मैसड़ा,कालीचामदा,बुरूहातु गांव से भगाए गए हाथी ने जमकर मचाया उत्पाद।
सरायकेला/ईचागढ़
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में दो सप्ताह से लगातार वन विभाग द्वारा बंगाल एवं पालना क्यूआरटी टीम को जटिल भौगोलिक क्षेत्र से हाथी को निकालने के लिए लगाया गया है, फिर भी झुंड से बिछड़े एक हाथी को भगाने में असफल रहे। झुंड से बिछड़े एक हाथी ने कुंजवन,तामारी एवं रूगड़ी गांव में जमकर उत्पात मचाया। कु़जवन में हाथी ने तनु लायेक , शिवराम घाटवाल,अजय लायेक, रूगड़ी गांव के चीत्तरंजन पुरान एवं तामारी में लोधु मांझी का घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखे चावल को चट कर गया। घटना रविवार की देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
घटना की सुचना मिलते ही मुखिया राखोहरी सिंह मुण्डा गांव पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग से हाथियों का स्थाई समाधान करने एवं क्षतिग्रस्त मकानों का उचित मुआवजा देने का मांग किया है। झुंड से बिछड़े हाथी ने क्षेत्र में दहशत फैला कर रख दिया है।
प्रभारी वनपाल कैलाश महतो ने बताया कि लगातार झुंड से बीछड़े हाथी को बंगाल एवं पालना का क्यूआरटी टीम द्वारा क्षेत्र से निकालने का कोशिश किया जा रहा है। मैसड़ा,कालीचामदा,बुरूहातु गांव से हाथी को टीम द्वारा निकाला गया । उन्होंने कहा कि फिर अपने झुंड के तलाश में फिर से क्षेत्र में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के बीच पटाखा व टार्च का वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झुंड से बिछड़े हाथी को झुंड से मिलाने का कोशिश किया जा रहा है।
जेएलकेएम के प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन,संगठन मजबूती को लेकर हुई चर्चा।
सरायकेला/ईचागढ़
ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमटांड़ बाजार मैदान में सोमवार को जेएलकेएम का प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी वर्ष 2027 में होने वाली पंचायत चुनाव, आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू खनन तथा परिवहन को लेकर भी चर्चा किया गया और बैठक में अवैध खनन और परिवहन को रोकने हेतु चरणबद आंदोलन करने का भी रुप रेखा तैयार किया गया।
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी की ओर से वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद के पद पर प्रत्याशी दिया जाएगा एवं उनके जीत सुनिश्चित करने हेतु वार्ड स्तर पर मतदाताओं से बैठक कर उनकी मुलभुत समस्याओं का निदान हेतु प्रयास किया जाएगा।
साथ ही कहा कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है, इसे रोकने के लिए भी जेएलकेएम पार्टी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके जिला अध्यक्ष दीपक महतो,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साबीर अंसारी,जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो,जिला सचिव अजय महतो,प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर महतो, लाल मोहन महतो,नकुल महतो,रुपेश महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में मनाया गया हूल दिवस।अन्याय के विरुद्ध साहसपूर्वक खड़े होने की प्रेरणा देता है हूल दिवस:- प्रदीप कुमार महतो।
सरायकेला/खरसावां
उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बुरुडीह में सोमवार को हूल दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलिय सह सिदो- कान्हू के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई। जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाए, कर्मचारी के साथ बाल संसद के सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच हूल दिवस पर आधारित ओपन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने अपने संबोधन में कहा कि हूल दिवस केवल एक स्मृति दिवस ही नहीं, बल्कि यह हमें अन्याय के विरुद्ध साहसपूर्वक खड़े होने की प्रेरणा देता है। सिदो-कान्हू,चांँद-भैरव सहित सभी अमर शहीदों का बलिदान हमें सत्य, साहस और राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि अपने इतिहास और महान विभूतियों को जानना प्रत्येक विद्यार्थी का दायित्व है। हूल आंदोलन हमें एकता और संघर्ष की शक्ति का संदेश देता है। वहीं शिक्षक तुषार कांति महतो ने कहा की उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सत्य, साहस और आत्मसम्मान के लिए किया गया संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता।उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा।
इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, तुषार कांति महतो, लवली कुमारी, लक्ष्मण साहू, श्यामलाल अंगारिया, नील मोहन महतो, मौसमी दास, संध्या प्रधान,युधिष्ठिर पान एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न।
खाद्यान्न वितरण की धीमी प्रगति पर एमओ एवं बीडीओ को नियमित निगरानी एवं मासिक समीक्षा के निर्देश।
ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग के लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन तथा अयोग्य/निष्क्रिय लाभुकों का नाम विलोपन सुनिश्चित करने के निर्देश।
