तीन दिन बाद बाजार समिति के प्रयास से 200 के वी का ट्रांसफार्मर लगने के बाद मुसाबनी बाज़ार बिजली हुई बहाल

तीन दिन बाद बाजार समिति के प्रयास से 200 के वी का ट्रांसफार्मर लगने के बाद मुसाबनी बाज़ार बिजली हुई बहाल

मुसाबनी

विगत सोमवार की रात से मुसाबनी बाजार क्षेत्र की बिजली ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण गुल थी। तीन दिनों से बाजार के दुकानदारों ने जेनरेटर व इन्वर्टर के सहारे दुकानदारी कर रहे थे। दुर्गा पूजा का बाजार होने के कारण बाजारों में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए बाजार समिति ने त्वरित प्रयास से 200 केवि का ट्रांसफार्मर मँगवा कर लगाया गया। गुरुवार को ट्रांसफार्मर को विद्युत कर्मियों द्वारा नेपाली लाइन विद्युत सब स्टेशन में स्थापित कर चालू कर दिया गया।
मुसाबनी मुख्य बाजार का 200 केवी ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। जिसके कारण बाजार की लगभग 400 दुकानों एवं डी एरिया लाइन के लगभग 200 क्वार्टरों में तीन दिनों से बिजली गुल थी। जिसके कारण दुकानदारों व आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं होने के कारण पूजा बाज़ार में कारोबार पर इन दिनों में काफी बुरा प्रभाव पड़ा।

इसको देखते हुए मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर पुराने खराब 200 केवी ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया 200 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, दीपक अग्रवाल, जलधर प्रधान, पप्पू अली, इम्तियाज अंसारी, सुरेश पोद्दार, मोहम्मद अकबर अली, मोहम्मद जमील, मानस नमाता, सरफराज अंसारी, चीकू, मुन्ना मुखी, हरीश एवं मुख्य बिजली मिस्त्री अर्जुन सिंह, मोहम्मद कमालुद्दीन उर्फ दादू, अखिलेश सिंह के सहयोग से 200 के वी ट्रांसफार्मर को हाइड्रा की मदद से बिजली स्टेशन के प्लेटफार्म पर उतारा गया एवं इसकी फिटिंग करने के बाद इसे 12 घंटा चार्ज कर गुरुवार की शाम सरदार राजू सिंह व दुकानदारों द्वारा पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर लोड देकर बिजली बहाल कर दी गई।

मुसाबनी बीडीओ पद पर अदिति गुप्ता ने किया योगदान

मुसाबनी बीडीओ पद पर अदिति गुप्ता ने किया योगदान

मुसाबनी

झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सोमवार को 108 प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्थानांतरण किया गया था।अदिति गुप्ता (गृह जिला- रामगढ़), प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नगर उंटारी, गढ़वा को स्थानान्तरित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम के पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। बुधवार को अदिति गुप्ता ने मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा से पदभार ग्रहण किया।

स्थानांतरित बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा एवं मुसाबनी अंचल अधिकारी हृषीकेश मरांडी ने नई बीडीओ अदिति गुप्ता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। योगदान देने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता ने बताया कि प्रखंड में सरकार की हर विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद लोगों को देने का वे भरपूर प्रयास करेंगी। प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसी भी ग्रामीण को किसी कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़े। उसकी वह जल्द हीं समुचित व्यवस्था करेंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में तिलक पुस्तकालय में शोक सभा का किया आयोजन

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में तिलक पुस्तकालय में शोक सभा का किया आयोजन

जमशेदपुर

जिला कांग्रेस कमेटी ने 24 घण्टे के लिए पार्टी का झंडा आधा झुकाया और सारे राजनैतिक कार्यक्रम रद्द कर दिवंगत रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस लौहनगरी के लिए स्व रतन टाटा न केवल एक उद्योगपति थे बल्कि वे प्रत्यक्ष रूप से हमारे अन्नदाता थे।


टाटा नैनो कार लॉन्च करने का उनका महान निर्णय कोई सोच-समझकर लिया गया व्यवसायित निर्णय नहीं बल्कि भारत के मध्य वर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षित और आरामदायक परिवहन प्रदान करने का एक भावुक व मानवीय उद्देश्य था। अंतर्राष्ट्रीय मोटर कंपनी जैगुआर, लैंड रोवर इत्यादि का अधिग्रहण न केवल उनका व्यावसायिक निर्णय था बल्कि उनके प्रचंड देशभक्ति का प्रतीक भी था। फोर्ड कंपनी के मालिक को भी उन्होंने करारा जवाब देते हुए अपने दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिखाया था की विश्व में कोई ऐसा कार्य नहीं जो एक भारतीय नहीं कर सकता है।


