झारखण्ड विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति ने सरायकेला-खरसावाँ में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा।

झारखण्ड विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति ने सरायकेला-खरसावाँ में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा।

सरायकेला-खरसावां

झारखण्ड विधानसभा की सरकारी उपक्रमो समिति की बैठक आज जिला मुख्यालय स्थित परिसदन सभागार, सरायकेला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति श्री निरल पूर्ति ने की। बैठक में समिति के सदस्य श्री जगत मांझी एवं श्री अमित कुमार यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में विभिन्न विभागों एवं कार्य एजेंसियों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक कार्यों एवं परियोजनाओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। समिति के सभापति ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य आम नागरिकों को पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में विभागवार दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश :

उत्पाद विभाग

उत्पाद दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। दुकानों का नियमित एवं औचक निरीक्षण करते हुए दोषी विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

नगर निकाय एवं वन विभाग

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों की गति बढ़ाने के लिए वन प्रमंडल एवं नगर निगम के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक पहल करने को कहा गया।

स्वास्थ्य विभाग

जिले के लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभुकों को स्वास्थ्य कार्ड से जोड़ने तथा निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत एवं राज्य की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत पात्र मरीजों का अधिकाधिक उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी प्राथमिक एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा एंबुलेंस सेवाओं को नियमित एवं सुलभ बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

परिवहन विभाग

ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों के परिचालन से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतों पर औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सरायकेला-चाईबासा-चौका मुख्य मार्ग की मरम्मती सुनिश्चित करने को कहा गया। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा मुख्य बाजारों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध वाहन पार्किंग पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।

खनन विभाग

जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध नियमित अभियान संचालित कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। खनन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करते हुए अवैध खनन पर अंकुश लगाने को कहा गया।

पशुपालन विभाग

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने तथा चयनित लाभुकों के बीच पशुओं का वितरण शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा गया।

आपूर्ति विभाग

धान के समय पर उठाव एवं वितरण के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने का निर्देश दिया गया। धान अधिप्राप्ति के लिए तत्काल प्रभाव से किसानों का पंजीकरण कराने तथा किसानों की पहुंच तक अधिकाधिक धान अधिप्राप्ति केंद्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया। धान अधिप्राप्ति से संबंधित जानकारी का स्थानीय स्तर पर स्थानीय भाषा में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत डीलरों द्वारा लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने अथवा अन्य शिकायतों से संबंधित मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

कौशल विकास विभाग

स्थानीय युवाओं को स्थानीय क्षेत्र में रोजगार एवं नियुक्ति के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनकी रुचि एवं स्थानीय रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्देश दिया गया। स्थानीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रभावी पहल करने को कहा गया।

औद्योगिक प्रतिष्ठान

जिले में संचालित औद्योगिक संस्थानों में सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी दर का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। श्रमिकों को निर्धारित मजदूरी का भुगतान हो, इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक निगरानी एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक के दौरान विभिन्न कार्य एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। समिति के सभापति ने सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

समिति के सभापति एवं सदस्यों ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का स्थानीय भाषा में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचे और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

बैठक में सभी पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

आदित्यपुर,गम्हरिया,आरआईटी थाना क्षेत्र में जोरों पर चल रहा अवैध शराब/नशा एवं कई अवैध कारोबार।

आदित्यपुर,गम्हरिया,आरआईटी थाना क्षेत्र में जोरों पर चल रहा अवैध शराब/नशा एवं कई अवैध कारोबार।

अवैध शराब की बिक्री से युवा पीढ़ी बेहाल, कारोबारी मालामाल – स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर, गम्हरिया और आरआईटी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। जनहित को देखते हुए सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से इस पर तत्काल रोक लगाने की विनम्र अपील की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शाम होते ही कई जगहों पर खुलेआम शराब की बिक्री होती है, जिससे –
1.  गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है
2.  युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है
3.  घरेलू विवाद और सड़क हादसे बढ़ रहे हैं

उपयुक्त, सरायकेला-खरसावां

नारा गूंज रहा है – “कारोबारी मालामाल, पीने वाले बेहाल”

लोगों का कहना है कि शराब बेचने वाले चंद कारोबारी मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन इसका खामियाजा आम परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। कई मजदूर अपनी पूरी कमाई शराब में लुटा दे रहे हैं।

इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने आदित्यपुर थाना और गम्हरिया थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अवैध ठिकानों पर छापेमारी करने की मांग की है। साथ ही जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि नशा मुक्त अभियान को और तेज किया जाए।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय सह प्रभारी भरत सिंह ने कहा कि नशा मुक्त समाज ही सशक्त भारत का आधार है। प्रशासन को इस जनहित के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