सरायकेला/खरसावां
समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), खाद्यान्न आपूर्ति, दाल-भात योजना, डाकिया योजना, चावल दिवस, सोना–सोबरन धोती–साड़ी योजना, ई-केवाईसी, डीलर टैगिंग/री-टैगिंग, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, नमक वितरण, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान सहित अन्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि विभागीय योजनाओं का उद्देश्य पात्र लाभुकों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता, जवाबदेही एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जून माह में खाद्यान्न वितरण की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (MO) को खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की नियमित निगरानी करने तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को प्रखंड स्तर पर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित कर समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने एमओ एवं बीएसओ को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए प्रत्येक पात्र लाभुक को निर्धारित समय पर उचित मात्रा में चावल, चना दाल, नमक एवं चीनी का वितरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग पूर्ण करने तथा तकनीकी बाधाओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि अयोग्य अथवा अपात्र राशन कार्डधारियों की पहचान करते हुए उनके भूमि स्वामित्व (Land Holding), आयकर, जीएसटी पंजीकरण, वाहन स्वामित्व एवं अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर सत्यापन किया जाए तथा नियमानुसार पात्रता नहीं पाए जाने पर उनका नाम राशन कार्ड से विलोपित किया जाए। साथ ही लंबे समय से खाद्यान्न का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जन वितरण प्रणाली की दुकानों का नियमित औचक निरीक्षण एवं सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र लाभुक को उचित दर पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण समय पर एवं पारदर्शी तरीके से हो। वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही खाद्यान्न उठाव एवं वितरण से संबंधित प्राप्त शिकायतों तथा पीजीएमएस एवं अग्रस पोर्टल पर दर्ज मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नमक सहित सभी आवश्यक खाद्यान्न सामग्रियों की शत-प्रतिशत डोर-स्टेप डिलीवरी (DSD), गोदामों में खाद्यान्न का सुरक्षित एवं मानक अनुरूप भंडारण, लंबित वितरण कार्यों के शीघ्र निष्पादन तथा निर्माणाधीन गोदाम एवं बरामदा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता परीक्षण हेतु जिला स्तरीय समिति से नियमित जांच कराने को भी कहा गया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक, विभिन्न कार्य एजेंसियों के कनीय अभियंता, राइस मिलर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 30 जून 2026 (मंगलवार) को आयोजित होगा विशेष सोशल मीडिया अभियान।
सरायकेला/खरसावां
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत जिले में व्यापक जनजागरूकता एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30 जून, 2026 को जिले भर में #JharkhandSIR हैशटैग के साथ वृहद सोशल मीडिया अभियान आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 जून, 2026 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक हैशटैग #JharkhandSIR के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों , प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के निकटतम मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर अथवा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों से निर्धारित पोस्टर एवं लीफलेट में निहित संदेशों का वाचन करते हुए वीडियो एवं तस्वीरें साझा करें, ताकि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी अधिकाधिक नागरिकों तक पहुँच सके।
साथ ही, जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस विशेष सोशल मीडिया अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, #JharkhandSIR हैशटैग का उपयोग करते हुए जागरूकता संबंधी सामग्री साझा करें तथा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
ओत गुरु कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भाषा-संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प।
सरायकेला/खरसावां
वारंग चिति लिपि के खोजकर्ता, समाज सुधारक एवं हो भाषा के महान पुरोधा कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर सोमवार को खरसावां स्थित आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भाषा, साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज सोय, हो भाषा के शिक्षक सिद्धेश्वर कुदादा, मानसिंह बांकिरा, श्याम सोय, गणेश बांकिरा, बादल हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों और समाज के लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने ओत गुरु के आदर्शों पर चलने तथा मातृभाषा एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मनोज सोय ने कहा कि ओत गुरु कोल लाको बोदरा ने वारंग चिति लिपि की खोज कर हो भाषा को नई पहचान दिलाई। उनका योगदान केवल एक लिपि के निर्माण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने समाज में शिक्षा, जागरूकता और सांस्कृतिक अस्मिता को भी नई दिशा दी।
