाल परगना में जो बांग्लादेशी घुसपैठी है उसे चुन चुन कर भाजपा की सरकार झारखंड से बाहर करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि नीति नियत मे गलती ओर धोखा देने का काम झारखड़ सरकार ने किया है। जितना कार्य भाजपा पार्टी ने किया है उतना जेएमएम ने नही किया। 15 नवंबर को धरती आबा का जन्म दिन मनाया जाएगा। यह भाजपा सरकार के नेतृत्व में होगा। परवर्तन रेली एक तूफान है और यह तूफान वर्तमान की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, भाजपा नेता गणेश महाली, जिला परिषद सोनाराम बोदरा एवं बीजेपी के कई दिग्गज नेता और बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अर्जुना कप फुटबॉल का फाइनल 1 अक्टूबर को कुचाई मेंवन डे फुटबॉल टूर्नामेंट से होगी शुरुआत

अर्जुना कप फुटबॉल का फाइनल 1 अक्टूबर को कुचाई मेंवन डे फुटबॉल टूर्नामेंट से होगी शुरुआत

सरायकेला

उड़ीसा- झारखंड महिला महा- मुकाबला 2:00 बजे से

सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग 2024 लीग का फाइनल मैच 1 अक्टूबर को आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र और 7 साइड ए साइड फुटबॉल एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा. इसके अतिरिक्त उड़ीसा एवं झारखंड के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का एक जबरदस्त चैलेंज मुकाबला खेला जाएगा. अर्जुना कप फुटबॉल की शुरुआत एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ होगी जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 15000 एवं ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार₹10000 एवं ट्रॉफी दिया जाएगा.

डी एस ए के सचिव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क मात्र ₹1100 रखा गया है. प्रवेश शुल्क जमा करने हेतु बिरसा क्लब कुचाई के अनुराग सोय एवं घनश्याम सोय से संपर्क किया जा सकता है. इस फुटबॉल के महा मुकाबला को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है एवं भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

सरायकेला खरसावां जिले में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सरायकेला खरसावां जिले में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सरायकेला

झारखंड पुलिस के महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए सरायकेला टाउन हॉल में सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जनसंख्या समाधान कार्यक्रम के दौरान काफी भारी संख्या में दूरदराज से पीड़ित अपनी शिकायत को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत

उक्त कार्यक्रम में काफी संख्या में आम जनता ने भिन्न-भिन्न थानों का स्टालों में अपनी शिकायत दर्ज कराई वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करना है साथ ही कहा कि नागरिकों की शिकायतों को त्वरित एवं प्रभावी निवारण करने की पुलिस एवं नागरिकों के बीच आत्मविश्वास बढ़ाना एवं दूरी को समाप्त करने की यह एक अच्छी पहल है। आगे उन्होंने कहा कि कई तरह के मामले इस कार्यक्रम में के माध्यम से देखे गए और काफी मामलों का निपटारा त्वरित कर दिया गया है साथ ही और काफी सारे मामले हैं जिनका निपटारा करना अभी बाकी है उस पर पुलिस विभाग के अधिकारी कार्य कर रहे हैं उन सभी मामलों का निपटारा जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार नायक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि  पिछले एक सप्ताह में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्र में खोए हुए मोबाइल को बरामद किया गया उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान में 117 मोबाइल बरामद किया गया और मोबाइल धारकों को उनका मोबाइल सौंप दिया गया।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि हर सप्ताह में एक जगह निश्चित कर दो तीन थानों के स्टॉल के माध्यम से यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जाएगा और हर 21 दिन के बाद मामलों का निपटारा हुआ या नहीं उनका समीक्षा भी किया जाएगा

आपको बता दें कि कार्यक्रम में विभिन्न थाना क्षेत्र के स्टाल लगाए गए थे ताकि दूर दराज से आए पीड़ितों को किसी तरह की परेशानी ना हो वह अपने क्षेत्र के थाना स्लॉट में अपनी समस्या को दर्ज करा सकते हैं पुलिस के समक्ष रख सकते हैं एवं अपनी समस्या का निपटारा करवा सकते हैं।

वहीं समाज से भी दीपक भालोठिया ने भी सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर त्वरित कार्रवाई करने पर धन्यवाद दिया।
तथा।

