अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से श्राद्ध कर्म में जा रही महिला की हुई मौत।

अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से श्राद्ध कर्म में जा रही महिला की हुई  मौत।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक तिरूलडीह सड़क पर मिलन चौक मुण्डा गैरेज के पास सोमवार को एक अनियंत्रित बाइक के चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई।  अनियंत्रित बाइक ठोकर मारकर फरार हो गया।महिला की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बीरडीह निवासी 37 वर्षीय कुमारी अकाली के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति मान गोविन्द सिंह माझी के साथ बाइक पर बंगाल के उरमाल एक श्राद्ध कर्म में भाग लेने जा रही थी। सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक के ठोकर मारने से दंपति घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तत्काल मिलन चौक के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु सिल्ली भेजा गया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी वरूण यादव ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया एवं मामले की तहकीकात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना कारीत कर भागे बाइक व चालक का पता लगाया जा रहा है, बहुत जल्द बाइक को जप्त कर लिया जाएगा।

कुशपुतुल-चांडिल सड़क निर्माण की मांग को लेकर छात्रों व ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

कुशपुतुल-चांडिल सड़क निर्माण की मांग को लेकर छात्रों व ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

सरायकेला/ईचागढ़

नीमडीह प्रखंड के राजस्व ग्राम कुशपुतुल के स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने सोमवार को कुशपुतुल-चांडिल मुख्य सड़क के जर्जर हिस्से के निर्माण की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क के करीब 800 मीटर हिस्से का जल्द पक्कीकरण कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि कुशपुतुल गांव की करीब तीन हजार आबादी के लिए यही मुख्य संपर्क मार्ग है।

लंबे समय से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खराब सड़क के कारण एम्बुलेंस सहित अन्य चारपहिया वाहनों का परिचालन भी प्रभावित होता है।

एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता ने  ज्ञापन को संबंधित विभाग को भेजकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर छात्र नेता समीर कुमार महतो,  विजय कर्मकार, सुदीप कुमार महतो, रोहिण सिंह, कमल सिंह, राधेश्याम कर्मकार, जयदेव महतो आदि उपस्थित थे।

आदरडीह एसएम स्टील परियोजना को लेकर विवाद बरकरार, ठीकेदारी विवाद का समझौता, फिर भी ग्रामीणों का विरोध तेज।

आदरडीह एसएम स्टील परियोजना को लेकर विवाद बरकरार, ठीकेदारी विवाद का समझौता, फिर भी ग्रामीणों का विरोध तेज।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के आदरडीह, गौरडीह, रघुनाथपुर, सांगिड़ा, नीमडीह, केतूंगा सहित आसपास के मौजा में प्रस्तावित एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड परियोजना शुरू से ही विवादों में घिरी रही है। दो दिन पहले कंपनी में ठीकेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसका पटाक्षेप रविवार 12 जुलाई को नीमडीह थाना में आपसी समझौते के साथ हो गया। लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। सोमवार को ग्रामीणों का एक पक्ष कंपनी गेट के पास धरने पर बैठ गया। बाद में ग्रामीण, कंपनी प्रबंधन एवं जमीन अधिग्रहण के बिचौलिया के साथ वार्ता के बाद धरना वापस ले लिया गया। हालांकि इसी बीच जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश की आग अंदर ही अंदर सुलग रहा है, जो कभी भी ज्वालामुखी बन सकता है।

छह महीने पूर्व नीमडीह प्रखंड के गौरडीह पंचायत भवन में आयोजित ग्रामसभा में माहौल पूरी तरह विरोध के रंग में दिखाई दिया। ग्रामसभा शुरू होते ही उन्होंने कहा कि ‘हम अपनी जमीन किसी कीमत पर नहीं देंगे।’ इसके बाद पूरे पंचायत भवन में विरोध के स्वर तेज हो गए।

सभा में नीमडीह, गौरडीह, रघुनाथपुर, सांगिड़ा, केतूंगा और सुंडीदीह मौजा के ग्रामीणों ने एक स्वर में घोषणा की कि वे प्रस्तावित एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड की स्थापना किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया विवादों से घिरी हुई है। उनका दावा है कि बहु संख्यक जमीन मालिकों ने अपनी सहमति नहीं दी, फिर भी कागजों में सहमति दिखाकर जमीन की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दलालों ने 44 हजार रुपये प्रति डिसमिल की दर वाली जमीन को मात्र 11 हजार रुपये प्रति डिसमिल दिखाकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की है। कई किसानों को अब तक मुआवजा भी नहीं मिला है।

