अशोक धाम महोत्सव के “रिकनेक्ट लखीसराय” सत्र में देश-विदेश से जुड़े प्रतिष्ठित हस्तियां

अशोक धाम महोत्सव के “रिकनेक्ट लखीसराय” सत्र में देश-विदेश से जुड़े प्रतिष्ठित हस्तियां

लखीसराय

अशोक धाम महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित “रिकनेक्ट लखीसराय” सत्र में देश-विदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की गई। विशेष सत्र लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें लखीसराय के पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहर और संभावित विकास पर सारगर्भित चर्चाएं हुईं।

सत्र में जर्मनी से जुड़े विवेक कुमार ने जिले के समृद्ध पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष पर्यटन मानचित्र (Tourist Map) के प्रकाशन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से जिले में आने वाले पर्यटकों को बेहतर दिशा-निर्देश मिलेगा और स्थानीय पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी। इंग्लैंड से जुड़े सुमित कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए जिले में हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रशंसा की और पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि की संभावनाओं को रेखांकित किया।

इस अवसर पर केन्या से डॉ. गोपाल, दिल्ली से मृणाल माधव, एवं फिल्म अभिनेता विकास कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। विकास कुमार ने लखीसराय की युवा प्रतिभाओं के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा की, जिससे युवाओं को अभिनय और फिल्म निर्माण से संबंधित तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा।

सत्र में जर्मनी से अभिनव कुमार, फ्रांस से मैडम मैरी, एवं इसरो देहरादून से डॉ. दिपन्विता की उपस्थिति ने चर्चा को वैश्विक स्तर तक विस्तृत किया। उन्होंने जिले के विकास में योगदान देने की इच्छाशक्ति जाहिर की और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, डीपीआरओ विनोद प्रसाद, फिल्मकार रविराज पटेल सहित अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

“रिकनेक्ट लखीसराय” सत्र ने जिले की पर्यटन, सांस्कृतिक पहचान और वैश्विक जुड़ाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कार्य किया है। यह कार्यक्रम लखीसराय को न केवल राज्य और देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ है।

श्री विश्वनाथ मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव 9 को

श्री विश्वनाथ मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव 9 को

शिव सहस्त्रनाम पाठ एवं भजन संगीत का होगा आयोजन

मुसाबनी


श्री विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी के जीर्णोद्धार के बाद प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन क्षेत्र शुक्ल द्वादशी संवत 2082

9 अप्रैल 2025 बुधवार को किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर प्रांगण में अग्रसेन भवन ट्रस्ट मुसाबनी के द्वारा तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम प्रबंधन समिति के रूप में मारवाड़ी महिला समिति ,रानी सती दादी परिवार, बाबा बासुकीनाथ युवा सेवा समिति एवं श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने व भव्यता प्रदान करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत बुधवार को शिव सहस्त्रनाम पाठ एवं भजन के साथ सवा लाख फूलों से 108 से अधिक भक्तों द्वारा श्री विश्वनाथ बाबा का पुष्पार्चन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से शुरू होगा । बाबा का श्रृंगार एवं आरती दोपहर 12:30 बजे एवं प्रसाद वितरण दोपहर 1:00 बजे से शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन गायक मनीष पंचारिया एवं रोशनी शर्मा द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

    “हमें अफसोस है घर टूटने का, उसे हिस्सा दिखाई दे रहा है”

    “हमें अफसोस है घर टूटने का, उसे हिस्सा दिखाई दे रहा है”

    गाजियाबाद

    मोहित त्यागी
    स्वतंत्र पत्रकार

    मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संतोष यादव भी पूरे समय कार्यक्रम में रहे मौजूद।

    लगातार तीन घंटे शायरी का आनंद लिया श्रोताओं ने
    जानकी सभागार कविनगर में हुआ “दिव्य कवि सम्मेलन व मुशायरा”

