प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो का एसडीओ के पद पर प्रोन्नति होने पर पंचायत समिति सदस्यों ने किया सम्मानित

प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो का एसडीओ के पद पर प्रोन्नति होने पर पंचायत समिति सदस्यों ने किया सम्मानित

पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो का एसडीओ के पद पर प्रोन्नति होने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सुशील कुमार यादव, दीपू सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए । इस दौरान प्रखंड में विकास हेतु चल रही योजनाओं सहित पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावे बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी को स्वच्छ बनाने हेतु पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता अभियान चलाने पर भी निर्णय लिया गया। साथ ही साथ दीवार लेखन करके स्थानीय लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जाएगा ताकि नदी के आसपास टूटे हुए कांच के टुकड़ों गंदगी का अंबार ना लगाए।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने सारे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जमशेदपुर प्रखंड को विकास के कार्यों में उत्कृष्ट कर एक अलग पहचान बनाने का भी आश्वासन दिए हैं। जमशेदपुर प्रखंड में ऐसे कई कार्य करने का भी निर्णय लिए है जिससे सारे लोग अपने आप में गौरवान्वित महसूस होंगे। उन्होंने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांगता जैसी संबंधित सारी पेंशन को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का भी निर्णय लिए है।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावे सुशील कुमार यादव, दीपू सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पीएम विश्वकर्म योजना को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

पीएम विश्वकर्म योजना को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

योजना के व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त करने के दिए गए निर्देश

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर आपसी तालमेल स्थापित करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें- उपायुक्त

समहरनालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आज उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने जिला एवं प्रखंड समन्वयकों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की, समीक्षा बैठक में प्रयुक्त में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त कर योजना के तहत लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त नें छः ग्राम पंचायत को अनबोर्ड कराने, प्रथम एवं द्वितीय चरण के वेरिफिकेशन कार्य में तेजी लाने तथा योजना के सफल क्रियान्वयन हेतू आपसी तालमेल स्थापित कर लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करने के निदेश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने पीएम विश्वकर्मा की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना से अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले जिले के हजारों कारीगरों और शिल्पकारों को सीधे लाभ होगा, साथ ही पारंपरिक और विरासत शिल्प के संरक्षण में योगदान देने वाले कारीगरों और शिल्पकारों के जीवन में बदलाव आएगा। यह योजना कारीगरों और शिल्पकारों को विश्वकर्मा (पारंपरिक कारीगर) के रूप में मान्यता देने में सक्षम बनाएगी, जिससे वे योजना के तहत लाभ उठाने के पात्र बन जाएंगे।

यह उल्लेख करना उचित है कि पीएम विश्वकर्मा योजना 15,000 रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन, कारीगरों को प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के दौरान प्रति दिन 500 रुपये,1 लाख रुपये (पहली किश्त) और 2 लाख रुपये (दूसरी किश्त) तक संपार्श्विक-मुक्त क्रेडिट सहायता सहित कई लाभ प्रदान करती है। किश्त) 5% की रियायती ब्याज दर पर, डिजिटल लेनदेन और विपणन सहायता के लिए प्रोत्साहन।

आखिरकार जिंदगी का जंग हार गया हाथी।

आखिरकार जिंदगी का जंग हार गया हाथी।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

40 घंटे तक कुंए में गिरे रहने बाद आखिरकार हाथी ने जिंदगी और मौत के जंग में हार मान लिया।

ज्ञात हो कि चांडिल वन क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हेवेन पंचायत के अधीन अंडा गांव के रंगाडीह वनचर के सिंचाई कुआं में बुधवार की रात एक हाथी गिरा था।
चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी मिर्धा मिरजा उनके सहयोगी कर्मी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और हाथी को निकलने में जुट गए।

यह घटना बीते बुधवार के रात्रि 11:00 बजे हुई थी। कुछ लोग का कहना है कि हाथी पहाड़ से उतर रहे थे उसी वक्त छोटी सिंह सरदार मुंडा के बारी में स्थित सिंचाई कुंए में एक हाथी गिर गया जिसकी सुचना वन विभाग को दी गई।

