चतुर्भुज बारीक लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष, पीतोवास प्रधान बने महासचिव
राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत भवन परिसर में रविवार को गौड़ सेवा संघ का महासम्मेलन स्टेयरिंग कमेटी के चेयरमैन मारकंडो महाकुड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महासम्मेलन में सर्वसम्मति से गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया।
वहीं संघ के पुनर्गठन के बाद भी चतुर्भुज बारीक लगातार गौड़ समाज के तीसरी बार अध्यक्ष मनोनित हुए। वहीं पितोवास प्रधान भी लगातार पांचवी बार केन्द्रीय महासचिव मनोनित हुए। इसके अलावे गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति के सचिव हरेकृष्णा प्रधान,कोषाध्यक्ष चीनीवास प्रधान,उपाध्यक्ष नेबु प्रधान,अभिमन्यु प्रधान,नीलसेन प्रधान,शिशिर बेहरा व कमलदेव प्रधान बनाए गए। वरीय पत्रकार उमाकांत प्रधान को गौड़ सेवा संघ केन्द्रीय समिति का प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।
इससे पूर्व सामाजिक झंडोतोलन एवं समाज के संस्थापक अध्यक्ष स्व देवीलाल प्रधान के तस्वीर पर मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सभी वर्ग को साथ लेकर समाज का करेंगे सर्वांगीण विकास: चतुर्भुज बारीक
गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने कहा समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर समाज का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता होगी। अपने पिछले कार्यकाल के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा समाज को एकजुट करने में सभी का सराहनीय योगदान रहा और आगे भी समाज के विकास व एकजुटता को लेकर कार्य जारी रहेगा।
समाज के विकास को लेकर लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय: पीतोवास प्रधान
समाज के केंद्रीय महासचिव पीतोवास प्रधान ने कहा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात समाज का सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें समाज के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने समाज हित मे सभी लोगो को एक मंच पर आने की अपील की। समाज के उपाध्यक्ष नीलसेन प्रधान ने भी संबोधित किया।
चतुर्भुज प्रधान बने जिला कोषाध्यक्ष
सम्मेलन में सरायकेला जिला कमेटी में तीन नए सदस्यों को पदभार दिया गया जिसमें चतुर्भुज प्रधान को जिला कोषाध्यक्ष,दिनेश प्रधान को जिला उपाध्यक्ष एवं हेमसागर प्रधान को जिला प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया। महासम्मेलन के सफल आयोजन में नीलसेन प्रधान,अशोक प्रधान,अशोक गौड़,भास्कर महाकुड़,मायधर बेहरा,नागेश्वर प्रधान,पंकज प्रधान,काशीनाथ प्रधान,मुरली प्रधान,पवित्र महाकुड़,बालक महाकुड़,सोनू महाकुड़,देवाशीष महाकुड़ व विष्णु महाकुड़ समेत समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
पिलीद तीखा मोड़ पर दो कीपर एक एलपी ट्रक व एक बोलेरो आपस में हुआ भीड़ंत।
सरायकेला/ईचागढ़
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर पिलीद जंगल के पास तीखा मोड़ पर एक एक कर 4 वाहन आपस में भिड़े, जिससे बोलेरो चालक का पैर टुट गया। बोलेरो चालक रामगढ़ निवासी 30 वर्षीय छुटुन का पैर बोलेरो में दब जाने से टुट गया। परिजनों ने उसे तत्काल रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात को रामगढ़ से एक बोलेरो जमशेदपुर जा रहा था।
वहीं रामगढ़ की ओर से आ रहे एक कोयला लदा अनियंत्रित एलपी ट्रक पीछे से बोलेरो को टक्कर मार दिया, जिससे बोलेरो का पिछला हिस्सा कवाड़ी बन गया। इतने में ही सामने से आ रहे एक 18 चक्का कीपर एलपी ट्रक से सीधे टकरा गया तथा एक अन्य कीपर दोनों वाहनों को बचाने के क्रम में सड़क से बाहर गढ्ढा में घुस गया। दोनों कीपर व ट्रक के चालक छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे व सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुटी।
वहीं घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित एलपी ट्रक बोलेरो को पीछे से ठोकर मारी, जिससे चालक का पैर टुट गया। उन्होंने कहा कि आगे से आ रहे एक 18 चक्का कीपर को भी उक्त ट्रक ने आगे से ठोकर मारी, जिससे कीपर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि सामने से आ रहे एक कीपर भी ट्रक को बचाने के क्रम में सड़क से नीचे गढ्ढा में घुस गया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जाए, अन्यथा ओर सड़क हादसा का संभावना रहेगी।