    साहित्य प्रोत्साहन समिति की तरफ से कवि नगर रामलीला मैदान के जानकी सभागार में आयोजित दिव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का गाजियाबाद और आसपास के काव्य प्रेमियों ने तीन घंटे तक आनंद लिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संतोष यादव भी पूरे समय मौजूद रहे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व प्रसिद्ध शायर विजेंद्र सिंह परवाज़ ने की जबकि संचालन शायर राज कौशिक ने किया। गाजियाबाद में पहली बार पधारे फ़ख़री मेरठी और सचिन अग्रवाल शालिनी (बरेली) खूब जमे। अंदाज़ देहलवी का अंदाज़ तो गज़ब ही रहा। कार्यक्रम की शुरुआत शानू बब्बन की सरस्वती वंदना से हुई।

    पहली शायरा गार्गी कौशिक के ये शेर खूब पसंद किए गए-
    चुप न रहती तो और क्या करती,
    हक नहीं था के फ़ैसला करती
    मेरा मुझमें न कुछ बचा बाक़ी
    और कितनी बता वफ़ा करती

    बरेली से पधारे सचिन अग्रवाल शालिनी की इस ग़ज़ल के प्रत्येक शेर पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई-
    अजब सा शोर गूंगे कर रहे हैं
    जो बहरों को सुनाई दे रहा है
    हमें अफसोस है घर टूटने का
    उसे हिस्सा दिखाई दे रहा है।

    मासूम ग़ाज़ियाबादी को भी खूब दाद मिली-
    हमारे गांव में जब भी कभी दो लोग लडते हैं
    तो कोई तीसरा आकर उन्हें समझा-बुझाता है
    तुम्हारे शहर का लेकिन मियां दस्तूर उलटा है
    यहां तो तीसरा बस फोन से फिल्में बनाता है।

    राज कौशिक के ये अशआर बेहद पसंद किए गए-
    अगर नाचूँ नहीं तो पांव मेरे रूठ जाते हैं
    अगर नाचूँ ज़रा खुल कर तो घुंघरू टूट जाते हैं
    हम इतने झूठ के आदी हुए अपने ही बारे में
    ज़रा सा सच कोई कह दे, उसी से रूठ जाते हैं।

    अंदाज़ देहलवी के एक एक शेर पर लोगों ने झूम झूम कर दाद दी –
    तेरी मेरी यही एक पहचान है
    मैं तेरी जान हूं, तू मेरी जान है
    क्या मेरी झोंपड़ी क्या ये तेरा महल
    मैं भी मेहमान हूं, तू भी मेहमान है।

    विजेंद्र सिंह परवाज़ हर बार की तरह इस बार भी खूब जमे-
    ये जिंदगी भी कैसे बहाने में कट गई
    जैसा नहीं हूं वैसा दिखाने में कट गई
    बरदाश्त किस से होती हैं खुद्दारियां यहां
    मेरी पतंग ऊंचा उड़ाने में कट गई।

    पहली बार गाजियाबाद पधारे फ़ख़री मेरठी को श्रोताओं ने खूब पसंद किया-
    हर मोड़ पे हाथों की लकीरों से लड़ा हूं
    हिम्मत पे भरोसा है तो खामोश खड़ा हूं।
    आंखों को कभी ख्वाबों की फुर्सत नहीं मिलती
    मैं अपने बहन भाइयों में सबसे बड़ा हूं।

    मुरादाबाद से आईं डॉ अन्जू सिंह को इन पंक्तियों पर खूब वाहवाही मिली-
    हरेक मुश्किल से जूझी हूं, हर एक विपदा पे भारी हूं
    समर्पण त्याग बलिदानों के हाथों ने सवारी हूं।
    तुम्हारी वासना से भी रचा जीवन नया मैंने
    मैं अवतारों की जननी हूं, रचयिता हूं मैं नारी हूं।

