गम्हरिया थाने की पुलिस ने दो गाड़ी के साथ दो चोर को रंगे हाथ किया।गिरफ्तार ।

गम्हरिया थाने की पुलिस ने दो गाड़ी के साथ दो चोर को रंगे हाथ किया।गिरफ्तार ।

सरायकेला/गम्हरिया

सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना को मिली बड़ी सफलता। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गम्हरिया थाने की पुलिस ने दो चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

तांबा चोरो में मजा हड़कंप

आपको बताते चले की पिछले कई महीनों से तांबा चोरी की शिकायत जिले के पुलिस अधीक्षक को मिलती रही थी और इससे पहले भी तांबा चोरी में गम्हरिया क्षेत्र से कई लोगों को पड़कर जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया गया। उसके बावजूद भी चोरों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा था। विश्वास सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गम्हरिया थाना ने ताबड़तोड़ कार्यवाई करते हुए दो गाड़ी के साथ दो चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
तांबा चोरी का यह मामला काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ था।

ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों पहले भी टायो गेट के समीप से दो तांबा चोरों को गम्हरिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था वहीं फिर से उसी टायो गेट के समीप से तांबे की चोरी करते हुए दो चोर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने दो चोरों के साथ में दो गाड़ी एवं लगभग ₹100000 मूल्य का तांबा भी बरामद किया है
हालांकि अभी इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पाई है

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

सरायकेला/गम्हरिया

देहरादून के एक्सपर्ट टीम ने की तेंदूए के पैरों के निशान की पुष्टि 

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया नमोपारा गांव के एक घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नमोपारा गांव के घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से क्षेत्र में तेंदू की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र वासियों में डर का माहौल फैल गया और सभी लोग अपने-अपने घर के दरवाजे बंद करके घर में ही रहते देखे गए

वहीं गांव में तेंदुए की मौजूदगी को देख गांव वासियों ने इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी तेंदुए की सूचना पाकर डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.इसके साथ-साथ स्थानीय थाना व देहरादून के एक्सपर्ट टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

वहीं छान बीन करने के क्रम में तेंदुए के पैरों के निशान पाए गए हैं जिससे देहरादून से आए एक्सपर्ट टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद वह पैरों को निशाना की पुष्टि की.

तेंदुआ बना सिरदर्द

आज की तारीख में तेंदुआ सरायकेला जिला वासियों के लिए सर दर्द बना हुआ है हर किसी के जुबान पर तेंदुए की ही बात है हर कोई तेंदूए केदार के साए में रहने को मजबूर हैं तेंदुए ने हर किसी के दिलों में डर का माहौल बना रखा है हर कोई तेंदुए से परेशान है.

आपको बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से आदित्यपुर गम्हरिया के क्षेत्र में एक तेंदुए की मौजूद रहने की खबर सामने आ रही है जिसकी पुष्टि वन विभाग की टीम ने भी की है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया.

वहीं जिला प्रशासन, स्थानीय थाना व वन विभाग की टीम साथ ही आम जनता भी तेंदुए को पकड़ने में हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन तेंदुआ अभी भी सभी की नजरों से बचने में कामयाब है.

वहीं डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण ने सभी से सतर्क रहने को कहा और कहा जिला प्रशासन और वन विभाग अपनी ओर से तेंदुए को रेस्क्यू करने में हर संभव प्रयास कर रही है कृपया किसी तरह का ब्रह्म या अफवाह ना फैलाएं इससे वन विभाग व जिला प्रशासन को अपना कार्य करने में परेशानी हो रही है कृप्या अफवाहों से दूर रहें और कहा कि तेंदुए की सूचना देने के उद्देश्यस से जिला प्रशासन ने जो जनहित में नंबर जारी किया है उस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी तरह की तेंदुए की सूचना दे सकते हैं फौरन उसे पर कार्यवाही की जाएगी।

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

सरायकेला/गम्हरिया

देहरादून के एक्सपर्ट टीम ने की तेंदूए के पैरों के निशान की पुष्टि 

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया नमोपारा गांव के एक घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं.

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नमोपारा गांव के घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से क्षेत्र में तेंदू की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र वासियों में डर का माहौल फैल गया और सभी लोग अपने-अपने घर के दरवाजे बंद करके घर में ही रहते देखे गए.

वहीं गांव में तेंदुए की मौजूदगी को देख गांव वासियों ने इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी तेंदुए की सूचना पाकर डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.इसके साथ-साथ स्थानीय थाना व देहरादून के एक्सपर्ट टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.

