पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने के आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल।

पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने के आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल।

पश्चिम सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा सदर थाना में पुलिस के साथ धक्का मुक्की एवं गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद तहसीन अख्तर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

वहीं घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा सदर थाना अंतर्गत मस्जिद मुहल्ला बड़ी बाजार निवासी मो० नजीमुद्दीन के पुत्र मोहम्द तहसीन अख्तर रविवार कि रात्रि सदर थाना पहुंचा था।

वहीं उस वक्त ऑन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा थाना परिसर में अनावश्यक भीड़-भाड़ ना लगाने और हल्ला-गुल्ला नही करने के लिए बोला गया. लेकिन वह और आक्रोशित हो गया. पुलिस को लक्षित कर जोर-जोर से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से उलझ गए एवं उसके साथ गुत्थम-गुत्थी,धक्का-मुक्की करना प्रारंभ कर दिए। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी लिखित शिकायत पर सदर थाना में सुसंगत धाराओ के अंदर कांड दर्ज कर पुलिस द्वारा अभियुक्त मो० तहसीन अख्तर को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया

चक्रधरपुर महिला रेलकर्मी के घर हुई चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,, सामग्री बरामद।

चक्रधरपुर महिला रेलकर्मी के घर हुई चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,, सामग्री बरामद।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चक्रधरपुर पुलिस ने आरपीएफ थाना प्रभारी बिक्रम सिंह के सहयोग से दो चोर को गिरफ्तार कियाया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रनिंग रूम के समीप क्वार्टर संख्या एफ 15/2 निवासी शीला महतो, ऑपरेटिंग विभाग में कार्यरत हैं. महिला रेल कर्मचारी के घर में शनिवार की रात में चोर घर का दरवाजा तोड़ पंखा, गैस चूल्हा समेत घर का राशन लेकर फरार हो गए. चोर अपने साथ घर का फ्रिज भी उठा ले गए

घटना को रेलवे सुरक्षा बल ने गंभीरता से काम किया और इसके बाद आरपीएफ ने चक्रधरपुर पुलिस के साथ लगातार चोर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए. इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेलवे के गैंग खोली निवासी टुसू बानरा और मंगल गोसाईं चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की पुछताछ में दोनों चोरों ने अपना जुर्म स्वीकार किया. पुलिस ने घर से चोरी हुई सामान के बारे में जब पूछा तो दोनों चोर ने इसकी जानकारी दी. बाद में पुलिस ने एक झोपड़ी से चोरी की हुई सभी सामग्री बरामद कर लिया. पुलिस ने दोनों चोरों को स्वास्थ्य जांच करवाकर जेल भेज दिया है।

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल की सजा के साथ 30 हजार जुर्माना।

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल की सजा के साथ 30 हजार जुर्माना।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त अख्तर अंसारी को न्यायालय ने 25 वर्ष का कठोर कारावास और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया हैं।

आपको बताते हैं चलें कि पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ा जामदा थाना में नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त अख्तर अंसारी को न्यायालय ने 25 वर्ष का कठोर कारावास और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया हैं

जानकारी के अनुसार देवघर जिला के छातापथर थाना मार्गो मुण्डा गांव निवासी स्वर्गीय मोमताज अंसारी के पुत्र अख्तर अंसारी पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ा जामदा  थाना क्षेत्र में अपना रिश्तेदार के यहां आया हुआ था.10 जून 2021 को दिन के लगभग 2:00 बजे अभियुक्त अख्तर अंसारी एक नाबालिक बच्ची को घर में पोछा लगाने के नाम पर मोटरसाइकिल पर बैठकर ले गया।

वहीं अपराधी ने बाद में मौका देखकर जंगल में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया.बाद में पीड़िता के बयान पर बड़ा जामदा थाना काण्ड सं0- 12/ 2021, दि. 11.06.2021 धारा 376(3) भा0द0वि0 एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होते ही अनुसंधान के क्रम में चाईबासा पुलिस द्वारा अभियुक्त अख्तर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया, जिसके आधार पर उक्त काण्ड का विचारण के क्रम में पोक्सो केस सं0- 63 / 2021 दिनांक- 11.09.2023 को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश- प्रथम, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा के न्यायालय द्वारा धारा – 4 (2) पोक्सो एक्ट में अभियुक्त अख्तर अंसारी को 25 वर्ष कठोर कारावास तथा 30 हजार रूपये जुर्माना की सजा दी गई है