बासुदेव मेमोरियल नर्सिंग होम का विधायक सविता महतो ने फीता काट कर किया उद्घाटन।
सरायकेला/ईचागढ़
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर टीकर में गुरुवार को 30 बेड का बासुदेव मेमोरियल नर्सिंग होम का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने फीता काट कर किया। उन्होंने नर्सिंग होम का व्यवस्था का भी अवलोकन किया। विधायक ने नर्सिंग होम में कुनाल मेडिकल का भी अवलोकन किया। सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में 30 बेड का बासुदेव नर्सिंग होम खोलने से आस पास के ग्रामीणों के लिए काफी खुशी का विषय रहा।
मौके पर दूर्गा प्रसाद साहू, कालीपद घोष, नकुल घोष, श्यामापद नापित , बेनीमाधव गोप,अनिल सिंह, अमित सिन्हा, पंचानन पातर, बासुदेव चटर्जी, तापस दत्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
वहीं उद्घाटन के बाद विधायक सविता महतो ने कहा कि बासुदेव मेमोरियल नर्सिंग होम में तत्काल 30 बेड उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि चौबीस घंटे मेडिकल सुविधा, सर्जरी एवं जेनरल फिजिशीएन उपलब्ध रहेगा । उन्होंने कहा कि सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि सुदुरवर्ती गांव के लोगों को सर्जरी आदि के लिए जमशेदपुर, रांची आदि शहरों मे मरीजों को ले जाना पड़ता है। खास कर एक्सिडेंट के मामले में शहरों तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है, जिससे मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा रहता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने का अपील भी किया। उन्होंने नर्सिंग होम संचालक डाक्टर एम मल्लिक से भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने व गरीब लोगों को इलाज में रियायत देने का भी निर्देशित किया।
कुचाई में जनता पुलिस सिविक एक्शन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
सरायकेला-कुचाई
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जनजातीय के पठारी क्षेत्र एवं जंगल के अंदर जनता और पुलिस के बीच सिविक एक्शन का कार्यक्रम निरंतर चलता ही रहता है.आज दिनांक 14 दिसंबर बृहस्पतिवार को ग्राम पुनीसिर स्थित 157 बटालियन सीआरपीएफ कैंप में जिला कमानडेंट भूपाल सिंह के आदेश अनुसार नीरज सिंह राठौर , द्वितीय कमान अधिकारी के द्वारा जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित जरूरत मंद गरीब ग्रामीणों को पानी टंकी , टीन सीट, सोलर लालटेन , कंबल, मच्छरदानी , सब्जियों के बीज , स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स , पानी बोतल , नोट बुक , लेखन सामग्री , फावड़ा तथा नौजवानों को खेल सामग्री जैसे कि फुटबॉल , शू , टी शर्ट , स्पोर्ट्स शर्ट , फुटबॉल नेट आदि का वितरण किया गया ।
157 बटालियन द्वारा इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी ग्रामों में होता रहेगा , जिससे सीआरपीएफ और ग्रामीण दोनों के बीच सामंजस्य बना रहे तथा क्षेत्र का विकास हो सके। उपस्थित ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी । इस अवसर पर कैंप के इंस्पेक्टर राजीव दास तथा के. बी. सामंत भी उपस्थित थे।सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत इसी तरह का कार्यक्रम नीरज सिंह राठौर द्वारा द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा सीआरपीएफ कैंप दलभंगा में भी किया गया। दलभंगा सीआरपीएफ कैंप इंस्पेक्टर सुनील कुमार।
चांडिल जलाशय में उमड़ने लगा पर्यटकों का भीड़ ,नौका बिहार करने बाद लोगो को नए चीज देखने मिल रहा हे,मोती की खेती और मोती की खरीदारी होने लगा , जलाशय में क्रेज कल्चर के माध्यम से मछली की खेती होता है साथ ही मोती की खेती होने पर बना चर्चा की विषय मोती की मार्केटिंग का रहा समस्या ,जिसे विस्तापित के बुद्धेश्वर टुड्डू ने सरकार से बोले मार्केटिंग की सुविधा कराए जाए लाखो रुपया खर्चा करने के बाद मार्केटिंग में लटके आदिवासी युवक ।
बुद्धेश्वर टुड्डू ने विस्थापित साथ ही मौती की खेती करने लगा.