वहीं छान बीन करने के क्रम में तेंदुए के पैरों के निशान पाए गए हैं जिससे देहरादून से आए एक्सपर्ट टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद वह पैरों को निशाना की पुष्टि की.

तेंदुआ बना सिरदर्द

आज की तारीख में तेंदुआ सरायकेला जिला वासियों के लिए सर दर्द बना हुआ है हर किसी के जुबान पर तेंदुए की ही बात है हर कोई तेंदूए केदार के साए में रहने को मजबूर हैं तेंदुए ने हर किसी के दिलों में डर का माहौल बना रखा है हर कोई तेंदुए से परेशान है.

आपको बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से आदित्यपुर गम्हरिया के क्षेत्र में एक तेंदुए की मौजूद रहने की खबर सामने आ रही है जिसकी पुष्टि वन विभाग की टीम ने भी की है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया।

वहीं जिला प्रशासन,स्थानीय थाना व वन विभाग की टीम साथ ही आम जनता भी तेंदुए को पकड़ने में हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन तेंदुआ अभी भी सभी की नजरों से बचने में कामयाब है.

वहीं डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण ने सभी से सतर्क रहने को कहा और कहा जिला प्रशासन और वन विभाग अपनी ओर से तेंदुए को रेस्क्यू करने में हर संभव प्रयास कर रही है कृपया किसी तरह का ब्रह्म या अफवाह ना फैलाएं इससे वन विभाग व जिला प्रशासन को अपना कार्य करने में परेशानी हो रही है कृप्या अफवाहों से दूर रहें और कहा कि तेंदुए की सूचना देने के उद्देश्यस से जिला प्रशासन ने जो जनहित में नंबर जारी किया है उस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी तरह की तेंदुए की सूचना दे सकते हैं फौरन उसे पर कार्यवाही की जाएगी।

11000 वोल्ट बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

11000 वोल्ट बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

सरायकेला/गम्हरिया

बीते 1 फरवरी को 11000 वोल्ट हाई टेंशन तार की चपेट में आकर घायल हुए राजकुमार राम की टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को मौत हो गई इधर आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग द्वारा मुआवजा नहीं दिए जाने के विरोध में शव के साथ छोटा गम्हरिया सब स्टेशन पहुंच कर विरोध किया।

मौके पर गम्हरिया थाना प्रभारी राजू भी पहुंचे, जहां ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया गौरतलब है कि मृतक के परिजन स्थायी नौकरी और इलाज में खर्च की मांग कर रहें हैं।

आपको बताते चले कि सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर निवासी राजकुमार राम बीते 1 फरवरी को अपने छत की ढलाई होने के बाद छत पर गए थे इस बीच छत से सटकर गुजर रहे 11 हज़ार वोल्ट हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आकर वे बुरी तरह जख्मी हो गए।

जिसमें राजकुमार राम की पसलियां ,पीठ और पैर तीन भागों में टूट गया है आर्थिक तंगी के चलते आगे ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था इधर घायल की पत्नी आरती देवी ने बताया कि ढाई साल से लगातार आवेदन देकर उनके पति 11 केवीए वोल्ट तार शिफ्ट किए जाने की मांग विद्युत विभाग से करते आए हैं इससे पूर्व 18 जनवरी को भी तीसरे बार आवेदन दिया गया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, नतीजतन यह दुर्घटना हुई है घायल की पत्नी समेत स्थानीय लोगों ने गम्हरिया थाना पहुंचकर भी मुआवजा और नौकरी की मांग की थी। तब विद्युत विभाग के सहायक अभियंता समेत तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा मुआवजा आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन और स्थानीय लोग माने थे. इधर विद्युत विभाग द्वारा इस बीच ना ही मुआवजा दिया गया ना ही इलाज में आर्थिक सहयोग किया गया

अरका जैन यूनिवर्सिटी में मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

अरका जैन यूनिवर्सिटी में मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

बृहस्पतिवार 25 जनवरी को सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अरका जैन यूनिवर्सिटी में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विधानसभा स्तरीय नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

इस मौके पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राहुल सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमरेश गोस्वामी, भाजपा नेता संजय सरदार, रमेश हंसदा, राहुल दास आदि उपस्थित थे

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

ट्रेन से कट कर चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

ट्रेन से कट कर चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बृहस्पतिवार की शाम एक दिल देहला देने वाली घटना घटी है जहां पर उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