सौतेला बाप चार साल से करता रहा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, माँ रही खामोश।

सौतेला बाप चार साल से करता रहा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, माँ रही खामोश।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

एक बार और रिश्ते को शर्मसार और रिश्ते को तार तार करने वाला मामला सामने आया है ताजा मामला सरायकेला जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र का है यहां एक नाबालिग बेटी के साथ सौतेला बाप चार साल तक बलात्कार करता रहा, इस बारे में जब नाबालिग ने अपनी मां को बताया तो मां मुंह ही बंद करवा देती थी

आपको बताने चले की बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने उसके सौतला पिता को गिरफ्तार कर लिया है. थाने में दिए गए आवेदन में लड़की ने पुलिस को बताया है कि जब वह नौ साल की थी. उसी वक्त से उसके सौतेला पिता अपना हवस का शिकार उसे बना रहा था. इधर नावालिग का भाई आज अपनी बहन की स्थिति खराब देखा तो भाई को संदेह हुआ जिसके बाद नाबालिग ने सारी बाते अपने भाई को बताई

वही भाई ने अपनी बहन को लेकर आरआईटी थाना पहुंचा और आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया. शिकायत मिलने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी दिनेश गिरी को गिरफ्तार कर लिया है. वही उसकी मां को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

ईचागढ़ पुलिस ने 80 लिटर अबैध देशी शराब के साथ दो लोगों को भेजा जेल।

ईचागढ़ पुलिस ने 80 लिटर अबैध देशी शराब के साथ दो लोगों को भेजा जेल।

सरायकेला/ईचागढ़

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाते हुए ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सालुकडीह गांव के पास केनाल सड़क पर दो अबैध देशी शराब माफिया को ईचागढ़ पुलिस द्वारा करीब 80 लिटर अबैध देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में सरायकेला जेल भेज दिया।

पुलिस की पुछताछ में दोनों की पहचान सोनाहातु थाना क्षेत्र के रानाडीह गांव के 33 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह मुण्डा व जोजोपीड़ी गांव के 36 वर्षीय जर्मन महतो के रूप में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला के पुलिस कप्तान डाक्टर बिमल कुमार के निर्देश पर ईचागढ़ पुलिस अबैध शराब के खिलाफ सक्रिय हुआ एवं गुप्त सूचना के आधार पर सालुकडीह केनाल सड़क पर रांची जिला के सोनाहातु क्षेत्र से दो बाइक पर दो शराब माफिया को पकड़ा गया। 

वहीं अनुसंधान कर्ता मनिन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा तलाशी के क्रम में बाइकों पर दोनों ओर टंगा हुआ विभिन्न झोला के अंदर पोलेथिन में करीब 80 लिटर अबैध देशी महुआ शराब बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि शराब के साथ दोनों बाइकों को भी जप्त कर लिया गया है।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जुडको द्वारा किए जा रहा है कार्यों का उपायुक्त नें किया समीक्षा।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जुडको द्वारा किए जा रहा है कार्यों का उपायुक्त नें किया समीक्षा।

सरायकेला/आदित्यपुर

विभागीय पदाधिकारी एवं संवेदको को आपसी तालमेल स्थापित कर लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने के दिए निदेश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला/आदित्यपुर

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जुड़को द्वारा किए जा रहा है सिवरेज योजना, पेयजल आपूर्ति योजना कार्य एवं वन भूमि सरकारी भूमि के अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त के साथ जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, अपर उपायुक्त, अंचल अधिकारी गम्हरिया एवं कार्यरत एजेंसी के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में किए जा रहें सीवरेज एवं पेयजल आपूर्ति कार्यों की प्रगति का क्रमवार समीक्षा करते हुए कार्यरत एजेंसी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर ससमय कार्य को पूर्ण करने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा विभिन्न क्षेत्र में कार्यों में आ रही तकनीकी समस्याओं को संबंधित विभागीय पदाधिकारी के साथ ताजमहल स्थापित कर नियमानुसार समस्याओं का निष्पादन कर क्षेत्र के कार्यों में सुद्धरात्मक प्रगति लाए ताकि आगामी दुर्गा पूजा से पुर्व प्रभावित क्षेत्रो में सिवरेज एवं पेयजलापूर्ति के लंबित कार्यों को पूर्ण किया जा सकें।

