पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार,,घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार,,घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आर आईटी थाना पुलिस को मिली एक और सफलता सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 7 सितंबर को मिरूडीह में गुरुवा मुंडा पर हुए जानलेवा हमला मामले का 24 घंटे के भीतर पुलिस खुलासा करते हुए अभियुक्त प्रभु सहाय हंस को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है.

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम के सम्मिलित प्रयास तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के दौरान 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आगे इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि अभियुक्त मूल रूप से कुचाई थाना क्षेत्र के हलुमंदडिहा का रहनेवाला है. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि गुरुवा मुंडा का उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध था. घटना के दिन उसने दोनों को संदिग्ध अवस्था में पाया था, जिसके बाद गुरुवा मुंडा के साथ गाली-गलौज होने लगा और गुरुवा उसके साथ मारपीट करने लगा. इसी दौरान गुस्से में आकर गुरुवा मुंडा पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया. गुरुवा का इलाज फिलहाल रांची रिम्स में चल रहा है. वहीं पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग।

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग।

सरायकेला-खरसावां

जनता मिलन मे प्राप्त आवेदनों में जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित मामलो का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन, अन्य मामलो पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के उपायुक्त ने दिए निर्देश।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं को लेकर आए दर्जनों लोगों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

जनता दरबार में प्राप्त आवेदन में मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, जाहेर स्थान घेराबंदी, सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सहिया चयन, मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा खरसावां के छात्र गुरदीप महतो का आँख का इलाज समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

इस दौरान उपायुक्त नें जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। वही अन्य समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का गुणवतापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों को निदेशित किया। उपायुक्त नें उक्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय को सूचित करने के निदेश दिए।जनता दरबार में उपायुक्त के साथ सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें

समाहरणालय परिसर से पोषण माह जागरूकता रथ को उपायुक्त नें किया रवाना।

समाहरणालय परिसर से पोषण माह जागरूकता रथ को उपायुक्त नें किया रवाना।

सरायकेला-खरसावां

उपायुक्त नें पदाधिकारियों कर्मियों को पोषण के प्रति जागरूकता का दिलाया शपथ, हस्ताक्षर अभियान का किया गया शुभारम्भ।

समाजिक प्रयास/ जनसहभागिता से कुपोषण को समाप्त किया जायेगा- उपायुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पोषण माह (1 सितम्बर -31 सितम्बर 2023) अभियान के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय परिसर से पोषण माह जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौक़े पर उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शंकर आचर्य सामद ,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, जिला क़ृषि पदाधिकारी उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नें विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को सही पोषण, देश रोशन को लेकर शपथ ग्रहण करा अभियान में अपने स्तर से सहयोग प्रदान करने तथा लोगो को कुपोषण के विरुद्ध जागरूक करने का संदेश दिया। इसके अतरिक्त उपायुक्त नें पोषण माह हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया,अभियान में उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शंकर आचर्य सामद , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, जिला क़ृषि पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडो के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रतिनिधियों नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा पोषण माह 1-30 सितम्बर 2023 के सफल संचालन तथा लोगो को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से दो पोषण जागरूकता वाहन को रवाना किया गया है, यह वाहन अलग-अलग अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर कुपोषण के प्रति जागरूक करेगा तथा पोषण युक्त आहार, समय-समय पर आवश्यक टीकाकरण इत्यादि के प्रति लोगो को जागरूक करेगी। आगे उपायुक्त नें कहा कि वैसे तो सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो तथा VHSND के माध्यम से पोषण आहार के सेवन, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य जाँच नियमित रूप से किया जा रहा है, परन्तु इस विशेष माह में जागरूकता वाहन एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर कुपोषण के प्रति लोगो को जागरूक किया जायेगा। उपायुक्त नें कहा कि समाजिक प्रयास एवं जनसहभागिता से कुपोषण को समाप्त किया जायेगा।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेण्टर, सरायकेला-खरसावां में शनिवार, 9 सितम्बर को आयोजित होगा रोजगार मेला।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेण्टर, सरायकेला-खरसावां में शनिवार, 9 सितम्बर को आयोजित होगा रोजगार मेला।