टाटा समूह को न केवल एक व्यापारिक समूह के रूप में जाना जाता है, बल्कि उन्हें व्यवसाय में भी मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देने के लिए जाना जाता है एवं संभवतः टाटा की विरासत के अंतिम ध्वज वाहक स्व रतन टाटा हीं थे। उनके दुखद निधन से हर इंसान दुखी है और इस ऎतिहासिक विरासत को लेकर चिंतित है। आज उनके स्वर्गवास से हम सभी ने एक अभिभावक स्वरुप व्यक्तित्व को खो दिया। दुःख के इस घड़ी में आज पूरा जिला कांग्रेस कमिटी शोकाकुल है और स्व रतन टाटा जी को अंतिम विदाई देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है। आज भले ही स्व रतन टाटा जी हमारे बिच नहीं रहे मगर हर जमशेदपुर वासी के लिए वे सदैव अमर रहेंगें।


श्रद्धान्जली अर्पित करने वालों में सर्वश्री आनन्द बिहारी दुबे,अशोक चौधरी , रियाजुद्दीन खान,ब्रजेन्द्र तिवारी , अशोक सिंह,ज्योति मिश्र, रिशी मिश्रा, सन्नी सिंह,अमरजीत नाथ मिश्र,निखिल तिवारी , गौरव कुमार,जसवंत सिंह जस्सी, रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

67 करोड़ कि लागत से कांदरबेड़ा से दोमुहानी फोरलेन सड़क का विधायक सविता महतो ने किया शीलान्यास

67 करोड़ कि लागत से कांदरबेड़ा से दोमुहानी फोरलेन सड़क का विधायक सविता महतो ने किया शीलान्यास

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का पुन: निर्माण

पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल सरायकेला खरसावां के अंतर्गत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के एन एच 33 कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण पुन : निर्माण कार्य का शीलान्यास गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया।

इस दौरान उपस्थित लोगो ने विधायक सविता महतो का भव्य स्वागत किया। शीलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण पुन : निर्माण का कार्य 67 करोड़ रुपये कि लागत से किया जाएगा।

विधायक ने कहा उक्त सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण होने से जमशेदपुर आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। विधायक ने सड़क निर्माण करने वाले संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो जिला अध्यक्ष सुवेंदु महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, काबलु महतो, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, समाजसेवी दिलीप महतो, विधायक के बेटी स्नेहा महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, श्रीकांत महतो, मो अरशद, मो नौसाद, मोहन कर्मकार, हरेन महतो, हीरालाल महतो, राहुल वर्मा, महताव आलम, सुदामा हेम्ब्रम, धरमु गोप, हरिदास महतो, हरेकृष्ण सिंग सरदार, बैद्यनाथ टुडू, संकर सिंह सरदार, समेत सैकड़ो कि संख्या मे झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

ब्राउन शुगर के खिलाफ सरायकेला जिले की पुलिस को मिली एक और सफलता,,113.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोग को पुलिस ने दबोचा

ब्राउन शुगर के खिलाफ सरायकेला जिले की पुलिस को मिली एक और सफलता,,113.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोग को पुलिस ने दबोचा

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले की पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एवं उनके नेतृत्व में जगह-जगह पर अलग-अलग छापेमारी टीम बनाकर नशे एवं नशे के कारोबारी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

इस छापेमारी अभियान में सरायकेला जिले के पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और सफलता हासिल की है जिसमें आदित्यपुर पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से दो लोगों को शाहबाज खान उर्फ गुड्डू तथा आसमान बीबी को 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 1,49,7 80 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।

छापेमारी अभियान में  आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, धीरांजन कुमार, रंजित कुमार सिंह, समा लकड़ा, नीतीश पांडे, राघवेंद्र, शिवशंकर दास आदि शामिल थे।

वही संबंध में सरायकीला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि सरायकेला जिले की पुलिस जिले को अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार नशे एवं अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है इसी कड़ी में दो लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है

