सरायकेला में शिक्षक का शव मिलने से फैली सनसनी,परिजनों ने जताई संदिग्ध मौत की आशंका।

सरायकेला में शिक्षक का शव मिलने से फैली सनसनी,परिजनों ने जताई संदिग्ध मौत की आशंका।

सरायकेला/मिरुडीह

सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस ने एक नौजवान का शव संजय नदी स्थित चमारू-कोलबीरा पुल के नीचे रविवार को बरामद किया। मृतक की पहचान नुआगढ़ धातकीड़ीह निवासी जीतन महतो के रूप में हुई है, जो मिरुडीह स्थित विश्व विकास विद्यालय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

मामले के संबंध में परिजनों ने जानकारी दी है कि जीतन महतो शनिवार शाम करीब छह बजे माणिक बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ गांव के तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात उनका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने चमारू-कोलबीरा पुल के नीचे संजय नदी में एक शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल सरायकेला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराई और फिर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के बड़े पिताजी लक्खी पति महतो ( विश्व विकास विद्यालय मिरुडीह के संस्थापक) ने आरोप लगाया कि शादी समारोह में जीतन महतो के साथ मौजूद लोगों ने उनके लापता होने की जानकारी परिवार को काफी देर बाद दी। उनका कहना है कि यदि समय पर सूचना दी जाती, तो शायद उनकी तलाश जल्द शुरू हो सकती थी। लखपति महतो ने आशंका जताई है कि मामला सामान्य दुर्घटना का प्रतीत नहीं होता है, इसलिए पुलिस को हर पहलू से जांच करनी चाहिए।

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी।

आपको बताते चलें कि जीतन महतो अपने परिवार के बड़े पुत्र थे। उनके परिवार में पत्नी, चार वर्षीय पुत्र और अन्य परिजन हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना के बाद परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

वहीं इस मामले पर मिली जानकारी के अनुसार मृतक जितेन महतो मिरुडीह स्थित विश्व विकास विद्यालय परिसर में ही रहकर विद्यालय की देखभाल करते थे अथवा बच्चों को पढ़ते थे स्कूल की पूरी जिम्मेदारी उनके ही सर पर थी उनकी मौत से मिरुडीह क्षेत्र में एक अलग ही चर्चा का विषय बना हुआ है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आखिर क्या खुलासा होता है।

शेष अगले भाग में

गम्हरिया में इंटक के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू का भव्य स्वागत; पीड़ित मजदूर ने लगाई न्याय की गुहार।

गम्हरिया में इंटक के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू का भव्य स्वागत; पीड़ित मजदूर ने लगाई न्याय की गुहार।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया में कांग्रेसियों ने इंटक (INTUC) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बिहार/झारखंड के पूर्व मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर इंटक के जिला अध्यक्ष सह गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने अपनी पूरी टीम के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद सह इंटक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू को अंगवस्त्र और फूलों की माला पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।

इस कार्यक्रम के दौरान गम्हरिया के टाटा स्टील कंपनी में कार्यरत एक श्रमिक चंदन पासवान ने इंटक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह टाटा स्टील के अंतर्गत ‘जोस ब्रदर कांट्रैक्टर’ (ठेकेदार) के अधीन काम करता है। कार्य के दौरान एक दुर्घटना में उसके दाएं पैर का पंजा कट गया था, जिससे वह अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया है।


वहीं पीड़ित चंदन पासवान ने आरोप लगाया कि जोस ब्रदर ठेकेदार ने डॉक्टरों पर दबाव बनाकर उसे जबरदस्ती ‘मेडिकल फिट’ घोषित करवा दिया।

पिछले चार महीने से उसे किसी भी प्रकार का सहयोग या वेतन नहीं दिया गया है। यहाँ तक कि उसकी दवाई और मेडिकल का खर्च भी नहीं उठाया जा रहा है।

इस गंभीर स्थिति के बावजूद, ठेकेदार द्वारा उसे फोन करके जबरदस्ती काम पर वापस बुलाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। वेतन और इलाज न मिलने के कारण पीड़ित और उसका परिवार इस समय बेहद गंभीर आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है।

इस स्वागत और कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव राजू रजक, जिला मीडिया चेयरमैन सुमन्त शर्मा, महिला इंटक जिला अध्यक्ष रानी शर्मा, गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष इन्द्र कान्त झा (इशु बाबू), महिला प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी, मंडल अध्यक्ष करण मार्डी, बबीता देवी, विनय सिंह, माही शर्मा, रवींद्र यादव सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस पर डॉ. प्रदीप बलमुचु ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रबंधन से वार्ता कर उचित समाधान कराने तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

