एक महीना बीत जाने के बाद भी 3.5 करोड़ के मॉडर्न जाहेरथान में भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं।

एक महीना बीत जाने के बाद भी 3.5 करोड़ के मॉडर्न जाहेरथान में भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं।

सरायकेला/राजनगर

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गेंगेरुली पंचायत के टूईबासा गांव में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बने मॉडर्न जाहेरथान में भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं की खबर सामने आए आज लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। न जांच हुई, न दोषियों पर कोई कदम उठाया गया और न ही निर्माण कार्य की खामियों को दूर किया गया। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने पहले ही मीडिया के माध्यम से निर्माण कार्य की पोल खोल दी थी। उन्होंने बताया था कि जाहेरथान परिसर में जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं, छत से पानी टपक रहा है, दरवाजे घटिया गुणवत्ता के हैं, पानी की मोटर खराब पड़ी है, गार्डन अधूरा है, गेस्ट रूम की स्थिति खराब है और निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये की बंदरबांट हुई है।

इतने गंभीर आरोपों के बावजूद प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर 3.5 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी निर्माण कार्य की ऐसी बदहाल स्थिति कैसे हुई? किसकी मिलीभगत से घटिया निर्माण कराया गया? और जब ग्रामीणों ने शिकायत की, मीडिया में खबर चली, DC को ज्ञापन दिया गया, तो फिर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

ग्रामीणों का कहना है कि सांसद से लेकर जिला प्रशासन तक सबको जानकारी दी गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। एक महीना बीत गया, मगर न कोई अधिकारी जांच करने पहुंचा और न ही जिम्मेदार ठेकेदार पर कोई कार्रवाई हुई। इससे साफ लगता है कि भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश हो रही है।

अब टूईबासा के ग्रामीणों का सब्र टूट चुका है। उनका कहना है कि अगर जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य में सुधार नहीं कराया गया, तो वे DC कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आदिवासी आस्था और संस्कृति से जुड़े इतने महत्वपूर्ण स्थल के निर्माण में भी भ्रष्टाचार हो सकता है, तो फिर विकास योजनाओं की पारदर्शिता पर कैसे भरोसा किया जाए? जाहेरथान केवल एक भवन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था का केंद्र है। अगर यहां भी भ्रष्टाचार होगा और प्रशासन मौन रहेगा, तो यह केवल सरकारी लापरवाही नहीं बल्कि आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में कब जागता है। क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर 3.5 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले को फाइलों में दबा दिया जाएगा? टूईबासा के ग्रामीण जवाब मांग रहे हैं और अगर जल्द जवाब नहीं मिला, तो आंदोलन तय है।

चांडिल में विजय तिर्की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।

चांडिल में विजय तिर्की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव में हुए चर्चित विजय तिर्की हत्याकांड का पुलिस ने आंशिक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर 2025 को विजय टुडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर चांडिल थाना कांड संख्या 199/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सहजानंद खान उर्फ डाबर उर्फ सलीम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का संबंध जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम ने पहले ही इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस कार्रवाई में चांडिल थाना प्रभारी समेत पुलिस बल की विशेष टीम शामिल रही, जिन्होंने मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाई।

जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों ने प्रशासक से किया मुलाकात।

जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों ने प्रशासक से किया मुलाकात।

सरायकेला/कपाली

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद में सोमवार को जनसमस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों की सक्रियता देखने को मिली। नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू के नेतृत्व में सभी वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात की और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इस दौरान पार्षदों ने बिजली आपूर्ति में अनियमितता, पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, नाली निर्माण एवं साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था जैसे मुद्दों को विस्तार से रखा। पार्षदों का कहना था कि इन बुनियादी समस्याओं के कारण आम लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए इनका त्वरित समाधान आवश्यक है।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी गोपी किशन ने सभी पार्षदों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि समस्याओं का क्रमबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। उन्होंने पार्षदों से यह भी आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं को उचित प्रक्रिया के तहत लिखित रूप में प्रस्तुत करें, ताकि उनका त्वरित और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्रवण सिंह सरदार, खगेन चंद्र महतो, शेख फरीद समेत वार्ड पार्षद साधन मंडल, संतोष महतो, हिमांशु शेखर हेंब्रम, विक्की, इनामुल हक, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद नसीम, शीनू अंसारी और कालो अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में चलाया गया विशेष जाँच अभियान।

