मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत नीमडीह प्रखंड में पिगरी एवं गोटरी यूनिट का वितरण।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत नीमडीह प्रखंड में पिगरी एवं गोटरी यूनिट का वितरण।

सरायकेला–खरसावाँ

नीमडीह प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन को प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाभार्थियों के बीच पिगरी एवं गोटरी यूनिट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 1 यूनिट पिगरी एवं 4 यूनिट गोटरी का वितरण चयनित लाभुकों के बीच किया गया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देना, छोटे एवं सीमांत किसानों की आय में वृद्धि करना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को पशुपालन से संबंधित आवश्यक जानकारी, पशु आहार प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि वे इस योजना का समुचित लाभ प्राप्त कर सकें।

प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनका पशुपालन व्यवसाय स्थायी एवं लाभकारी बन सके।
इस अवसर पर प्रखंड प्रशासन, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में लाभार्थियों से अपील की गई कि वे पशुओं के उचित देखभाल एवं प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें तथा विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी आय में वृद्धि सुनिश्चित करें।

सड़क की धूल में दफन हुआ विकास, सौरभ प्रामाणिक की कला बनी चांडिल के आंदोलन की मशाल।

सड़क की धूल में दफन हुआ विकास, सौरभ प्रामाणिक की कला बनी चांडिल के आंदोलन की मशाल।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग अब केवल एक जर्जर रास्ता नहीं, लोकतांत्रिक व्यवस्था की संवेदनहीनता और प्रशासनिक भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक बन चुका है। 9.5 करोड़ रुपये की राशि फाइलों में खर्च दिखाए जाने के बावजूद, जमीन पर हकीकत के नाम पर केवल जानलेवा गड्ढे और बीमारियाँ बांटती धूल बची है। जनता द्वारा प्रशासन को दिया गया 7 दिनों का अल्टीमेटम समाप्त हो गया है, जिसने अब एक उग्र जन – आंदोलन का रूप अख्तियार कर लिया है।

इस संघर्ष के बीच, क्षेत्र के चर्चित युवा कलाकार सौरभ प्रामाणिक का नया कार्टून आर्ट व्यवस्था की विफलता को आईना दिखा रहा है। सौरभ के इस कार्टून आर्टवर्क में एक ओर हाथ में मशाल थामे आक्रोशित जनता अपने हक के लिए खड़ी है, तो दूसरी ओर आलीशान कुर्सियों पर आँखों पर पट्टी बांधकर ‘निद्रा में’ डूबे सत्ताधारियों और अधिकारीयों को दिखाए गया हैं। चित्र के केंद्र में खड़ा कैलेंडर इस बात का कड़ा प्रतीक है कि अन्याय सहने की समय सीमा अब समाप्त हो चुकी है और धैर्य का बांध टूट गया है।

गौरतलब है कि चैनपुर निवासी कलाकार सौरभ प्रामाणिक की सक्रियता केवल इसी मुद्दे तक सीमित नहीं है। वे निरंतर सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर अपनी कूची चलाते रहे हैं। जागरूकता वाले पोस्टरों और व्यंग्यात्मक कार्टूनों के माध्यम से वे अक्सर जनता को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करते हैं। चाहे स्थानीय बुनियादी ढांचा हो या सामाजिक कुरीतियां। सौरभ की कला हमेशा एक ‘सुरक्षा कवच’ की तरह आम आदमी की आवाज बनकर उभरी है। उनकी यह ‘कलात्मक स्ट्राइक’ अब चांडिल के हर नागरिक की सामूहिक पुकार बन चुकी है। क्षेत्र की जनता और आंदोलनकारियों का संदेश अब पूरी तरह स्पष्ट है शांतिपूर्ण प्रतीक्षा और संवाद का समय अब बीत चुका है।

सौरभ के कार्टून की पृष्ठभूमि में दिखती टूटी सड़कें और धूल के गुबार उस कड़वी सच्चाई को बयां कर रहे हैं, जिसे सत्ता अपनी बंद आंखों से देखने को तैयार नहीं है। यह मार्मिक कलाकृति हमें याद दिलाती है कि जब शब्द बेअसर हो जाते हैं और गुहार अनसुनी कर दी जाती है, तब कला को ही व्यवस्था के बहरे कानों तक जनता की गूंज पहुंचाने के लिए मशाल बनकर आगे आना पड़ता है। अब देखना यह है कि इस ‘कलात्मक प्रहार’ के बाद क्या जिम्मेदार अपनी नींद त्यागते हैं या जनता को इसी नारकीय स्थिति में रहने को मजबूर किया जाएगा।

