बेरमो में आजसू पार्टी के ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
बोकारो-बोरमो
( झारखंड बेरमो बोकारो से प्रकाश की रिपोर्ट )
दिनांक 20 मार्च बुधवार को बेरमो में आजसू पार्टी के ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एनडीए के गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमीया के विधायक लंबोदर महतो एवं भाजपा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, डॉक्टर मती,उषा सिंह, अर्चना सिंह,धनेश्वर महतो सहित क्षेत्र से महिला एवं पुरुष शामिल हुए
वहीं होली मिलन समारोह में नाश्ता खाने का भी आयोजन किया गया होली मिलन समारोह में राजनीतिक चर्चा भी हुई जिसमें विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने संसद के उपलब्धियां को गिनाया सांसद प्रकाश चौधरी ने अपने संबोधन में सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और लोगों से फिर से एनडीए के पक्ष में मतदान करने का अपील किया एनडीए के कार्यकर्ताओं में भरी जोश देखने को मिला मौके पर केंद्रीय सचिव संतोष महतो, दीपक महतो,यदुनंदन महतो,जितेंद्र यादव, सीमा देवी,चीकू शर्मा, छात्र नेता पप्पू सिंह सक्रिय दिखे समारोह में चांदनी पाठक टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक होली गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त नें सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक
सरायकेला-खरसावां
अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं आदि का सत्यापन सुनिश्चित करनें के दिए गए निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला द्वारा शमाहरणालय सभागार में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं आदि का सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य रुप से निर्वाची निबंधक पदाधिकारी सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
एक साथ 4 लाश के पहुंचने पर मातमी सन्नाटा पसर गया,, आदित्यपुर कालोनी में आंसुओं के धार
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर कॉलोनी में मातमी सन्नाटा उस वक्त पसर गया जब कोलोनी में एक साथ चार शव पहुंचा सवों को देखने के बाद आदित्यपुर कॉलोनी में आंसुओं की धार बहने लगी.
आपको बताते चलें कि आदित्यपुर कॉलोनी निवासी चार युवकों के चांडिल एनएच- 33 कंदरबेड़ा में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मंगलवार को शवो का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच चार शवो के कॉलोनी में पहुंचने पर कोलोनी वासियों की आंखें नम हो गई.
मिली जानकारी के अनुसारसोमवार शाम तकरीबन 4:30 बजे रांची- टाटा NH33 के कंदरबेड़ा में जोरदार सड़क हादसे में आदित्यपुर कॉलोनी के चार युवक बाबा आश्रम कॉलोनी निवासी निखिल ,रोड नंबर 17 निवासी संस्कार मिश्रा, रोड नंबर 22 निवासी सूरज कुमार, रोड नंबर 21 निवासी नवनीत शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई थी, घटना के बाद मंगलवार को चारों युवको के शव का जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया,
इधर मंगलवार दोपहर आदित्यपुर कॉलोनी में सभी चारों शव के पहुंचने पर आंसुओं के धार के बीच चारों शव का अंतिम संस्कार जमशेदपुर के पार्वती घाट पर हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में आदित्यपुर कॉलोनी के लोग शामिल हुए . शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, शोक जताने महिलाएं भी पहुंची, जहां सभी का रोरो कर बुरा हाल था ,जबकि परिजन को लोग ढाँढस बांधाने में लगे थे।
सुशासन बाबू के राज्य में किसानों के फसल को नष्ट कर मुआवजा दिए बिना किया जा रहा सड़क निर्माण
बिहार/पालीगंज/कोडरा रानीपुर
ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग पालीगंज प्रमंडल द्वारा दुर्गा स्थान बच्चन राम के घर से चंद्रवंशी नगर S-041 तक रानीपुर कोडरा जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। जिसमें बाईस ग्रामीण को मुआवजा नहीं मिला है। व्यक्ति विशेष के प्रभाव में जबरन सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुआवजा से वंचित लोगों में प्रेम कुमार,वकील सिंह,विशेश्वर कुमार, रामबली सिंह, अजय कुमार 1,अजय कुमार 2,सच्ची सिंह, भोला सिंह, कुलवंती देवी कविंद्र यादव नंद जी,कामेश्वर मिस्त्री दीनानाथ मिस्त्री कौशल कुमार सीताराम सिंह चंदू महतो धर्माचार्य महतो कालीचरण महतो राजीव रंजन कुमार धर्माचार्य महतो आदि शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संवेदक द्वारा व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने हेतु प्रशासन की मिली भगत से एग्रीमेंट के विपरीत स्थल का परिवर्तन किया जा रहा है।
जंगली तेंदुआ वन विभाग की टीम अथवा आम जनमानस के लिए भी सर दर्द बना हुआ है
देखें यह विडियो
आपको बताते हैं चलें कि रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे से एक जंगली तेंदुआ आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में घुसा हुआ है जिस वजह से आस पास के लोग काफी डरे हुए अथवा परेशान हैं. सबसे पहले RSB TRANSMISSION UNIT 1 में तेंदुए को चहल- कदमी करते देखा गया. उसके बाद दिनभर वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को ढूंढने में लगी रही, मगर तेंदुआ नजर नहीं आया.वही देर शाम तेंदुए का लोकेशन दूसरे कंपनी में पाया गया.