हमारी मांग-
– अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगे
– युवा पीढ़ी को जागरूक किया जाए
– दोषी कारोबारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो

वहीं इस मामले पर सूत्रों का कहना है कि स्थानीय थाना व उत्पाद विभाग के अधिकारियों द्वारा आदित्यपुर, गम्हरिया और आरआईटी थाना क्षेत्र में बढ़ते अवैध शराब की कारोबार को रोकने में विफल साबित हो रही है अब इस पर जिले के उपायुक्त महोदय को ही संज्ञान लेना होगा तभी जाकर यह अवैध कारोबार पर अंकुश लग पाएगी और गरीब आम जनमानस नशे की गिरफ्तार से बाहर आ पाएंगे।

सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर परिवहशन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त विशेष अभियान।

सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर परिवहशन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त विशेष अभियान।

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त,  सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शांकचार्य सामड़,  मोटरयान निरीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ एवं यातायात पुलिस निरीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के संयुक्त नेतृत्व में जिले में सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए भारी वाहनों की जांच की गई। यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 25 भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1,70,000/- (एक लाख सत्तर हजार रुपये) का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

अभियान के दौरान माइकिंग के माध्यम से वाहन चालकों को सड़क किनारे अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर अवैध रूप से वाहन खड़ा नहीं करने की स्पष्ट हिदायत दी गई। वाहन चालकों को बताया गया कि अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ती है।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न कंपनियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के संबंध में संबंधित कंपनी प्रबंधन एवं प्रबंधकों को भी माइकिंग के माध्यम से चेतावनी दी गई। कंपनी प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि प्रतिष्ठान में आने वाले वाहनों के लिए परिसर के अंदर अथवा निर्धारित पार्किंग स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मुख्य सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर वाहनों की अवैध पार्किंग न होने दें। कंपनी के बाहर सड़क पर अवैध पार्किंग पाए जाने पर संबंधित वाहन एवं जिम्मेदार पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों के प्रबंधकों को भी माइकिंग के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए गए कि पेट्रोल पंप के बाहर सड़क पर वाहनों की अनधिकृत पार्किंग न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अवैध पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संबंधित जिम्मेदार पक्षों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कालोनीवासियों की आपत्ति के बाद पैदल मार्ग खोलने का निर्णय, प्रबंधन ने अपनाई लोकतांत्रिक प्रक्रिया।

कालोनीवासियों की आपत्ति के बाद पैदल मार्ग खोलने का निर्णय, प्रबंधन ने अपनाई लोकतांत्रिक प्रक्रिया।

सरायकेला/गम्हरिया

टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट्स से संबंधित कालोनी में कर्मचारियों एवं कालोनीवासियों के लिए लंबे समय से उपयोग किए जा रहे पैदल आवागमन मार्ग को बंद किए जाने के प्रस्ताव पर कालोनीवासियों द्वारा दर्ज कराई गई विधिसम्मत आपत्ति के बाद मामले का सकारात्मक समाधान निकल आया है। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप और कालोनीवासियों के आग्रह के बाद कंपनी प्रबंधन ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से सर्वे कराकर रास्ते को खुला रखने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में 26 सितंबर 2026 को पत्राचार संख्या 59/2026-27 के माध्यम से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, सरायकेला-खरसावां, झारखंड को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कालोनीवासियों की आपत्ति से अवगत कराया गया था। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन से सर्वे के माध्यम से कालोनीवासियों की राय लेने का अनुरोध किया गया।

प्रबंधन ने इस सुझाव को स्वीकार करते हुए एक निर्धारित प्रारूप पर कालोनीवासियों से राय ली। सर्वे में संबंधित व्यक्ति का नाम, मकान संख्या, कर्मचारी आईडी संख्या एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर हस्ताक्षर लिए गए। इसमें कालोनीवासियों से यह राय मांगी गई कि संबंधित पैदल मार्ग को बंद रखा जाए अथवा खुला रखा जाए।

सर्वे में कालोनीवासियों के बहुमत की राय रास्ते को खुला रखने के पक्ष में रही। इसके आधार पर कंपनी प्रबंधन ने पैदल मार्ग को खोलने का निर्णय लिया। इस निर्णय से कर्मचारियों और कालोनीवासियों में खुशी का माहौल है।

हालांकि, प्रबंधन की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पैदल मार्ग पर ताला लगाने का सुझाव दिया गया। इस पर बैठक में कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे अजय कुमार शर्मा ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि पूर्व में इस मार्ग को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने की व्यवस्था थी और उसी व्यवस्था को जारी रखा जाना चाहिए।

