नियम को ताक पर रख धड़ल्ले से नदियों से बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया

नियम को ताक पर रख धड़ल्ले से नदियों से बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया

खूब फल-फूल रहा है अवैध तरीके से बालू खनन और बिक्री का धंधा

नियम को ताक पर रख धड़ल्ले से नदियों से बालू का अवैध खनन कर रहे माफिया

सरायकेला/तिरुलडीह

जहाँ एक ओर जिला प्रशासन अवैध खनन के प्रति सख्त है, वहीं तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नदियों में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन जोरों पर है। खनन माफियाओं के नेटवर्क के आगे प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। तिरुलडीह थाना क्षेत्र में नदियों से बालू के खनन पर रोक लगे रहने के बावजूद बालू माफियाओं द्वारा नियम को ताक पर रखकर खनन का अवैध धंधा लगातार जारी है। जिस वजह से इन दिनों अवैध खनन का कारोबार करने वाले लोग नदी के बालू को बेच कर मालामाल हो रहे हैं।ऐसे में नदी से अवैध बालू उठाव के कारण सरकार को भारी राजस्व की क्षती भी पहुंच रही है।

इसी कड़ी में शनिवार की तड़के सुबह खनन पदाधिकारी ने 20 लाख सीएफटी अवैध बालू को जप्त किया है यह खनन पदाधिकारी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित हो रही है,इतनी भारी संख्या में अवैध बालू का पकड़ा जाना यह वाकई में चौंकाने वाला खुलासा है और अगर खनन पदाधिकारी द्वारा इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रही तो ऐसा लगता है आने वाले समय में बालू माफियाओं का नामो निशान मिट जाएगा और आने वाले समय में माफिया द्वारा अवैध बालू के उठाओ से होने वाले राजस्व का नुक़सान पर भी रोक लगेगी

खनन पदाधिकारी

वहीं इस मामले पर थाना प्रभारी के मुताबिक अज्ञात पर केस दर्ज किया जा रहा है कहीं ऐसा तो नहीं कि मामले को रफा दफा करने की कोशिश किया जा रहा है अगर यह आलम राहा तो आचार संहिता कहां और प्रशासन कहां किस नियम का पालन किया जा रहा है, और जिले में आचार संहिता लगने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में अवैध बालू का पकड़ना यह वाकई में कई सवाल खड़े करता है।

पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार बालू लदे ओवर लोड ट्रक और ट्रैक्टर पकड़े जाने की कारर्वाई के बावजूद इस धंधे पर रोक नहीं लग पा रहा खुलेआम धंधा हो रहा है।

वहीं स्थानीय थाना बालू के अवैध खनन और धंधे को रोकने में विफल साबित हो रहा है। इधर लगातार अवैध कारोबारियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। वहीं क्षेत्र से संबंधित थाना प्रभारी जो अपराधिक गतिविधियों से संबंधी मामलों का जिम्मेदार पदाधीकारी होता है वह अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल साबित हो रहा है।

बता दें कि अगर प्रशासन कार्रवाई करती है तो बड़े मामले का खुलासा हो सकता है। इसमें कई बड़े सफेदपोश के भी नाम आ सकते हैं। पर मामला है प्रशासन कार्रवाई तो करें।

चांडिल प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

चांडिल प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

सरायकेला/चांडिल

सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं का जायजा ले दिए आवश्यक दिशा निर्देश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने आज चांडिल प्रखंड अंतर्गत बारसिडा, मतकमडीह तथा रियाड़दा गांव के विभिन्न मतदान केन्द्रो (संख्या 225, 226, 227, 228 तथा 229) का औचक निरीक्षण कर निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में मतदान केंद्रों पर सभी मतदाताओं , विशेषकर दिव्यांग व महिला मतदाताओं की सुविधा के परिप्रेक्ष्य से सभी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रेलिंग के साथ रैंप, मतदान कक्ष में पर्याप्त रोशनी , विद्युत आपूर्ति, हेल्प डेस्क , साइनेज, प्रवेश व निकास द्वार आदि की उपलब्धता का निरीक्षण किया एवं ससमय सभी सुविधाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

साथ ही मतदान केंद्र वाले विद्यालय भवनों में दरवाजे, खिड़कियां को दुरुस्त कराने और आवश्यकतानुसार अन्य आधारभूत संरचनाओं की मरम्मती कराने का निर्देश दिया।

