सांसद विद्युत वरण महतो ने धूमधाम से भाजपा प्रत्याशी के तौर दाखिल किया नामांकन

सांसद विद्युत वरण महतो ने धूमधाम से भाजपा प्रत्याशी के तौर दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर

वहीं सांसद प्रत्याशी के समर्थन में शिव शंकर सिंह ने हजारों समर्थकों संग निकाली बाइक रैली

सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. सांसद विद्युत वरण महतो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ डीसी ऑफिस पहुंचे और वहां उन्होंने नामांकन किया. उनके साथ उनके अधिवक्ता भी थे. डीसी के चेंबर में नामांकन के बाद बाहर निकलने पर संसद विद्युत वरण महतो ने पत्रकारों से बात भी की. उन्होंने कहा कि वह जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं. उनके नामांकन पर जनता में काफी उत्साह है. भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं.

उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश की दशा और दिशा को बदलने वाला चुनाव है. भाजपा के उत्साह और जनता के रुझान को देखते हुए विपक्षी पार्टियां धराशाई हो गई है. उन्होंने विक्ट्री का निशान दिखाते हुए कहा कि उनकी भारी मतों से जीत होगी. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां कहीं नज़र नहीं आएंगी. जमशेदपुर में सांसद विद्युत वरण महतो भारी मतों से विजयी होंगे.

नामांकन के बाद सांसद विद्युत वरण महतो डीसी ऑफिस से बाहर निकले, तो भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो गए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की. इसके बाद वाहनों से सांसद विद्युत वरण महतो का काफिला साकची के बोधी मैदान की तरफ रवाना हुआ. बाग ए जमशेद गोल चक्कर के पास भाजपा कार्यकर्ता खड़े थे. फिर जुलूस की शक्ल में भाजपा कार्यकर्ता सांसद विद्युत वरण महतो को लेकर साकची के बोधी मंदिर मैदान पहुंचे. यहां भाजपा की सभा थी.

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह पूरे दल बल के साथ बाइक रैली निकालकर जमशेदपुर के भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी श्री बिद्युत बरन महतो जी के नामांकन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस बाइक रैली का शुभारंभ केबुल कंपनी गेट के सामने से किया गया जो आगे चलकर टिनप्लेट चौक, गोलमुरी चौक, साकची गोलचक्कर होते हुए बोधि मंदिर, साकची पहुंचा। इस दौरान ” हमारा सांसद कैसा हो – बिद्युत दा जैसा हो, अबकी बार 400 पार और भारत माता की जय का उद्घोष कार्यकर्त्ताओं द्वारा लगता रहा। बीच में, बिद्युत बरण महतो और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का फूलों का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

बातचीत के क्रम में शिव शंकर सिंह ने कहा ” इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य भाजपा सांसद प्रत्याशी श्री बिद्युत बरन महतो जी को अपार जनसमर्थन देकर उनको भारी मतों से विजयी बनाकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। निश्चय ही अबकी बार 400 का आंकड़ा पार होगा”।

इस बाइक रैली में लालचंद्र सिंह, प्रिंस, शुभम, ओम पोद्दारनिरंजन, मनजीत शाहरूख, हनी परिहार कर्मजीत सिंह कम्मे कई लोग हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए।

नियम को ताक पर रख धड़ल्ले से नदियों से बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया

नियम को ताक पर रख धड़ल्ले से नदियों से बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया

खूब फल-फूल रहा है अवैध तरीके से बालू खनन और बिक्री का धंधा

नियम को ताक पर रख धड़ल्ले से नदियों से बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया

सरायकेला/तिरुलडीह

जहाँ एक ओर जिला प्रशासन अवैध खनन के प्रति सख्त है, वहीं तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नदियों में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन जोरों पर है। खनन माफियाओं के नेटवर्क के आगे प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। तिरुलडीह थाना क्षेत्र में नदियों से बालू के खनन पर रोक लगे रहने के बावजूद बालू माफियाओं द्वारा नियम को ताक पर रखकर खनन का अवैध धंधा लगातार जारी है। जिस वजह से इन दिनों अवैध खनन का कारोबार करने वाले लोग नदी के बालू को बेच कर मालामाल हो रहे हैं।ऐसे में नदी से अवैध बालू उठाव के कारण सरकार को भारी राजस्व की क्षती भी पहुंच रही है।

