खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के कदमडीहा मे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर।

खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के कदमडीहा मे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर।

सरायकेला-खरसावां

खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरसावां–सरायकेला मुख्य मार्ग पर कदमडीहा गांव के समीप शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर खरसावां पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरसावां पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार सरायकेला के दूधी गांव निवासी सोनम सालडी (15 वर्ष), प्रिया सोरेन (16 वर्ष) तथा बादल बिरूली (24 वर्ष) खरसावां में अपने जीजा के घर जा रहे थे। इसी दौरान कदमडीहा गांव के समीप खरसावां से सरायकेला की ओर जा रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

हादसे में चारों लोग घायल हुए हैं। इनमें से दूधी गांव के तीनों घायलों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दूसरी बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

खरसावां पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गंभीर घायल की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना।

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना।

सरायकेला-खरसावां

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जिले के दोनों अनुमंडलों के लिए एक-एक कुल दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को रवाना किया।

यह अभियान किसानों तक कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। दोनों जागरूकता रथ आगामी 15 दिनों तक जिले के दोनों अनुमंडलों के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे तथा विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को योजनाओं एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों के संबंध में जागरूक करेंगे।

अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायत में किसान संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इन संगोष्ठियों के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, पशुपालन, डेयरी विकास तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

साथ ही किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, तकनीकी मार्गदर्शन एवं उपलब्ध सुविधाओं से भी अवगत कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं से जुड़कर अपनी कृषि उत्पादकता बढ़ा सकें, आय में वृद्धि कर सकें तथा आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ सकें।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि जब डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ उनके पंचायत क्षेत्र में पहुंचे, तब वे किसान संगोष्ठियों में अधिकाधिक संख्या में भाग लें, विभागीय अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएं।

डैम से बरामद 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी के शव मामले में आया नया मोड़।

डैम से बरामद 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी के शव मामले में आया नया मोड़।

सरायकेला/खरसावां

साथियों बीते 26/06/2026 को सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र स्थित दावना गांव के डैम से एक 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी के शव को पुलिस ने बरामद किया था जो कि दो दिनों से लापता चल रहा था जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और आगे की जांच की जा रही थी। अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है मृतक की मां सिद्धांता मार्डी एवं अन्य परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग जिला पुलिस से की है।

इस मामले पर मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पोस्टमार्टम भीम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जब शव से प्लास्टिक कवर हटाया गया तो उन्होंने देखा कि शरीर पर पोस्टमार्टम के दौरान लगाए जाने वाले चिरे या टांके के निशान नहीं हैं। इसे लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर सवाल उठाए और देर रात शव को वापस सरायकेला सदर अस्पताल ले जाकर पुनः पोस्टमार्टम की मांग की।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उनका कहना है कि बिना विधिवत पोस्टमार्टम के मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सकता, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने दोबारा पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोबारा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। और सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।

नशीली दवाओं का दुरूपयोग, अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

नशीली दवाओं का दुरूपयोग, अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लेपाटांड़ गांव में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डीएलएसए के पीएलवी कार्तिक गोप ने उपस्थित लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है तथा इससे अपराध, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक विघटन जैसी अनेक समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

साथ ही शिविर में पीएलवी ने लोगों को नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार एवं तस्करी के विरुद्ध जागरूक रहने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया । साथ ही मादक पदार्थों से संबंधित कानूनों एवं उनके उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी गई।

शिविर में ग्रामीणों के बीच विभिन्न कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया गया। इस अवसर पर पीएलवी दिगम्बर महतो,निर्मल घोष , ग्रामीण किशोर उरांव, चन्द्र मोहन उरांव, जगरनाथ गोप भारती,काजली,बेला ,मंजु गोप आदि उपस्थित थे

जिले में फैलता जा रहा अवैध कमाई का धंधा, मिठाइयों के साथ डिब्बे को भी वजन कर पैसे वसूल रहे मिठाई दुकानदार।