सरायकेला/कपाली

( सोनू कुमार सिंह )

कपाली नगर परिषद क्षेत्र के पानी टंकी परिसर में रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से पूरे कपाली नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में कांग्रेस नेता ललित महतो ने विधायक सविता महतो को समस्या से अवगत कराया।

विधायक ने तत्परता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर नया 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे अब जल्द ही क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा विधायक ने गौसनगर में भी 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मो. अरशद, नगर अध्यक्ष सलाउद्दीन, मो. अफसर, सद्दाम हुसैन, मो. निजाम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

“बच्चे मन लगाकर पढ़ें, अनुशासन अपनाएँ और जीवन में आगे बढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है”:- मनोज कुमार चौधरी

“बच्चे मन लगाकर पढ़ें, अनुशासन अपनाएँ और जीवन में आगे बढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है”:- मनोज कुमार चौधरी

सरायकेला

राजकीय प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सरायकेला में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी निःशुल्क साइकिल वितरण योजना “उन्नति का पहिया” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित होकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। पढ़ाई केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि वे नियमित रूप से विद्यालय आएँ, अनुशासन का पालन करें और पूरी लगन एवं ईमानदारी से अध्ययन करें, तो निश्चित रूप से अपने परिवार, समाज, जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि “बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है। साइकिल मिलने से विशेष रूप से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। समय की बचत होगी, नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित होगी तथा विद्यालय छोड़ने वाले बच्चों (ड्रॉपआउट) की संख्या में कमी आएगी। यह योजना शिक्षा को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक पहल कर रही है। राज्य में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना, बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, विद्यालयों की आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण, आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का विस्तार तथा छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन इस बात का प्रमाण है कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा में किया गया निवेश राज्य के भविष्य में किया गया निवेश है। सरकार का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है जहाँ आर्थिक या भौगोलिक कठिनाइयों के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। निःशुल्क साइकिल वितरण जैसी योजनाएँ विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़ने, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुँच को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मनोज कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों से साइकिल का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि वे समय का सदुपयोग करें, अपने शिक्षकों का सम्मान करें, अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करें।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक वासुदेव राम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए झारखंड सरकार द्वारा संचालित छात्रहितकारी योजनाओं की सराहना की तथा विद्यार्थियों से इन सुविधाओं का लाभ उठाकर बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बीईईओ कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार विभिन्न मध्य विद्यालयों से आए पात्र विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर साइकिलों का आवंटन किया गया, ताकि सभी पात्र छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक वासुदेव राम, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा विद्यार्थियों ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।

सीआरपीएफ 134 बटालियन ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को किया जागरूक।

सीआरपीएफ 134 बटालियन ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को किया जागरूक।

सरायकेला/दुगुनी

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ की 134 बटालियन, दुगुनी द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र में विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया तथा नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी। जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर लगाए गए और वाहनों पर संदेशयुक्त स्टीकर चिपकाए गए। साथ ही लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। युवाओं को इससे दूर रखकर ही देश के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी दीपेंद्र कुमार, उप कमांडेंट पुरुषोत्तम वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।

दो दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी का शव गांव के डैम से बरामद क्षेत्र में फैली सनसनी।

दो दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी का शव गांव के डैम से बरामद क्षेत्र में फैली सनसनी।

मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह )

सरायकेला खरसावां जिले में हुए एक और मौत ने पूरे गांव वालों को झंकझोर कर रख दिया है। जिस बेटे को मां दो दिनों से ढूंढ रही थी उसी बेटे की लाश डैम से बरामद होने पर उस मां के दिल पर क्या गुजरी है उस मां के दिल में कितनी पिड़ा है इस बात का अंदाजा आप और हम नहीं लगा सकते।

जि हां साथियों ऐसा ही एक मामला सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के दावना गांव से सामने आई है जहां पर दो दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी का शव शुक्रवार को गांव के डैम से बरामद किया गया है। वहीं नौजवान युवक के 2 दिनों से लापता होने के बाद उसके शव का गांव के ही डैम से बरामद होने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है एक नौजवान की मौत ने पूरे गांव वालों के दिलों को झंकझोर कर रख दिया है।

