मनोहरपुर में प्रसव के दौरान युवती की मौत मामले में जांच शुरू।

मनोहरपुर में प्रसव के दौरान युवती की मौत मामले में जांच शुरू।

चक्रधरपुर :मनोहरपुर में प्रसव के दौरान युवती की मौत मामले में जांच शुरू कर दी गई है आपको बताते चलें कि बिन ब्याही युवती के प्रसव के 24 घंटे बाद युवती की मौत एवं उसके नवजात शिशु की ख़रीद-फरोख्त मामले को लेकर बुधवार को जांच टीम एसडीओ के नेतृत्व में मनोहरपुर स्थित तुरी टोला का दौरा किया. इसके पूर्व जांच टीम के सदस्यों द्वारा इस मामले में संलिप्त दोनों सहिया, एएनएम एवं अवैध रूप से शिशु को एडॉपट करने वाली महिला से मनोहरपुर सीएचसी के बंद कमरे में क्रमश: पूछताछ की जा रही है. विदित हो कि मनोहरपुर का यह मामला उच्च स्तर पर भी तूल पकड़ता जा रहा है. जिससे ज़िला प्रशासन इसे गंभीरता से लिया है

तथा इस मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर पश्चिम सिंहभूम ज़िला के उपायुक्त के दिशा निर्देश में चक्रधरपुर अनुमंडल एसडीओ रीना हांसदा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित किया गया है. लिहाज़ा मामले की जांच को सार्वजनिक नहीं किया गया है. हनुमान लगाया जा रहा है उक्त जांच के बाद रिपोर्ट ज़िला उपायुक्त को सौंप दी जाएगी.ताकी आगे की कारवाई में किसी भी प्रकार का बाधा उत्पन्न ना हो।

जमशेदपुर में जाम को लेकर एक्शन में पुलिस,, चलाया विशेष जांच अभियान।

जमशेदपुर में जाम को लेकर एक्शन में पुलिस,, चलाया विशेष जांच अभियान।

जमशेदपुर : बुधवार को एएसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में साकची बाजार क्षेत्र की सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. साथ ही जहां-तहां बेतरतीब पार्किंग करने वाले लोगों को नसीहत देकर दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. एएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि त्यौहार का मौसम है, लोग खरीदारी करने बाजार आ रहे हैं. मगर बेतरतीब पार्किंग और जहां-तहां अवैध रूप से फुटपाथ पर दुकान लगाकर लोग सड़क को जाम कर रहे हैं

एसपी ने बताया कि फिलहाल उन्हें नसीहत दी गयी है. विशेष तौर पर ऑटो चालकों को हिदायत दी गयी है. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सभी ऑटो चालकों से वार्ता कर उनसे सहयोग की अपील करें, अन्यथा दोबारा पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

चांडिल में आबकारी विभाग के निर्देश पर, 73 लीटर विदेशी शराब के साथ दो हिरासत में, एक ऑटो कर भी जब्त।

चांडिल में आबकारी विभाग के निर्देश पर, 73 लीटर विदेशी शराब के साथ दो हिरासत में, एक ऑटो कर भी जब्त।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल : सरायकेला उत्पाद अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चांडिल थाना क्षेत्र के टीचर न्यू कॉलोनी, मठ, एवं चांडिल फाटक आदि क्षेत्र में मंगलवार की रात दबिश दी. जहां से करीब 73 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं विभाग ने एक आल्टो कार भी जब्त किया है.

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि इसमें स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया. सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कई बार चांडिल पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी है. इस दौरान 30 अगस्त को बड़ी कार्रवाई की गयी थी. कार्रवाई में एक मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. जिसमें दो युवकों को हिरासत में लिया गया था. वहीं 17 जुलाई को भी अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था. 18 जुलाई को भी दलमा के काठजोर खड़िया बस्ती में छापामारी की गयी थी. जहां नकली शराब फैक्टरी के संचालने का भड़ाफोड़ हुआ था. छापामारी में 31 पेटी नकली शराब और 500 पीस से ज्यादा कॉर्क, ढ़क्कन को बरामद किया गया था. इस दौरान दो मजदूरों को गिरफ्तार भी किया गया था

उत्पाद विभाग के एसआई अखिलेश कुमार ने आगे कहा की अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा किसी भी कीमत पर अवैध शराब कारोबारी बक्से नहीं जाएंगे।

आदित्यपुर बस्ती वासियों का थाने में जोरदार विरोध प्रदर्शन।

आदित्यपुर बस्ती वासियों का थाने में जोरदार विरोध प्रदर्शन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