जिले में फैलता जा रहा अवैध कमाई का धंधा, मिठाइयों के साथ डिब्बे को भी वजन कर पैसे वसूल रहे मिठाई दुकानदार।

सरायकेला/खरसावां

भरत सिंह की रिपोर्ट

साथियों हम भारतीय लोग प्रत्येक पर्व त्योहार खुशियां मिठाइयां खाकर एवं मुंह मीठा करके ही मानते हैं पर्व त्यौहार हर एक खुशियां मिठाई खाकर मानते हैं एवं बधाई के रूप में भी हम उपहार स्वरूप मिठाई भेंट करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आप जो मिठाइयां दुकान से खरीद रहे हैं या होटल से खरीद रहे हैं क्या वह वजन में पूरा-पूरा मिठाई आपको दे रहा है अथवा आपके साथ धोखाधड़ी कर रहा है।

संबंधित फोटो

जी हां साथियों यह एक गंभीर मुद्दा है और यह मुद्दा खास कर ग्राहकों के हित के लिए है साथियों हमने अक्सर देखा है कि जब हम मिठाइयों की खरीदारी करते हैं तो दुकानदार की ओर से हमें मिठाई डब्बे में तौल कर दी जाती है या फिर यूं कहें कि डब्बे के साथ ही मिठाइयों का वजन किया जाता है। जिससे कि हमें दुकानदार द्वारा मिठाई कम दी जाती है साथ ही मिठाई और डिब्बे दोनों के वजन का पैसा हमारे जेब से लिया जाता है। लेकिन इस पर किसी की नजर नहीं पड़ती या फिर यूं कहें कि इन पर कोई ध्यान नहीं देता ना तो ग्राहक और ना ही जिले में मौजूद फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर।

आपको बताते चलें कि लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 व पैकेज्ड कमोडिटी रूल्स 2011 के तहत खाद्य पदार्थ का “शुद्ध वजन” ही ग्राहक को देना अनिवार्य है। डिब्बे/पैकिंग मटेरियल का वजन अलग से घटाना होगा। दोषी पाए जाने पर पहली बार ₹25,000 व दूसरी बार ₹50,000 तक जुर्माना का प्रावधान है।

लेकिन इन सभी प्रावधानों के बावजूद धड़ल्ले से झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में डिब्बे के साथ मिठाइयों का वजन कर ग्राहकों से डिब्बे तक के पैसे की वसूली की जा रही है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ग्राहक हताश एवं परेशान होकर अपने खून पसीने से कमाई हुई पैसे को इन मिठाई दुकानदारों को देने के लिए मजबूर हैं।

साथियों सरायकेला खरसावां जिले में इन दिनों एक अलग ही खेल चल रहा है जहां एक तरफ जिले में लोग हर एक पर्व त्यौहार हर एक खुशियां मिठाई खाकर मानते हैं एवं बधाई के रूप में भी उपहार स्वरूप मिठाई भेंट करते हैं वहीं दूसरी ओर जिले में मौजूद तमाम मिठाइयों के दुकानदार ग्राहकों से अवैध पैसे की वसूली कर अपनी जेब गर्म करने का काम कर रहे हैं। जिससे कि सरायकेला खरसावां जिले वासियों में काफी आक्रोश है जिले वासियों में इस वक्त इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश में है।

जिले वासियों का कहना है कि प्रत्येक मिठाइयों के दुकानदार डिब्बे के साथ मिठाइयों का वजन कर हमें बेचकर अवैध पैसे की कमाई कर रहे हैं जो कि टेक अवैध कमाई का जरिया बना हुआ है जिसकी रोकथाम अत्यंत आवश्यक है।

वहीं इस मामले पर सूत्रों का कहना है कि शहर की कई नामी-गिरामी मिठाई दुकानों पर डिब्बे सहित मिठाई तौली जा रही है, जिससे ग्राहकों को प्रति किलो 80 से 200 ग्राम तक मिठाई कम मिल रही है।

