नीमडीह बाल विकास परियोजना अंतर्गत पोषण माह का आयोजन किया गया।

नीमडीह बाल विकास परियोजना अंतर्गत पोषण माह का आयोजन किया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सीडीपीओ नीमडीह विभा सिन्हा ने परिसर में आईसीडीएस के द्वारा पोषण माह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना के प्रयवेक्षक बसंती टुडु,मासी परियोजना के कर्मी ने पोषण के प्रति जागरूकता अभियान के तहत खाद्य पदार्थ का प्रर्दशनी के माध्यम से स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को जागरूक कर पोषण हेतु शपथ लिया गया।

इस दौरान धात्री माता एवं किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच, छोटे बच्चों का वजन किया गया। हेल्दी बेबी शो एवं अन्नप्राशन किया गया। कार्यक्रम में सेविका, सहायिका आदि उपस्थित थे।

स्वर्णरेखा नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव को टाटा स्टील के गोताखोर ने 24 घंटे बाद नदी से निकाला।

स्वर्णरेखा नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव को टाटा स्टील के गोताखोर ने 24 घंटे बाद नदी से निकाला।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मानगो और सिदगोड़ा के रहने वाले स्वर्णरेखा नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव को टाटा स्टील के गोताखोर द्वारा कड़ी मशक्कत से 24 घंटे के बाद चांडिल के कांदरबेड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी से बाहर निकाल लिया गया है. शव देखते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्र अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे. नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. यह दोनों बच्चे बुधवार से ही लापता है. मानगो सुभाष कॉलोनी निवासी अरविंद सिंह के इकलौता 17 वर्षीय बेटा कुणाल सिंह एवं सिदगोड़ा बारा फ्लैट का रहने वाला उसका साथी शिवम बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे कांदरबेड़ा के स्वर्ण रेखा नदी में डूब गए. कुणाल केएमपीएम स्कूल अपने घर से पढ़ने गया था. दोपहर 1:00 बजे जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने कुणाल के मोबाइल में लगभग 2:00 बजे फोन किया. कुणाल का फोन कपाली थाना के थानेदार ने उठाकर उन्हें थाना बुलाकर बताया कि उनके बेटे का कपड़ा, मोबाइल फोन और स्कूटी चांडिल कांदरबेड़ा के वैसे स्थान में मिला है, जहां कोई आसानी से जा नहीं सकता।

वहीं थानेदार से बातचीत के बाद परिजन दौड़े दौड़े कपाली थाना पहुंचे वहां कुणाल का कपड़ा, मोबाइल और स्कूटी देखकर अचंभित रह गए. परिजनों ने बताया कि विद्यालय जाने वाला लड़का, कैसे नदी किनारे चला गया, समझ में नहीं आ रहा है।

वहीं घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया था कि बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे दो बच्चों को लोगों ने डूबते हुए देखा गया था, लेकिन वहां में पेयजल स्वच्छता विभाग का इंटकवेल रहने के कारण नदी लगभग 70 फीट गहरा है जिसके कारण बिना ऑक्सीजन लिए स्थानीय मछुआरा या कोई व्यक्ति नदी के भीतर जाकर बच्चों को खोज नहीं पाये. आखिरकार टाटा स्टील के गोताखोर की सहायता से 24 घंटे की कड़ी मस्कट के बाद दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया।

सरायकेला खरसावां फुटबॉल टीम लातेहार को चार गोल से हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची,राजू लोहार को दिया गया मैन ऑफ द मैच।

सरायकेला खरसावां फुटबॉल टीम
लातेहार को चार गोल से हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची,राजू लोहार को दिया गया मैन ऑफ द मैच।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


खरसावां: गढ़वा में चल रहे स्टेट चैंपियनशिप मुकाबले में सरायकेला खरसावां जिला की फुटबॉल टीम ने लातेहार जिला की टीम को एक गोल के मुकाबला चार गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची सरायकेला खरसावां के राजू लोहार को दिया गया मेन ऑफ द मैच।

सरायकेला खरसावां फुटबॉल टीम की जीत पर झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरायकेला खरसावां के राजू लोहार को दिया जिन्होंने लातेहार जिला के विरोध मैं हैट्रिक गोल कर टीम को जीत दिलाई।

