शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी में पूर्ववर्ती छात्रों का रियूनियन

शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी में पूर्ववर्ती छात्रों का रियूनियन

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी में पूर्ववर्ती छात्रों का रियूनियन व मिलन समारोह दूसरे दिन रविवार को भी पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व छात्र एक बार फिर अपनी पुरानी यादों में लौट गए और अपने सहपाठियों के साथ मिलकर जमकर मस्ती की।

रियूनियन के दौरान छात्रों ने अपने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और कक्षा के रोचक किस्सों का जिक्र कर कार्यक्रम में मनोरंजन का नया रंग भर दिया। कई पूर्व छात्र अपने विद्यालय में हो रहे सकारात्मक बदलाव देखकर भावुक भी नजर आए।कार्यक्रम में छात्रों ने अपने गुरुजनों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

शिवलाल उच्च विद्यालय से सेवानिवृत पूर्व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण ओझा, विज्ञान शिक्षक त्रिलोचन पाल, नकुल तिवारी, धर्मदास वर्तमान प्रधानाध्यापक विकास शर्मा आदि को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने भी अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रियूनियन के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों और स्वैच्छिक सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही।कार्यक्रम हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जयंत बोष, विजय सिन्हा, कमलकांत मंडल, विनोद कुमार लाल,गणेश मुर्मू,सेवानिवृत्ति जीएम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया शंकर मार्डी,कमल गुप्ता, हंसराज मिश्रा, सीताराम शर्मा ,दिलेर टोप्पो, लक्ष्मण चंद्र बाग, अनूप सरकार ,सुलता सरकार, मधुमिता सरकार , सुब्रो बागची, सुमित्रा अधिकारी, मनोरमा दास, विनती पटनायक, ममता पटनायक, दीपचंद अग्रवाल, अशोक गुप्ता सहित काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी में पूर्ववर्ती छात्रों का रियूनियन।

शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी में पूर्ववर्ती छात्रों का रियूनियन

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी में पूर्ववर्ती छात्रों का रियूनियन व मिलन समारोह दूसरे दिन रविवार को भी पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व छात्र एक बार फिर अपनी पुरानी यादों में लौट गए और अपने सहपाठियों के साथ मिलकर जमकर मस्ती की। रियूनियन के दौरान छात्रों ने अपने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और कक्षा के रोचक किस्सों का जिक्र कर कार्यक्रम में मनोरंजन का नया रंग भर दिया। कई पूर्व छात्र अपने विद्यालय में हो रहे सकारात्मक बदलाव देखकर भावुक भी नजर आए।कार्यक्रम में छात्रों ने अपने गुरुजनों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।शिवलाल उच्च विद्यालय से सेवानिवृत पूर्व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण ओझा, विज्ञान शिक्षक त्रिलोचन पाल, नकुल तिवारी, धर्मदास वर्तमान प्रधानाध्यापक विकास शर्मा आदि को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने भी अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रियूनियन के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों और स्वैच्छिक सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जयंत बोष, विजय सिन्हा, कमलकांत मंडल, विनोद कुमार लाल,गणेश मुर्मू,सेवानिवृत्ति जीएम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया शंकर मार्डी,कमल गुप्ता, हंसराज मिश्रा, सीताराम शर्मा ,दिलेर टोप्पो, लक्ष्मण चंद्र बाग, अनूप सरकार ,सुलता सरकार, मधुमिता सरकार , सुब्रो बागची, सुमित्रा अधिकारी, मनोरमा दास, विनती पटनायक, ममता पटनायक, दीपचंद अग्रवाल, अशोक गुप्ता सहित काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड आग से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं, गरीबों का जीवन यापन कष्टदाई।

जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड आग से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं, गरीबों का जीवन यापन कष्टदाई।

सरायकेला/खरसावां

वर्तमान समय में लगभग भारत के सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे कि लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं तरह-तरह के महंगे कपड़े पहन रहे हैं सर पर टोपी पैर में मोजा बदन पर महंगे मोटे जैकेट और हाथ में भी हाथ मोजा जैसे वस्त्रो का उपयोग कर रहे हैं।

लेकिन इसी प्रकरण का एक दूसरा रूप भी हमारे भारत में देखने को मिलता है जिसे लोग गरीब कहते हैं और इन गरीबों के पास में सभी लोगों की तरह ठंड से बचने के लिए महंगे कपड़े सर पर टोपी पैर में मोजा बदन पर महंगे मोटे जैकेट और हाथ में हाथ मोजा जैसा वस्त्र नहीं होता है जिस वजह से ठंड के मौसम में इन गरीबों का जीवन यापन करना काफी परेशानीमय एवं कष्टदाई हो जाता है।