होटल पारस में स्व.भोलानाथ चौधरी के द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

होटल पारस में स्व.भोलानाथ चौधरी के द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान महादान और लोगों को अपने जीवन काल में अवश्य रक्तदान करना चाहिए:-श्रीमती शांति देवी

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

10 सितंबर रविवार को गम्हरिया बड़ौदा ट्रांसपोर्ट एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से समाजसेवी स्व. भोलानाथ चौधरी के द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर होटल पारस में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी मात्रा में रक्त संग्रह किया गया। वहीं रक्तदान शिविर में रक्त दान करने आए लोगों में काफी उत्साह देखा गया

शिविर का उद्घाटन स्व. भोलानाथ चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्रीमती शांति देवी ने कहा कि रक्तदान महादान और लोगों को अपने जीवन काल में अवश्य रक्तदान करना चाहिए।

वहीं इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद सरायकेला- खरसावां के जिला अध्यक्ष राजू चौधरी, गणेश चौधरी, भगवान सिंह, सरोज चौधरी, ईशु चौधरी, अजय मिश्रा, प्रिंस सिंह, सुधीर सिंह, सुब्रत सिंहदेव, विजय चौधरी व अन्य उपस्थित रहे. सभी ने रक्तदाताओं की हौंसलाफजई की।

व्यवहार न्यायालय परिसर, सरायकेला और अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, चांडिल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

व्यवहार न्यायालय परिसर, सरायकेला और अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, चांडिल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आज दिनांक 09.09.2023 को व्यवहार न्यायालय परिसर, सरायकेला और अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, चांडिल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में काफी बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। सरायकेला में कुल गठित पाँच पीठ में तथा चांडिल में गठित दो पीठ मे न्यायालय में लंबित लगभग पांच सौ सत्तर (571) मामलों का निष्पादन किया गया तथा प्री लिटिगेशन के करीब चार हज़ार (4000) कुल चार हज़ार पाँच सौ इकहत्तर (4571) मामले निष्पादित किए गए। करीब डेढ़ करोड़ सरकारी राजस्व की भी प्राप्ति हुई। निष्पादन होने योग्य मामलों में बैंक के मामले, एक्साइज एक्ट के मामले, बिजली विभाग के मामले तथा अपराधिक सुलहनीय तथा अन्य प्रकृति के मामले का निष्पादन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ज़िले के एक लाख उनतीस हज़ार से अधिक लाभुकों विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 54 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की विधिवत शुभारम्भ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला जज प्रथम, जिला जज द्वितीय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, चांडिल न्यायालय के जिला न्यायाधीश प्रथम, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, तथा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सचिव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण के साथ व्यवहार न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने इस अवसर पर सभी विभागों का आभार व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में लोगों से सम्मिलित होने की बात कही तथा लोक अदालत का लाभ उठाने की बात कही। उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डाला।

वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने सभी विभागों से आपसी तालमेल स्थापित कर जनहित में कार्यक्रम करने तथा सुयोग्य लाभुकों को योजनाओं के लाभ प्रदान करने की बात कही। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमार क्रांति प्रसाद ने लोक अदालत की उपयोगिता के बारे में बताते हुए मामले को त्वरित निष्पादन होने की बात कही।
ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में आयोजित किया गया रोजगार शिविर।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में आयोजित किया गया रोजगार शिविर।

149 अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट

फर्निश आपरेशन ऑफिसर, स्टील स्ट्रक्चरल ऑफिसर, अकाउंटेंट, तकनीशियन, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेफ्टी मैनेजर, केमिस्ट, क्रेन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, रिसेप्शनिस्ट सहित विभिन्न के पदों पर नियुक्ति हेतु

स्टील, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज, अमलगम स्टील, रामकृष्ण फोर्जिंगस, रुंगटा माइन्स लिमिटिड सहित जिले के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा

झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का किया गया अनुपालन

शनिवार 09 सितंबर 2023 को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर सरायकेला-खरसावां में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में टाटा स्टील, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज, अमलगम स्टील, रामकृष्ण फोर्जिंगस, रुंगटा माइन्स लिमिटिड, एलआईसी ऑफ इंडिया, राम होंडा एवम टैलेंटनेक्सा सर्विसेज के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से फर्निश आपरेशन ऑफिसर, स्टील स्ट्रक्चरल ऑफिसर, अकाउंटेंट, तकनीशियन, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेफ्टी मैनेजर, केमिस्ट, क्रेन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, रिसेप्शनिस्ट सहित विभिन्न के पदों पर सरायकेला-खरसावां जिलान्तर्गत नियुक्ति हेतु 149 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
नियुक्तियों में झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन किया गया।


उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णता निशुल्क है।

रोजगार मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के वाईपी श्री रवि प्रकाश सिंह, परियोजना सहायक जेम्स मिंज सहित जिला नियोजनालय के सभी कर्मी एवम संबंधित नियोजक संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड विकास स्ट्रेटजी हेतु कुकड़ू प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय आमसभा सह चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड विकास स्ट्रेटजी हेतु कुकड़ू प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय आमसभा सह चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आकाशी प्रखंड कुकड़ू को आदर्श प्रखंड के रूप में विकसित करने हेतु पंचायतो की समस्याओं उसके समाधान को लेकर की गई चर्चा।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड विकास स्ट्रेटजी हेतु कुकड़ू प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय आमसभा सह चिंतन शिविर का आयोजन वरीय पदाधिकारियों के उपस्थिति में किया गया। कुकरू प्रखंड के तिरूल्डीह पंचायत में उप विकास आयुक्त, चौड़ा पंचायत में परियोजना निदेशक आईटीडीए, कुकड़ू पंचायत में अपर उपायुक्त, लेटेमदा पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, इचाडीह में जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, बेरासीसीरूम पंचायत में जिला योजना पदाधिकारी, जनम पंचायत में उप निर्वाचन पदाधिकारी, पारगामा पंचायत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं ओड़िया पंचायत में एल आर डी सी नें मुख्य रूप से भाग लिया।उक्त शिविर में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के चिन्हित इंडिकेटरों के संबंध में कार्य योजना से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त किए गए।

चिंतन शिविर में पंचायत के विभिन्न गाँव के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं तथा उसके समाधान सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस दौरान वरीय पदाधिकारियों के द्वारा पंचायतो के सर्वांगीण विकास तथा स्वच्छता इत्यादि के क्षेत्र में कार्य कर आकांक्षी प्रखंड कुकड़ू को आदर्श प्रखंड के रूप में विकसित करने हेतू जनसहभागिता की अपील की गई। शिविर में मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, जलमिनार मरामत्ती, सड़क मरामत्ती, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, सोख्ता एवं नाडेप निर्माण , विधुत आपूर्ति, तालाब जीर्णोद्धार, राशन, पेंशन योजना, स्वास्थ्य केन्द्रो में चिकित्सकों के प्रतिनियुक्ति सहित कई अन्य जनउपयोगी समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।

गुवा गोली कांड के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा -सह परियोजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,वीर शहीदों को किया नमन।

गुवा गोली कांड के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा -सह परियोजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वीर शहीदों को किया नमन।

शहीद स्थल/ फुटबॉल मैदान गुवा/ नोवामुंडी/चाईबासा

मुख्यमंत्री ने 406 करोड़ 11 लाख 58 हज़ार 3 सौ रुपए की लागत से 126 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

वीर शहीदों को चिन्हित कर उन्हें अथवा उनके आश्रितों को पूरा मान सम्मान और अधिकार दे रही सरकारमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

आदिवासी ,दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक बौद्धिक और राजनीतिक रूप से कर रहे मजबूत-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

गुवा गोलीकांड के शहीदों को शत-शत नमन

वीरों, शहीदों औऱ आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाने का लें संकल्प

शोषण और अन्याय के खिलाफ आदिवासी ना कभी झुके हैं, ना रुके हैं , संघर्ष ही इनकी पहचान है

हमारे पूर्वजों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ लंबा संघर्ष किया, तभी हमारा वजूद कायम है

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में गुवा गोली कांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा -सह – परियोजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया । इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्थल में माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