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट चैंपियनशिप फुटबॉल में गढ़वा जिला के रामकंडा मैदान में शुरू हुए मैच में पेनल्टी शूटआउट में एक गोल से बिछड़ने के बाद सरायकेला खरसावां के युवा प्रतिभाओं ने मैदान में जमकर धमाल मचाया. सरायकेला खरसावां के स्टार स्ट्राइकर राजू लोहार ने एक के बाद एक तीन गोल दागे जबकि प्रशिक्षण खिलाड़ी विशाल महतो ने एक गोल्डकार टीम के स्कोर को आगे कर दिया. अब सरायकेला खरसावां जिला का अगला मुकाबला 15 सितंबर को गोड्डा जिला की टीम से होगी।

वहीं जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार,उपाध्यक्ष उमेश सिंह देव,कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन समय तमाम खेल प्रेमी एवं फुटबॉल खिलाड़ियों ने जिले की टीम को जीत की बधाई दी एवं आने वाले माचो में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

समाहरणालय सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

समाहरणालय सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दिनांक 14 सितम्बर 2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अपर उपायुक्त एवं विभिन्न विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दोराइबूरु , जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप भगत, उप सम्हर्ता सामान्य शाखा श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत जिला के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी तथा विभिन्न विद्यालय के छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपसहार्ता सामान्य शाखा श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, यहां अलग-अलग धर्म जाति के लोग रहते हैं अलग-अलग भाषाएं बोलने, अलग-अलग वेश-भूषा, खानपान एवं संस्कृति के लोग रहते है। यह हिंदी भाषा है जो देश के सभी लोगों को एक सूत्र में पिरोती है, उन्होंने कहा हिंदी ना हि भारत बल्कि कई देशों में बोली जाती यह। हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोलने वाली तीसरी भाषा है। इसका संरक्षण एवं विकास हेतू जनसहभागिता की आवश्यकता है, उपायुक्त नें कहा हिंदी भाषा का जवाबदेही के साथ प्रचार प्रसार कर इसका विकास करे। उन्होंने कहा भाषा के विकास हेतू किसी अन्य भाषा पर बोझ ना डाले, हिंदी भाषा के लिए इक्षुक लोगो को भाषा के प्रति जागरूक करे।

ज्ञात हो कि हिंदी दिवस के अवसर पर जिला के सभी अनुमंडल एवं प्रखंडो में कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी भाषा में विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की गई। जँहा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको को पुरसस्कृत किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा कविता,निबंध लेखन एवं शिक्षकों के द्वारा व्याख्यान सत्र कार्यक्रम में भाग लिया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में संत फ्रांसिस स्कूल सरायकेला, एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय एवं KGBVPSS बालिका विद्यालय के शिक्षक नें व्याख्यान सत्र में भाग लिया वही कविता सत्र में हाई स्कूल, एस एन हाई स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इचागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गम्हरिया कि छात्राओं ने भाग लिया तथा निबंध लेखन सत्र में उत्क्रमित उच्च विद्यालय टीकर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला, एस एस प्लस उच्च विद्यालय गम्हरिया तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह के छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को क्रमवार प्रशस्ति पत्र एवं उपहार बॉक्स प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि निबंध सत्र में प्रथम स्थान सुमन महतो एस एस प्लस हाई स्कूल गम्हरिया को प्राप्त हुआ, वही कविता सत्र में गंगा कालिंदी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गम्हरिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा व्याख्यान सत्र में श्री नारायण कुमार KGBVPSS बालिका उच्य विद्यालय के शिक्षक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

विभिन्न पी. डी. एस. दुकान पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नें किया औचक निरिक्षण।