सूत्रों के अनुसार, जमीन अधिग्रहण को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से गहरा विवाद बना हुआ है। ग्रामीणों के भीतर नाराजगी लगातार सुलग रही है, जो यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो कभी भी बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकती है। लोगों का कहना है कि उनके लिए जमीन सिर्फ संपत्ति नहीं, बल्कि उनकी पहचान और अस्मिता है। ग्रामीणों ने एक बार फिर दोहराने लगा कि उनका संघर्ष केवल एक कंपनी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए है।

मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के शहादत दिवस पर विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि।

मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के शहादत दिवस पर विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के 27वें शहादत दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित ऊपरबेड़ा में उनकी प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधायक ने शहीद रतिलाल महतो के संघर्ष, त्याग और मजदूर हितों के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, गणेश चौधरी, गणेश माहली, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, बिशु हेंब्रम, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, जगदीश महतो, भूंडा बेसरा, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, अमृत महतो, दुर्गा मुर्मू, धर्मु गोप सहित शहीद रतिलाल महतो के परिजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपराधियों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी, अपराधियों ने फिर ले ली एक व्यक्ति की जान।

अपराधियों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी, अपराधियों ने फिर ले ली एक व्यक्ति की जान।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिले में नहीं थम रहा अपराध का तांडव आए दिन अपराधी नए-नए अपराध को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर जिले की कानून व्यवस्था पर एक गहरा सवालिया निशान छोड़ रहे हैं। कहीं चपड़ से हमला कहीं गले से चैन की चिंताई कहीं मारपीट कहीं जानलेवा हमला कहीं चोरी, कहीं अवैध शराब की बिक्री कहीं अवैध स्क्रैप टाल का संचालित होना यह सभी अपराधीक घटनाएं सरायकेला खरसावां जिले के लिए आम बात हो गई है। सरायकेला खरसावां जिले में मानो अपराधियों ने कानून को एक खेल समझ लिया है।

ज्ञात हो सरायकेला खरसावां जिले में भावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में नए पुलिस अधीक्षक का पदस्थापन किया गया लेकिन बरहाल स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है लोग आज भी जमशेदपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक  डॉ अजय कुमार की मिसाल दे रहे हैं चौक चौराहे पर उन्हीं के कार्यों की चर्चा हो रही है।

साथियों ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर शिवनारायणपुर मैदान में देर रात एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। और यह घटना इस वक्त आदित्यपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी शिवनारायणपुर मैदान में रविवार देर रात किसी बात को लेकर दो गुटों में हुए मामले विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट ने ऐसा रूप ले लिया जिसमें की एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मृतक की पहचान शिवनारायणपुर, निवासी गौतम मुंडा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि हमलावरों ने धारदार हथियार एवं पत्थरों से सिर पर वार कर हत्या की है। इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलुओं की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

जनहित में यक्ष प्रश्न इस वक्त सरायकेला खरसावां जिले के लिए यह है कि क्या आए दिन नए-नए अपराधी जन्म ले रहे हैं या फिर पुराने अपराधी नए अपराध को अंजाम दे रहे हैं? अपराध नियंत्रित करने में कहां चूक हो रही है जनता भय के माहौल से कब तक बाहर आएगी?

वहीं इस मामले पर पूर्व पार्षद अभिजीत महतो ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है साथ ही उन्होंने स्थानीय थाना को उक्त मामले पर उचित जांच करने की बात कही।

सरायकेला में शिक्षक का शव मिलने से फैली सनसनी,परिजनों ने जताई संदिग्ध मौत की आशंका।

सरायकेला में शिक्षक का शव मिलने से फैली सनसनी,परिजनों ने जताई संदिग्ध मौत की आशंका।

सरायकेला/मिरुडीह

सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस ने एक नौजवान का शव संजय नदी स्थित चमारू-कोलबीरा पुल के नीचे रविवार को बरामद किया। मृतक की पहचान नुआगढ़ धातकीड़ीह निवासी जीतन महतो के रूप में हुई है, जो मिरुडीह स्थित विश्व विकास विद्यालय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