चिकित्सक राजेन्द्र प्रसाद

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया और हाथी को निकालने की मशक्कत करते रहे लेकिन सुबह से शाम हो गई लेकिन हाथी को निकालने में वन विभाग की टीम सफल नहीं हुए.वहीं हाथी का भोजन पानी कुआं में ही दी जा रही था। उक्त बात की जानकारी वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री मिर्धा ने दी।

आखिरकार 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पशु चिकित्सक डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद और वन क्षेत्र पदाधिकारी ने हांथी को मृतक घोषित किया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने नियोजन कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने नियोजन कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने हेतु जिला प्रशासन प्रयारत

मॉडल कैरियर सेंटर बनाने की योजना, युवाओं को एक छत के नीचे कैरियर काउंसिलिंग, रोजगारपरक प्रशिक्षण, लाइब्रेरी आदि की सुविधायें मिलेंगी

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला नियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने काउंसलर रूम, आईटी लैब, लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। करियर काउन्सीलिंग, प्रशिक्षण, जॉब सर्च की सुविधा, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने की दिशा में गैर सरकारी संस्थान को जोड़ते हुए मॉडल कैरियर सेंटर की स्थापना पर विचार किया गया ।

इस मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को जिला अंतर्गत विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसर के मुताबिक प्रशिक्षण देते हुए रोजगार से जोड़ने की योजना है। जिला प्रशासन प्रयासरत है कि नियोजनालय में जितने भी रोजगार के लिए निबंधित छात्र-छात्रायें हैं उन्हें जितनी स्थानीय कंपनियों में जॉब फेयर के माध्यम से प्लेसमेंट प्रदान किया जा सके। इसके लिए उन्होंने नियोजन पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्थानीय कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझें ताकि बच्चों को रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ते हुए जिला में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नियोजन नीति में 75 फीसदी स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता का प्रावधान किया गया है, ऐसे में युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि मॉडल कैरियर सेंटर के माध्यम से एक छत के नीचे युवाओं को कैरियर काउंसिलिंग, रोजगार प्रशिक्षण, नई तकनीक की जानकारी, लाइब्रेरी की सुविधा आदि उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों के पठन-पाठन को लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार दिलाने में मदद मिलेगी।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र सही तरीके से कर तैयारी पाएं इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना, किताब और कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ा जाएगा ताकि बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिल सके । इसके अतिरिक्त उन्होने टाटा द्वारा संचालित मॉडल कैरियर सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां के कार्यप्रणाली की जानकारी ली । उन्होने कहा कि युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में जरूरी है कि उन्हें सही समय में उचित मार्गदर्शन मिले इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला नियोजनालय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

अंडा गांव में हाथी गिरा कुआं में बचाव कार्य में लगे कर्मी , हाथी को खाना पीना के साथ चिकित्सा सुविधा दिया जा रहा है।

अंडा गांव में हाथी गिरा कुआं में बचाव कार्य में लगे कर्मी , हाथी को खाना पीना के साथ चिकित्सा सुविधा दिया जा रहा है।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल वन क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हेवेन पंचायत अधीन अंडा गांव के रंगाडीह वनचर के सिंचाई कुआं में हाथी गिरा।वन विभाग कर्मी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और हाथी को निकलने की प्रक्रिया शुरू हुआ।यह घटना बीते रात लगभग 11:00 बजे हुई थी। कुछ लोग का कहना है कि हाथी पहाड़ से उतर रहे थे उसी छोटी सिंह सरदार मुंडा के बारी में स्थित सिंचाई कुप गिर गया।वन विभाग सुबह से शाम हो गई लेकिन हाथी निकालने में सफल नहीं हुए ‌हाथी का भोजन पानी कुआं में ही दी जा रही है। उक्त बात की जानकारी वन क्षेत्र पदाधिकारी मिर्धा ने दी।
घटना अंडा गांव के रोहिन सिंह मुंडा के घर के सिंचाई कुआ के पास घटी। कुआं में 20 फीट नीचे , छः फिट का हाथी भागने के दौरान गिर पड़ा। इस घटना में हाथी गंभीर रूप में घायल हो गया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा चिकित्सा सुविधा प्रदान कराई जा रही है। हेवेन पंचायत समिति के सदस्य लक्ष्मी महतो,वन कर्मी ,पशु चिकित्सक कर्मी पहुंचे हुए हैं।