झारखण्ड क्राइम रिपोर्टर
वहीं सोमवार की शाम तेंदुए को बेबको कंपनी की सीसीटीवी कैमरे में देखा गया
वही झारखंड क्राइम रिपोर्टर के संपादक भरत सिंह ने जब वन विभाग की टीम से इस घटना के विषय पर वार्ता किया तो वन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा आगे उन्होंने कहा कि तेंदुआ लगातार अपना स्थान बदल रहा है इस वजह से वह नजर में नहीं आ रहा है नजर में नहीं आने के कारण वह अभी तक पकड़ा नहीं गया.
Divisional forest officer
इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा आगे उन्होंने कहा कि जितना हो सके स्थानीय लोग अपने घरों में रहे अनावश्यक बाहर न निकले और अगर बाहर निकालना पड़े तो तीन चार की संख्या में निकले अथवा पैदल या दो पहिया वाहन से ना निकले चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करें और जितना हो सके घर पर ही रहे।
इसके साथ ही वन प्रमंडल पदाधिकारी सरायकेला ने आम जनमानस अपील करते हुए कहा कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 17.03.2024 को गम्हरिया स्थित RSB Unit #1 कम्पनी में एक तेन्दुआ देखा गया है, जिसके उपरान्त वन विभाग के द्वारा बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उक्त अभियान के संपन्न होने तक गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र एवं उसके आस पास अवस्थित सभी औद्योगिक इकाईयों एवं रिहायशी इलाकों में कार्यरत एवं रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि रात्रि के समय अनावश्यक घर से बाहर ना निकले तथा अकेले न घूमे। यदि अति आवश्यक हो तो 2-3 की संख्या में या चौपहिया वाहन का प्रयोग करें। किसी भी व्यक्ति को यदि तेन्दुए के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो तो अविलम्ब निम्न मोबाईल नं० पर संपर्क कर जानकारी साझा करें । ▪️9412996824 वन प्रमंडल पदाधिकारी, सरायकेला वन प्रमंडल ▪️ 9771283269 – वन क्षेत्र पदाधिकारी, सरायकेला प्रक्षेत्र ▪️ 9155573176 – वनपाल, देवेन्द्र नाथ टुडु ▪️ 9956482889 – वनपाल, सुनिल कुमार महतो ▪️ 9608193015- सहायक, प्रेम चन्द्र कुम्भकार
आपको बताते हैं चलें किरविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे से एक जंगली तेंदुआ आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में घुसा हुआ है जिस वजह से आस पास के लोग काफी डरे हुए अथवा परेशान हैं. सबसे पहले RSB TRANSMISSION UNIT 1 में तेंदुए को चहल- कदमी करते देखा गया. उसके बाद दिनभर वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को ढूंढने में लगी रही, मगर तेंदुआ नजर नहीं आया.वही देर शाम तेंदुए का लोकेशन दूसरे कंपनी में पाया गया.
इधर वन विभाग की टीम तेंदुआ को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है परेशानी की बात यह है कि तेंदुआ किसी की नजर में नहीं आ रहा. लगातार जंगली तेंदुआ के मूवमेंट की वजह से आसपास के उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस वजह से कंपनियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है.
