पतरातू थाना में होली, सरहुल एवं ईद को लेकर की गई शांति समिति की बैठक।

पतरातू थाना में होली, सरहुल एवं ईद को लेकर की गई शांति समिति की बैठक।

झारखण्ड/पतरातु

( पतरातू से विकास पाठक की रिपोर्ट )


शुक्रवार को पतरातू थाना में होली, सरहुल एवं ईद को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पतरातू क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पूरे सभा को पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र राम, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं अंचलाधिकारी अमित भगत तथा इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के साथ पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार ने अपनी ओर से कई दिशा निर्देश दिए जो सरकार की ओर से लागू किए गए हैं। मौके पर एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने कहा कि आने वाले इन तीनों महापर्वों के दौरान क्षेत्र के सभी लोगों को अपने क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी के भी ओर से यदि कोई अप्रिय घटना को अंजाम देने की सूचना मिलती है तो तो फिर वह व्यक्ति किस पार्टी का है, किस ओहदे पर है या उन्हें किन का संरक्षण प्राप्त है यह सोचे बगैर उन पर कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। वहीं अंचल अधिकारी ने कहा कि हमारी पैनी नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी। वैसे लोग जो सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट करें जिससे अप्राजकता फैल सकती है उन पर अविलंब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पतरातु प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र आपका है और आप सभी लोग एक दूसरे के भाई बंधु हैं। ऐसे में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़े। बस अपने त्योहारों को बड़े प्यार और शांतिपूर्वक बीताएँ जिससे कानून व्यवस्था भी बनी रहे और हमें किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत ना पड़े।

इस मौके पर पतरातू थाना के एएसआई प्रदीप कुमार रजक, मुखिया किशोर कुमार महतो, रीझन देवी, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र झा, राहुल रंजन, पंचम मुंडा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुजीत पटेल, पंसस प्रतिनिधि देवंती देवी, निर्मल जैन, रंजीत बेदीया, वारिस खान, कयूम अंसारी, अब्दुल हामिद अंसारी, शौकत खान, मोहम्मद अशरफ अंसारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे जिन्होंने एकमत होकर यह आश्वासन दिया कि हम सभी एक दूसरे के भाई बंधु हैं तथा हमारी ओर से क्षेत्र में कोई भी ऐसी घटना नहीं घटेगी जिससे हमारे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो।

होली को लेकर मालपहाड़ी ओपी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

होली को लेकर मालपहाड़ी ओपी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

झारखण्ड/पाकुड़

पुलिस ने की सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील

शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई, पुलिस की रहेगी सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर: एसडीपीओ

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

मालपहाड़ी ओपी परिसर में शुक्रवार को होली व रमजान व आगामी चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने की। बैठक में ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार साह, अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह,एसआई विनोद कुमारव एएसआई राजेश कुमार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की। होली में मालपहाड़ी क्षेत्र का इतिहास सदा ही सौहार्दपूर्ण व शांतिप्रिय रहा है। इसलिए अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए सद्भाव के साथ होली का त्योहार मनाएं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है, और इसको देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है. साथ ही रंगों के इस पावन त्यौहार में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की।सीआई ने आदर्श आचार संहिता की नियमों की जानकारी दी।

मौके पर एस आई विनोद कुमार,एसआई गोविंद कुमार, एएसआई राजेश कुमार, मुखिया बिपिन सरदार, मुखिया, पिटर मरांडी, मुखिया मनोज किस्कु, नुरेज्जामान शेख, अली अकबर, मोहन मंडल, मेनारुल शेख सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एकल अभियान रामगढ़ अंचल संच पतरातू एवं भुरकुंडा का होली मिलन समारोह कटिया शिव मंदिर में हुआ संपन्न। 

एकल अभियान रामगढ़ अंचल संच पतरातू एवं भुरकुंडा का होली मिलन समारोह कटिया शिव मंदिर में हुआ संपन्न। 

झारखण्ड/पतरातु

( पतरातू से विकास पाठक की रिपोर्ट )

एकल अभियान रामगढ़ अंचल संच पतरातू एवं भुरकुंडा का एक दिवसीय मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग सह होली मिलन समारोह कटिया शिव मंदिर में हुआ संपन्न।