सरायकेला खरसावां जिला के बहुउद्देशीय परियोजना के तहत बनाया गए यह डेम विस्तापित हुए 116 गांव के 84 मौजा के ग्रामीण विस्तापन का शिकार हुए और दर दर भटक रहा हे। निजी स्तर से आज चांडिल बांध विस्तापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सरकारी समिति लि०निबंधन स० 1 सिंहभूम 01/10/2005 द्वारा पुर्ती एग्रोटेक पर्ल मोती फार्मिंग रिचर्स एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हेहल रांची के निर्देशक बुधन सिंह पुरती के माध्यम से (विस्तापित चांडिल के गागोडिह निवासी) बुद्धेश्वर टुड्डू द्वारा पहली बार लाखो रुपया इन्वेष्ट करके चांडिल डेम जलाशय नौका विहार में 15000 हजार सीप (छीनूक) छोड़े हे। ठंड के समय छोड़ने से मोती की अच्छी कोवालेटि होता हे। सीप को कुछ दिन तक भूखा रखने पर जल्द सीप का मुंह खुलता है और सीजर करने के समय सहज रूप से सीप के अंदर नियुकेलशी डाला जाता हे। इस बार दो प्रकार के नियुकेलश्यी सीप के अंदर जेसे रिंग के लिए और लॉकेट के लिए डेढ़ बर्ष के अंदर बनकर तैयार हो गया , सिर्फ मार्केटिंग की जरूरत हे, सरकार की तरफ से अबतक कोई मार्केटिंग का सुविधा उपल्ध नही कराया गया।
बुद्धेश्वर टुड्डू को रांची के मोती फार्मिग निर्देशक बुधन सिंह पुरती प्रोताशित किया था ,कहा गया था मछली के खेती के साथ मोती के खेती करने पर आपको कमाई की जरिया बनेगा । जिससे देखते हुए क्रेज कल्चर के अंदर और खुले जलाशय में सीप में मोती की फार्मिग करके खेती करने लगा विस्तापित किसान आज 22000 हजार हैक्टर जलाशय में मछली की खेती होता है। जेसे समूद्र में ज्वार भाटा आने के बाद सीप के अंदर बालू की कण घुस जाता हे,जिसके बाद मोती बनता है, सीप को एक बेग के अंदर 24 का आसपास डाला जाता हे ,ओर पानी की 15 से 20 फिट गहरा पानी में डाला जाता हे । हमारे चांडिल जलाशय में नेचरल तारीके से मोती की खेती सीप के अंदर बालू के जगह नियुकिलय्ष (नाभिक) फसाया जाता हे ,जिसे नेचरल तरीके से मोती एक से डेढ़ बर्ष में तैयार हो जाता हे। आज हमारे पास मोती हे परंतु मार्केटिंग का कोई सुविधा उपलब्ध नहीं चांडिल छोटी जगह पर खपत करना मुश्किल हे, जिससे देखते यह लोगो आने वाले पर्यटकों के साथ आपने द्वारा नेचरल रूप से बनाया गया मोती की जानकारी उपलब्ध कराते देखा गया और बताए गया मोती प्रति पीस 500 रखा गया । खेती करने बाद इन किसानों को कठिनाई के सामना करना पड़ रहा हे । सीप को जलाशय से निकलने के बाद रांची या हैदराबाद जेसे शहर के लेबरोट्री में भेजना पड़ता है,जहा साफ सफाई किया जाता हे। जिसका सुविधा चांडिल में नही है, किसान का कहना हे सरकार हमारे प्रति ध्यान दे और हमे मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध कराया जाए ,जिसे और विस्तापित इस मोती की खेती में जोड़ पाए ।पर्यटन विभाग और झारखंड सरकार की अनदेखी के कारण आज विस्तापीतो स्वरोजगार की सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया ।निजी स्तर से विस्तापित भाई इच्छुक हे परंतु मार्केटिंग की सुविधा नहीं होने कारण लोगो में देखा गया मायुश आज विभिन्न राज्यों से पर्यटक घूमने पहुंच रहा हे।ओर प्राकृतिक के आनंद के साथ नौका बिहार का मनोरंजन लेने के बाद चले जाते हे। रात्रि विश्राम के लिए इस पर्यटक विभाग द्वारा इस जगह पर कोई गेस्ट हाउस का सुविधा मुहैया नही कराया गया ।
नीमडीह प्रखंड परिसर में विधिक जागरूकता शिविर में विभिन्न योजना के लाभुक के बीच परिसंपत्ति वितरण किया गया।