वक्ताओं ने युवाओं से अपनी मातृभाषा, साहित्य, संस्कृति और पारंपरिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन ओत गुरु कोल लाको बोदरा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
देव स्नान पूर्णिमा पर 108 घड़ों के जल से हुआ महाप्रभु जगन्नाथ का शाही स्नान, 15 दिनों तक रहेंगे अणसर गृह में।
सरायकेला/खरसावां
देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर खरसावां के राजमहल परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर एवं हरिभंजा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 108 घड़ों के पवित्र जल से शाही स्नान कराया गया।
सोमवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद, मृदंग और अन्य वाद्य यंत्रों की मंगलध्वनि के बीच महाप्रभु के विग्रहों को रत्न सिंहासन से स्नान मंडप तक लाया गया। यहां राजपुरोहित अमुजाख्यो आचार्य एवं राजाराम शतपथी ने विधि-विधान से 108 घड़ों के जल से महाप्रभु का अभिषेक किया।
स्नान के उपरांत भगवान को सादे वस्त्र पहनाए गए तथा नित्य भोग अर्पित किया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार देव स्नान पूर्णिमा पर अत्यधिक स्नान के कारण भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ हो जाते हैं। इसके बाद उन्हें 15 दिनों के लिए अणसर गृह में विश्राम एवं उपचार हेतु रखा जाता है। इस अवधि में श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन नहीं होते।
रथयात्रा से पूर्व नेत्र उत्सव के दिन भगवान स्वस्थ होकर भक्तों को नवयौवन दर्शन देंगे। इसके बाद खरसावां नगर एवं हरिभंजा क्षेत्र में पारंपरिक उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी।इस अवसर पर रानी विजया देवी, राजकुमार गोपाल नारायण सिंहदेव, अमुजाख्यो आचार्य, विमला प्रसाद सांड़गी, राकेश दास, सुशील सांड़गी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रेफरल अस्पताल की छवि से बाहर निकल रहा है सरायकेला का सदर अस्पताल : मनोज कुमार चौधरी
सरायकेला-खरसावां
नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अपने नियमित साप्ताहिक निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल, सरायकेला का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उपचार, चिकित्सकीय व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल की अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अधिकांश मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार तथा उपचार व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। यह जानकर मनोज कुमार चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरायकेला का सदर अस्पताल अब धीरे-धीरे केवल “रेफरल अस्पताल” की पुरानी छवि से बाहर निकलकर बेहतर उपचार और जनविश्वास का केंद्र बनता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन के साथ नियमित समन्वय बनाकर अस्पताल में कई आवश्यक सुधार कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ही अस्पताल में एक आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की जाएगी। साथ ही आपातकालीन कक्ष के बाहर डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अलग चेंबर का निर्माण कराया जा रहा है। इससे आपात स्थिति में मरीजों को डॉक्टर से संपर्क करने में होने वाली देरी समाप्त होगी और उपचार और अधिक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकेगा।
मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिच्छू एवं सर्पदंश के मामले अक्सर सामने आते हैं। ऐसे मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक जीवनरक्षक इंजेक्शन एवं दवाइयां सदर अस्पताल में उपलब्ध हैं तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सरायकेला सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है, जिससे आम लोगों को अपने जिले में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है।
अंत में उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा की इसी भावना के साथ अस्पताल को और अधिक सक्षम एवं आधुनिक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
जेएलकेएम के प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन, संगठन मजबूती को लेकर हुई चर्चा।
सरायकेला/ईचागढ़
ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमटांड़ बाजार मैदान में सोमवार को जेएलकेएम का प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी वर्ष 2027 में होने वाली पंचायत चुनाव, आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