इसी कड़ी में शनिवार की तड़के सुबह खनन पदाधिकारी ने 20 लाख सीएफटी अवैध बालू को जप्त किया है यह खनन पदाधिकारी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित हो रही है,इतनी भारी संख्या में अवैध बालू का पकड़ा जाना यह वाकई में चौंकाने वाला खुलासा है और अगर खनन पदाधिकारी द्वारा इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रही तो ऐसा लगता है आने वाले समय में बालू माफियाओं का नामो निशान मिट जाएगा और आने वाले समय में माफिया द्वारा अवैध बालू के उठाओ से होने वाले राजस्व का नुक़सान पर भी रोक लगेगी

खनन पदाधिकारी

वहीं इस मामले पर थाना प्रभारी के मुताबिक अज्ञात पर केस दर्ज किया जा रहा है कहीं ऐसा तो नहीं कि मामले को रफा दफा करने की कोशिश किया जा रहा है अगर यह आलम राहा तो आचार संहिता कहां और प्रशासन कहां किस नियम का पालन किया जा रहा है, और जिले में आचार संहिता लगने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में अवैध बालू का पकड़ना यह वाकई में कई सवाल खड़े करता है।

पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार बालू लदे ओवर लोड ट्रक और ट्रैक्टर पकड़े जाने की कारर्वाई के बावजूद इस धंधे पर रोक नहीं लग पा रहा खुलेआम धंधा हो रहा है।

वहीं स्थानीय थाना बालू के अवैध खनन और धंधे को रोकने में विफल साबित हो रहा है। इधर लगातार अवैध कारोबारियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। वहीं क्षेत्र से संबंधित थाना प्रभारी जो अपराधिक गतिविधियों से संबंधी मामलों का जिम्मेदार पदाधीकारी होता है वह अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल साबित हो रहा है।

बता दें कि अगर प्रशासन कार्रवाई करती है तो बड़े मामले का खुलासा हो सकता है। इसमें कई बड़े सफेदपोश के भी नाम आ सकते हैं। पर मामला है प्रशासन कार्रवाई तो करें।

बमबारी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा/दो अपराधी को पुलिस की गिरफ्त में

बमबारी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा/दो अपराधी को पुलिस की गिरफ्त में

सरायकेला-खरसावां

कोल्हान संवाददाता सोनू कुमार सिंह

सरायकेलाआखिरकार जिले की पुलिस ने बम बारी की गुत्थी को सुलझा लिया मिली जानकारी के अनुसार तीन अपराधियों ने मिलकर बमबारी की घटना को अंजाम दिया था एक अपराधी अब भी पुलिस के गिरफ्तार से बाहर है जल्द ही पुलिस उसे भी हिरासत में ले लेगी।

अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर गठित किए गए छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, विनोद कुमार, काण्ड्रा थाना, पु०अ०नि० संतन कुमार तिवारी, पुलिस केन्द्र. पु०अ०नि० विपुल कुमार ओझा, गम्हरिया थाना,पु०अ०नि० रंजीत कुमार सिंह,पु०अ०नि० दिलशन बिरवा, पु०अ०नि० सतीश वर्णवाल, आरक्षी/675 संदीप दूबे,सशस्त्र बल के अलावा तकनीकी शाखा शामिल थी.

ज्ञात हो कि सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया एमटीसी मॉल के पास बीते मंगलवार रात तकरीबन 9:30 बजे हिस्ट्रीशीटर अपराधी उत्तम दास उर्फ बाबू दास और बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर अजय प्रताप सिंह पर हुए बोतल बम से हमला किया गया था जिस पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए सरायकेला एसपी द्वारा गठित किए गए एसआईटी की टीम ने सफलता हासिल कर ली है।

एसआईटी टीम ने बमबाजी घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मुख्य रूप से मोती बिश्नोई समेत एक अन्य अपराधी संतोष महतो को गिरफ्तार कर लिया है। सरायकेला सीडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर दोनो अपराधियों के पकड़े जाने के मामले की जानकारी दी गयी , एसडीपीओ द्वारा बताया गया कि बमबाजी घटना में शामिल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है ।जिनके द्वारा व्यवसाय में वर्चस्व और आपसी रंजिश के चलते बमबाजी की गई थी, गिरफ्तार अपराधी मोतीलाल बिश्नोई का अपराधिक इतिहास है ,जिस पर आदित्यपुर थाना में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार संतोष महतो भी पूर्व में अपराधी घटनाओं में शामिल रहा है ।

