मुसाबनी के बेनाशोल में डकैती की योजना बनाते 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार

मुसाबनी के बेनाशोल में डकैती की योजना बनाते 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मानगो में गोली मारकर पुलिस जवान की हत्या करने वाला भी धराया

जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली की मुसाबनी थाना क्षेत्र के बेनाशोल में स्वर्णरेखा नदी किनारे स्थित पंप हाउस के पास कुछ अपराधकर्मी हरवे-हथियार से लैस होकर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए ग्रामीण एसपी के द्वारा मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। डीएसपी ने कई थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी। बीते दो रात से अपराधियों की तलाश में जगह-जगह छापामारी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें कई अपराधकर्मी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

गठित टीम के द्वारा त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त स्थान पर छापामारी कर डकैती की प्लानिंग करते हुए 06 अपराधकर्मियों को एक देशी कट्टा, तीन जिन्दा गोली, एक चापड़ एवं अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अपराधकर्मियों से प्रारंभिक पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इन लोगों द्वारा दिनांक 08एवं 09 जनवरी 2024 की रात्रि में तालाडीह सुरदा स्थित डी.वी.सी. पावर स्टेशन से कॉपर /एल्युमिनियम की तार चोरी की गयी थी। पुनः रात्रि में सभी अपराधकर्मी ग्राम बेनाशोल में डकैती करने की प्लानिंग कर आग्नेयास्त्र और अन्य पारंपरिक हथियार के साथ जमा हुए थे। साथ ही गिरफ्तार अपराधकर्मी राजु तांती उर्फ भुवन तांती तथा शत्रुघन हांसदा के द्वारा स्वीकार किया गया कि ये दोनों दिनांक 08.दिसम्बर 2023 को मानगो थानान्तर्गत शहजाद उर्फ टांडा एवं पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या करने की घटना में ये शामिल थे पकड़े गये अपराधकर्मियों की निशानदेही पर 8 व 9 जनवरी2024 की रात्रि में तालाडीह सुरदा स्थित डी.वी.सी. पावर स्टेशन से चोरी गयी करीब एक टन कॉपर एवं एल्युमिनियम का तार,तार काटने में प्रयुक्त लोहा का कटर एवं चोरी किये गये तार को ढोने में प्रयुक्त टाटा 407 गाड़ी बरामद कर जप्त किया गया है। अपराधकर्मी राजु तांती उर्फ भुवन तांती तथा शत्रुघन हांसदा दिनांक 08.12.2023 को मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस कान्सटेबल एवं शहजाद उर्फ टाँडा की गोली मारकर हत्या कारित करने की घटना में भी वांछित थे। साथ ही उपरोक्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी से मुसाबनी थाना काण्ड संख्या 04/2024, दिनांक 09.01.2024, धारा 379 भा.द.वि. का भी उदभेदन हुआ है।अपराधकर्मी राजु तांती उर्फ भुवन पर मानगो थाना,मुसाबनी थाना,चौका थाना में कुल 8 मामला दर्ज है।
अपराधकर्मी शत्रुघन हांसदा के विरुद्ध मानगो व मुसाबनी में 3 केस दर्ज है।

राजू तांती उर्फ भुवन तांती, ग्राम रायडीह, तांती टोला, थाना चौका, सरायकेला-खरसावाँ,
शत्रुघ्न हांसदा, ग्राम काशीडीह, गम्हरिया, थाना आरआईटी, जिला सरायकेला-खरसावां,भीम मुर्मू, तालाडीह, सुरदा, थाना मुसाबनी, जिला पूर्वी सिंहभूम,
धीरेन महतो, सतबनी, लाल स्कुल के पास, निराजगंज, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावाँ, मुकेश कुमार महतो, कुमारदही, थाना कांड्रा, जिला सरायकेला-खरसावां,
राज महतो,राहरगोड़ा, थाना आर.आई.टी., जिला सरायकेला-खरसावां ये सभी अपराध में थे शामिल

देशी कट्टा – 01, जिन्दा गोली- 03,लोहा का चापड़- 01,लोहा का कटर- 01
एल्युमिनियम एवं कॉपर का तार करीब 01 टन, टाटा 407 गाडी- 01, मोटरसाईकिल – 02
नगद कुल 13920/- रूपये, मोबाईल सेट- 05 यह सामग्री बरामद की गइ।