संबंधित फोटो

प्रिय पाठकों आप सभी ने यह तो अवश्य ही देखा होगा की भारत के लगभग सभी जगहों पर ठंड के मौसम में ख़ास कर रात के वक्त चौक चौराहे पर ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की जाती है और यह अलाव की व्यवस्था खासकर उन लोगों के लिए की जाती है जो लोग ठंड से बचने के लिए उक्त साधनों का उपयोग करने में असमर्थ है ( यहां पर कहना यह है कि गरीब लोगों द्वारा महंगे गर्म कपड़े रूम हिटर जैसी चीजें न खरीद पाना ) जिससे कि गरीब गुरवा लोगों को दैनिक जीवन यापन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

साथियों इन दिनों पूरे भारत के साथ-साथ भारत का ही एक राज्य है झारखंड जहां की वर्तमान समय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है सुबह उठो और अपना दरवाजा खोलकर बाहर देखो तो मानो ऐसा प्रतीत होता है कि आसमान की बदले जमीन पर आ कर जमीन को और भी मनमोहन बना रही है।

लेकिन साथियों इस वक्त मुद्दा यह है कि इस कड़ाके की ठंड में खास कर झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के गरीबों के लिए  किसी तरह की कोई भी व्यवस्था ना के बराबर की जा रही है या फिर यूं कहें कि नहीं की जा रही है। इस वक्त दिसंबर का महीना चल रहा है और दिसंबर में असहाय ठंड पड़ती है जिससे कि बचाना हर किसी के लिए अनिवार्य हो जाता है ऐसे में सरायकेला खरसावां जिले में ना प्रशासन द्वारा और ना ही स्थानीय पुलिस द्वारा इतना ही नहीं किसी समाज सेवी या स्थानीय नेता के द्वारा भी गरीबों के लिए ठंड से बचने के लिए अलाव जैसी व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिससे कि गरीब आम जनमानस काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।

इतना ही नहीं नगर निगम की ओर से भी ठंड से बचने के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था मुहैया नहीं कराई जा रही है। सरायकेला खरसावां जिले वासियों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष प्रशासन पुलिस नेता समाजसेवी अथवा नगर निगम की ओर से ठंड से बचने के लिए रात के वक्त प्रत्येक चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी लेकिन इस वर्ष मानो अलाव की व्यवस्था में भी अकाल पड़ चुका है।

जिले वासियों ने यह सवाल भी किया है कि क्या प्रशासन स्थानीय पुलिस स्थानीय नेता स्थानीय समाजसेवी और नगर निगम के अधिकारियों को ठंड नहीं लगती या फिर उन्हें ठंड का एहसास नहीं होता या फिर उन्हें गरीबों के परेशानियों का एहसास नहीं होता है या फिर उन्हें गरीबों को ठंड में इस तरह तड़पता देख कर खुशी मिलती है।

अब इस मुद्दे पर देखना यह दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक जिले में रह रहे हैं गरीब जिले वासियों के लिए ठंड से बचने की व्यवस्था कराई जाती है या फिर इस वर्ष यह शीत लहरी का मौसम यूं ही गुजर जाएगा या फिर गरीबों की सुविधा के लिए कोई अपना हाथ आगे बढ़ाएगी।

सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध शराब की बिक्री और हफ्ता लेने का कारोबार जोरों पर।

सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध शराब की बिक्री और हफ्ता लेने का कारोबार जोरों पर।

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध शराब की बिक्री और हफ्ता लेने का कारोबार जोरों पर चल रहा है।
सरायकेला खरसावां जिला के उत्पाद विभाग के दरोगा से लेकर सुपरिटेंडेंट तक हफ्ता की वसूली जा रही है। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना भी इस मूवी में अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है । स्थानीय थाना को भी हफ्ता बंध गया है।

सूत्रों ने बताया है कि उत्पाद विभाग, सुपरीटेंडेंट, दरोगा और स्थानीय थाना की मिली भगत से चल रहा है खुलेआम दो नंबर शराब की बिक्री सीधे लफ्जों में कहा जाए तो शराब बेचने वाले मालामाल पीने वाले बेहाल हफ्ता लेने वाले जबरदस्त मालामाल। इन सरकारी अधिकारियों को झारखंड सरकार के नियमों का उल्लंघन करते हुए सरेआम देखा जा सकता है सरायकेला खरसावां जिले में आखिर कौन सफेद पोस् के इसारे पर चल रहा है यह जहर बेचने का अवैध कारोबार।