एक तरफ ठंड और दूसरी ओर घायल हाथी का चिंघाड़ने से ग्रामीण दहशत में आ गए।

हाथी के झुंड में 15 से 20 हाथी बताया जा रहे हैं । जिसे जयराम महतो चौका पालना टीम द्वारा गजराज की झुंड को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के मुनीबाबा जंगल की ओर खदेड़ रहा था ।उसी दौरान झुंड में से एक हाथी सूखे कुआं में गिर गया।आज सुबह चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा जेसीवी मशीन के माध्यम से हाथी को निकलने की प्रयास किया जा रहा है ।सैकड़ो ग्रामीण हाथी को देखने पहुंच गए हैं।

हत्यारे पति को आमदा ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।

हत्यारे पति को आमदा ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।

सरायकेला/आमदा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए लाठी को भी जप्त किया।

एक और हत्यारे पति का चेहरा आया सामने जहां पर पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और हत्यारे पति ने आओ ना ताओ देखते हुए पत्नी की मार मार कर निर्मम हत्या कर दी।

वहीं आमदा ओपी पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर हत्यारे पति को धर दबोचा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आपको बताते चलें कि आमदा ओपी के गोंडामारा गांव में दिनांक 01.01.24 की रात को पति पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था जिसके बाद गुस्से में पति भीमसेन नायक ने लाठी से पत्नी रीना नायक को पीट पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया जिसके पश्चात जिसके रिना नायक घर में ही पड़ी रही और रीना नायक को त्वरित उचित उपचार नहीं मिलने के कारण मृत्यु हो गई है।

मामले की सूचना ग्राम वासियों ने आमदा ओपी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और उक्त मामले पर प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया और मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति भीमसेन नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं घटना में प्रयुक्त लाठी को बरामद कर जप्त किया गया है।

दो दिवसीय शताब्दी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 27 से पुराने फुटबॉल क्लबों को किया जाएगा सम्मानित

दो दिवसीय शताब्दी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 27 से पुराने फुटबॉल क्लबों को किया जाएगा सम्मानित

खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां 7 ए साइड फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 27 एवं 28 जनवरी को दो दिवसीय नाइन साइड महिला एवं पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन अर्जुना स्टेडियम खरसावां में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 32 तथा महिला वर्ग के 8 टीमों को अवसर दिया जाएगा। उक्त जानकारी संगठन के सचिव पिनाकी रंजन ने दी है।

उन्होंने कहा कि 7 ए साइड जिला फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा आगामी 27 एवं 28 जनवरी को महिला एवं पुरुष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 33000 एवं कप द्वितीय पुरस्कार ₹22000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹15000 एवं कप तथा चतुर्थ पुरस्कार ₹11000 एवं कप दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट डिफेंडर, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट स्ट्राइकर के अलावा अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जबकि महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में 11000 तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹8000 की राशि दी जाएगी. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीमों को 26 जनवरी को ही व्हाट्सएप के माध्यम से फिक्सचर प्रेषित किया जाएगा. प्रवेश शुल्क पुरुष वर्ग के लिए 2501 तथा महिला वर्ग के लिए 2101 रुपया रखा गया है. प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी को है. यह भी निर्णय लिया गया है जिले के पुराने फुटबॉल क्लबो को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता में 9-9 खिलाड़ी शामिल होंगे जबकि मैच 20 मिनट का होगा

जीसीजेडी हाई स्कूल में 24 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, दर्जनों बच्चों ने लिया भाग

जीसीजेडी हाई स्कूल में 24 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, दर्जनों बच्चों ने लिया भाग