उन्होंने प्रबंधन का ध्यान इस ओर भी आकृष्ट कराया कि कर्मचारियों की ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर लौटने का सामान्य समय रात लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच होता है, जबकि सुबह की ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का आवागमन लगभग 5 बजे से 5:30 बजे के बीच शुरू हो जाता है। ऐसे में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रास्ता बंद करने से कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

अजय कुमार शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वैकल्पिक सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा कारणों से रास्ते की निगरानी आवश्यक है, तो वहां एक सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जा सकती है। सुरक्षा कर्मी कर्मचारियों के आईडी कार्ड की जांच कर सकते हैं। किसी कर्मचारी के अतिथि के आने की स्थिति में संबंधित मकान मालिक से मोबाइल फोन पर संपर्क कर अनुमति देने की व्यवस्था भी की जा सकती है। इससे सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहेगी और कालोनीवासियों के आवागमन में भी बाधा नहीं आएगी।

विस्तृत विचार-विमर्श के बाद बैठक में सर्वसम्मति से पैदल मार्ग को खोलने का निर्णय लिया गया।

अरुणोदय क्लब का भी किया गया निरीक्षण

इसी बैठक के दौरान अजय कुमार शर्मा ने प्रबंधन के समक्ष अरुणोदय क्लब के संचालन से संबंधित एक विशेष विषय भी रखा। उनके आग्रह पर प्रबंधन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अरुणोदय क्लब का निरीक्षण किया। इस दौरान क्लब के मुखिया अखिलेश भी मौके पर उपस्थित थे।

बैठक का नेतृत्व प्लांट हेड श्री प्रमोद जी ने किया। कर्मचारियों की ओर से अजय कुमार शर्मा ने प्रतिनिधित्व किया। प्रबंधन की ओर से एडमिनिस्ट्रेशन हेड श्री महेन्द्र सिंह, सिक्योरिटी हेड श्री आकाश जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों की ओर से शैलेश तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, पवन सिंह तथा टाटा मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष श्री दिनेश उपाध्याय जी सहित अन्य कर्मचारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।

कालोनीवासियों की आपत्ति के बाद पैदल मार्ग खोलने का निर्णय, प्रबंधन ने अपनाई लोकतांत्रिक प्रक्रिया

गम्हरिया/आदित्यपुर, 2 अक्टूबर 2026।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सराहना

पैदल मार्ग खोलने के निर्णय के बाद कर्मचारियों में संतोष और खुशी का माहौल है। अजय कुमार शर्मा ने कर्मचारियों की एकजुटता और शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कंपनी प्रबंधन द्वारा कालोनीवासियों की राय जानने के लिए सर्वे की लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाने की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच संवाद एवं आपसी सहमति से समस्याओं का समाधान निकालना औद्योगिक संबंधों को मजबूत करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रबंधन इसी प्रकार संवाद, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्राथमिकता देगा।

पैदल मार्ग का खुलना कर्मचारियों के लिए केवल आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा, सुविधा और प्रबंधन-कर्मचारी संवाद के बीच संतुलन का एक सकारात्मक उदाहरण भी माना जा रहा है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला प्रशासन ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला प्रशासन ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

सरायकेला-खरसावां

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी की गुदड़ी बाजार, सरायकेला स्थित प्रतिमा एवं समाहरणालय परिसर में स्थापित तैलचित्र तथा भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की कोर्ट मोड़ स्थित प्रतिमा एवं समाहरणालय में स्थापित तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज एवं प्रशासन के लिए मार्गदर्शक हैं।

पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी ने अपने संबोधन में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए सार्वजनिक दायित्वों के निर्वहन में ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया।

गम्हरिया प्रखंड परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती पर श्रद्धांजलि. फूलकांत झा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

गम्हरिया प्रखंड परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती पर श्रद्धांजलि. फूलकांत झा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

सरायकेला/गम्हरिया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलकांत झा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू जी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और मानवता के लिए शांति, समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया. गांधी जी के विचार आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, समाज में सद्भाव बनाए रखने और राष्ट्रहित में मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

वहीं इस मौके पर, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई.

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, सादगी और ईमानदारी की मिसाल श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा तक, शास्त्री जी का जीवन त्याग, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक रहा.
‘जय जवान, जय किसान’ का उनका संदेश देश के अन्नदाताओं और वीर जवानों के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करता है. शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रसेवा की विरासत को सदैव स्मरण किया जाएगा.
इस मौके पर मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, प्रखंड महासचिव सचिव धनंजय गोप, प्रकाश झा, सूरज महतो और अन्य लोग उपस्थित थे.