आखिर कानून की कौन उड़ा रहा धज्जियां यह पूछने वाला कोई नहीं है।

वहीं इन अवैध वसूली करने वालों कानून के रखवालो से गरीब गुरुवा का यह ग्रीन झारखंड कराह रहा है।
क्या यही है सपनों का झारखंड है जहां गरीब गुरवे के घर परिवार के लोग आंसू में डूबे पड़े हैं और सफेद और कानून के रखवालो का जेब भर रहे हैं।

सूत्रों ने यह भी बताया है कि थाना को 8000 हफ्ता उत्पाद विभाग के दरोगा को 10000 हफ्ता देने की जानकारी अवैध शराब विक्रेता ने खुलकर बताया है। वहीं छोटे सरकारी अवधि के लोग भी 5000 और ₹500 तक महीना हफ्ता ले रहे हैं।

जनहित में अगर यही आलम रहा तो ग्रीन झारखंड सपनों का झारखंड धीरे-धीरे जहरीली शराब के नशे में डूब कर अपने को विलन करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। क्या सरकारी अधिकारियों को सरकार के तरफ से मेहनताना नहीं मिल पाता है कि वह नाजायज कारोबारी को पनपने देना और उनसे हफ्ता लेने का अवैध कारोबार खुलेआम कर रहे हैं।

आर आई टी थानाप्रभारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री की जा रही है लेकिन स्थानीय थाना खामोश है या फिर यूं कहें के स्थानीय थाना सब कुछ देखते हुए भी नजरअंदाज कर रही है।

आर आई टी थाना क्षेत्र में बिक रहा महुआ शराब

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आखिर यह अवैध कारोबार पर या फिर अवैध वसूली पर कब तक लगाम लग पाती है या फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहता है

अंचल अधिकारी ईचागढ़ द्वारा पातकुम मोड़ एवं इचागढ़ थाना क्षेत्र के समीप स्थापित चेकनाका का निरीक्षण।

अंचल अधिकारी ईचागढ़ द्वारा पातकुम मोड़ एवं इचागढ़ थाना क्षेत्र के समीप स्थापित चेकनाका का निरीक्षण।

सरायकेला-खरसावां

अवैध बालू खनन पर नियंत्रण हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

अंचल अधिकारी ईचागढ़ दीपक प्रसाद द्वारा पातकुम प्रखंड मोड़ इचागढ़ एवं इचागढ़ थाना के समीप स्थापित चेकनाका का निरीक्षण किया गया। उक्त चेकनाका क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित है।

निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी ने चेकनाका पर तैनात कर्मियों को वाहन जांच में तत्परता बरतने, अभिलेखों के सही संधारण, संदिग्ध वाहनों की सतर्क निगरानी तथा अवैध खनन की रोकथाम हेतु सतत चौकसी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उप विकास आयुक्त ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया

उप विकास आयुक्त ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया

योजनाओं की प्रगति, अभिलेख संधारण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों के दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

सरायकेला-खरसावां

उप विकास आयुक्त, सरायकेला खरसावां सुश्री रीना हांसदा द्वारा आज राजनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मनरेगा योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वीं वित्त आयोग मद से स्वीकृत कार्यों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालय परिसरों एवं बस स्टैंड निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से जुड़े अभिलेखों के सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं सही संधारण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अभिलेख संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पोषण सामग्री एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया तथा कहा कि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर स्थिति में सुनिश्चित की जाए। आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जॉनबानी पंचायत के ऑटोडीह गांव में मनरेगा कन्वर्जेंस मॉडल के तहत प्रस्तावित मॉडल मनरेगा पार्क के विकास को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह पार्क ग्रामीण सहभागिता से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण समुदाय को एक उपयोगी सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकेगा। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, तथा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उच्च विद्यालय धातकीडीह में बच्चों को कुष्ठ रोग के प्रति किया गया जागरूक।

उच्च विद्यालय धातकीडीह में बच्चों को कुष्ठ रोग के प्रति किया गया जागरूक।

सरायकेला-खरसावां

(पारस कुमार होता)

प्रखंड सरायकेला के उच्च विद्यालय धातकीडीह, सरायकेला में आमदा सी. एस.डब्ल्यू.सी लेप्रोसी सेंटर के सौजन्य से एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक निराकार प्रधान ने किया। जागरूकता कार्यक्रम में आमदा सी.एस.डब्लु.सी लेप्रोसी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. के.पी ओझा एवं उनके सहायिका नर्स सिस्टर ज्योति और साथी प्रधान स्टाफ उपस्थित हुए।

सर्वप्रथम बच्चों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया। सभी बच्चों को कुष्ठ रोग क्या है? उसके क्या लक्षण होते हैं? उनको आप कैसे पहचान करेंगे एवं उनके उपचार और रोकथाम के विषय पर विस्तार पूर्वक अपने सेशन के दौरान बताया गया.