4 अक्टूबर बुधवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती आई रोड़ के लोगों ने बस्ती के एक मकान को दूसरे समुदाय को बेचे जाने के विरोध में एक बार फिर आदित्यपुर थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया.आदित्यपुर बस्ती आई रोड के बस्ती वासियों का कहना है कि पुलिस द्वारा उक्त मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है, तो मामले को सरायकेला अनुमंडल न्यायालय में भेजा जाए जिससे अनुमंडल न्यायालय द्वारा मामले को लेकर न्याय संगत कार्रवाई की जा सके।

आपको बताते चलें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आई रोड बस्ती निवासी स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से संजय लाल नामक व्यक्ति द्वारा अपने मकान को 11लाख रुपए में अन्य समुदाय को बेचे जाने से नाराज लोगों द्वारा बीते कई महीने से लगातार विरोध किया जा रहा है. मामले को लेकर बस्ती के लोगों द्वारा सरायकेला पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी गुहार लगाई गई है ,इसी कड़ी में बुधवार आदित्यपुर बस्ती के दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने थाना पहुंचकर अपना विरोध जताया ,बस्ती वासियों का कहना है कि संजय लाल नामक व्यक्ति द्वारा 11 लाख कीमत में अपने पुराने मकान को शाकिर अली नामक व्यक्ति को बेच दिया गया है ,जिसका विरोध स्थानीय कर रहे हैं. बस्ती वासियों द्वारा बताया गया कि वह उक्त मकान को लोग भी खरीदना चाहते हैं ,लेकिन अधिक कीमत में संजय लाल द्वारा बस्ती के लोगों को घर बेचने के बजाय बाहरी व्यक्ति को बेच दिया गया है. जिससे भविष्य में बस्ती का सहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ सकता है।

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार ने महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी स्पेशल फोर्स का किया गठन।

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार ने महिला शक्ति पेट्रोलिंग स्पेशल फोर्स का किया गठन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने आदित्यपुर थाने में महिला सुरक्षा को लेकर स्पेशल फोर्स का गठन किया.एसपी ने महिला एस.आई के नेतृत्व में कुल 8 महिला एएसआई और सिपाहियों की इस टीम को आदित्यपुर,आर.आई.टी,गम्हरिया और कांड्रा थाना क्षेत्र में गश्त लगाने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई का जिम्मा सौंपा है.विशेष रूप से महिला सुरक्षा पर काम करने वाली इस टीम का नाम महिला शक्ति पेट्रोलिंग रखा गया है।

महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी को आदित्यपुर थाने से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डॉ. बिमल ने पत्रकारों को बताया कि इस फोर्स का गठन महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है.उन्होने कहा कि आज शहरी क्षेत्र से इसकी शुरुआत हुई है और ग्रामीण क्षेत्र में भी विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मी इसी तरह अपने थाना क्षेत्रों में कार्यरत रहेंगी.उन्होने बताया कि इसके लिए एक मोबाइल नंबर-9798302490 भी विशेष रूप से जारी करते हुए आज से ही इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस नंबर पर महिलाओं के फोन आते ही टीम पीड़ित महिला तक पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करने की शुरुआत करेगी.इसके लिए महिलाओं को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए शक्ति पेट्रोलिंग टीम को सक्षम बनाया गया है.आदित्यपुर थाने से 4 स्कूटी पर सवार 8 महिला पुलिसकर्मियों‌ को एसपी डॉ विमल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रामचंद्रपुर स्थित अमीन मंडल के कार्यालय में राष्ट्रीय सूड़ी समाज का एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

रामचंद्रपुर स्थित अमीन मंडल के कार्यालय में राष्ट्रीय सूड़ी समाज का एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर स्थित अमीन मंडल के कार्यालय में राष्ट्रीय सूड़ी समाज का एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी दिसंबर महीना में जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले सूड़ी एकता महासम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।

उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द मैदान को बुक किया जाएगा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम बनाकर कोल्हान के सभी गांव का दौरा किया जाएगा एवं सभी को इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने के लिए अनुरोध किया जाएगा साथ ही इस कार्यक्रम को संचालित करने के लिए तिथि निर्धारित कर बहुत जल्द एक कमेटी तैयार किया जाएगा जिस कमेटी के देखरेख पर यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सूड़ी समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल, प्रदेश महामंत्री अमीन म॔डल, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु मंडल प्रदेश महिला महामंत्री रीता मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र मंडल, सरायकेला खरसावां युवा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ मंडल, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष बृहस्पति मंडल, प्रखंड महामंत्री मिहिर मंडल आदि उपस्थित थे । बरसात के कारण सभी पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो पाए अगला बैठक की तिथि जल्दी घोषित कर दिया जाएगा।

