बंतानगर में पुरेंद्र ने छठव्रतीयों में किया पूजन सामग्री का वितरण।
सरायकेला/आदित्यपुर
गम्हरिया विकास समिति के तत्वावधान में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं पूर्व पार्षद संदीप साहू के द्वारा जन सहयोग से। आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर- 26 अंतर्गत बंतानगर मे छठव्रती माता- बहनों के बीच चुनरी साड़ी एवं मिट्टी के चूल्हे का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद संदीप साहू, पूर्व पार्षद श्रीमती पूजा साहू, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, विमल दास, अधिवक्ता संजय कुमार, बैजू यादव, राजेश यादव उपस्थित थे।
अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने छठी मैया एवं सूर्य भगवान से लोगों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और विकास के लिए कामना कीl उन्होंने कहा कि समिति द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 2000 छठव्रती माता बहनों के बीच 15 नवंबर से मिट्टी के चूल्हे, चुनरी साड़ी, आटा, लौकी, आम की लकड़ी इत्यादि का वितरण किया जा रहा हैl पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि ठंड का आगाज हो चुका है, पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति जरूरतमंदों के बीच 5000 कंबल का वितरण करेगी, जिसकी शुरुआत बनता नगर से 3 दिसंबर को होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खरकाई नदी में पानी कम होने की जानकारी मुख्य अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह को दीl पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां एवं जल संसाधन विभाग से खरकाई नदी में छठ पूजा के अवसर पर पानी छोड़े जाने की मांग की है।
चक्रधरपुर में पुलिस ने पशु तस्करी मामले का किया भंडाफोड़।
पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर
चक्रधरपुर पुलिस ने 36 गोवंश पशुओं को किया जब्त।
गोवंशीय पशु की तस्करी झारखंड में पूरी तरह प्रतिबंध है.लेकिन लगातार पशु की तस्करी हो रही है. इसी बीच चक्रधरपुर पुलिस एक बार फिर पशु तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया है.पुलिस ने 36 गोवंशीय पशु जब्त किया है. जब कि पशु तस्कर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार गुप्त सूचना मिली थी कि 5-6 पशु तस्कर पशु लेकर जा रहे हैं. इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम बनाकर चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के पदमपुर के पास से लगभग 36 से अधिक पशुओं को बरामद किया. मौके पर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से पशु तस्कर फरार होने में सफल रहे. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
आपको बताते चलें कि पूर्व में चक्रधरपुर पुलिस ने 102 पशु के साथ कई लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा था. बाद में पुलिस सभी पशु को चक्रधरपुर के किसानों के बीच आधार कार्ड लेकर पकड़े गए पशुको निःशुल्क दे दिया था. इसके बाद गुरुवार की रात फिर चक्रधरपुर पुलिस ने पशु पकड़ा तो चक्रधरपुर में आग की तरह यह बात फैल गयी. जिस कारण से विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आधार कार्ड लेकर चक्रधरपुर थाना पशु लेने पहुंच गए हैं।
सैकड़ो असहाय वृद्ध महिला-पुरुष के बीच कंबल और बच्चों के बीच पाठ सामग्री का वितरण।
असहाय लोगो एवं गरीब बच्चों को मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं :थाना प्रभारी
सरायकेला/गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
गम्हरिया प्रखंड के शिवनारायणपुर गांव में शुक्रवार कोआदित्यपुर के थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो असहाय वृद्ध महिला-पुरुष के बीच कंबल और बच्चें के बीच पाठ सामग्री का वितरण किया गया. गांव के वृद्ध महिला पुरुष कंबल प्राप्त कर काफी खुशी जाहिर की.लोगों के कहना था कि ठंड में हम जैसे असहाय गरीबों लोगों को थाना प्रभारी ने कंबल प्रधान किया जो वाक्य में इंसानियत का मिसाल है।
वहीं थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि असहाय लोगो एवं गरीब बच्चें को मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले दिन बस्ती में कुछ विवाद को लेकर समझौता करने आए थे.इस दौरान बस्ती के वृद्ध महिला पुरुष को देखकर ऐसा लगा कि इनका सेवा करना हमारा कर्तव्य है.इसलिए निजी तौर पर यथासंभव लोगों का सेवा करने का काम किया है.कार्यक्रम को सफल बनाने में सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि का योगदान रहा।