विधायक सविता महतो ने नीमडीह के भांगाट एवं मांझीडीह में 3.89 करोड़ की लागत से बनने वाले दो सड़को का किया शिलान्यास।

विधायक सविता महतो ने नीमडीह के भांगाट एवं मांझीडीह में 3.89 करोड़ की लागत से बनने वाले दो सड़को का किया शिलान्यास।

सरायकेला/चांडिल

नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दोनों योजना के तहत कुल 5 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण करीब 3 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।इसमें भांगाट से राकाड़ तक 2.6 किमी सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 82 लाख रुपये तथा पीडब्ल्यूडी पथ मांझाडीह मोड़ से माकुला भाया बानडीह तक 2.4 किमी सड़क का निर्माण करीब 2 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। शिलान्यास के अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली ये दोनों सड़कें क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों को खराब सड़कों के कारण आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी।

उन्होंने आगे कहा कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, छात्रों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास है और सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ समय पर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंच सके और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।

इस अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय तिर्की, कनीय अभियंता संजय महतो, जिला परिषद सदस्य असित सिंह पातर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, प्रमुख फूलमनी हांसदा, मुखिया वरुण सिंह, मृत्युंजय तंतुवाय, सुजीत महतो, ग्राम प्रधान सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ‎

बिजली की तार के चपेट में आने से एक बैल की हुई मौके पर मौत , मुखिया ने किया मुआवजा का मांग।

बिजली की तार के चपेट में आने से एक बैल की हुई मौके पर मौत , मुखिया ने किया मुआवजा का मांग।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़-थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में खेतों में घास चर रहा एक बैल के ऊपर बिजली का 11 हजार वोल्टेज तार गिरने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोज की तरह विर मछुआ का बैल खेतों में घास चर रहा था,तभी अचानक 11 हजार वोल्टेज का तार बैल के ऊपर गीर गया , जिससे बैल की मौत हो गई। सुचना मिलते ही मुखिया बिपिन सिंह मुण्डा घटनास्थल पर पहुंचे और पशु चिकित्सा पदाधिकारी, ईचागढ़ थाना एवं बिजली विभाग को जानकारी दिया।

मृत बैल का पोस्टमार्टम कर दफनाया गया। वहीं मुखिया बिपिन सिंह मुण्डा ने बताया कि बैल का कीमत जिसका करीब 40 हजार रुपए है । वीर मछुआ एक गरीब व हरीजन परिवार से आता है।समुचित मुआवजा नहीं मिलने से वे बैल खरीदने में असमर्थ होगा। उन्होंने बिजली विभाग से समुचित मुआवजा देने का मांग किया है।

निमडीह के जामडीह में मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव 2026 में कलाकारों ने दिखाया जलवा।

निमडीह के जामडीह में मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव 2026 में कलाकारों ने दिखाया जलवा।

सरायकेला/चांडिल

मानभूम छऊ नृत्य कला केंद्र एवं कला दल परिवार द्वारा रविवार को मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव 2026 नीमडीह प्रखंड के मानभूम कला केंद्र जामडीह में आयोजित की गई। महोत्सव में विभिन्न दलों द्वारा मानभूम शैली के छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व आयोजक मंडली द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि मानभूम छऊ नृत्य छोटानागपुर क्षेत्र की एक प्राचीन और वीर रस प्रधान मार्शल आर्ट नृत्य शैली है। जिसकी उत्पत्ति लगभग 250-300 वर्ष पहले भूमिज जनजाति के ‘फिरकल’ युद्ध-नृत्य से मानी जाती है। यह नृत्य मुखौटे पहनकर रामायण – महाभारत की पौराणिक कथाओं को जीवंत करता है, जो यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल है।

प्रमुख फुलमनी माझी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छऊ नृत्य मनोरंजन का मुख्य साधन है। पूर्व जिप सदस्य अनिता पारित ने कहा कि जामडीह गांव के निवासियों के रग रग में छऊ नृत्य कला बसा हुआ है। यंहा के दर्जनों कलाकार प्रति वर्ष विश्व के कई देशों में छऊ नृत्य की प्रस्तुति करते हैं। आयोजक मंडली ने कहा कि नये कलाकारों को प्रोत्साहित करने एवं अवसर प्रदान करने के लिए छऊ महोत्सव का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, मुखिया विनापानी माझी, रूद्र प्रताप महतो, डॉ. पूर्ण चंद्र कुमार, खिरोद सिंह मुंडा, सुरेश पारित, अधर कुमार, कार्तिक महतो, कार्तिक कर्मकार आदि उपस्थित थे।