छोटा गम्हरिया पंचायत के निर्मल पथ से विश्वकर्मा कॉलोनी तक सड़क एवं नाला निर्माण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।

छोटा गम्हरिया पंचायत के निर्मल पथ से विश्वकर्मा कॉलोनी तक सड़क एवं नाला निर्माण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।

सरायकेला/गम्हरिया


( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

छोटा गम्हरिया पंचायत के विश्वकर्मा कॉलोनी, नमो टोला, कैलाश नगर, शिवनगर मोहल्ले के लोगों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में लिखा गया कि गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत अंतर्गत विश्वकर्मा कॉलोनी, शिवनगर, नमो टोला, कैलाश नगर के लोगों के आवागमन के लिए सड़क का निर्माण नहीं हुआ है और जो कच्ची सड़क है उसकी हालत भी बद्तर स्थिति में है. जिसके कारण यहां के स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो गई है मजबूरन लोगों को नाले से भी बद्तर हो चुके कच्ची सड़क से गुजरना पड़ रहा है इसके साथ-साथ निर्मल पथ मे नाली की व्यवस्था ना होने के कारण निर्मल पथ से विश्वकर्मा कॉलोनी तक सालों भर दूषित जल का बहाव लगा रहता है यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है।
आवागमन हेतु सड़क का स्थाई व्यवस्था करने का आग्रह किया गया।

साथ ही साथ अनुमंडल अधिकारी, अपर उपायुक्त,उपायुक्त
और जिला पंचायती राज पदाधिकारी को प्रतिलिपि दिया गया।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा,उप मुखिया रेनू महतो, वार्ड सदस्य पार्वती महतो, सुनीता देवी, चंपक मंडल मंजू देवी संगीता मोहंती, मिली मुखर्जी कंचन पाल लक्ष्मी महतो रागिनी श्रीवास्तव अमित गोस्वामी उषा रानी महतो रेखा महतो प्रभावती महतो समेत सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए

बिन ब्याही मां के कोख का हुआ 50,000रु में सौदा, बच्चे को जन्म देने के बाद हुई मौत, जांच में जुटी प्रशासन,

बिन ब्याही मां के कोख का हुआ 50,000रु में सौदा, बच्चे को जन्म देने के बाद हुई मौत, जांच में जुटी प्रशासन,

पश्चिम सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में एक बिन ब्याही मां की कोख में पल रहे बच्चे की गर्भावस्था में ही₹50000 में सौदा कर लिए जाने का सनसनी केस मामला सामने आया है.यही नहीं प्रसव के बाद उचित इलाज नहीं मिलने के कारण बच्चों को जन्म देने वाली मां की 24 घंटे के अंदर मौत भी हो गई इस मामले में आनंदपुर अस्पताल की एक नर्स एक सहिया और गर्व का सौदा करने वाली एक महिला अब जांच के घेरे में हैं।

आपको बताते चले की मामला पश्चिम सिंहभूम जिले के तुरी टोला का है वहां एक किराए के मकान में कुछ महीने से गुपचुप तरीके से रह रही 20 साल की एक अविवाहित युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही महिला की मौत हो गई महिला की मौत के बाद इस पूरी घटना के पीछे चल रही कोख की खरीद फरोख्त का घिनौना मामला सामने आया है. इस मामले में आनंदपुर सरकारी अस्पताल की एक नर्स समिति सिन्हा, सहिया साधना साहू, और कोख का सौदा करने वाली गड्डी गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक दरसल अविवाहित युवती चेन्नई मजदूरी करने वाली थी आशंका व्यक्त की जा रही है कि चेन्नई में शारीरिक संबंध स्थापित होने से वह गर्भवती हो गई उसके बाद वह विगत कुछ माह पहले चेन्नई से वापस आ गई और 2 महीने से मनोहरपुर के तुरी टोला में सहिया साधना साहू और बच्चे को गोद लेने वाली महिला मनोहरपुर निवासी गुड्डी गुप्ता की देखरेख में टोले की महिला गुलशन बानो के किराए के मकान में रह रही थी।