मेडिकल अफिसर डॉ. के पी ओझा जी ने काफी सरल तरीके से छात्र-छात्राओं को सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक बताएं एवं सभी छात्राओं का स्क्रीनिंग भी किया। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु से होने वाला एक दीर्घकालिक संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से त्वचा, परिधीय नसों, ऊपरी श्वसन पथ और आँखों को प्रभावित करता है, जिससे त्वचा पर धब्बे, सुन्नता और तंत्रिका क्षति होती है; समय पर इलाज से इसे ठीक किया जा सकता है और विकलांगता से बचा जा सकता है, यह आसानी से नहीं फैलता और मल्टी-ड्रग थेरेपी (MDT) द्वारा इसका सफलतापूर्वक इलाज संभव है.
उन्होंने आगे कहा कि अगर ये लक्षण दिखें तो आप चिकित्सक से मिले जैसे त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे या गांठें (जो खुजली रहित हो सकती हैं).
त्वचा में संवेदना का कम होना (सुन्नता).
हाथों और पैरों की उंगलियों में कमजोरी, जिससे चोट लगने पर पता नहीं चलता और घाव हो सकते हैं.
आंखों की रोशनी कम होना या अंधापन.
नाक बंद रहना या खून बहना.
मांसपेशियों में कमजोरी और चेहरे का विकृत होना आदि।
उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के नाक और मुंह से निकलने वाले स्राव के लंबे समय तक सीधे संपर्क से फैलता है, लेकिन यह आसानी से नहीं फैलता और संक्रमण का खतरा कम होता है.

इसका इलाज मल्टी-ड्रग थेरेपी (MDT) द्वारा इलाज संभव है, जिसमें कई एंटीबायोटिक्स शामिल होती हैं.
इलाज 6 महीने से 12 महीने या उससे अधिक समय तक चल सकता है, और पूरा इलाज ज़रूरी है. आज हमारे समाज में कुष्ठ रोग से कलंक और भेदभाव जुड़ा है, लेकिन यह एक ठीक होने वाली बीमारी है और गलत धारणाओं के विपरीत, यह ‘बुरे कर्मों’ का फल नहीं है.
समय पर इलाज से गंभीर विकलांगता से भी बचा जा सकता है.
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक निराकार प्रधान, सहायक शिक्षक दिनेश हो , नीलांचल हांसदा ,देवीदत्त प्रधान, सत्यजीत महतो, ज्योति भारती, सुभाष चंद्र महतो एवं काफी मात्रा में छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

साहिल स्पोर्टिंग ने गुलू स्पॉटिंग को हराकर जीता फाइनल।

साहिल स्पोर्टिंग ने गुलू स्पॉटिंग को हराकर जीता फाइनल।

सरायकेला/ईचागढ़


(मालखान महतो)
प्रखंड क्षेत्र के हाड़ात पीसीसी मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें 16 टीम भाग लिया। प्रथम पुरस्कार साहिल सपोर्टिंग ने गुलु स्पॉटिंग को हराकर विजेता बना। प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹20000, द्वितीय पुरस्कार में ₹15000 तथा तृतीय तथा चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 10000 के रूप में पुरस्कृत किए गए।

मुख्य अतिथि में ईचागढ़ विधानसभा के विधायक सविता महतो, ईचागढ़ उप प्रमुख दीपक कुमार साव उर्फ नेका साव, सोड़ो पंचायत का मुखिया नयन सिंह मुंडा, आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो आदि उपस्थित हुए।

विधायक सविता महतो ने कपाली नप में 3 करोड़ कि लागत से निर्माण होने वाले 23 योजनाओं का किया शिलान्यास।

विधायक सविता महतो ने कपाली नप में 3 करोड़ कि लागत से निर्माण होने वाले 23 योजनाओं का किया शिलान्यास।