विभिन्न पी. डी. एस. दुकान पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नें किया औचक निरिक्षण।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सरायकेला मृतुन्जय कुमार के द्वारा दिनांक 14 सितम्बर 2023 को शिव शक्ति महिला समूह टेंटोपोसी एवं नारायणपुर के राशन दुकानदार तथा ऊपर दुगनी के राशन डीलर के केंद्र पर औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में शिव शक्ति महिला समूह टेंटोपोसी का दुकान बंद पाया गया जिस कारण उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई तथा स्पष्टीकरण की मांग की गई। नारायणपुर स्थित धनंजय मुखी के दुकान के औचक निरीक्षण के दौरान कार्डधारकों द्वारा अन्य निलंबित डीलर का भी राशन कार्ड एक ही दुकान में होने के कारण अधिक राशन कार्ड होने से राशन वितरण में समस्या से अवगत कराया जिस पर निलंबित दुकान को नियमानुसार पुनः बहाल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। उपरदुगनी पंचायत के राशन डीलर के केंद्र पर औचक छापामारी में अनियमितता ज्ञात हुई है जिसके संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की गई है। संतोषप्रद स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने यह भी बताया कि औचक छापामारी लगातार जारी रहेगी ताकि लाभुकों को उनके हक़ के अनुसार उचित रीति से खाद्यान्न का आवंटन हो सके।

झारखंड राज्य खाद्य आयोग, राँची के अध्यक्ष श्री हिमांशु शेखर चौधरी व सदस्या श्रीमती शबनम परवीन का सरायकेला खरसावां जिला के सभी पंचायत के मुखिया के संग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

झारखंड राज्य खाद्य आयोग, राँची के अध्यक्ष श्री हिमांशु शेखर चौधरी व सदस्या श्रीमती शबनम परवीन का सरायकेला खरसावां जिला के सभी पंचायत के मुखिया के संग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

झारखंड राज्य खाद्य आयोग, राँची के अध्यक्ष श्री हिमांशु शेखर चौधरी व सदस्या श्रीमती शबनम परवीन का सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम तहत आज समुदायिक भवन स्थित सभागार में जिले के सभी पंचायत के मुखियागण के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सिविल सर्जन सरायकेला खरसावां के द्वारा केंद्र में खाद आपूर्ति से संबंधित संचालित योजनाओं किस संबंध में जानकारी साझा करते हुए क्षेत्र में योजनाओं को धरातल पर लाने तथा अंतिम पायदान में खड़े व्यक्तियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने में पंचायत स्तर पर मुखियागण को पहल करने की अपील की गई। मुखिया के साथ संवाद के क्रम में आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि मुखिया समाज का नींव है और जब तक समाज मजबूत नहीं होगा, तब तक कोई भी राज्य प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता है। राज्य सरकार योजनाओं/कार्यक्रमों को लागू करती है तथा उसका अनुपालन, लाभुकों तक उसकी पहुंच को सुनिश्चित करना पदाधिकारी एवं कर्मियों का दायित्व है। परंतु इस कड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों एवं मुखिया का भी अहम भूमिका होता है, क्योंकि इनके द्वारा व्यवस्था के अंतिम पायदान पर इसकी निगरानी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जितनी भी योजनाएं संचालित है, यह सभी गरीब और वंचित लोगों के लिए है। जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा कर आप अपने उत्कृष्ट सेवा भाव का निर्वहन कर सकते हैं।

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य खाद्य आयोग की सदस्या ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना लागू करने के पीछे सरकार की मंशा स्पष्ट है, कि अनाज के अभाव में कोई भुखा नहीं रहे, कोई भी महिला या बच्चा कुपोषण का शिकार ना हो। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत आज करोड़ों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हैं तथा अधिनियम से अधिकाधिक लोग लाभान्वित होते रहें, आयोग इसके लिए लगातार कार्य कर रही है और उसी का प्रतिफल है कि आयोग के द्वारा राज्य के 16 जिलों में मुखिया के संग संवाद कार्यक्रम किया गया है। झारखंड राज्य खाद्य आयोग तक अपनी बातों को रखने के लिए टेलीफोन नंबर- 0651-2252267/2252261, व्हाट्सएप नंबर- 9142622194 पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा अपर उपायुक्त सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

मुनिकुई स्टेशन पर मादक पदार्थ का रोकथाम अभियान चलाया गया।

मुनिकुई स्टेशन पर मादक पदार्थ का रोकथाम अभियान चलाया गया।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

13 सितंबर को मनिकुई रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ रोकथाम के लिए चांडिल रेल थाना प्रभारी रमेश कुमार ने चालाया अभियान।