एसडीपीओ द्वारा बताया गया कि मंगलवार की रात बमबाजी की घटना में एक अन्य अपराधी भी शामिल है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रहा है ,पुलिस के अनुसार घटना में अन्य लोग भी शामिल है जिनकी पड़ताल चल रही है.
विस्फोटक पदार्थ को ज़ब्त कर भेजा जा रहा एफएसएल जांच के लिए

एसडीपीओ ने बताया कि की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास से 3 मोबाईल ,घटनास्थल पर लगे सी०सी०टी०वी० कैमरा का डी०वी०आर०, घटना को अंजाम देते समय अभियुक्तों के द्वारा पहना हुआ कपड़ा बरामद किया गया है ,जिसे जांच के लिए रांची एफएसएल लैब भेजा जाएगा.

रांची लोकसभा चुनाव 2024 में वर्तमान संसद को कांग्रेस भाजपा के पुर्व संसद अभिमन्यु वध की चक्रव्यूह रच रहे

रांची लोकसभा चुनाव 2024 में वर्तमान संसद को कांग्रेस भाजपा के पुर्व संसद अभिमन्यु वध की चक्रव्यूह रच रहे

रांची

रांची लोकसभा चुनाव 2024 में वर्तमान संसद को कांग्रेस भाजपा के पुर्व संसद अभिमन्यु वध की चक्रव्यूह रच रहे इस चक्रव्यूह से किसको लाभ मिलेगा वह काल के भविष्य में छुपा हुआ।एनडीए पार्टी के सुपर हीरो देश के प्रधानमंत्री मोदी पतवार बने हुए। इंडियन टीम के पतवार राहुल बने हुए।एक दुसरे के पार्टी में सेंधमारी हो रहा है।एक हथियार हर का गारंटी दुसरे का महंगाई, लोकतंत्र की बचाओ का हथियार है।

चांडिल 2024 के लोक सभा चुनाव में एक पार्टी से दुसरे जाने में हो बची है। रांची लोकसभा चुनाव में अपने कुसी के लिए एक दल से छोड़ कर दुसरे पार्टी में क्षजा रहे हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र के महाभारत में अभिमन्यु वध का चक्रव्यूह रच रहे हैं। पिछले बार भाजपा से रामटहल चौधरी को टिकट नहीं मिला था तओक्षरआमटहद चौधरी निर्दलीय संसद का चुनाव रहे थे।पांच वार भाजपा के संसद रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए। जबकि रांची संसदीय क्षेत्र से दो संसद रह चुके।पुर्व संसद पुर्व रामटहल चौधरी और सुबोध कांत सहाय ने संजय सेठ का विजय रथ रोकने का पहल।

लोकसभा सभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर दुसरे पार्टी का दामन थामने का होड़।

रांची लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के रामटहल चौधरी और कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय राजनीतिक दुरी को समाप्त कर भाजपा के पुर्व संसद रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का दामन थामने पर दोनों नेता का राजनीति दुरी समाप्त हो जाएगी। भाजपा के रामटहल चौधरी ने रांची लोक सभा से संसद थे। भाजपा के रामटहल चौधरी और कांग्रेस के पुर्व संसद सुबोध कांत सहाय एक पार्टी में होने से भाजपा के रांची क्षेत्र के संसद संजय सेठ को हराने की पहल कांग्रेस ने की।

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

सरायकेला-खरसावां

मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज खरसावां प्रखंड के विभिन्न क्लस्टर ( खरसावां, चिलकु, जोजोडीह, दलाइकेला ) में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा रंगोली भी बनाकर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

न्यू ऐंजल पब्लिक स्कूल हेसला में होली मिलन समारोह का आयोजन

न्यू ऐंजल पब्लिक स्कूल हेसला में होली मिलन समारोह का आयोजन

रामगढ़

अरगड्डा नईसराय मुख्य मार्ग हेसला में स्थित न्यू ऐंजल पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सभी क्लास के बच्चे , शिक्षक , प्रधानाध्यापक स्कूल के संस्थापक मौजूद रहे। सभी बच्चों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मनाया । साथ ही स्कूल के सभी टीचरों को भी बच्चों के द्वारा एवं शिक्षक ने बच्चों को अबीर लगाकर होली का त्यौहार मनाया।