सरायकेला/कपाली

कपाली नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्डो में निर्माण होने वाले 23 विकास योजनाओं का शिलान्यास शनिवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर व नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि करीब 3 करोड़ रुपये कि लागत से 23 विकास योजनाओं में पीसीसी सड़क, पक्की नाली, स्ट्रीट लाइट व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सौन्दयीकरण का निर्माण होगा। उन्होंने कहा योजनाओं का निर्माण होने से कपालीवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने संवेदक को योजनाओं का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व ससमय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कपाली क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क व नाली संबंधित समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता रही है, उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद में शेष बचे वार्डों में भी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाना ही उनका पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्णा, सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहंदी, सिटी मैनेजर क्रिस्टीना कच्छप, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मोहम्मद अरशद, शेख फरीद, मोहम्मद नबी आलम, बुद्धेश्वर महतो, नगर अध्यक्ष सलाउद्दीन, कांग्रेस पार्टी के 15 सूत्री सदस्य मोहम्मद मोहसिन आलम समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

1979 बैच के पूर्व छात्रोंका शिवलाल हाई स्कूल के हुआ जुटान।

1979 बैच के पूर्व छात्रोंका शिवलाल हाई स्कूल के हुआ जुटान।

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मिलन समारोह में पुरानी यादें हुई तरो ताजा

शिवलाल हाई स्कूल से वर्ष 1979 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण हुए पूर्व छात्रों का मिलन समारोह शनिवार को शिवलाल स्कूल सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवलाल उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास शर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवलाल उच्च विद्यालय से सेवानिवृत पूर्व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण ओझा, विज्ञान शिक्षक त्रिलोचन पाल, नकुल तिवारी, धर्मदास मल्लिक एवं पूर्व छात्र जयंत घोष, विजय सिन्हा आदि ने उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

  • 1979 के पूर्व छात्रों द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
  • कार्यक्रम में उपस्थिति लगभग 130 की संख्या में पूर्व छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किया एवं विद्यालय के दिनों को याद किया।

मिलन समारोह में दर्जनों छात्र अधिकारी बनकर विभिन्न संस्थाओं से रिटायर हो चुके थे। मिलन समारोह में वर्षों बाद जब एक दूसरे से मिले तो वह काफी प्रसन्नचित दिखे। जब सभी पूर्ववर्ती छात्र सभागार में एक साथ मिले तो देखते ही बचपन को तस्वीरें दिलों दिमाग में समा गयी। कुछ अपने सहपाठियों से मिलकर बरसों पहले के भूली बिसरी यादों को ताजा किया। शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें भी अपने विद्यालय का समय याद आ रहा है । शिक्षकों ने भी अपनी पुरानी यादों को कार्यक्रम में ताजा किया।


पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा सभी गण्यमान लोगों सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं यादगार स्वरूप ग्रुप फोटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय सिन्हा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दीनदयाल अग्रवाल ने किया।


इस मिलन समारोह में मुख्य रूप से जयंत बोस, सेवानिवृत्ति जीएम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया शंकर मार्डी, बीबी पटनायक, कमल गुप्ता, हंसराज मिश्रा, प्रदीप अग्रवाल, रविंद्र नाथ घोष, विनती पटनायक, सीताराम शर्मा ,दिलेर टोप्पो, बबीता अग्रवाल, लक्ष्मण चंद्र बाग, अनूप सरकार ,सुलता सरकार, मधुमिता सरकार ,विजय प्रधान, सुब्रो बागची, सुमित्रा अधिकारी, मनोरमा दास, विनती पटनायक, ममता पटनायक, सुरेश अग्रवाल, राम प्रताप वर्मा, चितरंजन लाल, अजीत सील, दिनेश गोस्वामी, अमर मुखर्जी सहित काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

आदित्यपुर में अपराधियों का बढ़ता मनोबल,एटीएम से 50000 की लूट

आदित्यपुर में अपराधियों का बढ़ता मनोबल,एटीएम से 50000 की लूट

आदित्यपुर में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि नजर के सामने ही 50000 की लूट की वारदात को अंजाम देकर रफू फरार हो जा रहे हैं।