आपको बताते चलें कि गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम रेलवे ट्रैक पार कर रहे चार लोग‌ उत्कल एक्सप्रेस की चपेट आ गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. घटना शाम 6.30 से 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी, इस बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कट कर उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रेलवे पोल संख्या 260/20 के पास घटित हुई है, जहां डाउन रेलवे लाइन पर 3 एवं अप रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा मिला हैं, गम्हरिया थाना पुलिस समेत रेलवे पुलिस द्वारा अन्य शव की खोजबीन जारी है।

समाचार लिखे जाने तक सभी शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए थे घटना की जानकारी टाटानगर आरपीएफ को दे दिया गया जिसके बाद रेलवे द्वारा सभी शव रेलवे ट्रैक से हटाने का कार्य जारी है, फिलहाल समाचार लिखे जाने तक रेलवे द्वारा पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

अवैध बालू खनन के खिलाफ गम्हरिया थाना एवं अंचल अधिकारी आए एक्शन में।

अवैध बालू खनन का के खिलाफ गम्हरिया थाना एवं अंचल अधिकारी आए एक्शन में।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

अवैध बालू खनन से लाखों रूपए राजसव का नुकसान होता है जिसकी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और सफलता भी हासिल कर रही है इसी छापेमारी अभियान में मंगलवार की तड़के सुबह गम्हरिया अंचल अधिकारी गिरेंद्र टुडू और गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सामरम नदी घाट पर छापेमारी कर 1000 सीएफटी अवैध बालू जब्त कर ली है. इससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. फिलहाल गम्हरिया थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मामला के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सामरम नदी घाट का है. यहां पर पुलिस ने अवैध बालू खनन को लेकर छापेमारी की है. इस छापेमारी अभियान में गम्हरिया अंचल अधिकारी गिरेन्द्र टूटी और थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने नदी किनारे रखे लगभग 1000 सीएफटी बालू मौके से जब्त कर लिया है. हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही बालू माफिया मौके से फरार हो गए

यह पूरी जानकारी गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने मीडिया को दी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में किसी भी सूरत में बालू माफिया बक्से नहीं जाएंगे और यह छापेमारी अभियान लगातार चलती रहेगी जब तक की पूरी तरह से अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग जाता।

अयोध्या श्रीराम लला पूजित अक्षत घर घर आमंत्रण कार्यक्रम

अयोध्या श्रीराम लला पूजित अक्षत घर घर आमंत्रण कार्यक्रम

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हारिया लाल बिल्डिंग स्थित शिव पार्वती मंदिर मे अयोध्या से आये पवित्र मंत्रोअक्षत कलश की पूजा अर्चना व परिक्रमा की गई , तत्पश्चात सभी 09 प्रखंड एवं 2 नगर से आये विहिप,सघं एवं बीजेपी के सदस्यों को अक्षत कलश के साथ पत्रक एवं राम मंदिर की चित्र सौंपा गया। सभी 09 प्रखंड एवं 2 नगर के प्रमुख मंदिरों मे अक्षत कलश की भव्य स्वागत व पूजा अर्चना करने की दायित्व सभी प्रमुख एवं सह प्रमुख को दिये गये है

सभी प्रखंड एवं नगर के प्रमुख और सह प्रमुख सुची निम्न प्रकार है।

  • 1.सरायकैला प्रखंड।   सह प्रमुख: रमेश करवा।  प्रमुख : संतोष महतो। 
  • 2.खरसावां प्रखंड
  • प्रमुख: सूब्रत सिंहदेव
  • सह प्रमुख:लक्ष्मीकांत महतो
  • 3.कुचाई प्रखंड
  • प्रमुख:भरत पांडे
  • सह प्रमुख: प्रदीप कुमार
  • 4.राजनगर प्रखंड
  • प्रमुख: बिनोद ज्योतिषी
  • सह प्रमुख : पालूं मांझी
  • 5.गमहारीया प्रखंड
  • प्रमुख : अमरजीत सिंह
  • सह प्रमुख,:नीकेश वर्मन
  • 6.चांडील प्रखंड
  • प्रमुख : नीलू खां
  • सह प्रमुख: रंगनाथ हलधर
  • 7.नीमडीह प्रखंड
  • प्रमुख : अरूण गोराई
  • सह प्रमुख : मानिक मंडल
  • ई‌चागढ प्रखंड
  • प्रमुख : दिलीप दास
  • सह प्रमुख : खगेंद्र महतो
  • 9.कूकडू प्रखंड:
  • प्रमुख : बिवेक महतो
  • सह प्रमुख: प्रफुल्ल कुमार
  • 10. सरायकेला नगर
  • प्रमुख : मनोज चौधरी
  • सह प्रमुख:गौरव नाग मोदक,
  • हर घर हम फिर से जायेंगे ,
  • पावन अक्षत सबको पहुचायेंगे।

कार्जक्रम में जिला अधीनस्थ संघ के सभी अधिकारी गण,बिहिप एवं बीजेपी के अधिकारियों गरिमामई उपस्थिति रही

    संकल्प रथ लिए गम्हरिया पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली।

    संकल्प रथ लिए गम्हरिया पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली।

    सरायकेलागम्हरिया

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    लोगों ने गणेश महाली का गर्मजोशी से किया स्वागत.