इस होली मिलन समारोह में 200 बच्चों भाग लिया था। बच्चें उत्साह से उत्प्रोत थे। बहुत ही अच्छे ढंग से विद्यालय परिवेश में होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षक गण एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।

आगामी होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिती की बैठक संपन्न

आगामी होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिती की बैठक संपन्न

झारखण्ड/गुमला

उपायुक्त ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए होली के त्योहार को मानने की अपील की

आज शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं जिला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिती की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में उपायुक्त द्वारा शांति समिति के सदस्यों से जिले के मुख्य समस्याओं की जानकारी ली गई। जिसमें सदस्यों ने होली के त्योहार के दिन बिजली एवं स्वच्छ पानी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान रखने के लिए आग्रह किया। वहीं सदस्यों ने नगर परिषद क्षेत्र अंर्तगत खुले नाली की समस्या से भी उपायुक्त को अवगत कराया। सदस्यों द्वारा खुले एवं अधीक नीचे झूल रहे बिजली के तारों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक करने, साफ सफाई पर ध्यान देने आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपायुक्त का ध्यान इंगित किया। सदस्यों द्वारा नशीले पदार्थो / ड्रग्स आदि की अवैध बिक्री की समस्या को भी उपायुक्त के समक्ष रखा एवं इसपर विशेष ध्यान देने की बात कही।

सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने कहा कि उक्त सभी समस्याओं को ध्यान में रखा जाएगा एवं उन्होंने प्रत्येक समस्याओं के निराकरण किए जाने के प्रति सभी को आश्वस्त किया। उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों से एकता एवं आपसी सहयोग से आगामी त्योहारों को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी समस्याओं के निराकरण एवं आम नागरिकों के सहयोग के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले त्योहारों में भी शांति समिति के सदस्यों के सहयोग एवं बेहतर ताल मेल ने राज्य स्तर पर नाम किया इस बार भी सभी सदस्यों से यही अपेक्षा रहेगी। उन्होंने नगर क्षेत्र के समस्याओं जैसे पानी, बिजली, साफ सफाई को लेकर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को विशेष दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने अवैध रूप से शराब एवं अन्य ड्रग्स की बिक्री को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़ाई बरतने एवं विशेष तंत्र का उपयोग करते हुए औचक छापामारी करने हेतु निर्देशित किया साथ ही उन्होंने सभी से अपील कि की यदि अवैध रूप से ड्रग्स/गांजा/ नशीले पदार्थों के बिक्री करने आदि से संबंधित यदि किसी को भी कोई भी जानकारी मिले तो वे भयमुक्त होकर पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ट्रैफिक को लेकर कहा कि जल्द ही ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं का भी निवारण किया जाएगा जिसपर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया के फेक न्यूज से सभी को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नई AI तकनीक का दुरुपयोग करते हुए लोग आपसी शांति के माहौल को खराब कर सकते हैं इससे सभी जिले वासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, किसी भी प्रकार के खबर, तस्वीर एवं वीडियो पर बिना पुष्टि के विश्वास एवं उसे शेयर न करें।

इसके साथ ही उपायुक्त ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए जिले वासियों को त्योहार मनाने की अपील की तथा आगामी होली पर्व को लेकर अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मौके पर पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार ने कहा कि गुमला जिले में पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यहां की जनता प्रत्येक त्योहारों को आपसी मेल जोल एवं हर्षोल्लास से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को मनाती है जिसके लिए जिले वासी एवं खास कर शांति समिति के सदस्य बधाई के पात्र है। उन्होंने इस बार भी शांतिपूर्ण रूप से आगामी त्योहारों के सफल आयोजन की अपेक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है। इस बार राज्य में आचार संहिता लागू है जिसे ध्यान में रखते हुए सभी होली एवं आगमी सभी त्योहारों को मनाएं, उन्होंने कहा कि आचार संहिता के लग जाने से सरकारी अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मी जिले में ही रहेंगे एवं पुलिस प्रशासन सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर जगह तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों में परंपरा के विरुद्ध एवं किसी अन्य धर्म के नागरिकों की भावना को ठेस पहुंचाए बगैर त्योहारों को मनाने की अपील की।