आगे पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों अभियुक्तों के पास में से बरामद किए गए ब्राउन शुगर का बाजार में मूल्य 22 लाख 68 हजार बताया जा रहा है। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सरायकेला जिले की पुलिस बीते दो माह में ब्राउन शुगर बेचनेवाले 14 आरोपी को जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया की नशे के कारोबारियों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस के नए कानून के तहत कारवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की जो आरोपी गिरफ्तार हो रहे है उनका सीडीआर खंगाला जा रहा है।

विवेक सिंह हत्यकांड के मुख्य साजिशकर्ता को आदित्यपुर पुलिस ने किया है गिरफ्तार

विवेक सिंह हत्यकांड के मुख्य साजिशकर्ता को आदित्यपुर पुलिस ने किया है गिरफ्तार

सरायकेला/आदित्यपुर

विवेक सिंह हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात अपराधी बबलू दास को आदित्यपुर पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर पुलिस ने अपराधी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास को गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलड़ीह बस्ती आदित्य गार्डन के पीछे छापामारी कर गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गैंगवार में अपराधकर्मी विक्की नंदी के सहयोगी विवेक सिंह की कल्पनापूरी पहाड़ी के पास विगत 20 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें साजिश कर आरोपी बबलू दास ने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था। बताया गया है कि उक्त हत्याकांड के अन्य आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि अपराधी बबलू दास से जुड़े अन्य आरोपी एवं गैंग में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि गिरफ्तार अपराधी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास जमशेदपुर व सरायकेला जिले में हत्या, रंगदारी, लूट, बमबाजी आदि जैसे कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

एकलव्य विद्यालय का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

एकलव्य विद्यालय का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

पश्चिमी सिंहभूम

बुधवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के दिग्गीलोटा गांव में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का सांसद जोबा माझी ने विधिवाद फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उदघाटन समारोह में पहुंची सांसद का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर स्वागत किया।  

मौके पर जिला परिषद सदस्य सुहागी मुर्मू, आइटीडीए के निदेशक, एनपीसीसी के परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार समेत ग्रामीण और क्षेत्र के अभिभावक उपस्थित रहे।

वहीं उक्त मौके पर सांसद जोबा मांझी ने कहा कि इस भव्य विद्यालय भवन का शिलान्यास के बाद उदघाटन समारोह में शामिल होने पर खुशी महसूस कर रही हूं। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है ये विद्यालय क्षेत्र के बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा। सांसद ने कहा सभी को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य सरकार का हैं। इस दिशा में विद्यालय निर्माण के साथ शिक्षकों की बहाली और बच्चों के लिए कई योजनाएं चला  रही हैं। 

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मध्येनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है. इसी कड़ी में बुधवार की शाम सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत पुलिस प्रशासन टीम के साथ आदित्यपुर क्षेत्र में पार्किंग- ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे.

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान, हातिल फर्नीचर के पास चिन्हित पार्किंग स्पॉट का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही लगाये जहां पार्किंग की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि सभी पूजा कमेटी को निर्देशित किया गया है कि पंडाल में सीसीटीवी कैमरे ,फायर फाइटिंग सिस्टम लगाना आवश्यक है। पंडाल को फायर प्रूफ और इलेक्ट्रिक प्रूफ तौर पर बनाना है। ताकि विपरीत परिस्थिति में निपटा जा सके।

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि पूजा पंडाल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में होने वाले पूजा कमेटियों के साथ कोऑर्डिनेटर कर लगातार उनके संपर्क में रहे । शांति समिति के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं को दूर क

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के साथ आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ,आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ,ट्रैफिक प्रभारी राजेश सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

गोल्ड मेडलिस्ट शूटर विधायक श्रेयशी सिंह ने किया प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के भव्य पंडाल का उद्घाटन

गोल्ड मेडलिस्ट शूटर विधायक श्रेयशी सिंह ने किया प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के भव्य पंडाल का उद्घाटन

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एम टाइप मैदान आदित्यपुर में प्रवीण सिंह सेवा संस्था द्वारा बनाए गए भाव पूजा पंडाल का बुधवार की शाम गोल्ड मेडलिस्ट शूटर विधायक श्रेयशी सिंह ने विधिवत फूटा काटकर उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम में देर रात झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने शिरकत की। जहां पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने अर्जुन मुंडा का स्वागत किया।