इस तरह का कार्यक्रम सरायकेला जिले में एक अच्छी पहल के रूप में सामने आया है और कार्यक्रम में आए पीड़ित अपनी समस्या को त्वरित निपटारा होते देख काफी खुश दिखाई दिए एवं इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरायकेला जिला के पुलिस अधीक्षक को तहे दिल से धन्यवाद दिया

जिले में अवैध शराब का कारोबार चरम सीमा पर

जिले में अवैध शराब का कारोबार चरम सीमा पर

सरायकेला

सरायकेला जिले में फिर से एक बार अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है जिसकी रोकथाम अगर समय रहते ना की जाए तो न जाने कितने ही घर इन अवैध शराब कारोबारीयों की वजह से बर्बाद हो जाएंगे उजड़ जाएंगे और इसके साथ ही शराब कारोबारी मालामाल हो जाएंगे।

मलाला इस बात का नहीं के अवैध शराब कारोबारी मालामाल हो जाएंगे मलाल इस बात का है के न जाने कितने ही परिवार शराब की वजह से बर्बाद हो जाएंगे उजड़ जाएंगे और इसका जिम्मेदार कहीं ना कहीं अवैध शराब कारोबारी को माना जा सकता है इसके साथ ही अवैध शराब के कारोबारी को बढ़ावा देने वालों को भी माना जा सकता है।

जिले में मौजूद उत्पाद अधीक्षक,पुलिस फोर्स,प्रशासन, इतनी भारी संख्या में कानून के रक्षक के होते हुए भी जिले में दोबारा से अवैध शराब का कारोबार संचालित होना यह कहीं ना कहीं जिले के पुलिस प्रशासन उत्पादक अधीक्षक एवं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

अजय वर्मा अधीक्षक आबकारी विभाग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां जिले के लगभग सभी सरकारी दुकानों में शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री एवं कुछ दुकानों में नकली शराब की बिक्री भी धड़ल्ले से चल रही है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चले की RIT थाना अंतर्गत मीरूडीह, आदित्यपुर थाना अंतर्गत सपरा रोड एवं आदित्य गार्डन से सटे हुए बस्ती आदित्यपुर बाजार,गम्हरिया थाना अंतर्गत कई बस्तियों में साथ ही इसी तरह जिले के हर थाना अंतर्गत हर छोटी-मोटी बस्तियों में शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। जिसकी रोकथाम के लिए झारखंड सरकार ने आधिकारिक रूप से अधिकारी भी नियुक्त किए है लेकिन आखिर क्या बात है कि जिले में अवैध कारोबारी पर अंकुश लगाने में जिले के आबकारी विभाग नाकामयाब है सीधे लफ्जों में अगर कहीं जाए तो असमर्थ हैं। जिले में नशे का कारोबारी फल फूल रहा हैं किन के इशारे पर शराब के अलावा ड्रग्स चरस अफीम गांजा एवं कई नशीले पदार्थों का कारोबार धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा। वहीं सामने दुर्गा पूजा दिवाली आस्था का महापर्व छठ एवं चुनाव भी है। किस कुंभकरण की नींद में सोया है प्रशासन।

यक्ष प्रश्न यह है के यह अवैध कारोबार से जमाई गई करोड़ों रुपए का राशि आखिर जाता कहां है और कौन है सफेद पोस जिसके इशारे पर यह अवैध कारोबार संचालित किया जाता है, शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से लिए गए अधिक रुपए आखिर किसकी जेब में जाता है किसकी जेब गर्म करता है किसके घर की तिजोरी भरता है किसने अपने घर में कुबेर का भंडार खोल रखा है जिसके भंडार में अवैध कारोबार का काला धन जमा होता है ? आखिर महीने का अवैध करोड़ों रुपया जाता कहां है ?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब बहुत ही जल्द सरकारी शराब दुकानों को ठेकेदारों को सौंप कर ठेकेदारों द्वारा संचालित किया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो यह माना जा रहा है के करोड़ों रुपए की अवैध कारोबार का होना भी संभव है इस पर जिले की एवं राज्य की जांच एजेंसियों को कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है

मजदूरों के बुलंद हौसलों ने घुटने टेके,, श्रम अधीक्षक ने फिर भेजा नोटिस

मजदूरों के बुलंद हौसलों ने घुटने टेके,, श्रम अधीक्षक ने फिर भेजा नोटिस

सरायकेला-खरसावां

आखिरकार पेट की भूख और परिवार की जिम्मेदारियों के आगे मजदूरों के बुलंद हौसलों ने दम तोड़ दिया।