झिलिंगगोडा छठ घाट का बीडीओ समेत गम्हरिया थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण।
सरायकेला/गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
छठ पूजा के अवसर पर गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झिलिंगगोडा़ छठ घाट पर भी चाक- चौबंद व्यवस्था की जाएगी.शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार और थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे द्वारा संयुक्त रूप से छठ घाट का निरीक्षण किया गया।
गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत झिलिंगगोडा छठ घाट पर छठ व्रतियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे ,बीडीओ समेत थाना प्रभारी ने छठ घाट निर्माण को लेकर समितियो को निर्देशित किया. इसके अलावा छठ घाट आने-जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कर आसपास साफ सफाई करने का भी निर्देश दिया गया है. इस छठ घाट पर भी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, वहीं समिति द्वारा छठ पूजा में व्रतियों के लिए स्टॉल लगाकर पूजन सामग्री आदि का भी व्यवस्था किया जाएगा।
मीरूडीह बस्ती में छठ व्रतियों के बीच नारियल कद्दू और सुप का वितरण किया गया।
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
छठ महापर्व हिंदुओं के महान पर्व शौर्य प्राप्ती का पर्व है। यह पर्व देश के कोने-कोने में बड़े ही धूमधाम से सात्विक रूप से सादगी के साथ नियम से मनाई जाती है। इस अवसर पर छठ महापर्व के शुभारंभ होने पर सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरूडीह बस्ती में मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश जनसंपर्क प्रभारी ध्रुव प्रसाद सिंह द्वारा बस्ती के छठ वृत्तियों के बीच नारियल कद्दू और सुप का वितरण किया गया। जिसमें काफी भारी संख्या में छठ व्रतियों ने इसका लाभ उठाया।
उक्त कार्यक्रम में घनश्याम पांडे, चांद मुनि, कुंकल आवा वर्मा प्रभुनाथ तिवारी, ईश्वर, मधुसूदन एवं मिशन मोदी अगेन पीएम के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित होकर सूप नारियल कद्दू वितरण किया।
श्री डूंगरी काली पूजा के उपलक्ष पर महाभोग का आयोजन,कार्यक्रम में गणेश माहली ने की शिरकत।
सरायकेला जिले के आदित्यपुर श्री डूंगरी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा काली पूजा के उपलक्ष पर शुक्रवार को महाभोग का आयोजन किया गया जिसमें अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली हुए शामिल वहीं महाभोग वितरण कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
उक्त महाभोग वितरण कार्यक्रम में पूजा कमेटी के सक्रिय सदस्यों के अलावा,आदित्यपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह अन्य सम्मानित अतिथि भी उपस्थित रहे।
श्री डूंगरी स्थित काली मंदिर में हर वर्ष भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक काली पूजा का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया. 6 दिवसीय काली पूजा के उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया .वहीं शुक्रवार को विसर्जन से पूर्व महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया जहां ,श्री डूंगरी गांव समेत आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपमेयर अमित सिंह ,भाजपा एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार, रमेश हांसदा, सचिन महतो ,पूर्व वार्ड पार्षद अभिजीत महतो, कृष्ण मुरारी झा के द्वारा लोगों के बीच महाभोग का वितरण किया गया. मौके पर मौजूद काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण महतो ने बताया कि पूजा का आयोजन दिवंगत विधायक साधु चरण महतो द्वारा शुरू किया गया था ,उनके निधन के पश्चात उनके धर्मपत्नी सारथी महतो की देखरेख में हर वर्ष पूजा का आयोजन किया जाता है।
जड़ाई कैंसर सेवा संस्थान द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया।
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
शुक्रवार 17/11/2023 को सुबह 11:30 बजे गांधी घाट पार्क साकची पर जड़ाई कैंसर सेवा संस्थान द्वारा शहर के हर कोने से आए हुए उन छठ व्रतधारियों को साड़ी का वितरण किया गया जो वास्तव में छठ करना चाहती थी लेकिन पैसे के अभाव में नहीं कर रही थी। ऐसे छठ व्रतधारियों की सूची हर क्षेत्र से पहले ही बना ली गई थी।