कटिया शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को एकल अभियान संच पतरातु एवं भुरकुंडा का एक दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न। जिसमें रामगढ़ अंचल ग्राम स्वराज समिति अध्यक्ष रमेश सिंह, पतरातु संच समिति अध्यक्ष जय नंदन शर्मा, सचिव किशोर कुमार महतो, उपाध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, एवं सक्रिय सदस्य निर्मल जैन, कटिया पंचायत के उपमुखिया नंदकिशोर महतो, पतरातू संच महिला समिति सचिव अनीता जैन वर्ग को विधिवत ॐ, गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना, विजय महामंत्र एवं हनुमान चालीसा वाचन कर वर्ग का उद्घाटन किया गया।

समिति अभिभावकों ने सभी आचार्य दीदी का हाल-चाल जानने का प्रयास किया एवं सभी आचार्य द्वारा इस माह का रिपोर्ट जमा किया गया। रिपोर्ट जमा होते ही समितियां के द्वारा अनेक प्रकार की मिठाइयां एवं रंग गुलाल की व्यवस्था की गई। इस बीच संच समिति अध्यक्ष जय नंदन शर्मा अपने संबोधन में कहा की होली का त्यौहार इसलिए मनाया जाता है कि धर्म से जुड़ा हुआ है और बुराई से अच्छाई को प्रकट करता है। संच समिति सचिव किशोर कुमार महतो अपने संबोधन में कहा की होली हिंदुओं का बहुत बड़ा पर्व है। प्रहलाद भगवान विष्णु का भक्त पिता हिरण कश्यप को उसकी भक्ति से चीढ़ था। प्रहलाद को मारने के कई उपाय असफल होने पर हिरण कश्यप की बहन होलिका के पास दिव्या ओढ़नी थी जिसे ओढ़ लेने पर अग्नि उसे जला नहीं सकती थी। होलीका प्रहलाद को गोदी में लेकर चिता पर बैठी तो ओढनी उड़ गई और होलीका जल गई प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ। इसलिए प्रतिवर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बुराई पर अच्छाई की विजय को मानने के लिए होलीका दहन का किया जाता है और अगले दिन रंग गुलाल खेलते हैं। समिति के द्वारा सभी कार्यकर्ता एवं आचार्य को होली का धन्यवाद देते हुए शुभकामना मंत्र के साथ वर्ग को समाप्त किया गया।

इस बीच पतरातू संच प्रमुख नागेश्वर महतो एवं 33 सुदूर ग्राम से आए हुए आचार्या दीदी सपना देवी, लीलावती देवी, ललिता कुमारी, पियासो कुमारी, ममता कुमारी, कविता देवी, अनिशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, संगीता देवी, आरती देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, वीणा कुमारी एवं अनेकों आचार्य उपस्थित थे।

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

सरायकेला/गम्हरिया

देहरादून के एक्सपर्ट टीम ने की तेंदूए के पैरों के निशान की पुष्टि 

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया नमोपारा गांव के एक घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं.

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नमोपारा गांव के घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से क्षेत्र में तेंदू की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र वासियों में डर का माहौल फैल गया और सभी लोग अपने-अपने घर के दरवाजे बंद करके घर में ही रहते देखे गए.

वहीं गांव में तेंदुए की मौजूदगी को देख गांव वासियों ने इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी तेंदुए की सूचना पाकर डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.इसके साथ-साथ स्थानीय थाना व देहरादून के एक्सपर्ट टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.

वहीं छान बीन करने के क्रम में तेंदुए के पैरों के निशान पाए गए हैं जिससे देहरादून से आए एक्सपर्ट टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद वह पैरों को निशाना की पुष्टि की.

तेंदुआ बना सिरदर्द

आज की तारीख में तेंदुआ सरायकेला जिला वासियों के लिए सर दर्द बना हुआ है हर किसी के जुबान पर तेंदुए की ही बात है हर कोई तेंदूए केदार के साए में रहने को मजबूर हैं तेंदुए ने हर किसी के दिलों में डर का माहौल बना रखा है हर कोई तेंदुए से परेशान है.

आपको बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से आदित्यपुर गम्हरिया के क्षेत्र में एक तेंदुए की मौजूद रहने की खबर सामने आ रही है जिसकी पुष्टि वन विभाग की टीम ने भी की है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया।

वहीं जिला प्रशासन,स्थानीय थाना व वन विभाग की टीम साथ ही आम जनता भी तेंदुए को पकड़ने में हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन तेंदुआ अभी भी सभी की नजरों से बचने में कामयाब है.