इसी दौरान प्रसव पीड़ा होने से शनिवार की रात 8:00 बजे सहिया साधना साहू ने युवती को अस्पताल ले जाने के वजह आनंदपुर की एक नर्स समिति सिंन्हा के जरिए किराए के मकान में ही प्रसव करवाया, इस मामले में नर्स का कहना है कि सहिया साधना साहू ने बताया था कि महिला अस्पताल ले जाने लायक नहीं है जिसके कारण उसने घर जाकर प्रसव करने में मदद की हालांकि उसने प्रसव के बाद सहिया को जच्चा-बच्चा को मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी थी लेकिन सहिया ने ऐसा नहीं किया बच्चों को जन्म देने के बाद रविवार की शाम को युवती की स्थिति बिगड़ गई सहिया आनंन-फानन में बच्चे और युवती को मनोहरपुर सरकारी अस्पताल लेकर गई जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जयशंकर ने रविवार शाम 6:00 बजे युवती का अमृत घोषित कर दिया

उसके बाद सहिया मृतक के सब को किराए के उसी मकान में ले गई और मकान के अंदर सब को रखकर बाहर से ताला बंद कर दिया, सहिया ने 50000 में बच्चों को बेचने के लालच में युवती को अस्पताल ले जाना जरूरी नहीं समझा जिसके कारण युवती ने उचित इलाज के अभाव में तड़पते हुए दम तोड़ दिया, इस बात की भनक मनोहरपुर पंचायत समिति सदस्य खुशबू गुप्ता और उप मुखिया परितोष यादव को लग गई उसके बाद लोगों ने हंगामा मचाया और पूरा मला परत दर परत खुल गया।

इधर बच्चों को गोद लेने वाली महिला गुड्डी गुप्ता भी बच्चों के साथ धरी गई पकड़े जाने पर उसने अपनी सफाई में कहा कि यह उसका बच्चा नहीं है वह किसी बच्चे को गोद लेने की चाहत में घाटकुडी़ गांव की सहिया चांदो चांपिया और मनोहरपुर की सहिया साधना साहू के संपर्क में आई थी,उसे सहिया ने कहा था कि युवती की डिलीवरी आदि का खर्च वहन कर लेगी तो उसका बच्चा तुम्हें दिला देंगे, बच्चों को गोद लेने की चाह में उसने गर्भवतीका खर्च सहिया साधना साहू को भेज दिया करती थी,50,000रू में पूरा सौदा हुआ था उसने बताया कि वह युवती को तीन-चार महीने से ही जानती थी इधर सहिया साधना साहू ने कोख का सौदा करने के आरोप को झूठा बताया और कहा किया उसके ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

वहीं इस मामले को सरकारी अस्पताल के वरीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है जानकारी मिली है कि पूरे मामले की जांच पश्चिम सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन के द्वारा गठित एक टीम करेगी जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्यवाही होगी इधर बच्चों को जन्म देने वाली युवती शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया गया है,वहीं युवती के परिजन भी मनोहरपुर पहुंच चुके हैं उनका कहना है कि युवती काम के लिए चेन्नई गई थी मनोहरपुर में कैसे और कब से रह रही है यह उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने दुर्गा पूजा पंडाल के लिए किया भूमि पूजन।

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी  ने दुर्गा पूजा पंडाल के लिए किया भूमि पूजन।

सरायकेला/आदित्यपुर

3 अक्टूबर मंगलवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमठी बस्ती रेलवे फाटक रोड़ मां मनसा मंदिर के समीप सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा दुर्गा पूजा  पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर कमिटी के संरक्षण ने बताया कि इस बार 60 हजार रुपए की लागत से पंडाल का निर्माण किया जाएगा. जानकारी हो कि यहां वर्ष 2023 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार पूजा के गेट को आकर्षक लाइट से सजाया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंडाल के चारों तरफ कमेटी के मेंबर उपस्थित रहेंगे. सार्वजनिक पंडाल का निर्माण किया जाएगा

वहीं पूजा अर्चना करने के बाद सभी सदस्यों भक्तों के बीच मिठाइयां बांटी गई. पूजा शांति प्रिय ढंग से मनाई जाएगी. इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर सभी लोगों में नई उत्साह देखने को मिल रही है. ऐसे में पूजा का आयोजन भव्य एवं शांतिप्रिय ढंग से किया जाएगा

मौके पर कमिटी के संरक्षण चंद्रशेखर दास, अरुण आचार्य एवम जजमान, रमेश बालमुचु, आमंत्रित, रुई दास चाकी कांग्रेस सांसद प्रतिनिधि, राहुल यादव नगर अध्यक्ष कांग्रेस नेता, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव रिजवान खान वही, कमिटी मेंबर में शामिल मेयर प्रत्याशी विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती, बिट्टू महतो, नन्हे लाल शर्मा, साधु शर्मा, फागु बेसरा, मो० सिद्दीक आदि उपस्थित थे

जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

सरायकेला DSE ( शिक्षा अधीक्षक )सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां के द्वारा खरसावां प्रखंड में संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण क्रम में अनियमितता पर बोले किया जाएगा शो कॉज

