ऐतीहासीक सपादा राम मेले में शामिल हुई विधायक सविता महतो।

ऐतीहासिक सपादा राम मेले में शामिल हुई विधायक सविता महतो।

मेले में पहुंचे चौड़ल को विधायक ने किया पुरस्कृत

सरायकेला/कुकड़ू

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कुकड़ू प्रखंड के सपादा में आयोजित प्राचीन राम मेला में गुरुवार को विधायक सविता महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने मेले में पहुंचे मेला प्रेमी को टुसू पर्व की सुभकामना दिए।

इस दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा इस ऐतीहासिक सपादा राम मेला में संस्कृतिक झलक जैसे टुसु, चौड़ल आदि देखने को मिलता है।उन्होंने कहा इस ऐतीहासिक मेले में मेरे पति स्वर्गीय सुधीर महतो भी शामिल होते थे और मुझे भी इस मेले में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वही विधायक ने मेले में पहुंचे चौड़ल को भी पुरस्कृत किए।

मौके पर प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रोजीत महतो,निरंजन महतो, सुर्जन स्वासी, मंगल महतो आदि झामुमो कार्यकर्ता व मेला प्रेमी उपस्थित थे।

खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का जिला आपूर्ति पदाधिकारी नें की समीक्षा

खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का जिला आपूर्ति पदाधिकारी नें की समीक्षा

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को निश्चित समयावधी में खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के दिए गए निर्देश

उपायुक्त के निदेशानुसार खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू मिश्रा नें समीक्षा किया। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक में मुख्य रुप से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी गोदाम प्रभारी, सभी DSG एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें। समीक्षा क्रम में पेट्रोल सब्सिडी योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना,धान अधिप्राप्ति, ग्रीन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एवं धान खरीद इत्यादि का क्रमवार समीक्षा कर सम्बंधित पदाधिकारी को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को ससमय लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने ऐसे प्रखंड जहां राशन वितरण एवं सोना-सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना अंतर्गत कार्य प्रगति धीमी पाई गई वंहा विशेष रूचि के तहत अभियान चलाकर लंबित कार्यों को निश्चित समयावधी में पूर्ण करने, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को योजनाओं के नियमित समीक्षा करने तथा ऐसे डीलर जिनके द्वारा काम राशन वितरण किया गया है का गोदाम का स्टॉक निरिक्षण करते हुए जाँच प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया। इसकी साथ ही सभी गोदाम प्रभारी को सभी राशन डीलरों के पास चना दाल की आपूर्ति करने तथा सभी कार्डधारियों के बीच 1-1 kg चना दाल का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी नें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को डीजीएमएस पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

गोरडीह पंचायत भवन में हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा का शपथ लिया गया।

गोरडीह पंचायत भवन में हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा का शपथ लिया गया।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल अनुमंडल के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत गोरडीह पंचायत भवन में हमारा संकल्प विकसित भारत के विकास योजना के वाहन पहुंचे। पी एम आवास,पीएम सम्मान किसान,आयूष्मांन कार्ड, विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला योजना, दिन दयाल योजना,घर घर जल की पेयजल योजना,  स्वच्छता अभियान,अन्नपूर्णा योजना,26लाख घर में नल ,अटल पेंशन, पंचायत के आदि योजना पर चलचित्र के वाहन प्रचार प्रसार किया गया।

इस दौरान पंचायत के मुखिया सरस्वती सिंह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र मोहन दास,अवनी दास,सभी ने भारत के अखंडता, संप्रभुता, संविधान की रक्षा के लिए शपथ लिया गया‌।

वहीं कार्यक्रम में केन्द्र के सचिव रावि कुमार वर्मा, नीमडीह प्रखंड के बीडीओ कुमार एस अभिनव,जोहार जे एस एल पी एस के बीच पी ओ चंदन कुमार, पंचायत सचिव सुख लाल महतो, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति,उप मुखिया, आदि उपस्थित

शराब बेचने वाले मालामाल पीने वाले बेहाल।

शराब बेचने वाले मालामाल पीने वाले बेहाल।

सरायकेला/आदित्यपुर

अधिकारी के हिदायत के बावजूद ग्राहक से अधिक पैसे वसूलने का मामला एक बार फिर से प्रकाश में आया है जहां पर शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक राशि ग्राहक से वसूला जा रहा है।

आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित टोयोटा शोरूम के समीप सरकारी शराब की दुकान में ग्राहक से शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक राशि ग्राहक से वसूला जा रहा है और इसका विरोध करने पर ग्राहक को दुकान से चले जाने को कहा जाता है।

आबकारी विभाग पदाधिकारी

ऐसा ही एक वाक्या वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह के साथ घटित हुआ है उन्होंने सरकारी शराब दुकान से शराब की बोतल खरीदी जिस पर दुकानदार ने उनसे शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से ₹30 अधिक लिया और इसका विरोध करने पर दुकानदार ने वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह को धमकाते हुए कहा कि दुकान से चले जाओ यहां शोर मत मचाओ और भी ग्राहक है उन्हें भी हमें शराब बेचनी है यहां भीड़ न लगाओ अन्यथा ठीक नहीं होगा।

ज्ञात हो कि पहले भी यह दुकान अधिक पैसे लेने के लिए चर्चा में आया था और उस वक्त संबंधित विभागीय पदाधिकारी ने दुकान संचालक को यह हिदायत दिया था कि दोबारा अधिक पैसे वसूलने की खबर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इसके बावजूद फिर से ग्राहक को लूटने में यह दुकानदार नहीं कतराते अब यहां प्रश्न यह उठता है कि यह दुकानदार किसके सहारे पर ग्राहक को लूटने का गंदा अपराध करते हैं और यह पैसा आखिर जाता कहां है कौन सफेद पोस है जो यह पैसे का रखरखाव करता है आखिर इस पैसे का हिस्सेदार कौन-कौन है किस-किस के जेब में ग्राहक को लूटा हुआ पैसा जाता है वह कौन-कौन है जो ग्राहक को लूट कर अपना आशियाना बनाते हैं।

वहीं अगर अनुमान लगाया जाए तो एक दिन में लगभग 200 शराब की बोतल बेची जाती है अगर दुकानदार एक बोतल पर ₹30 अधिक लेता है तो 1 दिन के ₹6000 होते हैं और महीने के 1,80000 रुपए होते हैं और यह सारा पैसा ग्राहक से लूटा जाता है।

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की बैठक सम्पन्न।

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की बैठक सम्पन्न।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

प्रत्येक प्रखंड में डे बोर्डिंग खेल सेंटर निर्माण के प्रस्ताव पर सर्व सहमति से लिया गया निर्णय

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। कार्यलय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त नें विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में पूर्व की बैठक में चयन किए 23 डे बोर्डिंग सेंटर में से प्रत्येक प्रखंड में लोकप्रियता के आधार पर डे बोर्डिंग सेंटर के चयन पर बिंदुवार चर्चा किया। उक्त बैठक में समिति सदस्यों के सर्व सहमति से सरायकेला प्रखंड में बैडमिंटन, खरसावां प्रखंड में तीरंदाजी (बालिका), कुचाई प्रखंड में हॉकी, राजनगर प्रखंड में फुटबॉल, गम्हरिया प्रखंड में फुटबॉल, चांडिल प्रखंड में तीरंदाजी, ईचागढ़ प्रखंड में एथलीट, नीमड़ीह प्रखंड में फुटबॉल, तथा कुकडु प्रखंड में एथलीट डे बोर्डिंग सेंटर बनाने के प्रस्ताव को विभाग को अनुशंसित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला फुटबॉल ऐसोशियन संघ के सचिव मो. दिलदार, अर्चरी संघ सचिव सुमन चंद्र मोहंथी , ऐथलीक संच सचिव सिकंदर महतो, फुटबॉल प्रशिक्षक बलराम महतो एवं सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया।

पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विस्तारित बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए। आज के बैठक में संगठनात्मक प्रगति पर समीक्षा किया गया, साथ ही भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन जमशेदपुर सुनिश्चित है। जिसकी तैयारी संबंधी सभी विषयों पर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में जिला कमिटी के द्वारा निमंत्रण पत्र जमशेदपुर एवं जिला के निवासियों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कराने के लिए अधिकृत किया गया।

निमंत्रण के तहत सभी कम्पनी के युनियन एवं कर्मचारी, सभी सामाजिक संगठन, इंडिया गठबंधन के सभी नेता/पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता, सभी धार्मिक संस्था, सभी समाजवार संस्था, सभी खेल संस्थान, सभी SHG के पदाधिकारी एवं सदस्य, सभी शैक्षणिक संस्थान, सभी ग्राम प्रधान, सभी 231 मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सभी वरिष्ठ नागरिक समिति, सभी कालेज के छात्र एवं छात्राओं के अलावा कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ सभी जिला पदाधिकारी सभी प्रखंड पदाधिकारी सभी मंडल पदाधिकारी अग्रणी संगठन एवं विभाग के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी के अलावा कांग्रेस पार्टी के सदस्य गणों को बड़े पैमाने पर निमंत्रण दिया जाएगा बैठक में यह भी तय किया गया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत में जगह-जगह तोरण द्वार बैनर फ्लेक्स चौक चौराहों को सजावट करने के अलावा यात्रा रूट पर बड़े पैमाने पर स्वागत संबंधित सभी संदेशों को लिखा जाएगा सभी प्रखंड मंडल पंचायत एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारी को दायित्व दिया गया कि हर स्तर पर निमंत्रण पत्र पहुंचने का कार्य को संपादित करेंगे जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि संभवत राहुल गांधी जी का जनसभा का आयोजन भी जमशेदपुर में होगा इसके स्थान का चयन प्रदेश के दिशा निर्देश पर संपन्न कर लिया जाएगा भारत जोड़ो यात्रा के सभी संदेशों को आम जनों तक पहुंचने का कार्य और इसमें सम्मिलित करने के कार्य को अंतिम रूप दिया गया

बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी वरिष्ठ नेता प्रसाद प्रदेश सचिव में राकेश तिवारी, देबू चटर्जी,बृजमोहन गुप्ता गुड्डू, के के शुक्ला, विधानसभा प्रभारी में तापस चटर्जी, सुरेशधारी, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आनन्द मय पात्रा, राज किशोर यादव अवधेश सिंह, जोगेंद्र सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, सफी अहमद खान, रामदास चौधरी, मौलाना अंसार खान, जितेंद्र सिंह, बबलू झा मनोज झा, संजय तिवारी, अशोक कुमार सिंह, नलिनी सिन्हा, दिवेश राज, पवन कुमार बबलू, गीता सिंह, सुशील पांडे, राजा सिंह राजपूत, इंतेक़ाम बस्ती, उदय कुमार सिंह, कैलाश रजक, समीम गद्दी, अमित दुबे, चरणपाल सिंह, संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, गुरदीप सिंह, विकास मुखी, अजय मिश्रा मानगो, राजेंद्र सिंह, खगेन चंद्र महतो, रियाजुद्दीन खान, रणजीत सिंह, बबन शुक्ला, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार वर्मा राजू, शशि भूषण प्रसाद, गुलरेज रफ्तार अंसारी, मनोज कुमार सिंह, शेख मजर अली, सुरेंद्र शर्मा, ताहिर खान, सुल्तान अहमद, संजय कुमार तिवारी, संजय घोष, फजल खान, संध्या दास, अली राजा खान, वीरेंद्र पांडेय, अरुण बारी, अमित सिंह, कुमार गौरव, अजय मंडल, रानी राव, मीठू अग्रवाल, आशीष ठाकुर, ईश्वर कुमार सिंह, शाहनवाज अहमद, लव कुमार निराला, रीता शर्मा, रेनू मिश्रा, सूरज मुंडा, कमर राजा खान, संतोष सिंह, प्रिंस सिंह युवा कांग्रेस, सन्नी सिंह, प्रशेनजीत सेन, सचिन कुमार सिंह, कमलेश कुमार, समीर दास, संजय घोष, अमित कुमार पाण्डेय, अखिलेश सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