स्थानीय ग्राहक रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 1 किलो काजू बर्फी खरीदी। घर जाकर खाली डिब्बा तौला तो वजन 160 ग्राम निकला। यानी ₹1200/किलो के हिसाब से ₹192 का सीधा नुकसान। इसी तरह कई ग्राहकों ने शिकायत की है। किया अवैध कमाई कजरिया बंद किया जाए जिससे कि ग्राहकों को सही मुनाफा एवं राहत मिल सके।

वहीं इस पूरे मामले पूरे विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय सह-प्रभारी (संपूर्ण भारत )भरत सिंह ने कहा, शादी विवाह या”त्योहार पर लोग खुशी से मिठाई खरीदते हैं और दुकानदार डिब्बे का पैसा मिठाई के रेट से वसूल रहे हैं। यह सीधे-सीधे ठगी है। जिला प्रशासन तुरंत छापेमारी कर कार्रवाई करे।”

इस मामले पर झारखंड क्राइम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार के संपादक भरत सिंह द्वारा जिला माप-तौल निरीक्षक से बात करने पर उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जाँच कर कार्रवाई की जाएगी। ग्राहक बिल जरूर लें और 1915 पर शिकायत दर्ज करें।

मुहर्रम को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च में दिखा तैयारी।

मुहर्रम को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च में दिखा तैयारी।

सरायकेला/ईचागढ़

कपाली ओपी पुलिस मुहर्रम पर्व को लेकर अलर्ट मुड में देखी गई। मुहर्रम को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ ओपी प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस दल के साथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति और भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने का अपील किया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस की सुरक्षा को लेकर सतर्कता व तैयारी का झलक भी देखने को मिला। वहीं प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने व सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का अपील किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों , माहौल को बिगाड़ने जैसे पोस्ट एवं किसी भी तरह का असमाजिक गतिविधियों का पुलिस को सुचना देने एवं सतर्क रहने का भी अपील किया गया।

खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई।

खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई।

सापड़ा बालू घाट में औचक निरीक्षण; एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना।

सरायकेला/खरसावां

सरायकेला-खरसावाँ, 25 जून 2026 : उपायुक्त नितिश कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला खनन विभाग एवं गम्हरिया अंचल कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सापड़ा बालू घाट में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान किसी भी बालू घाट पर अवैध उत्खनन की गतिविधि संचालित नहीं पाई गई। हालांकि जांच के क्रम में वाहन संख्या JH05AG2259 को बिना वैध परिवहन चालान के बालू खनिज का परिवहन करते हुए पाया गया। इस पर उक्त वाहन को विधिवत जब्त कर सुरक्षार्थ आदित्यपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में जिला खनन विभाग द्वारा नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

इसके उपरांत अपराह्न लगभग 4 बजे मोटरयान निरीक्षक के नेतृत्व में जिला खनन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा पाटा टोल प्लाजा पर संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खनिज लदे वाहनों में तिरपाल की अनिवार्यता, ओवरलोडिंग तथा वैध परिवहन कागजातों की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में मोटरयान निरीक्षक द्वारा विभिन्न अनियमितताओं के कारण 5 वाहनों से कुल 23,000 रुपये का जुर्माना मौके पर वसूला गया।

उपायुक्त नितिश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त जांच एवं प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो का मना जन्म जयंती।

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो का मना जन्म जयंती।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखण्ड के झारूआ मोड़ पर पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 65 वां जन्म जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुधीर महतो के संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा तथा झारखंड के विकास में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो के विचार और आदर्श सदैव समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के ईचागढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष निताई उरांव, प्रखण्ड सचिव अमित सिन्हा, कुकड़ू प्रखण्ड अध्यक्ष कृतिवास महतो, प्रखण्ड सचिव नवकिशोर हांसदा, इन्द्रजीत महतो, अघोर चन्द्र महतो, जमीन दाता राजेन्द्र गोप, सुर्जन स्वांसी, नरेंद्र नाथ गोप, पशुपति बागची, किशुन किस्कु, सभापति महतो, विजय कृष्ण महतो, बुद्धेश्वर उरांव, रमेश रबानी, सर्वेश्वर महतो, विभीषण महतो, प्रकाश बौर, बलराम महतो, बैजेन्द्र महतो, झरे महतो, अभय यादव, मधू घोष, दिवाकर गोप, निरंजन महतो, गंगाराम महतो एवं कालाचांद धिवर सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