सरायकेला-खरसावां जिले में नियुक्त करने हेतु किया जायेगा योग्य उम्मीदवारों का चयन। जिले के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ता लेंगे भाग

18 से 45 वर्ष के नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन। सम्मानजनक वेतन, मुफ्त बस सर्विस सहित मिलेगी अन्य सुविधाएं

इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार 9 सितम्बर 2023 को मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया की उक्त रोजगार मेला में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स, रूंगटा माइंस लिमिटेड, रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड सहित जिले के अन्य प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ताओं द्वारा कुल 408 विभिन्न पदों पर सरायकेला-खरसावां जिले में नियुक्त करने हेतु योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न संस्थानों द्वारा 10 हज़ार रुपये से 80 हज़ार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्हें कैंटीन, बस सर्विस सहित पीएफ, ईएसआईसी एवं इंसेंटिव जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

उक्त रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु नए एवं अनुभवी अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। 8 वीं, 10 वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक विज्ञानं / वाणिज्य, स्नातकोत्तर विज्ञानं, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं।

उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें।

अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मॉडल कैरियर सेंटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर विजिट कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले नक्सलियों ने गोइलकेरा में बीएसएफ से सेवानिवृत्त जवान की हत्या कर छोड़ा पर्चा।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले नक्सलियों ने गोइलकेरा में बीएसएफ से सेवानिवृत्त जवान की हत्या कर छोड़ा पर्चा।

पर्चे पर लिखा पुलिस मुखबिर करने का यही अंजाम होगा

पश्चिम सिंहभूम/गोइलकेरा

बंदगांव: 07 सितंबर गुरुवार को नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के काशीजोड़ा में बीएसएफ से सेवानिवृत्त एक जवान की पुलिस मुखबरी के आरोप में हत्या कर दी.

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात कुछ नक्सली सेवानिवृत्त जवान सुखलाल पूर्ति काशीजोड़ा के घर पहुंचे. घर से बाहर निकलने की आवाज देने पर सुखलाल पूर्ति घर से बाहर निकले तो उसकी गोली मार कर हत्या कर दी. इसके बाद शव को घर से कुछ दूरी ले जाकर रख दिया.साथ ही नक्सलियों ने कुछ पर्चे भी छोड़ा, जिसमें पुलिस मुखबिरी करने का यही अंजाम होगा इत्यादि लिखे हुए हैं.वहीं जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त जवान सुखलाल पूर्ति काशीजोड़ा गांव में खेती करता और दुकान चलाता था।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद सुखलाल पूर्ति के पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी. देर रात होने पर पुत्र शव को सड़क से उठाकर घर ले आया. वहीं नक्सली प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शुक्रवार सुबह तक पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी थी. इधर इस बारे में गोइलकेरा थाना प्रभारी राहुल कुमार की घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस घटनास्थल पर जा रही है।

सहायक पुलिस कर्मी के प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने की थी आत्महत्या, थाना प्रभारी समेत सहायक पुलिसकर्मी निलंबित।

सहायक पुलिस कर्मी के प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने की थी आत्महत्या, थाना प्रभारी समेत सहायक पुलिसकर्मी निलंबित।

सहायक पुलिस कर्मी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज की।

सरायकेला-खरसावां

गुरुवार सुबह नाबालिग के आत्महत्या किए जाने के बाद स्थानीय ग्रामीण और आक्रोशित परिजनों ने बड़ी संख्या में सरायकेला थाना पहुंचकर घंटे थाना जाम करते हुए घेराव और विरोध प्रदर्शन किया गया।