चन्द्रशेखर आजाद, पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी, पु.नि. इन्द्रदेव राम, अंचल पुलिस निरीक्षक, जादुगोड़ा / मुसाबनी अंचल, पु.नि. विनय कुमार, पु.नि. सह थाना प्रभारी, मानगो थाना, पु.अ.नि. संजीव कुमार झा, थाना प्रभारी, जादुगोड़ा थाना, पु.अ.नि. अंचित कुमार, थाना प्रभारी, मुसाबनी थाना , पु.अ.नि. रंजीत उरांव, थाना प्रभारी, कोवाली थाना,
पु.अ.नि. सुखसागर सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, गालुडीह थाना, पु.अ.नि. रोहित कुमार, ओ.पी. प्रभारी, मउभंडार ओ.पी., पु.अ.नि. संजीवन उरांव, थाना प्रभारी, डुमरिया थाना, परवेज आलम, थाना प्रभारी, गुड़ाबांदा थाना, अंकित कुमार, विश्वनाथ राणा, मुसाबनी थाना, रविन्द्र मुण्डा, जादुगोड़ा थाना, मनोज कुमार, दीपेश कुमार, जादुगोड़ा थाना, नफीस अहमद, कोवाली थाना, गोविंद साव, घाटशिला थानेदार
विवेक कुमार, घाटशिला थाना सहित
मुसाबनी,जादुगोड़ा, कोवाली थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।

मुसाबनी में सहारा एजेंट का बेटा बना चार्टर्ड एकाउंटेंट मेहनत से पाया मुकाम

मुसाबनी में सहारा एजेंट का बेटा बना चार्टर्ड एकाउंटेंट मेहनत से पाया मुकाम

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मुसाबनी में सहारा एजेंट परिवार से संबंध रखने वाले अविनाश मुख़र्जी ने कड़ी मेहनत व परिश्रम के दम पर चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा पास कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अविनाश मुख़र्जी मुसाबनी 1शिव मंदिर पाड़ा के रहने वाले है। वे साधारण परिवार से संबंध रखते है। इनके पिता अमरनाथ मुखर्जी सहारा एजेंट है। जबकि माता मिनाक्षी मुखर्जी गृहणी है।अविनाश की प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से हुई है। अविनाश ने वर्ष 2012 में मैट्रिक की परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से पास की थी। 2014 में केंद्रीय विद्यालय सुरदा से इन्होनें 12वीं पास की ।अविनाश बताते है कि उन्होंने 12 वीं क्लास में ही सीए बनने का सपना देखा था।अविनाश ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशे से दूर रहें अपने लक्ष्य का निर्धारण कर इस हद तक प्रयास करें कि प्रकृति को भी बाध्य होना पड़े आपको फल देने के लिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों व दोस्तों को दिया है।

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर आयोजित किया गया रोजगार मेला

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर आयोजित किया गया रोजगार मेला

सरायकेला-खरसावाँ

जनरल मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज,सर्विस एडवाइजर सुपरवाइजर , तकनीशियन, फिटर, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेफ्टी मैनेजर, ट्रेनर, केमिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, टेलिकॉलर, अकाउंटेंट सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु

टाटा मोटर्स, रामकृष्ण फोर्जिंगस लिमिटिड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज, बीके स्टील, ब्रेक्स इंडिया, एमजी जमशेदपुर, वरुण बेवरेजेस सहित जिले के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का किया गया अनुपालन

10 जनवरी बुधवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में टाटा मोटर्स, क्वेस कॉर्प, बीके स्टील, ब्रेक्स इंडिया, बीएन ट्रेक्टर, मित्तल मोटर्स, एमजी जमशेदपुर, एएसएल मोटर्स, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रामकृष्ण फोर्जिंगस, शुभ सांवरिया इंडस्ट्रीज, एलआईसी ऑफ इंडिया, जेआईएस फाउंडेशन, मैक्स लाइफ इंस्युरेन्स, देलहीवेरी प्राइवेट लिमिटेड, वरुण बेवरेजेस, इन्वोलुट स्किल अकादमी, छवि कंस्ट्रक्शन एवम टैलेंटनेक्सा सर्विसेज सहित अन्य संस्थानों के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से जनरल मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज,सर्विस एडवाइजर सुपरवाइजर , तकनीशियन, फिटर, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेफ्टी मैनेजर, ट्रेनर, केमिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, टेलिकॉलर, अकाउंटेंट सहित विभिन्न पदों पर सरायकेला-खरसावां जिलान्तर्गत नियुक्ति हेतु 278 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