वहीं डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण ने सभी से सतर्क रहने को कहा और कहा जिला प्रशासन और वन विभाग अपनी ओर से तेंदुए को रेस्क्यू करने में हर संभव प्रयास कर रही है कृपया किसी तरह का ब्रह्म या अफवाह ना फैलाएं इससे वन विभाग व जिला प्रशासन को अपना कार्य करने में परेशानी हो रही है कृप्या अफवाहों से दूर रहें और कहा कि तेंदुए की सूचना देने के उद्देश्यस से जिला प्रशासन ने जो जनहित में नंबर जारी किया है उस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी तरह की तेंदुए की सूचना दे सकते हैं फौरन उसे पर कार्यवाही की जाएगी।

आदित्यपुर थाना शांति समिति बैठक संपन्न

आदित्यपुर थाना शांति समिति बैठक संपन्न

सरायकेला/आदित्यपुर

बैठक में ब्राउन शुगर व महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दिनांक 21 मार्च गुरुवार शाम आदित्यपुर थाना परिसर में आयोजित हुए थाना शांति समिति की बैठक में। मुख्य रूप से शराब, ब्राउन शुगर व महिला सुरक्षा का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया, जिस पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति की बैठक में आए लोगों को कठोर कार्रवाई किए जाने संबंधित आश्वासन दिया गया.

आदित्यपुर थाना शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त शंभू प्रसाद कुशवाहा ,गम्हरिया सीओ कौशल किशोर सिंह ,पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व उपमेयर अमित सिंह, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ,जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, सामाजिक वैज्ञानिक रविंद्र नाथ चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आदित्यपुर, गम्हरिया से आए लोगों ने अपने समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा. जिसमें मुख्य रूप से होली पर्व के दौरान महिलाओं की सुरक्षा बेहतर करने, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पाबंदी लगाने, नगर निगम क्षेत्र में साफ- सफाई खराब स्ट्रीट लाइट के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. वहीं बैठक में आदित्यपुर क्षेत्र में फैल ब्राउन शुगर कारोबार का भी मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया, जिस पर एसडीपीओ संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी नितिन कुमार द्वारा अस्वत किया गया कि जल्द ही ब्राउन शुगर के नेटवर्क को ध्वस्त करने बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जाएगा.

शांति समिति बैठक के दौरान थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह द्वारा बताया गया की होली के दौरान एंटी क्राइम चेकिंग ,रेस् ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाए जाएंगे, इन्होंने कहा कि शराब पीकर पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। नियमों के तोड़ने के विरुद्ध किसी भी जनप्रतिनिधि के पैरवी को नहीं सुना जाएगा, बताया कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त किया जा रहा है और जेल से छूटे अपराधी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भी अपील किया।

बैठक में मुख्य रूप से सुरेश धारी, मनोज पासवान, अंबुज कुमार, समरेंद्र तिवारी, श्री रामठाकुर ,देबू चटर्जी ,जगदीश नारायण चौबे ,अशोक सिंह, महिला नेत्री मीरा तिवारी, रितिका मुखी, प्रियंका मंडल, ज्ञानवी देवी, मोनिका घोष ,दुर्गा दास, वैजयंती बारी आदि उपस्थित।

बागबेड़ा थाना परिसर में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

बागबेड़ा थाना परिसर में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

पुर्वी सिंहभूम/बागबेड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

होली पर्व को मध्य नजर रखते हुए आज बागबेड़ा थाना परिसर में बागबेड़ा थाना प्रभारी एवं बागबेड़ा के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों के साथ रूबरू कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया।

इस मौके पर सर्वप्रथम एक दूसरे को परिचय देते हुए, एक दूसरे के गालों पर रंग गुलाल खेलकर एवं रंगों का टिका कर होली भी मनाई गई। इस दौरान होली पर्व को मध्य नजर रखते हुए विधि व्यवस्था को शांति कायम बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान बागबेडा थाना प्रभारी ने अपराध पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिए इसके अलावे पंचायत प्रतिनिधियों का समर्थन और सहयोग की भी अपील की ताकि अपराध पर नियंत्रण किया जा सके उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपराध नियंत्रण के लिए सुझाव भी मांगे ताकि उनके दिए हुए सुझाव को पहल कर जनता के बीच एक अच्छा संदेश दे सके।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि इस तरह का आयोजन कर आपसी सामंजस्य बनाकर एक भाईचारे का संदेश देने का कार्य किया गया है।