व्रत करने वाले में मानगो छाया नगर सीतारामडेरा भालुवासा की संख्या ज्यादा थी। साडी वितरण शिव पुजन सिंह और रमेश कुमार भोजपुरिया द्वारा किया गया।सभी क्षेत्रों की सूची उपलब्ध कराने में रेनु शर्मा झरना पाल और गीता दिक्षित ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में रनधीर सिंह का अहम योगदान रहा। साड़ी लेने में मुख्यतः सुनिता शीला रूबी देवी ममता देवी पिंकी राज मुनि कुसुम देवी आशा देवी इत्यादि थी। सुरज भगवान के आस्था मैं विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति पैसा के अभाव में वंचित न रहे ये संस्था का संकल्प है उक्त बातें रमेश कुमार भोजपुरिया ने बड़ी विश्वास के साथ कहा। कार्यक्रम के अन्त में शिव पुजन सिंह सभी सहयोगियों तथा दानकर्ता का आभार प्रकट किए तथा धन्यवाद दिये। शिव पुजन सिंह केन्द्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर किया गया चर्चा।
सरायकेला खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के मौके पर जिला समाहरणालय में कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में पत्रकारिता की चुनौती विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न संस्थानों के पत्रकार मौजूद रहे. कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने की, जबकि संचालन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने की।कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई मौजूद रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिले के पत्रकारों को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वर्तमान पत्रकारिता के दौर में “कृत्रिम मेधा” यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते चलन को एक चुनौती बताया और कहा इसका प्रयोग आज के दौर के पत्रकारों को सावधानी पूर्वक करने की जरूरत है. इसके सकारात्मक परिणाम जरूर होते हैं मगर ज्यादातर खतरा बना रहता है. उन्होंने पत्रकारों को किसी भी तरह के रिपोर्ट एवं खबरों की पुष्टि करने के बाद ही प्रसारित करने की अपील की। उपायुक्त ने जिले के पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नकारात्मक अथवा सकारात्मक पत्रकारिता जरूर करें मगर तथ्यों एवं आंकड़ों के आधार पर करें, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। सुरक्षा कानून एवं पत्रकार बीमा के मुद्दे पर भी उठा जिस पर उपायुक्त ने वरीय पदाधिकारी से बात कर वस्तु स्थिति जानकारी देने का भरोसा दिलाया।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार सचिंद्र कु. दास ने प्रेस एक्रीडेशन में आ रहे परेशानियों का मुद्दा उठाया। इस पर उपायुक्त ने सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को विभाग से समन्वय स्थापित कर उक्त मामलो का अविलंब निष्पादन करने का निदेश दिया। इस दौरान शेख अलाउद्दीन, लाल बहादुर शास्त्री, सचिन मिश्रा, विजय साहू समेत विभिन्न प्रेस संस्थान के प्रतिनिधिगण के द्वारा उपायुक्त के समक्ष अपने-अपने मंतव्य को रखा गया। वही प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां अध्यक्ष भरत सिंह द्वारा जिले मे प्रेस क्लब भवन का सामूहिक उपयोग हेतु उद्घाटन करने की बात कही गई। जिसपर उपायुक्त नें आश्वासन देते हुए समस्याओं के समाधान तथा सुझाव पर कार्य करने का अस्वासन दिया। साथ ही उपयुक्त ने कह की उनके कार्यकाल में जिले के पत्रकार निर्भीक होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करें पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
कार्यशाला में मुख्य रूप से सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शोभा उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार बसंत साहू, सचिन्द्र दास, शेख अलाउद्दीन, सुमंगल कुंडू (केबु), सचिन्द्र दास, भरत सिंह, रमजान अंसारी, लखिन्द्र नायक, उपेन महतो, हिमांशु गोप, उमाकांत प्रधान, प्रताप मिश्रा, मनीष चद्र, बीरेंद्र मण्डल, लाल बहादुर शास्त्री, सुरेंद्र सोरेन, सचिन मिश्रा, विजय साहू, के. दुर्गा राव, मनीष कुमार, विपिन वार्ष्णेय, सुमित सिंह, रासबिहारी मंडल, मधुसूदन सिंह, गोलक बिहारी, शुभाशीष मुखर्जी, रविकांत गोप, चंद्रशेखर, पारस होथा एवं अन्य प्रेस संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
उपायुक्त की अध्यक्षता मे राजस्व एवं भू -अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
अंचल कार्यालय अंतर्गत लंबित आवेदन तथा भू-अर्जन कार्यालय अंतर्गत भूमि अधिग्रहण के लंबित मुआवजा भुगतान सम्बन्धित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश।