नियुक्तियों में झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णता निशुल्क है।
रोजगार मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार, वाईपी रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के सभी कर्मी एवम संबंधित संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।

मुसाबनी के वित्त रहित संस्थाओं में रहा शैक्षणिक हड़ताल

मुसाबनी के वित्त रहित संस्थाओं में रहा शैक्षणिक हड़ताल

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मुसाबनी-वित्त रहित स्कूल -कॉलेजों का अधिग्रहण/ घाटा- अनुदान, अनुदान की राशि सीधे शिक्षक- कर्मचारियों के खाते में भेजने, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने, महंगाई को देखते हुए उच्च विद्यालय के अनुदान स्लैब में संशोधन करने के साथ साथ शिक्षक कर्मी को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने, अनुदान की राशि चौगुना किये जाने की मांग को लेकर वित रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर बुधवार को राज्य के 1250 इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों में शैक्षणिक हड़ताल पर रहे। शिक्षक कर्मी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पदाधिकारी के खिलाफ स्कूल कॉलेज में मुख्य द्वार नारेबाजी किया। शैक्षणिक हड़ताल का असर घाटशिला अनुमंडल के वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में भी देखने को मिला। मुसाबनी प्रखंड के जीसीजेडी हाई स्कूल एवं मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर में शैक्षणिक हड़ताल रहा।

जीसीजेडी हाई स्कूल में शैक्षणिक हड़ताल में शामिल शिक्षककर्मी
विद्या मंदिर में हड़ताल में शामिल शिक्षक शिक्षिकाएं

हड़ताल का असर घाटशिला ,चाकुलिया, बहारागोड़ा, पोटका आदि प्रखंड में संचालित वित्त रहित स्कूल कॉलेजों में भी रहा। शिक्षकों की हड़ताल से संस्थानों में पठन-पाठन कार्य पूरी तरह बाधित रहा।मोर्चा के नेताओं ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से मांग किया है कि अनुदान की राशि चौगुनी की जाय । हड़ताल में मुख्य रूप से मोर्चा के संयोजक कुंदन कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह,प्रो. सीमा कल्याणी , प्रो. संतोष दास, रूमी सरकार, मिथलेश पांडेय सहित सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल थे।

जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

सरायकेला

जिला परिवहन पदाधिकारी सरायकेला – खरसावां श्री शंकरा चार्य सामड के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा सरायकेला चाईबासा मुख्य मार्ग में सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है के बारे में बताया गया । सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना एवम ओवरस्पीडिंग करना कितना खतरनाक हो सकता है, के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अपील किया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग एवम ओवरस्पीडिंग ना करने की गुजारिश की गई साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु परिवार एवं लोगो को प्रेरित करने को कहा गया ।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुन्दन वर्मा, सड़क अभियांत्रिकी विशलेषक आशुतोष कुमार सिंह एव ट्रैफिक पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन आईआरबी 2 मुसाबनी का चुनाव संपन्न

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन आईआरबी 2 मुसाबनी का चुनाव संपन्न

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन आईआरबी 2 चाईबासा कैम्प मुसाबनी शाखा का चुनाव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुजूर, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मंत्री छोटेलाल महतो की देखरेख में बटालियन मुख्यालय एवं विभिन्न कंपनियों में संपन्न हुआ।

    चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले में वर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को सनिका कुजूर ने 45 वोटो से पराजित कर दिया। सनिका कुजूर को 336 एवं सुनील सिंह को 291 मत प्राप्त हुए। सनिका कुजूर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गए। उपाध्यक्ष पद पर शक्ति में मंडल निर्वाचित घोषित किए गए। सचिव पद पर चंदन कुमार झा ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ प्रभु दयाल सिंह मुंडा, संयुक्त सचिव पद पर जयंत प्रधान,केंद्रीय सदस्य के रूप में राजेश रंजन प्रसाद निर्वाचित घोषित घोषित किए गए।अंकेक्षक के पद पर मुकेश कुमार साहू चुने गए। वाहिनी मुख्यालय प्रतिनिधि के पद पर हवलदार भरत सिंह निर्वाचित घोषित किए गए । कंपनी प्रतिनिधियों का भी चुनाव संपन्न हुआ। ए कंपनी प्रतिनिधि के रूप में धनंजय यादव, बी कंपनी में रंजीत कुमार एवं सी कंपनी में अजय कुमार सिंह निर्विरोध कंपनी प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए। डी कंपनी में उत्तम कुमार प्रजापति, ई कंपनी में विवेक कुमार सिंह एवं एफ कंपनी में अशोक कुमार महतो प्रतिनिधि के रूप में चुनाव जीते। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं निधियां को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुजूर द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर अध्यक्ष सनिका कुजूर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष के नाते सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि जवानों एवं बटालियन के बेहतरी के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे जैसा पूर्व में कार्य संगठन के पदाधिकारी करते आ रहे थे उसे आगे बढ़ाने के लिए हम संकल्प लेते हैं ।इस अवसर पर आइआरबी 2 के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

    महिला से छेड़खानी के विरोध में ग्रामीणों ने कि फुटा गुस्सा, एसडीओ के आश्वासन पर माने ग्रामीण

    महिला से छेड़खानी के विरोध में ग्रामीणों ने कि फुटा गुस्सा, एसडीओ के आश्वासन पर माने ग्रामीण

    सरायकेला/आदित्यपुर

    चिन्हित कर होगी आरोपियों पर होगी कार्रवाई – एसडीओ पारुल सिंह

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याडीह में नेताजी सुभाष हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्यरत मजदूरों द्वारा घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को भी विरोध जागते हुए धरना प्रदर्शन किया मौके पर सरायकेला सिविल एसडीओ पारुल सिंह ने पहुंचकर आरोपियों की चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात पर उग्र ग्रामीण माने।

    सिविल इंस्टिट्यूट पारुल सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों की सूची तैयार कर उनसे पूछताछ की जाएगी मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा लिखित शिकायत की गई है, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। एसडीओ ने बताया कि नेताजी सुभाष अस्पताल प्रबंधन द्वारा वार्ता कर कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की जाएगी, महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मौके से धरना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गौरतलब है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ईएमसी के पास हथियाड़ीह में निर्माणाधीन नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में काम कर रहा छः मजदूरों ने गांव की रहनेवाली एक महिला से छेड़खानी किया था, महिला ड्यूटी से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के बिल्डिंग निर्माण में लगे छः मजदूर महिला को घेर लिया था।

    महिला जब कुछ समझ पाती तब तक एक मजदूर महिला का हाथ पकड़कर बिल्डिंग में खींचने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुन उस रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद महिला उन मजदूरों के चंगुल से निकलकर भागने में सफल हुई। महिला सीधे अपने घर पहुंची और खुद के साथ घटी घटना की जानकारी ग्रामीणों और अपने परिवार के लोगो को दिया। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और हजारों की संख्या में ग्रामीण निर्माणाधीन बिल्डिंग को घेर लिया।

    अंततः आक्रोशित ग्रामीणों को एसडीओ द्वारा समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया मौके पर एसडीओ के अलावा आदित्यपुर पुलिस, गम्हरिया, आरआईटी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

    बालु माफिया के हौसले बुलंद, छापेमारी के 2 घंटे बाद पुनः चालू हुई बालू की गाड़ियां।

    बालु माफिया के हौसले बुलंद, छापेमारी के 2 घंटे बाद पुनः चालू हुई बालू की गाड़ियां।

    सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला जिले में बालू माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं बालु माफिया को किसी की खौफ नहीं है.चाहे जिला खनन पदाधिकारी छापामारी हो, या टास्क फोर्स, या स्थानीय प्रशासन। बालू माफियाओं की हौसले इस कदर बुलंद है कि जिला खनन विभाग द्वारा छापामारी करने के 2 घंटे बाद ही बालू माफियाओं द्वारा बालू लदे ट्रैक्टर की गाड़ियां सरपट दौड़ने लगे।