शहादत दिवस कार्यक्रम में मंत्री श्री चम्पाई सोरेन और श्रीमती जोबा मांझी, सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, विधायक श्री निरल पूर्ति, श्री दीपक बिरुवा, श्री दशरथ गगराई और सोनाराम सिंकू, जिला परिषद अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त एवं डीआईजी के अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अलग-अलग समयों में ब्रिटिश हुकूमत, शोषण जुल्म और अन्य के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ते रहे । चाहे वह अपने वजूद और अस्तित्व को बचाने का संघर्ष हो या जल जंगल और जमीन की रक्षा का। इस लड़ाई में कई ने अपने को बलिदान कर दिया। लेकिन, उन्होंने जो संघर्ष किया, उसी का परिणाम है कि आज आदिवासियों- मूलवासियों का अस्तित्व बरकरार है।

शहीदों को दे रहे हैं पूरा सम्मान

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने वीर शहीदों और झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों के साथ गुमनामी की जिंदगी जीने वाले शहीदों के आश्रितों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान देने का काम हमारी सरकार कर रही है । इस क्रम में शहीदों के आश्रितों को नौकरी और पेंशन के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया गया है।

आज भी कई चुनौतियां हैं, लेकिन हमारे कदम नहीं रुकेंगे

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां हैं । आदिवासी दलित और पिछड़े लोग दशकों से हासिये पर रहे हैं। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, बौद्धिक और राजनीतिक रूप से कमजोर होने की वजह से इन्हें नजरअंदाज किया जाता रहा है । अब जब ये आगे बढ़ रहे हैं तो कुछ ताकते इन्हें रोकने की नापाक कोशिश कर रही है। लेकिन, हमने इन्हें मजबूत करने का जो संकल्प ले रखा है, उससे नहीं डिगेंगे। चाहे परिस्थितियों कैसी भी हो, इन्हें मजबूत करने के रास्ते पर चल पड़े हैं और कदम नही थमेंगे।

साढ़े तीन वर्षों में विकास की लंबी लकीर खींची है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के गठन के बाद कोरोना महामारी और सुखाड़ का सामना करना पड़ा। कोरोना काल के हालात से हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन, हमारी सरकार ने इस वैश्विक बीमारी के खिलाफ जारी जंग के बीच भी विकास कार्यों को जारी रखा। आज हर वर्ग और हर तबके के लिए सरकार की योजनाएं हैं । पिछले साढ़े तीन वर्षों में तमाम चुनौतियों के बीच हमारी सरकार ने विकास की एक लंबी लकीर खींची है। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

हर बेघर को देंगे मकान

मुख्यमंत्री ने कहा जिस तरह यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत सभी बुजुर्गों दिव्यांगों एकल महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है , उसी तरह अब सभी बेघर को पक्का मकान देने का निर्णय सरकार ने लिया है। बहुत जल्द अबुआ आवास योजना की शुरुआत होगी , ताकि लोगों के अपने घर का सपना साकार हो सके।

यहां के बच्चों के विदेश में पढ़ने के सपने को कर रहे साकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यहां के आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों का विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार हो रहा है । सरकार विद्यार्थियों के विदेश में पढ़ाई का पूरा खर्च वहन कर रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि सरकार की सहायता से विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के साथ किसी प्रकार की कोई शर्त नहीं रखी गई है। वे विदेश से पढ़ कर अपना, अपने परिवार, समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करें, यही हमारी उनसे उम्मीद है।

अभिभावक सिर्फ बच्चों के पढ़ाई पर ध्यान दें, खर्च की चिंता नहीं करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी पर सरकार का विशेष जोर है। इस सिलसिले में उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए हैं । छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोतरी की गई है। बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चलाई जा रही है । प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर मेडिकल- इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकार सहायता दे रही है। बच्चों का बेहतर भविष्य बने, इस दिशा में हम कम कर रहे हैं। हमारा अभिभावकों से कहना है कि वे अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं, खर्च की चिंता नहीं करें। सरकार मदद करेगी।

मानकी- मुंडा व्यवस्था को कर रहे मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानकी- मुंडा पारंपरिक व्यवस्था जनजाति समुदाय की मजबूत कड़ी है। यह समाज के पुरोधा हैं। इस व्यवस्था को हम और मजबूती दे रहे हैं, ताकि समाज को इनका लाभ ज्यादा से ज्यादा मिल सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनके बीच मोटरसाइकिल वितरित की।