सरायकेला/चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड मुख्यालय सभागार में रविवार को झालसा के तत्वाधान से डालसा सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया ।सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड परिसर में चांडिल अनुमंडल कोट के ए सी जी एम डॉ रवि प्रकाश तिवारी के हाथ से विभिन्न योजनाओं की परिसंपत्ति का वितरण किया।विधि जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चांडिल अनुमंडल व्यवहारिक कोट के न्यायाधीश डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने द्वीप जलाकर किया।इस दौरान नीमडीह प्रखंड में 2 करोड़ 4 लाख 71 हजार 4 सौ रूपए परिसंपत्ति वांटी गयी। शिविर में डॉ रविप्रकाश तिवारी ने विभिन्न योजनाओं की परिसंपित का वितरण की । वही नीमडीह के बीडीओ कुमार एस अभिभव ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर सी औ प्रणव अम्बष्ट , पीएलवी शुभंकर महतो स्हेनलता महतो बी सूत्री हरेलाल सिंह सरदार सुबास सिंह ‘ धनंजय मंडल , हरिदास महतो इत्यादि, उपस्थित हुए ।
चक्रवाती तुफान से जन जीवन अस्त व्यस्त एवं किसान परेशान, किसान ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति सहायता की मांग ।
सरायकेला–नीमडीह
नीमडीह प्रखंड अंतर्गत मिचौंग चक्रवाती तुफान से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त, लोगों के दिनचर्या में भी परेशानी हुई। वहीं किसान निराश हो कर रो रहे हैं।अधिकांश फसल खेत खलिहान में पड़ा हुआ । जो किसान धान नहीं काटे हैं । वैसे किसी खेत खलिहान में फसल नुकसान कम हो सकता है । किसान ने कहा कि इस बार कम बारिश हुई थी । फलत: किसान के फसल लगने विलम्ब हुए, धान काटने के पुर्व कुछ किसान फसल जंगली हाथी का निवाला बना शेष का कसर चक्रवाती तुफान ने पुरा किया । इस संबंध में प्रखंड कृषि प्रभारी अनिल चंद्र महतो ने कहा कि नीमडीह प़्रखंड क्षेत्र में आजतक बारिश की मात्रा कुल 61 एम एम हुआ।पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक क्रमश: 4, 2, 55, एम एम की बारिश हुई। बारिश से यह अनुमान है कि नीचे वाले खेत पानी जमाव हो सकता है।खेत खलिहान में रखे फसल में अगर तीन दिन धुप नहीं निकलने पर फसल खराब होने की संभावना जताई।कुकरू प्रखण्ड के अन्तर्गत बेरासी सिरूम पंचायत के माहलीडीह गाँव में किसान परेश महतो के लाखों रूपये की धान बारिश में डूब गए। किसान आत्महत्या की स्थिति में आ गई।राजधानी रांची में भी मौसम में बदलाव का लक्षण दिखाई दे रहा है।
चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रांची में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और हल्की वर्षा हुई। रांची व आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 6 व 7 दिसंबर को हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है, जबकि 8 दिसंबर को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात की भी संभावना है।
इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। ज्यादातर इलाकों में सुबह कोहरा या धुंध रहेगा। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में उठे चक्रवाती तूफान के असर के कारण ही राज्य के मौसम में बदलाव हुआ है।
सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा के कोलेबिरा में 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा रिकार्ड की गई। सबसे अधिक 14.2 मिमी वर्षा सिमडेगा के कोलेबिरा में रिकार्ड की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री गोड्डा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रांची का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