इस क्रम में उपायुक्त द्वारा मतदान केंद्रों के बीएलओ से फॉर्म 6 की उपलब्धता, उसके निष्पादन, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के वितरण की स्थिति, लोकसभा क्षेत्र के नाम, उनके क्षेत्र के बूथों में मतदान की तिथि आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

इस क्रम में उपायुक्त द्वारा बीएलओ से मतदाता सूची के शुद्धिकरण की दिशा में विशेष पुनरीक्षण एवं नियमित अद्यतनीकरण के क्रम में त्रुटिवश विलोपित मतदाताओं अथवा अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत पाए गए मतदाताओं के संदर्भ में पुनः घर घर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बीएलओ से बूथ स्तरीय जागरुकता समूह के गठन एवं उसके दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की और बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों के माध्यम से “कोई मतदाता छूटे नहीं, सभी अपना मतदान अवश्य करें” के संदेश एवं मतदाता जागरूकता के प्रसार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल की तिथि को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के एडवांस में प्राप्त किए गए फॉर्म 6 की संख्या तथा उसके निष्पादन की संख्या की जानकारी प्राप्त कर सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को ससमय अनिवार्य रूप से जांचोंपरांत मतदाता सूची में प्रविष्टि का निर्देश दिया।

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

बड़ा गम्हरिया नमोपारा में मिले तेंदुए के पैरों के निशान

सरायकेला/गम्हरिया

देहरादून के एक्सपर्ट टीम ने की तेंदूए के पैरों के निशान की पुष्टि 

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया नमोपारा गांव के एक घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं.

मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नमोपारा गांव के घर में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से क्षेत्र में तेंदू की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र वासियों में डर का माहौल फैल गया और सभी लोग अपने-अपने घर के दरवाजे बंद करके घर में ही रहते देखे गए.

वहीं गांव में तेंदुए की मौजूदगी को देख गांव वासियों ने इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी तेंदुए की सूचना पाकर डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.इसके साथ-साथ स्थानीय थाना व देहरादून के एक्सपर्ट टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.

वहीं छान बीन करने के क्रम में तेंदुए के पैरों के निशान पाए गए हैं जिससे देहरादून से आए एक्सपर्ट टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद वह पैरों को निशाना की पुष्टि की.

तेंदुआ बना सिरदर्द

आज की तारीख में तेंदुआ सरायकेला जिला वासियों के लिए सर दर्द बना हुआ है हर किसी के जुबान पर तेंदुए की ही बात है हर कोई तेंदूए केदार के साए में रहने को मजबूर हैं तेंदुए ने हर किसी के दिलों में डर का माहौल बना रखा है हर कोई तेंदुए से परेशान है.

आपको बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से आदित्यपुर गम्हरिया के क्षेत्र में एक तेंदुए की मौजूद रहने की खबर सामने आ रही है जिसकी पुष्टि वन विभाग की टीम ने भी की है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया।

वहीं जिला प्रशासन,स्थानीय थाना व वन विभाग की टीम साथ ही आम जनता भी तेंदुए को पकड़ने में हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन तेंदुआ अभी भी सभी की नजरों से बचने में कामयाब है.

वहीं डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदित्य नारायण ने सभी से सतर्क रहने को कहा और कहा जिला प्रशासन और वन विभाग अपनी ओर से तेंदुए को रेस्क्यू करने में हर संभव प्रयास कर रही है कृपया किसी तरह का ब्रह्म या अफवाह ना फैलाएं इससे वन विभाग व जिला प्रशासन को अपना कार्य करने में परेशानी हो रही है कृप्या अफवाहों से दूर रहें और कहा कि तेंदुए की सूचना देने के उद्देश्यस से जिला प्रशासन ने जो जनहित में नंबर जारी किया है उस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी तरह की तेंदुए की सूचना दे सकते हैं फौरन उसे पर कार्यवाही की जाएगी।

चांडिल प्रखंड क्षेत्र में 32 लाख के लागत से बने 5 पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