आपको बताते चलें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पंडाल उद्घाटन समारोह में शिरकत करने वाले थे। लेकिन हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के चलते ये देर रात पहुंचे ।श्री मुंडा ने बने भव्य पूजा पंडाल का घूम कर अवलोकन किया और कारीगरी की तारीफ की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रवीण सेवा संस्थान का यह दुर्गा पूजा पंडाल शक्ति और शांति का संदेश दे रहा है। एक और जहां नवरात्र में हम शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ भगवान गौतम बुद्ध के जीवनी पर आधारित पूजा पंडाल सद्भाव ,शांति का प्रतीक है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि शांति और शक्ति यह दोनों ऐसी चीज हैं जो हर एक राष्ट्र हर एक व्यक्ति में समान रूप से होनी चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, विनायक सिंह, ए के श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ चौबे, बिरेंद्र सिंह, जगदीश नारायण चौबे, सरयू पासवान, ऋषि मिश्रा, चंदन सिंह, मजदूर नेता भगवान सिंह, छबि महतो, विहिप नेता भगवान सिंह, मनोज सिंह, रिपुसुदन दूबे, प्रसिद्ध नारायण सिंह, दशरथ उपाध्याय, विनीता अविनाश, समरेंद्र नाथ तिवारी, रणवीर सिंह, अरुण सिंह, शशि मिश्रा, धर्मनाथ शर्मा, सोखेन हेम्ब्रम, दलवीर सिंह आदि उपस्थित थे.

आपको बताते चलें कि प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा एम टाईप मैदान, आदित्यपुर में बनवाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल को महालया के दिन पर देर शाम दर्शकों के लिए खोल दिया गया. उसके बाद पूजा पंडाल को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी.

दर्शकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. इससे पूर्व पूजा पंडाल का उदघाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित ओलंपियन (निशानेबाजी) सह जमुई (बिहार) की विधायक श्रेयशी सिंह ने फीता काटकर किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रेयशी सिंह ने कहा कि पिता स्व दिग्विजय सिंह जी की मृत्यु के बाद जब मैं पूर्व विधायक अरविंद सिंह से उनके जमुई स्थित आवास पर मुलाकात की थी, तब अभिभावक के रुप में उन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था. पिता स्व दिग्विजय सिंह तथा माँ पुतुल सिंह से प्राप्त संस्कार के साथ मैंने बिहार का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्र मंडल खेलों में रजत पदक प्राप्त किया उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कोमन्वेल्थ गेम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया.

श्रेयशी सिंह ने कहा कि मेरे लिए बिहार और झारखंड दोनों प्यारा है. उन्होंने नारी को सम्मान देने तथा बेटियों को आगे बढ़ने देने की अपील भी की. इस दौरान लघु नाटिका महिषासुर मर्दिनी का प्रदर्शन भी हुआ, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. वहीं, कलाकारों के द्वारा फोक नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पारंपरिक लोकनृत्य सहित भी प्रदर्शित किया गया.

मेचेदा, बंगाल से आये माँ पार्वती डेकोरेटर के कारीगरों के द्वारा दिन-रात मेहनत करके म्यांमार के गोल्डन टेंपल स्वरूप के पूजा पंडाल को तैयार किया गया हैं जो बौद्ध धर्म की थीम पर आधारित हैं। आकृति की पूजा पंडाल बनवाया गया है, जो कि स्वतः दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. पंडाल के चारों तरफ वॉल राइटिंग समेत पोस्टर में बुद्ध की अमृतवाणी को प्रसारित गया है. वहीं, हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो माह पूर्व हीं पंडाल के चारों तरफ हरे-भरे पौधे लगाए गए हैं. पंडाल में सर्व-धर्म संभाव के संदेश को बखूबी से दर्शया भी गया है. बुद्धिज्म अर्थात बौद्ध धर्म की थीम पर आधारित इस भव्य पंडाल में दर्शकों को भारतीय सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. साथ हीं पंडाल परिसर में गौतम बुद्ध की जीवनी का प्रदर्शन होगा.