साथ ही ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू खनन तथा परिवहन को लेकर भी चर्चा किया गया और बैठक में अवैध खनन और परिवहन को रोकने हेतु चरणबद आंदोलन करने का भी रुप रेखा तैयार किया गया। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी की ओर से वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद के पद पर प्रत्याशी दिया जाएगा एवं उनके जीत सुनिश्चित करने हेतु वार्ड स्तर पर मतदाताओं से बैठक कर उनकी मुलभुत समस्याओं का निदान हेतु प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है, इसे रोकने के लिए भी जेएलकेएम पार्टी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
मौके जिला अध्यक्ष दीपक महतो,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साबीर अंसारी,जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो,जिला सचिव अजय महतो,प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर महतो, लाल मोहन महतो,नकुल महतो,रुपेश महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सरायकेला में पेट्रोल पंप के सामने शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह )
रविवार कोसरायकेला में पेट्रोल पंप के सामने जुस्को की विद्युत केबल में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पेट्रोल पंप के समीप आग लगने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल पेट्रोल पंप को खाली कराया गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी ने मौके का जायजा लेते हुए कहा कि जुस्को की लापरवाही एवं घटिया विद्युत सेवा के कारण नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है। इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत गंभीर हैं और भविष्य में किसी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं।
उन्होंने कहा कि इस मामले में जुस्को की कार्यप्रणाली एवं लापरवाही के विरुद्ध संबंधित विभाग के समक्ष शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने संबंधित एजेंसी से विद्युत केबलों एवं अन्य विद्युत संरचनाओं की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की।
वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, ग्रामीणों की सहायता से जंगली हाथी को निकाला।
सरायकेला/ईचागढ़
साथियों लगातार कई दिनों से हाथियों के हमले से हो रहे मौत की खबर न्यूज़ चैनलों, अखबारों अथवा न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से भी हम सभी को प्राप्त हो रहे थी।
इसके साथ ही एक खबर और निकलकर सामने आ रही थी कि 10 दिनों से एक जंगली हाथी मैसाड़ा- कालीचामदा में डेरा जमा हुए था जिसे उक्त स्थान से निकलकर घने जंगल की ओर भेजने का प्रयास लगातार 10 दिनों से वन विभाग द्वारा किया जा रहा था वन विभाग ही नहीं ग्रामीणों के द्वारा भी लगातार हाथी को घने जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन वन विभाग अथवा ग्रामीणों की प्रयास विफल साबित हो रही थी।
साथ ही वन विभाग द्वारा ग्रामीणों के बीच सुरक्षा के दृष्टिकोण से और हाथी को भगाने हेतु क्षेत्र में लगातार टॉर्च, पटाखा, मोबिल, बोरा आदि का वितरण कर हाथी भगाने में जन सहभागिता को बढ़ाया जा रहा था।
लेकिन वह दिन आ ही गया जब वन विभाग की मेहनत रंग लाई और हाथी को उक्त स्थान से खदेड़ कर वर्तमान में सालबनी के जंगल में भेजा गया। वहीं वन विभाग एवं QRT टीम हाथी पर लगातार नजर बनाई हुई है ताकि हाथी को सुरक्षित घने जंगल की और ले जाया जा सके।
आपको बताते चले की 10 दिनों से मैसाड़ा- कालीचामदा में डेरा डाले इस जंगली हाथी को वन विभाग, पालना का लोकल QRT टीम और बंगाल का QRT टीम तथा ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से इस जटिल भौगालिक क्षेत्र से निकालने में सफलता प्राप्त की है।
इस मामले में प्रभारी वनपाल पातकुम कैलाश चंद्र महतो की अगुवाई में अन्य वन कर्मी , हाथी भगाओ दस्ता, तथा ग्रामीणों द्वारा लगातार 10 दिनों तक प्रयास किया जा रहा था। साथ ही लागातार माइकिंग के माध्यम से ग्रामीणों को सुचना, और जागरूकता बढ़ाया गया।
इस अभियान में वनपाल कैलाश चंद्र महतो, सुरेन्द्र कुमार गोप, मुन्ना सोरेन, वनरक्षी लखीचरण सिंह मुंडा, राजेश किस्कू, भागवत टुडू, राम चरण महतो आदि शामिल हुए।
ग्राम स्वसाशन व्यवस्था की ग्राम पद के लिए लोगों का चयन किया गया।
सरायकेला/खरसावां
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के चलीयामा पंचायत के बांधटाड गांव में आदिवासी कल्याण समिति समुदायिक भवन की बैठक। जिसमें ग्राम सभा भानु सिंह सरदार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मानकी/ मंडा स्वशासन व्यवस्था के तहत गांव व्यवस्था हेतु विभिन्न पद के रूप लोग का चयनित किया गया। चयनित लोग को प्रमाण पत्र भी संयोजक मंडली द्वारा जारी की गई।मुख्य अतिथि में बड़ेदा पंचायत के मुखिया बरुण सिंह उपस्थित थे।
संयोजक मंडली में सुधाकर सिंह, भोला सिंह सरदार,भानु सिंह,मदन सिंह, इंद्रजीत सिंह, दुर्योधन सिंह, जनार्दन सिंह, बैधनाथ सिंह, उपस्थित थे । बैठक में निर्णय लिया कि आगमी २९ तारिख को सभी लोग मिलकर नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक पत्र सौंपा जाएगा।