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

झारखंड सरकार द्वारा स्थायी प्रस्वीकृति प्राप्त शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान गिरीश चन्द्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी का 24 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रीक्रिएशन क्लब मैदान में गुरुवार को शुरू हुआ। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी सह श्री ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अशोक अग्रवाल ने गोला फेंक कर किया। मौके पर स्कूल के संस्थापक सह सचिव कुंदन कुमार सिंह व उपाध्यक्ष हिमांशु पात्रो, प्रिंसिपल शिव पूजन सिंह चौहान,निराकार साव सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ मौजूद थे। सचिव कुंदन कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल कूद जरूरी है।
इसलिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में नियमित रूप से होता है। 24 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों ने भाग लेने के लिए अपना अपना पंजीयन कराया है जो उनकी खेल भावना व प्रतिभा को दर्शाता है।

इसमें वर्ग 6 से वर्ग 10 तक के छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं।प्रतियोगिता में दौड़, तीन पैर का दौड़, धीमी साईकिल रेस,गोली चम्मच, सुई धागा रेस, फुटबॉल व क्रिकेट, ऊंची अगला लेख,लम्बी कूद, तीरंदाजी, म्युजिकल चेयर रेस, गोला फेक,फुटबॉल,क्रिकेट, कबड्डी आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक सोमेश्वर झा, नयन तारा राय, निमाई मार्डी, किरण कुमारी,अल्पना सिंह,सुशील सोरेन, मोहम्मद जहीर उद्दीन अंसारी, बिष्णु पातर, राहुल लामा आदि का अहम योगदान रहा । वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ के मौके पर सैकड़ो की संख्या में छात्राएं रीक्रिएशन क्लब मैदान में उपस्थित थे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा डीएमएफटी की समीक्षा बैठक आवासीय कार्यालय में की गई।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा डीएमएफटी की समीक्षा बैठक आवासीय कार्यालय में की गई।

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, कौशल विकास केंद्र से सम्बंधित योजनाओं को प्राथमिकता में शामिल करने का दिया गया निर्देश

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा डीएमएफटी की समीक्षा बैठक आवासीय कार्यालय में की गई। बैठक में स्पष्ट कहा गया कि प्रस्ताव में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, कौशल विकास केंद्र से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सोमवार तक अनिवार्य रूप से अपने विभाग सम्बन्धी प्रस्ताव समर्पित करेंगे।

जिला शिक्षा अधीक्षक से स्कूलों में बेंच-डेस्क, अतिरिक्त कमरा निर्माण की आवश्यकता, पेयजल व शौचालय सम्बंधी समस्या की जानकारी ली गयी। साथ ही निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र मूल्यांकन करते हुए प्रस्ताव समर्पित करें । शिक्षा विभाग से विद्यालय में जहां छात्र की संख्या अधिक है वहां अतिरिक्त कमरा, टूटे हुए छतों की मरम्मती, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की स्थिति, किचेन शेड, मरम्मती बेंच डेस्क, लाइटिंग, पुस्तकालय की अद्यतन स्थिति, प्रयोगशाला, बाउंड्री वॉल, स्मार्ट क्लासेस, मल्टीपर्पज हॉल, समुदायिक हॉल, कल्याण हॉस्टल, कस्तूरबा विद्यालय आदि से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई हैं।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण व आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली के वायरिंग का प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

डीपीएम जेएसलपीएस को संकुल स्तरीय कौशल विकास केंद्र संचालन के लिए प्रस्ताव बढाने का निर्देश दिया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आधी आबादी को कौशल विकास तथा प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार सृजन के नए अवसर उपलब्ध कराए जाने का प्रयास होगा ताकि महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं और सशक्त हो सकें।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में चापाकल मरम्मती व पेयजल के अन्य स्रोत की उपलब्धता का मूल्यांकन करते हुए प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देश दिया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी फंड का समुचित लाभ आमजनों तक पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि बड़ी आबादी को लक्षित कर योजनाओं का चयन किया जाए। योजनाओं के चयन में विभाग भी अपने स्तर पर प्राथमिकता तय करें। प्रस्तावित योजनाओं को जल्द अनुमोदित कर विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, निदेशक एनईपी ज्योत्स्ना सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

शिवा नर्सिंग होम पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली ने ठाकुरदास महतो जी का कुशल क्षेम जाना।