डाक्टर भूषण चन्द्र मुर्मू को भाजपा जिला महामंत्री बनाए जाने से ईचागढ़ के भाजपाइयों में खुशी का लहर।

डाक्टर भूषण चन्द्र मुर्मू को भाजपा जिला महामंत्री बनाए जाने से ईचागढ़ के भाजपाइयों में खुशी का लहर।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के भाजपा नेता डॉ भूषण चन्द्र मुर्मू को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जिला महामंत्री नियुक्त किया है, जिससे ईचागढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भाजपा नेता अनिल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष फटीक चन्द्र गोराई, नकुल घोष, खगेन महतो सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने डाक्टर भूषण चन्द्र मुर्मू को महामंत्री बनाए जाने से बधाई दिया है।

वहीं श्री मुर्मू ने बताया कि पार्टी जिस विश्वास के साथ महामंत्री का दायित्व सौंपा है उसमें क्या उतरने का कोशिश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार एवं सभी छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का कोशिश किया जाएगा। उन्होंने महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू,प्रतिपक्ष के नेता बाबु लाल मरांडी, अर्जुन मुंडा सहित तमाम पार्टी के सिर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जिला में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करना पहली प्राथमिकता होगी।

स्क्रैच कार्ड स्कैम को लेकर कपाली पुलिस की चेतावनी, सतर्क रहने की अपील।

स्क्रैच कार्ड स्कैम को लेकर कपाली पुलिस की चेतावनी, सतर्क रहने की अपील।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में स्क्रैच कार्ड स्कैम के मामलों को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से इस तरह के ठगी के मामलों की सूचना मिल रही है जिसमें लोगों को स्क्रैच कार्ड के जरिए झांसा देकर पैसे ऐंठे जा रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से ठगी का एक संगठित तरीका है जिसमें आम लोगों को आकर्षक इनाम का लालच देकर फंसाया जाता है। ऐसे मामलों में लोग अनजाने में अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं। पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी तरह के स्क्रैच कार्ड, लॉटरी या इनाम से जुड़े लालच में न आएं और पूरी तरह सतर्क रहें।

ओपी प्रभारी ने कहा कि यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत कपाली ओपी के सरकारी मोबाइल नंबर 9693822059 या व्हाट्सएप नंबर 8083180360 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

सांसद जोबा मांझी ने किया छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ।

सांसद जोबा मांझी ने किया छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ।

सरायकेला-खरसावां

बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ माननीया सांसद, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जोबा मांझी के द्वारा स्थानीय पूजा-पाठ, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ विधिवत रूप से किया गया।

मौके पर उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर नगर निगम, नगर पंचायत अध्यक्ष सरायकेला, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सापारुम गाँव में जंगली हाथी के हमले से 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत।

सापारुम गाँव में जंगली हाथी के हमले से 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत।

सरायकेला/तिरूलडीह

सरायकेला-खरसावां जिले के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के सापारुम गाँव में जंगली हाथियों के हमले से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राधा तंतुबाई के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की सुचना मिलते ही प्रभारी वनपाल मुकेश महतो, थाना प्रभारी कौशल कुमार दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वन विभाग कि ओर से परिजनों को 50 हजार रुपए नगद मुआवजा का भूगतान किया एवं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 3 लाख 50 हजार रूपए मुआवजा राशि देने की बात कही गई।

वहीं तिरूलडीह पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। वनपाल मुकेश कुमार महतो ने बताया कि मृतक शनिवार सुबह शौच के लिए तालाब जा रहा था जहां 6 कि संख्या में जंगली हाथी गांव में घुस आया और इसी दौरान राधा तंतुबाई उसकी चपेट में आ गए। हाथी के हमले से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में काफी भय व्याप्त है

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। परिजनों ने वन विभाग से समुचित मुआवजा एवं कम-से-कम चतुर्थ श्रेणी का नौकरी मृतक के एक आश्रीत को देने का मांग किया है। ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना वन विभाग के पदाधिकारियों को करना पड़ा । थाना प्रभारी के समझाने के बाद लोग शांत हुए ।