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में राजस्व एवं भू-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त सह अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला मती पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल गिरजा शंकर महतो , जिला-भूअर्जन पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त नें दाखिल ख़ारिज, सक्सेशन-म्यूटेशन, सीमांकन, परिसोधन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की वस्तु स्थिति, इ-गवर्नन्स कोर्ट से सम्बन्धित मामले, न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वाद, नीलाम पत्र वाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, पी एम किसान इ – के.वाई.सी इत्यादि का क्रमवार समीक्षा कर लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिए वही बिना किसी ठोस कारण के आवेदन रिजेक्ट ना करने तथा लोगो के सहुलियत हेतू रिजेक्ट आवेदन पर कारण इंगित करने के निदेश दिए। इसके पाश्चात्य उपायुक्त नें कहा कि अंचल स्तर पर संचालित योजनाओ से सम्बन्धित शिकायते जिला स्तर तक ना आए यह सुनिश्चित करे, लोगो की समस्याओं का समाधान सम्बन्धित विभाग स्तर से हो इस ओर पहल करे। उपायुक्त नें कहा किसी भी परिस्थिति में लोगो को बार बार कार्यालय आना या विभिन्न कार्यालयों का चक्कऱ ना लगाना पड़े इस ओर कार्य करे।
बैठक के दौरान उपायुक्त नें 11वी कृषि गणना 2021-22 के प्रथम चरण के संग्रहित आंकड़ों में पाई गई तृतीय का निराकरण एक सप्ताह में पूर्ण कर प्रतिवेदन समर्पित करने के निदेश दिए वही जिस बेस्ट गम लैंड मैपिंग के लंबित कार्य मैं प्रगति लाने तथा आंचल स्तर पर संचालित योजनाओं मासिक समीक्षा कर अमीन एवं कर्मचारियों के मासिक शेड्यूल तैयार जिम्मेदारी सपना के निदेशक दिए। इस दौरान उपायुक्त नें पीएम किसान कृषक प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग तथा जीआईएस मैपिंग के लंबित कार्य में तेजी लाने तथा पीएम किसान के लाभुको के सहूलियत हेतु अंचल स्तर पर एक विशेष टेबल लगाकर प्राप्त शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही नीलाम पत्र वाद में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा मानकी मुंडा, डाकूआ, एवं परम्परागत ग्राम प्रधान के लंबित सम्मान राशि भुगतान करने तथा विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निदेशो का अनुपालना कर अन्य कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया।
आगामी छठ पूजा की तैयारीयों को लेकर उपायुक्त नें की बैठक।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
संवेदनशील छठ घाटों की सूची तैयार कर आवश्यकता अनुसार तैयारी करने तथा सभी घाटों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त करने के दिए गए निर्देश।
आगामी छठ पूजा की तैयारी को लेकर उपयुक्त रविशंकर शुक्ला ने संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
छठ पूजा की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने अंचलवार छठ घाटों की संख्या,घाट पर की गई अब तक तैयारी को लेकर क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सभी छठ घाट, संबंधित सड़क की सफाई तथा आवश्यकतानुसार लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें- उपायुक्त
समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने ऐसी छठ घाट जहां लोगों की संख्या 100 या उससे अधिक है वहां सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी तैयारियां जैसे बैरिकेडिंग/ आवश्यक साईनेज बोर्ड तथा उचित लाइट/ गोताखोर दल, चलंत शौचालय, वाहन पार्किंग, चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने छठ घाटों की साफ सफाई संबंधित सड़कों की साफ-सफाई का कार्य ससमय पूर्ण करते हुए आवश्यकता अनुसार लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने सरायकेला एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण करने तथा संवेदनशील छठ घाटों पर विशेष निगारानी रखने की बात कही।
बैठक के दौरान उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने तैयारी के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी छठ घाट पर आवश्यकतानुसार पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी निश्चित रूप से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहेंगे तथा लोगों के साथ सहयोगात्मक भाव रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने में सहयोग करेंगे।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (नारको कोआर्डिनेशन सेंटर) की बैठक की गई।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें- उपायुक्त
मादक पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोगो को अवगत करना जरूरी, विभिन्न माध्यम से लोगो को किया जाए जागरूक- उपायुक्त