95 योजनाओं की रखी गई आधारशिला, 31 का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने 406 करोड़, 11 लाख, 58 हज़ार 3 सौ रुपए की लागत से 126 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया। इसमें 367 करोड़ 99 लाख 15 हज़ार रुपए की लागत वाली 95 योजनाओं की नींव रखी गई । वहीं, 38 करोड़ 12 लाख 43 हज़ार 3 सौ रुपए की 31 योजनाओं का उद्घाटन हुआ।

25 लाभुकों के बीच 23 लाख 35 हज़ार 636 रुपये की परिसंपत्तियां बांटी गई। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया गया कि चालू वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 7 लाख 38 हज़ार 962 लाभुकों के बीच 282 करोड़ 27 लाख 35 हज़ार 4 सौ रुपए की परिसंपत्तियां वितरित की जा चुकी हैं।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में 91 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास।

मनोहरपुर और जगन्नाथपुर के आईटीआई में हॉस्टल का शिलान्यास।

6 स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

टोंटो औऱ झींकपानी में स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास।

मझगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण तथा चाईबासा सदर में 50 बिस्तरों की क्षमता वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का शिलान्यास।

चाईबासा सदर के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में एयर कंडीशंड जिम का उद्घाटन।

तांतनगर और गोयलकेरा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पर्यवेक्षक और अन्य कर्मचारियों के आवास निर्माण तथा प्रखंड परिसर के विकास संबंधी कार्य का उद्घाटन।

बंदगांव, गोईलकेरा, सोनुवा, नोवामुंडी, चाईबासा सदर, तांतनगर, चक्रधरपुर और खूंटपानी में सोलर कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन।

विभिन्न प्रखंडों में आठ धुमकुड़ियां हाउस निर्माण का उद्घाटन।

चक्रधरपुर और बंदगांव में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र का उद्घाटन।

शिक्षा विभाग का उपायुक्त ने किया समीक्षा।

शिक्षा विभाग का उपायुक्त ने किया समीक्षा।

सरायकेला-खरसावां

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालयों में बेसिक सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

मानसिकता बदलकर पूर्ण जवाबदेही के साथ कार्य करें शिक्षक ताकि शैक्षणिक वातावरण को नई दिशा प्रदान की जा सके- उपायुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजना की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विद्यालयों मे संचालित योजना जैसे छात्रवृत्ति,एम डी एम, साइकिल वितरण,अध्यन रत्न बच्चों का आधार सिडिंग, इनरोलमेंट, पुस्तक वितरण, पुस्तकालयो की संचालन व्यवस्था, स्कूल रूआर, कक्षावार नामांकन इत्यादि का बारी बारी से समीक्षा कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के उनके सर्वांगीण विकास जैसे खेल, योगा, फर्स्ट ऐड, स्वक्षता, बाल विवाह, नशा मुक्ति, यातायात नियम समेत विभिन्न गतिविधिया आयोजित कर जागरूक करने का निर्देश दिए।

उपायुक्त नें कहा शत प्रतिशत बच्चो का बैंक खाता खुलवाकर इन्हे सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करे। इस दौरान उपायुक्त नें कहा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा शिक्षक अपनी मानसिकता बदलकर पूर्ण जवाबदेही के साथ कार्य करें ताकि शैक्षणिक वातावरण को नई दिशा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा सभी बच्चे ड्रेस कोड में विद्यालय आयें तथा बच्चों को निर्धारित चाट के अनुसार भोजन उपलब्ध हो साथ ही रसोई, बर्तन इत्यादि का समुचित साफ सफाई पर विशेष ध्यान रहे, विद्यालय मे स्वक्षता सम्बंधित सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में दी जा रही सुविधाओं से अवगत हों।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत बच्चों के स्वास्थ्य जांच कराने को लेकर सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के चिकित्सक के साथ आपसी तालमेल स्थापित कर रूटचार्ट निर्धारित कर विद्यालयों में बच्चो का स्वास्थ्य जाँच कराने के निदेश दिए साथ ही महिला साक्षरता दर में वृद्धि लाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर से शिक्षित महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रखंड एवं जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करते हुए समाज की अशिक्षित महिलाओं को शिक्षा प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, सभी BEEO, BRP CRP, BPO एवं KGBV के वार्डन उपस्थित रहें।

Design a site like this with WordPress.com
Get started