6 दिसंबर : राज्य में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की होगी वर्षा
7 दिसंबर : राज्य में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की होगी वर्षा
8 दिसंबर : राज्य में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, मौसम रहेगा शुष्क
9 दिसंबर : सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा
ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम : 6 दिसंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की है संभावना, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
7 दिसंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की है संभावना, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
8 दिसंबर : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
9 दिसंबर : सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के प्रभाव से ओडिशा के पांच दक्षिणी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।
मिगजॉम का असर 6 तारीख तक रहेगा: IMD के डीजी M Mahapatra ने कहा कि मिगजॉम का असर 6 तारीख तक रहेगा। तमिलनाडु में बारिश से नुकसान ज्यादा होने के साथ हवा की रफ्तार 60 से 70km/hr ही रहेगी।
चेन्नई तट पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हवा की रफ्तार: चेन्नई तट पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हवा की रफ्तार है। ये अगले 6 घंटे जारी रहेगा।
चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ को लेकर दी गई ये चेतावनी: आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के निचले इलाके में असर वहां ज्यादा आएगा। फसल को नुकसान को पहुंच सकता है।
रांची में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ने लगी है: चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।
चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ की वजह से राज्य में हुई हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री गोड्डा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रांची का रिकार्ड किया गया।
अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान .2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Whether updated
6 दिसंबर: राज्य के कई हिस्सों में हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री
मिगजॉम तूफान के प्रभाव से किसानों पर निम्नलिखित प्रकार का प्रभाव हो सकता है
फसलों को नुकसान: बारिश, हवा की रफ्तार, और तूफानी बुआएं किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है, खासकर अगर फसलों को कटाई के समय तूफान होता है.
कटाई में देरी: तूफान के कारण कटाई में देरी हो सकती है, जो किसानों को अपनी फसल को सुरक्षित रखने में परेशानी में डाल सकती है
स्ट्रक्चरल डैमेज: हवा की रफ्तार और तूफान के प्रभाव से किसानों के खेतों में और उनकी इन्फ्रास्ट्रक्चर में नुकसान हो सकता है, जैसे कि किसानों के लिए महत्वपूर्ण होने वाली कुआं, बोर, और अन्य संसाधनों में.
पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान: तूफान के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली बारिश और बुआएं कटाई के बाद पोस्ट-हार्वेस्ट नुकसान में भी वृद्धि हो सकती है, जो फसलों को बारिश और नमी के कारण खतरे में डाल सकती हैं.