इस मौके पर मुखिया उमा मुंडा, जमुना हांसदा,नीनु कुदादा,सुनील किस्कु, मीना देवी, मिर्जा हासदा, अनिमा मिंज, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, चंद्राय टुडू,सुशील कुमार, किशोर सिंह, सोनिया भूमिज, मनीषा हाइबुरू, गणेश मुर्मू ,अंजली चौहान, उप मुखिया मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, राकेश चौबे, मैनुल खान,पल्लवी शर्मा, पुष्पा देवी, सुरेश निषाद वार्ड सदस्य सीमा पांडे, पूजा कुमारी, रीमा कुमारी, रूपा देवी, उमेश पांडे, अभिषेक उपाध्याय, सुरेश साह, रेखा देवी, रामवती देवी, प्रभावती देवी शाहिद सैकड़ो पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

न्यू मार्केट मंदिर में हुआ होली मिलन समारोह

न्यू मार्केट मंदिर में हुआ होली मिलन समारोह

झारखण्ड/पतरातु

( पतरातू से विकास पाठक की रिपोर्ट )

पीटीपीएस पतरातू अंतर्गत न्यू मार्केट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में व्यवसाईयो, समाजसेवीयों, युवाओं ने होली मिलन समारोह उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया। होली मिलन समारोह में कीर्तन मंडली कलाकारों व व्यवसाईयों ने बरसाने की होरी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

वहीं कीर्तन मंडली कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक हिन्दी,भोजपुरी फाग गीतों की धुन की दी। मिलन समारोह में श्रोताओं ने संगीत के लुफ्त के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुजीत कुमार पटेल, अवधेश कुमार चौरसिया,संटू सिंह, मंटू सिंह, मनीष अग्रवाल, अरिंदम नायक, विनय गुप्ता एवं कीर्तन मंडली के कलाकार कांति सिंह,रमाकांत सिंह, केदार प्रसाद, रघुनाथ प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

होली को लें नगर थाना में शांति समिति कि बैठक संपन्न

होली को लें नगर थाना में शांति समिति कि बैठक संपन्न

झारखण्ड/पाकुड़

जोभी रंग में भंग डालेगा उसे छोड़ेंगे नहीं: एसडीपीओ

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

होली को लेकर नगर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद, डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन सहित अन्य पुलिस कर्मी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे. बैठक में मुख्य रूप से होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने एवं आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी के सुझाव लिए गए।

वहीं मुख्य रूप से डीजे पर चर्चा करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि तय समय के अनुरूप ही डीजे का संचालन होगा तथा आवाज भी निर्धारित डेसिमल के तहत ही होना है।

वहीं मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि रंग में भंग करने वाले को पुलिस किसी भी रूप से बर्दाश्त नहीं करेगी तथा सभी भाई मुक्त होकर आपसी भाईचारे और प्रेम बटते हुए होली का त्योहार मनाए। वहीं कुछ लोगों ने नगर परिषद की ओर से पानी की व्यवस्था करने को लेकर अपनी बात रखी जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने कि बात कही।

होली को लें हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

होली को लें हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

झारखण्ड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

होली में अश्लील गाने नही बजेंगे: सीओ

होली को लेकर गुरुवार को हिरणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता स्मसजसेवी समद अंसारी ने किया।

बैठक में सीओ मनोज कुमार ने कहा कि पर्व को शांति व भाईचारे के साथ मनाना है इस अवसर पर शराब बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी डीजे का आवाज अत्यधिक न हो जिससे कि लोग परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं अश्लील गाने पूरी तरह निषिद्ध है हथियार व राजनैतिक दलों के साथ होली न मनाए दूसरे धर्मों के लोगो पर रंग न डाले। उन्होंने कहा कि हरा रंग के अबीर में केमिकल ज्यादा रहने से इससे परहेज करें.