जिला खनन पदाधिकारी ने बालू सहित दो ट्रैक्टर किए जप्त। बालू माफियाओं के खेमे में खनन पदाधिकारी का पसरा डर।

जिला खनन पदाधिकारी ने बालू सहित दो ट्रैक्टर किए जप्त। बालू माफियाओं के खेमे में खनन पदाधिकारी का पसरा डर।

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)

जिला खनन पदाधिकारी के ताबड़तोड छापेमारी से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है बालू माफियाओं के खेमे में खनन पदाधिकारी के डर से सन्नाटा पसरा हुआ है।

आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह 5:00 बजे जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने टीम के साथ बालू माफियाओं के खिलाफ छापामारी की । जिसे देख माफियाओं में हड़कंप मच गया और सभी गिरते भागते देखे गए।

वहीं इस छापेमारी अभियान में दो बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया है, और आगे की कार्रवाई माफियाओं पर की जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र के केरला पब्लिक स्कूल के पास से और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप से जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी द्वारा तड़के सुबह-सुबह बालू माफियाओं के विरुद्ध करवाई कर  ट्रैक्टर जप्त किया गया। जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप और कोहराम मचा हुआ है। इन दिनों आदित्यपुर, गम्हरिया थाना क्षेत्रों में खुलेआम सड़कों पर सरपट अवैध बालू के गाड़ियां दौड़ रही है। जिसकी सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा सुबह-सुबह करवाई कर दो ट्रेक्टर को बालू सहित जप्त किया है ।

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने पूर्व में भी नदी में घुसकर नाव जप्त कर नाव को डिस्ट्रॉय कर, खत्म करते हुए कार्रवाई की थी। वहीं इस मामले पर जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालों की निकासी करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बालू जप्त किया गया है और उन पर प्राथमिक की दर्ज कर उचित कार्यवाही की जा रही है और आगे भी इस तरह की छापेमारी लगातार जनहित में जारी रहेगी।

अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आने से काम पर जा रहे बाइक सवार की मौत

अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आने से काम पर जा रहे बाइक सवार की मौत

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सोमवार की सुबह 8:30 के करीब सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग सुधा डेयरी मोड़ के पास अनियंत्रित टैंकर ने कम पर जा रहे हैं 46 वर्षीय बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिस वजह से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

मृत बाइक सवार की पहचान रामाकांत झा (46 वर्ष) के रूप में की गई है. जो सोमवार सुबह गम्हरिया स्थित रेक्स हाइड्रोलिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था. इस बीच सुधा डेयरी मोड़ के पास तकरीबन 8:30 बजे  अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसके मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना पाकर आदित्यपुर पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई पुलिस ने टक्कर मारने वाले टैंकर को ज़ब्त कर लिया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है।

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सनातनी समिति की बैठक हुई संपन्न

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सनातनी समिति की बैठक हुई संपन्न

सरायकेला-खरसावां

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर श्री श्री सनातनी समिति ने की भूमि पूजन,भूमि पूजन में समिति के सदस्यों ने समर्पण भावना से जिले वासियों के जीवन में दुर्गुणों का नाश एवं सुख शांति की मां दुर्गा से कामना की

आपको बताते चलें कि गेस्ट हाउस के श्री श्री सनातनी मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही मां दुर्गा के वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर रविवार को भूमि पूजन किया गया. गेस्ट हाउस ग्राउंड में आयोजित होने वाली उक्त पूजन उत्सव के पंडाल निर्माण को लेकर यजमान के तौर पर समिति के नवीन कुमार सिंह ने भूमि पूजन किया.

वहीं भूमि पूजन के उपरांत श्री श्री सनातनी समिति ने दुर्गा पूजा की व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में पूजा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने प्रतिमा बनाने,किसी भी तरह की दिक्कत होने पर समिति को सूचना देने, मंदिर को रंग-रोगन व पंडाल बनाने संबंधित चर्चा की गई।

इस अवसर पर आयोजक समिति के उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मां दुर्गा की वार्षिक पूजा विशुद्ध सनातनी परंपरा के साथ वैष्णव मत से किए जाने की तैयारी की जा रही है. जिसके तहत भव्य पंडाल में मां दुर्गा के बिराजने को लेकर पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. उन्होंने बताया कि आगामी 8 अक्टूबर को बेलवरण के साथ मां दुर्गा का आह्वान कर महाषष्ठी की पूजा का आयोजन किया जाएगा.

मौके पर आयोजक समिति के सचिव कैलाश पोद्दार, संयुक्त सचिव अवध किशोर सिंह, विनोद बाबू, ललन पांडे, संजय मिश्रा, अजय प्रसाद, सुशील कुमार पोद्दार, सत्येंद्र ठाकुर सहित दर्जनों की संख्या में भक्त एवं समिति के अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.

Design a site like this with WordPress.com
Get started