प्रिय पाठको अगर संसार में पेट की भूख ना होती तो शायद कोई मजदूर पैदा ना होता और ना कोई सेठ पैदा होता पेट की भूख और परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से ही बड़े से बड़े लोग और छोटे से छोटे लोग मजदूरी करते हैं मजदूरी में छोटे लोग ही नहीं आते बड़े से बड़े लोग भी कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में किसी न किसी संगठन के माध्यम से मजदूरी करते हैं और अपने परिवार के साथ गुजर बसर करते हैं लेकिन आए दिन निचली कोटि के मजदूरों के साथ हो रहे शोषण को हम अखबारों के माध्यम से पढ़ते हैं टीवी के माध्यम से सुनते हैं या फिर किसी और के मुख से भी मजदूरों के ऊपर हो रहे शोषण को हम सुनते हैं जानते हैं और समझते हैं। मजदूरों के ऊपर हो रहे हैं शोषण कोई नई बात नहीं यह तो ब्रिटिश काल से चला आ रहा है आज हमारे देश को आजाद हुए 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी मजदूर आजाद महसूस नहीं कर रहे उनको उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा उनका शोषण किया जा रहा है उन पर अत्याचार किया जा रहा औद्योगिक क्षेत्र में कुछ संगठन ऐसे हैं जो सरकार द्वारा बनाई गई नियम व कानून को ताक पर रखकर मजदूरों का शोषण कर रहे हैं उन पर अत्याचार कर रहे हैं और मजदूर बेबस बिहाल शोषण का शिकार हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सुधा डेयरी के भीतर विकास कुमार ठेकेदार के अधीन कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर नहीं दी जाने की खबर को झारखंड क्राइम रिपोर्टर अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था  जिसमें जमशेदपुर डेरी सुधा डेयरी में मजदूरों का शोषण दबंगई से किया जा रहा था इसकी सूचना सरायकेला खरसावां जिला के सुपरिंटेंडेंट को लिखित रूप से मजदूरों ने दी थी। मजदूरों की लिखित शिकायत आने पर सरायकेला श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर ने पूंजीपति ठेकादार वा सुधा डेयरी को नोटिस कर अपनी बात रखने के लिए लेबर ऑफिस बुलाया था। लेकिन मजदूरों की सहमी एवं दबी आवाज ने आखिर यह तय कर दिया कि पापी पेट का सवाल है पेट के लिए झुक जाना शोषण हो जाना मंजूर है लेकिन अपने ऊपर के वरिय अधिकारियों पर कार्रवाई ना हो इसके लिए उन्होंने अपनी आवाज को वापस लिया। वहीं श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर ने उक्त कंपनी व उक्त ठेकेदार को 3 महीने का रजिस्टर्ड लेकर श्रम कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया ताकी सही निर्णय लिया जा सके। खबर का दिखा असर लेबर सुपरिंटेंडेंट ने किया नोटिफिकेशन सुधा डेयरी के ठेका मजदूर के साथ हो रहा है शोषण वा दबंगई।

मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर न देकर जबरन काम लिया जा रहा शिकायत करने वालों को दबाया जा रहा है। आजादी मिलने के बावजूद भी सुधा डेयरी के मजदूरों को आजादी नहीं मिल पाई है और बुरी तरह से शोषित मजदूर अपनी आवाज उठाने पर भी डरे एवं सहमे हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि यह पापी पेट का सवाल है वहीं श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर ने नोटिस जारी कर अपना काम बखूबी निभाते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात कही।
आपको बताते चलें कि जमशेदपुर डेरी के नाम से सुधा डेयरी यह वही डेयरी है जो अक्सर मजदूर के शोषण एवं मिलावटी कार्य को लेकर चर्चा में रही है।

वही सरायकेला में दिशा की बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि नियम का पालन करें नहीं तो होगा कार्रवाई । अब देखना है कि क्या झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला में कंपनी और ठेकेदार की मिली भगत से मजदूरों पर शोषण होता है या फिर रक्षा व केंद्रीय राज्य मंत्री इस पर अंकुश लगा पाते हैं ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started