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में चलाया गया विशेष जाँच अभियान।

सरायकेला/दुगनी

सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त के निर्देशानुसार के आलोक में सोमवार को दुगनी में सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा लगभग 10 चालकों को जुर्माना के साथ हेलमेट वितरित कर जागरूक किया गया।

अभियान के क्रम में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु विस्तृत जागरूकता संदेश दिया गया। उन्हें हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजनों से अपील की गई कि वे अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो,मोटर वाहन निरीक्षक दिलीप कुमार एवं रवि प्रसाद तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान, भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ की व्यवस्था लागू की गई।

बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान, भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ की व्यवस्था लागू की गई।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला खरसावां जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों की सेहत को लेकर अहम कदम उठाया है। अब जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ‘वॉटर बेल’ व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत प्रतिदिन निर्धारित अंतराल पर कम से कम तीन बार घंटी बजाकर बच्चों को पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालयों में स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वाटर कूलर के साथ-साथ पारंपरिक घड़े के उपयोग पर भी जोर दिया है, ताकि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी मिल सके।

इसके अलावा, प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को गर्मी से बचाव और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचने के उपायों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। विद्यालयों में ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) उपलब्ध रखने तथा लंच ब्रेक के दौरान बच्चों के लिए छायादार स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ रखना है।

सरायकेला जिले में नहीं थम रहा अपराध का तांडव, अखबार के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह को मिली जान से मारने की धमकी।

सरायकेला जिले में नहीं थम रहा अपराध का तांडव, अखबार के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह को मिली जान से मारने की धमकी।

सरायकेला खरसावां जिले में अपराध का फैलता जाल।

झारखंड क्राईम रिपोर्टर परिवार द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने की अपील।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिला इन दिनों अपराध के लिए चर्चाओं में बना हुआ है लगातार किसी न किसी अपराधीक घटनाओं की सूचनाओं मिल रही हैं

ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के महिंद्रा शोरूम स्थित SDS TOWER के निवासी झारखंड क्राईम रिपोर्टर ( हिंदी दैनिक अखबार ) के संपादक भरत सिंह की पत्नी रेणु देवी ने अपनी एवं अपने परिवार की जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आदित्यपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लिखित शिकायत के मुताबिक SDS TOWER के निवासी अनुज श्रीवास्तव नमक व्यक्ति द्वारा लगातार रेणु देवी एवं उनके पति भरत सिंह को जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी एवं घर खाली करवा देने की भी धमकियां लगातार मिल रही थी जिस पर रेनू देवी ने अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए आदित्यपुर थाना की पुलिस से सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई है।

लिखित शिकायत में रेणु देवी ने बताया है कि अनुज श्रीवास्तव नामक व्यक्ति द्वारा तीसरी बार उनके साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया साथ ही जान से मार देने की धमकी दी गई।

लिखित शिकायत में रेणु देवी द्वारा यह भी कहा गया है लगातार इस तरह अनुज श्रीवास्तव द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है अगर आगे चलकर किसी तरह की जान माल की क्षति पहुंचती है तो इसका जिम्मेदार सीधी रूप से अनुज श्रीवास्तव होगा आगे उन्होंने इस मामले पर आदित्यपुर थाना से सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं रेणु देवी द्वारा प्राप्त लिखित शिकायत के आलोक में आदित्यपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मोर्चा संभाला साथ ही अनुज श्रीवास्तव नामक व्यक्ति को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी एवं कानून अपने हाथ में न लेने की भी हिदायत दी।