आजसू प्रखंड अध्यक्ष के पिता का श्राद्धकर्म में पहुंचे कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता

आजसू प्रखंड अध्यक्ष के पिता का श्राद्धकर्म में पहुंचे कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता

सरायकेला/ईचागढ़

(  मालखान महतो )

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चोगा गांव निवासी सह आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो के पिता प्रदीप कुमार महतो के श्राद्ध कर्म का आयोजन मंगलवार को किया गया।

श्राद्ध कर्म में रांची लोकसभा के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी,मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक,आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, समाजसेवी आस्तिक महतो, ईचागढ़ प्रखंड के उप प्रमुख दीपक कुमार साव,इंटर कॉलेज तिरुलडीह के प्राचार्य उपेन चंद्र महतो, अधिवक्ता महेन्द्र कुमार महतो, आजसू नेता दुर्गा महतो,शरत चंद्र महतो,गौरी प्रसाद लायेक, लालू महतो, तुता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम चरण सिंह मुंडा,भाजपा नेता भूषण मुर्मू, मनोरंजन महतो,शिशिर प्रमाणिक,गंगासागर पाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उनके पिता प्रदीप कुमार महतो के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।

नारायण प्राइवेट आई.टी.आई, लुपुंगडीह में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।

नारायण प्राइवेट आई.टी.आई, लुपुंगडीह में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।

सरायकेला/चांडिल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवादी विचार के प्रखर नेता थे:- डॉ. जटाशंकर पांडेय

सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत
नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में डॉ. पांडेय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। वे अल्प आयु में ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त कर कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने। स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में उन्होंने उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वर्ष 1951 में उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आगे चलकर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में विकसित हुई। जम्मू-कश्मीर में लागू विशेष व्यवस्था का उन्होंने पुरजोर विरोध किया और “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष कर राष्ट्रीय एकीकरण का अभियान चलाया।

डॉ. पांडेय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी शिक्षा के प्रसार, औद्योगिक विकास, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मौजूद रहे एडवोकेट निखिल कुमार, प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, शुभम साहू, शशि भूषण महतो, पवन महतो, कृष्णा पद महतो,गौरव महतो एवं संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक।

चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक।

सरायकेला/चांडिल

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने कहा कि देश में विभिन्न समुदायों द्वारा वर्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व-त्योहार मनाने की परंपरा रही है। मोहर्रम भी इसी परंपरा के अनुरूप शांति एवं सद्भाव के वातावरण में मनाया जाए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी असामाजिक तत्व या अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को संरक्षण न दें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

उन्होंने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से ही क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखा जा सकता है। बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा एवं बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा भी उठा।

इस पर एसडीओ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है, जिस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरा उत्पन्न करती है। बैठक में एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार, नीमडीह अंचलाधिकारी, ईचागढ़ बीडीओ, चांडिल थाना प्रभारी, नीमडीह थाना प्रभारी, कपाली ओपी प्रभारी, समाजसेवी हिकीम चंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य रजिया सुल्ताना, शेख फरीद, मनमन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय में महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविकाओं ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं सेविकाओं ने घर घर घुम कर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरुक करने का संकल्प भी लिया। महिला पर्यवेक्षिका कृष्णा देवी ने कहा कि हम आप और झारखंड सरकार मिलकर नशे का नाश करने का जो अभियान चलाया जा रहा है ,उसका समर्थन सभी जन मानस को पालन करने का जरूरत है। युवा वर्ग नशे का आदि हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति रथ हर पंचायत के गांवों और मुहल्लों पर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सेविकाएं भी अपने पोशाक क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे एवं लोगों को प्रेरित करेंगे। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका ममता बिन्हा, प्रेमलता सहित सैकड़ों सेविकाएं उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started