मामले के संबंध में परिजनों ने जानकारी दी है कि जीतन महतो शनिवार शाम करीब छह बजे माणिक बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ गांव के तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात उनका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने चमारू-कोलबीरा पुल के नीचे संजय नदी में एक शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल सरायकेला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराई और फिर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के बड़े पिताजी लक्खी पति महतो ( विश्व विकास विद्यालय मिरुडीह के संस्थापक) ने आरोप लगाया कि शादी समारोह में जीतन महतो के साथ मौजूद लोगों ने उनके लापता होने की जानकारी परिवार को काफी देर बाद दी। उनका कहना है कि यदि समय पर सूचना दी जाती, तो शायद उनकी तलाश जल्द शुरू हो सकती थी। लखपति महतो ने आशंका जताई है कि मामला सामान्य दुर्घटना का प्रतीत नहीं होता है, इसलिए पुलिस को हर पहलू से जांच करनी चाहिए।

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी।

आपको बताते चलें कि जीतन महतो अपने परिवार के बड़े पुत्र थे। उनके परिवार में पत्नी, चार वर्षीय पुत्र और अन्य परिजन हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना के बाद परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

वहीं इस मामले पर मिली जानकारी के अनुसार मृतक जितेन महतो मिरुडीह स्थित विश्व विकास विद्यालय परिसर में ही रहकर विद्यालय की देखभाल करते थे अथवा बच्चों को पढ़ते थे स्कूल की पूरी जिम्मेदारी उनके ही सर पर थी उनकी मौत से मिरुडीह क्षेत्र में एक अलग ही चर्चा का विषय बना हुआ है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आखिर क्या खुलासा होता है।

शेष अगले भाग में

कुख्यात महिला ड्रग तस्कर डोली परवीन का बेटा शाहबाज खान गिरफ्तार।

कुख्यात महिला ड्रग तस्कर डोली परवीन का बेटा शाहबाज खान गिरफ्तार।

सरायकेला/आदित्यपुर

साथियों सरायकेला खरसावां जिले में नशीले पदार्थों के तस्करी के खिलाफ खिलाफ लगातार अभियान चलाई जा रही है जिस की स्थानीय लोग बेहद ही सराहनीय बताया है बता रहे हैं।

वहीं चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान आदित्यपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने कुख्यात महिला ड्रग तस्कर डोली परवीन के बेटे शाहबाज खान (उम्र लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शनिवार, 11 जुलाई 2026 की रात को की गई।

मिली जानकारी के अनुसार वांछित अपराधी के मुस्लिम बस्ती इलाके में देखे जाने की गुप्त सूचना आदित्यपुर पुलिस को प्राप्त हुई सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुस्लिम बस्ती में छापेमारी की और शाहबाज खान को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, शाहबाज खान आदित्यपुर थाना कांड संख्या 303/2025 में काफी समय से फरार चल रहा था। रविवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शाहबाज खान अवैध रूप से झारखंड के बाहर (अन्य राज्यों) से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खेप लेकर आता था। इसके बाद वह आदित्यपुर और आसपास के विभिन्न इलाकों में छोटे-छोटे ड्रग पैडलर्स के माध्यम से इसे बेचने का काला कारोबार चला रहा था।

गौरतलब है कि शाहबाज की मां डोली परवीन पहले से ही ड्रग तस्करी के मामले में जेल में बंद है। शाहबाज का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह इससे पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है। स्थानीय पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। फिलहाल आदित्यपुर पुलिस की इस कार्रवाई से तमाम नशीले पदार्थों के तस्करों में डर का माहौल फैला हुआ है।

आदित्यपुर नगर निगम के लोकप्रिय मेयर माननीय संजय सरदार से प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष ने की शिष्टाचार मुलाकात।

आदित्यपुर नगर निगम के लोकप्रिय मेयर माननीय संजय सरदार से प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष ने की शिष्टाचार मुलाकात।

सरायकेला/आदित्यपुर

रविवार को आदित्यपुर नगर निगम के लोकप्रिय मेयर माननीय संजय सरदार से प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।

वहीं बैठक में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मेयर संजय सरदार ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम की जनता किसी भी समस्या को लेकर सीधे उनसे मुलाकात कर सकती है। उनका दरवाजा हमेशा जनता के लिए खुला है। उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं और आगे भी शहर के चौमुखी विकास के लिए कार्य करेंगे।

आपको बताते चलें कि संजय सरदार व्यक्तित्व दूरदर्शी और हाजिर जवाबी है। पदभार संभालते ही उन्होंने अपने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं और आगे भी जनहित में तत्पर रहेंगे।