साथी ही पुलिस ने अनुज श्रीवास्तव को किसी भी किरदार को बेवजह परेशान एवं प्रताड़ित न करने की हिदायत भी दी वहीं मौके पर पुलिस ने अनुष श्रीवास्तव को यह भी कहा कि अगर वे कानून को हाथ में लेते हैं तो उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जहरीले काले धुएं के आगोश में पूरा बास्को नगर क्षेत्र, एसडीएम ने मारा छापा, छापेमारी के दौरान सामने निकल कर आई कई खामियां।

जहरीले काले धुएं के आगोश में पूरा बास्को नगर क्षेत्र, एसडीएम ने मारा छापा, छापेमारी के दौरान सामने निकल कर आई कई खामियां।

सरायकेला/आदित्यपुर

हवा में काला जहरीला धुआं फैला कर गंभीर बीमारी का तांडव मचा रही KYS SPONGE IRON PRIVATE LIMITED कंपनी :- सूत्र

फैक्ट्री प्रदूषण एक प्रमुख वैश्विक पर्यावरणीय समस्या है:- विशेषज्ञ।

फ़ैक्टरी प्रदूषण वायु प्रदूषण के मुख्य स्रोतों में से एक है जिसे हमें जल्द से जल्द खत्म करना होगा:- बास्को नगरवासी

कंपनी में सरकारी आदेशों का हो रहा उल्लंघन:- अनुमंडल पदाधिकारी

कंपनी में सुरक्षा की दृष्टिकोण से किसी भी तरह के उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए नहीं पाया गया:-अनुमंडल पदाधिकारी

पूरी दुनिया में वायु प्रदूषक बेहद ही गंभीर समस्या है। वायु प्रदूषण से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है बल्कि हमारे स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

आपको बताते चले की सरायकेला खरसावां जिले के कंपनियां की चिमनियों से निकलने वाला काला धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है वहीं पशु पक्षी एवं पेड़ पौधों पर भी अपना असर डाल रहा है कहने का तात्पर्य है कि कुछ कंपनियां के द्वारा अपने निजी स्वार्थ के कारण हवाओं में कला जहरीला धुआं छोड़ रहे हैं और पूरे पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं।

अब ऐसे में जिले में रहने वाले जिले वासियों का कहना है कि कंपनियों को ना तो पर्यावरण ना ही किसी की जान माल की चिंता है उन्हें तो सिर्फ पैसे की पैसे कमाने की जल्दी है जिले वासियों का कहना है कि जनहित में इन कंपनियों पर कानून का डंडा अवश्य ही गिरना चाहिए और आज के समय में पर्यावरण की स्वच्छता एक गंभीर समस्या के रूप में पूरे जिले वासियों के समक्ष प्रस्तुत है इसे हमें बेहद ही गंभीरता से लेने की आवश्यकता है और कोई ठोस कदम उठाने की भी आवश्यकता है जिससे कि पर्यावरण को शुद्ध किया जाए ताकि दूषित पर्यावरण दूषित हवाओं से होने वाली गंभीर समस्याओं से निपटने में मदद मिले और किसी भी तरह की गंभीर स्वास्थ्य से संबंधित समस्या उत्पन्न ना हो और पर्यावरण भी शुद्ध एवं स्वच्छ रहे।

ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर के KYS मोड़ का है जहां पर KYS SPONGE IRON PRIVATE LIMITED कंपनी द्वारा हवाओं में लगातार काला व जहरीला धुआं फैलाया जा रहा था जिससे कि आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिक्कतों एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

उक्त कंपनी द्वारा फैलाई जा रहे हैं जहरीले व काले धुएं की गुप्त सूचना सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई और इस जहरीले काले धुएं से जनता की रक्षा करने की गुहार लगाई गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने मारा छापा