    प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार द्वारा बालू घाटों पर छापामारी की गई है। इस पूरे प्रकरण में जानकारी के लिए जब जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु जिला खनन पदाधिकारी द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। जिला खनन विभाग द्वारा कार्रवाई के ठीक 2 घंटे बाद बालू माफियाओं द्वारा बालू की सरपट गाड़ियां रोड पर दोडने लगी है। इससे पता चलता है कि बालु माफिया को किसी का खौफ नहीं

    मंत्री चंपई सोरेन के प्रयास से मांझीटोला सड़क निर्माण शुरू

    मंत्री चंपई सोरेन के प्रयास से मांझीटोला सड़क निर्माण शुरू

    सरायकेला/आदित्यपुर

    निर्माण कार्य शुरू होने पर झामुमों कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच बांटे लड्डू

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 13-14 में शिलान्यास के दो वर्ष बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के चलते स्थानीय लोग की समस्या को देखते हुए मंत्री चंपई सोरेन के आदेश पर लंबित निर्माण कार्य शुरू किया गया.मंत्री चंपई सोरेन के आदेश पर निर्माण कार्य शुरू होने पर झामुमों कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाँट खुशी का इजहार किया

    इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेंद्र गोप, सुभाष करवा, बुबई शर्मा, बुद्धेश्वर महतो, राजेश गोप, सोनू दास, मोहर्रम अली, बुधरा,म महेंद्र बंसरीयार, नरेश कर्मा, राजेश सिंह, हरेन, कार्तिक प्रजापति ,भास्कर हेंब्रम, पंचू प्रधान आदि मौजूद थे।

    एक दिन पूर्व भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाने के श्रेय लेने के चलते मचे होड़ के बाद झामुमों कार्यकर्ताओं ने मांझीटोला,संजय नगर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के पास पहुंचकर मंत्री और सरकार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आम लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया, इस मौके पर मौजूद झामुमो आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र गोप ने बताया कि भाजपा द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए तस्वीर खींचाई गई है

    जबकि विगत दिनों आदित्यपुर नगर निगम प्रशासक के साथ आयोजित बैठक में मंत्री चंपई सोरेन द्वारा लंबित योजनाओं को पूरा किए जाने संबंधित सख्त निर्देश देने के चलते ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सका है, गौरतलब है कि तकरीबन 2 वर्ष पूर्व वार्ड संख्या 13-14 में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा तकरीबन तीन करोड़ की लागत से मांझीटोला,संजय नगर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक से लेकर साल्डीह बस्ती नदी किनारे तक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना को पारित कर निवर्तमान जनप्रतिनिधियों द्वारा शिलान्यास किया गया था, लेकिन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था,

    उतरी बादिया लैम्पस में खुुला धान अधिप्राप्ति केंद्र ,प्रमुख ने किया उद्घाटन

    उतरी बादिया लैम्पस में खुुला धान अधिप्राप्ति केंद्र ,प्रमुख ने किया उद्घाटन

    मुसाबनी

    मुसाबनी 3 उतरी बादिया लैम्पस लिमिटेड में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम,सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी,नाबार्ड के सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद,लक्ष्मण द्वारा फीता काटकर किया। मौके पर लक्ष्मण चंद्र बाग,पूर्व पार्षद सुखलाल हेम्ब्रम, सदस्य सुजीत दास,लैम्पस अध्यक्ष साधु चरण कुदादा,सचिव गणेश कुमार,कार्यकारिणी सदस्य सरस्वती सागर,अर्चना मंडल,मुन्ना सोना,सुष्मिता तामसोय,संध्या पांडा आदि उपस्थित थे।

    उद्घाटन के मौके पर अतिथियों का फूल माला पहनाकर लैम्प्स अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा स्वागत किया गया।
    धान अधिप्राप्ति केंद्र उद्घाटन के साथ हीं
    लैम्पस में धान की खरीदारी का यहाँ शुभारंभ हो गया है। क्षेत्र के किसान अपना धान न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रु प्रति क्विंटल इसमें प्रति क्विंटल बोनस 117 रुपये की दर से जोड़ा गया है। प्रखंड के किसान अपने खेत में उपजाए धान को इस धान अधिप्राप्ति केंद्र में 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेच सकेंगे। पंजीकृत किसान अधिकतम 200 क्विंटल तक धान की बिक्री उतरी बादिया धान अधिप्राप्ति केंद्र में कर सकेंगे।