वहीं शिष्टाचार मुलाकात में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा जैसे कि साफ-सफाई, सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कई जनसमस्याओं पर चिंतन-मंथन किया गया।

गम्हरिया में इंटक के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू का भव्य स्वागत; पीड़ित मजदूर ने लगाई न्याय की गुहार।

गम्हरिया में इंटक के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू का भव्य स्वागत; पीड़ित मजदूर ने लगाई न्याय की गुहार।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया में कांग्रेसियों ने इंटक (INTUC) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बिहार/झारखंड के पूर्व मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर इंटक के जिला अध्यक्ष सह गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने अपनी पूरी टीम के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद सह इंटक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू को अंगवस्त्र और फूलों की माला पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।

इस कार्यक्रम के दौरान गम्हरिया के टाटा स्टील कंपनी में कार्यरत एक श्रमिक चंदन पासवान ने इंटक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह टाटा स्टील के अंतर्गत ‘जोस ब्रदर कांट्रैक्टर’ (ठेकेदार) के अधीन काम करता है। कार्य के दौरान एक दुर्घटना में उसके दाएं पैर का पंजा कट गया था, जिससे वह अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया है।


वहीं पीड़ित चंदन पासवान ने आरोप लगाया कि जोस ब्रदर ठेकेदार ने डॉक्टरों पर दबाव बनाकर उसे जबरदस्ती ‘मेडिकल फिट’ घोषित करवा दिया।

पिछले चार महीने से उसे किसी भी प्रकार का सहयोग या वेतन नहीं दिया गया है। यहाँ तक कि उसकी दवाई और मेडिकल का खर्च भी नहीं उठाया जा रहा है।

इस गंभीर स्थिति के बावजूद, ठेकेदार द्वारा उसे फोन करके जबरदस्ती काम पर वापस बुलाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। वेतन और इलाज न मिलने के कारण पीड़ित और उसका परिवार इस समय बेहद गंभीर आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है।

इस स्वागत और कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव राजू रजक, जिला मीडिया चेयरमैन सुमन्त शर्मा, महिला इंटक जिला अध्यक्ष रानी शर्मा, गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष इन्द्र कान्त झा (इशु बाबू), महिला प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी, मंडल अध्यक्ष करण मार्डी, बबीता देवी, विनय सिंह, माही शर्मा, रवींद्र यादव सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस पर डॉ. प्रदीप बलमुचु ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रबंधन से वार्ता कर उचित समाधान कराने तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

SIR-2026 के तहत AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया द्वारा RWA सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित

SIR-2026 के तहत AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया द्वारा RWA सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित

सरायकेला-खरसावां

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत स्थापित प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूमों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक एवं संवाद आयोजित कर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

वहइसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड में AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया प्रवीण कुमार द्वारा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सदस्यों के बीच गणना प्रपत्र वितरित किए गए तथा उन्हें प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरने, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने तथा निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।

AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी ने RWA सदस्यों से अपने परिवार एवं आसपास के सभी पात्र मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करने तथा गणना प्रपत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर संबंधित BLO को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का सहयोग अपेक्षित है।

विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

सरायकेला/कपाली

( सोनू कुमार सिंह )

कपाली नगर परिषद क्षेत्र के पानी टंकी परिसर में रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से पूरे कपाली नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में कांग्रेस नेता ललित महतो ने विधायक सविता महतो को समस्या से अवगत कराया।

विधायक ने तत्परता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर नया 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे अब जल्द ही क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा विधायक ने गौसनगर में भी 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मो. अरशद, नगर अध्यक्ष सलाउद्दीन, मो. अफसर, सद्दाम हुसैन, मो. निजाम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सरायकेला में झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला सम्मेलन संपन्न, कर्मचारियों से जनहित में संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान।

सरायकेला में झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला सम्मेलन संपन्न, कर्मचारियों से जनहित में संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान।

सरायकेला-खरसावां

झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा अन्य जिलों से भी महासंघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ हैं। उन्होंने कर्मचारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील, पारदर्शी और जिम्मेदार ढंग से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
महासंघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, सेवा संबंधी मुद्दों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। महासंघ के वरिष्ठ नेता रामाधार शर्मा ने कर्मचारियों से संगठित रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा संगठन की एकता को और मजबूत करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन की सक्रिय भूमिका जारी रखने की बात कही।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free