वहीं गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कंपनी मे छापा मारा। इस छापेमारी से आसपास के प्रदूषण फैलाने वाले कंपनियों में भी मानो हड़कंप मच गया अफरा तफरी मच गई।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा इस छापेमारी में उक्त कंपनी में कई तरह की खामियां पाई गई सबसे ज्यादा इस कंपनी में प्रदूषण से जुड़ी समस्या पाई गई।

छापेमारी से कंपनी में पाई गई प्रदूषण से जुड़ी कई खामियां:-अनुमंडल पदाधिकारी

वहीं मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि उक्त कंपनी द्वारा लगातार काले धुएं फैलाने की गुप्त सूचना मिल रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए आज 24 अप्रैल शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया और इस छापेमारी में पाया गया कि उक्त कंपनी द्वारा हवाओं में लगातार जहरीला काला धुआं फैलाया जा रहा है जिससे कि आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है एवं उनके पशुओं पर भी इस जहरीले काले धुएं का काफी प्रभाव पड़ रहा है जिससे कि उनके पशुओं की मृत्यु भी हो रही है एवं कंपनी के रास्ते से आने जाने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

आगे अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अगर यह अपनी धुएं की व्यवस्था नहीं करती हैं तो कंपनी पर सख्त सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी

वहीं इस कंपनी में प्रदूषण से जुड़ी hajardous display भी नहीं लगाई गई है।

साथियों आपको बताते चलें कि बास्को नगर क्षेत्र काफी भीड़ भाड़ वाली जगह है जहां पर काफी परिवार अपना घर बसाए हुए हैं और उन सभी को इस कंपनी द्वारा फैलाई जा रहे हैं धुएं से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं इस मामले पर सूत्रों का कहना है कि उक्त कंपनी द्वारा लगातार प्रदूषण फैलाकर गंभीर बीमारी के साए में शहर वासियों को धकेलना का कार्य कर रही है लेकिन इस पर प्रदूषण विभाग द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।

सूत्रों का कहना की समस्या पर प्रदूषण विभाग पदाधिकारी बिल्कुल मौन धारण कर बैठे हुए हैं और आंखें भी मूंद कर कर बैठी है और इतना ही नहीं लगता है प्रदूषण पदाधिकारी ने अपने कान भी बंद कर लिए हैं ऐसा इसलिए क्यों कि लगातार पत्रकार द्वारा प्रदूषण विभाग पदाधिकारी को प्रदूषण फैलाए जाने की सूचना मिलती रही लेकिन अब तक इस समस्या पर प्रदूषण विभाग पदाधिकारी ने कोई भी ठोस कदम उठाने की जरूरत नहीं समझी या फिर शहर वासियों को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की कोई भी तरकीब नहीं सोची।

वहीं इस मामले पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रदूषण विभाग पदाधिकारी को आम जनमानस की तकलीफ दिखाई नहीं देती या फिर सब कुछ देखते हुए भी प्रदूषण विभाग मौन साधे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि सरकार द्वारा प्रदूषण विभाग पदाधिकारी को प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए नियुक्त किया गया है लेकिन उन्हें अपने काम में कोई दिलचस्पी दिखाई नहीं देती।

यहां पर यक्ष प्रश्न यह उठता है कि जब 1 किलोमीटर के दायरे में प्रदूषण विभाग पदाधिकारी का कार्यालय मौजूद है इसके बावजूद भी उक्त कंपनी से लगातार जहरीला व काला धुआं कैसे छोड़ा जा रहा है और इस पर कोई कड़ा एवं ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है आखिर क्या वजह है की कंपनियों द्वारा लगातार प्रदूषण फैलाई जा रही है लेकिन इसकी रोकथाम के लिए प्रदूषण विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

शहर वासियों ने सवाल उठाया है कि प्रदूषण से प्रत्येक वर्ष कई पशुओं की एवं कई लोगों की जान जा रही है इसका जिम्मेदार कौन कंपनी या फिर प्रदूषण विभाग ?