चांडिल प्रखंड क्षेत्र में 32 लाख के लागत से बने 5 पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल प्रखंड क्षेत्र में विधायक योजना से निर्मित 5 पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने मंगलवार को विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस क्रम में विधायक ने उरमाल के दिनाई में टुसु मांझी के घर से पंचो देवी के घर तरफ 430 फीट पीसीसी 6 लाख 9 सौ रुपये,पाल ना हरिमंदिर से श्रीकांत महतो के घर तरफ 6 सौ फीट पीसीसी 7 लाख 10 हाजार 5 सौ रुपये, लेंगडीह में तीजेंद्र महतो के घर से सहदेव मांझी के घर तक 5 सौ फीट पीसीसी 6 लाख 67 हजार 6 सौ रुपये,मुसरीबेड़ा टोला पलाशटांड में सेतु महतो के घर से लाल चांद मांझी के घर तक 4 सौ फीट पीसीसी 5 लाख 66 हाजार 7 सौ रुपये व पाथराकुन हवन बुड़ी सोरेन के घर से रमेश महतो के घर तरफ 470 फीट पीसीसी 6 लाख 30 हजार 9 सौ रुपये कि लागत से निर्माण कराया गया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा पांच पीसीसी का निर्माण 31 लाख 76 हजार 6 सौ रुपये कि लागत से कराया गया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों के मांग पर सभी सड़कों का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों को यातायात में सुविधा होगी।

मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, झामुमो संयुक्त सचिव धर्मु गोप, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, श्रीकांत महतो, झारखंड छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जेएमएम जिला मिडिया सदस्य सुदामा हेम्ब्रम, राजु किस्कु, बैद्यनाथ टुडू, सोनाराम मार्डी, अवधेश मुर्मु, सोमाय टुडू आदि काफी संख्या में ग्रामीण जनता व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

11000 वोल्ट बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

11000 वोल्ट बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

सरायकेला/गम्हरिया

बीते 1 फरवरी को 11000 वोल्ट हाई टेंशन तार की चपेट में आकर घायल हुए राजकुमार राम की टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को मौत हो गई इधर आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग द्वारा मुआवजा नहीं दिए जाने के विरोध में शव के साथ छोटा गम्हरिया सब स्टेशन पहुंच कर विरोध किया।

मौके पर गम्हरिया थाना प्रभारी राजू भी पहुंचे, जहां ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया गौरतलब है कि मृतक के परिजन स्थायी नौकरी और इलाज में खर्च की मांग कर रहें हैं।

आपको बताते चले कि सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर निवासी राजकुमार राम बीते 1 फरवरी को अपने छत की ढलाई होने के बाद छत पर गए थे इस बीच छत से सटकर गुजर रहे 11 हज़ार वोल्ट हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आकर वे बुरी तरह जख्मी हो गए।

जिसमें राजकुमार राम की पसलियां ,पीठ और पैर तीन भागों में टूट गया है आर्थिक तंगी के चलते आगे ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था इधर घायल की पत्नी आरती देवी ने बताया कि ढाई साल से लगातार आवेदन देकर उनके पति 11 केवीए वोल्ट तार शिफ्ट किए जाने की मांग विद्युत विभाग से करते आए हैं इससे पूर्व 18 जनवरी को भी तीसरे बार आवेदन दिया गया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, नतीजतन यह दुर्घटना हुई है घायल की पत्नी समेत स्थानीय लोगों ने गम्हरिया थाना पहुंचकर भी मुआवजा और नौकरी की मांग की थी। तब विद्युत विभाग के सहायक अभियंता समेत तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा मुआवजा आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन और स्थानीय लोग माने थे. इधर विद्युत विभाग द्वारा इस बीच ना ही मुआवजा दिया गया ना ही इलाज में आर्थिक सहयोग किया गया

पशुघन चोर ने पार्टी का बैनर नेमप्लेट लगाकर पुलिस से बचते हैं।

पशुघन चोर ने पार्टी का बैनर नेमप्लेट लगाकर पुलिस से बचते हैं।

सरायकेला/चांडिल

इचागढ के युवा नेता आकाश महतो ने पुलिस से शिकायत की पार्टी के बैनर नेमप्लेट लगातार पशुघन चोर सक्रीय है।चांडिल अनुमंडल के अधीन चोर पुलिस से बचने के लिए राजनीतिक पार्टी का झंडे का इस्तेमाल करते हैं।इस तरह की मामले का उजागर युवा नेता आकाश महतो के प्रयास से हुआ।चोर किसी भी पोलटिकल पार्टी का वाहन में नेम प्लेट लगाकर पशुघन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है, पुलिस से की गई शिकायत

भाजपा युवा मोर्चा के नेता आकाश महतो ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में बकरी चोरी करने वाले चोरों का एक गिरोह सक्रिय है जो गाड़ी में किसी राजनीति दल का फर्जी तरीका से बोर्ड लगा कर इस तरह के काम को अंजाम देते हैं ताकि पुलिस और जनता के आंख में धूल झोंक सके।