नीमडीह रेलवे स्टेशन से मानिकुई रेलवे स्टेशन तक आसनसोल टाटा पैसेंजर में अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु स्वंय साथ पु0अ0नि0 कर्ण कुमार बड़ाइक, आरक्षी/135 सूरज कुमार महतो आर0पी0एफ0 के हवलदार संतोष कुमार चौधरी के साथ अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया एवं हटिया टाटा एक्स्प्रेस से मानिकुइ रेलवे स्टेशन से चांडिल रेलवे स्टेशन तक अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु विभिन्न बोगियों में चेकिंग अभियान चलाया, इसके साथ ही। डायन बिसाही की रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान, अवैध मानव व्यापार, मोबलीचिंग एवं बाल अपराध/ बाल श्रम रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार स्लोगन, तकती, बैनर एवं उपलब्ध उद्घोषणा यंत्र का उपयोग करते हुए मैं स्वय साथ स0अ0नि0 सिराम बारी हवलदार धनंजय शर्मा, हवलदार मो0 मेराज अंसारी आरक्षी/134 चरण सोय एवं आर0पी0एफ0 चांडिल के सहायक उप निरीक्षक एस0के0 महतो, एस0के0 सिंह, हेड कांस्टेबल एम0 कुमार, के साथ संयुक्त रूप से चांडिल रेलवे स्टेशन परिसर मे अभियान चलाया गया।

चाकू की नोक पर लूट की घटना का अंजाम देने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

चाकू की नोक पर लूट की घटना का अंजाम देने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए आईआईटी थाना पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एनआईटी में पढ़ाई कर लौट रहे एक छात्र से हुए लूट की घटना घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल किया है।

चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में चार बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटे गए मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

बता दें की कल्पनापुरी में किराए की मकान में रह रहा धनबाद जिला की निपनिया गांव का रहनेवाला एनआईटी के छात्र विकास कुमार महतो से मंगलवार को चाकू की नोक पर कर अपराधकर्मियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में सरायकेला पुलिस अधीक्षक विमल कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी सागर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में चार बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू था लूट गए मोबाइल बरामद कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि 12 सितंबर को आर आईटी थाना क्षेत्र के इच्छापुर स्थित सुनसान रेलवे लाइन के पास इस घटना के प्राथमिकी अभियुक्त नितेश गोप उर्फ कटिंग तथा अविनाश मुखी उर्फ निखिल मुखी समेत पांच अपराधियों ने नित्य संस्थान से पढ़ाई कर वापस अपने कमरे में जा रहे छात्र विकास कुमार महतो के गर्दन पर चाकू लगाकर उसके मोबाइल तथा पैसे की छिनतई कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित द्वारा आरआईटी सूचित किया गया। इसके बाद इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं गिरफ्त में आए अपराधि बनता नगर का रहने वाला अविनाश मुखी उर्फ निखिल मुखी, नितेश गोप, वासुदेव लांगुरी तथा सोनू कुमार गौड़ शामिल है। पुलिस इनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी सागर लाल महथा के अलावे सशस्त्र पुलिस बल की टीम मौजूद थे।

53 पुरिया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को कपाली ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

53 पुरिया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को कपाली ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ पुलिसिया कार्रवाई करने के दौरान कपाली ओपी पुलिस को मिली एक और सफलता जहां पर 53 पुड़या ब्राउन शुगर के साथ में दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफतार

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कपाली ओपी पुलिस ने कमारगोड़ा से दो युवकों को 53 पुड़िया (5.440 ग्राम) ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों के नाम मोहम्मद रमजान और मोहम्मद इरफान है. दोनों कपाली के ताजनगर के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके पास से एक स्कूटी भी बारामद किया है।

हाइवा चालक तिलक महतो हत्याकांड में भतीजी शामिल, पुलिस ने किया खुलासा. एक और अपराधी की तलाश जारी

हाइवा चालक तिलक महतो हत्याकांड में भतीजी शामिल, पुलिस ने किया खुलासा. एक और अपराधी की तलाश जारी

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आरआईटी थाना पुलिस ने एक और हत्याकांड का खुलासा करते हुए चौंका दिया है.सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत मिरुडीह में बीते 24 जुलाई को रेलवे टनल के पास हुए हाईवा चालक तिलक महतो हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक की सगी भतीजी सुनीता महतो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अनुसंधान के क्रम में सुनीता की संलिप्तता पायी गयी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने एवं तकनीकी साक्ष्यों का मिलान करने पर सुनीता महतो की संलिप्तता पायी गयी जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस पूरे घटना के मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि सुनीता का शादी के बाद भी आरोपी संजय महतो के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. संजय महतो को संगीता के चाचा यानी मृतक तिलक महतो ने गांव के पंचायत में थूक चटवाया था. उसी का बदला लेने की नीयत से संजय महतो ने बीते 24 जुलाई को शहजादा आलम एवं मोहम्मद शारिक के साथ मिलकर तिलक महतो के साथ मिलकर हत्या कर डाली थी. इसके लिए रेकी में सुनीता ने आरोपियों को सहयोग किया था।

आगे थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि संजय महतो ने गिरफ्तारी के बाद सुनीता महतो के साथ संबंध स्वीकार किया था और घटना के दिन व्हाट्सएप चैटिंग और व्हाट्सएप कॉलिंग से भी इसकी पुष्टि हुई है. आगे उन्होंनेे कहा कि इस हत्याकांड मामले में मामले का एक और अभियुक्त फरार है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।

समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का उपायुक्त नें किया समीक्षा।

समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का उपायुक्त नें किया समीक्षा।

सरायकेला-खरसावां

शत प्रतिशत आंगवाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

( भरत सिंह की रिपोर्ट )

समाहरणालय सभागर में उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समीक्षा कर शत प्रतिशत घर को नल जल योजना से जोड़ने के निदेश दिए।

समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए दिशा निर्देशों की समीक्षा करते हुए ऐसे विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र जहां पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं है या मरम्मती की आवश्यकता है को सुदृढ़ करने हेतु कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए कार्य योजना निर्धारित कर सभी केन्द्रो में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। समीक्षा क्रम में प्रयुक्त में कहा पदाधिकारी जिम्मेवारी लेकर सभी केंद्र जँहा पेयजल एवं शौचालय सुविधा सुदृढ़ करने की आवश्यकता है कि स्थल निरीक्षण कर उसके समाधान को लेकर कार्य योजना बनाकर समस्याओं के समाधान पर कार्य करे ताकि केन्द्रो में बच्चो को शिक्षा के साथ-साथ अन्य बेसिक सुविधाए उपलब्ध कराई जा सकें।

वहीं जल जीवन मिशन योजना का समीक्षा करते हुए योजना अंतर्गत लंबित डेटा को पोर्टल पर अपलोड करने तथा शेष बचे घर को यथाशीघ्र नल जल योजना से जोड़ने के निदेश दिए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त नें आगामी 15 दिन में ODF+ के तहत गांव के स्टार रेटिंग में सुधार लाने के निदेश दिए।

बैठक के साथ उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

ग्रामीण विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का उपयुक्त किया समीक्षा।

ग्रामीण विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का उपयुक्त किया समीक्षा।

सरायकेला-खरसावां

मु. पशुधन विकास योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त कर योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के दिए गए निर्देश

पंचायतो में अधिक से अधिक योजनाओ का संचालन कर मानव सृजन की संख्या बढ़ाने तथा वृक्षारोपण के लंबित कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करे- उपायुक्त

( भरत सिंह की रिपोर्ट )

उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा 11 सितंबर सोमवार को वर्चुअल बैठक आयोजित कर ग्रामीण विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उपविकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्री संजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहें।

पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदन, प्राप्त आवेदनों के निष्पादन तथा चयनित लाभुकों के बीच पशु वितरण की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध आवेदन प्राप्त कर योजना अंतर्गत शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने तथा चयनित लाभुकों के बीच यथाशीघ्र पशु वितरण करने के निर्देश दिए।

समीक्षा क्रम में उपायुक्त नें ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पंचायत में अधिक से अधिक योजनाओं का संचालन कर मानव सृजन की संख्या बढ़ाने तथा बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत वृक्षारोपण के शेष बचे कार्य करने, फेज दो अंतर्गत पिट फिलिंग तथा फलदार पौधा रोपण के लंबित कार्य को पूर्ण करने के निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मनरेगा, आवास योजना समेत अन्य योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने, शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतू योजनाओं का प्रखंड स्तर पर समीक्षा करने साथ हि योजनाओं के स्थल निरीक्षण कर लाभुकों को आवास योजना के लंबित कार्य को पूर्ण करने हेतू प्रेरित करने के निदेश दिए।

Design a site like this with WordPress.com
Get started