ईचागढ़ के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों का तांडव, मां बेटी की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल।

ईचागढ़ के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों का तांडव, मां बेटी की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल।

सरायकेला/ईचागढ़

मृतक में एक 35 वर्षीय महिला व एक 13 वर्षीय बच्ची।

मृतक के परिवार को मुआवाजा राशि सौंपते वन विभाग पदाधिकारी व अन्य।

ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाड़ात गांव में शनिवार की अहले सुबह करीब 2 बजे जंगली हाथियों ने एक ही परिवार पर हमला कर मां बेटी को जान से मार डाला, जबकि दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान चाइना देवी (35 वर्ष), जो कमल चांद महतो की पत्नी थीं, और उनकी पुत्री अमिता बाला (13 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में कमल चांद महतो के पिता मोहन लाल महतो (72 वर्ष) एवं मां सांतुला देवी (71 वर्ष) के रूप में की गई।

मृतक चायना देवी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें प्रभारी वनपाल मुकेश महतो, राणा प्रताप, सनातन रेबानी, वन रक्षी मुन्ना सोरेन और कैलाश चंद्र महतो शामिल थे। साथ ही ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो भी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल कार्रवाई करते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को 50,000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से एक लाख रुपये नगद सहायता प्रदान की। घायलों को 10-10 हजार रुपए इलाज हेतु तत्काल दिया गया,साथ ही कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक मृतक के परिजनों को 3,50,000 रुपये की मुआवजा राशि देने की बात कही गई। प्रभारी वनपाल मुकेश कुमार महतो ने बताया कि कमल चांद महतो के माता-पिता का घर को हाथी द्वारा तोड़ा गया, जिससे दोनों घायल हो गए। हल्ला करने पर अचानक मां बेटी अपने कमरे से निकला की हाथियों के चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। ईचागढ़ पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच टार्च पटाखा का भी वितरण किया गया।

मृतक अमिता बाला

घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर बबाल मचाया। उप प्रमुख दीपक कुमार साहू, मुखिया नयन सिंह मुण्डा,ग्राम प्रधान बुधु सिंह मुण्डा,तीमीर सिंह मुंडा एवं अन्य आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथियों को क्षेत्र से भगाने, घायलों का समुचित इलाज कराने,समुचित मुआवजा एवं 8 वर्षीय अनाथ हुए बच्चा को आवासीय विद्यालय में पढ़ाने, प्रभारी रेंजर के बदले रेंजर तत्काल नियुक्त करने का मांग किया है।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों का आरोप है कि प्रभारी रेंजर विमोद कुमार न कभी क्षेत्र भ्रमण करते हैं और न ही चांडिल रेंज कार्यालय में उपस्थित रहते है।

जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली तो होगी जेल।

जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली तो होगी जेल।

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावाँ जिले में शुक्रवार को होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी दस्तावेजों के उपयोग की खबरों सामने आ रही थी जिस पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है। स्थानीय समाचारों में बाहरी अभ्यर्थियों द्वारा गलत आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर मेधा सूची में जगह बनाने की खबरों पर जिला दंडाधिकारी का उपयुक्त ने संज्ञान ले लिया है।

प्रभारी पदाधिकारी (सामान्य शाखा) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि वर्तमान में प्रकाशित सूची केवल शारीरिक दक्षता और हिंदी लेखन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। नामांकन की प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई है। मेधा सूची में शामिल होना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है।

प्रशासन के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 तक अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जाँच और मूल प्रमाण पत्रों का मिलान किया जाएगा। यदि इस दौरान किसी का आवासीय प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं, तो अभ्यर्थी की दावेदारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी। साथ ही, गंभीर जालसाजी के मामलों में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन संख्या 1/2025 के प्रावधानों के तहत, अंतिम चयन से पहले सभी सफल अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा। इसमें निवास स्थान, पूर्ववृत्त और चरित्र की गहराई से जांच की जाएगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को अफवाहों से बचने और पूरी प्रक्रिया की शुचिता व पारदर्शिता पर भरोसा रखने की अपील की है।