वहीं इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई इसके बाद सूचना मिलते ही सरायकेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे सूरज मार्डी के शव को डैम से बाहर निकल गया और आगे की कार्रवाई के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

मृतक की मां ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि यह सामान्य डूबने की घटना नहीं है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सूरज मार्डी 24 जून को गांव के ही डैम में मछली पकड़ने गया था. और उस वक्त सूरज मार्डी के साथ कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे. लेकिन डैम से सभी अन्य युवक वापस अपने घर को लौट आए लेकिन सूरज मार्डी वापस अपने घर को नहीं लौटा, जिससे परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने डैम में शव तैरता देखा। इसके बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

सरायकेला सदर अस्पताल के एसी, क्यू मैनेजमेंट और आधुनिक सुविधाओं को मिली मंजूरी।

सरायकेला सदर अस्पताल के एसी, क्यू मैनेजमेंट और आधुनिक सुविधाओं को मिली मंजूरी।

सरायकेला

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में सरायकेला सदर अस्पताल, सरायकेला के प्रशासनिक ढांचे और चिकित्सा व्यवस्था को अधिक प्रभावी व व्यवस्थित बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना था। इसके तहत अस्पताल के विभिन्न विभागों के शौचालयों के जीर्णोद्धार, ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में एयर कंडीशनर (एसी) लगाने तथा एक्स-रे कक्ष व स्टोर रूम में नए दरवाजे लगाने के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अस्पताल की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए ‘क्यू मैनेजमेंट सिस्टम’ और ‘इन्टरकॉम टेलीफोन सिस्टम’ स्थापित करने पर भी सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, कॉन्फ्रेंस हॉल के नवीनीकरण, आवश्यक दवाओं, रसायनों व चिकित्सा उपकरणों की खरीद तथा ब्लड बैंक के पास मरीजों के परिजनों के लिए वेटिंग एरिया निर्माण को हरी झंडी दी गई। परिसर में पेयजल और पंखों जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस बैठक में स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि सनद आचार्य, सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी और अस्पताल प्रबंधक संजीत राय सहित समिति के कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जल्द किया जाएगा जागो हिंदू जागो कार्यक्रम का आयोजन।

जल्द किया जाएगा जागो हिंदू जागो कार्यक्रम का आयोजन।

झारखंड/सरायकेला

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय सह प्रभारी संपूर्ण भारत भरत सिंह की ओर से जल्द ही जागो हिंदू जागो कार्यक्रम का आयोजन सरायकेला खरसावां जिले के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा जिसमें की धर्म परिवर्तन हिंदू भाई बहनों के निर्माम हत्या विवाह के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करवाना एवं हिंदू राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान देने के लिए भारत के संपूर्ण भाई बहनों को उक्त कार्यक्रम के माध्यम से आवाहन भी किया जाएगा।

दिनांक.02.06.2026:- हाल ही के दिनों में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय द्वारा झारखंड के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह को उनके पद से प्रोन्नति देते हुए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय सह प्रभारी संपूर्ण भारत से मनोनीत किया गया। इसके बाद से ही प्रभारी भरत सिंह की जिम्मेदारियां संगठन के प्रति अथवा हिंदुत्व के प्रति और भी काफी बढ़ गई हैं।

राष्ट्रीय सह प्रभारी संपूर्ण भारत भरत सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि जल्द ही संगठन की ओर से झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में शीघ्र ही एक जागो हिंदू जागो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सदस्यता अभियान के साथ-साथ सदस्यों को उचित पद भी दिया जाएगा। साथ ही जिम्मेदार पदाधिकारी को विभिन्न जिम्मेदारियां भी दी जाएगी ताकि राष्ट्र के विकास में विश्व हिंदू रक्षा परिषद अपना जिम्मेदारियां निभाते हुए राष्ट्र की प्रति समर्पित रहेगी।

वहीं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय सह प्रभारी संपूर्ण भारत भरत सिंह ने निम्न विषयों पर राष्ट्र हित में
हिंदू राष्ट्र बनाने में अपनी अहम जिम्मेदारियां निभा सके। साथ ही राष्ट्र में कानून व्यवस्था की भी सराहनीय करते हुए उन्होंने हर नागरिक से कहा कि अपने अधिकार के साथ जिम्मेदारियां भी निभाने का प्रयास करें। साथ ही कानून गाइडलाइंस के साथ चलकर कानून का सम्मान करें।