समाहरणालय सभागार मे जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) से सम्बन्धित बैठक आहूत की गई । बैठक के दौरान उपायुक्त ने एंटी ड्रग कैंपेन अंतर्गत 15 अगस्त से 14 सितम्बर 2023 तक चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान में सभी पदाधिकारी के सहयोग की सराहना की तथा अभियान को जारी रखने हेतू बनाए गए अग्रिम मासिक कैलेंडर के अनुरूप विभिन्न गतिविधिया आयोजित कर लोगो को जागरूक करने तथा अभियान को सफल बनाने के निदेश दिए।
बैठक में मादक द्रव्य पदार्थों के परिचालन एवं बिक्री पर नियंत्रण हेतु बिंदुवार चर्चा कर सभी थाना प्रभारी , रेंजर एवं अंचल अधिकारी को जिले के विभिन्न क्षेत्र जैसे कुचाई, इचागढ़ एवं चांडिल आदि में की जा रही अफीम, गांजा की अवैध खेती पर कड़ी नजर रखते हुए औचक निरिक्षण कर अवैध पदार्थों की खेती तथा उसके परिचालन के विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई करने तथा अवैध खेती में सम्मिलित किसानों को अन्य उपजाऊ खेती के लिए प्रेरित कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी कार्यालय प्रधान की जवाबदेही तय की जाए- उपायुक्त
उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु संबंधित क्षेत्र के मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी विभाग के कार्यालय प्रधान की जिम्मेदारी भी तय का जाय। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका है अतः नेशनल लेवल नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स,डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फाॅर्स तथा पुलिस प्रशासन को एक साथ मिलकर गंभीरता से सभी केस पर ध्यान देने तथा मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है।
बैठक में उपरोक्त के आलावा अपर उपायुक्त सुबोध कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल गिरिजा शंकर महतो, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, स्थापना उप सम्हर्ता अनिल टुडू,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
उपायुक्त की अध्यक्षता मे राजस्व एवं भू -अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
अंचल कार्यालय अंतर्गत लंबित आवेदन तथा भू-अर्जन कार्यालय अंतर्गत भूमि अधिग्रहण के लंबित मुआवजा भुगतान सम्बन्धित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश।
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में राजस्व एवं भू-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त सह अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री गिरजा शंकर महतो , जिला-भूअर्जन पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त नें दाखिल ख़ारिज, सक्सेशन-म्यूटेशन, सीमांकन, परिसोधन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की वस्तु स्थिति, इ-गवर्नन्स कोर्ट से सम्बन्धित मामले, न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वाद, नीलाम पत्र वाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, पी एम किसान इ – के.वाई.सी इत्यादि का क्रमवार समीक्षा कर लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिए वही बिना किसी ठोस कारण के आवेदन रिजेक्ट ना करने तथा लोगो के सहुलियत हेतू रिजेक्ट आवेदन पर कारण इंगित करने के निदेश दिए। इसके पाश्चात्य उपायुक्त नें कहा कि अंचल स्तर पर संचालित योजनाओ से सम्बन्धित शिकायते जिला स्तर तक ना आए यह सुनिश्चित करे, लोगो की समस्याओं का समाधान सम्बन्धित विभाग स्तर से हो इस ओर पहल करे। उपायुक्त नें कहा किसी भी परिस्थिति में लोगो को बार बार कार्यालय आना या विभिन्न कार्यालयों का चक्कऱ ना लगाना पड़े इस ओर कार्य करे।
बैठक के दौरान उपायुक्त नें 11वी कृषि गणना 2021-22 के प्रथम चरण के संग्रहित आंकड़ों में पाई गई तृतीय का निराकरण एक सप्ताह में पूर्ण कर प्रतिवेदन समर्पित करने के निदेश दिए वही जिस बेस्ट गम लैंड मैपिंग के लंबित कार्य मैं प्रगति लाने तथा आंचल स्तर पर संचालित योजनाओं मासिक समीक्षा कर अमीन एवं कर्मचारियों के मासिक शेड्यूल तैयार जिम्मेदारी सपना के निदेशक दिए। इस दौरान उपायुक्त नें पीएम किसान कृषक प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग तथा जीआईएस मैपिंग के लंबित कार्य में तेजी लाने तथा पीएम किसान के लाभुको के सहूलियत हेतु अंचल स्तर पर एक विशेष टेबल लगाकर प्राप्त शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही नीलाम पत्र वाद में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा मानकी मुंडा, डाकूआ, एवं परम्परागत ग्राम प्रधान के लंबित सम्मान राशि भुगतान करने तथा विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निदेशो का अनुपालना कर अन्य कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया।