भोजपुरी सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले बने फिल्म वास संगीत में झारखंड सरकार से सहयोग की मांग की।

भोजपुरी सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले बने फिल्म वास संगीत में झारखंड सरकार से सहयोग की मांग की।

जमशेदपुर/साक्ची

प्रोपराइटर शिव पुजन सिंह की अध्यक्षता में गांधी घाट पार्क साक्ची पर हुई जिसमें प्रोपराइटर ने कहा कि जमशेदपुर में गीत संगीत नाटक फिल्म के प्रति लड़के और लड़कियों का काफी रूझान है लेकिन यहां कोई ऐसा प्लेटफार्म नहीं है कि बच्चों को काम करने सिखने और उनको अपने हूनर और मेहनत के अनुसार मुआवजा मिल सके इसलिए बच्चों का मनोबल गिर रहा है।यहां गीत फिल्म लिखने वाले लोग हैं लेकिन पैसे के अभाव में बड़ा फिल्म नहीं बन रहा है जो मार्केट में बिक्री हो सके कुछ लोग शौक से डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाते हैं जो बनने के बाद बक्से में बंद हो जाता है जिससे न प्रोड्यूसर को पैसा मिलता है न कलाकारों को मुम्बई से प्रोड्यूसर लोग आते हैं यहां के बच्चों को मामूली पैसा देकर अच्छी कमाई कर लेते हैं। इसलिए सिंह फिल्म प्रोडक्शन जमशेदपुर सरकार से मांग करता है कि जमशेदपुर और झारखंड में फिल्म को प्रोत्साहित करने और यहां नौनिहाल बच्चों को आगे बढ़ने के लिए झारखंड सरकार सब्सिडी उपलब्ध कराये जैसा यहां पहले भी मिलता था। इसके लिए प्रोडक्शन सरकार से आग्रह करेगा बैठक में मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव गीता दिक्षित रनवीर सिंह उदय साहू इत्यादि मौजूद थे।

शिव पुजन सिंह
प्रोपराइटर

मुसाबनी की कराटेबाज बेटी सुप्रिया गण ने जीती ट्रॉफी, बनी विजेता

मुसाबनी की कराटेबाज बेटी सुप्रिया गण ने जीती ट्रॉफी, बनी विजेता

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( मुसाबनी संवाददाता )

मेमोरियल रोयामा कप नेशनल फूल कांटेक्ट रियल फाइटिंग केयोकुशिन कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर क्षेत्र व राज्य का बढ़ाया मान

पश्चिम बंगाल के रानीगंज में 05 से 07 जनवरी को मेमोरियल रोयामा कप नेशनल केयोकुशिन फुल कॉन्टैक्ट रियल फाइटिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में मुसाबनी की 12 वर्षीय कराटेबाज छात्रा सुप्रिया गण व्हाइट बेल्टधारी 13 से 15 वर्षीय आयू व 55 किलो वर्ग में फाइटिंग(कुमिते), स्पर्धा में खुद से सीनियर येलो बेल्टधारी प्रतिद्वंद्वियों को कई राउंड में कड़ी टक्कर देते हुए काफी रोमांचक प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाने में सफल रही। गौरतलब है कि सुप्रिया गण की आयु 12 वर्ष है। इन्हें 10 से 13 वर्षीय कैटगरी में खेलना था। पर वजन बढ़ने के कारण उन्हें सीनियर के साथ मुकाबला करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, उड़ीसा, मणिपुर आदि राज्यों से लगभग 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक दाई शिहान उमेश कांत गिरी ने दी। रविवार को रिक्रिएशन क्लब ग्राउंड में मुख्य अतिथि मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह द्वारा जीत कर आए कराटेकार सुप्रिया गण को ट्राफी व इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस मौके पर सरदार राजू सिंह ने कहा कि आजकल की बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं, जरूरत है माता-पिता उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें, सुप्रिया ने इस कठिन प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिखाया है।

इस अवसर पर सुप्रिया गण के माता नीमा गण पिता कल्याण गण अपनी बेटी की सफलता पर खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। सुप्रिया के पिता डुमरिया अपग्रेड हाई स्कूल रांगामाटिया में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर कई गण्यमान्य उपस्थित थे।

मानगो के उलीडीह में टुसू पुजा के पंडाल का हुआ उद्घाटन।

मानगो के उलीडीह में टुसू पुजा के पंडाल का हुआ उद्घाटन।

जमशेदपुर/मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मानगो के पुराना उलीडीह में टुसु पूजा के पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह एवं विकास सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया। उद्घाटन करने पहुंचे अतिथियों का स्वागत मांदर और नगाड़ा बजा कर आदिवासी परंपराओं के अनुसार किया गया। सैकड़ो वर्ष से आयोजित होने वाली टुसू पूजा के प्रति लोगों की आस्था बनी हुई है।