  1. सभी राज्यों में ‘धर्म स्वतंत्रता अधिनियम’ का सख्ती से पालन हो
  2. अंतरधार्मिक विवाह में 30 दिन का कानूनी नोटिस अनिवार्य हो
  3. हर जिले में महिला काउंसलिंग हेल्पलाइन स्थापित हो
  4. ASI हर 100 साल पुराने मंदिर की सूची बनाकर सुरक्षा दे
  5. अतिक्रमण मुक्त: मंदिरों की जमीन से अवैध कब्जे कानूनी प्रक्रिया से हटें
  6. जीर्णोद्धार: स्थानीय समाज + सरकार मिलकर जर्जर मंदिरों का संरक्षण करें
  7. पर्यटन विकास: ऐतिहासिक मंदिरों को टूरिज्म सर्किट से जोड़कर रोजगार बढ़े।
    इन सभी बिंदुओं पर जागो हिंदू जागो कार्यक्रम के जरिए सरकार से मांग की जाएगी इसके साथ-साथ और भी कई मुद्दे हैं जिन पर गहनता से चर्चा करते हुए सरकार एवं प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग भी की जाएगी।
    इसके साथ-साथ कार्यक्रम में तमाम हिंदू भाई बहनों से संगठन से जुड़कर संगठन को और मजबूत एवं प्रतिभाशाली बनाने में अपना संपूर्ण योगदान देने का आवाहन भी किया जाएगा।

राष्ट्रीय सह प्रभारी
संपूर्ण भारत
भरत सिंह

चलाया गया आदेशानुसार 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान।

चलाया गया आदेशानुसार 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान।

सरायकेला/ईचागढ़

नालसा नई दिल्ली और झालसा के निदेर्शानुसार पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा सरायकेला रमाशंकर सिंह के आदेशानुसार 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव के निर्देश अनुसार पीएलवी कार्तिक गोप ने ईचागढ़ के आतार ग्राम मे विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया।

उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि लोगों को निशुल्क विधिक जागरूकता टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा नालसा व झालसा के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है । इसका मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता देना।

उन्हें उनके अधिकार से अवगत करना और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कानुनी जानकारी देकर अपने मौलिक अधिकार के प्रति जागरूक करना है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

सरायकेला खरसावां जिले में अपराधियों का तांडव,अवैध स्क्रैप टाल के पीछे चोरी का खेल।

सरायकेला खरसावां जिले में अपराधियों का तांडव,अवैध स्क्रैप टाल के पीछे चोरी का खेल।

सरायकेला/कांड्रा

स्थानीय थाना खामोश पुलिस व प्रशासन पर उठ रहे सवाल।

थाना से महज कुछ ही दूरी पर हो रहा अवैध टाल का संचालन

इन दिनों सरायकेला-खरसावां जिले में भ्रष्टाचारियों, अपराधियों ने मानो तांडव मचा रखा है कहीं दिनदहाड़े फायरिंग हो जाती है तो कहीं पूरे भारत में गैस की किल्लत होने के बावजूद भी भ्रष्टाचारी गैस की चोरी करने से बाज नहीं आते तो कहीं दिनदहाड़े युवक पर चपड़ से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया जाता है और इतना ही नहीं इन दिनों अवैध स्क्रैप का संचालन करके जिले में अपराध को बढ़ावा देने का कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं जी हां आपने सही पढ़ा अवैध स्क्रैप टाल का संचालन धड़ले से सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है जिसकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं है।

अवैध स्क्रैप टाल

और इसमें मजेदार बात यह है कि यह अवैध स्क्रैप टाल कांड्रा थाना से महज कुछ ही दूरी पर संचालित किया जा रहा है। और इतना ही नहीं यह अवैध टाल उस रास्ते के किनारे संचालित किया जा रहा है जिस रास्ते से लगभग लगभग जिले के तमाम अधिकारियों का आना-जाना मानो लगा ही रहता है।

वहीं इस मामले पर सूत्र बताते हैं कि इस स्क्रैप टाल में कार्य करने वाले एक मजदूर को जेल भी भेजा गया था और वह भी रेलवे पटरी चोरी कर बेचने के मामले में।

सूत्रों ने यह भी बताया है कि कहीं ना कहीं यह अवैध स्क्रैप टाल नजदीकी थाना पुलिस की मिली भगत से संचालित किया जा रहा है। सूत्र यह भी बताते हैं कि उक्त स्क्रैप टाल में चोरी की हुई वस्तुओं की खरीद बिक्री की जाती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाल संचालक ज्यादातर फरार ही रहते हैं टाल संचालक ने अपनी गैर मौजूदगी में सारा काम संचालित करने हेतु कुछ मजदूर भी नियुक्त किए हैं जो की सारा कार्यभार संभालते हैं।