    कार्यक्रम में पृथ्वी सिंह कसाना, ललित जायसवाल और बिंदेश दीक्षित बॉबी ने अतिथियों और कवियों का स्वागत किया। श्रोताओं में पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही, पूर्व मेयर आशु वर्मा, पिलखुवा नगर पालिका के अध्यक्ष विभु बंसल, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री बलदेव राज शर्मा, राजनगर आर डब्ल्यू ए के अध्यक्ष दिनेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष दीपक कांत गुप्ता, महासचिव विशंबर त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्यागी, लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर सुनील निगम, सुनीता छाबड़ा और राकेश छारिया, पत्रकार अशोक कौशिक, अधिवक्ता अंबरीष त्यागी, अधिवक्ता दीपक कुमार त्यागी, अधिवक्ता राहुल त्यागी आदि उपस्थित रहे।

    जिला प्रशासन की ओर से राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में सरायकेला शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया।

    जिला प्रशासन की ओर से राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में सरायकेला शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया।

    सरायकेला

    जिला प्रशासन की ओर से राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में सरायकेला शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया,जिसमें जय मां बसंती कला परिषद टेंटोपोसी,राधा कृष्ण कला परिषद पारोलपोसी,शिवमन्दिर छऊ नृत्य क्लब कोटार चारा राजनगर,नव युवक संघ छऊ नृत्य क्लब,भंडारीसाई,सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र रंगपुर,जय बहादुर कला परिषद टेंटोपोसी,बिनापानी छऊ नृत्य क्लब चौके,श्री श्री शिव शक्ति छऊ नृत्य कलाकेंद्र,देवगिरिसाई कुल आठ दल ने भाग लिया,जिसमें से निर्णायक मंडली के निर्णय को अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो ने सभीं प्रतियोगी दलों के बीच प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले दलों के नामों की घोषणा किया,प्रथम स्थान के रूप में नव युवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाई ,द्वितीय स्थान सरायकेला छऊ नृत्य कलाकेंद्र,रंगपुर तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में शिव मंदिर छऊ नृत्य क्लब,कोटारचारा राजनगर ने कब्जा जमाया,निर्णायक के रूप में गुरु तपन कुमार पटनायक,गुरु बृजेंद्र पटनायक,गुरु सुधांशु शेखर पानी,गुरु रजत पटनायक,गुरु तरुण कुमार भोल,गुरु मनोरंजन साहू उपस्थित थे

    कार्यक्रम से पूर्व विख्यात नृत्यश्री कामेश्वर भोल एवं सभी निर्णायक मंडली ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया,उक्त अवसर पर अंचल अधिकारी ने सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि जो भी दल पुरस्कार से बाहर रहे उन्हें मन दुखी करने की जरूरत नहीं,सभी दल ने अच्छा प्रदर्शन किया,सभी ने अपना कला संस्कृति को बचा के रखा है ये बहुत बड़ी बात है,इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं अपने टीम को और बेहतर बनाइए और अगले साल के लिए तैयार रखे,सफलता जरूर कदम चूमेगी,प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले दल को मुख्य मंच में अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार दिया जाएगा‌।

    उक्त अवसर पर भोला महांती,सुदीप कबी,रूपेश साहू,कार्यालय कर्मी राजेश महापात्र,नाजिर कृष्णा सोय,आशीष कर,गजेंद्र महांती,पंकज साहू,अभिनाश कबी,गोपाल पटनायक,निवारण महतो,असित पटनायक,राकेश कबी,घसीनाथ भोल,सिद्धू दरोगा,चंदन कबी सहित काफी संख्या में कलाकार उपस्थित थे ।

    रामनवमी के अवसर पर कुशवाहा संघ ने मानगो चौक में लगाया सहायता शिविर।

    रामनवमी के अवसर पर कुशवाहा संघ ने मानगो चौक में लगाया सहायता शिविर।

    जमशेदपुर


    विजयदशमी के पावन अवसर पर विसर्जन अखाड़ा जुलूस में कुशवाहा संघ ने मानगो चौक के पास भक्तजनों की सेवा में सहायता शिविर लगाया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच चना गुड़ शरबत और ठंडा जल का वितरण किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व कुशवाहा संघ युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम कुमार द्वारा किया गया।

    वहीं मौके पर जिला अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि रामनवमी विसर्जन जुलूस में कुशवाहा साथियों द्वारा राहगीरों और झंडा विसर्जन जुलूस में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच शीतल जल , शरबत, गुड़ , चना का वितरण कर सनातन परंपरा का निर्वाह किया गया। इस दौरान गर्मी के बीच इस सहायता शिविर ने लोगों को न केवल राहत दी , बल्कि रामनवमी के पावन पर्व को सेवा के माध्यम से मनाने का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

    इस मौके पर कुशवाहा संघ जमशेदपुर के अध्यक्ष शिवकुमार भगत , सचिव राम कुमार सिंह, ट्रस्टी गोपाल प्रसाद ,गनौरी प्रसाद, राहुल कुमार ,जीतू ,गणेश , पप्पू ,अनिल , अर्जुन ,दीपक मेहता, अतुल आनंद , डॉ उपेंद्र कुशवाहा, त्रियोगी सिंह , परशुराम , किशोरी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे । सभी लोगों को कुशवाहा संघ की ओर से अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

    जुझारू नेता बृजमोहन सिंह, भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा एवं अन्य कई लोगों के निधन पर जन कल्याण मोर्चा के  अध्यक्ष ओम प्रकाश ने गहरा शोक व्यक्त किया।

    जुझारू नेता बृजमोहन सिंह, भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा एवं अन्य कई लोगों के निधन पर जन कल्याण मोर्चा के  अध्यक्ष ओम प्रकाश ने गहरा शोक व्यक्त किया।

    सरायकेला/आदित्यपुर

    स्व: बृजमोहन सिंह की फाइल तस्वीर

    आदित्यपुर के रहने वाले युवा तुर्क, जुझारू, एवं कर्मठ नेता बृज मोहन सिंह, बास्को बेसरा के पुत्र अगनि बेसरा, सराइकेला जिला पुलिस बल के आरक्छि अनिल कुमार झा के आकस्मिक निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ,साथ ही सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के तीन अधिवक्ता (सुरेंद्र नाथ महंता का जनवरी 25 में, अनिरुद्ध महतो का फ़रवरी 25 में एवं तपन मालाकार, लाइब्रेरी सेक्रेटरी, जिला बार एसोसिएशन का मार्च 25, में निधन हो जाने से काफ़ी शोक व्याप्त है, अधिवक्ताओं एवं आम जनो में गहरा दुःख है, ईश्वर सभी दिवंगत के आत्मा को शांति प्रदान करें.इस अपार दुःख के कारण इस वर्ष होली नहीं मनाएंगे। ओम प्रकाश, अध्यक्ष, जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर एवं पूर्व उपाध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, सेराइकेल्ला

    सरायकेला : लोजपा के जिलाध्यक्ष बृज मोहन सिंह का निधन, आदित्यपुर में शोक की लहर

    सरायकेला : लोजपा के जिलाध्यक्ष बृज मोहन सिंह का निधन, आदित्यपुर में शोक की लहर

    सरायकेला/आदित्यपुर

    स्व: बृज मोहन सिंह की फ़ाइल तस्वीर

    आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 10 निवासी तथा पूर्वी सिंहभूम जिला लोजपा के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह का आज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया. लगभग 45 वर्ष के स्व बृजमोहन अविवाहित थे तथा अपने पीछे भाई बहन सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वे पिछले कुछ समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे. स्व बृजमोहन सिंह के बड़े बहनोई भरत सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके परिजनों के आदित्यपुर पहुँचने के बाद किया जाएगा.

    खबर का दिखा असर… सिद्धि विनायक होम मेकर्स को आदित्यपुर नगर निगम ने लगाया 6,50000 लाख का जुर्माना।

    खबर का दिखा असर… सिद्धि विनायक होम मेकर्स को आदित्यपुर नगर निगम ने लगाया 6,50000 लाख का जुर्माना।

    सरायकेला/आदित्यपुर

    ( भरत सिंह की रिपोर्ट )

    सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के डीवीसी मोड़ से सनराइज एनक्लेव और धीराजगंज की ओर जाने वाली सड़क पर गंदे पानी के बहव को लेकर आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने सिद्धि विनायक होम मेकर्स पर 6,50000 लाख का जुर्माना लगाया।

    क्या है पूरा मामला

    आपको बताते चले कि डीवीसी मोड़ से धीराजगंज और सनराइज एनक्लेव जाने वाली सड़क पर विगत कुछ दिनों से गंदे पानी का ठहराव हो चुका था जिससे कि लोगों का सड़क पर चलना मुहाल हो चुका था और गंदे पानी से महामारी जैसी बीमारियों के उत्पन्न होने की भी संभावना बढ़ गई थी जिसके समाधान के लिए सनराइज एनक्लेव के निवासियों ने आदित्यपुर के नगर आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया और यथाशीघ्र मामले का समाधान करने का आग्रह किया।

    उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने की बड़ी कार्रवाई

    वहीं सनराइज एनक्लेव के निवासियों द्वारा प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उपनगर आयुक्त पारु सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शिकायत की सत्यता को देखते हुए सिद्धि विनायक होम मेकर्स के ऊपर 6,50000 लाख का जुर्माना लगाया।

    सिद्धि विनायक होम मेकर्स पर क्यों लगा जुर्माना

    मिली जानकारी के अनुसार सिद्धि विनायक होम मेकर्स द्वारा नगर निगम से बिना एनओसी लिए फ्लैट का गंदा पानी किसी और की जमीन पर बहाया जा रहा था। और जब उक्त जमीन के मलिक ने जमीन का घेराव कर दिया तब फ्लैट का गंदा पानी बहने का जगह नहीं मिल पाया तत्पश्चात वह गंदा पानी डीवीसी मोड़ से सनराइज एनक्लेव और धीरजगंज की ओर जाने वाली सड़क पर बहने लगा। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने सिद्धि विनायक होम मेकर्स पर जुर्माना लगाया।

    पत्रकार भरत सिंह को है जान माल का खतरा

    आपको बताते चलें कि इस पूरे मामले को उजागर करने में झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार ने मुख्य भूमिका निभाई है सड़क पर गंदे पानी के बहाव को लेकर जनहित में झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार ने समाचार के माध्यम से आवाज उठाई थी। और जिसे संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की गई। लेकिन कहीं ना कहीं झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार के संपादक भारत सिंह पर भी जान माल का खतरा बना हुआ है। लेकिन जनहित मुद्दे को देखते हुए संपादक भरत सिंह ने हमेशा की तरह जुझारू तेवर दिखाते हुए जनता का साथ देने का संकल्प ले आगे बढ़े। संपादक भरत सिंह का कहना है कि यह देश जनता का है और जनता को धोखा देने वाले ठगने वाले जनता की अदालत में सलाखों के पीछे जाना निश्चित। वहीं आम जनता को सूचित किया जाता है कि फ्लैट लेने से पहले अच्छी तरह से छानबीन कर ले कहीं ऐसा ना हो सैकड़ो लोगों की तरह आप भी लेकर फस जाए।

    खबर का दिखा असर,,अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जप्त।

    खबर का दिखा असर,,अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जप्त।

    सरायकेला/ईचागढ़

    खबर का दिखा असर जंहा पर ईचागढ़ अंचल अधिकारी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पातकुम क्षेत्र से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया है।

    आपको बताते चलें कि विगत दो दिन पहले झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार ने बालू के अवैध कारोबार से संबंधित खबर को जनहित में प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए ईचागढ़ के अंचल अधिकारी ने अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चला कर ईचागढ़ के पातकुम से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। वहीं अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ अंचल अधिकारी द्वारा चलाए गए सख्त छापेमारी अभियान से बालू माफिया में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

    भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि की सड़क हादसे में मौत

    भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि की सड़क हादसे में मौत

    सरायकेला/आदित्यपुर

    मंगलवार की सुबह भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा रांची टाटा हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसमें उनकी मौत हो गईं।