श्रम कानून का उल्लंघन करने पर श्रम अधीक्षक ने 29 प्रतिष्ठानों को भेजा नोटिस

श्रम कानून का उल्लंघन करने पर श्रम अधीक्षक ने 29 प्रतिष्ठानों को भेजा नोटिस

श्रम कानून का उल्लंघन करने पर श्रम अधीक्षक ने 29 प्रतिष्ठानों को भेजा नोटिस.साथ है महीने के 7 तारीख तक मजदूरों के वेतन का भुगतान करने को भी कहा।

श्रम अधीक्षक -अविनाश ठाकुर

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिले में जितने भी भवन निर्माता है, बिल्डर है उन सभी को उनके जितने भी निर्माणकर्मी है उन सभी का निबंध और उनका एस एस टोटल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉस्ट जो होता है वह उन्हें श्रम कार्यालय में जमा करना है।

श्रम अधीक्षक ने कहा कि देखा गया है लिस्ट निकालने पर 29 ऐसे बिल्डर हैं जिन्होंने ना तो निबंधन कराया है और ना अपने एस एस की जानकारी दी है एस एस की जानकारी उन्हें प्रतिवर्ष देना होता है और यह जानकारी नहीं देने के कारण नियम 48 और धारा 6 के तहत उन सभी पर अभियोजन दायर किया जा सकता है तो ऐसी कोई स्थिति ना आए इसलिए जितने भी भवन निर्माता है उन सभी से अनुरोध है कि 10 लाख से ऊपर कंस्ट्रक्शन कॉस्ट करने पर अपना निबंध अवश्य करवाएं और लेबर एस एस जमा करते हुए उसकी जानकारी श्रम कार्यालय को दें।

आगे उन्होंने कहा कि जितने भी सरकारी कार्यालय में आउटसोर्सिंग एजेंसी के तहत कार्यरत लोग हैं जैसे कि टेक्निकल प्रोसेस में है वह सभी ठेका मजदूर में आते हैं इसलिए सभी ठेका मजदूरों का वेतन 7 तारीख तक भुगतान हो जाना चाहिए क्योंकि जांच करने पर पता चलता है कि किसी का 10 किसी का 15 किसी का 20 तारीख को वेतन का भुगतान किया जाता है जो की कानूनी तौर पर गलत है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पर अभियोजन दायर किया जा सकता है इसलिए सभी आउटसोर्सिंग एजेंसी के जो प्रबंधक पक्ष है उनसे निवेदन है कि 7 तारीख तक वेतन का भुगतान कर दें।

साथ ही उन्होंने प्रबंधकों से अपील करते हुए कहा कि जो भी मजदूर आपका संस्थान में महीने में 30 दिन तक एवं एक वर्ष तक कार्यरत है उन्हें बोनस का भुगतना अवश्य करें।

समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

सरायकेलाखरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी 16 फ़रवरी 2024 तक जिले के सभी प्रखंडो के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता नियम के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

उपायुक्त के निदेशानुसार समाहरणालय परिसर से आज उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई नें सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौक़े पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकरचर्या शमाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुनू मिश्रा, पुलिस उपाधिक्षक श्री चन्दन कुमार वत्स उपस्थित रहें।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम 15 जनवरी से आगामी 16 फरवरी 2024 तक का आयोजित किया जा रहा है, कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा। इसी कड़ी में आज सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया है जो जिले के सभी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में आगामी 16 फरवरी तक भ्रमण कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। इसके आगे उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करें, उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

मकर संक्रांति महापर्व पूजा कमेटी ने सोनारी में बांटा कंबल, सुखा राशन एवं पाठ्य सामग्री।