यह है मामला:-

शुक्रवार को होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को फर्जीवाड़ा बताते हुए झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने नियुक्ति में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता कर दस्तावेजों के साथ दावा किया कि बहाली प्रक्रिया में फर्जी आवासीय प्रमाणपत्रों के आधार पर बाहरी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है जिससे स्थानीय युवाओं के अधिकारों पर सीधा असर पड़ा है। सबसे चौंकाने वाला मामला आदित्यपुर क्षेत्र के एक पते से सामने आया है जहां एक ही पते पर करीब 73 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया जिनमें से 24 का चयन भी हो गया। इसी तरह अन्य पतों पर भी असामान्य रूप से अधिक संख्या में आवेदन और चयन दर्ज किए गए हैं, एक पते पर 11 में से 8 और दूसरे पते पर 4 में से 4 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। एसोसिएशन का कहना है कि यह स्थिति पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती है। प्रेस वार्ता में तिवारी ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उन्हें सत्यापन के बिना स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कई अभ्यर्थियों के पते अधूरे या संदिग्ध हैं इसके बावजूद उनका चयन होना प्रशासनिक लापरवाही या सुनियोजित गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। इस संबंध में एसोसिएशन ने उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपते हुए विस्तृत जांच की मांग की है। आवेदन में सभी चयनित अभ्यर्थियों के आवासीय प्रमाणपत्रों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराने, संदिग्ध मामलों को निरस्त करने और दोषी अधिकारियों व अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रकाश पूर्ति ने भी कहा कि यदि समय रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो यह स्थानीय युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर संगठन आंदोलन का रास्ता भी अपनाएगा। फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन की ओर से कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

जिस पर संज्ञान लेते हुए जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामलों को स्पष्ट किया है। फिलहाल सब की निगाहें जांच प्रक्रिया पर टिकी।

पत्रकार के खिलाफ फूटा शिक्षकों का गुस्सा, इंडिया न्यूज़ वायरल के पत्रकार प्रमोद सिंह पर कानूनी कार्रवाई करने की शिक्षकों ने की मांग।

पत्रकार के खिलाफ फूटा शिक्षकों का गुस्सा, इंडिया न्यूज़ वायरल के पत्रकार प्रमोद सिंह पर कानूनी कार्रवाई करने की शिक्षकों ने की मांग।

सरायकेला

प्रमोद सिंह, पत्रकार,(इंडिया न्यूज़ वायरल)

पत्रकार के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि

करीब 60 शिक्षकों ने इंडिया न्यूज़ वायरल न्यूज़ पोर्टल के रिपोर्टर प्रमोद सिंह के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत।

भ्रामक खबर चलाने के आरोप में पत्रकार प्रमोद सिंह पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग।

फर्जी खबर चलाने के आरोप में रिपोर्टर के खिलाफ शिक्षकों ने की शिकायत

बचपन में हम सभी लोग सुनते थे और सोचते थे और इसे हकीकत भी मानते थे कि यह पृथ्वी शेषनाग के ऊपर टिकी हुई है और वह जब हिलती है तो भूकंप आती है यह तो रही बचपन की बात इसमें कितनी सच्चाई है यह आप और हम सभी जान ही चुके हैं।

लेकिन भारतीय लोकतंत्र के चार पारंपरिक स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और पत्रकारिता हैं और यह देश चार स्तंभों पर खड़ा है और इन चारों स्तंभों में से कोई भी एक अगर डगमगा जाए तो कहीं ना कहीं देश भी डगमगाने की कगार पर आ सकता है। इन चार स्तंभों में से हम तीन स्तंभों की बातें फिर कभी करेंगे आज हम बात करेंगे देश के चौथे स्तंभ पत्रकार की कार्य शैली पर।