वहीं निरीक्षण के क्रम में आवासीय विद्यालय में प्रतिनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सह वार्डन देवेश कुमार सरदार, दिवाकर सोरेन, देवाशीष पात्रा एवं लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक शुक्ला सहित दैनिक कर्मी शंकर सरदार, जमुना सरदार, बसंती घटवाली और आदेशपाल उपस्थित पाए गए। विद्यालय में नामांकित कल 126 बच्चों में से 121 बच्चे उपस्थित मिले।

विद्यालय प्रबंधन समिति के पंजी की जांच के दौरान पाया गया कि 18 नवंबर 2016 को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन अभी तक नहीं किया गया है। जबकि नियम अनुसार प्रत्येक 3 वर्ष में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाना है। विद्यालय प्रबंधन समिति की आखिरी बैठक पंजी के अनुसार 30 मार्च 2022 के बाद एक भी बैठक नहीं किया गया है।

जिस पर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं संबंधित संकुल साधन से भी से स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात कही गई। विद्यालय में अंशकालिक शिक्षकों के स्वीकृत तीन पदों पर अभी तक नियुक्ति नहीं किए जाने पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने नियमानुसार नियुक्ति करने के निर्देश दिए। विद्यालय में अध्यनरत छात्र छुटू हांसदा से पूछे जाने पर उसने विद्यालय में सभी तरह की सुविधा दिए जाने की बात बताई।

वहीं निरीक्षण क्रम में विद्यालय के स्वीकृत बजट के अनुरूप खर्च नहीं होने के कारण जिला शिक्षा अधीक्षक ने वार्डन एवं लेखपाल से स्पष्टीकरण पूछे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि आपूर्तिकर्ता माह के अंत में अपना बिल भुगतान के लिए जमा नहीं करते तो उन्हें पत्र के माध्यम से सूचित किया जाए।

समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग

समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जनता दरबार में योजना सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन, अन्य आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सरायकेला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जन शिकायतों के निवारण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों लोग उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला से क्रमवार मिल अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। जनता मिलन में कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया वही अन्य शिकायतों से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन को उपायुक्त नें सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तानतरित कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, चरित्र प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, तामोलिया- परडीह चौक समीप जर्जर पुल का पुनः निर्माण कराने, गम्हरिया टेंटोपोशी पंचायत में राशन डीलर द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतने, चांडिल भाडूडीह में राशन डीलर द्वारा दो माह का हस्ताक्षर करा एक माह का राशन वितरण करने, श्रीनाथ विश्व विद्यालय में बीएड के छात्र- छात्राओं को 2020-21 की कल्याण छात्रवृति के लंबित भुगतान कराने,चांडिल अंतर्गत झबरी एवं आदित्यपुर अंतर्गत वार्ड संख्या 04 में आँगनवाड़ी सेविका चयन में अनियमितता बरतने समेत अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

इस दौरान माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई के द्वारा आकर्षिनी मंदिर में लगे हाईमास्क लाइट की मरमती एवं खरसावां के कैंसर मरीज को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने हेतू उपायुक्त को अवगत कराया जिसपर उपायुक्त नें जाँचोरान्त यथाशीघ्र हैमास्क लाइट की मरमत्ती कराने तथा सिविल सर्जन को नियमानुसार कैंसर मरीज को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान के निर्देश दिए।

“चलो करें आवास पूरा” अभियान का उप विकास आयुक्त नें किया समीक्षा

“चलो करें आवास पूरा” अभियान का उप विकास आयुक्त नें किया समीक्षा

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

10 अक्टूबर तक सभी लंबित आवसो को पूर्ण करने के दिए निर्देश

उप विकास आयुक्त सरायकेला-खरसावां श्री प्रवीण कुमार गागराइ ने कार्यालय प्रकोष्ठ में संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर “चलो करें आवास पूरा” अभियान का समीक्षा किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त नें प्रखंड अंतर्गत लाभुकवार लंबित आवास एवं अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का समीक्षा करते हुए आगामी 10 अक्टूबर 2023 तक सभी पंचायतो में लंबित आवास को पूर्ण करने के निदेश दिए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें क्षेत्रीय पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान लाभुकों के साथ समव्य स्थापित कर लंबित आवास को पूर्ण करने हेतू प्रेरित करने तथा अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शत प्रतिशत लंबित आवास को पूर्ण कराने की ओर पहल कर अभियान को सफल बनाए।
बैठक मे जिला समन्वयक आवास योजना, प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started