आज इसी तरह बकरी चोरों के एक गिरोह का पीछा कुछ युवकों द्वारा किया गया लेकिन वे भागने में सफल रहे

बताया जाता है कि ये लोग एक मारुति वैन का उपयोग करता है तथा विभिन्न डिजाइन का अलग अलग गाड़ी में नेम प्लेट लगा कर इस घटना को अंजाम देता है।

हत्यारे पति को आमदा ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।

हत्यारे पति को आमदा ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।

सरायकेला/आमदा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए लाठी को भी जप्त किया।

एक और हत्यारे पति का चेहरा आया सामने जहां पर पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और हत्यारे पति ने आओ ना ताओ देखते हुए पत्नी की मार मार कर निर्मम हत्या कर दी।

वहीं आमदा ओपी पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर हत्यारे पति को धर दबोचा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आपको बताते चलें कि आमदा ओपी के गोंडामारा गांव में दिनांक 01.01.24 की रात को पति पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था जिसके बाद गुस्से में पति भीमसेन नायक ने लाठी से पत्नी रीना नायक को पीट पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया जिसके पश्चात जिसके रिना नायक घर में ही पड़ी रही और रीना नायक को त्वरित उचित उपचार नहीं मिलने के कारण मृत्यु हो गई है।

मामले की सूचना ग्राम वासियों ने आमदा ओपी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और उक्त मामले पर प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया और मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति भीमसेन नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं घटना में प्रयुक्त लाठी को बरामद कर जप्त किया गया है।

नीमडीह स्टेशन प्लेटफार्म से आरपीएफ,नीमडीह थाना के पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया।

नीमडीह स्टेशन प्लेटफार्म से आरपीएफ,नीमडीह थाना के पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया।

सरायकेला/नीमडीह

चांडिल आर पी एफ और नीमडीह थाना के पुलिस अपने क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह स्टेशन के प्लेटफार्म पर अज्ञात मृत व्यक्ति का शव किया बरामद। चांडिल जी आर पी एफ टी मंडल और नीमडीह थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति को नीमडीह स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया जंहा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक का उम्र 45 बताया।उनका लंबाई लगभग साढ़े पांच फीट रंग सांवला बताया जाता है। समाचार लिखे जाने तक शव का पहचान नहीं हो पाया।शव को शीत दिन तक सरायकेला शीत गृह में रखा जाएगा।

चांडिल स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग सह जागरुकता अभियान

चांडिल स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग सह जागरुकता अभियान

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

रविवार को रेलवे स्टेशन चांडिल प्लेटफार्म में चांडिल रेल पुलिस एवं एनजीओ एम ए एन टी (NGO MANT) पुरुलिया के कंसलर चित्रा पाल के साथ चैकिंग सह जागरुकता अभियान चलाया। जिसमें बचपन बचाओ अभियान के साथ -साथ बाल एवं महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।इस संदर्भ में थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु रेल थाना प्रभारी रमेश कुमार उनके सहयोगी , आर0पी0एफ0 चाण्डिल सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल तन्मय मंडल के साथ संयुक्त रूप से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान/सर्च अभियान यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच चलाया गया, चैकिंग आभियान के दौरान फलाफल शून्य रहा तथा साथ ही साथ आर0पी0एफ0 चांडिल एवं जी0आर0पी0 चांडिल के संयुक्त तत्वावधान मे प्लेटफार्म नंबर- 01,02, 03 में यात्रा करने वाले यात्रियों, ट्रेनों में यात्रा कर रहें यात्रियों, आम नागरिक, स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों के बीच सुरक्षित यात्रा करने, किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने पीने का सामानों की सेवन न करने, नशाखुरानी से बचने, मोबाइल चोरी/छींनतई से बचने, प्लेटफार्म पार करने हेतु फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने, खिड़की के सामने बैठे यात्री गाड़ी खुलने तथा धीरे होने पर मोबाईल पर बात न करने, बच्चे/बच्चियों की सुरक्षा में बचपन बचाओ अभियान तथा महिलाओं की सुरक्षा तथा मादक पदार्थ की चैकिंग/जागरुकता अभियान जी0आर0पी0 एवं आर0पी0एफ0 चाण्डिल के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के साथ संयुक्त रूप से चलाया गया एवं सभी यात्रियों से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के सहायता हेतु जी0आर0पी0 एवं आर0पी0एफ0 से मदद ले सकते हैं