चित्रगुप्त महासमिति ने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि।

चित्रगुप्त महासमिति ने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि।

सरायकेला/गम्हरिया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर चित्रगुप्त महासमिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गम्हरिया के चित्रगुप्त भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने लोगों से गांधी और शास्त्री के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर देश को आजादी की राह दिखाई। उनके विचार आज भी दुनिया को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की सुरक्षा और समृद्धि में जवानों तथा किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। कार्यक्रम को समिति के महासचिव संजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद कर्ण आदि ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष अभय लाभ, भूदेव वर्मा, आशीष कुमार श्रीवास्तव, केपी श्रीवास्तव, अमित कुमार, योगेश्वर कुमार सिन्हा, सुभाष चंद्र दास, प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, मुकेश कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

2 अक्टूबर पर झारखंड क्राइम रिपोर्टर परिवार की ओर से गांधी-शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

2 अक्टूबर पर झारखंड क्राइम रिपोर्टर परिवार की ओर से गांधी-शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

सरायकेला-खरसावां

सत्य, अहिंसा और जय जवान जय किसान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

2 अक्टूबर को पूरे देश के साथ कोल्हान भी दो महान विभूतियों को याद कर रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (जन्म 2 अक्टूबर 1869) और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (जन्म 2 अक्टूबर 1904) की जयंती पर झारखंड क्राइम रिपोर्टर परिवार की ओर से सभी पाठकों, मजदूरों, किसानों और जनहित से जुड़े लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।

महात्मा गांधी ने हमें “सत्य और अहिंसा” का रास्ता दिखाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने “जय जवान जय किसान” का नारा देकर देश के जवान और किसान दोनों का सम्मान बढ़ाया।

झारखंड क्राइम रिपोर्टर परिवार ने इस अवसर पर संकल्प लिया है कि:
1.  सत्य की पत्रकारिता जारी रहेगी
2.  मजदूर-किसान हित की खबरें प्राथमिकता पर रहेंगी
3.  भ्रष्टाचार के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाई जाएगी

कोल्हान मजदूर यूनियन और किसान संगठनों ने भी इस दिन पर अपने कार्यक्रम आयोजित किए हैं। कई जगह स्वच्छता अभियान और किसान सम्मान समारोह हो रहे हैं।

जनहित में संदेश: आइए, गांधी जी के सत्य और शास्त्री जी के सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाएं।

नगर निगम आदित्यपुर के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक सम्पन्न।

नगर निगम आदित्यपुर के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) के निर्माण से संबंधित मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप (MSWG) की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक में चिन्हित बिंदुओं एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में खरकई नदी के समग्र विकास एवं संरक्षण, नदी तट विकास, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जल निकासी व्यवस्था तथा शहरी क्षेत्र में हरित क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान को क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी एवं दीर्घकालिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी तट के समुचित विकास, फ्लड प्लेन प्लान, जल निकायों के संरक्षण, उपलब्ध भूमि के बेहतर उपयोग एवं हरित क्षेत्र के विकास से संबंधित पहलुओं को कार्ययोजना में समाहित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जल संचयन एवं जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने तथा शहरी क्षेत्र में उपलब्ध जल स्रोतों एवं जल निकायों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने पर चर्चा की गई। साथ ही खरकई नदी एवं उससे जुड़े जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ठोस एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।

सॉलिड वेस्ट के डिपोजिट, कलेक्शन एवं डिस्पोजल की व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा नदी, नालों एवं जल निकायों में कचरा जाने से रोकने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। नालों की कनेक्टिविटी, जल निकासी एवं जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक संरचनात्मक एवं प्रबंधन संबंधी उपायों को योजना में शामिल करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पूर्व बैठक में चर्चा किए गए तालाबों के जीर्णोद्धार, नालों की कनेक्टिविटी, सीवेज एवं जल निकासी व्यवस्था, एसटीपी के सुदृढ़ीकरण, जलापूर्ति व्यवस्था, भू-जल संरक्षण, पार्क एवं हरित क्षेत्रों के विकास, नदी तटों के सौंदर्यीकरण तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना से संबंधित अद्यतन आंकड़े, मैपिंग, तकनीकी जानकारी एवं आवश्यक प्रस्ताव समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान केवल नदी संरक्षण तक सीमित न होकर जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बाढ़ एवं जलभराव प्रबंधन तथा शहरी हरित क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए।

बैठक में नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र में नदी एवं जल निकायों के संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने तथा स्थानीय स्तर पर नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में विभागों के बीच समन्वित कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।

बैठक में नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम एजाज अनवर एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत वन प्रमंडल, JUIDCO, JIADA, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल संसाधन विभाग, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, JARDA/JARDCL, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य, उद्यान सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे।

तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध चौका एवं कांड्रा थाना क्षेत्र में  जिला टीम ने चलाया जांच अभियान।

तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध चौका एवं कांड्रा थाना क्षेत्र में  जिला टीम ने चलाया जांच अभियान।

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चौका एवं कांड्रा थाना क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग से संबंधित प्रावधानों की जांच हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 35 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जांच के दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA), झारखंड में लागू संबंधित प्रावधानों, Prohibition of Electronic Cigarettes Act, 2019 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियम-विनियमों के अनुपालन की जांच की गई।

जिला परामर्शी, NTCP द्वारा दुकानदारों को COTPA के प्रावधानों की जानकारी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं की जाए तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री न की जाए।

साथ ही दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर निर्धारित चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनी का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बिना निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी वाले तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की स्पष्ट हिदायत दी गई।

होटल एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में निर्धारित मानक के अनुरूप “धूम्रपान निषेध क्षेत्र” का बोर्ड प्रदर्शित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध संबंधी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। COTPA के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, चांडिल अनुमंडल श्री विशाल कुमार सिंह द्वारा जांच के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन में कमी पाए जाने तथा कार्यरत कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने के संबंध में संबंधित संचालकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कमियां दूर करने का निर्देश दिया गया। भविष्य में ऐसी कमियों की पुनरावृत्ति नहीं होने की सख्त हिदायत दी गई।

सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के साथ-साथ प्रतिष्ठान की स्वच्छता, नियमित सैनिटाइजेशन, खाद्य संचालकों एवं कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा मेडिकल फिटनेस सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी अनुपालन के लिए जांच एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई। जिला टीम ने आमजनों से तंबाकू सेवन से दूर रहने तथा तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को इसे छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग द्वारा तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को परामर्श एवं जागरूकता सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

अभियान के दौरान चौका थाना एवं कांड्रा थाना पुलिस का विशेष सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने सभी दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से संबंधित कानूनी प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।

बिना चेतावनी प्रदर्शित किए तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर होगी कार्रवाई।

बिना चेतावनी प्रदर्शित किए तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर होगी कार्रवाई।

सरायकेला-खरसावां

सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (COTPA-2003), झारखंड संशोधित अधिनियम-2021 एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन को लेकर सीनी ओपी क्षेत्र में जिला तंबाकू नियंत्रण टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त एवं सिविल सर्जन के निर्देशानुसार जिला परामर्शी, NTCP अशोक यादव के नेतृत्व में लगभग 20 दुकानों की जांच की गई।

जांच के दौरान शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों के 100 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं अन्य निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन की जानकारी ली गई। दुकानदारों को COTPA-2003 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया गया कि शिक्षण संस्थान एवं सरकारी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं करें।

जिला परामर्शी द्वारा दुकानदारों को हैंडबिल एवं पंपलेट उपलब्ध कराते हुए तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर निर्धारित चेतावनी एवं चेतावनी चित्र के प्रावधानों की जानकारी दी गई। खुले में सिगरेट की बिक्री को पैकेट पर प्रदर्शित निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी के प्रावधानों का उल्लंघन बताते हुए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही सभी होटल संचालकों एवं प्रबंधकों को अपने प्रतिष्ठान में मानक के अनुरूप ‘गैर-धूम्रपान क्षेत्र’ (No Smoking Area) का बोर्ड/दीवार लेखन अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के लिए कहा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर COTPA-2003 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई एवं जुर्माना किया जा सकता है।

जिला टीम ने बताया कि शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय, अस्पताल एवं न्यायालय परिसर के आसपास तंबाकू नियंत्रण संबंधी प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना तथा तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग द्वारा आवश्यक परामर्श एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। सदर अस्पताल में तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र संचालित है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध है।

अभियान के दौरान NTCP सलाहकार सहित सीनी ओपी के पुलिस कर्मी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

सरायकेला-खरसावां

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2026 के तहत जिला आयुष समिति के तत्वावधान में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग के कर्मियों एवं उनके परिजनों सहित कुल 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी, डॉ. श्वेता सुषमा, डॉ. प्रभा महतो एवं डॉ. शैलेश कुमार द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण किया गया।

शिविर का उद्घाटन अधीक्षण अभियंता ए.के. जायसवाल एवं कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए आयुष पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक रमानाथ महतो एवं सस्ती महतो द्वारा योग सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए तथा नियमित योग के महत्व की जानकारी दी गई।

शिविर के सफल आयोजन में आशा कुमारी, रमा मिंज, संध्या पूर्ति, माधवी पूर्ति एवं मिशेल गुड़िया (सहिया) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free