साथियों पत्रकार को हमारे भारत देश में चौथा स्तंभ माना गया है इनका काम देश में सूचना पहुंचाना, जन जागरूकता और सरकार को जवाबदेह ठहराना है। 

इतना ही नहीं पत्रकार का काम गरीब गुरवा एवं दवे कुछ लोगों की समस्याओं को उजागर करना अन्याय से पीड़ित लोगों की आवाज उठाना एवं उच्च अधिकारी तक आवाज को पहुंचाना एवं अन्याय से पीड़ित को न्याय दिलाना भी है। और अक्सर देखा गया है कि जब कोई अन्याय से पीड़ित हो वह चाहे महिला हो या पुरुष नौजवान हो या वृद्ध जब सभी जगहों से न्याय की गुहार लगाकर थक हार जाते हैं तब वह आखिर में पत्रकार का सहारा लेते हैं और पत्रकार के माध्यम से न्याय की उम्मीद लगाकर गुहार लगाते हैं।

लेकिन जब न्याय दिलाने वाले ही अन्याय करने पर उतर जाएं भ्रामक खबर प्रसारित कर किसी की छवि को धूमिल करने का कार्य करने पर उतर जाएं तो गरीब गुरवा लोग आखिर किसकी शरण का सहारा लेंगे अपनी दुख अपनी व्यथा किसके आगे व्यक्त करेंगे यह सोचने वाली बात है और कहीं ना कहीं यह पत्रकार के लिए बड़ी शर्म की बात है बड़ी दुर्भाग्य की बात है।

जी हां साथियों ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र का है जहां पर जिले के करीब 60 शिक्षकों ने गुरुवार को सरायकेला थाना पहुंचकर इंडिया न्यूज़ वायरल नामक न्यूज़ पोर्टल के रिपोर्टर प्रमोद सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस साक्ष्य के उनके खिलाफ भ्रामक एवं निराधार खबर प्रकाशित-प्रसारित की गई है, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है।

शिकायत पत्र में शिक्षकों ने बताया कि प्रखंड स्तर पर कोषागार वाहक (ट्रेजरी मैसेज) से संबंधित प्रक्रिया नियमों के अनुरूप की गई थी और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है। इसके बावजूद 22 अप्रैल 2026 को न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से खबर चलाकर पूरे मामले को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। शिक्षकों का कहना है कि उक्त खबर पूरी तरह भ्रामक है और इससे शिक्षा विभाग के कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।

शिक्षकों ने यह भी कहा कि पूर्व में भी उक्त पोर्टल द्वारा इस प्रकार की भ्रामक खबरें चलाई जाती रही हैं, जिससे शिक्षकों की प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मामले को गंभीर बताते हुए सभी शिक्षकों ने एक स्वर में संबंधित रिपोर्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि इस प्रकार की खबरों पर रोक नहीं लगी तो इससे विभागीय कार्य प्रभावित होंगे। शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। शिक्षकों ने सामूहिक रूप से बताया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को नए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से मुलाकात करेंगे।

अब इस मामले पर सूत्रों की माने तो कहीं ना कहीं यह मामला भयादोहन का प्रतीत हो रहा है इतना ही नहीं सूत्रों ने यह भी कहा है कि इस तरह के भ्रामक खबर चलाकर मात्र एक पत्रकार ने पूरे पत्रकार समाज को शक के दायरे में खड़ा कर दिया है एवं सभी पत्रकार के कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर दिया है जिससे कि सभी पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है एवं जिले के लगभग तमाम पत्रकारों ने उक्त मामले पर सरायकेला जिले की पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर उक्त पत्रकार पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

सूत्रों ने यह भी कहा है कि भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले न्यूज़ पोर्टल को बैन कर दिया जाए जिससे कि हमारे देश में भ्रामक खबर ना फैलाई जा सके भ्रामक खबर फैलने से सनसनी फैलती है अथवा सभी पत्रकारों की छवि धूमिल होती है।