    केंद्र की मोदी सरकार ने दिया महिलाओं को सम्मान – गणेश महाली

    जागरुकता पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-गणेश महाली

    सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ लेकर पहुंचे गम्हरिया, ग्रामीणों ने गर्म जोशी से किया स्वागत, साथ ही पीएम मोदी के डिजिटल संदेश को सुना।

    आपको बताते चलें कि केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में दिनांक 15 नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक पंचायत स्तर पर विकासात्मक योजनाओं से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और लोगों को ऑन दा स्पोर्ट लाभ दिलाने हेतु भ्रमणशील वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार एव अन्य कार्यक्रम के लिए आदेश दिया गया है।

    इसी के तहत गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत और कलिकापुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने केंद्र के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी और लाभ दिलाए।

    साथ ही गणेश महाली ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के प्रत्येक पंचायत में गरीब वंचित लोगों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2023 को खूंटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया था यह 26 जनवरी 2024 तक चलेगी जो जिला के प्रत्येक पंचायत में संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजन करके लोगों को लाभ दिलाया जाएगा। जो 60 साल में नहीं हुआ है वह मोदी सरकार ने 9 साल में करके दिखाया है।

    वहीं कार्यक्रम में गणेश महाली ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि महिलाओं को 33 फिसदी आरक्षण,पीएम आवास,उज्ज्वला योजना,स्वास्थ्य बीमा,करीब कल्याण अन्न (राशन) ,शौचालय निर्माण करके मोदी सरकार ने लाभ और सम्मान देने का काम किया है।

    इस मौके पर जगन्नाथपुर पंचायत मुखिया रिंकू देवी,पंचायत समिति सदस्य आरती देवी,अमरेश ईश्वर,वार्ड सदस्य वीरेंद्र राय,कमल देव यादव, कलिकापुर मुखिया सविता हंसदा,वार्ड सदस्य प्रीति सिंह,राकेश सिंह चंदेल,प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव,राहुल सिंह,अनय सिंह,अजीत सिंह,मनोरंजन नदी,संतोष तिवारी, अभिषेक मिश्रा,रश्मि साहू,सुनीता मिश्रा आदि उपस्थित थे।

    वन भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत।

    वन भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत।

    सरायकेला/गम्हरिया

    सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत में वन भूमि को लेकर उपजे विवाद में मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में लिखित शिकायत की है।

    वहीं लिखित शिकायत में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन डेविड ने बताया कि जबरन मारपीट संबंधित वीडियो वायरल कर विपक्षी दलों द्वारा बदनाम करने की साजिश की गई है,इन्होंने बताया कि उक्त मामले में जोगिंदर पासवान द्वारा नीतू देवी नामक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने संबंधित मामला सामने आने के बाद यह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया, जिसके बाद इन पर प्रहार किया गया, इस बीच अपने बचाव में इन्होंने भी प्रहार किया है, लेकिन पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर जबरन छवि धूमिल किया जा रहा है. मामले को लेकर नीतू देवी द्वारा गम्हरिया थाने में लिखित शिकायत की गई है, जिसके माध्यम से बताया गया है कि जोगिंदर पासवान नामक व्यक्ति पुलिस का वर्दी पहन कर लोगों पर जबरन धौस दिखता है और लोगों को परेशान करने का काम करता है, मामले को लेकर महिला समेत स्थानीय लोगों द्वारा उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

    वहीं इस मारपीट मामले को लेकर जोगिंदर पासवान ने भी गम्हरिया थाने में भाजपा नेता चंदन डेविड, सावन समेत अन्य के खिलाफ शिकायत की है. शिकायत में जोगिंदर पासवान द्वारा बताया गया कि दो दिन पूर्व वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण निर्माण को तोड़ा गया था, इस बीच जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसमें इनके भाई के साथ मारपीट की गई, बीच -बचाव करने के दौरान इन पर भी प्रहार किया गया है। वहीं इस पुरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी गई है।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started