    मौके पर प्रमुख ने किसानों ने कहा कि किसानों को हमेशा यह ध्यान रखना होगा कि वह अपने खेत में उत्पादित धान ही यहां आकर बेचे।धान का जो भी समर्थन मूल्य है वह सरकार किसानों को भुगतान करेगी। दलालों के चक्कर में ना पड़े।

    पशुघन चोर ने पार्टी का बैनर नेमप्लेट लगाकर पुलिस से बचते हैं।

    पशुघन चोर ने पार्टी का बैनर नेमप्लेट लगाकर पुलिस से बचते हैं।

    सरायकेला/चांडिल

    इचागढ के युवा नेता आकाश महतो ने पुलिस से शिकायत की पार्टी के बैनर नेमप्लेट लगातार पशुघन चोर सक्रीय है।चांडिल अनुमंडल के अधीन चोर पुलिस से बचने के लिए राजनीतिक पार्टी का झंडे का इस्तेमाल करते हैं।इस तरह की मामले का उजागर युवा नेता आकाश महतो के प्रयास से हुआ।चोर किसी भी पोलटिकल पार्टी का वाहन में नेम प्लेट लगाकर पशुघन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है, पुलिस से की गई शिकायत

    भाजपा युवा मोर्चा के नेता आकाश महतो ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में बकरी चोरी करने वाले चोरों का एक गिरोह सक्रिय है जो गाड़ी में किसी राजनीति दल का फर्जी तरीका से बोर्ड लगा कर इस तरह के काम को अंजाम देते हैं ताकि पुलिस और जनता के आंख में धूल झोंक सके।

    आज इसी तरह बकरी चोरों के एक गिरोह का पीछा कुछ युवकों द्वारा किया गया लेकिन वे भागने में सफल रहे

    बताया जाता है कि ये लोग एक मारुति वैन का उपयोग करता है तथा विभिन्न डिजाइन का अलग अलग गाड़ी में नेम प्लेट लगा कर इस घटना को अंजाम देता है।

    उतरी बादिया लैम्पस में खुुला धान अधिप्राप्ति केंद्र ,प्रमुख ने किया उद्घाटन

    उतरी बादिया लैम्पस में खुुला धान अधिप्राप्ति केंद्र ,प्रमुख ने किया उद्घाटन

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    मुसाबनी 3 उतरी बादिया लैम्पस लिमिटेड में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम,सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी,नाबार्ड के सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद,लक्ष्मण द्वारा फीता काटकर किया। मौके पर लक्ष्मण चंद्र बाग,पूर्व पार्षद सुखलाल हेम्ब्रम, सदस्य सुजीत दास,लैम्पस अध्यक्ष साधु चरण कुदादा,सचिव गणेश कुमार,कार्यकारिणी सदस्य सरस्वती सागर,अर्चना मंडल,मुन्ना सोना,सुष्मिता तामसोय,संध्या पांडा आदि उपस्थित थे।

    उद्घाटन के मौके पर अतिथियों का फूल माला पहनाकर लैम्प्स अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा स्वागत किया गया।
    धान अधिप्राप्ति केंद्र उद्घाटन के साथ हीं
    लैम्पस में धान की खरीदारी का यहाँ शुभारंभ हो गया है। क्षेत्र के किसान अपना धान न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रु प्रति क्विंटल इसमें प्रति क्विंटल बोनस 117 रुपये की दर से जोड़ा गया है। प्रखंड के किसान अपने खेत में उपजाए धान को इस धान अधिप्राप्ति केंद्र में 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेच सकेंगे। पंजीकृत किसान अधिकतम 200 क्विंटल तक धान की बिक्री उतरी बादिया धान अधिप्राप्ति केंद्र में कर सकेंगे।

    मौके पर प्रमुख ने किसानों ने कहा कि किसानों को हमेशा यह ध्यान रखना होगा कि वह अपने खेत में उत्पादित धान ही यहां आकर बेचे।धान का जो भी समर्थन मूल्य है वह सरकार किसानों को भुगतान करेगी। दलालों के चक्कर में ना पड़े।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started