इस मामले पर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि पत्रकार दोषी है या नहीं यह तो जांच का विषय है जांच के उपरांत ही सच्चाई सामने निकल कर आएगी कि शिक्षक दोषी हैं या फिर पत्रकार दोषी है फिलहाल पुलिसिया जांच से पूर्व किसी को भी दोषी नहीं माना जा सकता।

आगे इस मामले पर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष ने कहा कि जिले की पुलिस पूरी निष्पक्षता से एवं निष्ठा से इस मामले की जांच करें और दोषी पाए जाने पर उक्त पत्रकार पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करें जिससे कि लोगों में पत्रकारों के प्रति विश्वास बनी रहे ताकि जिले के तमाम पत्रकार पूरी निष्ठा से अपनी कार्य के प्रति अग्रसर रहें।

अब इस मामले पर शिक्षकों द्वारा दिए गए लिखित शिकायत में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के उपरांत ही सामने आने की संभावना है फिलहाल तमाम पत्रकारों एवं जनता की नजर सरायकेला जिले के पुलिसीया जांच पर टिकी है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आखिर में क्या सच्चाई निकाल कर जनहित में सामने आती है।

जान्हवी महतो जिले में छठवें स्थान, प्रिया मेहता सातवें व सुभम कुमार दास दसवां स्थान लाकर बढ़ाया स्कूल का नाम।

जान्हवी महतो जिले में छठवें स्थान, प्रिया मेहता सातवें व सुभम कुमार दास दसवां स्थान लाकर बढ़ाया स्कूल का नाम।

जान्हवी महतो जिला में छठवें स्थान, प्रिया मेहता सातवें व सुभम कुमार दास दसवां स्थान लाकर बढ़ाया एएन प्लस टू उच्च विद्यालय का नाम।

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद का माध्यमिक परीक्षा फल‌ शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सालुकडीह निवासी जान्हवी महतो 483 नंबर लाकर विद्यालय टापर एवं जिला में छठवें स्थान प्राप्त किया।

वहीं हजारीबाग निवासी प्रिया मेहता 480 नंबर लाकर विद्यालय में द्वितीय टापर एवं जिला में सातवें स्थान प्राप्त किया। पिलीद निवासी सुभम कुमार दास 476 नंबर के साथ विद्यालय में तीसरे स्थान एवं जिला में दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यालय के प्राचार्य मिताली ने बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं जान्हवी महतो जिव विज्ञान के साथ विज्ञान संकाय में पढ़ाई कर डाक्टर बनना चाहती है।

शहीद अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन चोगा के सचिन मंडल को जिला में मिला पांचवा स्थान।

शहीद अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन चोगा के सचिन मंडल को जिला में मिला पांचवा स्थान।

सरायकेला/ईचागढ़

( मालखान महतो )

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन चोगा के माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र सचिन मंडल को विद्यालय में प्रथम तथा पूरे जिले में पांचवा स्थान मिला है। संचिन मंडल को कुल 484 अंक मिला है। उनके पिता अश्विनी मंडल एक किसान है साथ ही धान मील चलाते है एवं माता चन्दना देवी गृहणी है।

सचिन आगे चल कर इंजीनियर बनना चाहता है। वही विद्यालय के द्वितीय टॉपर विशाल गोप को जिला में 10 वां स्थान मिला है। विशाल गोप को कुल 476 अंक मिला है। विशाल गोप का सपना शिक्षक बनने का है। वही विद्यालय के तीसरा टॉपर सौरभ प्रामाणिक को 475 अंक मिला है। सौरभ प्रामाणिक आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्षेत्रपति महतो ने बताया कि इस वर्ष कुल 105 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 05 बच्चे अनुपस्थित थे। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अरुण कुमार मांझी और प्रधानाध्यापक क्षेत्रपति महतो ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started