आपको बताते चलें कि सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनी रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग छात्र द्वारा चोरी के मोबाइल खरीदने और पुलिस के डर से आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर परिजन समेत स्थानीय लोगों के आक्रोश और मांग को देखते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक ने सरायकेला थाना में पद स्थापित सहायक पुलिसकर्मी समेत थाना प्रभारी नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा  दिया है.वहीं सहायक पुलिस कर्मी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज की गई है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार के पास रहने वाले 16 वर्षीय नौवीं कक्षा के छात्र सागर राणा ने बीते दिनों एक सेकंड हैंड मोबाइल फोन खरीदा था ,जो चोरी का था. इस बीच सिम कार्ड लगाकर फोन उपयोग करने के बाद जमशेदपुर के साकची थाना पुलिस ने सरायकेला पुलिस से संपर्क साधा अनुसंधान में पता चला कि छात्र चोरी का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा है. इधर पुलिस द्वारा मामले के संबंध में जांच शुरू की गई, इस बीच पुलिसकर्मियों द्वारा नाबालिग छात्र के घर जाकर उसकी खोजबीन शुरू की गई, मामले की जानकारी नाबालिग छात्रा को लगी जिसके बाद बीती रात उसने ट्रेन के आगे खुद कर आत्महत्या कर लिया. इधर घटना के बाद आक्रोशित सरायकेला बाजार आसपास रहने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में थाना पहुंचकर विरोध करते हुए थाने का घेराव के साथ नाबालिग को डराने -धमकाने वाले सहायक पुलिसकर्मी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पुलिस जांच के नाम पर डराने -धमकाने और दबाव दिए जाने के चलते ही छात्र ने अपनी जान दे दी है.

बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान में तैलिक साहू महासभा का सम्मेलन 8 को

बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान में तैलिक साहू महासभा का सम्मेलन 8 को

जमशेदपुर

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक में मुख्य रूप से सभी थाना क्षेत्र में क्षेत्रीय कमेटी का गठन, आजीवन सदस्य अभियान, समाज का भवन एवं चुनाव पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक बुधवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुुई। राकेश साहू ने बताया कि आगामी 8 सितंबर शुक्रवार को बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान में महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें थाना क्षेत्र कमेटी का गठन भी होगा। इसी प्रकार आने वाले सप्ताह में किसी दूसरे थाना क्षेत्र में कमेटी का गठन करने हेतु महासम्मेलन लगातार किया जाएगा। सभी थाना क्षेत्र में कमेटी गठन करने के बाद जिला कमेटी का चुनाव भी संपन्न होगा। जिला कमेटी के सभी साथी गण सक्रिय हो जाए और सक्रिय होकर अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरुक कर कमेटी से जोड़ने का प्रयास करें। राकेश ने बताया कि प्रत्येक महीने के पहले मंगलवार को जिला कमिटी का मीटिंग होगा।

बैठक में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह, रंजीत कुमार साव, उपाध्यक्ष पप्पू साहू, जिला सचिव अशोक साहू, भोला प्रसाद, नीरज साहू, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज शाह, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, संतोष साहू, रीता साहू, कृष्णा साहू, युवा उपाध्यक्ष गौतम साहू, विद्यानंद गुप्ता, इंद्र साह, सत्यदेव प्रसाद अन्य साहू समाज सदस्य गण मौजूद थे।

बैठक के बाद 8 सितंबर को सिद्धू कानू मैदान बागबेड़ में होने वाले सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों को निमंत्रण पत्र बांटा गया। साथ ही घर के बाहर पोस्टर चिपकाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राकेश साहू, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साह, संतोष गुप्ता, इंद्र नारायण साह, गौतम साहू आदि मौजूद थे।

अम्बालिका कार्पोरेट संस्था के संस्थापक सचित्रा सिन्हा द्वारा नवनिर्मित भवन उत्पादन केन्द्र का किया गया अवलोकन।

अम्बालिका कार्पोरेट संस्था के संस्थापक सचित्रा सिन्हा द्वारा नवनिर्मित भवन उत्पादन केन्द्र का किया गया अवलोकन।

सरायकेला/चांडिल

नीमडीह नेशनल मनावाधिकार कमिश्नर सह अम्बालिका सबर उत्थान हेतु उत्पादन सह प्रशिक्षण केन्द्र के संस्थापक सुचित्रा सिन्हा ने अवलोकन किया।

संनद् रहे की नीमडीह प़्रखंड के अधीन प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र केन्तुगा,बुरुडीह प्रशिक्षण भवन की भौतिक स्थित का अवलोकन किया। सुचित्रा सिन्हा ने कहा बुरूडीह गांव सबर जाति के लोग केन्तुगा आना पड़ता है इस लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र नावार्ड के द्वारा निर्मित भवन का निरक्षण किया। प्रशिक्षण केंद्र को प्रदेश के राज्यपाल से उद्घाटन करने की बात कही। भ्रमण में नीमडीह प्रखंड के सीओ सह बीडीओ संजय पांडे,बडेदा पंचायत के मुखिया बरूण कुमार सिंह, आदि उपस्थित थे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी नें VHNSD के कार्यो का किया निरिक्षण।