    मिली जानकारी के अनुसार देर रात अग्नि बेसरा रांची से वापस जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी क्रम में उनका गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल अग्नि बेसरा को इलाज के लिए स्थानीय पुलिस की मदद से रांची रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक अग्नि का रांची रिम्स में ही पोस्टमार्टम चल रहा हैं। इधर घटना की सुचना पर उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है।

    दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेला सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

    दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेला सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

    मुसाबनी

    झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी मुसाबनी के तत्वावधान में पश्चिम बदिया पंचायत भवन दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेला सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, मुखिया, जिला प्रबंधक जॉब स्किल पूजा झा, कंसल्टेंट हुमायूं गफ्फार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश हेस्सा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर रामदेव हेंब्रम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जे एस एल पी एस के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के माध्यम से 18 से 35 वर्ष के युवक युवतियों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका लाभ लेना चाहिए। पूजा झा और हुमायूं गफ्फार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश हेस्सा ने कहा की संस्था के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 18 से 35 वर्ष के युवक युवतियों रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है, अवसर का लाभ लेना चाहिए।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लस्टर समन्वयक तुलसी मुर्मू, पीआरपी माधुरी केरकेट्टा, चिंकी प्रिया टुडू, पूजा गोप,बैंक सखी सोनाली सरदार, सरिता महली, बसंती कुमारी, बी आर पी पापिया शर्मा, सुखमय टुडू, माया मार्डी, माया बेरा, पुतुल कुंडू, संध्या सी आदि का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही विभिन्न समूह, ग्राम संगठन, क्लस्टर संगठन की दीदियां उपस्थित थी।

    वित्त रहित संघर्ष मोर्चा का विधानसभा के सामने महाधरना आज

    वित्त रहित संघर्ष मोर्चा का विधानसभा के सामने महाधरना आज

    मुसाबनी

    अनुदानित इंटर कॉलेज ,उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने एवं अनुदान की राशि में महंगाई को देखते हुए 75 फीसदअनुदान राशि के वृद्धि के प्रस्ताव मंत्री परिषद में सहमति के लिए भेजने की मुख्य मांग को लेकर वित रहित संघर्ष मोर्चा 05-03-2025 को समय 10 बजे से 04 बजे तक विधानसभा के सामने विशाल महा धरना देगा।


    lमहा धरना का नेतृत्व मोर्चा के नेता गणेश महतो करेंगे ।महा धरना में राज्य भर के इंटर कॉलेज ,उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों के शिक्षक कर्मचारी बैनर, पोस्टर के साथ महा धरना में भाग लेंगे।महा धरना में महिला शिक्षक भारी संख्या में भाग लेगी।


    धरना के बाद मोर्चा अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा।मोर्चा की बैठक मोर्चा कार्यालय में अध्यक्ष मंडल के नेता अरविंद कुमार सिंह के अध्यक्षता में हुई।
    जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मोर्चा दो मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेगा ।


    जब तक 75 फीसदी अनुदान की राशि मंत्री परिषद से अनुमोदित नहीं होगा और राज्य कर्मी का दर्जा मुख्यमंत्री सदन में आश्वासन के अनुरूप नहीं देंगे ।मोर्चा चैन से नहीं बैठेगा । महा धरना पर आगे के आंदोलन के कार्यक्रम तय किए जाएंगे ।और आंदोलन को उग्र बनाने की रणनीति तय की जाएगी ।

    मोर्चा विधानसभा में ध्यानाकर्षण, अल्प सूचित प्रश्न भी अपनी समस्याओं को लेकर विधायकों से उठाने के लिए प्रयत्नशील है।

    बैठक में कुंदन कुमार सिंह, गणेश महतो, फजलूल कदीर अहमद ,नरोत्तम सिंह ,रघु विश्वकर्मा ,देवनाथ सिंह,मनीष कुमार, मनोज कुमार, विरसो उराव, लालचंद महतो ,डालेश चौधरी, पशुपति महतो , प्राचार्य होरो के साथ अध्यक्ष मंडल के अधिकांश सदस्य उपस्थित थे।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started