ग्रामीणों का मांग है कि हाथियों से निजात के लिए ठोस कदम उठाए जाय , गांव में टार्च,पटाखा आदि उपलब्ध कराया जाय एवं हाथियों को क्षेत्र से भगाया जाय ‌।मौके पर मुखिया सुधीर सिंह मुण्डा, पूर्व मुखिया तपन सिंह मुण्डा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

ईचागढ़ में वीर शहीद सिद्धों कान्हु की मनाई गई जयंती।

ईचागढ़ में वीर शहीद सिद्धों कान्हु की मनाई गई जयंती।

सरायकेला/ईचागढ़

प्रखंड क्षेत्र के गौरांगकोचा ब्लाक मोड़ पर शनिवार को हुल विद्रोह के महानायक सिद्धो कान्हु का जयंती धुमधाम से मनाया गया। झामुमो के प्रखंड पदाधिकारी एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने सिद्धो कान्हु के मुर्ती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

विर शहीद सिद्धो कान्हु को याद कर उनके त्याग और बलिदान को सैल्यूट किया गया। वहीं समाजसेवी डॉ भूषण चन्द्र मुर्मू ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत और महाजनी प्रथा के खिलाफ हुल विद्रोह कर अदम्य साहस, पराक्रम नेतृत्व और बलिदान भारतीय इतिहास में इनकी अमर गाथा सदा अविस्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि वीर शहीद सीद्धो कान्हु के मार्ग पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव,सपन कुमार आदित्यदेव, खगेन महतो आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

सरायकेला–खरसावाँ

उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को प्रखंड कार्यालय सभागार, सरायकेला में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 08 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी तथा नामित फील्ड ट्रेनर्स ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम.डी. तासिकुर रहमान एवं अविनाश ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) से संबंधित तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण के क्रम में सभी प्रशिक्षार्थियों को नगरीय नक्शा निर्माण हेतु व्यावहारिक प्रशिक्षण सरायकेला प्रखंड अंतर्गत अवस्थित मानिक बाजार क्षेत्र में कराया गया, जिससे उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर कार्य निष्पादन की वास्तविक समझ प्राप्त हो सके।

प्रशिक्षण उपरांत सभी फील्ड ट्रेनर्स को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने प्रखंड एवं नगर क्षेत्रों में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि जनगणना कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना है। उन्होंने क्षेत्र में कार्य करते समय धैर्य, अनुशासन एवं आमजनों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखते हुए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जनगणना कार्य के दौरान आंकड़ों की शुद्धता एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

प्रशिक्षण कार्यशाला में अपर जिला जनगणना पदाधिकारी कमलेश कुमार दास सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

लेपाटॉंड़ में कलश स्थापना के साथ राम चरित मानस पाठ सह व्याख्या का शुभारम्भ।

लेपाटॉंड़ में कलश स्थापना के साथ राम चरित मानस पाठ सह व्याख्या का शुभारम्भ।

सरायकेला/ईचागढ़

प्रखण्ड क्षेत्र के लेपाटॉंड़ में तीन दिवसीय रामचरित मानस पाठ महायज्ञ हेतु शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव के 105 महिला श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए और विधिवत पूजा अर्चना कर तीन दिवसीय रामचरित मानस पाठ महायज्ञ के लिए कलश स्थापित किया गया। पवित्र नदी से कलश में जल भरकर महिलाएं एवं कुंवारी लड़कियों ने कलश यात्रा के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचे और कलश स्थापना के साथ मानस महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण सह आयोजक समिति के सदस्य पशुपति बागची ने बताया कि प्रतिदिन संध्या 05 बजे से रामायण पाठ सह व्याख्या किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राम चरित मानस पाठ सह महायज्ञ में व्यास आसन पर पशुपति पाण्डेय रहेंगे एवं साथ ही पंडित कालीपद महतो,मोहित गोप,बिष्णुपद चाटर्जी,दुर्गाचरण साहु और संजय पाण्डेय के द्वारा लगातार तीन दिन तक श्री श्री राम चरित मानस पाठ सह व्याख्या करेंगे। पुरे गांव में भक्ति भाव से तीन दिनों तक ग्रामीण सात्विकता का पालन करेंगे और गांव का वातावरण भक्तिमय रहेगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started