शिवा नर्सिंग होम पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली ने ठाकुरदास महतो जी का कुशल क्षेम जाना।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुरदास महतो जी का सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था उनका और रमेश मोदी जी के दमाद का हाल चाल जानने शिवा नर्सिंग होम पहुंचे। भाजपा नेता गणेश महाली ईश्वर से दोनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सरायकेला पूर्व प्रत्याशी सह झारखंड प्रदेश के अनुसूचित जनजाति की प्रदेश कोषाध्यक्ष बड़े भाई आदरणीय गणेश महाली ने वरिष्ठ कार्यकर्ता नवागांव पंचायत काला पत्थर के ठाकुर दास जी की सड़क दुर्घटना के कारण शिवा नर्सिंग होम में अच्छी इलाज हो इस पर ध्यान देने की बात कही साथ में सुभाष चन्द्र मोदी का शरीर इलाज पर उनके परिवार के साथ 24 घंटा खड़ा रहने कि भी बात कही।

भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि वे ठाकुर दास जी एवं उनके परिवार के साथ हर कदम पर साथ खड़े हैं और वे हर संभव मदद करेंगे।

डॉक्टर के अपहरण कोशिश, हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डॉक्टर के अपहरण कोशिश, हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर/गोलमुरी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दोनों अभियुक्तों के साथ पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली भी बरामद किया

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी चौक के पास मंगलवार देर शाम अपराधियों ने डॉ आर प्रधान के अपहरण का प्रयास किया. हालांकि, डॉ प्रधान द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और दोनो अपराधियों को धर दबोचा. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो को थाने ले गई जहां दोनो ने पूछताछ की गई।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह और रवि शंकर सिंह रिश्ते में ममेरे भाई लगते है और बेगूसराय में रहते है. दोनो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है. दोनो 27 दिसंबर को ही जमशेदपुर आए थे।

एसएसपी ने आगे मावले पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले तो दोनो ने पुलिस को काफी गुमराह किया पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अशोक ने पुलिस को बताया कि गूगल पर डॉ प्रधान सर्च कर उनकी जानकारी हासिल की थी. इसके बाद डॉ प्रधान का अपहरण कर फिरौती मांगने का प्लान बनाया था. दो दिनों तक रेकी भी की थी. मंगलवार को अपहरण करने ही वाले थे कि उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसी दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. एसएसपी ने बताया कि अशोक परसुडीह थाना से अवैध शराब बेचने के मामले में और रविशंकर मोकामा से डकैती के मामले में जेल जा चुका है।

मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

योजनाओं के समय पर पूरा न होने पर मंत्री चंपई सोरेन ने अधिकारियों की लगायी क्लास।

3 जनवरी बुधवार को आदित्यपुर जियाडा प्रशासनिक भवन में मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में आदित्यपुर अपर नगर आयुक्त आलोक कुमार, सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह, बबलू सोरेन, निजी सहायक चंचल गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि संनन्द आचार्य समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

सरायकेला जिले के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित योजनाओं के देरी होने की समस्या को लेकर जियाडा प्रशासनिक भवन में मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में आदित्यपुर निगम क्षेत्र में चार माह पूर्व हुए टेंडर के बाद भी कार्य शुरू न होने पर मंत्री ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि टेंडर होने के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले एजेंसियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें । नगर निगम के कई वार्ड क्षेत्र विकास योजनाओं से उपेक्षित हैं ।

इन क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सभी योजनाओं को जल्द पूरा करें। मंत्री ने आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान मंत्री ने विगत दिनों हुए निगम क्षेत्र अंतर्गत विकास योजना के समीक्षा बैठक के बाद योजनाओं के कार्य प्रगति को भी जाना। मंत्री ने सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि एल 1 हो चुके एजेंसी के बदले एल 2 हुए एजेंसियों को कार्य आवंटन किया जाए। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में पाइपलाइन जलापूर्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को दिया।

वहीं बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त हुए पीएम आवास आवेदनों को भी निगम द्वारा सार्वजनिक किया जाए

Design a site like this with WordPress.com
Get started