आदित्यपुर क्षेत्र में इन दिनों लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं एवं अपराधियों के तांडव से काफी परेशान एवं भयभीत दिखाई दे रहे हैं इसका मुख्य कारण यह है की दिनदहाड़े किसी महिला से पर्स के छिताई गले से चैन की छिताई एवं एटीएम कार्ड के जरिए पैसे की लूट। इन अपराधियों ने स्थानीय पुलिस की नाक में भी दम कर रखा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों सरायकेला खरसावां जिले में मानो अपराधियों ने पूरी तरह से तांडव मचा रखा है और आम जनता इससे काफी ज्यादा भयभीत एवं परेशान है और पुलिस व प्रशासन खामोश है। कहीं अवैध महुआ शराब की बिक्री, कहीं जुआ, कहीं मुर्गा पाड़ा के आड़ में जुआ का घिनौना खेल, तो कहीं छोटे-छोटे होटलों में अंग्रेजी शराब का बिक्री होना एवं ड्रग्स अफीम जैसे तमाम अपराधों को अपराधी अनजान दे रहे हैं लेकिन पुलिस व प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है जिसका असर सीधे आम जनता एवं गरीब जनता पर पड़ रहा है।

ताजा मामला यह है कि 5 दिसंबर शुक्रवार को सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत यूनियन बैंक के एटीएम कार्ड से एक व्यक्ति के खाते से 50000 रुपए की लूट की घटना घटित होने का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया के गायत्री नगर के रोड नंबर 1, क्वार्टर नंबर 1 निवासी प्रेम राव से अपराधी ने एटीएम के जरिए 50000 रुपए की लूट की वारदात को अनजान देकर फरार हो गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रेम राव ने आदित्यपुर के यूनियन बैंक के एटीएम से पैसे की बकाया राशि का विवरण एवं जानकारी लेने के लिए एटीएम में अपना एटीएम कार्ड डाला तभी एक दूसरा व्यक्ति एटीएम कक्षा में प्रवेश करता है और प्रेम राव से कहता है कि मुझे तुरंत पैसे की निकासी करनी है तभी प्रेम राव अपना एटीएम कार्ड बाहर निकाल लेते हैं लेकिन एटीएम की प्रक्रिया को बंद करना भूल जाते हैं और इसी का फायदा उठाकर अपराधी प्रेम राव के खाते से ₹50000 की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता हैं।

जब तक प्रेम राव को इस घटना की जानकारी प्राप्त होती है तब तक अपराधी एटीएम से जा चुका होता है वहीं पीड़ित इस घटना की पूरी जानकारी एवं लिखित शिकायत आदित्यपुर थाने में की है एवं उक्त अपराधी पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

इस पूरे घटना में अपराधी ने एक गलती कर दी गलती नहीं बहुत बड़ी गलती कर दी अपराधी ने प्रेम राव के एटीएम से पैसे की निकासी करने के पश्चात अपराधी ने अपना एटीएम कार्ड एटीएम कक्ष में ही भूल गया एवं अपराधी प्रेम राव का एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गया। इसी का फायदा उठाकर अपराधी के एटीएम कार्ड के जरिए प्रेम राव ने अपराधि का मोबाइल नंबर निकाल कर अपराधी से संपर्क किया लेकिन अपराधी अपना अस्थाई पता बताने से बचता रहा।

इस पूरे मामले में यह माना जा रहा है कि अपराधी के एटीएम कार्ड से अपराधी का पता लगाने में पुलिस व प्रशासन को काफी सहूलियत होगी एवं एटीएम कार्ड के जरिए शायद स्थानीय पुलिस अपराधी को जल्द पकड़ने में सफलता हासिल कर सकती है।

कपाली में कार चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने बदमाश को हथियार समेत दबोचा।

कपाली में कार चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने बदमाश को हथियार समेत दबोचा।

सरायकेला/ईचागढ़


( मालखान महतो)
चांडिल के कापाली ओपी क्षेत्र के गौसनगर में एक अज्ञात युवक द्वारा खड़ी कार की चोरी करने की कोशिश को पुलिस की सक्रियता ने नाकाम कर दिया। घटना 4 नवंबर की शाम हुई, जब डायल-112 को सूचना मिली कि एक युवक कार का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा है।

सूचना मिलते ही कापाली ओपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक वहां से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर भाग रहा था। पीछा कर उसे पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां बरामद हुईं।आरोपी की पहचान मो. सलमान 24 वर्ष गौसनगर, फुटबॉल मैदान, चांडिल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ इससे पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने उसके पास से तीन जिंदा गोलियां,हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जैकेट बरामद किया गया।आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है । छापामारी टीम में
प्रभारी धीर रंजन के नेतृत्व में सअनि रंजीत कुमार सिंह ,पु. अ . नि खुर्शीद आलम, और अन्य पुलिस बल सामिल थे ।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started