वहीं सरायकेला वन विभाग पदाधिकारी आदित्य नारायण ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिस किसी को भी तेंदुआ नजर आए वह अभिलंब 9412996824 इस नंबर पर संपर्क कर सुचना दे
आदित्यपुर क्षेत्र में पहली बार देखा गया तेंदुआ मचा हड़कंप
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला खरसावां जिले के घनी आबादी वाले क्षेत्र आदित्यपुर में पहली बार देखा गया तेंदुआ
आदित्यपुर के RSB TRANSMISSION UNIT ( 1 ) में सुबह के लगभग 9:30 बजे से लेकर दोपहर तक हड़कंप मचा रहा इसका कारण यह रहा की कंपनी में एक तेंदुआ घुस गया जिसे देख कंपनी में काम कर रहे मजदूर डर के कारण दहशत में आ गए
आपको बताते हैं चलें कि सरायकेला जिले की आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत RSB TRANSMISSION UNIT ( 1) में रविवार को सुबह लगभग 9:30 बजे तेंदुआ घुस हुआ पाया गया जिसे देख कंपनी में काम कर रहे हैं मजदूर दर से दहशत में आ गए.
मिली जानकारी के अनुसार सुबह के 9:30 बजे कंपनी परिसर में काम कर रहे एक मजदूर ने तेंदुए को देखा तेंदुए को देखने के बाद कर्मचारी वहां से भाग खड़ा हुआ और इसकी सूचना कंपनी के वरीय अधिकारियों को दी सूचना पा कर वरीय अधिकारियों ने सीसीटीवी को चेक किया सीसीटीवी चेक करने के बाद तेंदुए की खबर सच पाई गई जिसके तुरंत बाद अधिकारियों ने समय न गंवाते हुए वन विभाग को घटना की जानकारी दी.
घटना की सूचना पाकर वन विभाग के टीम घटनास्थल पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई और तकरीबन घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद तेंदुए को रेस्क्यू नहीं किया गया,अच्छी खबर यह है कि कंपनी परिसर में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
जिले से 50 किसान खेती के गुर सीखने रायपुर के लिए हुए रवाना
सरायकेला-खरसावां
उपायुक्त नें समाहरणालय परिसर से परिभ्रमण के लिए किसान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत जिले के चयनित किसानों का राज्य के बाहर इंस्टीट्यूट आफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में निर्धारित बागवानी प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के लिए 50 किसानों के दल को उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिभ्रमण के दौरान कृषकों को टिश्यू कल्चर बनाना लैब, बीएनआर अमरुद बागान, प्रगतिशील कृषकों को खेत आदि का भ्रमण कराया जायेगा। 9 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत सिन्हा एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थित रहें।
जिले में लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर मंगलवार को प्रथम मतदान पदाधिकारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया।
सरायकेला-खरसावां
एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रथम सत्र में चांडिल प्रखंड के 197, ईचागढ़ प्रखंड के 126, नीमड़ीह प्रखंड के 102 एवं कुकरू प्रखंड के 72 कुल 497 कर्मचारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया ।जबकि दूसरे सत्र में सरायकेला प्रखंड के 228, खरसावां प्रखंड के 117, कुचाई प्रखंड के 88, राजनगर प्रखंड के 151 एवं गम्हरिया प्रखंड के 283 कर्मियों को P1 का प्रशिक्षण दिया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी P1 को मतदान के पूर्व , मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात होने वाली तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही सभी को ई वी एम हैंड्स ऑन कराया गया। बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें जोड़ने एवं सीलिंग की प्रक्रिया बताई गई। पोस्टल बैलट द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया बारीकी से बताया गया। P1 के कार्य एवं दायित्व भी विस्तार से बताया गया। इसके साथ साथ पीठासीन द्वारा छः प्रकार के लिफाफा में भरे जाने वाले अलग-अलग प्रकार के प्रपत्रों एवं सामग्री की विस्तृत जानकारी दी गई। आज के प्रशिक्षण में कुल 276 महिला P1 भी सम्मिलित हुए।
तरुण कुमार सिंह, ब्रजमोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, राजेश मिश्रा ,अजीत कुंभकार, जयदेव त्रिपाठी ,अविनाश कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर पाल ,अरविंद कुमार, नयन मणि दास, आशीष कुमार मल्लिक, दिनेश कुमार दास, सुदीप मुखर्जी ,सुधाकर ठाकुर, प्रभाशंकर तिवारी, परमेश्वर महतो, विचित्रा प्रधान, गणेश सरदार, अनूप कुमार मंडल, प्रदीप कुमार माजी ,पूर्ण चंद्र रजक, आलोक कुमार ,घनश्याम महतो, इंदू भूषण प्रसाद, सुभाशिष कुमार सेन आदि ने प्रशिक्षण दिया।
धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह को पंचायत प्रतिनिधि, व सामाजिक संस्थाओं किया सम्मानित
धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह के पदभार ग्रहण करने पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं ने मेमोंटो और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया
महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मेमोंटो भी प्रदान कर खुशी का इजहार किए
पुर्वी सिंहभूम
धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह के पदभार ग्रहण करने पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संस्था सहित समाजसेवी लोगों ने मेमोंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किए।
सर्वप्रथम सामाजिक संस्था हमारी आवाज के तत्वावधान संस्था की अध्यक्ष चंदन जायसवाल के नेतृत्व में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मोमेंट, पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ, उप मुखिया मुकेश सिंह के नेतृत्व में श्री रामचंद्र भगवान का फोटो, सामाजिक संस्था समर्पण के द्वारा छवि विश्वकर्मा एवं कुमुद शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित समारोह में मुख्य रूप से हमारी आवाज की अध्यक्ष चंदन जायसवाल, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अजीत सिंहा, समर्पण सामाजिक संस्था से छवि विश्वकर्मा, कुमुद शर्मा, समाजसेवी रंजन सिंह, रवि शंकर केपी उपस्थित थे।
विदित हो कि इसके पूर्व पारुल सिंह जमशेदपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी, चाईबासा सदर की प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सरायकेला खरसावां के एसडीओ पद पर योगदान दे चुकी है।
संजय कुमार दास ने जिले के 15वे अपर उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया
जनहित मे संचालित योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का रहेगा प्रयास- अपर उपायुक्त
सरायकेला-खरसावां
संजय कुमार दास ने आज सरायकेला-खरसावां जिले के 15वे अपर उपायुक्त के रूप में श्री रविन्द्र गगराई से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पाश्चात्य श्री दास नें कार्यालय प्रकोष्ठ मे एक परिचयात्मक बैठक में अपने अधीनस्थ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। तथा पदाधिकारियों/कर्मचारियों से सार्वजनिक महत्व के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनहित मे कई कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है, हमारी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि सभी योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले तथा योजनाओं को निश्चित समयावधी मे क्रियान्वयन किया जा सकें।
राज्य स्तरीय विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन।
सरायकेला-खरसावां
माननीय झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला एवं जिला प्रशासन सरायकेला के द्वारा चांडिल प्रखंड अंतर्गत स्थित चावलिबासा पंचायत में दिनांक 10 मार्च 2024 को आदिम जनजाति एवं कमजोर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तरीय विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष -सह- झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि झालसा और नालसा के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी लोगों को खासकर आदिम जनजाति एवम कमजोर वर्ग के लोगोँ को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से शिक्षा ,स्वास्थ्य ,समाज के अन्य क्षेत्र में योजनाएं चलाई जा रही हैं इसके लिए लोगों को शिक्षित और जागृत होना बहुत आवश्यक है खासकर देश की महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत और मिडिएशन के जरिए अधिकतर मामलों में सुलह कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए लोगों को कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। मौके पर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि झालसा और डालसा के जरिए राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को लाभुक तक पहुंचाने की प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमुर्ति संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।
अपने उद्घाटन भाषण में सरायकेला के प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन से सरायकेला और चांडिल अनुमंडल के लोगों को विशेष कर आदिम जनजाति के लोगों और कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने सभी वहां लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया, साथ ही चल रहे छउ नृत्य की सराहना की। मौके पर झालसा के सदस्य सचिव कुमारी रंजना स्थाना, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार,प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट राजीव कुमार सिन्हा, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला , पुलीस अधीक्षक मनीष कुमार टोप्पो, डिप्टी सेक्रेटरी झालसा, डालसा सचिव श्रीमती अनामिका किस्कू, सरायकेला एवम चांडिल बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव और अन्य अधिवक्तागण, अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण और पुलिस एवम प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में जिला प्रशासन, सिविल कोर्ट ,जेल प्रशासन ,शिक्षा एवं स्वास्थ्य ,कृषि ,मत्स्य ,पशुपालन, कल्याण समाज, ऊर्जा, पेयजल एवं स्वच्छता ,श्रम , सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग ,आपूर्ति विभाग ,बैंक समेत लगभग 22 स्टाल लगे थे। कार्यक्रम के दौरान करीब 762 लोगों के बीच करीब 1 करोड़ साढ़े 63 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।