प्रखंड विकास पदाधिकारी नें VHNSD के कार्यो का किया निरिक्षण।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत कार्य करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश

6 सितंबर बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृतुन्जय कुमार के द्वारा विलेज हेल्थ सांईटेशन एंड नुट्रिशन डे (VHSND) के कार्यों का किया गया निरीक्षण। उक्त मौके पर प्रखंड के नगर पंचायत अंतर्गत मानिक बाजार आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित टीकाकरण पोषण एवं एनसी जान संबंधी कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उपस्थित नियम स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी सेविका को निर्धारित समय पर शत प्रतिशत महिलाओं बच्चों एवं अन्य सभी को स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग संस्थान मे शिक्षक दिवस रंगारंग तरिके से मनाया गया।

स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग संस्थान मे शिक्षक दिवस रंगारंग तरिके से मनाया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

जितेन्द्र मंडल की रिपोर्ट

सरायकेला खरसावां जिला गम्हरिया मे 9वर्ष से संचालित स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग संस्थान मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

आपको बता दें कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था उन्हीं के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाए जाता हैं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति सहासिक शिक्षक रह चुके हैं

इसी कड़ी में याद को ताजा करते हुए स्टूडेंट कॉर्नर अध्यापक और छात्र छात्राएं बडे़ धूम धाम से छात्रो ने शिक्षक मनाया। जिसमे संस्था के संचालक चंचल साहू, विश्वजीत मोहंती, रंजन प्रधान, दीप चटर्जी, शीला हांसदा, नेहा महतो आदि सभी उपस्थित थे ।

श्री राम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन।

श्री राम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन।

सरायकेला/आदित्यपुर


भाटिया बस्ती स्थित श्री राम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया । जिसमे सबसे पहले डॉ० सर्वपली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम प्रारंभ की गई।

स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षक के सामने रंगा रंग कार्यक्रम पेश किया तथा अपने शिक्षक के साथ गई मन भावक गेम्स भी खिलवाया जो सभी शिक्षक को काफी पसंद आया और जिसका भरपूर लुफ्त भी उठाए। इस अवसर पे शिक्षक द्वारा केक काटे गए और उन्हें स्कूल की तरफ से छात्र छात्रों द्वारा गिफ्ट प्रदान भी प्रदान किये गए।

इस अवसर पे स्कूल के डायरेक्टर द्वारा सभी शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें एक शिक्षक से गुरु बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव रिंकी मूनका प्रसाद भी मजूद रही । कार्यक्रम में स्कूल के कॉउंसलर आशीष पहाड़ी, मोहमद समशेर, के साथ शिक्षक सविता,नीलम, उषा, शम्पा,सुमित्रा, अर्चना, पूजा, कंचन, ज्योत्सना, लियोनिता, नीतू, शंकर, सुमित और कमलेश विशेष रूप से मूजूद रहे।

उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में धूमधाम से बना शिक्षक दिवस, रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में धूमधाम से बना शिक्षक दिवस, रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में धूमधाम से बना शिक्षक दिवस। इस अवसर पर लायंस क्लब रीजन के चेयरपर्सन शुभम वाजपेई,प्रेसिडेंट अंजलि बाजपेई क्लब मेंबर मधुरिमा सिंह एवं अविनाश सिंह भी उपस्थित थे।

लायंस क्लब के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित ओरिया मध्य विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्रीमती संध्या प्रधान को शोल पुष्प गुच्छ देकर एवं लायंस क्लब के मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानाध्यपीका ममता झा को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत के राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्रपट पर पुस्तकालय तथा दीप प्रजनन के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षिका नंदिता, प्रमिला ,पुष्पा, रंजीत ,किरण ,संजू, पुष्पा, सुषमा पूर्णिमा, तथा पूर्व छात्र गणेश, संतोष ,बादल आदि उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started