वही थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि पर्व में हिरणपुर हटिया परिसर सहित किसी भी जगह महुआ शराब की बिक्री नही होने दी जाएगी आगामी 23 मार्च को थाना प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित होगी जिसमें इस थाना से स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियो को सम्मानित भी किया जाएगा। पर्व में शराबी व उदण्ड तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी आप सभी अफवाह से बचे। किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस से शेयर करे।

वहीं बैठक में बीडीओ दिलीप टुडू ने कहा कि पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाए.हिरणपुर में सभी समुदाय आपसी सौहार्द में रहते आये है. इसे अक्षुण्ण रखे। इस अवसर पर मुखिया तेरेशा टुडू, जावेद आलम,दीपक साहा,मोहन भगत, मनीष गुप्ता, पिंटू भगत आदि उपस्थित थे

आदिवासी छात्र संघ ने एसडीएम का किया स्वागत

आदिवासी छात्र संघ ने एसडीएम का किया स्वागत

झारखण्ड/पाकुड़

17 वीं संथाली साहित्य दिवस मनाने की मांगी अनुमति

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

आदिवासी छात्रसंघ के०के०एम०कॉलेज पाकुड़ के छात्र एवं छात्राओं ने नव नियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर उनको पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा विभिन्न मुद्दों पर वार्तालाप की।

संघ के छात्र-छात्राओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर 17वीं संताली साहित्य दिवस मनाने की अनुमति मांगी है। संथाली साहित्य दिवस समिति के छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन में कहा है की 11 अप्रैल 2024 को समिति ने साहित्य दिवस मनाने का संकल्प लिया है। इसमें समिति प्रशासन की अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा रखता है। समिति ने मांग की है की साहित्य दिवस सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन आवश्यक सहयोग प्रदान करें। ताकि शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम को संचालन किया जा सके। मौके पर अध्यक्ष मरियानुएस मरांडी सचिव लुखीराम हेंब्रम खुशबू किस्कू,मेरिला हादसा,जीवन बास्की जयसेन सोरेन आदि उपस्थित थे।

जल समस्या के निवारण हेतु जलापूर्ति कोषांग का गठन

जल समस्या के निवारण हेतु जलापूर्ति कोषांग का गठन

झारखण्ड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देशानुसार नगर परिषद, पाकुड क्षेत्रान्तर्गत जलापूर्ति व्यवस्था के रख-रखाव आम नागरिको के जल आदि समस्याओं के समाधान एवं संचालन हेतु एक जलापूर्ति कोषांग का गठन किया गया है। यदि जल समस्या हो तो नगर परिषद क्षेत्र की जनता शमशेर अंसारी, के पास पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक,मोबाइल न० 7903236557 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं.निरज कुमार सिंह, शिकायत दर्ज करने हेतु कोषांग अपराह्ण 02 बजे से 05 बजे तक मोबाइल नंबर 7903236557 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं

शिकायत निवारण हेतु प्राधिकृत कनीय अभियंता

राजू कुमार, कनीय अभियंता. नगर परिषद,पाकुड़, मोबाइल नंबर 6200489405 वार्ड नंबर 01 से 10 तक के लिए एवं पर्यवेक्षक पदाधिकारी पियुष शंकर, सहायक अभियंता नगर परिषद पाकुड़ पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं। सुबोध कुमार यादव,कनीय अभियंता नगर परिषद, पाकुड़, मोबाइल नंबर 8709933624, वार्ड संख्या 11 से 21 के लिए पर्यवेक्षक पदाधिकारी पियुष शंकर, सहायक अभियंता नगर परिषद पाकुड़ पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।नगर परिषद के आमजनों से अपील है कि उपरोक्त कोषांग के प्रतिनियुक्त कर्मी को पूर्वाहन 10:00 बजे से 5:00 बजे तक समस्याओं को दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।

पोस्टल बैलेट को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पोस्टल बैलेट को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखण्ड/पाकुड़

( पाकुड़ से मोहम्मद काजीरूल शेख की रिपोर्ट )

दिव्यांग व विशिष्ट मतदाताओं को लेकर गुरुवार को हिरणपुर के घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई जिसमें सभी बीएलओ,पर्यवेक्षक ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में बीडीओ दिलीप टुडू ने मतदान की तैयारियो को लेकर विस्तृत जानकारी दिया उन्होंने कहा कि दिव्यांग व 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को मतदान के लिए बूथ में नही आना जोड़ेगा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हिरणपुर में 304 दिव्यांग व विशिष्ट मतदाता 234 है इसमे सभी को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी इसको लेकर सभी बीएलओ घर घर जाकर सर्वे कार्य को निर्धारित अवधि के अंदर पूर्ण करेंगे।

बैठक में बीएलओ के बीच प्रपत्रों का भी वितरण किया गया। वही मतदान कार्य की तैयारियो को लेकर वृहत रुप से समीक्षा की गई।

बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी जवाबदेही के साथ कार्यो का निर्वहन करेंगे इसमे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इस मौके पर बीपीआरओ संजीव कुमार सिन्हा सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started