इस दौरान मौके पर अपर समाहर्ता गुमला, परियोजना निदेशक आईटीडीए, डीएसपी गुमला, एसडीओ चैनपुर, सिविल सर्जन गुमला, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक सह जिला नजरत उप समाहर्ता,जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सहित शांति समिति के सदस्यों एवं अन्य संबधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

बाईट-कर्ण सत्यर्थी उपायुक्त गुमला
बाईट-शम्भु कुमार एसपी गुमला

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर पश्चिम वि.स के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर पश्चिम वि.स के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

पुर्वी सिंहभूम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर पश्चिम वि.स के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण 

निरीक्षण क्रम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है । इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

मौके पर अपर उपायुक्त, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, जिला योजना पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सीओ मानगो समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में 1. प्राथमिक विद्यालय झारखंड बस्ती, डिमना मानगो 2. आदिवासी जनकल्याण विद्यालय, उलीडीह मानगो 3. साउथ प्वाइंट स्कूल, पोस्ट ऑफिस रोड मानगो 4. संकोसाई खड़िया बस्ती स्थित मध्य विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा शौचालय, रैंप, बिजली, पेयजल, आगमन एवं निकास द्वार आदि का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को मतदान केन्द्र में जरूरी सुविधा बहाल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसे संबंधित बीडीओ, सीओ सुनिश्चित करें । उन्होने कहा कि इस चुनाव में 85+ आयु वर्ग के मतदाताओं को होम वोटिंग कराये जाने का प्रावधान किया गया है, वैसे मतदाताओं को के बीच भी होम वोटिंग को लेकर जागरूकता लायें एवं शत प्रतिशत मतदान कराना सुनिश्चित करें।

चांडिल प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

चांडिल प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

सरायकेला/चांडिल

सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं का जायजा ले दिए आवश्यक दिशा निर्देश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने आज चांडिल प्रखंड अंतर्गत बारसिडा, मतकमडीह तथा रियाड़दा गांव के विभिन्न मतदान केन्द्रो (संख्या 225, 226, 227, 228 तथा 229) का औचक निरीक्षण कर निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में मतदान केंद्रों पर सभी मतदाताओं , विशेषकर दिव्यांग व महिला मतदाताओं की सुविधा के परिप्रेक्ष्य से सभी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रेलिंग के साथ रैंप, मतदान कक्ष में पर्याप्त रोशनी , विद्युत आपूर्ति, हेल्प डेस्क , साइनेज, प्रवेश व निकास द्वार आदि की उपलब्धता का निरीक्षण किया एवं ससमय सभी सुविधाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

साथ ही मतदान केंद्र वाले विद्यालय भवनों में दरवाजे, खिड़कियां को दुरुस्त कराने और आवश्यकतानुसार अन्य आधारभूत संरचनाओं की मरम्मती कराने का निर्देश दिया।

इस क्रम में उपायुक्त द्वारा मतदान केंद्रों के बीएलओ से फॉर्म 6 की उपलब्धता, उसके निष्पादन, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के वितरण की स्थिति, लोकसभा क्षेत्र के नाम, उनके क्षेत्र के बूथों में मतदान की तिथि आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

इस क्रम में उपायुक्त द्वारा बीएलओ से मतदाता सूची के शुद्धिकरण की दिशा में विशेष पुनरीक्षण एवं नियमित अद्यतनीकरण के क्रम में त्रुटिवश विलोपित मतदाताओं अथवा अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत पाए गए मतदाताओं के संदर्भ में पुनः घर घर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बीएलओ से बूथ स्तरीय जागरुकता समूह के गठन एवं उसके दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की और बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों के माध्यम से “कोई मतदाता छूटे नहीं, सभी अपना मतदान अवश्य करें” के संदेश एवं मतदाता जागरूकता के प्रसार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल की तिथि को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के एडवांस में प्राप्त किए गए फॉर्म 6 की संख्या तथा उसके निष्पादन की संख्या की जानकारी प्राप्त कर सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को ससमय अनिवार्य रूप से जांचोंपरांत मतदाता सूची में प्रविष्टि का निर्देश दिया।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कपाली नें सभी BLOs तथा BLO सुपरवाइजर के साथ की बैठक