उच्च तापमान: तूफान के साथ उच्च तापमान भी आ सकता है, जिससे किसानों को उच्च तापमान से उत्तेजना हो सकता है और यह उनकी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
इस प्रकार, तूफान से उत्पन्न होने वाले प्रभाव के कारण किसानों को सतर्क रहना और सुरक्षिती की दिशा में कदम उठाना महत्वपूर्ण होता ।
झारखंड टाइगर मंत्री चंपई सोरेन ने बीच सड़क पर बैठकर जन समस्या की सुनवाई की।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जिले में सरकार की आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित कर जनसुनवाई एवं उसका समाधान हो रहा है वहीं दूसरी ओर झारखंड टाइगर झारखंड सरकार के परिवहन एवं कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने रांची से आने के दौरान टाटा कांड्रा मुख्य सड़क के किनारे गम्हरिया प्रखंड के पिंडरा बेरा गांव की सड़क के नर कार्यालय के पास बैठकर जन समस्या की सुनवाई की।
इस मौके पर गांव के बुजुर्ग महिला पुरुष एवं बच्चों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा यह मेरा विधानसभा का क्षेत्र है , जब भी मौका मिलता है, अपने जनता के बीच जाता हूं और उनकी समस्या का समाधान करने का भर्षक कोशिश करता हूं इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
आगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।
सरायकेला-बड़ा कांकड़ा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आगामी चुनाव के मद्देनजर सरकार के निर्देश पर राज्य की विभिन्न जिले में मतदाता जागरूकता अभियान पदाधिकारीयो द्वारा चलाया जा रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पदाधिकारी कई प्रकार से जागरूकता अभियान चलाकर उन्हे जागरुक कर रहे हैं। विभिन्न तरीकों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है, पैदल मार्च कर डोर टू डोर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है,और उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।
इसी अभियान के कड़ी में सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार द्वारा क्षेत्र विभिन्न गांव में जागरूकता अभियान चलाकर बुजुर्ग पुरुष महिलाओं को जागरूक कर रहे है। आगामी चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभी से ही अभियान में जुट गई है। इसी क्रम में जिले के एसपी डॉ0 विमल कुमार द्वारा सरायकेला प्रखंड के बड़ा कांकडा सहित विभिन्न गांवो में जागरूकता अभियान चलाया गया.एसपी के साथ कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान बुजुर्ग मतदाताओं को बुके और फल प्रदान कर उनसे आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील किया गया।
जमीनदाता ने अपने भाइयों और समर्थकों के साथ अपनी मांगों को लेकर अमलगम स्टील कंपनी का रास्ता किया जाम।
सरायकेला/कांड्रा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
रास्ता जाम होने से वाहनों की आवागमन हुई बाधित।
सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड का रास्ता किया जाम रास्ते के जाम होने से वाहनों की आवागमन हुई बाधित।
आपको बताते चलें कि जमीनदाता मनसा राम महतो ने अपने भाइयों और समर्थकों के साथ अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड का रास्ता जाम कर दिया। इससे वाहनों की परिचालन बाधित हो गई। संबंध मेंमनसा राम महतो ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर अमलगम स्टील के वाहनों का अपनी जमीन से आवागमन बंद करने का लिखित अल्टीमेटम 17अक्टूबर 2023 को सरायकेला खरसवां उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, कांड्रा थाना प्रभारी एवं अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड को दिया था। उन्होंने बताया कि 7 दिनों के अंदर मेरी मांग पूरी नहीं हुई तो अपने जमीन को अपने कब्जे में ले लेंगे।