मकर संक्रांति महापर्व पूजा कमेटी ने सोनारी में बांटा कंबल, सुखा राशन एवं पाठ्य सामग्री।

जमशेदपुर/सोनारी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नाम के लिए नहीं सेवा के लिए काम कर रही है कमेटी — विकास सिंह

मकर संक्रांति महापर्व पूजा कमेटी के द्वारा टुसू पर्व के अवसर पर सोनारी के दोमुहानी पथ पर स्थित अंबिका अपार्टमेंट के सामने लोगों के बीच कंबल सुखा राशन, एवं बच्चों के बीच कॉपी पेंसिल का वितरण किया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता विकास सिंह उपस्थित हुए मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा मकर संक्रांति महापर्व पूजा कमेटी के द्वारा प्रत्येक वर्ष आम लोगों के बीच सेवा के भावनाओं से कार्य किया जा रहा है पूजा कमेटी नाम के लिए नहीं केवल सेवा के लिए काम करती है।कार्यक्रम का शुरुआत बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को नशा मुक्ति एवं सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए नाट्य मंचन कर दिखलाया गया।

कार्यक्रम के अंत में हजारों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी खीर का वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, टाटा स्टील ट्रेड यूनियन के अनिल तिवारी, प्रशांत पोद्दार, संदीप कुमार सिंह, विवेक झा, गौरव अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, नीतीश अग्रवाल ,स्नेहा कुमारी, सत्येंद्र यादव, प्रो.कृष्ण मोहन मोहंती सहित सैकड़ो लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मकर संक्रांति पर लोगों ने दही-चूड़ा व पीठा का लिया आनंद-नदी किनारे उमड़ी लोगों की भीड़

मकर संक्रांति पर लोगों ने दही-चूड़ा व पीठा का लिया आनंद
-नदी किनारे उमड़ी लोगों की भीड़

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

झारखंड का सबसे बड़ा त्यौहार मकर संक्रांति सोमवार को हर्षोल्लास पूर्वक मुसाबनी एवं आसपास के क्षेत्रों में मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने स्वर्ण रेखा व अन्य नदियों तालाबो में पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया। मकर संक्रांति पर मान्यता के अनुसार लोगों ने अपने घरों में दही चूड़ा खिलाकर ब्राह्मणों को दान पुण्य किया। इसके बाद हीं दही-चूड़ा, तिलकुट,गुड़ का आनंद लोगों ने लिया। मकर संक्रांति के मौके पर कई लोगों के आवास पर भी दही चूड़ा का सामूहिक भोज सह मकर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ने भाग लिया। मकर संक्रांति पर्व को लेकर चारों ओर उत्सवी माहौल देखने को मिला।

धार्मिक स्थल व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। एक दूसरे को लोगों ने मकर संक्रांति की बधाई दी। मकर के मौके पर लोगों ने पीठा व अन्य प्रकार के व्यंजनों का भी स्वाद चखा। गुड़ पीठा, मांस पीठा, नारियल पीठा की खुशबू से लोगों के घर महकते रहे।टुसु मेला देखने के लिए लोग नदी किनारे में देर शाम तक घूमते रहे। मौभण्डार स्वर्णरेखा नदी किनारे एवं पम्पू घाट में लोगों की भीड़ लगी रही।

मुसाबनी 1 में आयोजित दही चूड़ा भोज में पंडित सोमेश्वर झा,शशिकांत उपाध्याय, इंद्रदेव झा, मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, अंचल अधिकारी विजय कुमार महतो,मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार, जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा,गालूडीह थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी,सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, सत्या तिवारी,जमशेदपुर के समाजसेवी राम अवतार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ,मुसाबनी बाजार समिति का अध्यक्ष सरदार राजू सिंह पप्पू अली, कान्हू सामन्त,गणेश प्रसाद,हमशाल, यूसुफ सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

भोजपुरी सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले बने फिल्म वास संगीत में झारखंड सरकार से सहयोग की मांग की।

भोजपुरी सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले बने फिल्म वास संगीत में झारखंड सरकार से सहयोग की मांग की।