उद्घाटन के क्रम में भाजपा नेता अभय सिंह ने टुसू का गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया।मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की झारखंड की पहचान टुसू पर्व से है प्राकृतिक का त्यौहार है टुसू लोगों का फसल अच्छा होने पर लोग टुसू मना कर खुशियां मनाते हैं पुराने जमाने में अंग्रेजों के द्वारा फसल पर टैक्स लगा दिया गया था जिसे टुसू माई के त्याग के कारण नहीं अंग्रेजों को टैक्स का पैसा छोड़ना पड़ा था। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से अभय सिंह,विकास सिंह,सुकुल सिंह,कल्लू सिंह,सोनू कच्छप, सन्नी कुंकल,बिट्टू गोप,कर्मू बिरुवा,कार्तिक गोप,शंकर गोप, मनीष दास, पवन हेमब्रम,कृष्ण हेमब्रम मुख्य उपस्थित थे ।

नकली शराब के साथ दो मोटरसाइकिल जप्त।

नकली शराब के साथ दो मोटरसाइकिल जप्त।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला उत्पाद अधीक्षक द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कामयाबी भी हासिल कर रही है.इसी कड़ी में उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांझोर गांव में शनिवार की रात राजनगर थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नकली शराब के साथ दो मोटरसाइकिल जब्त किया हैं। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहे, जिनके खिलाफ फरार अभियोजन दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान घटनास्थल से विभाग ने कुल 153 लीटर अवैध विदेशी शराब किंग्स गोल्ड, गोवा किक दो मोटरसाइकिल बरामद किया है. बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति और टुसू के मद्देनजर शराब माफ़ियायों द्वारा नकली शराब खपाने की योजना है इसको लेकर विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है

समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नें बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नें बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जागरूकता वाहन राज्य सरकार द्वारा किसानो के हित में चलाई जा रही योजनाओं का किया जायेगा प्रचार प्रसार- उपायुक्त

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त प्रवीन कुमार गागराई एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के द्वारा संयुक्त रुप से आज समाहरणालय परिसर से बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला क़ृषि पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा उपायुक्त को बिरसा किसान रथ के परिचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड के द्वारा बिरसा किसान रथ का परिचालन कृषि प्रोद्यौगिकी प्रबंधन अभिकरण “आत्मा” सरायकेला के माध्यम से प्रारम्भ की गयी है। किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, जल प्रबंधन, बीज उपचार, यांत्रिकरण, किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण, मछली पालन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के वितरण आदि की जानकारी बिरसा किसान रथ के माध्यम से किसानों को दी जाएगी।

बताया गया कि बिरसा किसान रथ जिले के विभिन्न प्रखण्डों के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिकों, पदाधिकारियों, प्रसार कर्मियों, प्रगतिशील कृषकों के साथ जन-जन तक खेती से संबंधित तकनीकी समस्यों का समाधान, योजनाओं की जानकारी आदि को पहुंचाने हेतु परिभ्रमण करेगा।बिरसा किसान रथ में मुख्यमंत्री, मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग तथा विभागीय पदाधिकारियों का कृषकों के नाम संदेश एवं सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में किये गये कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी बिरसा किसान रथ के द्वारा दी जाएगी।

मुसाबनी में बुलेट बैठा के घर मे लगी आग,सारा सामान जलकर हुआ खाक

मुसाबनी में बुलेट बैठा के घर मे लगी आग,सारा सामान जलकर हुआ खाक

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी नंबर 1निवासी बुलेट बैठा के घर में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग जाने के कारण घर मे रखे सारे सामान आग में जलकर राख हो गया। जिस समय घर में आग लगी उसे समय घर में कोई नहीं था। बुलेट बैठा गाड़ी में खलासी का काम करता है। आग लगने के कारण घर मे रखे सारा सामान व कागजात जल गया।जिसमें सारे कपड़े, आधार कार्ड, बैंक का खाता, बिजली के तार, गैस चूल्हा, बर्तन, विछावन व, कुछ रूपए जो विछावन के नीचे रखा हुआ था, सारा आग में जल गया।

आग लगने की सूचना अगल-बगल के लोगों को मिली तो स्थानीय लोगों ने आज पर काबू पाने के लिए घंटे मशक्कत किया तब कहीं जाकर के घर में लगी आग को लोग बुझ पाए।

पूर्व जिला पार्षद ने सुरदा दुर्गा मंडप में जरूरतमंद के बीच बांटे 100 कम्बल

पूर्व जिला पार्षद ने सुरदा दुर्गा मंडप में जरूरतमंद के बीच बांटे 100 कम्बल

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नव वर्ष व मकर संक्रांति के अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह मुसाबनी अंश 18 के पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी ने सोशल मिडिया प्रभारी गौरांग माहली, मास्टर लोबीन सबर,गणेश टुडू सहित अन्य अपने समर्थकों के साथ सुरदा राजीव चौक के समीप दुर्गा मंडप में लगभग 100 से अधिक जरूरमंद ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस क्रम में उन्होंने कई वृद्ध और असहाय लोगों के बीच कड़ाके की ढंढ से बचने के लिए घर घर जाकर भी कंबल बांटे ।
कम्बल मिलने से वृद्ध काफी खुश नजर आए।

उन्होंने कहा की हर वर्ष जरूरत मंद लोगों के बीच वे कम्बल वितरण करते हैं। इस वर्ष 9 पंचायत के 46 गांव में 6 हज़ार कम्बल का वितरण का लक्ष्य रखा गया है।यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। मौके पर उन्होंने दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों की समस्याओं को सुना। स्थानीय लोगों ने पूर्व जिला पार्षद बगड़ा मंडी से एक सांस्कृतिक मंच बनवाने की मांग की ।जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही यहां सांस्कृतिक मंच या सामुदायिक भवन का निर्माण करवाएंगे। पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल मीनार लगवाने की उन्होंने घोषणा की।
कम्बल प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से सुरदा टाउनशिप के सैकड़ों लोग शामिल थे।

धोबनी पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर हुआ विशेष अयोजन

धोबनी पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर हुआ विशेष अयोजन

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों जानकारी देने एवं सरकार की योजनाओं का लाभ लेने व लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को धोबनी पंचायत भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केन्द्र की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे लाभुकों से सीधे संवाद करने के लिए उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां सभी को विकसित भारत के निर्माण के लिए शपथ दिलाई गई। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोबाईल वैन से पूरे भारत में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना इसका मकसद है। इसके माध्यम से सरकारी योजना जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजना प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे व आम जन लाभान्वित हों, यही के उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, जयंत घोष, भीम बहादुर लामा, ग्राम प्रधान गौरव किस्कू,मुखिया राम चन्द्र मुर्मू,भाजपा महामंत्री विरमान लामा,समरनाथ मुखर्जी, मल्लू, बिष्णु रजक आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम में काफी संख्या में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं, प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं लाभुक उपस्थित थे।

मकरपर्व को लेकर मुसाबनी बाजार में लोगों ने की खरीददारी

मकरपर्व को लेकर मुसाबनी बाजार में लोगों ने की खरीददारी

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी बाजार में शनिवार सुबह से गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुसाबनी हॉट बाजार में कपड़े व अन्य सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे। दुकानदारों द्वारा बाजार में कपड़े के कई अस्थायी दुकान लगाए गए थे। दुकान में खरीददारी करने वालों की भारी भीड़ देखी गयी। चप्पल जूता एवं सृंगार प्रसाधन की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमर पड़ी थी। 15 जनवरी सोमवार को मकर संक्रांति है। इसको लेकर शुक्रवार को लोग पर्व के लिए जोरदार खरीदारी करने में जुटे थे।
मकर की खुमारी में लोग शुक्रवार शाम से ही डूबे नजर आने लगे। सोमवार को स्वर्ण रेखा नदी घाट में मेला का नजारा शुरू हो गया था।

शुक्रवार को मुसाबनी बाजार में बांस से बने सुप डाला व मिट्टी के बर्तन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।प्राचीन मान्यता के अनुसार नए टोकरी व सुप एवं मिट्टी के नए बर्तन में गुड़ पीठा एवं मांस पीठा बनाने व रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुसाबनी बाजार पहुंचकर मिट्टी बर्तन एवं बांस की टोकरी,सुप आदि की खरीदारी में जुटे रहे। मिट्टी के बर्तन बिकने से कुंभकारों के चेहरे खिल उठे।

दिशा विहीन सोच लक्ष्य को नहीं भेद सकती -अर्जुन मुंडा

दिशा विहीन सोच लक्ष्य को नहीं भेद नहीं सकती -अर्जुन मुंडा

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

केंद्रीय जनजातीय सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसी भी खेल या खिलाड़ी का विकास तभी संभव है जब उसकी गति के साथ दिशा भी हो। दिशा विहीन सोच से लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा 2047 के लक्ष्य को रख कर चलाया जा रहा अभियान एक साधारण अभियान नहीं बल्कि इसमें छिपा हुआ विकसित राष्ट्र का संकल्प है।

दमादरी स्पोर्ट्स ग्राउंड खरसावां में 26 लाख की लागत से प्रैक्टिस शेड का शिलान्यास करते हुए केंद्रीय मंत्री सह सांसद ने कहा कि यहां पर आर्चरी अकादमी की शुरुआत एक परम लक्ष्य को रखकर किया गया था । यहां पर लगाया गया पौधा अब एक वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। आज इसी गांव में दीपिका कुमारी जैसी प्रतिभा ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और आज वह सबसे कम उम्र की पद्मश्री प्राप्त खेल प्रतिभा हैं । पलटन हादसा जैसे खिलाड़ी ने इसी गांव से अपने जीवन की शुरुआत की और मेक्सिको में अयोजित जूनियर वर्ल्ड कप के चैंपियन बन कर लौटे। उन्होंने जिले में संचालित आर्चरी अकादमी एवं जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व क्षमता के बदौलत आज कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है। उन्होंने खेल संघों को निर्देश दिया कि वह युवा शक्ति की पहचान कर उन्हें लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रेरित करें।

इस इस दौरान आईटीडीए के निदेशक श्री संदीप दोराईबुरु, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, आर्चरी संघ के सचिव सुमन चंद्र मोहंती, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व अध्यक्ष उदय सिंह देव, रामनाथ महतो, रानी हेंब्रम, उत्तम मिश्रा, सुदामा हाईबुरु, नयन नायक, सुशील सारंगी, इंद्रजीत उरांव सहित कई लोग शामिल थे।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत साथिया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत साथिया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)

हमारे जीवन में शारीरिक एवं मानसिक विकास दोनों ही आम भूमिका निभाती हैं -उपायुक्त

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत समुदायिक भवन सभागार सरायकेला में साथिया सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा एवं अतिथि द्वारा सामूहिक रूप से दिप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि साथिया राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रम की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है, साथ ही कहा कि साथिया लोगों के अंदर विभिन्न तरह की भ्रांतियों को मिटाने हेतु जागरूक करें इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज किशोर-किशोरी एवं युवा वर्ग अपनी समस्या को किसी के साथ साझा नहीं कर पाते है तो समस्या अपने साथियों के साथ साझा करे।साथ ही उन्होने कहा कि किशोर उम्र में बच्चों की सबसे बड़ी समस्या कुपोषण तथा एनीमिया है,जिसकी रोकथाम के लिए संतुलित आहार, अनुशासन एवं नियमित दिनचर्या का पालन करना आवश्यक है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिविल सर्जन डा अजय सिन्हा ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य एक ज्वलंत मुद्दा है,इसे बचने के लिए सभी बच्चे, किशोर-किशोरियों को अपने माता-पिता,भाई-बहन को दोस्त बनाकर अपनी परेशानी उनसे साझा करनी चाहिए,इससे उन्हें मानसिक समस्याओं से उबरने में मदद मिलेगी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर के पोषण को बढ़ाना, यौन प्रजनन और मातृ स्वास्थ्य को सक्षम बनाना, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाना, किशोरों में क्षति और हिंसा की रोकथाम, नशावृति की रोकथाम, गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यवहार परिवर्तन करना शामिल है।

बादिया में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती।

बादिया में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर स्वामी विवेकानंद चौक बादिया में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने फूलमाला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। स्थानीय युवकों द्वारा इस दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के मनाते हुए राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार ने विवेकानंद के प्रेरक विचारों एवं उपदेशों से लोगों को अवगत कराया। वर्तमान युवा पीढ़ी को संगठित भाव से उनके बताए मार्ग पर चल कर राष्ट्रभक्ति, संस्कार जागृत कर समाज कल्याण के कार्यों को गति देने का आह्वान किया गया। सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी ने बताया की स्वामी विवेकानंद ने जो जो संदेश दिया है उसे अपने जीवन में उतरने की आवश्यकता है।

इस अवसर प्रमुख रामदेव हेंब्रम, भावेश पातर ,संघ जिला प्रचारक कौशलेंद्र, सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी, हिमांशु मिश्रा,शेखर दास, विमल सेनापति, सरोज दत्ता, सुखलाल हेंब्रम, आशीष पांडा ,ज्योति गोप, तापस मंडल, जोबा महाली, अंजलि मंडल , मीनाक्षी दास, पप्पू सिंह, आदि मुख्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started