इस संबंध में सभी यात्रियों को रेलवे द्वारा सहायता/मदद करने हेतु जारी नंबर- 139 एवं बच्चों की सहायता हेतु( C.W.C )द्वारा जारी नंबर- 1098 के बारे सभी यात्रियों को बताई गई कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के असुविधा होने पर उक्त नंबर पर फोन करें आपको मदद मिल जाएगी। एवं यात्रियों को शपथ दिलाई गई की 21 वर्ष से कम उम्र की नाबालिक बच्चों की शादी न कराई जाए पंपलेट बांटते हुए प्रचार प्रसार यात्रियों के बीच किया गया।

पूर्व विधायक ने सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे।

पूर्व विधायक ने सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने रविवार को चांडिल अनुमंडल अस्पताल परिसर में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

इस दौरान अरविंद सिंह ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए सैकड़ो गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का भी वितरण किया गया। पूर्व विधायक ने कहा पूरे विधानसभा क्षेत्र में निरंतर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है।

इस दौरान कंबल पाकर लोग काफी खुश दिखे। इस अवसर पर नबीन पसारी, अरुण सिंह, सपन कुमार गुप्ता, राजेश सिंह, धीरेन सिंह, कृपा महतो आदि उपस्थित थे।

विधायक सविता सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा के सात सड़को के सुदृढ़ीकरण कार्य का मिली प्रशासनिक स्वीकृति

विधायक सविता सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा के सात सड़को के सुदृढ़ीकरण कार्य का मिली प्रशासनिक स्वीकृति

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड मे 4, चांडिल मे 1 व कुकड़ू प्रखंड मे 2 सड़क है शामिल।

ईचागढ़ के विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ प्रखंड के चार सड़क तमारी से आतारग्राम तक पथ का सुदृढ़ीकरण, लेपाटांड से कुंदरीलोंग भाया बुदालोंग तक पथ का सुदृढ़ीकरण, झाड़ूआ मोड़ से आदरडीह भाया हाड़ात पथ का सुदृढ़ीकरण, रुगड़ी बाजार से कुटाम तक पथ का सुदृढ़ीकरण, कुकड़ू प्रखंड के कुकड़ू हेरेमुली से चानो तक पथ का सुदृढ़ीकरण, तिरुलडीह चौड़ा पथ से सपारुम तक पथ का सुदृढ़ीकरण व चांडिल प्रखंड के चांडिल मैन रोड मुखिया होटल से दियाडीह भाया बोराबिन्दा तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

वहीं विभिन्न सड़कों का प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से विधायक सविता महतो ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया है। वहीं सात सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का स्वीकृति मिलने पर ईचागढ़ विधानसभा के जनता ने विधायक सविता महतो का आभार व्यक्त किया है। उक्त बात की जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दी।

जरूरतमंदों,असहाय व बृद्ध लोगों के बीच पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कंबल का वितरण किया।

जरूरतमंदों,असहाय व बृद्ध लोगों के बीच पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने  कंबल का वितरण किया।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बृहस्पतिवार 28 दिसंबर को सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बाकलतोड़ीया गांव में पूर्व विधायक अरविंद सिंह, उर्फ मलखान सिंह ने समस्त ग्राम वासियों से मुलाकात की एवं जरूरतमंदों,असहाय व बृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। पूर्व विधायक के द्वारा आम जनमानस को ठंड से बचाव हेतु बुजुर्गों, असहाय और निर्धन महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। वहीं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है ओर आगे भी कंबल वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को ठंड से बचकर रहने एवं बड़ते कोविड से बचाव के लिए सरकारी गाइडलाइन का हमेशा पालन करने का भी अपील किया गया।

वहीं इस कड़ाके की ठंड में पूर्व विधायक अरविंद सिंह द्वारा जरूरत की सामग्री पाकार ग्राम वासियों एवं जरूरतमंदों में तथा वृद्धो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी सभी ने विधायक जी को तहे दिल से आशीर्वाद दिया एवं उन्हें धन्यवाद कहा।

इसके साथ ही उन्होंने समस्त ग्राम वासियों को नववर्ष एवं मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दी.इस मौके पर गांव के मुखिया,नारायण मंडल,तापस मंडल,अमर सहदेव, कामदेव कुम्हार,लक्ष्मण गोराई एवं समस्त ग्रामवासी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started