जमशेदपुर/साक्ची

प्रोपराइटर शिव पुजन सिंह की अध्यक्षता में गांधी घाट पार्क साक्ची पर हुई जिसमें प्रोपराइटर ने कहा कि जमशेदपुर में गीत संगीत नाटक फिल्म के प्रति लड़के और लड़कियों का काफी रूझान है लेकिन यहां कोई ऐसा प्लेटफार्म नहीं है कि बच्चों को काम करने सिखने और उनको अपने हूनर और मेहनत के अनुसार मुआवजा मिल सके इसलिए बच्चों का मनोबल गिर रहा है।यहां गीत फिल्म लिखने वाले लोग हैं लेकिन पैसे के अभाव में बड़ा फिल्म नहीं बन रहा है जो मार्केट में बिक्री हो सके कुछ लोग शौक से डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाते हैं जो बनने के बाद बक्से में बंद हो जाता है जिससे न प्रोड्यूसर को पैसा मिलता है न कलाकारों को मुम्बई से प्रोड्यूसर लोग आते हैं यहां के बच्चों को मामूली पैसा देकर अच्छी कमाई कर लेते हैं। इसलिए सिंह फिल्म प्रोडक्शन जमशेदपुर सरकार से मांग करता है कि जमशेदपुर और झारखंड में फिल्म को प्रोत्साहित करने और यहां नौनिहाल बच्चों को आगे बढ़ने के लिए झारखंड सरकार सब्सिडी उपलब्ध कराये जैसा यहां पहले भी मिलता था। इसके लिए प्रोडक्शन सरकार से आग्रह करेगा बैठक में मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव गीता दिक्षित रनवीर सिंह उदय साहू इत्यादि मौजूद थे।

शिव पुजन सिंह
प्रोपराइटर

मुसाबनी की कराटेबाज बेटी सुप्रिया गण ने जीती ट्रॉफी, बनी विजेता

मुसाबनी की कराटेबाज बेटी सुप्रिया गण ने जीती ट्रॉफी, बनी विजेता

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( मुसाबनी संवाददाता )

मेमोरियल रोयामा कप नेशनल फूल कांटेक्ट रियल फाइटिंग केयोकुशिन कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर क्षेत्र व राज्य का बढ़ाया मान

पश्चिम बंगाल के रानीगंज में 05 से 07 जनवरी को मेमोरियल रोयामा कप नेशनल केयोकुशिन फुल कॉन्टैक्ट रियल फाइटिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में मुसाबनी की 12 वर्षीय कराटेबाज छात्रा सुप्रिया गण व्हाइट बेल्टधारी 13 से 15 वर्षीय आयू व 55 किलो वर्ग में फाइटिंग(कुमिते), स्पर्धा में खुद से सीनियर येलो बेल्टधारी प्रतिद्वंद्वियों को कई राउंड में कड़ी टक्कर देते हुए काफी रोमांचक प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाने में सफल रही। गौरतलब है कि सुप्रिया गण की आयु 12 वर्ष है। इन्हें 10 से 13 वर्षीय कैटगरी में खेलना था। पर वजन बढ़ने के कारण उन्हें सीनियर के साथ मुकाबला करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, उड़ीसा, मणिपुर आदि राज्यों से लगभग 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक दाई शिहान उमेश कांत गिरी ने दी। रविवार को रिक्रिएशन क्लब ग्राउंड में मुख्य अतिथि मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह द्वारा जीत कर आए कराटेकार सुप्रिया गण को ट्राफी व इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस मौके पर सरदार राजू सिंह ने कहा कि आजकल की बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं, जरूरत है माता-पिता उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें, सुप्रिया ने इस कठिन प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिखाया है।

इस अवसर पर सुप्रिया गण के माता नीमा गण पिता कल्याण गण अपनी बेटी की सफलता पर खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। सुप्रिया के पिता डुमरिया अपग्रेड हाई स्कूल रांगामाटिया में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर कई गण्यमान्य उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started