उन्होंने बताया कि 2001 में आधुनिक पावर लिमिटेड को लीज पर रास्ता के लिए जमीन दी थी, जिसका खाता नम्बर 45 हल्का नम्बर 6, खाता नम्बर 03, प्लॉट नम्बर 996,998 है। आधुनिक पावर लिमिटेड को अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड 2019 में अपने अधिग्रहण मे ले लिया.जमीनदाताओं का लीज 31अक्टूबर 2023 में अमलगम स्टील के साथ खत्म हो गया. इसके बाद आज तक किसी के साथ लीज का रिन्यूअल नहीं हुआ है।
इधर कंपनी के वीपी बसंत कुमार ने बताया कि रास्ता की जमीन की लीज एग्रीमेंट खत्म होने के बाद उसका अभी तक लीज एंग्रीमेंट का विस्तार नहीं कराया गया है। इसलिए जमीन मालिक ने रास्ता जाम किया। उन्होंने कहा कि एग्रीमेंट के अनुसार लीज का रिनुअल करने के लिए प्रबंधन तैयार है। लेकिन जमीन मालिक एग्रीमेंट के अनुसार रिनुअल करने के लिए तैयार नहीं है इसलिए रेनुअल का कार्य बाधित है।
ADVERTISEMENT
शुक्रवार को कांड्रा थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें कम्पनी प्रबंधक की ओर से तेजपाल सिंह द्वारा इनके भाई स्वर्गीय संदीप महतो की पत्नी को 10 दिसम्बर 2023 तक स्थाई नौकरी देने पर सहमति प्रदान की गई तथा अन्य कुछ मागों को पूरा करने का अश्वसन दिया गया। इसके अलावा एक गाड़ी फ्लाई ऐश प्रत्येक दिन 10 दिसम्बर 2023 तक और इनके छोटे भाई को स्थाई करने के लिए आगामी अप्रैल तक प्रबंधक सहमति प्रदान किया। इसके बाद जमीन दाताओं द्वारा आवागमन चालू किया गया।
महिला की अश्लील फोटो खींचकर पैसे का भयादोहन करने वाले तीन आरोपी को चौका थाना प्रभारी ने दबोचा।
सरायकेला/चौका
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
महिला की अश्लील फोटो दिखाकर आरोपी करता था परेशान चौका थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने लिया एक्शन
सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने महिला की अश्लील फोटो खींचकर पैसे का भयादोहन करने वाले तीन आरोपी को धर दबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार चौका थाना क्षेत्र की महिला को कई दिनों से तीन लोगों द्वारा उसी का फोटो दिखाकर, अश्लील हरकत कर परेशान किया जाता था। मामले को लेकर महिला ने थाना प्रभारी को अपनी आपबीती सुनाते हुए लिखित शिकायत की।
वहीं तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला की अश्लील फोटो खींचकर महिला को दिखाकर गांव के तीन लोगों द्वारा अश्लील हरकत करते हुए परेशान कर पैसे की भयादोहन किया जा रहा था। महिला ने इस घटना से परेशान होकर थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू को लिखित शिकायत की, महिला के शिकायत पर गांव के तीनों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति बाहर मे काम की सिलसिले में रहते हैं। पति के नहीं रहने का मौके का फायदा उठाकर तीनों व्यक्तियों द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील फोटो दिखाकर अश्लील हरकत किया जाता था। जिसे थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए महिला की शिकायत पर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चिगड़ा पारकीडीह पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार महत्वकांक्षी योजना संपन्न हुआ।
सरायकेला/चांडिल
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चिगड़ापारकीडीह पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम में हर विभाग में स्टोल देखा गया।हर विभाग के विभिन्न योजनाओं का भी पोस्टर लगाया गया। प्रखंड से पंचायत स्तर कर्मी उपस्थित थे। अबुआ आवास, वन पट्टा,आधारकार्ड,जन्म मृत्यु, जोब कार्ड, अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, पशुपालन विभाग के डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद, प्रखंड शिक्षा कर्मी,श्रम विभाग, कल्याण विभाग के कर्मी, ग्राम प्रधान, मुखिया दमवंती सिंह, पंचायत सेवक धनंजय मंडल, रोजगार सेवक तारा चंद्र महतो, कंप्युटर आपरेटर परेश राजक,कुल 19 विभाग ने अपने अपने स्टोल लगाया।बाल विकास परियोजना शिविर में 12बालिका सावित्री बाई फुले किशोरी योजना के तहत स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया। किशोरी को कक्षा अनुसार राशि प्रदान की जाएगी।