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कपाली नें सभी BLOs तथा BLO सुपरवाइजर के साथ की बैठक

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कपाली तारनीश कुमार हंस नें कार्यलय सभागर मे सभी बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक किया।

बैठक में मतदान दिवस के दिन BLOs के दायित्व तथा ASD VOTER (मृत मतदाता) को चिन्हित करने के सम्बन्ध मे बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

साथ हीं बीएलओ पर्यवेक्षक से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आप सभी अपने-अपने बूथ में एएसबी, विशिष्ट नागरिक (85) वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं की सूची बनाये। तथा इनके मतदान करने की क्या व्यवस्था बनाई जा सकती है। इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि ससमय सभी तैयारियां पूर्ण की जा सकें। बैठक के दौरान सभी BLOs को छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने हेतू फॉर्म 6 प्राप्त कर ससमय निष्पादन की प्रक्रिया हेतू अग्रतर करवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

सरायकेला/गम्हरिया

देहरादून के एक्सपर्ट टीम ने की तेंदूए के पैरों के निशान की पुष्टि 

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया नमोपारा गांव के एक घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नमोपारा गांव के घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से क्षेत्र में तेंदू की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र वासियों में डर का माहौल फैल गया और सभी लोग अपने-अपने घर के दरवाजे बंद करके घर में ही रहते देखे गए

वहीं गांव में तेंदुए की मौजूदगी को देख गांव वासियों ने इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी तेंदुए की सूचना पाकर डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.इसके साथ-साथ स्थानीय थाना व देहरादून के एक्सपर्ट टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

वहीं छान बीन करने के क्रम में तेंदुए के पैरों के निशान पाए गए हैं जिससे देहरादून से आए एक्सपर्ट टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद वह पैरों को निशाना की पुष्टि की.

तेंदुआ बना सिरदर्द

आज की तारीख में तेंदुआ सरायकेला जिला वासियों के लिए सर दर्द बना हुआ है हर किसी के जुबान पर तेंदुए की ही बात है हर कोई तेंदूए केदार के साए में रहने को मजबूर हैं तेंदुए ने हर किसी के दिलों में डर का माहौल बना रखा है हर कोई तेंदुए से परेशान है.

आपको बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से आदित्यपुर गम्हरिया के क्षेत्र में एक तेंदुए की मौजूद रहने की खबर सामने आ रही है जिसकी पुष्टि वन विभाग की टीम ने भी की है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया.

वहीं जिला प्रशासन, स्थानीय थाना व वन विभाग की टीम साथ ही आम जनता भी तेंदुए को पकड़ने में हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन तेंदुआ अभी भी सभी की नजरों से बचने में कामयाब है.

वहीं डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण ने सभी से सतर्क रहने को कहा और कहा जिला प्रशासन और वन विभाग अपनी ओर से तेंदुए को रेस्क्यू करने में हर संभव प्रयास कर रही है कृपया किसी तरह का ब्रह्म या अफवाह ना फैलाएं इससे वन विभाग व जिला प्रशासन को अपना कार्य करने में परेशानी हो रही है कृप्या अफवाहों से दूर रहें और कहा कि तेंदुए की सूचना देने के उद्देश्यस से जिला प्रशासन ने जो जनहित में नंबर जारी किया है उस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी तरह की तेंदुए की सूचना दे सकते हैं फौरन उसे पर कार्यवाही की जाएगी।

रफ्तार के सौदागर बनने के चक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल एवं एक ने गंवाई अपनी जान

रफ्तार के सौदागर बनने के चक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल एवं एक ने गंवाई अपनी जान

झारखण्ड/रामगढ़

भदानीनगर बनगढ़ा में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल एक की मौत

ऐसे युवा गाड़ी को तेज रफ्तार चलाने के चक्कर में घर वालों को अपनी मौत का दे जाते हैं ऐसा गम जिसके तले पूरा परिवार जीवन भर तड़पता रहता है

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रामगढ़ मुख्य मार्ग भदानीनगर बनगढ़ा में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायलों को भदानी नगर ओपी पुलिस रामगढ़ सदर अस्पताल ईलाज के लिए भेजी जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। तीनों युवक भदानी नगर ओपी क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण यह दुघर्टना घटी है। वही घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। दो युवक अभी भी गम्भीर रूप से घायल हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started