सूत्रों का कहना है कि आए दिन चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी होती दिख रही है आए दिन हमें सोशल मीडिया के माध्यम से अखबारों के माध्यम से न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से अथवा टीवी चैनलों के माध्यम से ऐसी चोरी की घटनाएं निकाल कर सामने आ रही है। लेकिन प्रशासन की ओर से चोरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है।

सवालों के घेरे में स्थानीय थाना

थाना से महज कुछ भी दूरी पर अवैध स्क्रैप टाल का संचालक होना कहीं ना कहीं स्थानीय थाना की मिली भगत दर्शाती है साथ ही सरायकेला खरसावां का मुख्य सड़क के किनारे ही इस तरह का अवैध टाल संचालन होना कहीं ना कहीं पुरी प्रशासन को भी सवाल के घेरे में खड़ा कर रही है।

भविष्य में किसी बड़ी अपराध का संकेत

सूत्र बताते हैं कि यह अवैध टाल में चोरी की गई सामानों की खरीद बिक्री की सूचनाओं लगातार मिल रही है जिससे कि कहीं ना कहीं आगे आने वाले समय में कोई बड़ा अपराध घटित होने की संभावना बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

यक्ष प्रश्न

यक्ष प्रश्न यह है कि आखिर इन अपराधियों पर अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा, आखिर पुलिस प्रशासन इन अपराधियों पर कोई ठोस कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है, क्या अपराधी पुलिस व प्रशासन से ज्यादा बलशाली हैं या फिर ज्यादा चतुर हैं या फिर ज्यादा पावरफुल है, अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस व प्रशासन जिले में अपराध को बढ़ावा देने वाले अपराधियों पर आखिर कब तक लगाम लगा पाती है।

शेष अगले भाग में….

भगवान महावीर का अहिंसा सिद्धान्त एक गहन दार्शनिक चेतना है: सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर.के.पी. सोरेन।

भगवान महावीर का अहिंसा सिद्धान्त एक गहन दार्शनिक चेतना है: सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर.के.पी. सोरेन।

सरायकेला

अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देनेवाले भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर अपनी शुभकामना प्रकट करते हुए सरायकेला विधान सभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सह सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर.के.पी. सोरेन एवं कांग्रेस के वरिष्ट नेता जगदीश नारायण चौबे ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा सिद्धान्त एक गहन दार्शनिक चेतना है। यह बताता है कि हिंसा मात्र शारीरिक आघात नहीं, बल्कि हर वह स्थिती है जहाँ किसी के अस्तित्व, सम्मान या जीवन-निर्वाह पर प्रतिकूल प्रभाव परे। महावीर जी ने संसार में बढ़ती हिंसा अन्याय एवं अमानवीयता को शांत करने की दिशा में सोचा।

आगे उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान वैश्विक तनावों को देखें तो पाएंगे कि युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं लड़आ जाता। उसकी गुंज आम जनजीवन तक पहुंचती है। ऐसे संघर्षों का प्रभाव उन लोगों पर भी पड़ता है, जिनका इन निर्णयों से प्रत्यक्ष संबंध भी नहीं होता। साथ ही उन्होंने मंगला पूजा की शुभकामना भी गम्हरिया प्रखंड के पांडालो केआयोजाको को दी उक्त जानकारी के.पी सोरेन जी के प्रेस सचिव सह गम्हरिया प्रखण्ड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशु बाबू) ने दिया।

रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह का महा रक्तदान शिविर 5 को।

रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह का महा रक्तदान शिविर 5 को।

सरायकेला

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में 5 अप्रैल रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए आयोजक सीनी रक्तदान समूह के सहानंद महतो ने बताया ब्लड बैंक एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड के सौजन्य से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जो की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए बताया रक्तदान महादान है. सभी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर पुण्य के भागी बने. कहा रक्त का कोई विकल्प नही है और आपका रक्त आपातकाल में किसी की जान बचा सकती है इसलिए सभी बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें. रक्तदान से शरीर मे कोई कमजोरी नही आती है बल्कि स्फूर्ति आती है. उन्होंने कहा रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर एक एक हेलमेट प्रदान किया जाएगा.

Design a site like this with WordPress.com
Get started